Category: मध्य प्रदेश

  • फर्जी ED अफसर और नकली जज का डर, 97 दिन निगरानी में रहे बुजुर्ग दंपती; गंवाए 22 लाख

    फर्जी ED अफसर और नकली जज का डर, 97 दिन निगरानी में रहे बुजुर्ग दंपती; गंवाए 22 लाख

     भोपाल

    साइबर ठगों ने ईडी, दिल्ली पुलिस और सर्वोच्च न्यायालय का ऐसा डर दिखाया कि एक पढ़ा-लिखा बुजुर्ग दंपती 97 दिन तक ठगों की डिजिटल अरेस्ट की हालत में रहा। इस दौरान उन्होंने अपनी गहनों को गिरवी रखकर 22 लाख रुपये की रकम ठगों के बताए खाते में जमा करा दी।

    कोलार थाना क्षेत्र में सामने आया यह मामला देश में अब तक लंबा डिजिटल अरेस्ट बताया जा रहा है। बताया गया कि 65 वर्षीय सुवर्णा लक्ष्मी और उनके पति नरसिम्हा राव कोलार स्थित गणपति इन्क्लेव में रहती हैं। सुवर्णा एक निजी स्कूल का संचालन करती थीं। वहीं नरसिम्हा राव एक निजी कंपनी के फाइनेंस विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

     

  • जीआईएस-25 में मिले 30 प्रतिशत निवेश प्रस्ताव अब उतर रहे धरातल पर

    जीआईएस-25 में मिले 30 प्रतिशत निवेश प्रस्ताव अब उतर रहे धरातल पर

    भोपाल

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश का दिल तो है ही, अब देश-विदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों के दिलों में भी बसता है। प्रसिद्ध औद्योगिक प्रक्षेत्र मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का शुभारंभ उद्योग जगत के मध्यप्रदेश पर दिनों-दिन बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि चम्बल अब तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में हो रही औद्योगिक प्रगति में चम्बल अपने इतिहास को पीछे छोड़कर अब पूरी क्षमता से अपनी एक नई पहचान बना रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की चौथी नवीन एकीकृत औद्योगिक (विनिर्माण) इकाई का शुभारंभ किया। गोदरेज ग्रुप द्वारा लगभग 450 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश से स्थापित यह इकाई मध्यप्रदेश में बढ़ते औद्योगिक विश्वास और ग्वालियर-चंबल अंचल में बदलते निवेश परिदृश्य का महत्वपूर्ण प्रतीक है। गोदरेज की इस चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई में 600 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्र के बदलते स्वरूप के बारे में कहा कि चंबल की भूमि बेहद उपजाऊ है। आज लगातार यहां नई-नई औद्योगिक इकाइयां लग रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोदरेज ने लगभग तीन दशक पहले मालनपुर में पहली इकाई स्थापित करते समय चुनौतियों के बजाय संभावनाओं को देखा। आपने बीहड़ नहीं, भविष्य देखा। चुनौती नहीं, संभावना देखी। उन्होंने कहा कि गोदरेज का यह 450 करोड़ रुपये का निवेश ‘मेड इन एमपी’ और ‘फेथ इन एमपी’ का उत्कृष्ट उदाहरण है। मालनपुर अब ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का कैटेलिस्ट बन रहा है। यहां टॉय से लेकर टायर तक के उद्योग विकसित हो रहे हैं। एलेक्सर इंडस्ट्रीज द्वारा 1500 करोड़ रुपये का निवेश, गौतम सोलर की सोलर सेल निर्माण इकाई तथा मवई में ग्लास मैन्युफैक्चरिंग इकाई सहित अनेक परियोजनाएं क्षेत्र के औद्योगिक विस्तार को गति दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में मैन्युफैक्चरिंग महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले ढाई वर्षों में मिले निवेश प्रस्तावों में से 30 प्रतिशत से अधिक निवेश धरातल पर उतर चुका है। राज्य में उत्पादित करीब 76 हजार करोड़ रुपए के उत्पाद/कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अब सात समंदर पार निर्यात किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हमारा मध्यप्रदेश देश का सबसे तेज गति से औद्योगिक प्रगति हासिल करने वाला राज्य बन गया है। मध्यप्रदेश की बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे कम है। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और निवेशकों को जनवरी 2027 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि आइए, मप्र में उद्योग लगाइए और अपना बिजनेस भी बढ़ाइए।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गोदरेज का सफर राज्य की औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्धता और उद्योगों के साथ स्थायी पार्टनरशिप का प्रमाण है। वर्ष 1991 में मालनपुर में अपनी पहली इकाई की स्थापना से लेकर आज अपने विस्तारित मैन्युफैक्चरिंग हब के उद्घाटन तक गोदरेज कंपनी ने लगातार मध्यप्रदेश में रोजगार निर्माण, औद्योगिक विकास और आर्थिक वृद्धि में अपना योगदान दिया है। आज के शुभारंभ से मालनपुर को एशिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड सोप मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का गौरव हासिल हो गया है। प्लांट के कर्मचारियों में महिलाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है। समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में इस पार्टनरशिप को और अधिक मजबूत करने में यह इकाई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    ग्वालियर-चंबल में दो महीने के अंदर तीसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का हुआ शुभारंभ

