Category: उत्तर प्रदेश

  • स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के बाद बलरामपुर अस्पताल अलर्ट, अलग बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

    स्वाइन फ्लू से महिला की मौत के बाद बलरामपुर अस्पताल अलर्ट, अलग बनाया गया आइसोलेशन वार्ड

    लखनऊ
    स्वाइन फ्लू संक्रमण से उत्तर प्रदेश में पहली मौत के बाद से लोग दहशत में हैं। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती महिला की स्वाइन फ्लू के कारण मौत के बाद उसके इलाज में लगे चिकित्सकों की भी जांच कराई जा रही है।

    बलरामपुर अस्पताल में स्वाइन फ्लू के संक्रमण से महिला की मौत के बाद उनके इलाज में शामिल 17 डाक्टरों और कर्मचारियों के नमूने भी जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान डाक्टरों और कर्मचारियों को महिला की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पाजिटिव होने की जानकारी नहीं थी।

    महिला की मौत के बाद परिवारजन की ओर से रिपोर्ट सामने आने पर अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों में सतर्कता बढ़ा दी गई। इलाज करने वाले डाक्टरों और कर्मचारियों को एहतियातन आइसोलेट रहने, अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने और संक्रमण से जुड़े लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराने की सलाह दी गई है। केजीएमयू से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला के संपर्क में आए किसी स्वास्थ्यकर्मी में संक्रमण फैला है या नहीं।

    संक्रमण के बीच बढ़ाई गई सतर्कता
    बलरामपुर अस्पताल में नए संक्रमित मरीज के भर्ती होने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध और संक्रमित मरीजों को सामान्य मरीजों से अलग रखने की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि संक्रमण की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार आगे की व्यवस्था की जाएगी। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डा बीकेएस चौहान ने बताया कि 11 नंबर चेस्ट वार्ड को स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड के रूप में तैयार किया गया है। संक्रमित मिले एक मरीज को उसी में भर्ती किया गया है। संक्रमण और न फैले इसके लिए एसओपी का पालन किया जा रहा है।

    बढ़ा दी स्वास्थ्य विभाग की चिंता
    लखनऊ में लगातार बढ़ रहे स्वाइन फ्लू स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में स्वाइन फ्लू और कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बलरामपुर अस्पताल में स्वाइन फ्लू संक्रमित महिला की मौत के बाद एक अन्य संक्रमित को भर्ती किया गया है। संक्रमण को देखते हुए बलरामपुर अस्पताल ने चेस्ट वार्ड को स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया है।

     

  • देवरिया में गरजे CM योगी! सपा पर भ्रष्टाचार और अधूरे विकास कार्यों को लेकर जमकर हमला

    देवरिया में गरजे CM योगी! सपा पर भ्रष्टाचार और अधूरे विकास कार्यों को लेकर जमकर हमला

     देवरिया
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में एक बार फिर सपा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार आती है, जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं. 2017 के पहले राज्य में जो सरकार थी, तब न विकास था न सुरक्षा थी और न ही सम्मान था. इसके अलावा न ही रोजगार और गरीब के लिए आवास-शौचालय था. 15 जुलाई से 15 नवंबर तक यूपी के देवरिया, महराजगंज, गोरखपुर बस्ती में भय और दहशत का माहौल रहता था. क्योंकि पिछली सरकारों की संवेदना मर चुकी थी। 

    योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके, उन्होंने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर भी समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि JPNIC की कमाई को परिवार तक पहुंचाने की साजिश रची गई थी. सपा ने अपने विचारधारा के मुखिया को भी नहीं छोड़ा. JPNIC की शुरुआती लागत करीब ₹200 करोड़ थी, लेकिन ₹864 करोड़ खर्च करने के बाद भी परियोजना अधूरी है। 

