Category: मध्य प्रदेश

  • धर्म परिवर्तन के आरोप में सीधी में कार्रवाई, तीन लोगों पर मामला दर्ज; सामग्री जब्त

    धर्म परिवर्तन के आरोप में सीधी में कार्रवाई, तीन लोगों पर मामला दर्ज; सामग्री जब्त

    सीधी.

    धर्म परिवर्तन को लेकर मिली शिकायत के बाद बहरी थाना पुलिस ने जांच तेज करते हुए तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम शिकायत की तस्दीक के लिए मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर राजेन्द्र बहादुर सिंह, राजपति सिंह और गिब्सन थोमस के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 एवं 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

    बतादें कि मामला आज 19 सितंबर का है। फरियादी ने बहरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि तीनों लोगों द्वारा कथित तौर पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायत मिलते ही बहरी थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की और जांच के दौरान पुलिस ने मौके से प्रचार-प्रसार में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की।

    पुलिस ने जब्त सामग्री और मौके से मिले तथ्यों को विवेचना का हिस्सा बनाया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के पीछे वास्तविक तथ्य क्या हैं और मामले में अन्य कोई व्यक्ति या गतिविधि सामने आती है या नहीं। हरी थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

  • चलती बाइक पर दोस्त ने युवक को मारी गोली, भोपाल में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप

    चलती बाइक पर दोस्त ने युवक को मारी गोली, भोपाल में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप

    भोपाल.

    निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रविवार सुबह दिनदहाडे चलती बाइक पर युवक को उसके ही दोस्त ने पिस्टल से सिर में गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय ताशी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है, और प्राइवेट काम करता है। वह सुबह अपने दोस्त अलीम उर्फ अल्लू व एक अन्य साथी के साथ मछली पकड़ने के लिए जा रहा था।

    अलीम पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था, जबकि मृतक ताशी बीच और उसका तीसरा साथी बाइक चल रहा था। तभी रास्ते में अलीम ने अपना पास रखी पिस्टल उसके सिर में लगाकर गोली चला दी। गोली चलते ही तीनों बाइक से नीचे गिर गए। हमले में ताशी की मौके पर ही मौत हो गई।

  • CM मोहन यादव पर जीतू पटवारी का तंज, ‘800 दिन बचे हैं, अब शिक्षा पर ध्यान दें’

    CM मोहन यादव पर जीतू पटवारी का तंज, ‘800 दिन बचे हैं, अब शिक्षा पर ध्यान दें’

    इंदौर.

    मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक हालात को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा।

    पटवारी ने सीएम से सस्ती शिक्षा सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि उनके पास अब सिर्फ 800 दिन बचे हैं, इसलिए वे जनता से जुड़े असली मुद्दों पर काम करें। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि पूरे प्रदेश में छात्रों और अभिभावकों के साथ मिलकर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    800 दिन बचे हैं, भाजपा नेता ही धक्का मारने में लगे हैं
    पटवारी ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि यादव जी, आपसे विनम्र प्रार्थना है कि सस्ती एजुकेशन आपकी जवाबदारी है। आपके पास केवल 800 दिन बचे हैं और इस बीच भाजपा वाले ही आपको धक्का मारने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिना समय बर्बाद किए शिक्षा पर काम करना चाहिए, क्योंकि कुर्सी के ये दिन कब निकल जाएंगे, पता भी नहीं चलेगा।

    हर जिले में बिना राजनीतिक बैनर के होगा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने घोषणा की कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश के हर जिले में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कांग्रेस के बैनर तले नहीं होगा। इसमें अभिभावकों और छात्रों का सीधा सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अब डरे और छात्रों से जुड़े असली मुद्दों पर काम करना शुरू करें।

