Category: खेल

  • BCCI चयन समिति में बड़ा बदलाव, अगरकर का कार्यकाल खत्म होने से नए चीफ सेलेक्टर की तलाश

    BCCI चयन समिति में बड़ा बदलाव, अगरकर का कार्यकाल खत्म होने से नए चीफ सेलेक्टर की तलाश

    पटना
    बीसीसीआई चयन समिति की बैठक दिल्ली में चल रही है। बैठक खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का खेलना तय है, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अगली बार इस मीटिंग में नहीं होंगे। अजीत अगरकर मुख्य चयनकर्ता के रूप में आखिरी बार चयन समिति की बैठक में शामिल हो रहे हैं और टीम चुन रहे हैं। बीसीसीआई के साथ अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट इसी महीने खत्म हो रहा है।

    पहले खबरें आई थीं कि अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है और वह 2027 वनडे विश्व कप तक चयन समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे। हालांकि, वनडे टीम में रोहित शर्मा की जगह को लेकर अजीत अगरकर और बीसीसीआई के अधिकारियों के बीच असहमति हुई। इसके बाद चयन समिति से उनकी छुट्टी हो रही है।

    अब लक्ष्मण को मिल सकता है मौका
    कयास लगाए जा रहे हैं कि अजीत अगरकर के बाद एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य चयनकर्ता बनाया जा सकता है। लक्ष्मण लंबे समय से एनसीए हेड के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बैकअप कोच की भी होती है। वह एशियन गेम्स के दौरान भी भारत की टी20 टीम के साथ नजर आएंगे, क्योंकि इसी समय दूसरी टीम वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलेगी। मुख्य कोच गंभीर वनडे टीम के साथ होंगे।

    टी20 में शानदार प्रदर्शन
    अजीत अगरकर 4 जुलाई 2023 को भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता बने थे। इसके बाद से भारत ने 2024 टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 विश्व कप जीता है। इस दौरान टीम इंडिया दो बार एशिया कप जीतने में भी सफल रही है, लेकिन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। खासकर घरेलू सीरीज में स्पिन के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी आ रही थी। वहीं, गेंदबाज भी विपक्षी टीमों की तुलना में फीके साबित हो रहे थे। ऐसे में नए चयनकर्ता के सामने टेस्ट टीम को बेहतर करने की जिम्मेदारी होगी।

    9 साल का था अगरकर का करियर
    अजीत अगरकर ने 1998 से 2007 के बीच 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 खेले। टेस्ट में 1 शतक की मदद से 571 रन और 58 विकेट, वनडे में 3 अर्धशतक की मदद से 1,269 रन और 288 विकेट, और टी20 में 3 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। संन्यास के बाद अगरकर कोचिंग और कमेंट्री के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि क्रिकेट खेलने, कमेंट्री करने और टीम चुनने में सबसे मुश्किल काम टीम का चयन करना है।

  • शाहिद आफरीदी के बयान से भड़के आकाश चोपड़ा, PCB और मोहसिन नकवी पर भी साधा निशाना

    शाहिद आफरीदी के बयान से भड़के आकाश चोपड़ा, PCB और मोहसिन नकवी पर भी साधा निशाना

    नई दिल्ली
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी का महिलाओं को लेकर दिया गया एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. अब इस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने एनालिस्ट आकाश चोपड़ा ने अपनी बात रखी है.

    आफरीदी के बयान में कहा गया कि हमारे यहां की महिलाएं सिर्फ रोटियां अच्छी बना सकती हैं, इन्हें क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. इस बयान पर आकाश चोपड़ा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

    अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे पर खुलकर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार यह खबर पढ़ी तो उन्हें लगा कि शायद यह किसी एआई (AI) का कमाल होगा या कोई फर्जी बयान होगा. लेकिन जब पता चला कि यह सच है तो उन्होंने आफरीदी को आड़े हाथों लिया.

    आकाश ने तंज कसते हुए कहा कि अगर आपके देश की महिलाएं क्रिकेट नहीं खेल सकतीं तो फिर आप कैसे खेल लेते हैं? आप इसलिए अच्छा खेल रहे हैं क्योंकि आपको बचपन से खेलने का मौका मिला है. उन्होंने माना कि पाकिस्तान की महिला टीम अभी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, लेकिन इसकी वजह यह नहीं है कि महिलाएं क्रिकेट नहीं खेल सकतीं.

    असली कमी तो वहां के सिस्टम में है. उन्हें सही सुविधाएं और मौके देने की जरूरत है. यह कहना कि उनका काम सिर्फ घर संभालना और रोटियां बनाना है ये काफी गलत है. आकाश चोपड़ा गुस्से में इतने आगे बढ़ गए कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि मेरे भाई… नहीं सॉरी, मेरा भाई नहीं है तू यार! अगर ऐसी घटिया बात करोगे तो मैं तुझे भाई कैसे बोल सकता हूं?

    लड़कियां कर सकती है कमाल
    उन्होंने आगे चुनौती देते हुए कहा कि पाकिस्तान की लड़कियों को एक बार लड़कों के बराबर मौके और सुविधाएं देकर तो देखिए. हो सकता है कि वे लड़कों से भी बेहतर खेल कर दिखाएं और इस बात से उन्हें बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी. आकाश ने तंज कसा कि अगर देश में ऐसी ही दकियानूसी सोच बनी रहेगी तो पहले ही बदहाल चल रहा पुरुषों का क्रिकेट और नीचे चला जाएगा और लड़कियों को तो कभी आगे बढ़ने ही नहीं दिया जाएगा.

    PCB और मोहसिन नकवी पर भी कसा तंज
    बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और वहां के मौजूदा हालातों पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान की महिला टीम पर एशिया कप सेमीफाइनल में धीमे ओवर रेट की वजह से लगे 50 प्रतिशत जुर्माने और पुरुष टीम के WTC पॉइंट्स काटे जाने का भी जिक्र किया.

    आकाश ने चुटकी लेते हुए कहा कि वहां के बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी को तो बस हर जगह जाकर ट्रॉफी देने की जिद से ही फुर्सत नहीं मिल रही है. पाकिस्तान क्रिकेट की हालत इस समय कंगाली में आटा गीला जैसी हो चुकी है, जहां टीम जीत से ज्यादा अपने कटे हुए पॉइंट्स को लेकर चर्चा में रहती है.

  • हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, बटलर की 80 रन की पारी; इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रन से हराया

    हैरी ब्रूक का तूफानी शतक, बटलर की 80 रन की पारी; इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रन से हराया

    साउथैप्टन
    इंग्लैंड ने 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 119 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। इंग्लैंड की जीत में कप्तान हैरी ब्रूक के शतक और जोस बटलर की विस्फोटक 80 रन की पारी का अहम योगदान रहा। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे बटलर ने सिर्फ 44 गेंदों का सामना किया और 8 चौकों के अलावा तीन छक्के मारे।

    बटलर ने रोहित को पछाड़ा
    जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 161 मैच खेल चुके जोस बटलर के नाम 4292 रन हो गए हैं। उन्होंने 34 की औसत औऱ 149 की स्ट्राइक रेट से ये सन बनाए हैं। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम 4231 रन हैं। 159 मैच खेलने वाले रोहित ने 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद संन्यास ले लिया था। 4596 रन के साथ पाकिस्तान के बाबर आजम टॉप पर हैं। भारत के खिलाफ जुलाई में टी20 सीरीज के दौरान बटलर ने विराट कोहली को पछाड़ा था।

    टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन
    खिलाड़ी              देश                मैच       रन        स्ट्राइक रेट     औसत
    बाबर आजम      पाकिस्तान     145     4596     128.02     38.94
    जोस बटलर         इंग्लैंड           161     4292     149.44     34.33
    रोहित शर्मा         भारत            159     4231     140.89     32.05
    विराट कोहली      भारत           125     4188     137.04     48.69
    पॉल स्टर्लिंग      आयरलैंड       163     3895     134.35     26.31

    इंग्लैंड ने 254 रन ठोक दिए
    श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बटलर अपने शतक का मौका जरूर चूक गए, लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान हैरी ब्रूक ने 49 गेंदों पर नाबाद 114 रन की पारी खेली। उन्होंने 6 छक्कों और 10 चौकों मारे।

    255 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में श्रीलंका की पूरी टीम 19 ओवर में 135 रन पर सिमट गई और 119 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 33 रन दुनिथ वेलालागे ने बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सनी बाकेर ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए। लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट मिले।

  • विश्व कप में आठवें स्थान के बाद भारत की नई चुनौती, एशियाई खेलों में सीधे ओलंपिक टिकट का मौका

    विश्व कप में आठवें स्थान के बाद भारत की नई चुनौती, एशियाई खेलों में सीधे ओलंपिक टिकट का मौका

    नई दिल्ली
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 2026 विश्व कप अभियान उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी और आठवें स्थान पर रही। अब उसके सामने 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में इस निराशा को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत करने की चुनौती है।

    भारत 20 सितंबर से जापान में अपने अभियान की शुरुआत करेगा और यहां दांव सिर्फ स्वर्ण पदक का नहीं, बल्कि लॉस एंजिल्स 2028 ओलिंपिक का सीधा टिकट हासिल करने का अवसर भी होगा।

    भारतीय टीम के पूर्व गोलकीपर और जूनियर टीम के कोच रह चुके पीआर श्रीजेश का मानना है कि विश्व कप की निराशा के बाद टीम को मानसिक रूप से खुद को रीसेट करना होगा। ‘दैनिक जागरण’ से विशेष बातचीत में श्रीजेश ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से भारत के विश्व कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे थे।

    उनके मुताबिक भारत को इंग्लैंड और अर्जेंटीना के विरुद्ध जीत दर्ज करनी चाहिए थी, लेकिन दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार हॉकी खेली। श्रीजेश ने कहा कि एशियाई खेलों में भारत की स्थिति काफी अलग होगी। एशियाई स्तर पर भारत को पाकिस्तान, मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया से चुनौती मिल सकती है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन टीमों के अनुभव में भारत से अंतर है। हालिया प्रदर्शन को देखते हुए भारत को मजबूत दावेदार के तौर पर उतरना चाहिए।

    श्रीजेश ने यह भी साफ किया कि आसान स्थिति होने के बावजूद भारतीय टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं ले सकती। एशियाई खेलों का महत्व इसलिए भी बहुत ज्यादा है क्योंकि पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम को 2028 ओलिंपिक का सीधा टिकट मिलेगा।

    मानसिक मजबूती बहुत जरूरी
    श्रीजेश ने गोलकीपर और डिफेंस की मानसिक मजबूती पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि हॉकी में प्रदर्शन एक तरह से ‘देने और लेने’ का खेल है। कई बार गोलकीपर गलती करता है तो फारवर्ड उस गलती की भरपाई करते हुए ज्यादा गोल कर देते हैं। वहीं कई मौकों पर फारवर्ड 10-15 मौके गंवा सकते हैं, लेकिन तब गोलकीपर की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वह विपक्ष के हर हमले को रोके।

    उन्होंने कहा कि गलती होने पर एक-दूसरे को दोष देना समाधान नहीं है। टीम को साथ बैठकर समस्या पर चर्चा करनी चाहिए, वीडियो देखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि गलती कहां हुई और उसे दोबारा कैसे रोका जा सकता है। विपक्षी टीमें भी आपकी वीडियो रिकार्डिंग देखकर कमजोरियां तलाशती हैं और उसी जगह हमला करती हैं। इसलिए एक ही गलती बार-बार दोहराना खतरनाक है।

    तकनीक के साथ संवाद बेहद जरूरी
    श्रीजेश ने कहा कि तकनीकी तैयारी के साथ बेहतर संवाद भी बेहद जरूरी है। टीम मीटिंग, वीडियो विश्लेषण और खिलाड़ियों के बीच खुली बातचीत से दबाव कम होता है। सबसे महत्वपूर्ण है अपनी गलती स्वीकार करना। अगर गोलकीपर कहता है कि गोल उसकी गलती थी और डिफेंडर भी अपनी गलती स्वीकार करता है, तो इससे टीम के भीतर भरोसा बढ़ता है। मैदान पर हर खिलाड़ी को यह भरोसा होना चाहिए कि गलती होने पर उसका साथी उसके पीछे खड़ा है। ‘बैकअप और सपोर्ट’ ही मुश्किल परिस्थितियों में टीम को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।

     

  • सबालेंका ने कोर्ट पर तोड़ा रैकेट, US Open ने लगाया भारी जुर्माना; रायबाकिना बनीं चैंपियन

    सबालेंका ने कोर्ट पर तोड़ा रैकेट, US Open ने लगाया भारी जुर्माना; रायबाकिना बनीं चैंपियन

     न्यूयॉर्क
    यूएस ओपन के फाइनल में हार के बाद गुस्से में रैकेट तोड़ने वाली आर्यना सबालेंका पर 7500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। यूएस ओपन की तरफ से लगाए गए जुर्माने की कीमत भारतीय करेंसी में 7,19,530 रुपये है। सबालेंका लगातार तीसरी बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची थीं। उनके पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका था, लेकिन वह फाइनल में हारकर इस स्वर्णिम मौके स चूक गईं।

    फाइनल मैच में हार के कारण सबालेंका को नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी का ताज भी गंवाना पड़ा। इसके बाद वह बेहद गुस्से में नजर आईं और कोर्ट पर ही पटक-पटक कर अपना रैकेट तोड़ दिया। इस दौरान एक व्यक्ति उनका वीडियो बना रहा था। इस व्यक्ति पर भी सबालेंका भड़क गईं। बाद में उन्होंने बताया कि कोर्ट पर ही गुस्सा निकल जाना उनके लिए अच्छा था। ऐसा नहीं होने पर उनका गुस्सा और खराब हो सकता था।

    रायबाकिना ने पहली बार जीता यूएस ओपन
    कजाकिस्तान की एलेना रायबाकिना ने पहली बार महिला एकल कैटेगरी में यूएस ओपन का खिताब जीता है। इस साल के फाइनल में उन्होंने बेलारूस की एरिना सबालेंका को 2 घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 5-7, 6-2 से हराया। अपना पहला यूएस ओपन फाइनल खेल रही रायबाकिना ने सबालेंका को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में भी हराया था। रायबाकिना का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। उनके पास चार मेजर खिताब में अब सिर्फ फ्रेंच ओपन नहीं है।

    44 मिनट में जीता पहला सेट
    रायबाकिना ने 44 मिनट में पहला सेट 6-4 से जीता। सबालेंका ने जोरदार वापसी की और दूसरा सेट 7-5 से जीता। तीसरे और निर्णायक सेट में सबालेंका ने मैराथन ओपनिंग सर्विस गेम में कई ब्रेक पॉइंट बचाए, लेकिन रायबाकिना ने तुरंत फिर से दबाव बना दिया। रायबाकिना ने दो एस के साथ लव बनाए रखा और आखिरकार 2-1 से ब्रेकथ्रू हासिल किया। एक बार बढ़त मिलने के बाद कजाखिस्तान की खिलाड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अंतत: 6-2 से निर्णायक सेट अपने नाम किया।

