Category: मध्य प्रदेश

  • मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में 46वें उप पुलिस अधीक्षक बैच के बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ

    मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में 46वें उप पुलिस अधीक्षक बैच के बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ

    भोपाल 

    मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में 46वें उप पुलिस अधीक्षक बैच के बुनियादी प्रशिक्षण का उद्घाटन सत्र  रवि कुमार गुप्ता, निदेशक/विशेष पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण बैच में 06 पुरुष एवं 11 महिला प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हैं।

    उद्घाटन सत्र में निदेशक/विशेष पुलिस महानिदेशक  रवि कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक प्रभावी पुलिस अधिकारी के लिए अच्छा श्रोता होना, फील्ड वर्क की समझ, वर्क मैनेजमेंट, प्रशासनिक निर्णय क्षमता, कानून-व्यवस्था प्रबंधन एवं वैज्ञानिक तरीके से अपराध अनुसंधान अत्यंत आवश्यक है।

    उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जरूरतमंदों की सहायता को पुलिस सेवा का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, बदलती परिस्थितियों के अनुरूप नवाचार एवं आधुनिक तकनीक को अपनाकर प्रभावी एवं परिणामदायी पुलिसिंग करने पर विशेष जोर दिया।

    46वें उप पुलिस अधीक्षक बैच के प्रशिक्षण में परंपरागत पुलिसिंग के आधारभूत ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक, तकनीक आधारित एवं जन-केंद्रित पुलिसिंग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन एवं प्रासंगिक विषयों को शामिल किया गया है।

    प्रशिक्षण के प्रमुख विषयों में आधुनिक भारत एवं पुलिस व्यवस्था, भारतीय संविधान एवं मानव अधिकार, नीतिशास्त्र एवं नैतिकता, अपराधशास्त्र, व्यक्तित्व विकास एवं मानव व्यवहार, प्रबंधन एवं पुलिस कार्य, कानून-व्यवस्था, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA), अपराध अनुसंधान एवं प्रभावी पुलिसिंग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

    इस अवसर पर उप निदेशक  रामजी वास्तव, सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) रश्मि पाण्डेय, सहायक निदेशक/प्रभारी पुलिस अधीक्षक, पीटीएस भोपाल  यास्मीन जहरा, अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी, अकादमी स्टाफ तथा 45वें एवं 46वें उप पुलिस अधीक्षक बैच के प्रशिक्षु अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश नेटवर्क से हुआ सशक्त संवाद

    पहले दिन प्रवासी भारतीय समुदाय, राजनयिक नेतृत्व और वैश्विक निवेश नेटवर्क से हुआ सशक्त संवाद

    भोपाल :

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के प्रथम दिवस की शुरुआत विभिन्न उच्चस्तरीय गतिविधियों और महत्वपूर्ण संवादों के साथ की। इस दौरे का उद्देश्य मध्यप्रदेश को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई), वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों तथा दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग के लिए एक अग्रणी निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। प्रतिनिधिमंडल 7 से 9 सितम्बर 2026 तक आयोजित एआईएम कांग्रेस 2026 में भाग लेकर राज्य की औद्योगिक क्षमताओं, निवेश अवसरों और विकास दृष्टि को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।

    दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत भारतीय मिशन के अधिकारियों द्वारा किया गया। इसके पश्चात होटल फॉर्च्यून एट्रियम में संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में जितेंद्र वैद्य के नेतृत्व में लगभग 50 प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रवासी भारतीय समुदाय को राज्य के विकास और वैश्विक ब्रांडिंग में महत्वपूर्ण साझेदार बताया।

    ओडीओपी एवं जीआई उत्पाद प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ताज दुबई, बिजनेस बे में आयोजित मध्यप्रदेश के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) एवं भौगोलिक संकेतक (जीआई) उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर मध्यप्रदेश की समृद्ध हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक कला विरासत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया।

    प्रदर्शनी में राज्य के छह विशिष्ट विरासत उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जिनमें बैतूल का बेल मेटल क्राफ्ट, अशोकनगर की चंदेरी साड़ी, खरगोन के महेश्वर की महेश्वरी साड़ी, उज्जैन का बाटिक प्रिंट, भोपाल की जरी-जरदोजी तथा ग्वालियर कारपेट शामिल हैं। ये उत्पाद मध्यप्रदेश के पारंपरिक कौशल, सांस्कृतिक विविधता और निर्यात क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य इन उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाना, अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों से जोड़ना तथा कारीगरों के लिए नए आर्थिक अवसर सृजित करना है।

