Category: बिज़नेस

  • चांदी महंगी हुई ₹13,000 में तीन दिन, हाई से ₹2 लाख टूटी; सोने का भाव भी सामने

    चांदी महंगी हुई ₹13,000 में तीन दिन, हाई से ₹2 लाख टूटी; सोने का भाव भी सामने

     नई दिल्ली
    सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) हाई से क्रैश होने के बाद अब एक बार फिर से रफ्तार पकड़े हुए नजर आ रही हैं. इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोरदार गिरावट के बाद अचानक दोनों कीमती धातुओं के भाव लगातार बढ़ रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 2 लाख रुपये से अधिक सस्ती हो चुकी चांदी की कीमत सिर्फ 3 दिन में 13000 रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है. सोना भी कुछ कम नहीं है और इसकी चमक में भी तेज इजाफा हो रहा है। 

    चांदी फिर मारने लगी उछाल 
    MCX Silver Price पर नजर डालें, तो गुरुवार को खुलने के साथ ही इसकी कीमत में फिर से उछाल आया है. बीते कारोबारी दिन 2,53,265 रुपये पर क्लोज हुआ वायदा चांदी ओपनिंग के साथ ही उछलकर 2,57,055 रुपये पर पहुंच गई. इस सप्ताह पहले दिन सोमवार को जरूर सिल्वर प्राइस टूटा था और 2,43,895 रुपये पर आ गई थी, लेकिन अब सिर्फ 3 दिन में ही इसका भाव 13,160 रुपये उछल चुका है। 

    इससे पहले एमसीएक्स पर चांदी अपने हाई लेवल से लगातार टूटती हुई नजर आ रही थी. अमेरिका-ईरान में तेज जंग के बावजूद इसका भाव बढ़ने के बजाय कम हो रहा था. बता दें कि जनवरी महीने में 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price वायदा कारोबार में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर पार कर गई थी और 4,57,328 रुपये पर जा पहुंची थी. लेकिन इस स्तर पर पहुंचने के बाद से ये लगातार सस्ती हुई और ताजा बढ़ोतरी के बावजूद 2,00,273 रुपये सस्ती मिल रही है। 

    सोना भी लगातार भाग रहा
    न सिर्फ चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है, बल्कि कीमती पीली धातु सोने का भाव भी बढ़ रहा है और ये महंगा होता जा रहा है. बुधवार को 5 जून की एक्सपायरी वाले गोल्ड का रेट एमसीएक्स पर 1,52,132 रुपये पर क्लोज हुआ था और गुरुवार को ओपनिंग के साथ ही 1,52,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी की तरह ही वायदा सोना भी मंगलवार को 1,49,339 रुपये के भाव से सिर्फ तीन दिनों में अब तक 3548 रुपये महंगा हो गया है। 

    अपने हाई से अब इतना सस्ता Gold
    भले ही इस सप्ताह MCX Gold Rate तेज रफ्तार से भागता हुआ नजर आ रहा है और रोज इसका भाव बढ़ रहा है, लेकिन अगर सोने के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो अभी भी ये कीमती धातु काफी सस्ती मिल रही है. जनवरी महीने में ही चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए गोल्ड रेट भी 2,02,984 रुपये के हाई पर पहुंचा था और इस लेवल से अब भी 10 Gram 24 Karat Gold Rate 50,097 रुपये सस्ता बना हुआ है। 

  • नई 2026 QJ Motor SRV 300 बाइक भारत में लॉन्च, देखें कीमत और तकनीकी खूबियां

    नई 2026 QJ Motor SRV 300 बाइक भारत में लॉन्च, देखें कीमत और तकनीकी खूबियां

    मुंबई 

    दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी QJ Motor India ने भारत में अपडेटेड QJ SRV 300 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को 3.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है. नई SRV 300 में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें सब-300cc सेगमेंट में एक अनोखा V-ट्विन इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत (USP) है। 

    नई QJ SRV 300 का इंजन
    साल 2026 के लिए, नई SRV 300 में वही 296cc, V-ट्विन इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 9,000 rpm पर 29.9 bhp की पावर और 5,000 rpm पर 26 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. यह इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा जाता है। 