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मध्यप्रदेश बदल रहा है। यहां लगातार औद्योगिक निवेश आने और फैक्ट्रियों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पिछले करीब दो महीने में आज तीसरी औद्योगिक ईकाई का शुभारंभ हो रहा है। पहले गुना में लगभग 1500 करोड़ के निवेश से सीमेंट प्लांट, शिवपुरी में डिफेंस सेक्टर के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट और आज मालनपुर में 450 करोड़ के निवेश से गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की नई यूनिट का शुभारंभ हुआ है। विभिन्न इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में हमारी सरकार ने औद्योगिक समूहों के साथ एमओयू किए हैं, जो आज मूर्तरूप ले रहे हैं। एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री अब मालनपुर में है, यहां प्रति मिनट 4000 साबुन तैयार हो सकते हैं। गोदरेज समूह ने प्रतिबद्धता के बल पर दुनिया में अपनी अलग साख और थाक बनाई है। औद्योगिक घरानों के प्रयासों से कई घरों में आर्थिक समृद्धि और विकास की नई रौशनी आती है।

    प्रदेश की समृद्धि के लिए हम केन्द्र के साथ कर रहे है कदम ताल

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भिंड जिले में बहुत जल्द 1500 करोड़ के निवेश से बन रही औद्योगिक ईकाई का लोकार्पण किया जाएगा। मध्यप्रदेश युवाओं की समृद्धि और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। भोपाल में पिछले साल हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस 2025) में 30.77 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से 30 प्रतिशत धरातल पर उतर चुके हैं और करीब 10 लाख करोड़ रुपए की औद्योगिक ईकाइयां मूर्तरूप ले रही हैं। कई फैक्ट्रियों ने अपना उत्पादन भी शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश की विदेशी निर्यात क्षमता बढ़कर अब 76 हजार करोड़ हो चुकी है। मध्यप्रदेश की सीमाओं पर कोई समुद्र नहीं है, लेकिन हमारे उत्पाद सात समंदर पार दूर देशों तक पहुंच रहे हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में जीआईएस से पहले हमारी सरकार ने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की संभावनाएं तलाशी थीं। इसी आधार पर ग्वालियर में टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी यूनिट स्थापित की जाएगी। यहां टेलीकॉम मैन्यूफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) के माध्यम से ग्वालियर अंचल बदलेगा। चंबल बेल्ट में कभी दस्यु समस्या थी, लेकिन अब ग्वालियर-चंबल क्षेत्र निवेश, उद्योग और रोजगार के लिए अपनी पहचान बना रहा है। आशा है कि गोदरेज समूह मालनपुर में अपनी पांचवीं यूनिट भी जल्द शुरू करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोदरेज समूह को भिंड जिले में स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करनी चाहिए। हमारी सरकार मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य में तेजी से आ रहे निवेश से हमारे युवाओं को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

