Author: NewseDay

  • हरियाणा में SIR को लेकर विशेष अभियान तेज, पहले दिन 28 हजार मामलों का समाधान

    हरियाणा में SIR को लेकर विशेष अभियान तेज, पहले दिन 28 हजार मामलों का समाधान

    चंडीगढ़.

    हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से संबंधित नोटिस और सुनवाई मामलों के समयबद्ध निपटारे को लेकर निर्वाचन आयोग ने विशेष शिविर शुरू किए हैं। पहले दिन बुधवार को 28 हजार मामले निपटाए गए।

    वीरवार और शुक्रवार को भी विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि घर-घर जाकर भी दस्तावेज जुटाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। निर्वाचन आयोग की ओर से कुल 44 लाख 91 हजार 923 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें तीन लाख 15 हजार 173 के सुनवाई मामले लंबित हैं।

    आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मानिटरिंग व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस की सुनवाई समय पर समाप्त करने के लिए आयोग के प्रतिनिधि ऐसे मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर व घर-घर सर्वे के दौरान दस्तावेज प्राप्त करेंगे, जहां पर नोटिस प्राप्त होने पर अभी तक संबंधित मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं कराए गए हैं। सभी योग्य मतदाताओं के नाम छह नवंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में शामिल होंगे।

  • सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया नाना पाटेकर ने: सीएम

    सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया नाना पाटेकर ने: सीएम

    नाना पाटेकर ने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को किया समृद्ध: मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर जताया शोक

    सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया नाना पाटेकर ने: सीएम

    लखनऊ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर लिखा कि प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है।

    मुख्यमंत्री ने लिखा कि नाना पाटेकर ने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

    ॐ शांति।

  • साइंस सिटी से बदलेगी दुर्ग की तस्वीर, युवाओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को मिलेगा बढ़ावा

    साइंस सिटी से बदलेगी दुर्ग की तस्वीर, युवाओं की वैज्ञानिक प्रतिभा को मिलेगा बढ़ावा

    दुर्ग.

    दुर्ग में शिक्षा के नए नए आयामों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की विशेष पहल से अब साइंस सिटी विकसित होने जा रही है। पद्मनाभपुर स्थित शासकीय नवीन स्कूल में साइंस सिटी निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

    जिला शिक्षा विभाग प्रस्तावित बजट में साइंस सिटी पर 1 करोड़ 70 लाख के खर्च का आंकलन किया गया है। दरअसल, साइंस सिटी एक ऐसा बड़ा विज्ञान केंद्र या परिसर होता है, जहां मनोरंजन के साथ-साथ विज्ञान और तकनीक की शिक्षा दी जाती है। यहां लोग, विशेषकर बच्चे, विज्ञान के नियमों को खेल-खेल में और प्रयोगों के जरिए आसानी से समझ सकते हैं। गजेंद्र यादव की इस पहल से साइंस के बच्चों को एक नई दिशा मिलेगी। भारत में कोलकाता स्थित साइंस सिटी सबसे बड़ा और पहला प्रमुख विज्ञान केंद्र है, इसलिए कोलकाता को ‘भारत का साइंस सिटी’ भी कहा जाता है।

    इसके अलावा अहमदाबाद (गुजरात) और कपूरथला (पंजाब) में भी प्रसिद्ध साइंस सिटी बने हुए हैं। रायपुर में भी साइंस सेंटर विकसित की गई है इनकी मुख्य विशेषताओं में मनोरंजन और ज्ञान यह सिर्फ एक शांत संग्रहालय नहीं होता, बल्कि यहां थ्रीडी थिएटर, स्पेस शो और चलती-फिरती प्रदर्शनियां होती हैं। इंटरएक्टिव मॉडल के तहत यहां आगंतुकों को विज्ञान से जुड़े मॉडलों को खुद छूने और इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। जाहिर है दुर्ग में साइंस सिटी के विकसित होने से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ेगी।

  • काशी में बड़े आयोजन के लिए तीन स्तर की इमरजेंसी व्यवस्था, CM योगी के सामने पेश हुआ तैयारियों का खाका