    भारतीय राजनयिक नेतृत्व के साथ रणनीतिक विचार-विमर्श

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल तथा दुबई एवं नॉर्थ अमीरात के भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में यूएई में कार्यरत भारतीय मिशन की भूमिका, निवेश आकर्षण की संभावनाएं तथा मध्यप्रदेश और यूएई के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

    बैठक के दौरान राज्य में उपलब्ध औद्योगिक भूमि, विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी, निवेशक-अनुकूल नीतियों, लॉजिस्टिक्स सुविधाओं तथा औद्योगिक अवसंरचना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। साथ ही यूएई के संप्रभु निवेश कोषों, प्रमुख कॉर्पोरेट समूहों, व्यापारिक संगठनों और संस्थागत निवेशकों के साथ संपर्क स्थापित करने के लिये भारतीय मिशन के सहयोग का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री ने राजदूत और महावाणिज्य दूत को आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 में सक्रिय भागीदारी के लिए भी आमंत्रित किया।

    अरब संसद के अध्यक्ष के साथ उच्चस्तरीय संवाद

    प्रथम दिवस की एक अन्य महत्वपूर्ण गतिविधि अरब संसद के अध्यक्ष महामहिम मोहम्मद अहमद अल यामाही के सम्मान में आयोजित विशेष दोपहर भोज रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अरब देशों और मध्यप्रदेश के बीच व्यापार, निवेश, कृषि, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने अरब निवेशकों को मध्यप्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा, औषधि निर्माण, चिकित्सा उपकरण, वस्त्र, लॉजिस्टिक्स, उन्नत विनिर्माण और शहरी अवसंरचना क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महामहिम मोहम्मद अहमद अल यामाही तथा उनके नेतृत्व वाले अरब व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल को मध्यप्रदेश का दौरा करने और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 में सहभागी बनने का आमंत्रण दिया। बैठक के दौरान खाद्य प्रसंस्करण, कृषि मूल्य श्रृंखला, कोल्ड चेन अवसंरचना, कृषि लॉजिस्टिक्स तथा दीर्घकालिक निर्यात सहयोग की संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

    मुख्यमंत्री ने जीआईएस-2027 के लिए मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र के अनेक देशों के संसदीय नेताओं एवं संसद अध्यक्षों को महामहिम यामाही द्वारा विशेष आमंत्रण प्रेषित किए। आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों में अल्जीरिया, बहरीन, कोमोरोस, जिबूती, मिस्र, इराक, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मॉरिटानिया, मोरक्को, ओमान, फिलिस्तीन, कतर, सऊदी अरब, सोमालिया, सूडान, सीरिया, ट्यूनीशिया, संयुक्त अरब अमीरात तथा यमन के संसदीय प्रमुख शामिल हैं। इन आमंत्रणों के माध्यम से मध्यप्रदेश और पश्चिम एवं अफ्रीकी देशों के बीच निवेश, व्यापार, उद्योग, अवसंरचना विकास, नवाचार तथा आर्थिक सहयोग को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन देशों के संसदीय नेतृत्व को मध्यप्रदेश की निवेशक-अनुकूल नीतियों, आधुनिक औद्योगिक अवसंरचना और जीआईएस-2027 के माध्यम से उपलब्ध वैश्विक साझेदारी के अवसरों से अवगत कराते हुए सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।

    वैश्विक मीडिया के समक्ष प्रस्तुत हुई मध्यप्रदेश की विकास दृष्टि

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया संवाद में मध्यप्रदेश की औद्योगिक, अवसंरचनात्मक, पर्यटन तथा लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को वैश्विक मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि निवेशकों के लिए दीर्घकालिक विकास साझेदारी का एक विश्वसनीय मंच तैयार करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की सिंगल विंडो प्रणाली, त्वरित स्वीकृति तंत्र, प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों तथा राज्य की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति को निवेशकों के लिए विशेष आकर्षण बताया।