    किसी का अपमान करना उद्देश्य नहीं, मिमिक्री सिर्फ मनोरंजन के लिए
    हालिया आयोजनों में मिमिक्री को लेकर उठे विवाद पर स्थिति स्पष्ट करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का उद्देश्य किसी भी व्यक्ति का अपमान करना या ठेस पहुंचाना नहीं है। उन्होंने कहा कि मंच पर कोई मिमिक्री आर्टिस्ट आता है, तो वह केवल दर्शकों के मनोरंजन के लिए होता है, इसे किसी अन्य रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

  • इंदौर में T20 मुकाबले का टिकट काउंटडाउन शुरू, 22 सितंबर से बिक्री; छात्रों-दिव्यांगों के लिए कोटा

    इंदौर में T20 मुकाबले का टिकट काउंटडाउन शुरू, 22 सितंबर से बिक्री; छात्रों-दिव्यांगों के लिए कोटा

    इंदौर.

    इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले इंडिया-वेस्टइंडीज टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए छात्रों और दिव्यांग खेल प्रेमियों के लिए टिकट की दरें तय कर दी गई हैं।

    मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। सबसे अच्छी बात यह है कि बुकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद टिकट कूरियर के जरिए सीधे आपके घर पहुंच जाएगा।

    22 सितंबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
    छात्रों और दिव्यांगों के लिए स्पेशल कोटे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। यह बुकिंग विंडो 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक, या फिर कोटे के टिकट खत्म होने तक चालू रहेगी। टिकट खरीदने का माध्यम पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है।

    जानिए क्या हैं टिकट के दाम
    छात्रों के लिए ईस्ट स्टैंड (लोअर) का टिकट 950 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि इसी स्टैंड के सेकंड फ्लोर के टिकट की कीमत 1200 रुपये तय की गई है। वहीं, दिव्यांग दर्शकों को नॉर्थ-वेस्ट गैलरी का टिकट 400 रुपये में मिलेगा। इन दोनों ही खास श्रेणियों (छात्र और दिव्यांग) में एक व्यक्ति केवल एक ही टिकट बुक कर पाएगा।

    स्टूडेंट्स के लिए कड़े नियम और जरूरी दस्तावेज
    एमपीसीए ने स्पष्ट किया है कि छात्र कोटे का लाभ केवल स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नियमित (रेगुलर) रूप से पढ़ाई करने वाले छात्रों को ही दिया जाएगा। अगर आप किसी कोचिंग या प्राइवेट एकेडमी के छात्र हैं, तो आपको यह सुविधा नहीं मिलेगी। बुकिंग के वक्त अपनी पहचान साबित करने के लिए छात्रों को चालू सत्र का आईडी कार्ड, बीते साल की मार्कशीट या फिर इस साल का हाफ-ईयरली (मिड-टर्म) रिजल्ट अपलोड करना अनिवार्य होगा।

    दिव्यांग दर्शकों के लिए दिशा-निर्देश
    दिव्यांग दर्शकों को टिकट बुक करते समय सिविल सर्जन या किसी सक्षम सरकारी अधिकारी द्वारा जारी किया गया वैध प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। जिन लोगों को व्हीलचेयर की जरूरत है, उन्हें फॉर्म भरते समय व्हीलचेयर टिकट का विकल्प चुनना होगा, लेकिन मैच वाले दिन स्टेडियम में व्हीलचेयर उन्हें अपनी ही लानी होगी।

  • मिनी ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मंदसौर में महिला-बच्ची की मौत

    मिनी ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मंदसौर में महिला-बच्ची की मौत

    मंदसौर.

    महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग घायल हुए है। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी मजदूर रेलवे ठेकेदार के यहां काम करते हैं और रात में मंदसौर से उज्जैन जा रहे थे।

    मिली जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे महू-नीमच राजमार्ग पर दलौदा तहसील के ग्राम लखमाखेड़ी के यहां ट्रैक्टर ट्राली को मिनी ट्रक के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ट्राली पलट गई। ट्राली में लगभग 20 लोग सवार थे इनमें मजदूरों के साथ उनके बच्चे भी थे। एक बालिका व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में 17 घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।

    रावटी क्षेत्र से आए थे मजदूरी करने
    सभी मजदूर रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह रेलवे के ठेकेदार के साथ काम करते हैं औरमजदूरी के लिए मंदसौर आए थे। यहां से रात को उज्जैन जा रहे थे। तभी लखमाखेड़ी फंटे पर ट्रक ने ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी।

    इन दोनों की हुई मौत
        45 वर्षीय बसंती पत्नी घेरु निवासी किलसिया रावी
        6 वर्षीय प्रियंका पुत्री नेमचंद निवासी मोटूगा

    यह सभी हुए घायल
        18 वर्षीय कल्पना पुत्री विनोद निवासी रानीसिंह रावटी
        22 वर्षीय सविता पत्नी राहुल निवासी रावटी
        23 वर्षीय राहुल पुत्र संजय
        14 वर्षीय नीरु पुत्र तेरसिंह
        15 वर्षीय सुरपाल पुत्र तेरसिंह
        8 वर्षीय सदेव पुत्र अब्बुलाल
        18 वर्षीय चंचल पुत्र संजय
        28वर्षीय सोनु पत्नी अब्बुलाल
        4 वर्षीय कुशाल पुत्र राहुल
        23 वर्षीय लीला पत्नी राहुल
        5 वर्षीय आशा पुत्री राहुल
        18 वर्षीय गोपाल पुत्र नानालाल
        19 वर्षीय मनीष पुत्र संजय
        10 वर्षीय पुजा पुत्री नेमचंद
        7 वर्षीय करण पुत्र नेमचंद
        30 वर्षीय पप्पूडीबाई पत्नी नेमचंद
        35 वर्षीय शंकर पुत्र गमिया निवासी मोरटुका (ट्रैक्टर चालक)

  • हायर सेकंडरी विद्यालय बिलासपुर एवं हर्रवाह में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

    हायर सेकंडरी विद्यालय बिलासपुर एवं हर्रवाह में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

    उमरिया
     जिले के बिलासपुर तहसील अंतर्गत शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय हर्रवाह एवं बिलासपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

    प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    वहीं, शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालय बिलासपुर में मुख्यमंत्री जी के द्वारा आयोजित स्कूटी वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थितजनों द्वारा देखा गया।

    कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रवि शंकर सोनी, दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

     

  • हादसे के बाद बड़ा फैसला, भोपाल में 66 KM नई पाइपलाइन पर खर्च होंगे 24 करोड़ रुपये

    हादसे के बाद बड़ा फैसला, भोपाल में 66 KM नई पाइपलाइन पर खर्च होंगे 24 करोड़ रुपये

    भोपाल.

    इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद अब शहर में उन पेयजल लाइनों को सीवेज और नालों से दूर करने का काम शुरू हो गया है, जहां दोनों लाइनें एक-दूसरे के करीब हैं या किसी जगह पर एक दूसरे को क्रॉस करती हैं।

    नगर निगम ने शहर के सभी 21 जोन में ऐसी लाइनों को चिह्नित कर करीब 24.73 करोड़ रुपये की लागत से 66.25 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। नगर निगम के 28 प्रोजेक्ट में से 21 में काम शुरू हो चुका है, जबकि सात प्रोजेक्ट में अभी काम शुरू नहीं हो सका है। निगम के अनुसार, जोन-तीन की 430 मीटर नई लाइन डाली जानी है, जिसका 90 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। जोन-13 के दोनों प्रोजेक्ट में 80-80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जोन-15 में 65 प्रतिशत, जोन-दो में 60 प्रतिशत और जोन-14 में 55 प्रतिशत काम हुआ है।