    नई QJ SRV 300 के कलर ऑप्शन
    QJ Motor ने 2026 SRV 300 में कुछ छोटे-मोटे कॉस्मेटिक अपडेट किए हैं, जिनमें एक नया डुअल-एग्जॉस्ट डिज़ाइन, अपडेटेड डेकल्स, नए कलर ऑप्शन और एक बदला हुआ इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल है. इसके अलावा, नई QJ SRV 300 दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिनमें मैट ब्लैक या ग्लॉसी रेड कलर शामिल हैं। 

    नई QJ SRV 300 का आकार
    इसके आकार में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका वजन 164 kg कर्ब वेट, 160 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 700 mm सीट हाइट और 14-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. यह बाइक 16-इंच के आगे और 15-इंच के रियर व्हील पर चलती है. ब्रेकिंग के लिए बाइक में आगे की ओर 280 mm की सिंगल डिस्क और पीछे की तरफ 240 mm की सिंगल डिस्क लगाई गई है। 

    इसके साथ ही इसमें डुअल-चैनल ABS का सपोर्ट भी मिलता है. सस्पेंशन में आगे की तरफ अपसाइड-डाउन फोर्क और पीछे की तरफ ट्विन कॉइल स्प्रिंग ऑयल डैम्प्ड शॉक्स शामिल हैं. 2026 के लिए, SRV 300 की कीमत को भी अपडेट किया गया है, जिससे यह उस कीमत के करीब पहुंच गई है, जो नई GST दरों के लागू होने से पहले थी। 

    नई QJ SRV 300 की कीमत
    इससे पहले, SRV 300 की कीमत 3.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी. लेकिन जब आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया ने GST का फ़ायदा ग्राहकों तक पहुंचाया, तो इसकी कीमत घटकर 1.97 लाख रुपये हो गई. इस बाइक को अब 3.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की अपडेटेड कीमत पर उतारा गया है, जिसके चलते QJ Motor SRV 300 असल में थोड़ी और महंगी हो गई है। 

  • एक खबर ने बदला बाजार का मूड, 5 मिनट में क्रूड 6% टूटा और सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा

    एक खबर ने बदला बाजार का मूड, 5 मिनट में क्रूड 6% टूटा और सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा

    मुंबई 

     देश भर के पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों के बीच शेयर बाजार में आज (4 मई) जो हफ्ते का पहला ट्रेडिंग दिन है. तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स लगभग 1,000 अंकों की बढ़त के साथ 77,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी लगभग 300 अंकों की बढ़त हुई है. यह 24,250 के स्तर से ऊपर कारोबार कर रहा है। 

    सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 में बढ़त देखने को मिल रही है, जबकि 7 में गिरावट दर्ज की जा रही है. मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अडानी पोर्ट्स जैसे शेयरों में 4% तक की बढ़त देखी जा रही है. इस बीच, निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मीडिया सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है. ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा, पब्लिक सेक्टर बैंक और रियल्टी जैसे सेक्टरों में लगभग 2% तक की बढ़त देखने को मिल रही है। 

    लेकिन शुरुआती तेजी ज्यादा देर टिक न सकी,  दोपहर 12 बजे तक बाजार की रफ्तार कमजोर पड़ गई. ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली बढ़ी और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में फिसल गए. बाजार में कमजोरी की वजह वेस्ट एशिया तनाव और ग्लोबल अनिश्चितता बनी हुई थी. निवेशक लगातार क्रूड ऑयल की कीमतों और अमेरिका-ईरान से जुड़ी खबरों पर नजर रखे हुए थे। 

    लेकिन दोपहर करीब 2 बजे अचानक बाजार का मूड बदल गया. AXIOS की एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कहा गया कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने को लेकर लगभग सहमत हो गए हैं. इस खबर का असर सीधे क्रूड ऑयल पर दिखाई दिया। 

    कच्चे तेल यानी क्रूड का भाव करीब 3 फीसदी टूट गया. क्रूड की कीमतों में गिरावट आते ही भारतीय बाजार में खरीदारी लौट आई. क्योंकि भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए सस्ता क्रूड बड़ी राहत माना जाता है. इससे महंगाई कम होने, कंपनियों की लागत घटने और अर्थव्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। 

    सेंसेक्स 941 अंक उछलकर 77,959 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 298 अंक चढ़कर 24,331 के पार पहुंच गया. सबसे ज्यादा दम बैंकिंग शेयरों में दिखा। 