    काशी में बड़े आयोजन के लिए तीन स्तर की इमरजेंसी व्यवस्था, CM योगी के सामने पेश हुआ तैयारियों का खाका

    चेन्नई एयर शो से सबक, काशी में तीन स्तर पर इमरजेंसी रिस्पॉन्स
     
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा गया तैयारियों का खाका, बोले- हमारे लिए स्टेट इवेंट
     
    डिफेंस एक्सपो और महाकुंभ का दिया उदाहरण, उसी स्तर पर तैयारी के निर्देश
     
    हवा, गंगा और जमीन पर आपात स्थिति से निपटने का अलग प्लान, एनडीआरएफ की ली जाएगी विशेषज्ञता
     
    तीन कंट्रोल रूम से जुड़ेगा मेडिकल रिस्पॉन्स, अस्पतालों तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोर
     
    170 इमरजेंसी और 44 आईसीयू बेड चिह्नित, 97 एंबुलेंस और 23 ब्लड बैंक रहेंगे तैयार
     
     लखनऊ

     चेन्नई एयर शो में अक्टूबर 2024 में सामने आई स्थिति से सबक लेते हुए काशी में एयरफोर्स डे एरियल डिस्प्ले की तैयारी की जा रही है। यहां किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए हवा, गंगा और जमीन, तीनों स्तर पर अलग रिस्पॉन्स प्लान रहेगा। एनडीआरएफ की विशेषज्ञता भी ली जाएगी। तैयारियों का पूरा खाका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा गया है। प्रजेंटेशन देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए स्टेट इवेंट है। उत्तर प्रदेश डिफेंस एक्सपो और महाकुंभ में अपनी शक्ति और तैयारी दिखा चुका है। उन्होंने उसी स्तर पर एयर शो की तैयारी करने के निर्देश दिए।
     
    वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को एयरफोर्स डे एरियल डिस्प्ले प्रस्तावित है। तैयारियों के प्रजेंटेशन में चेन्नई एयर शो के दौरान भीड़ की स्थिति को अलग से रखा गया। इसके बाद काशी के लिए तैयार क्राउड मैनेजमेंट प्लान बताया गया है। इससे साफ है कि चेन्नई में सामने आई स्थिति को ध्यान में रखकर यहां आपात इंतजाम किए जा रहे हैं। 
     
    हवा में हादसा हो या गंगा में, पहले से तय रहेगा रिस्पॉन्स
    एयर शो के दौरान किसी आपात स्थिति में अलग-अलग विभागों को मौके पर व्यवस्था तय करने का इंतजार नहीं करना होगा। कार्ययोजना में हवा, पानी और जमीन पर होने वाली संभावित घटनाओं के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट और कंटिंजेंसी प्लान बनाने की बात है। इसके लिए एनडीआरएफ की विशेषज्ञता ली जाएगी। यानी हवा में कोई आपात स्थिति बने, गंगा में घटना हो या जमीन पर अचानक हालात बिगड़ें, तीनों के लिए पहले से रिस्पॉन्स तय रहेगा। 
     
    इसके लिए एयरफोर्स, रेलवे, रोडवेज, जलमार्ग, जिला प्रशासन और पुलिस को आपस में जोड़ा जाएगा। कार्ययोजना में इन एजेंसियों के बीच समन्वय को प्रमुख जरूरत के रूप में रखा गया है। जरूरत पर दूसरे जिलों से मजिस्ट्रेट बुलाने और अतिरिक्त संसाधन जुटाने का भी प्रस्ताव है। 
     
    तीन कंट्रोल रूम, अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर
    इमरजेंसी में सूचना मिलने से मरीज को अस्पताल पहुंचाने तक का नेटवर्क भी तैयार किया जा रहा है। इसके लिए इंटीग्रेटेड, सीएमओ और इमरजेंसी लाइन के तीन कंट्रोल रूम होंगे। अस्पताल तक एंबुलेंस की निर्बाध आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने की योजना है। सरकारी और निजी अस्पतालों में 170 इमरजेंसी और 44 आईसीयू बेड चिह्नित किए गए हैं। 
     