    जोन-16 में बदली जा रही सबसे लंबी पाइप लाइन
    सबसे लंबी पाइपलाइन में जोन-16 के अंतर्गत इंद्रपुरी और गोविंदपुरा क्षेत्र में तीन प्रोजेक्ट में सबसे अधिक 18.250 किलोमीटर लाइन बदली जानी है, इसमें से एक प्रोजेक्ट में 50 प्रतिशत काम बाकी है और शेष दो प्रोजेक्ट का काम अभी तक शुरू नहीं किया जा सका। जोन-17 में चार प्रोजेक्ट में 15.100 किलोमीटर क्षेत्र में लाइन बदली जा रही है। इसमें दो प्रोजेक्ट का काम ही शुरू नहीं हुआ।

    सात परियोजनाओं का काम नहीं हो सका शुरू
    शहर के पांच जोन की सात परियोजनाओं में अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। इनमें जोन-11 और जोन-12 में एक-एक परियोजना स्वीकृत है, जिनका काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है, जबकि जोन पांच की दो परियोजनाओं में से एक का काम शुरू होना बाकि है। जोन-16 की तीन परियोजनाओं में से दो और जोन-17 की चार परियोजनाओं में से दो का काम भी शुरू नहीं हो सका। इसके अलावा जोन-एक, सात और 21 के एक-एक प्रोजेक्ट पर काम तो शुरू हो गया है, लेकिन भौतिक प्रगति अभी प्रतिशत में दर्ज नहीं की गई है।

    28 परियोजनाओं की स्थिति –

    •     जोन – पाइपलाइन लंबाई – वर्तमान स्थिति
    •     जोन-एक – 2,210 मीटर – काम शुरू
    •     जोन-दो – 4,450 मीटर – 60 प्रतिशत काम पूरा
    •     जोन-तीन – 430 मीटर – 90 प्रतिशत पूरा
    •     जोन-चार – 3,080 मीटर – पांच प्रतिशत हो चुका
    •     जोन-पांच – 1,150 मीटर – काम शुरू नहीं
    •     जोन-पांच – 330 मीटर – पांच प्रतिशत पूरा
    •     जोन-छह – 600 मीटर – 20 प्रतिशत काम जारी
    •     जोन-सात – 1,350 मीटर – काम शुरू
    •     जोन-आठ – 4,200 मीटर – 10 प्रतिशत पूरा
    •     जोन-नौ – 1,280 मीटर – 10 प्रतिशत पूरा
    •     जोन-10 – 965 मीटर – 15 प्रतिशत पूरा
    •     जोन-11 – 1,220 मीटर – काम शुरू नहीं
    •     जोन-12 – 3,080 मीटर – काम शुरू नहीं
    •     जोन-13 – 1,204 मीटर – 80 प्रतिशत हो चुका
    •     जोन-13 – 350 मीटर – 80 प्रतिशत हो चुका
    •     जोन-14 – 1,435 मीटर – 55 प्रतिशत पूरा
    •     जोन-15 – 890 मीटर – 65 प्रतिशत हो चुका
    •     जोन-16 – 800 मीटर – 50 प्रतिशत पूरा
    •     जोन-16 – 9,400 मीटर – काम शुरू नहीं
    •     जोन-16 – 8,059 मीटर – काम शुरू नहीं
    •     जोन-17 – 6,801 मीटर – काम शुरू नहीं
    •     जोन-17 – 2,425 मीटर – 40 प्रतिशत पूरा
    •     जोन-17 – 4,050 मीटर – काम शुरू नहीं
    •     जोन-17 – 1,828 मीटर – 50 प्रतिशत पूरा
    •     जोन-18 – 640 मीटर – 30 प्रतिशत पूरा
    •     जोन-19 – 435 मीटर – 25 प्रतिशत पूरा
    •     जोन-20 – 1,487 मीटर – पांच प्रतिशत हो चुका
    •     जोन-21 – 2,110 मीटर – काम शुरू।

    फैक्ट फाइल

    • 21 जोन में से 28 परियोजना के तहत बदली जानी है पाइप लाइन
    • 66.25 किमी कुल पाइपलाइन बदलने का प्लान
    • 21 परियोजनाओं का काम शुरू हो चुका
    • 7 परियोजनाओं का काम शुरू नहीं हुआ
    • 24.73 करोड़ रुपये की लागत से होना है काम

    सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट किया जा रहा –
    जहां पेयजल लाइन सीवेज या नाले के संपर्क में आने की स्थिति में है, वहां उसे सुरक्षित दूरी पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में नई पाइपलाइन डाली जा रही है। इससे पेयजल और सीवेज नेटवर्क अलग रहेंगे और जलापूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
    – उदित गर्ग, अधीक्षण यंत्री, नगर निगम।

  • PM सूर्यघर योजना से मालवा-निमाड़ को बड़ी राहत, 78 हजार तक सब्सिडी और 505 करोड़ वितरित

    PM सूर्यघर योजना से मालवा-निमाड़ को बड़ी राहत, 78 हजार तक सब्सिडी और 505 करोड़ वितरित

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पश्चिम मप्र में अब तक 74 हजार उपभोक्ता लाभान्वित

    केंद्र शासन की ओर से प्रति उपभोक्ता 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी
    अब तक मालवा निमाड़ में 505 करोड़ रूपए सब्सिडी वितरित

    भोपाल 
    मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रधानमंत्री सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। अब तक 74 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए हैं। पात्र उपभोक्ता को 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। इन उपभोक्ताओं को प्रतिमाह तीन सौ यूनिट बिजली प्राप्त हो रही है। यह एक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए काफी है। पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना में अब तक करीब 505 करोड़ रूपए की सब्सिडी राशि उपभोक्ताओं के बैंक खातों में केंद्र नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के माध्यम से जमा हो चुकी हैं। सब्सिडी आने का क्रम सतत जारी है।

    कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर सौर ऊर्जा प्रकरण तेजी से मंजूर किए जा रहे हैं। इसी वजह से मालवा निमाड़ में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लागू होने के बाद रूफ टॉप सोलर संयंत्रों की संख्या पांच गुना से ज्यादा हो चुकी है। वर्तमान में सौर ऊर्जा अपनाने वालों की कुल संख्या 91 हजार के पार एवं ऊर्जा उत्पादन क्षमता 525 मेगावाट से अधिक हो चुकी हैं, इसमें से 74 हजार से ज्यादा लाभान्वित उपभोक्ता पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़े हैं। मालवा निमाड़ में अपने परिसर में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने वालों की कुल संख्या जल्दी ही एक लाख पहुंचने की उम्मीद है।

    पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना में सबसे ज्यादा 29 हजार उपभोक्ता इंदौर शहर के जुड़े हैं, जबकि इंदौर जिले के कुल 33 हजार उपभोक्ता पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़े चुके हैं। सभी योजनाओं को मिलाकर इंदौर जिले में कुल 41 हजार परिसरों में सौर ऊर्जा उत्पादन हो रहा है। यह मप्र के सभी जिलों की तुलना में काफी ज्य़ादा हैं।

    पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरों पर सोलर पैनल्स लगाने के लिए एक किलो वाट के संयंत्र पर 30 हजार, दूसरे किलो वाट पर 30 हजार, तीसरे किलो वाट संयंत्र पर 18 हजार , इस तरह तीन किलो वाट के सोलर संयंत्र स्थापित करने पर अधिकतम 78 हजार रूपए की सब्सिडी केंद्र शासन के माध्यम से उपभोक्ता को सीधे डीबीटी से प्राप्त होती हैं।

    इंदौर के बाद सौर ऊर्जा के संबंध में कंपनी स्तर पर दूसरा स्थान उज्जैन जिले के 8400 परिसरों का हैं। इसके बाद तीसरा स्थान रतलाम जिले का 7800 व चौथा स्थान मंदसौर जिले का 5500, पांचवां स्थान देवास जिला 5000 स्थानों पर सोलर पैनल्स वाला जिला है।