  • विदेश में तीन ऑक्शन के बाद BCCI का फैसला, IPL 2027 मिनी ऑक्शन भारत में होगा

    विदेश में तीन ऑक्शन के बाद BCCI का फैसला, IPL 2027 मिनी ऑक्शन भारत में होगा

    नई दिल्ली
    आईपीएल 2027 से पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है। लीग के पिछले तीन ऑक्शन विदेश में हुए थे। आईपीएल 2027 का ऑक्शन भारत में करवाने का फैसला किया गया है। क्रिकबज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। हर आईपीएल सीजन से पहले खिलाड़ियों की खरीद के लिए बीसीसीआई ऑक्शन का आयोजन करवाती है। बुधवार को गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया।

    यूएई और सउदी अरह में हुए ऑक्शन
    आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कोच्चि में की गई थी। उसके बाद यूएई के दुबई, सउदी अरब के जेद्दा और फिर यूएई के ही अबु धाबी लगातार तीन सीजन की नीलामी हुई। इस बार बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन में फिर से भारत में करवाने का फैसला कर लिया है। क्रिकबज को जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया है कि अगले साल होने वाला मेगा ऑक्शन फिर से विदेश में हो सकता है।

    विदेश में ऑक्शन होने पर कई चुनौतियां
    विदेश में होने वाले मिनी-ऑक्शन के लिए अपनी टीमों को विदेश ले जाने में आने वाली लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल चुनौतियों को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई के सदस्यों ने पिछले साल अबु धाबी में हुए ऑक्शन के दौरान उनकी बातों पर विचार किया था। इसी को ध्यान में रखते हुए गवर्निंग काउंसिल ने इस साल के ऑक्शन के लिए भारतीय शहर ही चुनने का फैसला किया है।

    वेन्यू पर फैसला जगह की उपलब्धता देखकर
    आईपीएल का ऑक्शन मुख्य रूप से नवंबर या दिसंबर में होता है। उस समय भारत में शादियों का भी सीजन रहता है। इसी वजह से वेन्यू का फैसला फ्रेंचाइजी और उनके डेलिगेशन के लिए रहने की जगह की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। ऑक्शन करवाने के लिए बीसीसीआई को 5 स्टार होटल में 100 से ज्यादा कमरों की जरूरत पड़ती है। इन्हीं सब को देखने के बाद ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का फैसला लिया जाएगा।

  • वैभव सूर्यवंशी के चयन पर बोले संजू सैमसन, ‘टीम के हित में लेने पड़ते हैं कठिन फैसले’

    वैभव सूर्यवंशी के चयन पर बोले संजू सैमसन, ‘टीम के हित में लेने पड़ते हैं कठिन फैसले’

    नई दिल्ली
    द‍िल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने बल्ले से ऐसा जवाब दिया, जिसका इंतजार लंबे समय से था. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत की 7 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद संजू ने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि आलोचना, बाहर के शोर और वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी खुलकर बात की.

    संजू ने माना कि भारतीय क्रिकेटरों के आसपास होने वाली लगातार चर्चा और आलोचना का उन पर असर पड़ता है. उन्होंने कहा कि अनुभव ने उन्हें ऐसी चीजों से निपटना जरूर सिखाया है, लेकिन वह इंसान हैं और चीजें उन्हें प्रभावित करती हैं.

    संजू ने कहा- मैं Wi-Fi बंद करने की कोशिश करता हूं. लेकिन कभी-कभी Wi-Fi ऑन हो जाता है और कुछ कमेंट्स दिख जाते हैं.

    उन्होंने कहा कि कुछ सीनियर खिलाड़ी उनके बारे में कुछ कहते हैं और कुछ नहीं कहते. यह पूरी तरह उनकी पसंद और उस समय की मानसिक स्थिति पर निर्भर करता है. कोई पॉज‍िट‍िव शब्द चुन सकता है तो कोई नकारात्मक.

    संजू ने कहा कि अब वह इतने मैच्योर और अनुभवी हो चुके हैं कि इन चीजों को संभाल सकें. हालांकि, उन्होंने साफ माना कि कभी-कभी उन्हें बुरा लगता है.

    उन्होंने कहा- मैं मशीन नहीं हूं. मैं रोबोट नहीं हूं. आप थोड़ा प्रभावित तो होते ही हैं. लेकिन फिर आप खुद से बात करते हैं और खुद को याद दिलाते हैं कि आप कौन हैं और आपको क्या करना है.

    'बाहर का शोर असर करता है, लेकिन माइंडसेट साफ होना चाहिए'
    संजू ने माना कि भारत में क्रिकेटरों के लिए बाहरी शोर (Outside Noise) से बचना आसान नहीं है. सोशल मीडिया, आलोचना और लगातार होने वाली चर्चाओं के बीच खिलाड़ी को अपने माइंडसेट को लेकर स्पष्ट रहना जरूरी है.

    उन्होंने कहा कि उन्हें खुद से यह तय करना होता है कि तैयारी कैसे करनी है और किस तरह खेलना है.

    संजू ने कहा- अगर मैंने उन चीजों पर ध्यान दिया होता तो मैं इस तरह बल्लेबाजी नहीं कर पाता. गेंद को मारने से पहले मैं 10 बार सोचता. अगर गेंद बाहर चली जाती, तो फिर से Wi-Fi की समस्या हो जाती. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.

    वैभव की एंट्री पर संजू ने क्या कहा?
    संजू के लिए मौजूदा दौर में ओपनिंग स्लॉट को लेकर चुनौती इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से अपनी दावेदारी मजबूत की है.
    वैभव ने इस सीजन करीब 700-800 रन बनाकर जिस तरह का प्रदर्शन किया, उसका जिक्र खुद संजू ने किया. उन्होंने माना कि टीम में वैभव को मौका मिलना स्वाभाविक था.संजू ने कहा; भारतीय टीम चलाना आसान काम नहीं है. आप देखिए, 15 साल के लड़के ने 700-800 रन बनाए हैं.

    उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट से पहले भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था और किसी न किसी तरह उसे टीम में शामिल करना जरूरी था.

    संजू ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने दो-तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. दूसरी तरफ वैभव फॉर्म में थे और उस सीरीज में मैच जीतने की इच्छा के साथ आए थे. ऐसे में लीडरश‍िप के नजरिए से वैभव को मौका देना समझ में आने वाली बात थी.

    गौतम गंभीर पर संजू सैमसन ने क्या कहा?
    संजू ने वैभव को मौका देने के फैसले को लेकर किसी तरह की शिकायत करने के बजाय टीम मैनेजमेंट की स्थिति को समझने की बात कही.

    उन्होंने कहा कि वह खुद कप्तान रहते हुए कई बार मुश्किल फैसले ले चुके हैं. इसलिए वह जानते हैं कि ऐसे फैसले लेना कितना आसान नहीं होता.

    संजू के मुताबिक, ऐसी परिस्थितियों में सबसे ज्यादा जरूरी चीज कम्युनिकेशन है.उन्होंने बताया कि सीरीज के दौरान टीम के अंदर इस मामले पर काफी बातचीत हुई. यहां तक कि सीरीज शुरू होने से पहले भी हेड कोच गौतम गंभीर ने उनसे काफी बात की थी.

    'कठिन फैसला लेना मुश्किल'
    संजू ने टीम के लीडरश‍िप ग्रुप की भी तारीफ की. उनके मुताबिक टीम मैनेजमेंट के लिए लोकप्रिय फैसले लेना आसान होता है, लेकिन टीम के हित में कठिन फैसला लेना ज्यादा मुश्किल होता है.

