Category: खेल

  • IND vs AFG से पहले BCCI का बड़ा फैसला, फिटनेस को लेकर खिलाड़ियों के लिए सख्त हुए नियम

    IND vs AFG से पहले BCCI का बड़ा फैसला, फिटनेस को लेकर खिलाड़ियों के लिए सख्त हुए नियम

    मुंबई

    अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है.हालांकि, खिलाड़ियों के चयन के साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी थीं. नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी, तभी उन्हें टी- 20 सीरीज में खेलने का मौका म्लेगा. बोर्ड उनकी फिटनेस को लेकर 100% आश्वस्त नहीं है, हाल ही में चोटिल खिलाड़ियों के मामले को संभालने के तरीके पर हुई आलोचना के बीच, एक रिपोर्ट में BCCI की ओर से खिलाड़ियों के चयन को लेकर अपनाए गए नए तरीके के बारे में बताया गया है. पिछले कुछ महीनों में, चोटिल खिलाड़ियों के खराब मैनेजमेंट को लेकर BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) की काफी आलोचना हुई है. हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और यहां तक ​​कि नितिश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मैचों के लिए बुलाया गया, लेकिन मैदान पर कुछ समय बिताने के बाद ही वे बाहर हो गए। 

    क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने अब यह तय किया है कि जब तक मैनेजमेंट किसी खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर 200 प्रतिशत पक्का नहीं हो जाता, तब तक उसे टीम में शामिल नहीं किया जाएगा. इस पॉलिसी की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, "वे सिर्फ 100 प्रतिशत ही नहीं, बल्कि किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने से पहले उसकी उपलब्धता को लेकर 200 प्रतिशत आश्वस्त होना चाहते हैं" हाल ही में, CoE के हेड VVS लक्ष्मण ने बोर्ड का रुख साफ करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के सेलेक्शन में पूरी पारदर्शिता लाने की कोशिश की जा रही। 

    बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कुछ खिलाड़ियों के नामों के आगे लगे स्टार (*) के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि चूंकि इंटरनेशनल असाइनमेंट से 3-4 हफ्ते पहले ही खिलाड़ियों को चुना जाता है, इसलिए बोर्ड यह पक्का करना चाहता है कि चुने जाने की शर्तें साफ तौर पर बताई जाएं। 

    सैकिया ने कहा, "अगर उन्हें उस 21 या 28 दिन के समय में चुन लिया जाता है, तो उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाएगा. इसीलिए हम उन्हें सीधे तौर पर रिजेक्ट नहीं करते हैं. क्योंकि जिस दिन सिलेक्शन होता है, उस दिन वे फिट नहीं होते, इसलिए हम उन्हें रिजेक्ट करते हैं. लेकिन, जब तक ट्रैवल करने या मैच खेलने की असल में जरूरत पड़ती है, तब तक वे पूरी तरह फिट हो सकते हैं। 
    जहां तक ​​अफगानिस्तान सीरीज़ के लिए सिलेक्शन की बात है, तो बुमराह और रेड्डी दोनों ही 13 सितंबर को दिल्ली में होने वाले सीरीज के पहले मैच के लिए पूरी तरह फ़िट और उपलब्ध होने की राह पर हैं। 

  • इंग्लैंड से लगातार हार के बाद PCB का बड़ा एक्शन, रमीज राजा ने उठाए सवाल

    इंग्लैंड से लगातार हार के बाद PCB का बड़ा एक्शन, रमीज राजा ने उठाए सवाल

    नई दिल्ली 
    पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का इंग्लैंड का दौरा अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. टीम को शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में बुरी तरह शिकस्त का सामना करना पड़ा है. खिलाड़ियों के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बड़ा फैसला ले लिया है.

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. बोर्ड ने बीच सीरीज में ही हेड कोच सरफराज अहमद, बॉलिंग कोच उमर गुल और मोहम्मद रिजवान समेत 7 खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है.