    मेडिकल बैकअप में आयोजन स्थल से 20 किमी के दायरे के सात सरकारी अस्पताल और 15 किमी के दायरे के सात निजी अस्पताल शामिल किए गए हैं। 23 ब्लड बैंक भी चिह्नित हैं। वाराणसी में 58 एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा दूसरे जिलों से 39 एंबुलेंस मंगाई जाएंगी। इस तरह जरूरत पड़ने पर 97 एंबुलेंस उपलब्ध होंगी। 
     
    21 समितियों को अलग-अलग जिम्मा
    एयर शो की तैयारियों के लिए 21 समितियां बनाई गई हैं। किसी समिति को घाट संभालने हैं तो किसी को कंट्रोल रूम और मेडिकल कवर। आयोजन स्थल, पीए सिस्टम, आमंत्रण और पास, स्वागत और आवास, परिवहन, वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी और मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी भी अलग-अलग बांटी गई है। नमो घाट से अस्सी और रविदास घाट तक के लिए एक घाट प्रबंधन समिति और रामनगर-डोमरी क्षेत्र के लिए दूसरी समिति बनाई गई है। 
     
    पक्षियों पर नजर रखने के लिए भी अलग कमेटी
    तैयारी में एक अलग ‘बर्ड कंट्रोल कमेटी’ भी बनाई गई है। एयर शो के दौरान पक्षियों से जुड़ी चुनौती पर यह समिति काम करेगी। सड़क और गंगा के रास्ते आवाजाही के लिए अलग ‘ट्रांसपोर्ट कमेटी (लैंड एंड रिवर)’ बनाई गई है। कंट्रोल रूम के संचालन और मेडिकल कवर की जिम्मेदारी भी अलग-अलग समितियों को दी गई है।

  • निवेश से कौशल विकास तक, छत्तीसगढ़ के लिए सफल रहा सिंगापुर दौरा; ₹43,600 करोड़ की FDI प्रतिबद्धताएं

    निवेश से कौशल विकास तक, छत्तीसगढ़ के लिए सफल रहा सिंगापुर दौरा; ₹43,600 करोड़ की FDI प्रतिबद्धताएं

    रायपुर : ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा

    तीन दिनों की लगातार बैठकों और संवाद से निवेश, कौशल विकास तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए द्वार खुले

    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर की सफल यात्रा के बाद आज रायपुर लौटा। तीन दिवसीय इस दौरे में प्रदेश को ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं प्राप्त हुईं। किसी एक विदेश यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को मिले यह अब तक के सबसे बड़े निवेश प्रतिबद्धताओं में शामिल हैं।

    भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रथम ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम-2026’ में भागीदारी के लिए देश से केवल छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया गया था। सिंगापुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ ने ₹41,750 करोड़ के एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस के निवेश प्रस्ताव के साथ कौशल विकास के क्षेत्र में ITE Education Services, Singapore के साथ महत्वपूर्ण एमओयू किया। वहीं Gardens by the Bay और Mandai Wildlife Group जैसी विश्वस्तरीय संस्थाओं के साथ हरित विकास, पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

    एआई डेटा सेंटर से सौर ऊर्जा और कृषि प्रसंस्करण तक बड़े निवेश

    सिंगापुर की Energy Capital Global (ECG) ने छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट क्षमता का एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस विकसित करने के लिए ₹41,750 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। यह परियोजना प्रदेश को देश की उभरती डिजिटल अर्थव्यवस्था और आधुनिक डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ी पहल साबित हो सकती है।

    इसी प्रकार Sunstream Green Energy Pvt. Ltd. को सोलर क्षेत्र के साथ साथ 300 मेगावाट की सम्बन्धित बैटरी स्टोरेज और कंपोनेंट्स के लिए ₹1,500 करोड़ का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रस्ताव भी प्रस्ताव हुआ। वहीं 22 देशों में कार्यरत वैश्विक एग्रीबिजनेस समूह Valency International Pte Ltd को ₹350 करोड़ के एकीकृत एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब की स्थापना के लिए निवेश आमंत्रण दिया गया। इससे प्रदेश में कृषि उत्पादों की वैल्यू चेन मजबूत होने के साथ किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के नए अवसर बनेंगे।