    सरकारी खजाने से खर्च की गई थी राशि
    सीएम योगी के मुताबिक ₹200 करोड़ के काम में ₹864 करोड़ खर्च कर दिए गए, फिर भी JPNIC पूरा नहीं हुआ. JPNIC को पूरा कराने में अब ₹150–200 करोड़ और खर्च होने का अनुमान है. सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सरकारी खजाने से ₹900–1000 करोड़ खर्च करने की साजिश थी. JPNIC को प्राइवेट कंपनी के जरिए संचालित करने की योजना होने का भी सीएम योगी ने आरोप लगाया। 

    सीएम योगी के अनुसार इस प्राइवेट कंपनी में डिंपल यादव, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव शामिल थे. आरोप है कि JPNIC से होने वाली कमाई को परिवार तक पहुंचाने की साजिश की गई थी। 

     

  • Gen-Z पर योगी सरकार का फोकस, दिसंबर तक 1 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी

    Gen-Z पर योगी सरकार का फोकस, दिसंबर तक 1 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी

     प्रयागराज
    योगी आदित्यनाथ सरकार जेन-जी पर फोकस करते हुए लगातार काम कर रही है। जल्द ही सरकार इस आयु वर्ग के नौजवानों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। विधानसभा चुनाव से पहले अगले साढ़े तीन महीने में एक लाख से अधिक बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां देने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इनमें भी सबसे अधिक 74,103 युवाओं को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से सेवायोजित किया जाएगा। पिछले दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल से जून के बीच होमगार्ड के 41,424 पदों तथा आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष के 32,679 पदों के लिए परीक्षाएं कराई गई हैं। इनका परिणाम क्रमशः 30 सितम्बर तथा 31 अक्तूबर तक घोषित किए जाने की संभावना है।

    25 हजार को नौकरी देगा अधीनस्थ सेवा आयोग
    अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से 15 दिसंबर तक 25,194 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। जनवरी से लेकर अब तक आयोजित परीक्षाओं के परिणाम दिसम्बर तक घोषित करने की संभावना है। कनिष्ठ सहायक के 54 पदों का परिणाम 31 अगस्त तक, सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर के 5369 पदों का परिणाम दस सितम्बर तक जबकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 5272, नक्शानवीश व मानचित्रक के 283 पदों और प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों का रिजल्ट 30 सितंबर तक आएगा। सहायक स्टोर कीपर व सहा. ग्रेड के 200 पद और वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की 709 पोस्ट का परिणाम क्रमश: सात एवं 15 अक्तूबर तक जारी होगा। लेखपाल के 7994 पदों का परिणाम 10 नवंबर तक संभावित है। आशुलिपिक के 1,557 पदों का परिणाम 30 नवम्बर तक आएगा। जबकि कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों का परिणाम 15 दिसंबर तक घोषित होगा।

    हकारी सेवा मंडल में 30 नवंबर तक 2200 भर्ती
    उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल की ओर से सम्मिलित सहकारी बैंकिंग तथा तकनीकी सेवा के लगभग 2200 पदों के लिए परीक्षा सितंबर-अक्तूबर में आयोजित कराने की तैयारी है। इसका अंतिम चयन परिणाम 30 नवम्बर तक घोषित कर दिया जाएगा।

    यूथ पॉलिसी लाने वाली है सरकार
    योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही यूथ पॉलिसी लाने पर भी काम कर रही है। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने जेन जी और जेन अल्फा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो। इसे और गति देने के लिए युवाओं की संभावनाओं को पूरा करने के लिए यूपी सरकार जल्द ही एक नई यूथ पॉलिसी लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि यूथ पॉलिसी के जरिए प्रदेश के युवाओं को एक इंट्रीगेटेड अप्रोच के साथ उनके स्किल इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट को और मजबूती देने में सफलता मिलेगी। सीएम योगी ने जेन जी और जेन अल्फा के लिए कहा कि एआई मशीन लर्निंग सेमी कंडक्टर, साइबर, डाटा सेंटर, रोबोटिक, एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों में यूपी ने तेजी से काम आगे बढ़ाया है। इससे निवेश और रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। प्रयागराज
    योगी आदित्यनाथ सरकार जेन-जी पर फोकस करते हुए लगातार काम कर रही है। जल्द ही सरकार इस आयु वर्ग के नौजवानों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। विधानसभा चुनाव से पहले अगले साढ़े तीन महीने में एक लाख से अधिक बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां देने की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इनमें भी सबसे अधिक 74,103 युवाओं को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से सेवायोजित किया जाएगा। पिछले दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल से जून के बीच होमगार्ड के 41,424 पदों तथा आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष के 32,679 पदों के लिए परीक्षाएं कराई गई हैं। इनका परिणाम क्रमशः 30 सितम्बर तथा 31 अक्तूबर तक घोषित किए जाने की संभावना है।