    एआईएम कांग्रेस 2026 के ‘टाइकून्स रात्रि भोज’ कार्यक्रम में सहभागिता

    दुबई दौरे के प्रथम दिवस का समापन एआईएम कांग्रेस 2026 के विशेष आमंत्रण-आधारित उच्चस्तरीय नेटवर्किंग कार्यक्रम ‘टाइकून्स रात्रि भोज’ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सहभागिता के साथ हुआ। यह कार्यक्रम एआईएम कांग्रेस के अध्यक्ष महामहिम डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ेयूदी की मेजबानी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सॉवरेन वेल्थ फंड्स, फैमिली ऑफिस, संस्थागत निवेशकों, वैश्विक कॉर्पोरेट नेतृत्वकर्ताओं, वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों तथा नीति-निर्माताओं ने भाग लेकर वैश्विक निवेश एवं आर्थिक सहयोग के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया।

    इस अवसर पर महामहिम इंजीनियर सुल्तान अहमद बिन सुलेयम अल मंसूरी, अध्यक्ष, दुबई चैंबर्स; महामहिम मोहम्मद अली राशिद लूता, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, दुबई चैंबर्स; महामहिम जासेम मोहम्मद अलबुदैवी, महासचिव, खाड़ी सहयोग परिषद (GCC); महामहिम अब्दुल्ला बिन आदेल फखरो, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, बहरीन साम्राज्य; महामहिम राजदूत कुबानिचबेक ओमुरालिएव, महासचिव, तुर्किक राज्यों का संगठन; तथा महामहिम बद्र जाफर, विशेष दूत, संयुक्त अरब अमीरात विदेश मंत्रालय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में महामहिम आयशा मोहम्मद सईद अल मुल्ला, अध्यक्षा, अमीरात बिजनेस वुमेन काउंसिल; अध्यक्ष महामहिम ओबैद सैफ हमद अल ज़ाबी, कृषि निवेश एवं विकास के लिए अरब प्राधिकरण; आंद्रे वामेसो नकुआलोलोकी, गवर्नर, केंद्रीय बैंक, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो; इमैनुएल तुतुबा, गवर्नर, बैंक ऑफ तंजानिया; करीम सुएद, गवर्नर, बैंक दु लिबान; तथा सांगबू किम, उपाध्यक्ष विश्व बैंक समूह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को वैश्विक निवेश, वित्तीय सहयोग और नीति संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न देशों के वरिष्ठ नीति-निर्माताओं, निवेशकों, वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों और वैश्विक उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए मध्यप्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, मजबूत औद्योगिक अधोसंरचना, लॉजिस्टिक क्षमताओं तथा आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 की रूपरेखा से अवगत कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, शहरी अवसंरचना, प्रौद्योगिकी तथा निर्यातोन्मुख उद्योगों में उपलब्ध व्यापक निवेश अवसरों को रेखांकित करते हुए वैश्विक निवेशकों को राज्य के विकास अभियान का सहभागी बनने का आमंत्रण दिया। इस संवाद ने मध्यप्रदेश और अंतर्राष्ट्रीय निवेश समुदाय के बीच दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारियों की संभावनाओं को और सुदृढ़ किया।

     

  • 320 ग्राम सोना और 26 किलो चांदी सहित लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की 100 प्रतिशत संपत्ति जब्त 7 आरोपी गिरफ्तार

    320 ग्राम सोना और 26 किलो चांदी सहित लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की 100 प्रतिशत संपत्ति जब्त 7 आरोपी गिरफ्तार

    भोपाल 

    पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिवनी पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर हुई 1 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लूटी गई 100 प्रतिशत संपत्ति भी जब्त की है।

    03 सितम्बर की शाम थाना बंडोल क्षेत्र में ग्राम भोंगाखेड़ा स्थित गीता वेयर हाउस के सामने नेशनल हाईवे-44 पर एक आभूषण व्यवसायी को अज्ञात आरोपियों ने मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसे नीचे गिराया तथा चाकू दिखाकर उसके पास रखे लगभग 26 किलोग्राम चांदी, 320 ग्राम सोने के जेवरात एवं नकदी सहित लगभग 1 करोड़ 08 लाख रुपये का सामान लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना बंडोल में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

    10 विशेष टीमों ने 24 घंटे में किया डकैती का खुलासा

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी  कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में तत्काल 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों को आरोपियों की धरपकड़ एवं लूटी गई संपत्ति की जब्ती के लिए अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया।

    पुलिस टीमों ने सिवनी, नागपुर, जबलपुर, कुरई, छपारा, लखनादौन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं मैदानी सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान करते हुए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से डकैती में लूटा गया 320 ग्राम सोना, 26 किलोग्राम चांदी, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिले एवं 07 मोबाइल फोन सहित लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये की शत-प्रतिशत संपत्ति जब्त की है।