    विशेष प्रकोष्ठ कार्यरत

    कंपनी स्तर पर सौर ऊर्जा प्रकरणों के जल्दी से मंजूरी एवं सब्सिडी समय पर दिलाने के लिए प्रकोष्ठ कार्यरत है, इसमें अतिरिक्त मुख्य अभियंता स्तर के प्रभारी कार्यरत हैं। साथ ही प्रत्येक जिले में अधीक्षण यंत्री पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना समेत सौर ऊर्जा से जुड़ी समस्त य़ोजनाओं के क्रिय़ान्वयन की सतत समीक्षा करते हैं।

     

  • प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना से संवरा कारोबार, देश सेवा के बाद बने उद्यमी

    प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना से संवरा कारोबार, देश सेवा के बाद बने उद्यमी

    देश सेवा से उद्यम सेवा तक – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ने बनाया सफल उद्यमी

    भोपाल 

    भिण्ड शहर के चतुर्वेदी नगर निवासी संतोष सिंह प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना पीएमएफएमई अंतर्गत प्राप्त सहायता के माध्यम से सफल उद्यमी बने हैं। भारतीय सेना में हवलदार के पद पर 17 वर्षों तक सेवा देने वाले सिंह ने देश-सेवा के बाद जिले में उद्यम-सेवा के जज्बे के साथ खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में कदम रखा। वैष्णवी ऑयल मिल के माध्यम से ओडीओपी उत्पाद – सरसो का प्रसंस्करण कर वे न केवल 10 लाख की वार्षिक आय प्राप्त कर रहे हैं बल्कि 5 अन्य स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार भी दे रहे है।

    शुरुआती दिनों में वैष्णवी ऑयल मिल की सीमित संसाधनों के कारण उत्पादन क्षमता कम थी और उत्पाद को बड़ा बाजार नहीं मिल पा रहा था। पीएमएफएमई योजना अंतर्गत आवेदन करने पर योजना के तहत उन्हें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 13.50 लाख रुपए का ऋण और 5.25 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। उन्होंने इस सहायता से मिल के उन्नयन हेतु आधुनिक एक्सपेलर, फिल्टर और मोटर मशीनें लगाई जिससे उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी हुई। आज वे ग्रामीण क्षेत्रों से किसानों से सीधे सरसों खरीद कर शुद्ध सरसों का तेल निकालते हैं और उसे खुला एवं टीन के डिब्बों में पैक कर स्थानीय बाजार में बेचते हैं।

    सिंह का कहना है कि पीएमएफएमई योजना अत्यंत लाभकारी है जिसके अंतर्गत सहायता प्राप्त कर युवा अपना उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। सिंह अपने खाद्य प्रसंस्करण उद्यम के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।

    आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत संचालित इस योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना पर अधिकतम 10 लाख रुपए की सीमा तक 35 प्रतिशत अनुदान और 3 प्रतिशत ब्याज माफी का प्रावधान है। जिले के युवा, कृषक, और छोटे व्यवसायी व्यक्तिगत स्तर पर, तथा किसान उत्पाद संगठन, स्वसहायता समूह और उत्पादक सहकारी समिति उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से संपर्क कर नए औद्योगिक इकाइयों की स्थापना अथवा मौजूदा इकाइयों के उन्नयन के लिए योजना अंतर्गत वित्तीय और तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

     

  • बुदनी रेलवे स्टेशन बनेगा जंक्शन, इंदौर से सीधी कनेक्टिविटी और ट्रेनों के ठहराव से बढ़ेगी सुविधा

    बुदनी रेलवे स्टेशन बनेगा जंक्शन, इंदौर से सीधी कनेक्टिविटी और ट्रेनों के ठहराव से बढ़ेगी सुविधा

     इंदौर
     इंदौर से रेल रूट से बुदनी और नर्मदापुरम की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे यात्रा में समय भी बचेगा। बुदनी रेलवे स्टेशन आने वो समय में जंक्शन के रूप में लेने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इटारसी और भोपाल के बीच यह बड़ा जंक्शन होगा।

