Category: धर्म अध्यात्म

  • 20 सितंबर 2026 राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, मिल सकता है आर्थिक लाभ

    20 सितंबर 2026 राशिफल: रविवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, मिल सकता है आर्थिक लाभ

    मेष
    मन अशांत रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    वृषभ
    मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन भी बन सकते हैं। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। खर्च की अधिकता रहेगी।

    मिथुन
    मन अशांत रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। आय के साधन भी बनेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

    कर्क
    मन परेशान होगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी।

    सिंह
    आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

    कन्या
    मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ में भी वृद्धि होगी। कारोबार के लिए मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

    तुला
    मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

    वृश्चिक
    वाणी में सौम्यता रहेगी, परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परंतु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

    धनु
    मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

    मकर
    मन प्रसन्न रहेगा, परंतु नकारात्मक विचारों से बचें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। परिवार का साथ रहेगा।

    कुंभ
    मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। बातचीत में भी संतुलन बनाए रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

    मीन
    मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा, परंतु आय में कमी हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी।

  • शनिवार 19 सितंबर को बदल सकती है किस्मत, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

    शनिवार 19 सितंबर को बदल सकती है किस्मत, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

    मेष राशि- आपका मन रचनात्मक कामों में लगा रहेगा। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। पैसों की स्थिति संतुलित बनी रहेगी। परिवार और रिश्तों में मिठास रहेगी। सेहत ठीक रहेगी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

    वृषभ राशि- किस्मत आपका पूरा साथ देती नजर आएगी। करियर और पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। यात्रा या किसी नए काम की शुरुआत संभव है। पैसों का लाभ होगा। मन खुश रहेगा और दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी।

    मिथुन राशि- मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका नतीजा सकारात्मक रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पैसों को लेकर कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखना ज़रूरी होगा। सेहत सामान्य रहेगी।

    कर्क राशि- रिश्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। साझेदारी से जुड़े कामों में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। मानसिक शांति के लिए खुद को थोड़ा समय देना फायदेमंद रहेगा।

    सिंह राशि- नए विचार और योजनाएं आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन में समझ और तालमेल बना रहेगा। मानसिक रूप से आज खुद को हल्का और शांत महसूस करेंगे।

    कन्या राशि- आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान बनाए रखना होगा। कामकाज में की गई मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संभावना है। पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। घर का माहौल सुखद रहेगा। सेहत में धीरे-धीरे सुधार महसूस होगा।

    तुला राशि- जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आप सब कुछ अच्छे से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और नतीजे आपके पक्ष में रहेंगे। पैसों की स्थिति मज़बूत रहेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।

    वृश्चिक राशि- दिन आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आया है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। पैसों की स्थिति मज़बूत होने के योग हैं। प्रेम जीवन में उत्साह और नयापन बना रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

    धनु राशि- आप भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं। कामकाज में धैर्य रखना ज़रूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान निकल आएगा। पैसों की स्थिति संतुलित रहेगी। सेहत के लिहाज से आराम जरूरी है, खुद को ज्यादा थकाने से बचें।

    मकर राशि- आपकी बात करने की कला आपको फायदा दिला सकती है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आने वाले समय में काम आ सकते हैं। करियर से जुड़े रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा काम करने से थकान महसूस हो सकती है।

    कुंभ राशि- दिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का है। नौकरी और व्यापार में काम धीरे-धीरे सही दिशा में बढ़ेगा। खर्च थोड़े बढ़ सकते हैं, इसलिए फालतू खर्च से बचना बेहतर रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

    मीन राशि- आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कामकाज में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और अधिकारी आपके काम से खुश हो सकते हैं। पैसों के मामले में सुधार के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई बड़ा खर्च करने से बचें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस गुस्से और तनाव को खुद पर हावी न होने दें।

  • घर में फर्श पर न रखें ये 5 पौधे, वास्तु के अनुसार स्टैंड पर रखने से बढ़ती है समृद्धि

    घर में फर्श पर न रखें ये 5 पौधे, वास्तु के अनुसार स्टैंड पर रखने से बढ़ती है समृद्धि

    घर में पौधे लगाने से हरियाली और खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही वास्तु शास्त्र में भी कुछ पौधों को विशेष महत्व दिया गया है. मान्यता है कि पौधों को सही दिशा और उचित स्थान पर रखने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है. वहीं, कुछ पौधों को सीधे फर्श पर रखने के बजाय स्टैंड या ऊंची जगह पर रखने की सलाह दी जाती है. ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है. आइए जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में .

    मनी प्लांट
    मनी प्लांट को घर में समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार इसे सीधे फर्श पर रखने के बजाय किसी स्टैंड या ऊंची जगह पर रखना बेहतर माना जाता है. इसकी बेल को नीचे की ओर फैलाने के बजाय ऊपर की दिशा में बढ़ने देना शुभ माना जाता है . मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक उन्नति का माहौल बना रहता है .