    25 हजार को नौकरी देगा अधीनस्थ सेवा आयोग
    अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से 15 दिसंबर तक 25,194 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। जनवरी से लेकर अब तक आयोजित परीक्षाओं के परिणाम दिसम्बर तक घोषित करने की संभावना है। कनिष्ठ सहायक के 54 पदों का परिणाम 31 अगस्त तक, सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर के 5369 पदों का परिणाम दस सितम्बर तक जबकि स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 5272, नक्शानवीश व मानचित्रक के 283 पदों और प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों का रिजल्ट 30 सितंबर तक आएगा। सहायक स्टोर कीपर व सहा. ग्रेड के 200 पद और वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक की 709 पोस्ट का परिणाम क्रमश: सात एवं 15 अक्तूबर तक जारी होगा। लेखपाल के 7994 पदों का परिणाम 10 नवंबर तक संभावित है। आशुलिपिक के 1,557 पदों का परिणाम 30 नवम्बर तक आएगा। जबकि कनिष्ठ सहायक के 3279 पदों का परिणाम 15 दिसंबर तक घोषित होगा।

    हकारी सेवा मंडल में 30 नवंबर तक 2200 भर्ती
    उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल की ओर से सम्मिलित सहकारी बैंकिंग तथा तकनीकी सेवा के लगभग 2200 पदों के लिए परीक्षा सितंबर-अक्तूबर में आयोजित कराने की तैयारी है। इसका अंतिम चयन परिणाम 30 नवम्बर तक घोषित कर दिया जाएगा।

    यूथ पॉलिसी लाने वाली है सरकार
    योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही यूथ पॉलिसी लाने पर भी काम कर रही है। इस साल स्वतंत्रता दिवस पर सीएम योगी ने जेन जी और जेन अल्फा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो। इसे और गति देने के लिए युवाओं की संभावनाओं को पूरा करने के लिए यूपी सरकार जल्द ही एक नई यूथ पॉलिसी लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि यूथ पॉलिसी के जरिए प्रदेश के युवाओं को एक इंट्रीगेटेड अप्रोच के साथ उनके स्किल इनोवेशन और एम्प्लॉयमेंट को और मजबूती देने में सफलता मिलेगी। सीएम योगी ने जेन जी और जेन अल्फा के लिए कहा कि एआई मशीन लर्निंग सेमी कंडक्टर, साइबर, डाटा सेंटर, रोबोटिक, एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों में यूपी ने तेजी से काम आगे बढ़ाया है। इससे निवेश और रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं।

  • JPNIC से लेकर कानून-व्यवस्था तक, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना; बोले- आगे जनता दल जैसा होगा हाल

    JPNIC से लेकर कानून-व्यवस्था तक, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना; बोले- आगे जनता दल जैसा होगा हाल

    लखनऊ 
    सीएम योगी आदित्यनाथ ने जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। सीएम योगी ने देवरिया में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि जेपीएनआईसी की शुरुआती लागत करीब 200 करोड़ रुपये ही थी, लेकिन समाजवादी पार्टी सरकार में इस पर 864 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके बाद भी यह परियोजना अधूरी रह गई। सीएम योगी ने कहा कि जेपीएनआईसी को पूरा कराने में अभी 150 से 200 करोड़ रुपये और खर्च होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएनआईसी को प्राइवेट कंपनी के जरिए चलाकर इसकी कमाई परिवार तक पहुंचाने की साजिश की गई थी। उन्होंने कहा कि इसमें डिंपल यादव, अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव थे। सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जनता का पैसा पानी की तरह बहाया है। सीएम योगी ने कहा कि सपा प्रमुख को जेपीएनआईसी पर बोलने का कोई हक नहीं। सीएम ने सपा की कार्यशैली पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों के पास झुंझलाहट के अलावा कुछ नहीं है। ये लोग हाथापाई और गाली-गलौज पर उतर आते हैं। सीएम योगी ने दावा किया कि आने वाले समय में सपा का हाल जनता दल जैसा होगा।