    इस अजीबोगरीब फैसले पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा का गुस्सा फूट पड़ा है. बीबीसी के एक पॉडकास्ट में बात करते हुए रमीज राजा ने कहा कि क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ. उन्होंने पीसीबी के इस फैसले को पैनिक बटन दबाना बताया है. 

    पीसीबी पर रमीज राजा का फूटा गुस्सा
    रमीज ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान ने तो सच में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. क्रिकेट में ऐसा नहीं होता. यह तो फुटबॉल जैसा हो गया है, जहां बीच सीजन में ही मैनेजर को निकाल दिया जाता है. सीरीज अभी चल रही है, बोर्ड आसानी से 10 दिन और इंतजार कर सकता था.

    5 नए खिलाड़ियों की अचानक टीम में एंट्री
    रमीज राजा इस बात से बहुत खफा हैं कि तीसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले टीम में इतनी बड़ी उथल-पुथल मचा दी गई. 7 नए खिलाड़ियों को बुलाया गया है, जिनमें से 5 ने तो कभी टेस्ट क्रिकेट खेला ही नहीं है. रमीज ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के बर्ताव से उन खिलाड़ियों का भी मनोबल टूटेगा जिन्हें बाहर निकाला गया है और जो नए आए हैं, वो भी डरे रहेंगे. इससे टीम में स्वार्थ बढ़ेगा और हर कोई सिर्फ अपनी जगह बचाने के लिए खेलेगा.

    सरफराज अहमद और उमर गुल जैसे दिग्गजों को जिस तरह से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उस पर रमीज ने गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि ये वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने सालों तक पाकिस्तान का नाम रोशन किया है, लेकिन उन्हें अचानक ऐसे बाहर कर दिया गया. अगर आप अपने दिग्गजों की इज्जत नहीं करेंगे तो भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट के साथ कोई नौकरी क्यों करना चाहेगा?

    जब रमीज राजा से पूछा गया कि पाकिस्तान क्रिकेट का ये पूरा सिस्टम कैसे सुधरेगा तो उन्होंने बेबसी जताते हुए कहा कि मुझे सच में कोई आइडिया नहीं है. सब कुछ बेपटरी हो चुका है. मुझे लगता है कि आने वाले एक-दो साल भी ऐसे ही उथल-पुथल वाले रहने वाले हैं.

    इंग्लैंड में पाकिस्तान पहला टेस्ट मैच एक पारी और 103 रन से हारा था, जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में उसे 194 रन से शिकस्त मिली थी. अब तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है.

  • ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव, मार्श-हेड लौटे तो लाबुशेन बाहर; 15 सितंबर से शुरू होगा वनडे दौरा

    ऑस्ट्रेलिया टीम में बड़ा बदलाव, मार्श-हेड लौटे तो लाबुशेन बाहर; 15 सितंबर से शुरू होगा वनडे दौरा

    सिडनी
     एक सितंबर (भाषा) कप्तान मिशेल मार्श और उनके साथी सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड को इस महीने के आखिर में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को बाहर कर दिया गया है।

    मार्श और हेड इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान और बांग्लादेश में वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

    ऑस्ट्रेलिया के लिए 15 सितंबर से शुरू होने वाला यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे विश्व कप खेला जाएगा।

    तेज गेंदबाज पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क की जोड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज में नहीं खेल पाएगी और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल होगी।

    युवा खिलाड़ी जोएल डेविस और ओली पीक ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम में अपनी जगह बनाए रखी है।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैच 15, 18 और 20 सितंबर को हरारे में खेले जाएंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज डरबन (24 सितंबर), जोहान्सबर्ग (27 सितंबर) और पोटचेफस्ट्रूम (30 सितंबर) में खेली जाएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच खेलेगी।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, ‘‘यह छह मैचों की श्रृंखला अगले साल होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण है। इसलिए मिच (मार्श), ट्रैविस और जोश (हेज़लवुड) का वापसी करना बहुत अच्छा है।’’

    ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिशेल मार्श, पैट कमिंस (केवल दक्षिण अफ्रीका के लिए), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिशेल स्टार्क (केवल दक्षिण अफ्रीका के लिए), एडम ज़म्पा।