    बैंक निफ्टी 1,434 अंक की बड़ी छलांग लगाकर 55,981 पर बंद हुआ. भारती एयरटेल, फाइनेंशियल शेयर और एमएंडएम ने बाजार को ऊपर की ओर खींचने में बड़ी भूमिका निभाई। 

    तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार में जान फूंक दी. ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया. इसका असर ऑयल कंपनियों पर साफ दिखा. डाउनस्ट्रीम ऑयल कंपनियों में तेजी आई, जबकि अपस्ट्रीम कंपनियों में दबाव दिखा। 

    मिडकैप शेयरों में तो मानो त्योहार जैसा माहौल रहा. कोफोर्ज शानदार तिमाही नतीजों के बाद 10% उछल गया. वॉकहार्ट में लगातार दूसरे दिन जोरदार खरीदारी हुई और शेयर 13% चढ़ गया. फर्स्टसोर्स 12% और अरविंद फैशंस 10% उछले। 

    निफ्टी में इंटरग्लोब एविएशन सबसे बड़ा स्टार रहा. शेयर 6% से ज्यादा भागा. वहीं, एलएंडटी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, जिससे शेयर 1% से ज्यादा टूट गया। 

    एसआरएफ 8% चढ़ा, जबकि हीरो मोटोकॉर्प में मैनेजमेंट की पॉजिटिव टिप्पणी के बाद तेजी दिखी. दूसरी तरफ एक्साइड इंडस्ट्रीज पर बढ़ती कमोडिटी लागत का दबाव दिखा और शेयर 2% से ज्यादा फिसल गया। 

    एनएसई का एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो 3:1 पर रहा, यानी हर गिरने वाले शेयर के मुकाबले तीन शेयर चढ़े. इससे साफ है कि आज की तेजी सिर्फ कुछ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरे बाजार में खरीदारी का माहौल था। 

    निफ्टी की दिनभर की चाल: कब आई गिरावट और कब बाजार ने पकड़ी रफ्तार
    सुबह 9:00 बजे: प्रीओपन में निफ्टी ने मजबूत शुरुआत की. इंडेक्स करीब 24,171 के आसपास खुला और शुरुआती मिनटों में ही 24,200 के ऊपर निकल गया. बाजार में शुरुआती उत्साह दिखा। 

    सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक: बाजार में धीरे-धीेरे मुनाफावसूली हावी हुई. निफ्टी लगातार दबाव में रहा और इंडेक्स फिसलकर 24,100 के नीचे पहुंच गया. ट्रेडर्स सतर्क नजर आए। 

    दोपहर 1:00 बजे: बाजार ने दिन का निचला स्तर छुआ. निफ्टी करीब 23,998 तक फिसल गया. इस दौरान बाजार में हल्की घबराहट दिखी, लेकिन बड़ी बिकवाली नहीं आई। 

    दोपहर 1:30 बजे से 2:15 बजे तक: निचले स्तरों से खरीदारी शुरू हुई. धीरे-धीरे निफ्टी ने रिकवरी पकड़ी और 24,100 के ऊपर वापस पहुंच गया। 

    दिनभर हाल एक मिनट में जानिए
    दोपहर 2:30 बजे: बाजार में अचानक तेज खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी ने जोरदार उछाल के साथ 24,250 का स्तर पार कर लिया. बैंकिंग और बड़े शेयरों में तेजी बढ़ी। 

    दोपहर 3:00 बजे के बाद: निफ्टी ने दिन का उच्च स्तर करीब 24,356 छुआ. बाजार में बुल्स पूरी तरह हावी दिखे.बाजार बंद होने के समय: निफ्टी 24,330.95 पर बंद हुआ. इंडेक्स में 298 अंकों यानी 1.24 फीसदी की मजबूत तेजी दर्ज हुई। 

  • Royal Enfield की शानदार बिक्री, 1 महीने में 1.13 लाख बाइक्स बिकने का आंकड़ा

    Royal Enfield की शानदार बिक्री, 1 महीने में 1.13 लाख बाइक्स बिकने का आंकड़ा

    मुंबई 

    रॉयल एनफील्ड के लिए अप्रैल 2026 एक बेरतरीन महीना रहा है. इसके साथ ही कंपनी ने वित्तवर्ष 2027 की दमदार शुरुआत की है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में 1,13,164 बाइक्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले ये आंकड़ा 31 परसेंट ज्यादा है।   पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 86,559 यूनिट्स को बेचा था. ब्रांड ने घरेलू मार्केट में 1,04,129 बाइक्स को बेचा है. अप्रैल 2025 में घरेलू मार्केट का आंकड़ा 76,002 यूनिट्स पर था. यानी देश में कंपनी की सेल 37 परसेंट बढ़ी है।        