    इन निवेश प्रस्तावों का लाभ प्रदेश के विभिन्न वर्गों तक पहुंचेगा। युवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाई-टेक डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक उद्योगों में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। स्थानीय स्टार्टअप और एमएसएमई को बड़ी वैश्विक कंपनियों के सप्लायर और बिजनेस पार्टनर के रूप में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं प्रदेश के किसानों और कृषि उत्पादों की पहुंच वैश्विक बाजार तक बढ़ेगी।

    युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

    भविष्य के उद्योगों के लिए प्रदेश के युवाओं को तैयार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने ITE Education Services, Singapore के साथ तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए एमओयू किया। इसके अंतर्गत उद्योगों की जरूरत के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने, तकनीकी प्रशिक्षण को मजबूत करने और युवाओं के लिए कौशल से रोजगार तक बेहतर अवसर विकसित करने पर काम किया जाएगा।

    SING Forum में दुनिया के सामने रखी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा

    Singapore Business Federation (SBF) द्वारा आयोजित SING Forum-2026 में छत्तीसगढ़ ने निवेश, उद्योग और विकास के क्षेत्र में अपनी नई संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। फोरम में सिंगापुर की विदेश मंत्रालय तथा व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की राज्य मंत्री सुGan Siow Huang, SBF के चेयरमैन Mark Lee, सीईओ Kok Ping Soon सहित Mastercard, Nestlé और IHCL (Taj Hotels) जैसी प्रमुख कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए।

    फोरम के दौरान आयोजित ‘फायरसाइड चैट’ में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुधारों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश में आने वाला प्रत्येक निवेश रोजगार सृजन और स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का माध्यम बने।

    सिंगापुर के विदेश मंत्री से मुलाकात, राज्य स्तर पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

    मुख्यमंत्री साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. Vivian Balakrishnan से सौजन्य भेंट की। इस दौरान भारत-सिंगापुर के मजबूत संबंधों को राज्य स्तर पर और विस्तार देने तथा निवेश, कौशल विकास, शहरी नियोजन और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

    15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के साथ सीईओ राउंडटेबल

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में आयोजित सीईओ राउंडटेबल में TCS, SMBC, Tolaram Group और Agrocorp सहित 15 से अधिक वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश और भविष्य की व्यावसायिक साझेदारियों की संभावनाओं पर विस्तार से संवाद हुआ।

    Global Finance & Technology Network (GFTN) के साथ हुई चर्चा में प्रदेश के युवाओं को एआई और डिजिटल फाइनेंस का प्रशिक्षण देने तथा छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों और बाजारों तक पहुंच दिलाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। Aquatech Pacific Holdings Pte Ltd के साथ प्रदेश के उद्योगों के लिए अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा हुई, जबकि Adroit Overseas Pte Ltd ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं में रुचि दिखाई।

    हरित विकास और पर्यटन के क्षेत्र में भी वैश्विक साझेदारी की पहल

    सिंगापुर यात्रा के दौरान Gardens by the Bay और Mandai Wildlife Group के साथ हुई बैठकों ने छत्तीसगढ़ में हरित विकास, जैव विविधता संरक्षण और पर्यटन के लिए सहयोग के नए रास्ते खोले हैं।

    Gardens by the Bay के अनुभव और विश्वस्तरीय कार्यप्रणाली का उपयोग नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन विकसित करने तथा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में बेहतर और अधिक हरित सार्वजनिक स्थल तैयार करने में किया जा सकेगा।