  • आईपीएल में धमाल के बाद क्रुणाल पंड्या की टीम इंडिया में वापसी की तैयारी, एशियन गेम्स से पहले बड़ा फैसला संभव

    आईपीएल में धमाल के बाद क्रुणाल पंड्या की टीम इंडिया में वापसी की तैयारी, एशियन गेम्स से पहले बड़ा फैसला संभव

    नई दिल्ली
     टीम इंडिया के सेलेक्टर्स और मैनेजमेंट फिलहाल उम्रदराज खिलाड़ियों को तरजीह न देने की सख्त नीति पर काम कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की खिताबी जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को न केवल कप्तानी से हटाया गया बल्कि बल्ले से लगातार गिरते फॉर्म के कारण टीम से भी बाहर कर दिया गया। हालांकि, आगामी सीरीजों को देखते हुए सेलेक्टर्स अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को टी20 टीम में वापस लाने का विचार कर रहे हैं।

    अक्षर पटेल की जगह ले सकते हैं पंड्या
    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड किंगडम दौरे पर इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के फीके प्रदर्शन के बाद टीम मैनेजमेंट विकल्प तलाश रहा है। अक्षर के बैकअप के रूप में बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर क्रुणाल पंड्या का नाम सबसे आगे चल रहा है। क्रुणाल ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था जहां उन्होंने नाबाद 3 रन बनाए थे और 16 रन देकर एक विकेट झटका था। उस मैच में भारत ने 38 रनों से जीत दर्ज की थी।

    आईपीएल में लगातार कर रहे तगड़ा प्रदर्शन
    पिछले पांच सालों के दौरान क्रुणाल के करियर में बड़ा बदलाव आया है। लखनऊ सुपर जायंट्स और उसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी खोई हुई लय हासिल की। आरसीबी को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताने में क्रुणाल की भूमिका बेहद अहम रही। बीते दो सीजन में उन्होंने आरसीबी के लिए 31 विकेट चटकाए साथ ही दो मौकों पर 73-73 रनों की मैच-जिताऊ पारियां खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की।

    एशियन गेम्स में उतरेगी भारतीय टीम
    टीम इंडिया जापान में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए रवाना होगी। भारत को 13 सितंबर से दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सेलेक्टर्स अक्षर पटेल को ही आगे भी मौका देते हैं या फिर आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने वाले क्रुणाल पंड्या की टीम में सरप्राइज वापसी होती है।

  • हार्दिक पंड्या की वापसी पर फिर संकट, CoE में ट्रेनिंग के दौरान पैर में लगी चोट

    हार्दिक पंड्या की वापसी पर फिर संकट, CoE में ट्रेनिंग के दौरान पैर में लगी चोट

    नई दिल्ली
    हार्दिक पंड्या की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की राह एक बार फिर मुश्किल होती दिख रही है. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में ट्रेनिंग के दौरान उनके पैर में हल्की चोट लगी है. इस नई परेशानी ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए उनकी दावेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक वापसी की तैयारी में सही रास्ते पर थे और पूरी तेजी के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे. लेकिन पैर में तकलीफ सामने आने के बाद उन्हें फिलहाल बॉलिंग रोकने की सलाह दी गई है। 

    बॉलिंग फिर शुरू करेंगे, लेकिन फिटनेस हासिल करना चैलैंज 
    जानकारी के मुताबिक हार्दिक जल्द ही दोबारा बॉलिंग शुरू कर सकते हैं. हालांकि, 13 सितंबर से दिल्ली में शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए जरूरी फिटनेस लेवल तक पहुंचना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। 

    मामले की जानकारी रखने वाले सोर्स ने बताया बल्लेबाजी और मूवमेंट को लेकर हार्दिक को कोई बड़ी परेशानी नहीं थी. वह बिना किसी खास दिक्कत के अपनी ट्रेनिंग कर रहे थे. लेकिन पैर में तकलीफ के बाद उनकी वापसी की योजना प्रभावित हुई है। 