    बता दें कि जेपीएनआईसी को लीज पर देने के प्रस्ताव पर हाल ही में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने मोहर लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 30 साल के लिए रॉकवुड होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और वृंदावन बॉटलर्स को लीज पर दिया जाएगा। इस फैसले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला था। अखिलेश ने कहा था कि इन्होंने किसान बाजार के साथ भी यही किया था। उसे भी बेच दिया था। जो किसान बाजार के साथ किया वही अब जेपीएनआईसी के साथ भी कर रहे हैं। अखिलेश के आरोपों पर शनिवार को देवरिया की जनसभा में सीएम योगी ने जमकर पलटवार किया।

    सीएम योगी बोले-आज प्रदेश में दंगा नहीं हो सकता
    अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज दंगा-फसाद नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित किया है। प्रदेश में लोगों को सुरक्षित माहौल दिया गया है। उन्होंने रक्षाबंधन पर महिलाओं को उपलब्ध कराई गई मुफ्त बस यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं को एक सहयात्री के साथ तीन दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई।

    बबुआ 12 बजे सोकर उठेगा तो क्या करेगा
    सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जब यूपी सरकार फ्री बस सेवा शुरू करने जा रही थी तो ‘बबुआ’ की नींद भी टूट गई। जो 12 बजे सोकर उठेगा, वो क्या करेगा। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर प्रदेश के खजाने के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे लोग यूपी के खजाने पर डकैती डालने वाले गिरोह की तरह काम करते थे। सपा को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।

    युवाओं को रोजगार से जोड़ रही सरकार
    सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार और तकनीक से जोड़ने पर काम कर रही है। सीएम ने जल्द ही 25 लाख छात्रों को टैबलेट देने की बात कही। कहा कि पिछले 9 साल में 9.50 लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बेटियों को लेकर मां-बाप चिंतित रहते थे। बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। गरीब परिवारों के बच्चे नंगे पैर स्कूल जाते थे। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है।

     

  • वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे पर बड़ा बदलाव! रूट बदलेगा, सासाराम की टनल से जुड़ेगा 4 राज्यों का हाईस्पीड नेटवर्क

    वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे पर बड़ा बदलाव! रूट बदलेगा, सासाराम की टनल से जुड़ेगा 4 राज्यों का हाईस्पीड नेटवर्क

    वाराणसी

    भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के रूट में बदलाव हुआ है. बिहार के रोहतास जिले में सासाराम के पास पहाड़ों में एक सुरंग निकाली जाएगी, जिससे 15 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी. इस सुरंग को बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया गया है. जहां से मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा. ऐसे में वाराणसी से बिहार के रास्ते कोलकाता तक बनने वाले एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट बदल जाएगा. 610 किलोमीटर लंबा यह यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ेगा. 6 लेन एक्सप्रेसवे का यह प्रोजेक्ट पूर्वी भारत के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह बनारस और कोलकाता जैसे बड़े शहरों की दूरी को कम कर देगा. फिलहाल बनारस से कोलकाता जाने में 13 से 14 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बनने से यह दूरी 6 से 7 घंटे के बीच रह जाएगी। 
     