    उन्होंने कहा- हार्ड डिसीजन लेना आसान नहीं है. बहुत लोकप्रिय फैसले लेना आसान है. लेकिन मुझे लगता है कि एक लीडरशिप ग्रुप के तौर पर हम टीम को सबसे आगे रखते हुए कुछ वाकई कठिन फैसले ले रहे हैं. संजू ने आगे कहा कि इन फैसलों के लिए नेतृत्व समूह को श्रेय दिया जाना चाहिए.

    यानी दूसरे टी20 में बल्ले से शानदार वापसी करने वाले संजू ने मैच के बाद एक और अहम बात साफ कर दी- उनके लिए चयन की दौड़ में मौजूद दूसरे खिलाड़ियों से ज्यादा जरूरी टीम का हित है. वैभव की तारीफ करते हुए उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कठिन चयन फैसलों को समझने के लिए आपसी बातचीत और टीम के लक्ष्य पर भरोसा जरूरी है.

  • Asian Games 2026: 19 सितंबर से शुरू होगा खेलों का महासंग्राम, जानें क्रिकेट, शूटिंग, हॉकी और कबड्डी की तारीखें

    Asian Games 2026: 19 सितंबर से शुरू होगा खेलों का महासंग्राम, जानें क्रिकेट, शूटिंग, हॉकी और कबड्डी की तारीखें

    नई दिल्ली
    भारत का 2026 एशियन गेम्स अभियान जापान के आइची-नागोया में कई खेलों में जोरदार चुनौती के साथ शुरू होगा. भारतीय दल की शुरुआत 17 सितंबर को टेकबॉल से होगी, जबकि 18 सितंबर को महिला क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी और इसी दिन सॉफ्ट टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। 

    इसके बाद बैडमिंटन, हॉकी, कबड्डी और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भारत की नजर रहेगी. 24 से 29 सितंबर तक एथलेटिक्स भारत के लिए सबसे बड़े मेडल केंद्रों में रहेगा. इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग, स्विमिंग, रोइंग और कुश्ती में भी भारत के पास पदक जीतने के कई मौके होंगे। 

    एशियन गेम्स के आखिरी सप्ताह में तीरंदाजी, गोल्फ, टेनिस, हॉकी, वॉलीबॉल, कुश्ती और क्रिकेट में भारत की अहम मुकाबलों पर नजर रहेगी. व्यक्तिगत स्पर्धाओं में वेटलिफ्टिंग भारत के लिए खास उम्मीद जगाएगी, जहां मीराबाई चानू के अलावा ज्ञानेश्वरी यादव, सेरम निरुपमा देवी और हरजिंदर कौर पदक की दावेदार होंगी। 

    17 सितंबर
        भारत के अभियान की शुरुआत टेगबॉल से होगी. पुरुष डबल्स, महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 

    18 सितंबर
        महिला क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी. 
        सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों की टीम, शुरुआती राउंड, पुरुषों की टीम, क्वार्टर-फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
        टेकबॉल: महिलाओं का सिंगल्स क्वालिफिकेशन, रेपेशाज, मिक्स्ड डबल्स क्वालिफिकेशन, रेपेशाज

    19 सितंबर
        टेकबॉल में महिला सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स और पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे

    20 सितंबर
        महिला क्रिकेट का सेमीफाइनल है. हॉकी में पुरुष टीम इंडोनेशिया और महिला टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ उतरेगी. 
        हॉकी: भारत बनाम इंडोनेशिया, पुरुषों का पूल A, भारत बनाम उज्बेकिस्तान, महिलाओं का पूल B
        MMA: पुरुषों का ट्रेडिशनल MMA -77kg, महिलाओं का ट्रेडिशनल MMA -60kg
        शूटिंग: महिलाओं की 10m एयर राइफल व्यक्तिगत और टीम, क्वालिफिकेशन, महिलाओं की 10m एयर राइफल व्यक्तिगत, फाइनल
        सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों की टीम, सेमी-फाइनल और फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        तैराकी: पुरुषों की 100m फ्रीस्टाइल हीट्स, फाइनल, पुरुषों की 100m बैकस्ट्रोक हीट्स, फाइनल
        टेबल टेनिस: पुरुषों की टीम, ग्रुप स्टेज, महिलाओं की टीम, ग्रुप स्टेज
        टेकबॉल: पुरुषों का डबल्स फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स फाइनल, मिक्स्ड डबल्स फाइनल
        वुशु: पुरुषों का चांगक्वान, फाइनल, पुरुषों का सांडा 56kg, शुरुआती राउंड, पुरुषों का सांडा 75kg, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सांडा 52kg, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सांडा 60kg, शुरुआती राउंड

    21 सितंबर
        बैडमिंटन में पुरुष टीम राउंड ऑफ-16 में खेलेगी. हॉकी में महिला टीम इंडोनेशिया से भिड़ेगी. कबड्डी में पुरुष टीम जापान और महिला टीम बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी. 
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 70 किग्रा वर्ग, राउंड ऑफ 32
        MMA: पुरुषों का ट्रेडिशनल MMA -77kg, महिलाओं का ट्रेडिशनल MMA -60kg
        रोइंग: पुरुषों का क्वाड्रपल स्कल्स, हीट्स, हल्के वजन वाले पुरुषों का डबल स्कल्स, हीट्स
        शूटिंग: पुरुषों की 10m एयर राइफल व्यक्तिगत और टीम, क्वालिफिकेशन, पुरुषों की 10m एयर राइफल व्यक्तिगत, फाइनल, पुरुषों की स्कीट, क्वालिफिकेशन, महिलाओं की स्कीट, क्वालिफिकेशन
        सॉफ्ट टेनिस: मिक्स्ड डबल्स, क्वार्टर-फाइनल और मेडल राउंड
        तैराकी: पुरुषों की 50m फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 50m बैकस्ट्रोक, पुरुषों की 100m ब्रेस्टस्ट्रोक, पुरुषों की 4x200m फ्रीस्टाइल रिले
        टेबल टेनिस:
    पुरुषों की टीम, ग्रुप स्टेज और नॉकआउट राउंड, महिलाओं की टीम, ग्रुप स्टेज और नॉकआउट राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        वुशु: महिलाओं का चांगक्वान, फाइनल, पुरुषों और महिलाओं का सांडा, एलिमिनेशन राउंड

    22 सितंबर
        हॉकी में भारत का सामना श्रीलंका से होगा, जबकि पुरुष कबड्डी टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगी. 
        आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: महिलाओं का ऑल-अराउंड क्वालिफिकेशन
        बैडमिंटन: पुरुषों की टीम, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं की टीम, क्वार्टर-फाइनल
        बॉक्सिंग: महिलाओं का 51kg, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 54kg, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 55kg, शुरुआती राउंड
        घुड़सवारी:
    इवेंटिंग व्यक्तिगत और टीम, क्रॉस-कंट्री
        फेंसिंग: पुरुषों का फॉइल व्यक्तिगत, महिलाओं का एपि (Epee) व्यक्तिगत
        कराटे:
    महिलाओं का कुमिते -55kg, एलिमिनेशन और मेडल मुकाबले, पुरुषों का कुमिते -84kg, एलिमिनेशन और मेडल मुकाबले
        MMA: पुरुषों का ट्रेडिशनल MMA -77kg मेडल राउंड, महिलाओं का ट्रेडिशनल MMA -60kg मेडल राउंड
        रोइंग: भारतीय रोइंग इवेंट्स, हीट्स
        शूटिंग: 10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम, क्वालिफिकेशन और मेडल राउंड, पुरुषों का स्कीट, क्वालिफिकेशन, महिलाओं का स्कीट, क्वालिफिकेशन
        तैराकी: पुरुषों की 1500m फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 4x100m मेडले रिले
        टेबल टेनिस: पुरुषों की टीम, राउंड ऑफ 16 और क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं की टीम, राउंड ऑफ 16 और क्वार्टर-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        वुशु: महिलाओं का नानक्वान और नंदाओ, फाइनल, पुरुषों और महिलाओं का सांडा, क्वार्टर-फाइनल