    Mandai Wildlife Group के साथ नंदनवन जंगल सफारी को विश्वस्तरीय वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इस दिशा में सहयोग से प्रदेश में पर्यटन को नई गति मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर भी तैयार होंगे।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर यात्रा को छत्तीसगढ़ की वैश्विक निवेश यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा, “इस यात्रा ने दुनिया के सामने यह स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है। हम निवेश प्रस्तावों के साथ नई साझेदारियां और आगे बढ़ने का स्पष्ट रोडमैप लेकर लौटे हैं। अब हमारी सरकार प्रत्येक निवेशक के साथ निरंतर और गंभीरता से फॉलो-अप करेगी, ताकि इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जा सके। हमारा लक्ष्य है कि इन निवेशों से प्रदेश के युवाओं के लिए नए करियर और रोजगार के अवसर बनें तथा हमारे उद्यमियों और स्थानीय उद्योगों के लिए विकास के नए द्वार खुलें।”

    तीन दिवसीय सिंगापुर प्रवास के दौरान हुए निवेश प्रतिबद्धताओं, कौशल विकास समझौते और विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के साथ बनी साझेदारी छत्तीसगढ़ को निवेश, तकनीक, कौशल, हरित विकास और पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

  • शनि देव की बदलेगी चाल, 11 दिसंबर से इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

    शनि देव की बदलेगी चाल, 11 दिसंबर से इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

    शनि देव को ज्योतिष में कर्म और न्याय का कारक माना जाता है. उनकी चाल में बदलाव का असर व्यक्ति के करियर, आर्थिक स्थिति, कारोबार और निजी जीवन पर देखने को मिलता है. इस समय शनि वक्री अवस्था में मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में कई लोगों को काम में देरी, मानसिक दबाव और आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि आने वाले समय में स्थिति बदलने वाली है.

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि 11 दिसंबर 2026 को वक्री से मार्गी होंगे. यानी करीब 65 दिन बाद शनि अपनी सीधी चाल में लौटेंगे. शनि के मार्गी होने के बाद कुछ राशियों के रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलने के योग बन सकते हैं.

    वृषभ राशि
    शनि के मार्गी होने के बाद वृषभ राशि वालों के लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे बेहतर हो सकती हैं. लंबे समय से अटके कामों में गति आने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है. कारोबार करने वालों के लिए भी नए अवसर बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होने और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है.

    मिथुन राशि
    मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल राहत लेकर आ सकती है. अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छा अवसर मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं.

    कन्या राशि
    कन्या राशि वालों को शनि मार्गी होने का लाभ कार्यक्षेत्र में मिल सकता है. नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है. प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं. पुराने निवेश या किसी पुरानी डील से आर्थिक फायदा मिलने के योग हैं.

    तुला राशि
    तुला राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव ला सकती है. नौकरी में चल रहा दबाव कम हो सकता है. कारोबारियों को भी फायदा होने के संकेत हैं. हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, ताकि बढ़ती आमदनी का लाभ बचत के रूप में भी मिल सके.

    मकर राशि
    मकर राशि शनि की अपनी राशि है, इसलिए शनि की चाल में बदलाव का असर इस राशि पर विशेष माना जाता है. मार्गी शनि के प्रभाव से करियर में स्थिरता आ सकती है. नौकरी में ग्रोथ और सैलरी बढ़ने के अवसर बन सकते हैं.

    कुंभ राशि
    कुंभ राशि के जातकों को भी शनि के मार्गी होने से राहत मिल सकती है. नौकरी या कारोबार में आ रही अड़चनें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं. कार्यक्षेत्र में दबाव घटेगा. लंबित काम आगे बढ़ सकते हैं. परिवार के साथ भी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. आर्थिक मामलों में स्थिरता आने के साथ जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी संतुलन बढ़ सकता है.

    शनि के मार्गी होने का क्या मतलब है?
    ज्योतिष में ग्रह की वक्री अवस्था को उसकी प्रत्यक्ष गति से अलग माना जाता है. शनि की वक्री चाल के दौरान कई मामलों में देरी, दोबारा समीक्षा और पुराने कामों पर लौटने की स्थिति बन सकती है. वहीं मार्गी होने के बाद रुके हुए मामलों में गति आने की ज्योतिषीय मान्यता है.