    ब्रांड की मजबूत शुरुआत दिखाती है कि कंपनी भारतीय बाजार को अच्छी तरह से समझ रही है और सही दिशा में आगे बढ़ रही है. हालांकि, एक्सपोर्ट के मामले में कंपनी को इस महीने नुकसान हुआ है. ब्रांड ने 9,035 यूनिट्स को शिप किया है, जो पिछले साल 10,557 यूनिट्स तक पहुंच गया था। अप्रैल 2026 रॉयल एनफील्ड के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया है. ब्रांड ने रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 को लॉन्च कर दिया है। 
    ये बाइक रेट्रो लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन के साथ आती है. Flying Flea C6 को चरणबद्ध तरीके से मार्केट में उतारा जाएगा. ब्रांड इसकी शुरुआत बेंगलुरू से करेगी। 

    ब्रांड का 350सीसी से सेगमेंट में अभी भी दबदबा है. हाल में ही कंपनी ने हंटर 350 का नया बेस वेरिएंट पेश किया है. साथ ही ये बाइक नए कलर ऑप्शन में भी आ रही है. इन अपडेट्स के जरिए कंपनी अर्बन यूजर्स को टार्गेट कर पा रही है।       
    ग्लोबल मार्केट में कंपनी की Himalayan 450 अच्छा परफॉर्म कर रही है. ये अपनी कैटेगरी में बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट में भी जगह बना सकती है. इस मॉडल की ग्रोथ लगातार देखने को मिल रही है। 

  • सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, जानें आज का नया रेट

    सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, जानें आज का नया रेट

    नई दिल्ली

    Gold-Silver Prices Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज (मंगलवार) फिर सोना-चांदी की कीमतों में  गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 5 मई 2026 को जारी रेट्स में सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 147557 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. वहीं, चांदी का भाव भी अब 2 लाख 40 हजार रुपये प्रति किलो से नीचे है। 

    ibjarates.com पर सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 146966 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 35 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

    05 May 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना और चांदी?

     

      शुद्धता सोमवार, 4 मई शाम का भाव मंगलवार, 5 मई सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
    सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 148100 147557  543 रुपये सस्ता
    सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 147507 146966  541 रुपये सस्ता 
    सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  135660 135162  498 रुपये सस्ता
    सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 111075 110668  407 रुपये सस्ता
    सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 86638 86321  317 रुपये सस्ता
    चांदी(प्रति 1 किलो) 999      240120

    239502

    Advertisement
     

      618 रुपये सस्ती

    बीते कारोबारी दिन यानी 4 मई को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

    24 कैरेट गोल्ड

    • सुबह का रेट- 148357
    • शाम का रेट-  148100

    22 कैरेट गोल्ड

    • सुबह का रेट-  135895
    • शाम का रेट-  135660

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम रेट जारी नहीं किए जाते हैं. गोल्ड-सिल्वर की इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं

     
     
  • चुनावी नतीजों से शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स900  अंक तक चढ़ा

    चुनावी नतीजों से शेयर बाजार में हलचल, सेंसेक्स900 अंक तक चढ़ा

    मुंबई 

     मजबूत ग्लोबल सेंटिमेंट और पश्चिम बंगाल (West Bengal Election Result, 2026) सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बीचआज बाजार रफ्तार में है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में BJP की जीत की उम्मीद को बाजार घरेलू पॉलिटिकल डायनेमिक्स के हिसाब से एक पॉजिटिव संकेत मान रहा है। इसके चलते Sensex जहां, 900 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,910.75 पार चला गया है। वहीं, निफ्टी करीब 300 अंक के उछाल के साथ 24,290.20 तक पहुंच गया है। शुरुआती गैप-अप के बाद से ही बाजार में तेजी बरकरार है, जिससे साफ है कि ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से निवेशकों का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है और खरीदारी का दायरा बढ़ रहा है।