     

    23 सितंबर
        आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: महिलाओं का ऑल-अराउंड, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        बैडमिंटन: पुरुषों की टीम, सेमी-फाइनल, महिलाओं की टीम, सेमी-फाइनल
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 60kg, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 80kg, शुरुआती राउंड
        कैनो/कयाक: पुरुषों का कयाक सिंगल 500m, पुरुषों का कयाक डबल 500m, पुरुषों का कयाक फोर 500m, पुरुषों का कैनो डबल 500m, महिलाओं का कैनो सिंगल 200m, महिलाओं का कैनो डबल 500m, महिलाओं का कयाक डबल 500m, महिलाओं का कयाक फोर 500m, मिक्स्ड कयाक डबल 500m, मिक्स्ड कैनो डबल 500m
        क्रिकेट: महिलाओं का सेमी-फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        घुड़सवारी: इवेंटिंग व्यक्तिगत और टीम, जंपिंग और मेडल मुकाबले
        ई-स्पोर्ट्स: ई-फ़ुटबॉल
        फेंसिंग: महिलाओं का फॉइल व्यक्तिगत, पुरुषों का सेबर व्यक्तिगत
        हॉकी: थाईलैंड बनाम भारत, महिला पूल B
        कबड्डी: बांग्लादेश बनाम भारत, पुरुष ग्रुप A, ईरान बनाम भारत, महिला ग्रुप A
        रोइंग: पुरुष सिंगल स्कल्स, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), पुरुष डबल स्कल्स, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), पुरुष पेयर, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), पुरुष फोर, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), महिला फोर, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        शूटिंग: महिला 10m एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम, क्वालिफिकेशन, महिला 10m एयर पिस्टल व्यक्तिगत, फाइनल, पुरुष स्कीट, क्वालिफिकेशन और फाइनल, महिला स्कीट, क्वालिफिकेशन और फाइनल
        सॉफ्ट टेनिस: पुरुष सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, सेमी-फाइनल और फाइनल, महिला सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, सेमी-फाइनल और फाइनल
        स्क्वैश: पुरुष सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिला सिंगल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        तैराकी: पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई, पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल
        टेबल टेनिस: पुरुष टीम, सेमी-फाइनल, महिला टीम, सेमी-फाइनल, पुरुष सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिला सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुष डबल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        वेटलिफ्टिंग: पुरुषों का 60 किग्रा, ऋषिकांत सिंह, महिलाओं का 49 किग्रा, मीराबाई चानू, महिलाओं का 53 किग्रा, ज्ञानेश्वरी यादव, महिलाओं का 61 किग्रा, सेरम निरुपमा देवी, महिलाओं का 69 किग्रा, हरजिंदर कौर
        वुशु: पुरुषों का सांडा 56 किग्रा, सेमी-फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), पुरुषों का सांडा 75 किग्रा, सेमी-फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), महिलाओं का सांडा 52 किग्रा, सेमी-फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), महिलाओं का सांडा 60 किग्रा, सेमी-फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    24 सितंबर

        आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: महिलाओं का वॉल्ट, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        एथलेटिक्स: महिलाओं का हेप्टाथलॉन, 100 मीटर हर्डल्स, महिलाओं का हेप्टाथलॉन, हाई जंप, महिलाओं का हेप्टाथलॉन, शॉट पुट, महिलाओं का हेप्टाथलॉन, 200 मीटर, पुरुषों की ट्रिपल जंप, क्वालिफाइंग राउंड, पुरुषों की हाई जंप, क्वालिफाइंग राउंड, पुरुषों की 100 मीटर दौड़, राउंड 1, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले, हीट्स, महिलाओं की ट्रिपल जंप, फाइनल, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले, फाइनल, महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़, फाइनल
        बैडमिंटन: पुरुषों की टीम, फाइनल, महिलाओं की टीम, फाइनल
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 70 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 51 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 65 किग्रा, शुरुआती राउंड
        फेंसिंग: महिलाओं का सेबर इंडिविजुअल
        हॉकी:
    कोरिया बनाम भारत, पुरुषों का पूल A
        कबड्डी: चीनी ताइपे बनाम भारत, पुरुषों का ग्रुप A, जापान बनाम भारत, महिलाओं का ग्रुप A
        रोइंग: पुरुषों का क्वाड्रपल स्कल्स, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), लाइटवेट पुरुषों का डबल स्कल्स, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        शूटिंग:
    पुरुषों का 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल और टीम, क्वालिफ़िकेशन, पुरुषों का 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल, फाइनल, पुरुषों का 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन, एलिमिनेशन, स्कीट मिक्स्ड टीम, क्वालिफ़िकेशन और मेडल राउंड
        स्क्वैश: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        तैराकी: पुरुषों का 50 मीटर बटरफ़्लाई, पुरुषों का 800 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों का 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले
        टेबल टेनिस: पुरुषों की टीम, फाइनल, महिलाओं की टीम, फाइनल, पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        वुशु: पुरुषों का सांडा 56 किग्रा, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), पुरुषों का सांडा 75 किग्रा, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), महिलाओं का सांडा 52 किग्रा, फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर, महिलाओं का सांडा 60 किग्रा, फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

    25 सितंबर

        एथलेटिक्स: महिलाओं की हेप्टाथलॉन, लंबी कूद, महिलाओं की हेप्टाथलॉन, भाला फेंक, महिलाओं की हेप्टाथलॉन, 800 मीटर, महिलाओं की 400 मीटर, राउंड 1, पुरुषों की 400 मीटर, राउंड 1, पुरुषों की 400 मीटर, सेमी-फाइनल, पुरुषों की 100 मीटर, सेमी-फाइनल, महिलाओं की शॉट पुट,फाइनल, महिलाओं की पोल वॉल्ट,फाइनल, पुरुषों की 100 मीटर,फाइनल, पुरुषों की 10,000 मीटर,फाइनल, पुरुषों की हैमर थ्रो,फाइनल
        बैडमिंटन
    : पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 60 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का +90 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 54 किग्रा, शुरुआती राउंड
        फेंसिंग: पुरुषों की फ़ॉइल टीम, महिलाओं की एपी (épée) टीम
        हॉकी
    : जापान बनाम भारत, महिलाओं का पूल B
        कबड्डी: पुरुषों का सेमी-फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर, महिलाओं का सेमी-फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
        सेपकटकरा: पुरुषों की टीम रेगु, शुरुआती और मेडल राउंड
        शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम, क्वालिफिकेशन और मेडल राउंड, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन व्यक्तिगत और टीम, क्वालिफिकेशन, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन व्यक्तिगत,फाइनल
        स्क्वैश: पुरुषों का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, क्वार्टर-फाइनल
        सर्फ़िंग: महिलाओं का शॉर्टबोर्ड, राउंड 1, पुरुषों का शॉर्टबोर्ड, राउंड 1, महिलाओं का शॉर्टबोर्ड, राउंड 2।
        तैराकी: पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक, पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई
        टेबल टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुष डबल्स, शुरुआती राउंड, महिला डबल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, क्वार्टर-फाइनल और सेमी-फाइनल