    हालांकि शनि के परिणाम हर व्यक्ति के लिए एक जैसे नहीं होते. जन्म कुंडली में शनि की स्थिति, दशा और अन्य ग्रहों के प्रभाव के आधार पर फल अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए किसी भी बड़े आर्थिक या करियर संबंधी फैसले को केवल राशिफल के आधार पर नहीं लेना चाहिए.

  • प्रदर्शन के दौरान पुलिस से कथित धक्का-मुक्की पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेस नेताओं पर केस

    प्रदर्शन के दौरान पुलिस से कथित धक्का-मुक्की पड़ी भारी, राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेस नेताओं पर केस

    नई दिल्ली

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ FIR दर्ज की है. दोनों पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर धक्का-मुक्की करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है. पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

    पुलिस के मुताबिक, FIR में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के कई अन्य नेताओं और उन पार्टी कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने बुधवार को हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. यह मामला प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं के संबंध में दर्ज किया गया है। 

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में लगाए गए आरोपों और प्रदर्शन में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी देख रही है कि प्रदर्शन के दौरान किन लोगों की ओर से पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट या ड्यूटी में बाधा डालने की घटना हुई। 

    कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बुधवार को पुलिस ने कुल 91 लोगों को हिरासत में लिया था. इनमें कई सांसद और अन्य नेता भी शामिल थे. राहुल गांधी ने बुधवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ सड़क पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें कई सांसदों के साथ फिर से हिरासत में लिया। 

    FIR में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं. पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं की जांच कर रही है और मामले में शामिल लोगों की भूमिका तय की जा रही है। 

    भोज में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों के सांसद शामिल हुए। समाजवादी पार्टी, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) का कोई प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हुआ।

  • व्योमिका सिंह की प्रेरणादायक कहानी, 6वीं में देखा सपना और 21,650 फीट पर हासिल की कामयाबी

    व्योमिका सिंह की प्रेरणादायक कहानी, 6वीं में देखा सपना और 21,650 फीट पर हासिल की कामयाबी

     भिवानी
     व्योमिका का अर्थ आकाश है। छठी कक्षा में जब लखनऊ की बेटी व्योमिका सिंह ने अपने नाम का अर्थ जाना तो उसी दिन आकाश में उड़ने का सपना देख लिया।

    यह सपना आगे चलकर भारतीय वायुसेना की उड़ान बना। वर्ष 2004 में वायुसेना में शामिल होने के बाद उन्होंने चेतक और चीता हेलीकॉप्टर उड़ाए और जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के दुर्गम व जोखिम भरे इलाकों में जिम्मेदारी निभाई।

    ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुई कार्रवाई की जानकारी देश के सामने रखने वाली टीम का हिस्सा बनीं तो उनकी पहचान और व्यापक हुई। लखनऊ की बेटी विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा में भिवानी के बापोड़ा गांव की बहू हैं। फौजियों के इस गांव में व्योमिका की उपलब्धि को स्वजन अपनी बहू के साथ पूरे गांव के गौरव के रूप में देखते हैं।

    6वीं क्लास में ही कर लिया था पायलट बनेने का निश्चय
    व्योमिका कहती हैं कि छठी कक्षा में जब वह थीं, तो नाम के अर्थ पर चर्चा के दौरान उन्हें पता चला कि व्योम का अर्थ आकाश है। एक सहपाठी ने उनके नाम का अर्थ बताया तो उसी दिन उन्होंने पायलट बनने का निश्चय कर लिया। स्कूल के दिनों में वह राष्ट्रीय कैडेट कोर से भी जुड़ीं।

    इसके बाद उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी की। वायुसेना अकादमी, डुंडीगल से प्रशिक्षण के बाद उन्होंने चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर उड़ाए। वर्ष 2017 में विंग कमांडर बनीं और 2019 में फ्लाइंग ब्रांच में स्थायी कमीशन मिला। उनके पास 2,500 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है।