    बिहार के सासाराम में बनेगी सुरंग 
    वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे में 170 किलोमीटर का हिस्सा बिहार में बन रहा है. जिसका निर्माणकार्य चालू है, लेकिन अब इसके एलाइनमेंट में फिर बदलाव होगा. रोहतास जिले में आने वाले पैकेज-4 के तहत सासाराम में एक सुरंग बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया है. हालांकि यह प्रस्ताव पहले भी दिया गया था, लेकिन तब वन विभाग की तरफ से क्लीयरेंस नहीं मिला था. जिसकी वजह से काम आगे नहीं बढ़ पाया था. लेकिन अब नए तरह से फिर प्रस्ताव भेजा गया है. इस सुरंग के बनने से 15 किलोमीटर की दूरी और कम हो जाएगी. इसके अलावा बिहार में सोन नदी पर एक 3.5 किलोमीटर लंबा पुल भी बन रहा है। 

    यूपी से बंगाल तक कनेक्टिविटी
    वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे का आधिकारिक नाम NH-319B है. हालांकि 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे के नाम से भी जाना जाता है. जो देश के चार बडे़ राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ेगा. इस प्रोजेक्ट को अलग-अलग चरणों में बनाया जा रहा है, जिसका एक हिस्सा यूपी, दूसरा बिहार में तीसरा झारखंड और चौथा बंगाल में बनाया जा रहा है। 

    •     उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत होगी, जहां वाराणसी रिंग रोड के पास चंदौली जिले के बरहुली गांव से बनाया जा रहा है। 
    •     बिहार में कैमूर, रोहतास (सासाराम) औरंगाबाद और गया जिलों से गुजरेगा, कुल दूरी 170 किलोमीटर होगी। 
    •     झारखंड में चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जो रांची के पास से निकलेगा. कुल दूरी 187 किलोमीटर होगी। 
    •     पश्चिम बंगाल में पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली और हावड़ा होते हुए यह कोलकाता के नजदीक उलुबेरिया के पास खत्म होगा। 

    6 घंटे में बनारस से कोलकाता
    वर्तमान में बनारस से कोलकाता की दूरी तय करने में  ग्रैंड ट्रंक रोड से लगभग 12 से 15 घंटे का समय लगता है. इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद वाराणसी से कोलकाता का सफर मात्र 6 से 7 घंटे में पूरा हो सकेगा. क्योंकि इस पर जाम की समस्या नहीं होगी और गाड़ियां 100 से 120 की रफ्तार से चलेगी. ऐसे में दो बड़े शहरों दूरी बेहद कम जाएगी, आप सुबह निकलेंगे तो शाम तक पहुंच जाएंगे। 

    इन शहरों से गुजरेगा
        बनारस
        चंदौली 
        सासाराम
        औरंगाबाद 
        गया
        हजारीबाग
        रांची 
        बोकारो 
        कोलकाता

    2028 तक पूरा करने का लक्ष्य 
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 फरवरी 2024 को इस मेगा प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी. उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2028 तक यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बनकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा, हालांकि इस मेगा प्रोजेक्ट को 2026-27 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन सासाराम में टनल के नए निर्माण और बंगाल में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रियाओं की वजह से देरी हुई थी. फिलहाल इस प्रक्रिया पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। 

  • कॉन्टैक्ट और एडिटेड फोटो वायरल करने की धमकी, वाराणसी में साइबर ठगी का नया जाल

    कॉन्टैक्ट और एडिटेड फोटो वायरल करने की धमकी, वाराणसी में साइबर ठगी का नया जाल

    वाराणसी 
    यूपी के वाराणसी में हुकुलगंज के एक युवक को पाकिस्तान के तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से ब्लैकमेल कर परेशान किया जा रहा है। साइबर ठगी की कोशिश की जा रही है। लगातार पांच दिन से फोन और मैसेज से परेशान पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। वहां से लालपुर-पांडेयपुर थाने भेज दिया गया। थाने से भी पीड़ित को साइबर कैफे जाकर शिकायत करने की सलाह देकर लौटा दिया गया।

    शिकायत के अनुसार हुकुलगंज के प्रबल ने कुछ दिन पहले गूगल प्लेट स्टोर से पैसाकैश पर्सनल क्रेडिट नामक ऐप डाउनलोड कर लिया कि इससे क्रेडिट स्कोर पता चलता रहेगा। ऐप डाउनलोड करने के कुछ देर बाद ही उसके फोन से अटैच जीओ पेमेंट बैंक वैलेट में अमरदीप कौर के नाम से 2700 रुपया भेजे गए। ऐप में दिखाई देने लगा कि उसके नाम पर 4500 रुपये का लोन शुरू हो गया है।