    अब CoE की मेडिकल और फिटनेस टीम की तरफ से पूरी तरह 'ऑल-क्लियर' मिलने के बाद ही उनकी स्थिति साफ होगी. टीम में चयन से पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उनकी फिटनेस को लेकर पूरी तरह संतुष्ट होना चाहेगा। 

    कब होगा अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ टीम इंड‍िया का ऐलान 
    अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन इस सप्ताह होने की उम्मीद है. सेलेक्टर्स दिल्ली में बैठक कर सकते हैं. इस दौरान बेंगलुरु में रिकवर कर रहे खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी उन्हें जानकारी दी जाएगी. ऐसे में हार्दिक की ताजा चोट का समय उनके लिए बिल्कुल सही नहीं है. अगर वह समय पर जरूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाते हैं, तो अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से बाहर रहना पड़ सकता है। 

    24 मई के बाद नहीं खेले कोई कॉम्पिटिटिव मैच
    हार्दिक पंड्या ने 24 मई को IPL में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेला था. उसके बाद से उन्होंने कोई कॉम्पिटिटिव मैच नहीं खेला है. भारत के लिए उनका आखिरी मुकाबला 8 मार्च को T20 वर्ल्ड कप का फाइनल था. इसके बाद हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज में नहीं खेल पाए. वह आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों से भी बाहर रहे. यानी इंटरनेशनल क्रिकेट से उनकी दूरी लगातार बढ़ती जा रही है और अब ताजा चोट उनकी वापसी को और पीछे धकेल सकती है। 

    इंजरी की वजह से कौन सी सीरीज नहीं खेल पाए हार्द‍िक?
    अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले भी हार्दिक को चोट की परेशानी हुई थी. उस समय उनके क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) में लो-ग्रेड स्प्रेन (हल्की चोट) की बात सामने आई थी.इस चोट से पहले हार्दिक पूरी तरह फिट थे और अच्छी तरह ट्रेनिंग कर रहे थे. माना जा रहा था कि वह धीरे-धीरे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हो रहे हैं. लेकिन चोट ने उनके प्लान को फिर प्रभावित कर दिया.अब पैर की नई परेशानी के बाद उनकी फिटनेस पर एक बार फिर निगाहें टिक गई हैं। 

    नीतीश-सुंदर की रिकवरी अच्छी, बुमराह पर सस्पेंस
    अफगानिस्तान सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए कुछ राहत की खबर भी है. ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं और उनके सीरीज के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है. वहीं, जसप्रीत बुमराह का इन तीन मुकाबलों में खेलना अभी तय नहीं है. ऐसे में सेलेक्टर्स के सामने टीम कॉम्ब‍िनेशन को लेकर भी कुछ अहम फैसले होंगे। 
    हार्दिक के मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वह कितनी जल्दी दोबारा बॉलिंग शुरू कर पाते हैं और CoE से उन्हें कब 'ऑल-क्लियर' मिलता है. अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम चयन में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए उनकी वापसी की तस्वीर जल्द साफ हो सकती है। 

  • मैच में कई बार उल्टी, ऐंठन और दर्द से जूझते रहे जोकोविक; 4 घंटे 36 मिनट बाद नावोन से मिली हार

    मैच में कई बार उल्टी, ऐंठन और दर्द से जूझते रहे जोकोविक; 4 घंटे 36 मिनट बाद नावोन से मिली हार

    नई दिल्‍ली
     सर्बिया के दिग्‍गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक सोमवार को यूएस ओपन 2026 (US Open) के पहले ही दौर में बाहर हो गए। आर्थर एश स्‍टेडियम में अर्जेंटीना के मारियानो नावोन के हाथों कड़े मुकाबले में जोकोविक को शिकस्‍त झेलनी पड़ी। जोकोविक को अर्जेंटीनी खिलाड़ी के हाथों 7-6 (5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से शिकस्‍त मिली।