    जेड प्लांट
    जेड प्लांट को भी वास्तु में समृद्धि और ग्रोथ से जोड़ा जाता है. इसे जमीन पर रखने के बजाय किसी ऊंचे स्टैंड पर रखने की सलाह दी जाती है . वास्तु के अनुसार घर की पूर्व या उत्तर दिशा में जेड प्लांट रखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में तरक्की और आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ते हैं .

    तुलसी का पौधा
    हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र पौधे का दर्जा दिया गया है. वास्तु मान्यताओं में भी इसके स्थान को महत्वपूर्ण माना गया है . तुलसी के पौधे को सीधे जमीन पर रखने के बजाय चौकी, गमले के स्टैंड या किसी ऊंचे स्थान पर रखने की परंपरा है. माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मकता और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहता है .

    स्नेक प्लांट
    स्नेक प्लांट घर की सजावट के लिए काफी पसंद किया जाता है. वास्तु के अनुसार इसे भी सीधे फर्श पर रखने के बजाय स्टैंड पर रखना अच्छा माना जाता है. इसे लकड़ी या धातु के स्टैंड पर रखा जा सकता है. मान्यता है कि सही तरीके से रखा गया यह पौधा घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मदद करता है .

    एरेका पाम
    एरेका पाम आकार में अपेक्षाकृत बड़ा पौधा होता है और घर की खूबसूरती बढ़ाता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार इसे भी सीधे जमीन पर रखने के बजाय मजबूत स्टैंड पर रखना उचित माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहता है .

  • राधा अष्टमी 2026 कब है? आज या कल, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    राधा अष्टमी 2026 कब है? आज या कल, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    हर साल राधा अष्टमी का पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय और शक्ति स्वरूपा श्री राधा रानी के प्रकटोत्सव के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राधा रानी का जन्म श्री कृष्ण के जन्मोत्सव (जन्माष्टमी) के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है.

    इस दिन जो भक्त सच्चे मन से श्री राधा-कृष्ण की पूजा और व्रत करते हैं, उनके जीवन में सुख-समृद्धि, प्रेम और शांति बनी रहती है. ऐसा माना जाता है कि केवल श्रीकृष्ण की पूजा से पूर्ण फल नहीं मिलता, जब तक कि उनके साथ राधा रानी की भी आराधना ना की जाए. इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और खासकर बरसाना और मथुरा-वृंदावन में इस पर्व को बहुत ही भव्य और धूमधाम से मनाया जाता है.

    वहीं, हर बार की तरह इस बार भी राधा अष्टमी की तिथि को लेकर कंफ्यूजन है. कुछ लोग कह रहे हैं कि राधा अष्टमी कल मनाई जानी चाहिए और कुछ लोग कह रहे हैं आज. तो आइए जानते हैं कि राधा अष्टमी की सही तिथि क्या रहेगी.

    कब मनाई जाएगी राधा अष्टमी 2026 (Radha Ashtami 2026 Date)
    द्रिक पंचांग और उदयातिथि के अनुसार, राधा अष्टमी 19 सितंबर 2026, शनिवार यानी कल के दिन मनाने की सलाह दी जा रही है.

    राधा अष्टमी 2026 तिथि (Radha Ashtami 2026 Tithi)
    द्रिक पंचांग के अनुसार, राधा अष्टमी की तिथि 18 सितंबर यानी आज दोपहर 1 बजे शुरू होगी और तिथि का समापन 19 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगा.

    राधा अष्टमी 2026 पूजन शुभ मुहूर्त (Radha Ashtami 2026 Pujan Shubh Muhurat)
    राधा अष्टमी पर पूजन का सबसे उत्तम समय 19 सितंबर की सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा. क्योंकि शास्त्रों के अनुसार श्री राधा रानी का जन्म दोपहर के समय हुआ था, इसलिए इस समयावधि में पूजा करना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है.

    राधा अष्टमी 2026 पूजन विधि (Radha Ashtami 2026 Pujan Vidhi)
    राधा अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें. फिर, व्रत का संकल्प लें. फिर, पूजा स्थल पर एक साफ चौकी बिछाकर उस पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं. फिर, चौकी पर तांबे या मिट्टी का कलश स्थापित करें. कलश के पास या चौकी पर श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. यदि संभव हो, तो राधा रानी का पंचामृत से अभिषेक करें. राधा रानी को सुंदर वस्त्र और आभूषणों से सजाएं. इसके बाद उन्हें रोली, अक्षत (चावल), चंदन, फूल, धूप, दीप और नैवेद्य (फल और मिठाइयां) अर्पित करें. आखिरी में ऊं श्री राधायै नमः मंत्र का जाप करें, कथा सुनें और अंत में घी का दीपक जलाकर आरती करें.

    सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें
    राधा अष्टमी के दिन पूजा के दौरान श्री राधा रानी को सुहाग की वस्तुएं अर्पित करें. पूजा के बाद इनमें से थोड़ा सा सिंदूर या प्रसाद स्वरूप सुहाग की सामग्री अपने घर की सुहागन महिलाओं को दें या माता रानी के चरणों में अर्पित रहने दें. इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ती है.