    इसके बाद बुधवार को पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल आई। धमकी देते हुए 4500 रुपये की मांग की गई। इस पर प्रबल ने उससे कहा कि जो 2700 रुपये उसके खाते में आए थे, वह उसे लौटा देगा। इसके बाद प्रबल को एक लिंक मिला, जिसके जरिये उसने रुपये वापस कर दिए। इसके बाद शुक्रवार को पुन: पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज और काल आई। 5040 रुपये की मांग की गई। कहा गया कि कुछ देर बाद उसके मैनेजर बात करेंगे। अगर पैसे नहीं भेजे गए तो एफआईआर कराई जाएगी।

    कुछ देर बाद तीसरे मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप मैसेज और काल आई। धमकी देते हुए पैसे मांगे गए। यह भी कहा गया कि उन लोगों ने मेरे मोबाइल के सभी कांटेक्ट कॉपी कर लिए हैं। अगर पैसे नहीं दिए गए तो मेरे कांटेक्ट वालों को फोन और मैसेज किया जाएगा। लोन की राशि न अदा करने का मैसेज नंबरों पर भेजकर उनसे पैसा मांगा जाएगा। यही नहीं एडिटेड फोटो भी कांटेक्ट वालों को भेजने की धमकी दी जा रही है। मेरे फोन से कापी किए गए कांटेक्ट की लिस्ट भी भेजकर यह साबित करने की कोशिश की गई कि उन्होंने फोन हैक कर लिया है।

    23 लाख की ठगी का खुलासा किया
    बुलंदशहर में ककोड़ थाना पुलिस व साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगों को अपने म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराकर कमीशन कमाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खातों के जरिए करीब 23 लाख रुपये की साइबर ठगी की पुष्टि हुई है। पकड़े गए आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी प्रिंस कुमार, अंकित और प्रदीप निवासी ग्राम अलौदा जागीर, ककोड़ को पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबोच लिया।

  • प्रयागराज में निर्माणाधीन मंदिर का हिस्सा गिरा, स्वामी नारायण मंदिर हादसे से मचा हड़कंप

    प्रयागराज में निर्माणाधीन मंदिर का हिस्सा गिरा, स्वामी नारायण मंदिर हादसे से मचा हड़कंप

    प्रयागराज 
    प्रयागराज में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. यहां जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में स्थित स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा अचानक भरभराकर निर्माण कार्य के लिए खोदे गए बड़े गड्ढे में गिर गया. इस घटना के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त उस हिस्से में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

    जानकारी के मुताबिक स्वामीनारायण मंदिर के पीछे पिछले तीन-चार महीने से निर्माण कार्य चल रहा था. इसके लिए मंदिर के पीछे काफी बड़ा गड्ढा खोदा गया था.लगातार हो रही बारिश के कारण इस गड्ढे में पानी भी भर जाता था. इन दिनों बारिश की वजह से निर्माण कार्य बंद था। 

    आशंका जताई जा रही है कि गड्ढे में पानी भरने और मिट्टी के खिसकने की वजह से मंदिर के पीछे की जमीन कमजोर हो गई. इसका असर मंदिर की नींव पर पड़ा और देर रात मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. देखते ही देखते मंदिर का हिस्सा निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में समा गया। 

    हादसे के बाद मच गई अफरा-तफरी
    हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जॉर्ज टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। 

    फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे और बारिश के पानी को मंदिर के हिस्से के गिरने की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. प्रशासन की ओर से भी निर्माण स्थल और मंदिर की संरचना की सुरक्षा को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। 

     

  • रक्षाबंधन पर सपा दफ्तर में लिफाफे का खेल, राजभर ने अखिलेश को बताया ‘शाह-ए-बेखबर’

    रक्षाबंधन पर सपा दफ्तर में लिफाफे का खेल, राजभर ने अखिलेश को बताया ‘शाह-ए-बेखबर’