    बुदनी स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इससे यात्रा में लगने वाला लंबा समय भी कम होगा। इस स्टेशन पर पहले कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज था, अब जंक्शन बनने के बाद इसमें कई ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा। इससे इस क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

    बुदनी रेलवे स्टेशन पर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगी। जिस रेलवे स्टेशन पर तीन दिशाओं की ओर से ट्रेन आती है उसे जंक्शन कहा जाता है। ऐसे में आने वाले समय में बुदनी रेलवे स्टेशन भोपाल और इटारसी के बीच महत्वपूर्ण रहेगा।

    सलकनपुर मार्ग से जुड़ेगा जुड़ेगा क्षेत्र
    बुदनी रेलवे स्टेशन के जंक्शन बनने से तीसरी लाइन मिलेगी। इसके साथ ही सलकनपुर मार्ग भी इससे जुड़ जाएगा। इस नए रूट के बनने से अब ट्रेनों को भोपाल घूमकर नहीं जाना होगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा।

    पहले इस रेलवे स्टेशन कुछ गाड़ियों का हाल्ट था। लेकिन जंक्शन बनने से नई ट्रेमें रुकने के रास्ते खुल गए हैं। नई बिल्डिंग नए स्ट्रक्चर का कंस्ट्रक्शन किया जा रहा है। लेकिन यहां पर पहले से बनी रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग अभी भी है। जंक्शन बनने के साथ ही यहां अत्याधुनिक सुविधाओं वाली नई बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण तेजी से जारी है।

    बढ़ते भारत के लिए एक नया रेल गलियारा 
    भोपाल-इटारसी कॉरिडोर पहले से ही अत्यधिक व्यस्त है, और मध्य प्रदेश का पश्चिमी भाग राज्य के केंद्रीय और पूर्वी भागों से संपर्क के लिए लगभग पूरी तरह से इसी पर निर्भर है। इंदौर-बुदनी लाइन एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी, जिससे नेटवर्क की क्षमता में काफी वृद्धि होगी और मौजूदा रेल बुनियादी ढांचे पर भीड़भाड़ कम होगी।

    एक बार चालू हो जाने पर, यह कॉरिडोर इंदौर और जबलपुर के बीच की दूरी को लगभग 68 किलोमीटर और यात्रा के समय को लगभग दो घंटे कम कर देगा, जिससे यात्रियों और माल ढुलाई के लिए एक तेज और अधिक कुशल संपर्क उपलब्ध होगा।

    इससे इंदौर, देवास और सीहोर जिलों के कई कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा, जिनमें से कई पारंपरिक रूप से रेल नेटवर्क से बाहर रहे हैं।

    बड़े पैमाने पर इंजीनियरिंग
    यह मध्य भारत में चल रही सबसे महत्वाकांक्षी रेलवे निर्माण परियोजनाओं में से एक है। इस कॉरिडोर को लेवल-क्रॉसिंग-मुक्त रेलवे लाइन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे परिचालन सुरक्षा और दक्षता में काफी सुधार होगा।

    इसका पैमाना निर्माणाधीन बुनियादी ढांचे में परिलक्षित होता है:

    • 80 महत्वपूर्ण पुल

    • 96 छोटे पुल

    • 139 सड़क अंडरब्रिज (आरयूबी)।

    • 5 सड़क ओवरब्रिज (आरओबी)

    • 18 स्टेशन: 3 ठहराव स्टेशन, 15 क्रॉसिंग स्टेशन

    • 10.6 किमी से अधिक की कुल लंबाई वाले 3 पुल

    • लगभग 10 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 2 रेलवे सुरंगें

    दूरी कम होगी
    नया जंक्शन बनने से तीसरी लाइन मिल जाएगी। इससे अनकनेक्टेट सलकनपुर मार्ग के क्षेत्र जुड़ जाएंगे। साथ ही भोपाल की अपेक्षा नये रूट से जाने पर दूरी कम होगी और समय भी बचेगा। -नवल अग्रवाल, पीआरओ रेलवे