    वर्ष 2020 में अरुणाचल प्रदेश में कठिन परिस्थितियों के बीच नागरिकों को निकालने वाले बचाव अभियान का नेतृत्व किया। वर्ष 2021 में 21,650 फीट ऊंचे माउंट मणिरंग के पर्वतारोहण अभियान में भी हिस्सा लिया।

    मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह को विदेश सचिव और कर्नल सोफिया कुरैशी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में अभियान की जानकारी देने की जिम्मेदारी मिली। सैन्य वर्दी में देश के सामने आईं व्योमिका के लिए यह भूमिका उनके लंबे सैन्य जीवन की एक अलग जिम्मेदारी थी।

    व्योमिका की करीब 69 वर्षीय बड़ी जेठानी संतोष देवी कहती हैं कि देवरानी ने बापोड़ा का नाम दुनिया में रोशन किया है। उन्हें अपनी छोटी देवरानी पर गर्व है और खुशी है कि उसने यह साबित कर दिया कि म्हारी बहू-बेटी की हिम्मत लड़क्या से कम कोनी। उनका कहना है कि पढ़ने वाली बेटियों को मेहनत कर व्योमिका की तरह साहसी बनना चाहिए।
     
    स्वजन डॉ. अशोक, ईश्वर सिंह और एडवोकेट रामौतार सभ्रवाल भी उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हैं। वह अपने परिवार से भारतीय सशस्त्र बलों में जाने वाली पहली सदस्य हैं। उनके पिता आरएस निम हैं।

    सैन्य परंपरा की पहचान बना टी-55 टैंक
    बापोड़ा की करीब 20 हजार आबादी में दो हजार से अधिक सैनिक और पूर्व सैनिक हैं। पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह सहित कई सैन्य अधिकारी इस गांव से रहे हैं।

    गांव के प्रवेश द्वार पर 1971 के युद्ध में इस्तेमाल टी-55 टैंक इसकी सैन्य परंपरा की पहचान है। व्योमिका के पति दिनेश सिंह सभ्रवाल भी विंग कमांडर हैं। स्वजन के अनुसार परिवार के करीब 10 सदस्य सेना में सेवाएं दे चुके हैं।

     

  • प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स में बड़ा फेरबदल, पोंटिंग के 2 करीबी हुए बाहर; नई कोचिंग टीम पर नजर

    प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स में बड़ा फेरबदल, पोंटिंग के 2 करीबी हुए बाहर; नई कोचिंग टीम पर नजर

    चंडीगढ़ 
    IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2027 से पहले प्रीति जिंटा की सहमालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स (PBKS) में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले के बाद अब फील्डिंग कोच ब्रैड हेडिन और तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने भी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है. तीनों के जाने के बाद पंजाब किंग्स में एक साथ तीन अहम पद खाली हो गए हैं। 

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रैड हेडिन और जेम्स होप्स ने हाल ही में पंजाब किंग्स मैनेजमेंट को अपने फैसले की जानकारी दी. दोनों के बिग बैश लीग (BBL) में नई भूमिका से जुड़ने की संभावना है. फ्रेंचाइजी ने अब इन दोनों के साथ-साथ बहुतुले की जगह भी नए कोच की तलाश शुरू कर दी है। 

    पोंटिंग के खास माने जाते हैं हेडिन-होप्स
    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हेडिन पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच थे, जबकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स होप्स टीम के बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. होप्स और हेडिन का रिकी पोंटिंग के साथ पुराना जुड़ाव रहा है. दोनों पोटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके है. होप्स तो पोंटिंग के साथ दिल्ली कैपिटल्स (DC) से पंजाब किंग्स में आए थे और पिछले कुछ समय से उनके सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे. वहीं, हेडिन पिछली मैनेजमेंट टीम से पंजाब किंग्स के साथ बने हुए थे. वह ट्रेवर बेलिस के कार्यकाल के दौरान भी टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल थे। 