    राजभर ने अखिलेश पर लगाया ‘राखी घोटाले’ का आरोप, बोले- 11 हजार कहकर महिलाओं को बुलाया, थमा दिए 1100 रुपये

    11 हजार का वादा, 1100 का लिफाफा… राजभर ने अखिलेश पर लगाया ‘राखी घोटाले’ का आरोप

    रक्षाबंधन पर सपा दफ्तर में लिफाफे का खेल, राजभर ने अखिलेश को बताया ‘शाह-ए-बेखबर’

    अखिलेश को राजभर की चेतावनी- ‘विभीषणों’ से बचिए, नहीं तो लंका लगाकर मानेंगे
    लखनऊ 

    सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए 'राखी घोटाले' का आरोप लगाया है। शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के लिए महिलाओं को 11-11 हजार रुपये देने के नाम पर सपा कार्यालय बुलाया, लेकिन उन्हें सिर्फ 1100 रुपये के लिफाफे थमा दिए।

    राजभर ने लंबी पोस्ट में लिखा कि समाजवादी पार्टी सत्ता में रहे या न रहे, उसकी कार्यशैली नहीं बदलती। उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा कि इस बार कुछ नहीं मिला तो रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर ही ‘राखी घोटाला’ कर दिया गया। आगे राजभर ने कहा कि कंसवादियों से रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार पर मर्यादित आचरण की उम्मीद करना बेवकूफी ही है। 

    11 हजार के नाम पर बुलाया, थमा दिए 1100

    ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि दो दिन पहले समाजवादी पार्टी के दफ्तर में महिलाओं को 11-11 हजार रुपये देने के नाम पर बुलाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं को बाद में 11 हजार रुपये के बजाय केवल 1100 रुपये वाले लिफाफे दिए गए।

    राजभर ने सवाल उठाया कि अगर महिलाओं के लिए 11 हजार रुपये का ऐलान किया गया था, तो बाकी की रकम कहां गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यालय में ही चर्चा है कि कुछ लोगों ने हर पैकेट से करीब 10-10 हजार रुपये निकाल लिए।

    अखिलेश को ‘विभीषणों’ से बचने की सलाह

    हमले के बीच राजभर ने अखिलेश यादव को सलाह देने का अंदाज भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के आसपास मौजूद लोग ही उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। पोस्ट में राजभर ने ऐसे लोगों को ‘विभीषण’ बताते हुए कहा कि ये लोग उनकी ‘लंका लगा कर ही मानेंगे।’

    राजभर ने तंज कसते हुए लिखा कि शायद इन लोगों को लगा होगा कि ‘शाह-ए-बेखबर’ को इस पूरे मामले की जानकारी नहीं होगी। लेकिन कुछ महिलाओं ने लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें 11 हजार की जगह केवल 1100 रुपये निकले।

    राजभर ने इस विवाद को केवल रकम तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने रक्षाबंधन जैसे पर्व का जिक्र करते हुए सपा की राजनीति और उसके व्यवहार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कम से कम बहनों के मन और मान का ख्याल रखा जाना चाहिए था। पोस्ट के आखिर में खुद को अखिलेश यादव का ‘परम हितैषी’ बताते हुए राजभर ने एक बार फिर उन्हें अपने आसपास के लोगों से सावधान रहने की सलाह दी।

  • राखी के दिन यूपी में मातम: कुछ घंटों के अंतराल पर दो बस हादसे, चार मौत और 50 घायल

    राखी के दिन यूपी में मातम: कुछ घंटों के अंतराल पर दो बस हादसे, चार मौत और 50 घायल

    लखनऊ 
    रक्षाबंधन पर यूपी में कुछ घंटों के अंतराल पर दो बस हादसों ने कोहराम मचा दिया है। बुलंदशहर में हाईवे पर डंफर में रोडवेज बस घुस गई। इससे मासूम और महिला की मौत हो गई और 16 यात्री घायल हो गए। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ में डिवाइडर से रोडवेज बस टकरा गई। यहां भी चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए हैं। बुलंदशहर में मरने वाले इटावा और एटा के रहने वाले हैं।