    गोदरेज ग्रुप की एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन सु निसाबा गोदरेज ने कहा कि इस विस्तार के बाद अब एशिया की सबसे बड़ी सोप मैन्युफैक्वरिंग सुविधा मालनपुर में है। इस प्लांट में हर मिनट 4,000 तक सोप बार बना सकते हैं। यह अत्याधुनिक प्लांट गोदरेज और मध्यप्रदेश के बीच 35 सालों की पार्टनरशिप प्रदर्शित करता है, जो 1991 में मालनपुर में हमारे पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के साथ शुरू हुई थी। जिसमें अब तक कुल 850 करोड़ का निवेश हो चुका है, जहां साबुन, हेयर कलर्स, घरेलू कीटनाशकों आदि का निर्माण होता है। इस साईट में 480 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ चौथी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की गई है। यह प्लांट पूरी तरह ऑपरेशनल होने के बाद 3,800 करोड़ रुपये के टर्नओवर का निर्माण करेगा। इस फैक्ट्री ने मैन्युफैक्चरिंग में महिलाओं के लिए अवसरों का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले साल मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं को नाईट शिफ्ट में काम करने में समर्थ बनाने के लिए जो कदम उठाया है और उनकी सुरक्षा के जो उपाय किए हैं, उससे हमारा उत्साह काफी बढ़ा है। इस फैसले से महिलाओं के लिए नौकरियों, कौशल और लीडरशिप की भूमिकाओं के अवसर बढ़े हैं। सु निसाबा गोदरेज ने कहा कि मालनपुर से गोदरेज का रिश्ता 35 साल पुराना है। मेरे पिता  आदि गोदरेज ने वर्ष 1991 में यहां साबुन निर्माण के लिए यूनिट शुरू की थी। गोदरेज साबुन आज मालनपुर की धरती पर तैयार होकर देश का अग्रणी ब्रांड बनी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के लिए सुरक्षा और आवास सहित सभी प्रकार सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। अब उन्हें नाइट शिफ्ट में काम करने का भी अवसर मिलेगा। महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व क्षमता दिखाने के अवसर भी मिल रहे हैं। महिलाओं को हर क्षेत्र में समानता, सम्मान और अवसर मिलने चाहिए। गोदरेज के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में काम करने वाले महिला-पुरुष कर्मचारियों को काम करने के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा रहा है। गोदरेज कंज्यूमर प्लांट के विस्तार से 600 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। मलेरिया सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए गोदरेज ने खास प्रोडक्ट तैयार कर इसे बाजार में उपलब्ध कराया। मध्यप्रदेश में मलेरिया के मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली थी। वर्ष 2030 तक मलेरिया मुक्त होने के लिए गोदरेज राज्य सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है।

    मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार निवेश आ रहा है। पहले चंबल को देश का पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था। अब यहां धीरे-धीरे औद्योगिक निवेश बढ़ रहा है। भिंड जिले में हाइड्रोजन तैयार करने के लिए प्लांट का शिलान्यास भी हो चुका है। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र से प्रधानमंत्री  मोदी के मेक इन इंडिया का संकल्प पूरा हो रहा है। यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत केंद्र बन रहा है। मुरैना शहर में सरसो की पिराई की ईकाई बड़ी संख्या में है। ग्वालियर-चंबल संभाग में नए-नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। भूमि-पूजन से पहले ही यहां निवेश आने लगा है। चंबल क्षेत्र को एक सैनिक स्कूल की सौगात मिली है। इस स्कूल का भवन बनकर तैयार हो चुका है।

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री और भिंड जिले के प्रभारी मंत्री  प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि गोदरेज के विस्तार से मालनपुर के स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। गोदरेज ने अपने प्रोडक्ट्स के बलबूते उपभोक्ताओं के साथ मजबूत रिश्ता बनाया है।

