Category: हरियाणा

  • 39 गांवों को मिलेगी जल संकट से राहत, हरियाणा में 352 करोड़ की लागत से बनेंगे 3 जलाशय

    39 गांवों को मिलेगी जल संकट से राहत, हरियाणा में 352 करोड़ की लागत से बनेंगे 3 जलाशय

    नारनौल.

    जिले के टेल पर स्थित नांगल चौधरी एरिया में पेयजल संकट से निपटने की कवायद तेज हो गई है। इस क्षेत्र के तीन गांवों में जलाशय बनाकर अति जल-अभावग्रस्त 39 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं की पेयजल आवश्यकता पूरी की जाएगी।

    इसके साथ ही नांगल चौधरी कस्बे की पेयजल सप्लाई भी लहरौदा की बजाए सीधे इन तीन गांवों के जलाशय से जोड़ दी जाएगी। इससे नांगल चौधरी में भी एक नया जलाशय बनाकर उसको भी बड़ा फायदा होगा। यह कार्य तीन फेज में होगा । जनस्वास्थ्य विभाग ने पहले पैकेज के तहत करीब 72 करोड़ रुपये के टेंडर छोड़ दिए गए हैं । पैकेज दो और तीन के टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव मुसनौता, सिराेही बिहाली और आसरावास में 352 करोड़ रुपये खर्च कर बड़े जलाशय बनाए जाएंगे। इन जलाशयों से आस-पास के जल अभावग्रस्त 39 गांवों की पेयजल सप्लाई सुचारू की जाएगी। विभाग ने यह परियोजना 365 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

    जल्द निरीक्षण करेंगे मुख्य अभियंता
    प्रदेश सरकार इस परियोजना को गंभीरता के साथ ले रही है। इसके तहत जल्द ही जनस्वास्थ्य विभाग के चीफ इंजीनियर नांगल चौधरी एरिया का दौरा कर परियोजना को धरातल पर उतारने को लेकर स्थानीय अधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। उनका शुक्रवार को आना प्रस्तावित था, लेकिन पलवल में जाने का कार्यक्रम बनने की वजह से वह नहीं आ पाए। जल्द ही नांगल चौधरी आने का कार्यक्रम बनने जा रहा है। इस परियोजना के तहत हमने प्रथम पैकेज का टेंडर छोड़ दिया है। दूसरे और तीसरे पैकेज के टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही नांगल चौधरी में भी एक नया जलाशय बनाने की योजना है।

    नहरी पानी की सप्लाई आसानी से हो सकेगी –
    इस जलाशय को नारनौल के पास स्थित लहरौदा जलघर की बजाए नांगल चौधरी के पास बन रहे नए जलघरों से जोड़ा जाएगा। मुसनौता, सिराही बहाली और आसरावास में बनने वाले जलघरों में पानी ट्रीटमेंट की व्यवस्था रहेगी। ये जलाशय नांगल चौधरी के पास होने की वजह से कस्बे में नहरी पानी की सप्लाई आसानी से हो सकेगी।
    – एसपी जोशी, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ विभाग

  • कानूनगो पर भड़के हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, बोले- ‘जनता की सेवा के लिए हो’

    कानूनगो पर भड़के हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, बोले- ‘जनता की सेवा के लिए हो’

    सोनीपत.

    लघु सचिवालय में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के आमजन से रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। अवैध कब्जे की एक शिकायत पर सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने कानूनगो को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता की सेवा के लिए हो, थानेदार मत बनो।

    आमजन की सेवा करना प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और सम्मानजनक व्यवहार के साथ जनता की समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी समाधान करने को कहा।

    कुल आठ शिकायतों का जिक्र
    शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 16 शिकायतों की एक-एक कर गंभीरता से सुनवाई की। इनमें 8 नई और 8 लंबित शिकायतें थी। शिक्षा मंत्री ने 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की, इनमें चार नई और चार लंबित शिकायतें शामिल रही। वहीं, शेष 8 मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में उन्होंने पांच शिकायतों के निवारण के लिए विधायकों की अध्यक्षता में कमेटी नियुक्त की ताकि जल्द से जल्द शिकायतों का निवारण हो सके।