    दिल्ली से कानपुर जा रही थी बस
    बुलंदशहर में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर शुक्रवार की सुबह दिल्ली से कानपुर जा रही रोडवेज बस खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 स्थित बगराई मोड़ के निकट पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार बस आगे चल रहे रोड़ी से लदे डंफर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा डंफर में जा घुसा। जिसके चलते बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में इटावा कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी नौ वर्षीय राधिका पुत्री चंदन और बबली (35 वर्षीय) पत्नी नीरज उर्फ रिंकू निवासी गांव कंकरेटा थाना पिलुआ जिला एटा की मौत हो गई।

    बस का चालक फरार
    वहीं, बस में सवार 16 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद डंफर और रोडवेज बस के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालकों की तलाश की जा रही है। मौके पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री और एसडीएम सत्येंद्र कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

    पांच एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा
    करीब पांच एंबुलेंस गाड़ियों के जरिए घायलों को कैलाश अस्पताल और जटिया अस्पताल पहुंचाया गया। डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने खुर्जा अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मासूम और महिला की मौत हुई है। घायलों को उपचार लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जांच की जा रही है।

    आजमगढ़ में हादसे की शिकार बस लखनऊ से बलिया जा रही थी
    वहीं, आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 191 पर चकिया गांव के समीप की गुरुवार की देर रात बेल्थरा डिपो की यात्रियों से भरी बस गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पिलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि 34 यात्री घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखचे उड़ गए‌। मौके चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा राहत कर्मियों ने घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का हाल जानने डीएम रविंद्र कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के भी अधिकारी पहुंच गए।

    ओवरटेक कर रही पिकप के कारण हादसा
    जनपद मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी 35 वर्षीय रजनीकांत बेल्थरा डिपो की बस चलाते थे। देर रात करीब 55 यात्रियों को लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ से बलिया जा रहे थे। पवई थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 191 पर चकिया गांव के समीप पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से पशु लदी पिकअप ओवरटेक कर आगे निकलने लगी। इस दौरान बस का अगला हिस्सा पिकअप से टकरा गया। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि चीखपुकार मच गई।

    पिकअप भी आगे जाकर पलटी
    वहीं पिकअप भी आगे जाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे पलट गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और यूपीडा के राहत कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस चालक रजनीकांत और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार ने सीएमओ डा. ननकू राम और एसआईसी सतीश कनौजिया को घायलों का बेहतर ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए।

  • लखनऊ में CM योगी का अनोखा रक्षाबंधन, बच्चियों के साथ सेल्फी ली और बांटे गिफ्ट

    लखनऊ में CM योगी का अनोखा रक्षाबंधन, बच्चियों के साथ सेल्फी ली और बांटे गिफ्ट

     लखनऊ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। पांच कालीदास मार्ग पर स्थित आवास पर उन्होंने निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चियों को रिटर्न गिफ्ट भी दिया।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निराश्रित बच्चियों और छात्राओं से राखी बंधवाते समय काफी भावुक भी दिखे। उन्होंने सभी को खूब पढ़ने-लिखने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने बच्चियों से राखी बंधवाने के बाद उनको लिफाफे में उपहार के साथ ही गिफ्ट हैंपर भी देकर विदा किया।

    बच्चियों के साथ सेल्फी
    बच्चों को बेहद प्यार और दुलार देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ बच्चे भी बन जाते हैं। बीते दिनों लखनऊ के दौरे पर आए जापानी बच्चों के साथ सेल्फी लेने वाले योगी आदित्यनाथ ने आज भी बच्चियों के साथ सेल्फी लेकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

    विश्वास और संस्कार का पर्व
    सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेश के सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व स्नेह, विश्वास और संस्कार का पर्व है। सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामना।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र पर्व पर हम सब संकल्प लें। सनातन विरासत की मजबूती के साथ ही साथ पारिवारिक मूल्य को मजबूत करने का संकल्प लें।