    26 सितंबर

        तीरंदाजी: रिकर्व और कंपाउंड इवेंट्स
        एथलेटिक्स: पुरुषों की मैराथन, फाइनल, पुरुषों की डेकाथलॉन, 100 मीटर, पुरुषों की डेकाथलॉन, 
        लंबी कूद, पुरुषों की डेकाथलॉन, शॉट पुट, पुरुषों की डेकाथलॉन, ऊंची कूद, पुरुषों की डेकाथलॉन, 400 मीटर, पुरुषों की जैवलिन थ्रो, क्वालिफाइंग राउंड, महिलाओं की 200 मीटर, राउंड 1, महिलाओं की 200 मीटर, सेमी-फाइनल, पुरुषों की 200 मीटर, राउंड 1, पुरुषों की 200 मीटर, सेमी-फाइनल, महिलाओं की लंबी कूद, क्वालिफाइंग राउंड, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़, राउंड 1, पुरुषों की 1500 मीटर, राउंड 1, पुरुषों की शॉट पुट, फाइनल, पुरुषों की ट्रिपल जंप, फाइनल, महिलाओं की 400 मीटर, फाइनल, पुरुषों की 400 मीटर, फाइनल, महिलाओं की 1500 मीटर, फाइनल
        बैडमिंटन: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 55 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 90 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 60 किग्रा, शुरुआती राउंड
        कैनो/कयाक: पुरुषों का कयाक सिंगल 500 मीटर, पुरुषों का कयाक डबल 500 मीटर, पुरुषों का कयाक फोर 500 मीटर, पुरुषों का कैनो डबल 500 मीटर, महिलाओं का कैनो सिंगल 200 मीटर, महिलाओं का कैनो डबल 500 मीटर, महिलाओं का कयाक डबल 500 मीटर, महिलाओं का कयाक फोर 500 मीटर, मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर, मिक्स्ड कैनो डबल 500 मीटर
        घुड़सवारी: ड्रेसेज व्यक्तिगत, क्वालिफिकेशन
        फेंसिंग: महिलाओं की फॉइल टीम, पुरुषों की सेबर टीम 
        हॉकी: जापान बनाम भारत, पुरुषों का पूल A
        शूटिंग: महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन (व्यक्तिगत और टीम), क्वालिफिकेशन, महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (व्यक्तिगत), फाइनल
        स्क्वैश: पुरुषों का सिंगल्स, सेमी-फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, सेमी-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, सेमी-फाइनल
        सर्फ़िंग: पुरुषों का शॉर्टबोर्ड, राउंड 2, महिलाओं का शॉर्टबोर्ड, राउंड 3
        टेबल टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, पुरुषों का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, फाइनल

     

    27 सितंबर

        तीरंदाजी: रिकर्व और कंपाउंड इवेंट
        एथलेटिक्स: महिलाओं की मैराथन रेस वॉक, फाइनल, पुरुषों की डेकाथलॉन, 110 मीटर बाधा दौड़, पुरुषों की डेकाथलॉन, डिस्कस थ्रो, पुरुषों की डेकाथलॉन, पोल वॉल्ट, पुरुषों की डेकाथलॉन, जैवलिन थ्रो, पुरुषों की डेकाथलॉन, 1500 मीटर, महिलाओं की ऊंची कूद, क्वालिफाइंग राउंड, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़, राउंड 1, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़, राउंड 1, पुरुषों की लंबी कूद, क्वालिफाइंग राउंड, पुरुषों की 800 मीटर, राउंड 1, महिलाओं की 4×100 मीटर रिले, हीट्स, पुरुषों की ऊंची कूद, फाइनल, महिलाओं की लंबी कूद, फाइनल, महिलाओं की 200 मीटर, फाइनल, पुरुषों की 200 मीटर, फाइनल, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़, फाइनल, महिलाओं की जैवलिन थ्रो, फाइनल, महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज, फाइनल
        बैडमिंटन: पुरुषों का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, पुरुषों का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, क्वार्टर-फाइनल
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 80 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 54 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 60 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का +90 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 65 किग्रा, शुरुआती राउंड
        घुड़सवारी: ड्रेसेज व्यक्तिगत, फाइनल
        फेंसिंग: महिलाओं की सेबर टीम
        हॉकी: भारत बनाम सिंगापुर, महिलाओं का पूल B
        कबड्डी: महिलाओं का फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर, पुरुषों का फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर।
        कुराश: पुरुषों का -66 किग्रा, पुरुषों का +90 किग्रा, महिलाओं का -57 किग्रा, महिलाओं का -78 किग्रा।
        सेपकटकरा: महिलाओं का डबल्स, शुरुआती और मेडल राउंड
        शूटिंग: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल, प्रिसिजन स्टेज, पुरुषों का ट्रैप, क्वालिफिकेशन, महिलाओं का ट्रैप, क्वालिफिकेशन
        सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड
        स्क्वैश: पुरुषों का सिंगल्स, फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, फाइनल, पुरुषों की टीम, शुरुआती और क्वार्टर-फाइनल राउंड, महिलाओं की टीम, शुरुआती और क्वार्टर-फाइनल राउंड
        सर्फ़िंग: पुरुषों का शॉर्टबोर्ड, राउंड 3, पुरुषों का शॉर्टबोर्ड, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का शॉर्टबोर्ड, क्वार्टर-फाइनल
        टेबल टेनिस: पुरुषों का डबल्स, सेमी-फाइनल और फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, सेमी-फाइनल और फाइनल
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        वॉलीबॉल: पुरुषों का पूल C, शुरुआती राउंड

     

    28 सितंबर

        तीरंदाजी: रिकर्व और कंपाउंड इवेंट्स
        एथलेटिक्स: महिलाओं की 800 मीटर दौड़, राउंड 1, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले, हीट्स, पुरुषों की 4×400 मीटर रिले, हीट्स, महिलाओं का डिस्कस थ्रो, फाइनल, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़, फाइनल, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़, फाइनल, पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज, फाइनल, पुरुषों की लंबी कूद, फाइनल, पुरुषों की 1500 मीटर दौड़, फाइनल, पुरुषों का जैवलिन थ्रो, फाइनल, महिलाओं की 5000 मीटर दौड़, फाइनल, महिलाओं की 4×100 मीटर रिले, फाइनल
        बैडमिंटन: पुरुषों का सिंगल्स, सेमी-फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, सेमी-फाइनल, पुरुषों का डबल्स, सेमी-फाइनल, महिलाओं का डबल्स, सेमी-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, सेमी-फाइनल
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 70 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 51 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 75 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 55 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 90 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 60 किग्रा, शुरुआती राउंड
        क्रिकेट: भारत बनाम ग्रुप A की रनर-अप टीम, पुरुषों का क्वार्टर-फाइनल
        हॉकी: भारत बनाम बांग्लादेश, पुरुषों का पूल A
        शूटिंग: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल, रैपिड स्टेज और फाइनल, पुरुषों का ट्रैप, क्वालिफ़िकेशन, महिलाओं का ट्रैप, क्वालिफिकेशन
        स्क्वैश: पुरुषों की टीम, शुरुआती और क्वार्टर-फाइनल राउंड, महिलाओं की टीम, शुरुआती और क्वार्टर-फाइनल राउंड
        सर्फिंग: पुरुषों का शॉर्टबोर्ड, सेमी-फाइनल और मेडल मुकाबले, महिलाओं का शॉर्टबोर्ड, सेमी-फाइनल और मेडल मुकाबले
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        वॉलीबॉल: पुरुषों का पूल C, शुरुआती राउंड

     