    मध्यप्रदेश पुलिस गंभीर एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध त्वरित, तकनीक-सक्षम एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा एवं लूटे गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

     

  • शराब कांड में सख्त कार्रवाई: बंडा थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सस्पेंड, ठेकेदार समेत 20 आरोपी नामजद

    शराब कांड में सख्त कार्रवाई: बंडा थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सस्पेंड, ठेकेदार समेत 20 आरोपी नामजद

    सागर 

    मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा ब्लाक क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से आठ गांवों के 14 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 190 लोग बीमार होकर अस्पतालों में भर्ती हैं। उनमें से सात लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    जिस शराब ने इतने लोगों की जान ली है, वह सरकारी दुकानों, किराना दुकानों और कमीशन एजेंटों से खरीदी गई थी। घटना के बाद शासन ने आबकारी विभाग के तीन और पुलिस के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, जिले के आबकारी उपायुक्त को हटा दिया गया है।

    पुलिस ने बरेठी के शराब ठेकेदार यशवंत ठाकुर, गद्दीदार आशीष साहू और मनीष लोधी समेत अवैध शराब का काम करने वाले 20 लोगों के विरुद्ध एक एफआईआर की है। 10 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। बंडा की अधिकांश शराब दुकानों को सील भी कर दिया है।

    शराब में मिथाइल अल्कोहल की मिलावट

    प्रशासन के अनुसार, जांच में सामने आया है कि लोगों ने सागर गोल्ड नाम की देसी ब्रांड की नकली शराब पी थी, जो उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सप्लाई की गई थी। अब तक जिन मृतकों का पोस्टमार्टम हो चुका है, उसकी रिपोर्ट में मिथाइल अल्कोहल के सेवन से मौत की बात सामने आई है।

    शनिवार रात बंडा क्षेत्र के गूगरा, नौराज, दलपतपुर, पाटन, चौका-छपरी, बमूरा, लिधौरा और रावरा गांवों में शराब पीकर घर लौटे लोगों की तबीयत खराब होने लगी। उन्हें चक्कर आने शुरू हुए, उसके बाद उल्टी होने लगी। कई लोग बेहोश हो गए। देखते ही देखते अस्पताल में ऐसे मरीजों की भीड़ लग गई।
    190 लोग भर्ती, 7 की हालत गंभीर

    बंडा सिविल अस्पताल में हालात ऐसे बने कि एक बेड पर दो मरीजों लिटाकर इलाज करना पड़ा। मरीजों को जब तक संभाला जाता तब तक सात लोगों की मौत हो गई।

    उसके बाद गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। रविवार दोपहर तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो चुकी थी। वहीं, 190 से ज्यादा लोगों को बंडा स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और बीएमसी में भर्ती कराया जा चुका था। अभी भी सात लोगों की हालत गंभीर हैं, जिन्हें आइसीयू में रखा है। मृतकों में अधिकांश युवा हैं।
    उप्र के ललितपुर से आई थी नकली शराब की खेप

    जिस शराब को पीने के बाद लोगों की मौत हुई, वह सागर गोल्ड देसी शराब की कापी बताई जा रही है। यह खेप उत्तर प्रदेश के ललितपुर से आने की बात सामने आई है। राठौर डिस्टलरी के संचालक शुवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही आबकारी विभाग में सागर गोल्ड और बाम्बे व्हिस्की की कापी बनाए जाने की शिकायत की थी।

    उनका कहना है कि एथेनाल में 99.9 प्रतिशत अल्कोहल होता है, जबकि मिथाइल अल्कोहल जहरीला होता है और इसके इस्तेमाल से जान जाने का खतरा रहता है।

    आबकारी और पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

    आबकारी उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को ग्वालियर मुख्यालय से अटैच किया गया है। वहीं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा वृत्त की उप निरीक्षक प्रोशनी उरेती को निलंबित कर दिया गया है।

    पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही के आरोप में बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कुशवाहा और गूगरा चौकी प्रभारी पूरनलाल लड़िया को भी निलंबित कर दिया है।

    पहले भी मौतों की बात आई, प्रशासन ने स्वीकारा नहीं

    सागर में पहले भी नकली शराब से लोगों की मौत का मामला पहले भी सामने आया था। मकरोनिया क्षेत्र में 2022 में 10 लोगों की मौत का आरोप लगा। इसे अवैध शराब की आशंका से जोड़कर देखा गया था। इसकी जांच भी हुई, लेकिन प्रशासन ने इसे स्वीकार नहीं किया।