    अवैध कब्जों की शिकायतों पर लिया कड़ा रुख
    गांव प्रीतमपुरा के अनिकेत ने शिकायत दी थी कि उनके प्लाट व गली की पैमाइश की शिकायत दी थी। आरोप है कि मौके पर कोई अधिकारी नहीं आया और झूठी रिपोर्ट बनाकर शिकायत को बंद किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने लापरवाही बरतने पर कानूनगो को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने डीडीपीओ को तहसीलदार के साथ मिलकर जांच करने और तुरंत कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।

    बिजली बिल की शिकायत पर मंत्री की नाराजगी
    गन्नौर के गांव पीपली खेड़ा की रहने वाली ओमपती ने शिकायत दी कि मैं हर बार बिजली बिल समय पर भरती हूं। 6 जुलाई को बिजली निगम के कर्मचारी आए और यह कहकर बिजली मीटर उखाड़ दिया कि तीन महीने से बिजली बिल नहीं भरा, जबकि सारे बिल भरे हुए हैं और रसीद भी है। बिजली निगम के अधिकारियों ने कहा कि एवरेज बिल आया है, जिस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि जो बिल भेजा गया है, जब वह समय पर भर दिया तो मीटर क्यों उखाड़ा गया, क्या मजाक लगा रखा है। उन्होंने तुरंत बिजली मीटर लगाने के निर्देश दिए। अधिकारी ने कहा कि मीटर पहले ही लगा दिया है। बिजली बिल संबंधी अन्य मामलों की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने उपायुक्त को बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए।

    इन मामलों में कार्रवाई के दिए निर्देश
    गांव जाटी कलां निवासी शकुंतला की गैर कानूनी तरीके से पैतृक संपति को हड़पने से संबंधित शिकायत की जांच करने के लिए राई से विधायक कृष्णा गहलावत, सोनीपत से विधायक निखिल मदान, विधायक खरखौदा पवन खरखौदा की अध्यक्षता में कमेटी नियुक्त की, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त व चार ग्रीवेंश सदस्यों को भी शामिल किया और कहा कि अगली बैठक तक रिपोर्ट सौंपे। अखंड हिन्दू स्वाभिमान के अध्यक्ष मनीष की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विधायक निखिल मदान व डीसीपी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की और खान कालोनी में अवैध कब्जों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    गांव बाघडू निवासी दीपचंद ने शिकायत दी कि एक निजी कंपनी द्वारा खुले में दूषित पानी छोड़ा जा रहा है और वायु प्रदूषण किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देश दिए कि वहां जाकर जांच करें और कंपनी मालिक को नोटिस दें कि वे सरकार द्वारा बनाए गए नियमों पर ही कार्य करें अन्यथा कार्रवाई करें। गांव राठधाना के रहने वाले जगवंत सिंह ने शिकायत दी कि दिल्ली निवासी व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये लिए और वे वापस नहीं दे रहा। शिक्षा मंत्री ने विधायक निखिल मदान और ग्रीवेंश मेंबर को जांच करने के निर्देश दिए।

    लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : शिक्षा मंत्री
    "प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता व जवाबदेही के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर कटवाने के बजाय मौके पर ही राहत दी जाए। बैठक में विधायक कृष्णा गहलावत, निखिल मदान, पवन खरखौदा, जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, पुलिस आयुक्त ममता सिंह और उपायुक्त नेहा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।"
    – महिपाल ढांडा, शिक्षा मंत्री

  • JBT घोटाले में बड़ा फैसला, अजय चौटाला बोले- सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

    JBT घोटाले में बड़ा फैसला, अजय चौटाला बोले- सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

    चंडीगढ़.