        29 सितंबर
        तीरंदाजी: रिकर्व और कंपाउंड इवेंट्स
        एथलेटिक्स: पुरुषों का पोल वॉल्ट, फाइनल, महिलाओं की हाई जंप, फाइनल, महिलाओं का हैमर थ्रो, फाइनल, महिलाओं की 800 मीटर दौड़, फाइनल, पुरुषों की 800 मीटर दौड़, फाइनल, पुरुषों की 5000 मीटर दौड़, फाइनल, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले, फाइनल, महिलाओं की 4×400 मीटर रिले, फाइनल, पुरुषों की 4×400 मीटर रिले, फाइनल
        बैडमिंटन: पुरुषों का सिंगल्स, फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, फाइनल, पुरुषों का डबल्स, फाइनल, महिलाओं का डबल्स, फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, फाइनल
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 60 किग्रा, सेमी-फाइनल, पुरुषों का 80 किग्रा, सेमी-फाइनल, पुरुषों का +90 किग्रा, सेमी-फाइनल, महिलाओं का 54 किग्रा, सेमी-फाइनल, महिलाओं का 65 किग्रा, सेमी-फाइनल
        शूटिंग: पुरुषों का ट्रैप, क्वालिफिकेशन और फाइनल, महिलाओं का ट्रैप, क्वालिफिकेशन और फाइनल
        सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        ट्रैक साइक्लिंग: पुरुषों का स्प्रिंट, पुरुषों का टीम स्प्रिंट, पुरुषों का कीरिन, पुरुषों का ओमनीयम, पुरुषों का मैडिसन, महिलाओं का स्प्रिंट, महिलाओं का टीम स्प्रिंट, महिलाओं का कीरिन, महिलाओं का टीम परस्यूट, महिलाओं का ओमनीयम, महिलाओं का मैडिसन
        वॉलीबॉल: पुरुषों का पूल C, शुरुआती राउंड

    30 सितंबर

        तीरंदाजी: कंपाउंड इवेंट्स, मेडल राउंड
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 55kg, सेमी-फाइनल,पुरुषों का 70kg, सेमी-फाइनल,पुरुषों का 90kg, सेमी-फाइनल,महिलाओं का 51kg, सेमी-फाइनल,महिलाओं का 60kg, सेमी-फाइनल,महिलाओं का 75kg, सेमी-फाइनल
        कैनो/कयाक: पुरुषों का कयाक सिंगल स्लैलम,महिलाओं का कैनो सिंगल स्लैलम,पुरुषों का कयाक क्रॉस,महिलाओं का कयाक क्रॉस
        गोल्फ़: पुरुषों का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 1,महिलाओं का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 1
        हॉकी: महिलाओं का सेमी-फाइनल/क्लासिफिकेशन मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        जूडो: महिलाओं का -48kg, शुरुआती राउंड और मेडल मुकाबले
        स्पोर्ट क्लाइंबिंग: पुरुषों का स्पीड 4, क्वालिफिकेशन,महिलाओं का स्पीड 4, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड,पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड,महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        ट्रैक साइक्लिंग: पुरुषों का स्प्रिंट,पुरुषों का टीम स्प्रिंट,पुरुषों का कीरिन,पुरुषों का ओमनीयम,पुरुषों का मैडिसन,महिलाओं का स्प्रिंट,महिलाओं का टीम स्प्रिंट,महिलाओं का कीरिन,महिलाओं का टीम परस्यूट,महिलाओं का ओमनीयम,महिलाओं का मैडिसन
        रेसलिंग: पुरुषों का ग्रीको-रोमन 67kg, शुरुआती और मेडल राउंड,पुरुषों का ग्रीको-रोमन 87kg, शुरुआती और मेडल राउंड,महिलाओं का 68kg, शुरुआती और मेडल राउंड

    1 अक्टूबर

        बॉक्सिंग: कोई इवेंट लिस्टेड नहीं है
        क्रिकेट: पुरुषों का सेमी-फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
        गोल्फ: पुरुषों का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 2, महिलाओं का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 2
        हॉकी: पुरुषों का सेमी-फाइनल/क्लासिफिकेशन मैच, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
        जूडो: महिलाओं का -57kg, शुरुआती राउंड और मेडल मुकाबले, महिलाओं का -70kg, शुरुआती राउंड और मेडल मुकाबले
        रग्बी सेवन्स: महिलाओं का शुरुआती राउंड
        शूटिंग: पुरुषों का 25m रैपिड फायर पिस्टल, क्वालिफिकेशन स्टेज 2 और फाइनल
        स्पोर्ट क्लाइंबिंग: पुरुषों का स्पीड 4, फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, पुरुषों का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल
        ताइक्वांडो: महिलाओं का व्यक्तिगत पूमसे, सेमी-फाइनल और फाइनल
        वॉलीबॉल: पुरुषों का क्वार्टर-फाइनल/क्लासिफिकेशन मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        रेसलिंग: पुरुषों का ग्रीको-रोमन 60kg, शुरुआती और मेडल राउंड, पुरुषों का ग्रीको-रोमन 77kg, शुरुआती और मेडल राउंड, पुरुषों का ग्रीको-रोमन 97kg, शुरुआती और मेडल राउंड, महिलाओं का 62kg, शुरुआती और मेडल राउंड

    2 अक्टूबर

        तीरंदाजी: रिकर्व इवेंट्स, मेडल राउंड
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 55kg, फाइनल, पुरुषों का 60kg, फाइनल, पुरुषों का 70kg, फाइनल, पुरुषों का 80kg, फाइनल, पुरुषों का 90kg, फाइनल, पुरुषों का +90kg, फाइनल, महिलाओं का 51kg, फाइनल, महिलाओं का 54kg, फाइनल, महिलाओं का 60kg, फाइनल, महिलाओं का 65kg, फाइनल, महिलाओं का 75kg, फाइनल
        कैनो/कयाक: पुरुषों का कयाक सिंगल स्लैलम, महिलाओं का कैनो सिंगल स्लैलम, पुरुषों का कयाक क्रॉस, महिलाओं का कयाक क्रॉस
        ई-स्पोर्ट्स: लीग ऑफ लेजेंड्स
        गोल्फ: पुरुषों का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 3, महिलाओं का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 3
        हॉकी: महिलाओं का मेडल/क्लासिफिकेशन मैच, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
        रग्बी सेवन्स: महिलाओं का शुरुआती राउंड
        स्क्वैश: पुरुष टीम, फाइनल, महिला टीम, फाइनल
        टेनिस: पुरुष सिंगल्स, सेमी-फाइनल, पुरुष डबल्स, सेमी-फाइनल, महिला डबल्स, सेमी-फाइनल
        वॉलीबॉल: पुरुष सेमी-फाइनल/क्लासिफिकेशन मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        रेसलिंग: पुरुष फ्रीस्टाइल 65kg, शुरुआती और मेडल राउंड, पुरुष फ्रीस्टाइल 125kg, शुरुआती और मेडल राउंड, महिला 50kg, शुरुआती और मेडल राउंड, महिला 76kg, शुरुआती और मेडल राउंड

     