    अपने 25वें ग्रैंड स्‍लैम खिताब का पीछा कर रहे जोकोविक (Novak Djokovic) मुकाबले के दौरान काफी परेशान नजर आए। मैच के दौरान उन्‍हें उलटी भी हुई, लेकिन उन्‍होंने साढ़े चार घंटे तक संघर्ष किया और पांच सेटों के मुकाबले में हारे। जोकोविक ने इतनी शारीरिक समस्‍या के बावजूद हार नहीं मानने वाला एटीट्यूड दिखाया।

    जोकोविक के बिगड़े हाल
    पूर्व नंबर-1 जोकोविक अमेरिका की गर्मी से परेशान नजर आए। बीच मैच में सर्बियाई खिलाड़ी के हाल बिगड़े और विज्ञापन बोर्ड के पीछे जाकर उन्‍होंने उलटी की। जोकोविक के हाल बुरे नजर आ रहे थे, लेकिन उन्‍होंने मैच बीच में नहीं छोड़ने का फैसला किया और दर्शकों में जोश भर दिया।

    हालांकि, पांचवें सेट में जोकोविक का शरीर जवाब दे गया। इस सेट के शुरू होने से पहले ही उन्‍होंने मेडिकल टाइमआउट लिया और कमर का उपचार कराया। फिजियो से उपचार के बाद जोकोविक ने अंपायर को बताया कि वो ठीक हैं और दर्द से लड़ते हुए उन्‍होंने मैदान संभाला।

    अर्जेंटीनी खिलाड़ी का जोरदार खेल
    बता दें कि नोवाक जोकोविक की हालत बहुत बुरी थी, लेकिन अर्जेंटीना के नावोन ने बेस लाइन का दमदार खेल दिखाते हुए सर्बियाई खिलाड़ी को पांचवें सेट में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। जब जोकोविक कोर्ट से बाहर जा रहे थे, तो दर्शकों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं। साढे़ चार घंटे की कड़ी मशक्‍कत करने वाले जोकोविक सभी का अभिवादन स्‍वीकार किया।

    वैसे, यह तय नहीं है कि 24 ग्रैंड स्‍लैम विजेता नोवाक जोकोविक कब तक खेलना जारी रखेंगे। वो पहले ही संकेत दे चुके हैं कि उनकी विदाई करीब है, लेकिन वो 2028 ओलिंपिक में हिस्‍सा लेने के इच्‍छुक हैं।

  • टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, बुमराह की रिकवरी भी ट्रैक पर

    टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, बुमराह की रिकवरी भी ट्रैक पर

    नई दिल्ली
     श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। दिल्ली में होने वाली इस सीरीज की शुरुआथ 13 सितंबर को होगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ ही नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे।

    नीतीश कुमार रेड्डी पूरी क्षमता से प्रैक्टिस कर रहे
    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार रेड्डी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी पूरी क्षमता के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। वहीं, ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने वीकेंड चेन्नई में बिताया और सिलेक्शन से पहले अपनी फिटनेस साबित करने के लिए सीओई लौटेंगे। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते 13 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन हो सकता है।

    एक करीबी सूत्र ने कहा- लक्ष्य अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर को सबसे छोटे फॉर्मेट के जरिए टीम में वापसी करने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ हफ्तों में उनका वर्कलोड धीरे-धीरे बढ़ा है और हो सकता है कि वे इन तीन टी20 मैचों के लिए सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हों। रेड्डी और पंड्या दोनों ही काफी समय से सीओई में हैं और सिर्फ निजी कामों के लिए ही ब्रेक लेते हैं। रेड्डी वीकेंड पर ही घर जाते हैं, जबकि पांड्या तो बेंगलुरु में ही शिफ्ट हो गए हैं।

    बुमराह की रिकवरी भी ट्रैक पर
    टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाए थे। भारत को इस महीने अफगानिस्तान सीरीज के साथ ही एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। सूत्र ने बताया, 'बुमराह की रिकवरी अच्छी चल रही है। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत, प्लान यह था कि वह वनडे और टेस्ट पर ध्यान देंगे, लेकिन घुटने की चोट के बाद मैनेजमेंट चाहता है कि वह सबसे छोटे फॉर्मेट से वापसी करें। उन पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शायद बहुत जल्द हो, लेकिन एशियन गेम्स में उनके खेलने की काफी संभावना है।'