    जननायक जनता पार्टी (जजपा) के प्रमुख एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले को लेकर एक बार फिर अपनी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई तेज करने के संकेत दिए हैं।

    चंडीगढ़ में छात्र संगठन इनसो के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि उन्हें केवल ''भाई साहब'' शब्द की पहचान के आधार पर साजिश के आरोप (धारा 120-बी) में दोषी ठहराया गया, जबकि भर्ती प्रक्रिया में उनकी कोई प्रशासनिक भूमिका नहीं थी। हाई कोर्ट द्वारा संबंधित जेबीटी भर्तियों को वैध ठहराए जाने के बाद चौटाला ने अब अपनी सजा को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की घोषणा की है।

    हरियाणा सरकार के किसी पद पर नहीं था: अजय चौटाला
    अजय चौटाला ने कहा कि वह न तो हरियाणा सरकार में किसी पद पर थे और न ही जिला या ब्लॉक स्तर की उन समितियों के सदस्य थे, जिनके माध्यम से तत्कालीन चौटाला सरकार में 3206 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती हुई थी। उनके अनुसार, भर्ती सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी थी तथा उनका उससे कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था। बता दें कि इनेलो की राजनीति में भाई साहब शब्दों का इस्तेमाल उस समय अजय सिंह चौटाला और मौजूदा इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला के लिए होता था। अभी भी इन दोनों दलों में अजय सिंह और अभय सिंह को भाई साहब कहकर संबोधित किया जाता है। दोनों भाइयों में इस समय जबरदस्त राजनीतिक मुटाव हैं।

    आइएएस अधिकारी ने कही थी ये बात
    उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन आइएएस अधिकारी रजनी शेखर सिब्बल ने पहले केवल इतना कहा था कि एक बैठक में ''भाई साहब'' नाम से संबोधित व्यक्ति मौजूद था, लेकिन करीब 10 वर्ष बाद उसी अधिकारी ने यह पहचान अजय चौटाला के रूप में बताई। चौटाला का कहना है कि इसी बदले हुए बयान के आधार पर उन्हें आपराधिक साजिश का दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष की सजा सुनाई गई। उन्होंने कहा कि अब जबकि हाई कोर्ट ने जेबीटी भर्ती प्रक्रिया को सही माना है, ऐसे में उस पूरे मामले की कानूनी पृष्ठभूमि पर नए सिरे से सवाल खड़े हुए हैं। चौटाला ने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला भी इसी मामले में 10 वर्ष की सजा काट चुके हैं और अब इस दुनिया में नहीं हैं। स्वयं उन्होंने भी 10 वर्ष का कठोर कारावास भुगता है।

    बयान केवल व्यक्तिगत सफाई नहीं
    राजनीतिक दृष्टि से देखें तो अजय चौटाला का यह बयान केवल व्यक्तिगत सफाई नहीं, बल्कि जेबीटी प्रकरण की पूरी न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने और उसे नए सिरे से राजनीतिक विमर्श का विषय बनाने की रणनीति माना जा रहा है। हाई कोर्ट के हालिया फैसले को आधार बनाकर जजपा इस मुद्दे को अपने पक्ष में जनमत तैयार करने और यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि यदि भर्ती प्रक्रिया वैध थी तो साजिश के आरोपों की भी दोबारा न्यायिक समीक्षा होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट जाने की घोषणा इसी रणनीति का अगला कदम मानी जा रही है।

  • हरियाणा: बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, परिवार पहले ही कर चुका था कड़ी कार्रवाई की मांग

    हरियाणा: बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों का एनकाउंटर, परिवार पहले ही कर चुका था कड़ी कार्रवाई की मांग

    करनाल.

    भगवाड़िया गैस एजेंसी के पास बुधवार रात को बीरू वाल्मीकि की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लिया और गुरुवार देर रात बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया गया। करनाल में वीरवार देर रात गांव घोगरिपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।

    इस बीच पुलिस की गोलीबारी में बदमाश घायल हो गए। देर रात दोनों आरोपियों को लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हर्ष नीलोखेड़ी और कैथल के गांव मटरवा खेड़ी के बीरबल के रूप में हुई है।

    समाना नाम से युवक ने ली मर्डर की जिम्मेदारी
    बीरू वाल्मीकि की मर्डर की जिम्मेदारी शूटर समाना नाम से युवक ने सोशल मीडिया के जरिए ली थी। पोस्ट में हत्या का उसने कारण बताया कि इंस्टाग्राम पर बहस के कारण ही बीरू वाल्मीकि की हत्या की गई। वहीं, एक अन्य पोस्ट में दो अलग-अलग गैंग के बदमाशों ने भी इसकी जिम्मेदारी ली।