    गोदरेज कंज्युमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ  आसिफ मलवारी ने कहा कि इस प्लांट का निर्माण अत्याधुनिक ऑटोमेशन और डिजिटाईजेशन के साथ किया गया है। उन्होंने राज्य सरकार की प्रगतिशील और भविष्यगामी दृष्टि की सराहना की।  मलवारी ने कहा कि निवेशकों को अनुकूल वातावरण और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। उन्होंने कहा कि मालनपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का दिल कहा जाता है, उसी प्रकार गोदरेज के लिए मालनपुर कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग का हृदय है। गोदरेज कंज्यूमर के प्रोडक्ट्स देश के कोने-कोने में पहुंचाए जाएंगे। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से हमें व्यवसाय को बढ़ाने में पूरी सहायता मिल रही है। मालनपुर के प्लांट में अभी काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 2200 है, जो अब बढ़कर 2800 हो जाएंगे। हम कर्मचारियों के समर्पण से उपभोक्ताओं के विश्वास को मजबूत करेंगे। गोदरेज के प्रोडक्ट्स भरारतीय परिवारों का प्रमुख हिससा बन चुके हैं। गोदरेज ने 35 साल पहले मालनपुर में अपनी ईकाई प्रारंभ की थी। यहां करीब 70 एकड़ क्षेत्र में हमारी मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट संचालित हो रही है, जिसमें अब तक कुल 850 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। गोदरेज की कुल सोप मैन्यूफैक्चरिंग क्षमता 2 लाख टन है। अब नई यूनिट के विस्तार के साथ हम पूरे एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े साबुन निर्माता बन जाएंगे। मालनपुर प्लांट में मैन्यूफैक्चरिंग और पैकेजिंग की एडवांस मशीनें लगाई गई हैं।

    कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला,विधायक  केशव देसाई, विधायक  अंबरीश शर्मा, विधायक  नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष मती कामना भदौरिया, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन अध्यक्ष  संजय नागाइच, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष  महेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री  लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री  अरविंद भदौरिया,  देवेन्द्र सिंह नरवरिया, गोदरेज ग्रुप के प्रेसिडेंट  राकेश स्वामी, गोदरेज समूह के सभी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।

     

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी  ईद मिलादुन्नबी की बधाई

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने दी ईद मिलादुन्नबी की बधाई

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में  प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद स.अ.व. के जन्मदिवस "जशने ईद मिलादुन्नबी" की बधाई एवं मुबारकबाद दीं। पैग़म्बर साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा आयोजित जुलूसे मुहम्मदी एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी  माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी को दी गई  । इस अवसर पर  साय ने भी हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों को एवं  मुस्लिम समाज को पैग़म्बर साहब के जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  साय ने कहा कि पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद ने जो आपसी भाईचारा और मुहब्बत का संदेश दिया है उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सद्र सोहेल सेठी एवं बदरुद्दीन खोखर भी उपस्थित  थे

  • पर्वों के दौरान नागरिक सुविधा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निगम प्रशासन मुस्तैद

    पर्वों के दौरान नागरिक सुविधा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निगम प्रशासन मुस्तैद

    कटनी

     ईद मिलादुनबी एवं आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए शहर में नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। पर्वों के दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए निगम के अतिक्रमण एवं हांका दल को सक्रिय कर दिया गया है।

    निगम प्रशासन द्वारा प्रमुख जुलूस मार्ग,  धार्मिक स्थलों सहित नगर के बाजार क्षेत्रों मिशन चौक से सुभाष चौक, जिला चिकित्सालय मार्ग, स्टेशन रोड, झंडा बाजार एवं आवागमन वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखते हुए मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगने वाली अस्थायी दुकानों को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, हांका दल द्वारा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

    पर्वों के दौरान नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए निगम अमला सतत रूप से मैदानी क्षेत्रों में तैनात है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्गों पर अनावश्यक रूप से सामग्री रखकर आवागमन बाधित न करें तथा पर्वों के दौरान नगर की व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।

  • विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सख्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव, बोले- कोई समझौता बर्दाश्त नहीं

    विद्यार्थियों की सुरक्षा पर सख्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव, बोले- कोई समझौता बर्दाश्त नहीं

    विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल
    स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त
    मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाई

    देवास

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में रेलवे अंडरपास में जलभराव के दौरान बैरिकेड हटाकर स्कूल वैन निकालने और विद्यार्थियों की जान जोखिम में डालने की घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापरवाह मैजिक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, साथ ही स्कूल संचालक के विरुद्ध भी वैधानिक प्रकरण दर्ज किया है।