     

  • लॉर्ड्स में पाकिस्तान की करारी हार, इंग्लैंड ने 194 रन से जीता टेस्ट; WTC टेबल में श्रीलंका को पछाड़ा

    लॉर्ड्स में पाकिस्तान की करारी हार, इंग्लैंड ने 194 रन से जीता टेस्ट; WTC टेबल में श्रीलंका को पछाड़ा

     नई दिल्ली
     इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान को जीत के लिए 389 रन चाहिए थे। इस स्कोर के सामने बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम 194 रनों पर ही ढेर हो गई। इस जीत के बाद इंग्लैंड को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ है।

    इंग्लैंड की ये पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत है। उसने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। यानी सीरीज तो इंग्लैंड के कब्जे में आ चुकी है बस फाइनल स्कोरलाइन का तय होना बाकी है और जिस तरह से पाकिस्तानी टीम खेल रही है उसे देखते हुए ताजुब्ब नहीं है कि इंग्लैंड 3-0 से ये सीरीज अपने नाम कर ले।

    इंग्लैंड को हुआ फायदा
    इस जीत के बाद इंग्लैंड को डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ है। वह एक स्थान आगे बढ़ते हुए छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसके 15 मैचों में 62 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 34.44 है। उसने श्रीलंका को हटा ये स्थान हासिल किया है। हालांकि, इंग्लैंड का टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। उससे पहले जो टीमें हैं उनका अंक प्रतिशत काफी बेहतर है।

    चौथे नंबर पर भारत है जो 11 मैचों में 68 अंकों के साथ 51.52 अंक प्रतिशत लेकर पांचवें नंबर पर है। भारत का भी फाइनल खेलना काफी मुश्किल है। चौथे पर बांग्लादेश है जिसके छह मैचों में 40 अंक और 55.56 अंक प्रतिशत है।

    ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर बरकरार
    सबसे ज्यादा खतरा तो टॉप-3 से है और इनमें से ही किन्हीं दो टीमों का फाइनल खेलना तय माना जा रहा है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसके 10 मैचों में आठ जीत और दो हार के बाद 96 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 80 है। साउथ अफ्रीका चार मैचों में तीन जीत और एक हार के बाद 36 अंक और 75 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसके छह मैचों में चार जीत और एक हार के साथ 52 और 72.22 अंक प्रतिशत है।

     

  • भारत की बेटियों का एशिया कप में जलवा, थाईलैंड पर बड़ी जीत के बाद याद आईं 5 ऐतिहासिक जीतें

    भारत की बेटियों का एशिया कप में जलवा, थाईलैंड पर बड़ी जीत के बाद याद आईं 5 ऐतिहासिक जीतें

    नई दिल्ली 
    भारतीय महिला टीम ने महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में थाईलैंड को 94 रनों से करारी शिकस्त दी। यह ऐतिहासिक जीत एशिया कप टी20 के इतिहास में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीतों में से एक के रूप में दर्ज हो गई है। एशिया कप टी20 के मंच पर भारतीय पुरुष और महिला दोनों ही टीमों का दबदबा हमेशा से देखने को मिला है और दोनों ने विरोधी टीमों के खिलाफ कई विशाल जीतें हासिल की हैं।

    भारतीय महिला टीम बनाम मलेशिया (142 रनों से जीत)
    3 जून 2018 को कुआलालंपुर में खेले गए एशिया कप टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए। जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशियाई टीम को महज 27 रनों पर समेट दिया और 142 रनों के विशाल अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

    भारतीय महिला टीम बनाम हांगकांग (142 रनों से जीत)
    26 अक्टूबर 2012 को ग्वांगझू में खेले गए टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाकेदार खेल दिखाया। भारत ने 166 रन का लक्ष्य देने के बाद हांगकांग की टीम को सिर्फ 24 रनों पर ढेर कर दिया और 142 रनों से मैच अपने नाम किया।