    गैप अप हुई ओपनिंग
    आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत पॉजिटिव लेकिन सतर्कता के साथ हुई है। Sensex जहां 343.77 अंकों की बढ़त के साथ 77,257.27 पर खुला, वहीं Nifty 66 अंकों की तेजी के साथ 24,063.55 पर ओपन हुआ है। हालांकि, आज ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हैं। लेकिन, पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के चुनाव नतीजों को लेकर निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं। हालांकि, ओवरऑल अब भी क्रूड और यूएस-ईरान युद्ध ही बाजार के प्रमुख ड्राइविंग फैक्टर बने हुए हैं।

    ब्रॉड मार्केट में चौतरफा खरीदारी
    ब्रॉड मार्केट में आज मजबूती का व्यापक संकेत दिखा, जहां Nifty 500 करीब 0.44% और Nifty 200 0.40% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। खास बात यह रही कि मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में ज्यादा तेजी दिखी, जहां Nifty Midcap 100 लगभग 0.75% और Nifty Smallcap 100 करीब 0.78% ऊपर हैं। यह संकेत देता है कि बाजार में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है और निवेशक बड़े शेयरों के साथ-साथ ब्रॉड-बेस्ड खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि India VIX में उछाल (करीब 5.8%) यह भी दिखाता है कि वोलैटिलिटी अभी बनी हुई है।

    सेक्टोरल मार्केट में IT, Auto में तेजी
    सेक्टोरल इंडेक्स में आज मिलाजुला लेकिन पॉजिटिव रुख देखने को मिला, जहां Nifty IT (0.86%), Nifty Auto (0.83%) और Nifty Realty (0.87%) ने बाजार को सपोर्ट दिया। इसके अलावा FMCG, मेटल और फार्मा सेक्टर में भी हल्की खरीदारी देखने को मिली। हालांकि बैंकिंग स्पेस में कमजोरी दिखी, जहां Nifty Private Bank हल्की गिरावट में रहा और Nifty Bank में सीमित बढ़त दर्ज हुई। इससे साफ है कि बाजार की तेजी फिलहाल सेक्टर-विशिष्ट है, जिसमें IT और रियल्टी जैसे सेक्टर लीड कर रहे हैं, जबकि बैंकिंग अभी भी दबाव में है।

    निवेशकों की संपत्ति में ₹6 लाख करोड़ का इजाफा
    निफ्टी मिडकैप 150 और स्मॉलकैप 250 में भी 1-1% से ज्यादा का उछाल देखा गया. इस शानदार रैली के कारण निवेशकों की संपत्ति में एक ही सत्र में लगभग ₹6 लाख करोड़ का इजाफा हुआ, जिससे बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹463 लाख करोड़ से बढ़कर ₹469 लाख करोड़ के पार पहुंच गया. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के रुझान जैसे-जैसे साफ होंगे, बाजार  में हलचल और तेज होने की उम्मीद है। 

    रियल्टी और आईटी शेयरों में बंपर तेजी
    सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में रियल्टी और आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई.निफ्टी रियल्टी और निफ्टी आईटी टॉप गेनर था. निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फार्मा के साथ करीब सभी इंडेक्स हरे निशान में थे। 

    विदेशों से मिले थे अच्छे संकेत 
    भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत से पहले ही विदेशों से सेंसेक्स निफ्टी के लिए अच्छे संकेत मिल रहे थे, ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था, तो वहीं Gift Nifty भी ग्रीन जोन में नजर आया। 

    सभी सेक्टर ग्रीन-ग्रीन 
    शेयर बाजार में तेजी के बीच लगभग सभी सेक्टर ग्रीन जोन में नजर आए. निफ्टी ऑटो, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मेटल्स और निफ्टी पीएसयू बैंक में तेजी के साथ कोराबार हो रहा था। 

    दिग्गज कंपनियों के शेयर दौड़े
    शेयर बाजार में तेजी के बीच बीएसई लार्जकैप में शामिल Maruti Share (4.10%), HUL Share (3.95%), LT Share (2.50%), Asian Paints Share (2.40%), Adani Ports Share (2.35%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. तो वहीं बैंकिंग शेयरों में भी उछाल देखने को मिला. Axis Bank Share (1.80%), HDFC Bank Share (1.60%) और SBI Share (1.30%) की तेजी में नजर आया। 

  • स्पेशल पेट्रोल की कीमत में 11 रुपये की वृद्धि, अब 160 रुपये प्रति लीटर, आपके शहर में क्या है नवीनतम रेट?