    इससे पहले साईराज बहुतुले ने आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने के तुरंत बाद पंजाब किंग्स से इस्तीफा दे दिया था. वह अब भारतीय टीम के साथ स्पिन बॉलिंग कोच के तौर पर काम कर रहे हैं. बहुतुले पंजाब किंग्स में सुनील जोशी की जगह आए थे. जोशी के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभालने के बाद बहुतुले को फ्रेंचाइजी में शामिल किया गया था. अब बहुतुले, हेडिन और होप्स के जाने के बाद पोंटिंग को अपनी सपोर्ट टीम का ढांचा नए सिरे से तैयार करना होगा। 

    पंजाब किंग्स मैनेजमेंट नए उम्मीदवारों की तलाश में जुट गया है. हालांकि, अंतिम फैसला पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ही करेंगे. फ्रेंचाइजी कुछ नाम सुझा सकती है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों से बातचीत और इंटरव्यू के बाद नियुक्ति का फैसला पोंटिंग की सहमति से होगा. माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले तीनों खाली पदों को भरना चाहती है, ताकि अगले सीजन की तैयारियां पूरी कोचिंग टीम के साथ शुरू की जा सकें।

    पंजाब किंग्स के सपोर्ट स्टाफ में यह बदलाव ऐसे समय आया है, जब आईपीएल 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. नीलामी से पहले नए कोचों की नियुक्ति करना पोंटिंग के लिए अहम होगा, क्योंकि उन्हें नए स्टाफ के साथ टीम की रणनीति, खिलाड़ियों की तैयारी और अगले सीजन की योजनाओं पर काम करना है। 

  • बिहार चुनावी रणनीति पर मंथन करेगा NDA, सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई विधान मंडल दल की बैठक

    बिहार चुनावी रणनीति पर मंथन करेगा NDA, सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई विधान मंडल दल की बैठक

     पटना
    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए के सभी विधायक, एमएलसी और सांसदों को पटना बुला लिया है। 9 अक्टूबर को सीएम आवास में अहम बैठक होगी। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर इसमें एनडीए अपनी साझा एकता का प्रदर्शन करेगा। सम्राट के आवास पर मंगलवार को हुई एनडीए के घटक दल के नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में एमएलसी चुनाव को लेकर मचे घमासान पर भी चर्चा की गई। इसमें दोनों पार्टियों के आलाकमान को ही अपने-अपने दलों के मामले का तुरंत निपटारा करने की बात तय की गई है।

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर हुई एनडीए नेताओं की बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी एवं बिजेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के अलावा चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतनराम मांझी के हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM), उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के नेता भी मौजूद रहे।

    बैठक से निकलने के बाद संजय सरावगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधान परिषद चुनाव को लेकर मंगलवार को एनडीए के सभी नेता बैठे। इसमें एमएलसी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। यह चुनाव एनडीए एकजुट होकर लड़ रहा है। जेडीयू और रालोमो में एमएलसी चुनाव को लेकर मचे घमासान पर सरावगी ने कहा कि अपने-अपने दल के मामले उनके नेता देखेंगे।

    सम्राट बोले- एमएलसी चुनाव में साझा प्रचार करेंगे सभी दल
    जानकारी के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा कि एमएलसी चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी है कि सभी दलों के नेता साझा प्रचार करें। पार्टी के बजाय गठबंधन को प्राथमिकता दें, ताकि जीत सुनिश्चित हो सके। बैठक में सभी आठों सीटों पर जीत हासिल करने पर विमर्श हुआ।

    4-4 सीटों पर लड़ रही जेडीयू और भाजपा
    बिहार विधान परिषद की जिन 8 सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं उनमें पटना, दरभंगा, कोसी, तिरहुत, सारण क्षेत्र की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटें हैं। एनडीए से भाजपा और जेडीयू चार-चार सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 9 अक्टूबर तक नामांकन वापसी का समय है।

    सम्राट के आवास पर मंगलवार को हुई बैठक में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, रालोमो से मंत्री दीपक प्रकाश, लोजपा-आर के मंत्री संजय सिंह और संजय पासवान के अलावा विधायक संजीव चौरसिया, एमएलसी जनक राम एवं संजय गांधी, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया भी मौजूद रहे।