    प्राप्त जानकारी अनुसार 25 अगस्त को देवास के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रेलवे अंडरब्रिज में भारी वर्षा के कारण जलभराव होने पर पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से स्टॉपर लगाकर आवागमन प्रतिबंधित किया गया था। इसके बावजूद सिटी कॉन्वेंट स्कूल के मैजिक वाहन चालक ने स्टॉपर हटाकर वाहन को पानी में उतार दिया। वैन पानी में बंद होने पर चालक बच्चों को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों, डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रस्सी के सहारे सभी स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    कड़ी कानूनी धाराओं में प्रकरण दर्ज

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई। थाना सिविल लाइन देवास में आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281, 285 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में अपराध क्रमांक 465/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा वाहन जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त सुरक्षा मानकों और चरित्र सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने पर स्कूल संचालक के विरुद्ध भी बीएनएस की धारा 223 के तहत अपराध क्रमांक 467/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

    प्रशासन एवं पुलिस ने सभी स्कूल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि वे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ वाहनों की फिटनेस, परमिट और चालकों के पुलिस सत्यापन का कार्य पूर्ण रखें। किसी भी परिस्थिति में जलभराव वाले मार्गों या पुल-पुलियों से वाहन न निकालने के कड़े निर्देश चालकों को दिए जाएं; नियमों की अनदेखी पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

     

  • शक्कर के दाम धड़ाम, 800 रुपये क्विंटल तक गिरी कीमत; राज्य सरकार के आदेश का इंतजार

    शक्कर के दाम धड़ाम, 800 रुपये क्विंटल तक गिरी कीमत; राज्य सरकार के आदेश का इंतजार

    भोपाल 

     त्योहारी समय में शक्कर की मिठास कम होने यानी शक्कर में महंगाई बढ़ने के अब कई कारण सामने आ रहे हैं। सरकार की सख्ती के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ही बीते तीन दिनों में शक्कर थोक भाव में 800 रुपए क्विंटल तक नीचे आ गई है। यानी जिस शक्कर के स्थानीय थोक बाजारों में ही 7000 रुपए क्विंटल तक भाव पहुंच गए थे, जो घटकर 6100/6200 रुपए पर आ गए है।

    बाजार के जानकारों का कहना है कि, शक्कर महंगी होने को लेकर केन्द्र सरकार ने भी जांच करवाई, जिसमें सामने आया कि कुछ व्यापारियों, डीलरों और बाजार के बिचौलियों द्वारा जमाखोरी, सट्टेबाजी के सौदे और बिना शक्कर की वास्तविक आवाजाही के सिर्फ पेपरों में दिखाया जा रहा था। इसलिए 1 अगस्त से 14 अगस्त तक फिजिकल स्टॉक वेरिफिकेशन किया गया। 13 दिन की जांच में पता चला कि, कई राज्यों में चीनी स्टॉक के अनुसार थोक ग्राहकों को बेची गई शक्कर शुगर मिलों के गोदामों में ही रखी हुई थी। शक्कर कारोबारी कपिल खंडेलवाल ने बताया कि, ऊपरी भाव से शक्कर के दाम नीचे आ गए हैं। हालांकि, त्योहारी मांग ज्यादा जोर नहीं पकड़ पा रही है।

    ड्राईफ्रूट का मिठाई कारोबार पर होगा असर
    शक्कर महंगी होने से अनुमान लगाया जा रहा था कि, इससे मिठाई महंगी हो जाएगी। लेकिन कारोबारियों का कहना है कि शक्कर से ज्यादा महंगे ड्राईफ्रूट से मिठाइयों की कीमतों पर असर हो रहा है। कारोबारी ने बताया कि कि शक्कर से ज्यादा सूखे मेवे पर महंगाई का बोझ पड़ रहा है। मिठाई कारोबारी मोहन शर्मा बताते हैं कि चीनी सहित कच्चा माल काफी महंगा हो गया है। सूखे मेवे, दूध, घी, बेसन सभी महंगे है। किराना कारोबारी अपूर्व पवैया बताते हैं कि बाजार में शक्कर की शॉर्टेज नहीं है, लेकिन उठाव नहीं है।

    2025-26 में जारी चीनी कोटा
    अक्टूबर में 24 लाख टन, नवंबर 20 लाख टन, दिसंबर 22 लाख टन, जनवरी 2026 के लिए 22 लाख टन, फरवरी 22.5 लाख टन, मार्च 22.5 लाख टन, अप्रेल 23 लाख टन, मई 22.5 लाख टन, जून 22.5 लाख टन, जुलाई 22 लाख टन, अगस्त 22.5 लाख टन कोटा जारी हुआ।