    स्पेशल पेट्रोल की कीमत में 11 रुपये की वृद्धि, अब 160 रुपये प्रति लीटर, आपके शहर में क्या है नवीनतम रेट?

    नई दिल्ली

     आज एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। 2022 से ही सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों की वजह से आने वाले दिनों में कीमतों में इजाफा हो सकता है। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार पेट्रोल और डीजल के रेट को 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इस पर आने वाले कुछ दिनों में फैसला हो जाएगा।

    1 अप्रैल को इंडियन ऑयल ने बढ़ाया था प्रीमियम पेट्रोल का रेट 
    इंडियन ऑयल ने 1 अप्रैल को प्रीमियम पेट्रोल का रेट 11 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिया था। जिसके बाद प्रीमियम पेट्रोल का रेट 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, प्रीमियम डीजल का रेट 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।

    आपके शहर में पेट्रोल का क्या है रेट? (Petrol Price in Your City)

    नई दिल्ली – 94.72 रुपये

    मुंबई – 104.21 रुपये

    कोलकाता – 103.94 रुपये

    चेन्नई – 100.75 रुपये

    अहमदाबाद – 94.49 रुपये

    बेंगलुरू – 102.92 रुपये

    हैदराबाद – 107.46 रुपये

    जयपुर – 104.72 रुपये

    लखनऊ – 94.69 रुपये

    पुणे – 104.04 रुपये

    चंडीगढ़ – 94.30 रुपये

    इंदौर – 106.48 रुपये

    पटना – 105.58 रुपये

    सूरत – 95 रुपये

    नासिक – 95.50 रुपये

    डीजल का रेट (Diesel Price in Your city)

    नई दिल्ली – 87.62 रुपये

    मुंबई – 92.15 रुपये

    कोलकाता – 90.76 रुपये

    चेन्नई – 92.34 रुपये

    अहमदाबाद – 90.17 रुपये

    बेंगलुरू – 95.70 रुपये

    जयपुर – 90.21 रुपये

    पुणे – 90.57 रुपये

    चंडीगढ़ – 82.45 रुपये

    इंदौर – 91.88 रुपये

    पटना – 93.80 रुपये

    सूरत – 89 रुपये

    नासिक – 89.50 रुपये

    प्राइवेट कंपनियों ने किया है पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा 
    1 अप्रैल को ही शेल इंडिया ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। तब कंपनी ने 7.41 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 25.01 रुपये प्रति लीटर डीजल का इजाफा किया था। इससे पहले मार्च के महीने में नायरा एनर्जी ने पेट्रोल का रेट 5 रुपये और डीजल का रेट 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाया था। इन कंपनियों ने भी इसके बाद कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।

    मौजूदा परिस्थितियों में कच्चे तेल का रेट सातवें आसमान पर है। यह लगातार 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

  • घर खरीदने का प्लान? SBI से 40 लाख लोन के लिए सैलरी और EMI का कैलकुलेशन समझें

    घर खरीदने का प्लान? SBI से 40 लाख लोन के लिए सैलरी और EMI का कैलकुलेशन समझें

    नई दिल्ली
    एक आम आदमी के लिए होम लोन सबसे अधिक रकम का और सबसे अधिक अवधि वाला लोन होता है। ऐसे में कभी भी जल्दबाजी में होम लोन नहीं लेना चाहिए। होम लोन लेने से पहले सभी बैंकों द्वारा ऑफर की जा रही ब्याज दर और दूसरे चार्जेज की तुलना कर लें। जहां आपको सबसे सस्ता पड़ रहा हो, वहां से होम लोन लें। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है, तो होम लोन लेने से पहले इसे जरूर ठीक कर लें। इससे आपको कर्ज पर कम ब्याज दर पाने में मदद मिलेगी।

    SBI की होम लोन पर ब्याज दरें
    देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई होम लोन पर 7.25 फीसदी से 8.45 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। होम लोन मैक्सगेन (OD) में ब्याज दर 7.75 फीसदी से 8.95 फीसदी है। टॉप अप लोन पर 7.75 फीसदी से 10.50 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। वहीं, योनो इंस्टा होम टॉप अप लोन पर बैंक 8.10 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
     