    परिवार ने दिया धरना-प्रदर्शन
    वहीं, आरोपितों की एंकाउंटर की मांग को लेकर परिवार ने आंबेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। विधायक जगमोहन आनंद व डीएसपी संदीप कुमार भी स्वजनों को मनाने में कामयाब नहीं हुए। बड़ी संख्या में समाच के लोगों ने मुर्दाघर के बाहर धरना दिया। सभी ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की।

    पत्नी ने कहा- खून के बदल खून चाहिए
    बीरू वाल्मीकि की सात महीने पहले ममता से शादी हुई थी। अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। हाथों में मेहंदी लगाए और जूड़ा पहने ही पत्नी धरने पर बैठी। पत्नी ने कहा कि बीरू हरिद्वार जाने की बात कह रहा था, भगवान उसे सच में ही ले गया। पत्नी ने कहा कि कि हमें खून के बदले खून चाहिए। जब तक बदमाशों का इंकाउंटर नहीं होता वे शव नहीं उठाएंगे।

  • बेटी बचाओ अभियान के बीच हरियाणा का SRB घटकर 900, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

    बेटी बचाओ अभियान के बीच हरियाणा का SRB घटकर 900, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

     हिसार
    हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात (SRB) के आंकड़ों में चिंताजनक गिरावट दर्ज की गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग और सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) के जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 22 में से 11 जिलों में लिंगानुपात घटकर 829 से 895 (प्रति 1,000 लड़के) के बीच आ गया है। जबकि कैलेंडर वर्ष 2025 में इन जिलों का लिंगानुपात 901 से 951 के बीच दर्ज किया गया था।

    दिसंबर 2025 में हरियाणा का कुल SRB 923 था, जो जून 2026 तक 23 अंक गिरकर 900 पर आ गया है। इस गिरावट के ट्रेंड से केवल पांच जिले ही बच पाए हैं।

    चरखी दादरी सबसे पीछे
    CRS डेटा (विलंबित पंजीकरण को छोड़कर) के मुताबिक, चरखी दादरी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला जिला रहा, जहां SRB दिसंबर 2025 के 913 से गिरकर जून 2026 में 829 पर आ गया, यानी 84 अंकों की भारी गिरावट।

    वहीं, पानीपत में भी भारी गिरावट देखी गई। यमुनानगर का आंकड़ा 943 से गिरकर 895 (48 अंक कम) हो गया। झज्जर (44 अंक), अंबाला (42), जींद (40), महेंद्रगढ़ (36), हिसार (31), गुरुग्राम (30) और रोहतक (7 अंक की गिरावट) शामिल हैं।

    हिसार जिला टास्क फोर्स की समीक्षा
    राज्यस्तरीय गिरावट के बीच हिसार जिले से राहत भरी खबर आई है। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान और पीसी-पीएनडीटी (PC-PNDT) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में जनवरी से जुलाई 2026 तक के जन्म पंजीकरण के आंकड़ों की समीक्षा की गई, जिसमें जुलाई माह के लिंगानुपात में सुधार देखा गया।
        जनवरी: 817
        फरवरी: 848
        मार्च: 988
        अप्रैल: 938
        मई: 938
        जून: 871
        जुलाई: 947

    बेटियों के सम्मान और संरक्षण पर जोर
    बैठक में अधिकारियों ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित निगरानी, अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, जन्म पंजीकरण की सतत समीक्षा तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

    इसक साथ ही लोगों से कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आगे आने और बेटियों के सम्मान एवं संरक्षण के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया।

     

  • हरियाणा में लिंगानुपात पर चिंता बढ़ी, चरखी दादरी सबसे नीचे, हिसार ने दर्ज किया सुधार

    हरियाणा में लिंगानुपात पर चिंता बढ़ी, चरखी दादरी सबसे नीचे, हिसार ने दर्ज किया सुधार

    हिसार.

    हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात (SRB) के आंकड़ों में चिंताजनक गिरावट दर्ज की गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग और सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) के जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 22 में से 11 जिलों में लिंगानुपात घटकर 829 से 895 (प्रति 1,000 लड़के) के बीच आ गया है।

    जबकि कैलेंडर वर्ष 2025 में इन जिलों का लिंगानुपात 901 से 951 के बीच दर्ज किया गया था। दिसंबर 2025 में हरियाणा का कुल SRB 923 था, जो जून 2026 तक 23 अंक गिरकर 900 पर आ गया है। इस गिरावट के ट्रेंड से केवल पांच जिले ही बच पाए हैं।

    चरखी दादरी सबसे पीछे
    CRS डेटा (विलंबित पंजीकरण को छोड़कर) के मुताबिक, चरखी दादरी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला जिला रहा, जहां SRB दिसंबर 2025 के 913 से गिरकर जून 2026 में 829 पर आ गया, यानी 84 अंकों की भारी गिरावट। वहीं, पानीपत में भी भारी गिरावट देखी गई। यमुनानगर का आंकड़ा 943 से गिरकर 895 (48 अंक कम) हो गया। झज्जर (44 अंक), अंबाला (42), जींद (40), महेंद्रगढ़ (36), हिसार (31), गुरुग्राम (30) और रोहतक (7 अंक की गिरावट) शामिल हैं।

    हिसार जिला टास्क फोर्स की समीक्षा
    राज्यस्तरीय गिरावट के बीच हिसार जिले से राहत भरी खबर आई है। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान और पीसी-पीएनडीटी (PC-PNDT) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनवरी से जुलाई 2026 तक के जन्म पंजीकरण के आंकड़ों की समीक्षा की गई, जिसमें जुलाई माह के लिंगानुपात में सुधार देखा गया।

    • जनवरी: 817
    • फरवरी: 848
    • मार्च: 988
    • अप्रैल: 938
    • मई: 938
    • जून: 871
    • जुलाई: 947

    बेटियों के सम्मान और संरक्षण पर जोर
    बैठक में अधिकारियों ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित निगरानी, अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, जन्म पंजीकरण की सतत समीक्षा तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसक साथ ही लोगों से कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ आगे आने और बेटियों के सम्मान एवं संरक्षण के लिए सहयोग करने का आह्वान किया गया।

  • हरियाणा में भारी बारिश का कहर, सड़कें डूबीं, हादसों में तीन लोगों की जान गई

    हरियाणा में भारी बारिश का कहर, सड़कें डूबीं, हादसों में तीन लोगों की जान गई

    पानीपत
    सावन के छठे दिन मंगलवार को मानसून ने हरियाणा में जोरदार दस्तक दी। प्रदेश के 16 जिलों में हुई झमाझम वर्षा ने भीषण गर्मी और उमस से राहत तो दिलाई, लेकिन कई जिलों में जनजीवन भी प्रभावित हो गया। पानीपत में 97 एमएम वर्षा के बाद जीटी रोड पर दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा और निर्माणाधीन नाले में एक स्कूली बच्चा गिर गया, जिसे राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र में लगातार वर्षा के बीच निर्माणाधीन मकान का लैंटर गिरने से दंपती की मौत हो गई। अंबाला में सर्वाधिक 99.06 एमएम वर्षा दर्ज की गई, जबकि यमुनानगर में हथनीकुंड बैराज पर जलप्रवाह बढ़ने से लो फ्लड जैसी स्थिति बनी रही।

    मौसम विभाग ने चार से छह अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। वर्षा में ढहा लैंटर, मलबे में दबकर दंपती की मौत कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र के गांव बड़ौंदी में लगातार वर्षा के बीच निर्माणाधीन मकान की पिछली दीवार धंसने से लैंटर भरभराकर गिर गया।

    मौके पर हुई मौत
    मलबे के नीचे दबने से 50 वर्षीय करनैल सिंह और उनकी 45 वर्षीय पत्नी जसविंद्र कौर की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह बेटा चाय लेकर पहुंचा तो हादसे का पता चला। ग्रामीणों और पुलिस ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    हादसे में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। जीटी रोड जाम, नाले में गिरा बच्चा पानीपत में मूसलाधार वर्षा से जीटी रोड की दिल्ली-चंडीगढ़ लेन जलमग्न हो गई, जिससे दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। कई स्थानों पर वाहन पानी में फंस गए। संजय चौक के पास निर्माणाधीन नाले में स्कूल से लौट रहा बच्चा गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    दुकान के बाहर बैठा था
    हथनीकुंड पर बढ़ा जलप्रवाह, तटबंध भी टूटा उत्तराखंड और हिमाचल के कैचमेंट क्षेत्र में वर्षा के बाद हथनीकुंड बैराज पर 79,630 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई। बैराज के 18 में से 15 गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। सोम और पथराला नदी में जलस्तर बढ़ने से रायपुर के पास तटबंध टूट गया, जिससे आसपास के गांवों की हजारों एकड़ कृषि भूमि में पानी भर गया।