    निर्धारितसीमा से अधिक सटॉक, मतलब कार्रवाई
    भोपाल जिला खाद्य आपूति नियंत्रक सीएस जादौन का कहना है कि, केन्द्र सरकार ने स्टॉक लिमिट के जो निर्देश दिए हैं, राज्य सरकार भी आदेश जारी करने वाली है। इसका इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही आदेश होते हैं। विभाग की टीम व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर देगी। निर्धारित सीमा से ज्यादा स्टॉक मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • भोपाल में व्यापारियों का गांधीवादी विरोध, सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ मिंटो हॉल परिसर में होगा प्रदर्शन

    भोपाल में व्यापारियों का गांधीवादी विरोध, सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ मिंटो हॉल परिसर में होगा प्रदर्शन

    भोपाल 

    आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर चल रही सीलिंग की कार्रवाई को लेकर बुधवार को व्यापारी फिर से विरोध जताएंगे। इस बार वे गांधीवादी तरीके से विरोध करेंगे। सुबह 11 बजे के बाद कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) परिसर में जुटेंगे और फिर यहां लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा करेंगे।

    चैंबर के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी जुटेंगे। इसके बाद वे सामूहिक रूप से रामधुन का गायन कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना करेंगे और व्यापारियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मार्गदर्शन की कामना करेंगे।

    विरोध में सड़क पर उतर रहे व्यापारी नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतर रहे हैं। पिछले सप्ताह रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम हुआ था। इसके बाद बाग सेवनिया, अवधपुरी, 10 नंबर और आनंद नगर में भी प्रदर्शन हो चुके हैं।

    वहीं, शनिवार को रहवासी संघ ने गुलमोहर कॉलोनी में टॉर्च लाइट रैली निकाली थी। पिछले सप्ताह वे सात नंबर मार्केट में भी रैली निकाल चुके हैं। रहवासियों का कहना है कि किसी भी हालत में रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी नहीं होनी चाहिए।
    कारोबारियों में दहशत नए सर्वे में भवन से जुड़े दूसरे उल्लंघनों की भी जांच की जा रही है। अर्बन प्लानिंग के विशेषज्ञों के मुताबिक यदि समय पर मास्टर प्लान आता तो रहवासियों और कारोबारियों के सामने यह स्थिति नहीं खड़ी होती। रहवासी और व्यावसायिक इलाके अलग-अलग चिह्नित बनाए जाते।

    सख्ती के बाद शहर के उन इलाकों के कारोबारियों में दहशत है, जो रहवासी इमारतों में दुकानें चला रहे हैं। अवधपुरी, अयोध्या बायपास, गौतम नगर, अशोका गार्डन, लालघाटी समेत जैसे इलाकों में दुकानदार नोटिस के बाद कमर्शियल इलाकों में दुकानें तलाश रहे हैं।

    मुख्य मार्गों से सर्वे, नदी-तालाब किनारे भी जांच निगम ने मुख्य मार्गों के दोनों ओर और उनसे जुड़ी गलियों में सर्वे शुरू किया है। नदी-तालाब किनारे, ग्रीन बेल्ट, बफर जोन और कैचमेंट एरिया में बने भवन प्राथमिकता से जांचे जाएंगे। अवैध मैरिज गार्डन को भी नोटिस दिए जाएंगे।

  • RSS@100: ग्वालियर में युवाओं से संवाद, राष्ट्रबोध और नेतृत्व पर मंथन

    RSS@100: ग्वालियर में युवाओं से संवाद, राष्ट्रबोध और नेतृत्व पर मंथन

     ग्वालियर
    राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष में ग्वालियर में आज ‘युवा संवाद’ का आयोजन किया जा रहा है। सिटी सेंटर स्थित बाल भवन में दोपहर 3 बजे होने वाले कार्यक्रम में संघ के मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संपर्क प्रमुख प्रवीण गुप्त युवाओं से संवाद करेंगे। 