    3 अक्टूबर

        तीरंदाजी: रिकर्व इवेंट्स, मेडल राउंड
        क्रिकेट: पुरुषों का ब्रॉन्ज मेडल मैच/फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        गोल्फ: पुरुषों का व्यक्तिगत और टीम इवेंट, फाइनल राउंड, महिलाओं का व्यक्तिगत और टीम इवेंट, फाइनल राउंड
        हॉकी: पुरुषों का मेडल/क्लासिफिकेशन मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        रग्बी सेवन्स: महिलाओं का सेमी-फाइनल, क्लासिफिकेशन और मेडल मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        ताइक्वांडो: महिलाओं का 57kg क्योरुगी, शुरुआती राउंड और मेडल मुकाबले, महिलाओं का +67kg क्योरुगी, शुरुआती राउंड और मेडल मुकाबले
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, फाइनल, पुरुषों का डबल्स, फाइनल, महिलाओं का डबल्स, फाइनल
        वॉलीबॉल: पुरुषों का मेडल/क्लासिफिकेशन मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        रेसलिंग: पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57kg, शुरुआती और मेडल राउंड, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74kg, शुरुआती और मेडल राउंड, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 97kg, शुरुआती और मेडल राउंड, महिलाओं की 53kg, शुरुआती और मेडल राउंड, महिलाओं की 57kg, शुरुआती और मेडल राउंड

     

     

     

     

     

     

     

  • हांगझू 2023 एशियाई खेलों में कुराश खेल चुकीं सुचिका तारियाल हुड्डा भी टीम का हिस्सा

    हांगझू 2023 एशियाई खेलों में कुराश खेल चुकीं सुचिका तारियाल हुड्डा भी टीम का हिस्सा

    नई दिल्ली
    एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किए जा रहे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) में भारत की उम्मीदें वरुण सान्याल पर टिकी हैं। जनवरी 2026 में चीन में हुई एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके वरुण 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में पुरुषों के पारंपरिक 77 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    भारत की दो सदस्यीय एमएमए टीम में उनके साथ हांगझू 2023 एशियाई खेलों में कुराश में हिस्सा ले चुकीं सुचिका तारियाल हुड्डा भी हैं, जो महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में उतरेंगी। अब पेशेवर एमएमए खिलाड़ी बन चुके वरुण ने क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट आनर्स की पढ़ाई की है।

    सिंगापुर में पले-बढ़े वरुण का खेलों से रिश्ता काफी विविध रहा। उन्होंने क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, स्क्वाश और पावरलिफ्टिंग में हाथ आजमाया। इसके बाद कुश्ती, जिउ-जित्सु और मुए थाई से होते हुए उनका सफर एमएमए तक पहुंचा।

    डब्ल्यूडब्ल्यूई से शुरू हुआ आकर्षण
    कांबैट स्पोर्ट्स में उनकी शुरुआती दिलचस्पी डब्ल्यूडब्ल्यूईए और टीएनए से बनी। राकी बाल्बोआ के प्रशंसक वरुण का मार्शल आर्ट्स के प्रति आकर्षण तब और गहरा हुआ जब उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में भारतीय पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त को सफलता हासिल करते देखा। वरुण के मुताबिक एमएमए केवल खेल नहीं बल्कि जीवन कौशल भी है। दबाव में शांत रहना, शारीरिक खतरे के बीच फैसले लेना और खुद का बचाव करना उनके लिए इस खेल की सबसे बड़ी सीख रही है।

    खेलों से भरा परिवार, पिता का मिला साथ
    वह अर्थशास्त्री, लेखक और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल और स्मिता बरुआ के बेटे हैं। वरुण ने बताया कि उनके पिता ने बचपन से उन्हें खेलों के लिए प्रोत्साहित किया। एमएमए को लेकर भी शुरुआत में उन्हें मनाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन बाद में वह लगातार वरुण का समर्थन करते रहे और खेल को समझने की कोशिश करते हैं।

    एशियाई खेलों की तैयारी में मिला कम समय
    एमएमए में वरुण का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने 2025 में एमएमए एसएफआइ नेशनल्स जीते, जिसके आधार पर जनवरी 2026 में चीन में एशियाई चैंपियनशिप खेलने का मौका मिला और वहां कांस्य पदक हासिल किया। इससे वह एशियाई सिस्टम में आधिकारिक रैंकिंग में आ गए।

    हालांकि उस समय एशियाई खेलों के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता नहीं थी। इंतजार करने के बजाय वरुण ने अपने पेशेवर करियर पर ध्यान दिया। उन्हें एशियाई खेलों में जाने की अंतिम पुष्टि खेल शुरू होने से केवल दो सप्ताह पहले मिली। इतने कम समय में मानसिक और शारीरिक रूप से इतनी बड़ी प्रतियोगिता के लिए तैयार होना उनके लिए बड़ी चुनौती रहा।

  • ICC टी20 रैंकिंग के टॉप-5 में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा को बड़ा फायदा; श्री चरणी ने रचा इतिहास

    ICC टी20 रैंकिंग के टॉप-5 में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा को बड़ा फायदा; श्री चरणी ने रचा इतिहास

    नई दिल्ली

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को महिला टी20 प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास रच डाला है। वह महिला T20I बॉलर्स की रैंकिंग में 800 रेटिंग अंक हासिल करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। चरणी 804 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। उनसे ज्यादा सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की मेगन शुट्ट की रेटिंग (806) रही है। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन (802) हैं। इन तीनों के अलावा और कोई महिला गेंदबाज 800 अंकों तक नहीं पहुंची। 22 वर्षीय चरणी ने हाल ही में समाप्त महिला एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टूर्नामेंट में पांच मैचों में 12 विकेट चटकाए। चरणी ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 20 रन देकर चार शिकार किए। भारत ने 72 रनों से फाइनल जीता और रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    दीप्ति शर्मा ने लगाई छलांग
    स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने महिला गेंदबाजों की लिस्ट में चार स्थान की छलांग लगाई है। वह दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। दीप्ति और चरणी में 75 अंकों का अंतर है। दीप्ति के खाते में फिलहाल 729 अंक हैं। उन्होंने महिला एशिया कप में पांच मैचों में सर्वाधिक 14 विकेट झटके। उन्होंने खिताबी मुकाबले में 19 रन खर्च किए और तीन विकेट लिए। बांग्लादेश की कई गेंदबाजों को फायदा हुआ है। मारुफा अख्तर (तीन पायदान ऊपर 15वें पर), राबेया खान (तीन पायदान ऊपर 18वें पर), सुल्ताना खातून (पांच पायदान ऊपर 32वें पर) और फहीमा खातून (छह पायदान ऊपर 49वें पर) एशिया कप के बाद रैंकिंग में आगे बढ़ी हैं।

    टॉप 5 में स्मृति मंधाना मौजूद
    वहीं, T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत की युवा ओपनर शेफाली वर्मा (741 अंक) को एक स्थान का लाभ मिला है। वह छठे नंबर पर आ गई हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 47.20 की औसत से सबसे ज्यादा 236 रन बनाए। शेफाली इसके अलावा ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पांच स्थान चढ़कर 15वें नंबर पर चली गई हैं। स्मृति मंधाना (745) बैटर्स की फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर बरकरार हैं। वह टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर रहीं। स्टार सलामी बल्लेबाज मंधाना ने 213 के औसत से 213 रन जुटाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (657) दसवें नंबर पर हैं।

    ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी का दबदबा
    बैटर्स की रैंकिंग में टॉप 2 में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बेथ मूनी और जॉर्जिया वोल का दबदबा बना हुआ है। मूनी 785 अंकों के साथ नंबर-1 बल्लेबाज हैं। वोल (779) दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, बांग्लादेश की निगार सुल्ताना (एक पायदान ऊपर 20वें पर), शर्मिन अख्तर सुप्ता (तीन पायदान ऊपर 40वें पर), श्रीलंका की इमेशा दुलानी (दो पायदान ऊपर 20वें पर) और पाकिस्तान की शवाल जुल्फिकार (चार पायदान ऊपर 45वें पर) की रैंकिंग में एशिया कप के बाद सुधार हुआ है।