        मामले में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बंडा के अलग-अलग इलाकों से अमानक शराब भी जब्त की गई है। कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। – अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक, सागर

     

  • सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में उठाये गये सख्त कदम

    सागर जिले की बंडा तहसील में नकली शराब से हुईं मौतों के मामले में उठाये गये सख्त कदम

    भोपाल 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले की बंडा तहसील के तीन गांवों में नकली शराब पीने से कुछ लोगों की मौतों के मामलों मे सख्त एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आबकारी आयुक्त  दीपक सक्सेना ने तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, जबकि एक अधिकारी को मुख्यालय अटैच किया गया है। पुलिस विभाग ने भी इस प्रकरण में बंडा थाना प्रभारी  राजेंद्र सिंह कुशवाहा और गुगरा चौकी प्रभारी एसआई  पूरन लाल लड़िया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार, 6 सितंबर की सुबह ही स्पष्ट रूप से कह दिया था कि इस घटना के लिए दोषी किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

    शराब के मामले में दु:खद घटना सागर जिले के बंडा तहसील के ग्राम गोगरा खुर्द, नौरोज, और पाटन में हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर आबकारी आयुक्त  दीपक सक्सेना ने प्रथम दृष्टया जिम्मेदार मानते हुए सागर की सहायक आबकारी आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा वृत्त के आबकारी उप-निरीक्षक प्रोशनी उरेती को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में समान रूप से जिम्मेदार मानते हुए उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा वास्तव को जिले से हटाकर ग्वालियर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई सख्ती

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह संवेदनशील मामला है नई दिल्ली प्रवास के दौरान यह मामला संज्ञान में आते ही मैंने सागर जिले के प्रभारी मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, राहत और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। अधिकारी दल ने प्रभावित परिजन से भी मुलाकात की थी। अधिकारी दल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और आवश्यक उपचार तत्काल करने के निर्देश दिये।

     

  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने के साथ नई औद्योगिक साझेदारियों पर रहेगा विशेष फोकस

    ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करने के साथ नई औद्योगिक साझेदारियों पर रहेगा विशेष फोकस

    भोपाल 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार से 9 सितंबर 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई यात्रा पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल एआईएम कांग्रेस-2026 में सहभागिता करेगा। मुख्यमंत्री की यह यात्रा मध्यप्रदेश के वैश्विक निवेश संपर्कों को सुदृढ़ करने, अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के समक्ष राज्य की आर्थिक एवं औद्योगिक क्षमताओं को प्रस्तुत करने और नई निवेश साझेदारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता, औद्योगिक आधार और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों को वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। यात्रा के दौरान ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश' विषय पर विशेष सत्र भी प्रस्तावित है, जिसमें मुख्यमंत्री राज्य के निवेश-अनुकूल वातावरण और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत के तेजी से उभरते औद्योगिक और निवेश गंतव्यों में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। राज्य में उपलब्ध संसाधन, बेहतर आधारभूत संरचना, उद्योग-अनुकूल वातावरण और निवेशकों के लिए विकसित सुविधाएं प्रदेश को निवेश के लिए आकर्षक बनाती हैं। हमारा प्रयास है कि वैश्विक निवेशकों के साथ मजबूत साझेदारी स्थापित कर मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुबई यात्रा मध्यप्रदेश और संयुक्त अरब अमीरात के बीच आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करेगी। वैश्विक निवेशकों और उद्योग समूहों के साथ होने वाली बैठकें प्रदेश में नए निवेश और रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य जनवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संपर्क एवं सहभागिता को बढ़ावा देना भी है। यात्रा में संयुक्त अरब अमीरात सरकार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 में पार्टनर कंट्री के रूप में आमंत्रित करने के प्रयास किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव एआईएम कांग्रेस के उद्घाटन समारोह, वैश्विक नेतृत्व से जुड़े कार्यक्रमों तथा विभिन्न निवेश और व्यावसायिक बैठकों में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश मंडप का अवलोकन भी करेंगे और वैश्विक कॉर्पोरेट समूहों के साथ वन-टू-वन बैठकों में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