    जलभराव के बीच हाईटेंशन लाइन में धमाका, दुकानदार की गई जान बहादुरगढ़ के बालौर मोड़ स्थित बाग वाला मुहल्ला में मंगलवार शाम बारिश के बाद जलभराव के बीच हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे पर तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से 44 वर्षीय दुकानदार ओमप्रकाश की मौत हो गई। वह अपनी नानवेज की दुकान के बाहर बैठा था।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के साथ उसे करंट लगा और वह पानी में गिर पड़ा। स्वजन ने जलभराव और प्रशासनिक लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए बताया कि घटना से कुछ मिनट पहले ही जिला उपायुक्त क्षेत्र का निरीक्षण कर लौटी थीं। ओमप्रकाश पांच बहनों का इकलौता भाई था।

  • हरियाणा की नारनौल हाफ मैराथन होगी खास, गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ और CM सैनी की रहेगी मौजूदगी

    हरियाणा की नारनौल हाफ मैराथन होगी खास, गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ और CM सैनी की रहेगी मौजूदगी

    नारनौल
     मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए आगामी नौ अगस्त को नारनौल शहर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ को एक नया उत्साह और पहचान मिलने जा रही है।

    इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं राष्ट्रमंडल खेल 2026 की स्वर्ण पदक विजेता और भारतीय पैरा खिलाड़ी शर्मिला धनखड़ इस आयोजन में ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल होंगी, जिसकी सहमति उनसे प्राप्त हो चुकी है। यह जानकारी उपायुक्त अनुपमा अंजली ने दी।

    उपायुक्त ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के गांव छितरोली की इस लाडली बेटी की गरिमामयी उपस्थिति न केवल इस मैराथन दौड़ का गौरव बढ़ाएगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार कर उन्हें खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

    इसके साथ ही कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बनाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिसमें प्रसिद्ध गायक अमित सैनी रोहतकिया अपनी सुरीली आवाज और गायन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश देंगे।

    उन्होंने आमजन और प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि मैराथन में भाग लेने के लिए नागरिकों के पहुंचने का समय सुबह 5:30 बजे तय किया गया है। इसके तुरंत बाद सुरक्षा व सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मैराथन मार्ग से जुड़े सभी आसपास के रूट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए सभी नागरिक समय का विशेष ध्यान रखते हुए समय पर पहुंचे।

    डीसी अनुपमा अंजली ने लिया तैयारियों का जायजा
    आगामी नौ अगस्त को नारनौल शहर में नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन दौड़ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त अनुपमा अंजली मंगलवार को नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ पर पहुंची तथा वहां पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने यहां पर बनने वाली मचान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्टेज के लिए स्थान का निर्धारण किया।

    उपायुक्त ने बताया कि अब इस दौड़ का स्टार्टिंग प्वाइंट नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ से शुरू होगा। पांच किलोमीटर वाले धावक मिनी बाईपास से थोड़ा आगे तथा सूरज स्कूल से पहले वाले कट से यू टर्न लेंगे। वहीं 10 किलोमीटर वाले धावक अब टांटला चौक के नीचे से निकलकर लहरोदा गांव में मित्रपुरा चौक से यू टर्न लेंगे।

  • हरियाणा भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, दो बैठकों में बूथ प्रबंधन और डिजिटल प्रशिक्षण पर जोर

    हरियाणा भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कीं, दो बैठकों में बूथ प्रबंधन और डिजिटल प्रशिक्षण पर जोर

    चंडीगढ़.