    आयोजकों के अनुसार संवाद का उद्देश्य समाज से जुड़े समसामयिक और संवेदनशील मुद्दों पर युवाओं के साथ विचार-विमर्श करना है। संघ का मानना है कि युवा केवल भविष्य की उम्मीद नहीं, बल्कि वर्तमान में भी समाज और देश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी सोच के साथ युवाओं में कर्तव्यबोध, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

    छात्र-युवा और शिक्षाविदों में उत्सुकता
    कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं, युवा पेशेवरों और शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों में उत्सुकता है। आयोजकों का कहना है कि बदलते सामाजिक परिवेश में युवाओं के साथ खुला संवाद उन्हें विभिन्न मुद्दों को समझने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका तय करने का अवसर देता है।

    शिक्षाविदों के मुताबिक, सामाजिक विषयों पर चर्चा से युवाओं में तर्कपूर्ण सोच और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।

    शताब्दी वर्ष में युवाओं पर फोकस
    RSS के 100वें वर्ष में आयोजित इस कार्यक्रम को युवा केंद्रित गतिविधियों की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। इसमें भारतीय जीवन-मूल्यों, राष्ट्रसेवा और सामाजिक भागीदारी से जुड़े विचारों पर चर्चा होगी। आयोजकों को उम्मीद है कि संवाद के जरिए युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने की दिशा में नई पहल को गति मिलेगी।

     

  • MP में मानसून मेहरबान: कोटे की 68% बारिश पूरी, कई संभागों में आज तेज बारिश के आसार

    MP में मानसून मेहरबान: कोटे की 68% बारिश पूरी, कई संभागों में आज तेज बारिश के आसार

    भोपाल 

    मध्यप्रदेश में मानसून का दौर जारी है, लेकिन प्रदेश में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में 25.5 इंच यानी 648.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य कोटे की करीब 68% है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक 28.6 इंच बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अभी करीब 3.1 इंच बारिश कम हुई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून का एक्टिव सिस्टम प्रदेश के पूर्वी हिस्से से खिसककर उत्तरी, पश्चिमी और मध्य मध्यप्रदेश में सक्रिय होगा। अगले दो दिनों में भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

    भिंड-दतिया-सागर में ऑरेंज अलर्ट
    मौसम केंद्र भोपाल ने बुधवार को भिंड, दतिया और सागर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर बहुत ज्यादा पानी गिरने की संभावना है।इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, मैहर और सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।

    भोपाल समेत इन जिलों में भी बारिश का दौर
    बुधवार को भोपाल, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, देवास और रतलाम में भी बारिश हो सकती है।इसके अलावा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

    इन जिलों में भी बारिश का अनुमान बुधवार को भोपाल, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।

    प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि प्रदेश में सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। इस वजह से लगातार तेज बारिश हो रही है। अगले तीन दिन तक कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

    अब तक 28.6 इंच पानी गिरना था IMD (मौसम केंद्र) की माने तो प्रदेश में अब तक 648.7 मिमी यानी, 25.5 इंच बारिश हो चुकी है। हालांकि, यह अब तक की सामान्य बारिश 28.6 इंच (727.9 मिमी) की तुलना में 3.1 इंच कम है। वहीं, ओवरऑल 11 प्रतिशत कम पानी गिरा है। पूर्वी हिस्से में 7% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 14% बारिश कम हुई है।

    40 जिलों में 3% से 50% तक कम बारिश प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 19% तक कम बारिश हुई है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, डिंडौरी, निवाड़ी में 3% से 50% तक कम बारिश हुई है।

    वहीं, पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी,रायसेन, रतलाम, खंडवा, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में औसत से 2% से 49% कम पानी गिरा है।

    15 जिलों में ज्यादा बारिश IMD की माने तो अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खरगोन और राजगढ़ में ही औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

    तीन दिन तक सक्रिय रह सकता है बारिश का सिस्टम
     प्रदेश में सिस्टम की एक्टिविटी बनी हुई है। इसी वजह से कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है।उनके अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसी को देखते हुए अलग-अलग जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

    40 जिलों में सामान्य से कम बारिश
    प्रदेश में बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक 40 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। वहीं केवल 15 जिले ऐसे हैं, जहां औसत से ज्यादा पानी गिर चुका है।ओवरऑल प्रदेश में सामान्य के मुकाबले बारिश करीब 11% कम है। पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश 7% और पश्चिमी हिस्से में औसत से 14% कम दर्ज की गई है।