    दुबई यात्रा के दौरान सरकारी एवं व्यावसायिक स्तर की बैठकों के साथ राष्ट्र प्रमुख और संस्थागत निवेशकों के साथ राउंड टेबल बैठक भी प्रस्तावित है। इन बैठकों में मध्यप्रदेश में निवेश की नई संभावनाओं तथा दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी पर चर्चा की जाएगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेजबानी में बिजनेस लीडर्स लंच तथा निवेशकों के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। 8 सितंबर को 'इन्वेस्ट मध्यप्रदेश : इंटरएक्टिव सेशन' के माध्यम से चुनिंदा वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। इस दौरान मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों, निवेश-अनुकूल वातावरण और विभिन्न उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल निवेश आकर्षित करना ही नहीं, बल्कि निवेशकों के साथ दीर्घकालिक और भरोसेमंद साझेदारी स्थापित करना है। प्रदेश में निवेश के माध्यम से उद्योगों के विस्तार, रोजगार सृजन और समावेशी आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दुबई यात्रा से मध्यप्रदेश की वैश्विक पहचान को और मजबूती मिलने तथा अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के साथ नए आर्थिक एवं औद्योगिक सहयोग के अवसर बढ़ेंगे। यह यात्रा आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी।

     

  • बुरहानपुर में अधिवेशन को लेकर अहम बैठक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

    बुरहानपुर में अधिवेशन को लेकर अहम बैठक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा

    भोपाल 

    आगामी 26 और 27 सितंबर को राजस्थान के जोधपुर शहर में अखिल भारत हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन है इस विषय को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणा पारे और जिलाध्यक्ष आंनद मेहता ने जिला बैठक का आयोजन किया गया. 

     अधिवेशन में मध्यप्रदेश के साथ साथ समस्त प्रदेशों के पदाधिकारी समलित होंगे 

    बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री जी के द्वारा समस्त प्रदेशों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आव्हान किया गया बैठक में उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष ओ पी सिंह सहाब, प्रदेश मंत्री प्रवीण देवताले, महिला प्रदेश महामंत्री किरण जी व्यास, संभाग अध्यक्ष दीपा अठवाल, संत संभाग अध्यक्ष बाल्या महाराज, अशोक जी भालेराव, संजय मिश्रा, बापू महाराज पंडित जी, नीलेश जी जेसवाल, उमेश भाई, मुकेश डालमिया, सुनील महाजन, संजय मिश्रा जी शैलेश निभोरे जी,विनोद पाटिल जी,आशा जी नेपा तहसील अध्यक्ष,सहित सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे

     

  • प्रदूषित जल के प्रभाव एवं समाधान के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया मेघनगर क्षेत्र का निरीक्षण

    प्रदूषित जल के प्रभाव एवं समाधान के लिए कलेक्टर-एसपी ने किया मेघनगर क्षेत्र का निरीक्षण

    झाबुआ
    झाबुआ मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले प्रदूषित जल के प्रभाव का मैदानी स्तर पर आकलन करने तथा समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने शनिवार को मेघनगर एवं आसपास के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

    कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने औद्योगिक इकाइयों से नालों में सीपेज के माध्यम से पहुंच रहे प्रदूषित जल को एकत्र कर उपचारित करने की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदूषित जल के संग्रहण के लिए निर्माणाधीन दो कॉमन एफ्लुएंट कलेक्शन सम्प (Common Effluent Collection Sump) का निरीक्षण किया। इन सम्प के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले एफ्लुएंट को एकत्र कर कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) तक पहुंचाया जाएगा, जहां उसका निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपचार किया जाएगा।

    कलेक्टर डॉ. भरसट ने AKVN के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों कॉमन एफ्लुएंट कलेक्शन सम्प का शेष निर्माण कार्य एवं आवश्यक कनेक्शन आगामी 7 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं, ताकि प्रदूषित जल को नालों में जाने से रोककर एकत्रित किया जा सके तथा उसे उपचार के लिए CETP तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कार्य को प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    इसके पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने झायड़ा क्षेत्र में प्रदूषित जल से प्रभावित नाले का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से प्रदूषित जल के प्रवाह, उसके स्रोत एवं आसपास के क्षेत्र पर पड़ रहे प्रभाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही झायड़ा स्थित इंटेक वेल का भी निरीक्षण किया गया

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. भरसट ने झायड़ा में स्थित हैंडपंप के पानी की स्थिति भी देखी तथा स्वयं पानी पीकर उसकी प्रत्यक्ष रूप से जांच की। हैंडपंप का पानी स्वच्छ पाया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अनास नदी पर स्थित AKVN की जल प्रदाय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया तथा जल प्रदाय की वर्तमान स्थिति एवं संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

    कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य प्रदूषित जल के प्रभाव की वास्तविक स्थिति का मैदानी स्तर पर आकलन करने के साथ ही उसके प्रभावी एवं दीर्घकालीन समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए औद्योगिक प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस दौरान पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • महाकाल नगरी में विकास की नई तस्वीर, 25 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स से खुलेंगे 75 हजार रोजगार के द्वार

    महाकाल नगरी में विकास की नई तस्वीर, 25 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स से खुलेंगे 75 हजार रोजगार के द्वार

    उज्जैन 

    उज्जैन अब केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश में औद्योगिक और ढांचागत विकास का एक नया हब बनकर उभर रहा है। सिंहस्थ-2028 के महाआयोजन से पहले शहर की पूरी तस्वीर बदलने की तैयारी है। वर्तमान में उज्जैन में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से 129 अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से 55 से 60 प्रतिशत कार्य पूरे भी हो चुके हैं।

    प्रशासन का फोकस सिर्फ धार्मिक स्थलों के विकास पर ही नहीं है, बल्कि विक्रम उद्योगपुरी के जरिए करीब 20 हजार करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश भी लाया जा रहा है। इससे आने वाले समय में 75 हजार से ज्यादा नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

    68 बड़ी कंपनियों का निवेश और 75 हजार नौकरियां
        उज्जैन में रोजगार और निवेश के नए द्वार खुल रहे हैं। 2300 एकड़ में फैली विक्रम उद्योगपुरी में 350 एकड़ का मेडिकल डिवाइस पार्क आकार ले रहा है। यहां देश-विदेश की 68 से ज्यादा बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं। 20 से अधिक कंपनियों ने अपनी इकाइयां स्थापित कर ली हैं और कई में उत्पादन भी शुरू हो गया है।

        पेप्सिको इंडिया (1266 करोड़), अदाणी सीमेंट (1500 करोड़) और वीई कमर्शियल व्हीकल्स (580 करोड़) जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपना काम शुरू कर दिया है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

    437 एकड़ में एयरपोर्ट, बड़े विमान भी उतर सकेंगे
    उज्जैन को हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए 437.5 एकड़ में एयरपोर्ट विकसित होगा। उज्जैन कलेक्टर रौशनकुमार सिंह के अनुसार, भूमि अधिग्रहण के लिए ₹590 करोड़ मंजूर हो चुके हैं।

    राज्य सरकार एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन उपलब्ध करा चुकी है। मौजूदा करीब एक हजार मीटर लंबे रनवे को बढ़ाया जाएगा, ताकि एटीआर-72 के साथ बड़े यात्री विमान उतर सकें। जरूरत पर बोइंग विमान की लैंडिंग भी हो सकेगी। चार हेलीपैड भी तैयार किए जा रहे हैं।

    धार्मिक: 1125 करोड़ से संवरेंगे मंदिर, कृष्ण लोक और यूनिटी मॉल बनेगा
        वर्ष 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख लोग आ रहे हैं। त्योहार, पर्व पर यह संख्या 4 से 5 लाख तक हो जाती है। आय और दान बढ़ा। अब महाकाल मंदिर के खजाने में 472 करोड़ रुपए हैं। इसी से प्रेरित होकर कृष्ण लोक बन रहा है।

        धार्मिक नगरी के प्रमुख मंदिरों को टेंपल बॉन्ड स्कीम के तहत ₹1125 करोड़ से संवारा जाएगा। इसमें काल भैरव, मंगलनाथ, शनि मंदिर, 84 महादेव, अंगारेश्वर महादेव, गढ़कालिका, बगलामुखी माता, भूखी माता, सिद्धवट व सांदीपनि आश्रम शामिल हैं।

        महाकाल लोक के बाद अब ₹220 करोड़ से 30 एकड़ में कृष्ण लोक और परिसर बनाया जाएगा। यहां 181 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। काम 31 दिसंबर 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। इसके अलावा 3.20 हेक्टेयर में ₹300 करोड़ से यूनिटी मॉल बनाया जाएगा।

    आर्थिक : 68 से अधिक कंपनियों के निवेश प्रस्ताव, 75 हजार को रोजगार

        2300 एकड़ की विक्रम उद्योगपुरी में 350 एकड़ का मेडिकल डिवाइस पार्क है। 20 से ज्यादा कंपनियों ने इकाइयां लगाई हैं, 25 से ज्यादा में उत्पादन शुरू। दूसरे चरण के लिए 35 कंपनियों के प्रस्ताव आए हैं।