    भारतीय महिला टीम बनाम यूएई (104 रनों से जीत)
    4 अक्टूबर 2022 को सिलहट में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 178 रन बनाए। 179 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर केवल 74 रन ही बना सकी, जिससे भारत ने 104 रनों की बड़ी जीत हासिल की।

    भारतीय पुरुष टीम बनाम अफगानिस्तान (101 रनों से जीत)
    8 सितंबर 2022 को दुबई में खेले गए एशिया कप टी20 के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने 20 ओवर में 212 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली का शतक शामिल था। इसके जवाब में भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी (5 विकेट) के दम पर अफगानिस्तान को 111 रनों पर रोककर भारत ने 101 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की।

    भारतीय महिला टीम बनाम नेपाल (99 रनों से जीत)
    2 दिसंबर 2016 को बैंकॉक में खेले गए टी20 मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए थे। छोटे लक्ष्य के बावजूद भारतीय महिला गेंदबाजों ने नेपाल की पूरी टीम को महज 21 रनों पर समेटते हुए 99 रनों से एकतरफा जीत अपने नाम की।

  • एक गोल ने बदली बाजी! रोमांचक फाइनल में स्पेन को हराकर जर्मनी ने फिर उठाई वर्ल्ड कप ट्रॉफी

    एक गोल ने बदली बाजी! रोमांचक फाइनल में स्पेन को हराकर जर्मनी ने फिर उठाई वर्ल्ड कप ट्रॉफी

     एरेना 
    बेलफियस एरेना में खेले गए एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार मेंस हॉकी वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही जर्मनी ने कुल चौथी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सह-मेजबान बेल्जियम को हराकर फाइनल में पहुंची दोनों टीमों ने बेहतरीन डिफेंसिव खेल दिखाया, लेकिन अंत में जर्मन टीम का धैर्य और आक्रामक रणनीति उस पर भारी पड़ी।

    तीसरे क्वार्टर में लगा इकलौता गोल
    मैच का सबसे निर्णायक क्षण तीसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में आया, जब स्पेन की डिफेंस से एक दुर्लभ चूक देखने को मिली। हानेस मुलर ने स्पेनिश सर्कल के टॉप पर मिली लूज बॉल को लपका और बायलाइन की ओर मौजूद मिशेल स्ट्रूथॉफ को बेहतरीन रिवर्स पास दिया। पॉल-फिलिप कॉफमैन के सहयोग से मिले इस मौके को स्ट्रूथॉफ ने खाली नहीं जाने दिया और स्पेनिश गोलकीपर लुईस काल्जादो को चकमा देते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

    फैंस को दिखी कांटे की टक्कर
    मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच के पहले 90 सेकंड में ही जर्मनी ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर दबाव बनाया, लेकिन बेनेडिक्ट श्वार्जहॉप्ट के ड्रैगफ्लिक को काल्जादो ने शानदार ढंग से रोक दिया। इसके बाद जोर्डी बोनास्ट्रे की अगुआई में स्पेनिश डिफेंस ने जर्मन फॉरवर्ड्स को गोलपोस्ट पर ज्यादा शॉट्स नहीं लेने दिए। वहीं स्पेन को भी तीसरे क्वार्टर में लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन जर्मन डिफेंडर थियो हिंरिच्स के निडर फर्स्ट रश और स्पेनिश कप्तान मार्क मिरालेस व पेपे कुनिल की चूक के कारण वे बराबरी का गोल दागने में नाकाम रहे।

    आखिरी मिनट तक रोमांचक रहा मैच
    मैच खत्म होने से करीब चार मिनट पहले स्पेन ने जोखिम उठाते हुए गोलकीपर काल्जादो को मैदान से बाहर बुला लिया और अतिरिक्त आउटफील्ड खिलाड़ी उतारा, लेकिन जर्मनी की मजबूत डिफेंस को भेद पाना उनके लिए नामुमकिन साबित हुआ। इस हार के साथ ही स्पेन का अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया और 1971 और 1998 के बाद उन्हें एक और फाइनल में निराशा हाथ लगी।