    अब तक 25.5 इंच बारिश, सामान्य 28.6 इंच होनी थी
    IMD के अनुसार मध्यप्रदेश में अब तक 648.7 मिमी यानी 25.5 इंच बारिश हो चुकी है। इस अवधि तक सामान्य बारिश का आंकड़ा 727.9 मिमी यानी 28.6 इंच है।इस तरह प्रदेश में सामान्य से करीब 79.2 मिमी यानी 3.1 इंच कम बारिश हुई है। मानसून के आगे बढ़ने के साथ अब पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बारिश बढ़ने की उम्मीद है।

    किन संभागों में बढ़ेगी बारिश?
    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने के कारण स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

     

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद् की बैठक से पहले किया संबोधित

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद् की बैठक से पहले किया संबोधित

    भोपाल 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश का महाभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। जुलाई में आदित्य टेक्नो कंपनी, लियोन इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास हुआ है। इसी प्रकार पीथमपुर में 850 करोड़ रुपए लागत की दो नई इंडस्ट्रीज का शुभारंभ भी किया गया है। यह इंडस्ट्री राजस्थान से मध्यप्रदेश आकर अपना व्यवसाय शुरू कर रही हैं। ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए दिल्ली में आयोजित रोड शो में लगभग 5000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव और अहमदाबाद में हुए रोड शो में 8 हजार 635 करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी सभी क्षेत्रों में स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन दे रहे हैं। स्पेस टेक्नोलॉजी क्षेत्र में सैटेलाइट लॉन्चिंग के लिए विदिशा निवासी  विभोर जैन को भी अवसर मिला है। मध्यप्रदेश की युवा प्रतिभा ने अपने स्टार्ट-अप के माध्यम से एक नया इतिहास रचा है।  जैन की स्टार्ट-अप कंपनी व्योमिक भी अंतरिक्ष में सैटेलाइट लांच करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके लिए  जैन को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मानसून का अंतिम दौर चल रहा है। उन्होंने पिछले दिनों रीवा पहुंचकर जबलपुर और शहडोल में बाढ़ और अति वृष्टि से हुए नुकसान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अत्यधिक बारिश होने से कई नगरीय निकायों और पंचायत क्षेत्रों में नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं जिससे गलियों और घरों में पानी भर जाता है। बैठक में जल निकासी की व्यवस्था की भी समीक्षा करने और वर्षा ऋतु के बाद अभियान चलाकर नालों के प्रवाह को निर्बाध बनाने के लिए कार्य योजना बनाने तथा उसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कौशल विकास को लेकर युवाओं को 5 भागों में बांटा है। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी, कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी, संगठित और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले नागरिक एवं ऐसे युवा जो शिक्षा, रोजगार और स्व रोजगार दोनों से वंचित है। ये ग्रामीण क्षेत्रों से शहर आकर आईटीआई या अन्य रोजगार आधारित प्रशिक्षण ले रहे होते हैं लेकिन धन अभाव या किसी अन्य कारण से उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है। नीति आयोग ने कहा है कि ऐसे युवाओं के लिए उच्च शिक्षा विभाग और युवा कल्याण विभाग के माध्यम से कार्य योजना तैयार कर ठोस कार्रवाई की जायें।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए 20 अगस्त से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह आईडी किसानों को खाद और बीज वितरण सहित सभी प्रकार के लाभ दिलवाले में सहायक होगी। सभी जनप्रतिनिधि किसानों को फार्मर आईडी बनाने के लिए प्रेरित करें।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन हफ्ते से निरंतर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। विशेष पर्व और त्यौहारों के चलते अगर शुक्रवार को अवकाश रहता है तो जनविश्वास शिविर अगले दिन शनिवार को आयोजित किया जाए। सभी जिला कलेक्टर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर के संबंध में पहले से जानकारी दें। इससे नागरिकों के साथ कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को भी तैयारी के लिए समय मिल सकेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी मंत्रीगण अपने विभागीय अधिकारियों के साथ ढाई वर्ष में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा के लिए सितंबर में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन करें।