    40 लाख के होम लोन पर कितना बनेगा ब्याज
    अगर आप एसबीआई से 40 लाख रुपये का होम लोन 7.25 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 27,287 रुपये की बनेगी। यहां आप 30 साल में कुल ब्याज 58,23,338 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 28,912 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 46,73,682 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 31,615 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 35,87,609 रुपये चुकाएंगे।

    अवधि (Tenure)    मासिक EMI    कुल ब्याज
    30 साल    ₹27,287    ₹58,23,338
    25 साल    ₹28,912    ₹46,73,682
    20 साल    ₹31,615    ₹35,87,609
    अवधि (Tenure)    ब्याज दर    न्यूनतम मंथली सैलरी
    30 साल    7.25%    ₹54,574
    25 साल    7.25%    ₹57,824

    कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी?
    बैंक आपकी मंथली सैलरी के 50 फीसदी तक की रकम के बराबर ईएमआई वाला लोन आसानी से दे देते हैं। एसबीआई से 40 लाख रुपये का होम लोन 7.25 फीसदी ब्याज दर पर 30 साल के लिए लेने के लिए न्यूनतम मंथली सैलरी 54,574 रुपये होनी चाहिए। इसमें एक शर्त यह है कि आपके ऊपर पहले से कोई दूसरा लोन नहीं होना चाहिए। अगर आप यह लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो न्यूनतम मंथली सैलरी 57,824 रुपये होनी चाहिए।

  • Stock Market Crash: ₹7.50 लाख करोड़ का नुकसान, शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों की बढ़ी चिंता

    Stock Market Crash: ₹7.50 लाख करोड़ का नुकसान, शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों की बढ़ी चिंता

    मुंबई 

    शेयर बाजार में कोहराम (Stock Market Crash) मचा हुआ है. सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश नजर आ रहे हैं. बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी हो या मिडकैप हर ओर लाल-लाल रंग पसरा है. बीते कारोबारी दिन बुधवार को आई तेजी मार्केट ओपन होने के साथ ही हवा हो गई. खुलने के कुछ ही मिनटों बाद BSE Sensex 1200 अंक से ज्यादा बिखर गया, तो वहीं NSE Nifty भी 380 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया. बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के चलते शेयर बाजार निवेशकों को तगड़ा घाटा हुआ है और एक झटके में उनकी दौलत 7.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गई है। 

    सेंसेक्स-निफ्टी पलक झपकते ही क्रैश 
    शेयर मार्केट में बीते कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 609 अंक की तेजी लेकर 77,496 पर क्लोज हुआ था. वहीं गुरुवार को इस इंडेक्स ने तेज गिरावट लेकर 77,014 पर ओपनिंग की. इसके बाद मिनटों में ही Sensex तेजी से फिसलते हुए 1238 अंक टूट गया और 76,258 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया। 

    न सिर्फ सेंसेक्स, बल्कि NSE Nifty का भी शुरुआत से ही बुरा हाल देखने को मिला. बुधवार को ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स 182 अंक उछलकर 24,177 पर बंद हुआ था, लेकिन गुरुवार को ये 23,996 पर खुला था. इसके बाद सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए निफ्टी 381 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 23,796 पर आ गया। 

    निवेशकों के 750000Cr स्वाहा
    शेयर मार्केट क्रैश होने का सीधा असर मार्केट इन्वेस्टर्स पर देखने को मिला. बीते कारोबारी दिन बुधवार को तूफानी तेजी के चलते बाजार बंद होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (BSE MCap) 4.69 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. वहीं गुरुवार को शुरुआती कुछ मिनट के कारोबार के दौरान ही ये गिरकर 4.61 लाख करोड़ रुपये के लेवल पर आ गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो महज कुछ मिनटों के कारोबार के दौरान ही शेयर बाजार निवेशकों के 7,51,481.28 करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। 

    बाजार में भूचाल के कारण क्या? 
    Stock Market Crash के पीछे के कारणों की बात करें, तो अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी जारी है. डोनाल्ड ट्रंप होर्मुज को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और एक बयान में US Hormuz Strait Blockde को जारी रखने की बात कहकर ग्लोबल टेंशन बढ़ा दी है. इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) पर देखने को मिला है और ये अचानक उछलकर 121 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. इससे महंगाई का जोखिम फिर बढ़ गया है और भारत समेत दुनियाभर के शेयर मार्केट दबाव में नजर आए हैं।