    हरियाणा भाजपा ने सोमवार को संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण बैठकों के जरिए आगामी संगठनात्मक रणनीति तय की।

    पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पंचकमल में हुई इन बैठकों में एक ओर अंबाला, कैथल, यमुनानगर और पंचकूला के मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों के साथ विस्तृत मंथन हुआ, वहीं दूसरी बैठक में नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिम्मेदारियों, कार्ययोजना और संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। दोनों बैठकों में प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने संगठन की आगामी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक में सबसे अधिक जोर बूथ सशक्तीकरण, सदस्यता विस्तार और आगामी अभियानों के प्रभावी संचालन पर रहा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैयार की जाए, बूथ समितियों का सत्यापन हो, पन्ना प्रमुखों को सक्रिय किया जाए तथा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

    बैठक में विशेष रूप से एसआइआर के दूसरे चरण को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में जुड़वाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई जाए। इसके साथ ही डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठनात्मक प्रशिक्षण और सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रत्येक मंडल में इसे व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए गए। संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी को प्रदेश के मंदिरों और धार्मिक स्थलों तक पहुंचाने के अभियान की जिम्मेदारी भी मंडल स्तर पर तय की गई।

    दूसरी ओर, नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक में संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और जवाबदेही पर फोकस रहा। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने सभी पदाधिकारियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी कार्ययोजना और दायित्वों की समीक्षा की। उन्हें बूथ स्तर तक नियमित प्रवास, कार्यकर्ताओं से सतत संवाद, समयबद्ध लक्ष्य तय करने और संगठन विस्तार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रदेश टीम का प्रत्येक सदस्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने के लिए लगातार मैदान में रहे। उन्होंने सदस्यता विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेवा गतिविधियों, सामाजिक समरसता और केंद्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

    सतीश पूनिया ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच बढ़ाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने नियमित प्रवास, प्रभावी समन्वय और समयबद्ध कार्ययोजना के साथ सभी अभियानों के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

  • 650वीं गुरु रविदास जयंती: हरियाणा के 27 जिलों में निकलेगी कलश यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन

    650वीं गुरु रविदास जयंती: हरियाणा के 27 जिलों में निकलेगी कलश यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन

    पंचकूला.

    हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सामाजिक समरसता और संत परंपरा के सम्मान को समर्पित व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

    इसके तहत चार अगस्त को गुरुग्राम स्थित श्री शीतला माता मंदिर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, डा. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 27 जिलों के लिए 27 पवित्र कलश रवाना किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में इन कलशों की शोभायात्रा निकलेगी और बाद में इन्हें मंडलों व गांवों तक पहुंचाया जाएगा। सोमवार को पंचकूला स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने बताया कि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी को पूरे प्रदेश में सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में पहुंचाया जाएगा। जिन गांवों में गुरु रविदास मंदिर हैं, वहां तथा अन्य मंदिरों में तुलसी के पौधों के साथ इस मिट्टी का विधिवत विलय किया जाएगा। इस दौरान गुरुवाणी, भजन संध्या, संत प्रवचन और सामाजिक सद्भाव से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। अनुसूचित जाति छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों में भी विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि जालंधर से शुरू होने वाली समरसता यात्रा हरियाणा के विभिन्न जिलों से होकर वाराणसी पहुंचेगी। इसका उद्देश्य सामाजिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश देना है। इसके अलावा हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 अगस्त को कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश की सभी विधानसभाओं और मंडलों में तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा जल्द ही 'बीजेपी फार हरियाणा' नाम से डिजिटल पोर्टल शुरू करेगी। इसके माध्यम से डाक्टर, शिक्षक, समाजसेवी और अन्य प्रबुद्ध नागरिक संगठन के साथ जुड़कर पौधारोपण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में योगदान दे सकेंगे।

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) पर उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की पहली आवश्यकता है। पहले चरण में लगभग 33 लाख मतदाताओं के नाम प्रभावित हुए हैं। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रत्येक बूथ पर फार्म-6 और फार्म-8 उपलब्ध कराए जाएंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू कर युवाओं का विश्वास मजबूत किया है। उन्होंने नई प्रदेश कार्यकारिणी को अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं का संतुलित मिश्रण बताते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा जताया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख भूपेश्वर दयाल, मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नवीन गर्ग भी मौजूद रहे।