        बड़ी कंपनियां: पेप्सिको इंडिया ₹1266 करोड़ का निवेश कर चुकी है। अदाणी सीमेंट्स ₹1500 करोड़ और वीई कमर्शियल व्हीकल्स ₹580 करोड़ का निवेश कर रही हैं। अमूल-वॉल्वो का काम शुरू हो चुका है।

        मेडिसिटी-आईटी: ₹592 करोड़ से 14 मंजिला मेडिसिटी बन रही है। इसमें 550 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा। इंदौर-उज्जैन रोड पर ₹46 करोड़ के आईटी पार्क का 50% काम पूरा हो चुका है।

        होटल-ब्रिज: रेडिसन, विवांता टाटा, हॉलिडे इन, लेमन ट्री और अनंता के होटल बन रहे हैं। शहर में 22 नए ब्रिज भी बन रहे हैं। इनमें 2 एलिवेटेड, शिप्रा पर 17 और 4 रेलवे ओवरब्रिज शामिल हैं।

    1125 करोड़ से संवरेंगे मंदिर, आकार लेगा 'कृष्ण लोक'
        'श्री महाकाल लोक' के निर्माण के बाद उज्जैन में पर्यटकों की संख्या में बंपर उछाल आया है। रोजाना 1 से 1.5 लाख और त्योहारों पर 5 लाख तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी से प्रेरित होकर अब 30 एकड़ जमीन पर 220 करोड़ रुपये की लागत से भव्य 'कृष्ण लोक' का निर्माण किया जाएगा।

    यहां भगवान श्रीकृष्ण की 181 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित होगी। साथ ही, 1125 करोड़ की 'टेंपल ब्लेंड स्कीम' के तहत काल भैरव, मंगलनाथ, शनि मंदिर, हरसिद्धि, 84 महादेव और सांदीपनि आश्रम सहित कई प्रमुख मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 300 करोड़ की लागत से यूनिटी मॉल भी बनाया जाना है। इन प्रोजेक्ट्स को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

    437 एकड़ में एयरपोर्ट, उतरेंगे बोइंग विमान
    हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 437.5 एकड़ जमीन पर एयरपोर्ट का विकास किया जा रहा है। उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मुताबिक, इसके भूमि अधिग्रहण के लिए 590 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं और एयरपोर्ट अथॉरिटी को जमीन भी सौंपी जा चुकी है। वर्तमान के एक हजार मीटर लंबे रनवे को इतना बढ़ाया जाएगा कि भविष्य में एटीआर-72 के साथ ही बोइंग विमान भी आसानी से लैंड कर सकें। इसके अलावा चार नए हेलीपैड भी तैयार हो रहे हैं।

    मेडिसिटी, आईटी पार्क और लग्जरी होटल्स का जाल
        शहर में स्वास्थ्य और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नया रूप दिया जा रहा है। 592 करोड़ रुपये से 14 मंजिला 'मेडिसिटी' बन रही है, जिसमें 550 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होगा। वहीं, इंदौर-उज्जैन रोड पर 46 करोड़ की लागत से बन रहे आईटी पार्क का आधा काम पूरा हो चुका है।

        पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के लिए रैडिसन, विवांता टाटा, हॉलिडे इन और लेमन ट्री जैसे ब्रांडेड होटल बन रहे हैं। यातायात सुगम बनाने के लिए शहरभर में 22 नए पुलों (ओवरब्रिज और एलिवेटेड) का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है।

     

  • झकनावदा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

    झकनावदा में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

    झाबुआ
    झकनावदा प्राचीन महादेव मंदिर परिसर मे आयोजित विश्व हिंदू परिषद जिला झाबुआ के प्रखंड रायपुरिया के खंड झकनावदा में स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया जिसमे विश्व हिन्दु परिषद के जिला पदाधिकारी ओर प्रखंड के प्रमुख ओर खंड के कार्यकर्ताओ के द्वारा इस आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सयोजक बादल प्रजापत प्रखंड सुरक्षा प्रमुख विकास राठौड़ , प्रखंड विधि प्रमुख रितेश प्रजापत खण्ड सयोजक सुनील मुलेवा साहित गांव के युवाओं व खण्ड समिती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।