    राधा-कृष्ण को इत्र और पीले फूल चढ़ाएं
    राधा रानी और कृष्ण जी को इत्र बेहद प्रिय है. इस दिन राधा-कृष्ण को गुलाब या चमेली का इत्र अर्पित करें. साथ ही, उन्हें पीले या गुलाबी रंग के ताजे फूल (जैसे गेंदे या गुलाब की माला) चढ़ाएं. ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आकर्षण बढ़ता है.

  • राधा रानी की मृत्यु कैसे हुई? अंतिम समय में कृष्ण ने बजाई बांसुरी, जानें पूरी पौराणिक कथा

    राधा रानी की मृत्यु कैसे हुई? अंतिम समय में कृष्ण ने बजाई बांसुरी, जानें पूरी पौराणिक कथा

     राधा रानी की मृत्यु कैसे हुई थी? इसे लेकर तरह-तरह की कथाएं प्रचलित हैं. अलग-अलग धार्मिक परंपराओं और लोककथाओं में राधा रानी के जीवन के अंतिम समय को अलग-अलग तरीके से बताया गया है. लेकिन आज हम उस कथा को जानेंगे, जो पुराणों और वैष्णव परंपरा से जुड़ी कथाओं में मिलती है.

    भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का प्रेम भारतीय भक्ति परंपरा में प्रेम, समर्पण और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. दोनों का जन्म एक ही तिथि यानी अष्टमी को हुआ था, लेकिन दोनों के जन्म पक्ष अलग थे.

    श्री कृष्ण और राधा रानी का जन्म एक ही तिथि पर हुआ था
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था. वहीं राधा जी का प्राकट्य भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को माना जाता है. यानी भगवान कृष्ण के जन्म के करीब 15 दिन बाद राधाष्टमी का पर्व आता है. इसी दिन राधा रानी के प्राकट्य का उत्सव मनाया जाता है.

    राधा जी के पिता का नाम वृषभानु और माता का नाम कीर्ति बताया जाता है. बरसाना को राधा रानी की जन्मभूमि माना जाता है. उनका लालन-पालन बरसाना में हुआ और वृंदावन से भी उनका गहरा संबंध बताया जाता है.

    बांसुरी की धुन पर खिंची चली आती थीं गोपियां
    राधा रानी और श्री कृष्ण के बीच प्रेम को सामान्य सांसारिक प्रेम से अलग दिव्य और आध्यात्मिक प्रेम के रूप में देखा जाता है. मान्यता है कि जब भगवान कृष्ण वृंदावन में अपनी बांसुरी बजाते थे, तो उसकी धुन सुनकर गोपियां सब कुछ भूलकर उनकी ओर खिंची चली आती थीं.

    काव्य परंपरा में भी कृष्ण की बांसुरी के प्रभाव का बेहद सुंदर वर्णन मिलता है. बांसुरी की धुन कानों में पड़ते ही गोपियां सामाजिक मर्यादाओं और सांसारिक बंधनों को भूलकर कृष्ण की ओर चली आती थीं. इन गोपियों में राधा रानी का स्थान सबसे विशेष माना गया है. राधा और कृष्ण का प्रेम भक्ति परंपरा में आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक भी माना जाता है.

    क्या राधा-कृष्ण का विवाह हुआ था?
    राधा और कृष्ण के विवाह को लेकर भी अलग-अलग धार्मिक परंपराओं में अलग मान्यताएं मिलती हैं. ब्रह्मवैवर्त पुराण से जुड़ी परंपरा में राधा-कृष्ण के विवाह का वर्णन मिलता है. इस कथा के अनुसार, भांडीर वन में ब्रह्मा जी ने राधा और कृष्ण का विवाह कराया था. मान्यता है कि इस विवाह के समय कई देवी-देवता भी साक्षी बने थे.

    वृंदावन के पास स्थित भांडीर वन आज भी राधा-कृष्ण की इस कथा से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है. यहां राधा-कृष्ण विवाह की कथा से जुड़े स्थानों और परंपराओं के दर्शन किए जाते हैं.

    श्री कृष्ण के वृंदावन छोड़ने के बाद क्या हुआ?
    समय बीतता गया और भगवान कृष्ण वृंदावन छोड़कर मथुरा चले गए. इसके बाद वे द्वारका चले गए. दूसरी ओर राधा रानी का जीवन बरसाना और वृंदावन से जुड़ा रहा. श्री कृष्ण के मथुरा और फिर द्वारका चले जाने के बाद राधा और कृष्ण का मिलना बेहद दुर्लभ हो गया था.

    कहा जाता है कि एक बार दोनों की मुलाकात कुरुक्षेत्र में हुई थी. उस समय सूर्य ग्रहण के अवसर पर भगवान कृष्ण द्वारका से कुरुक्षेत्र आए थे. नंद बाबा और वृंदावन के कई गोप-गोपिकाएं भी वहां पहुंचे थे. इसी दौरान राधा रानी और भगवान कृष्ण की भी मुलाकात हुई.

    द्वारका में हुई राधा-कृष्ण की अंतिम मुलाकात
    राधा-कृष्ण की अंतिम मुलाकात को लेकर एक प्रसिद्ध पौराणिक कथा द्वारका से जुड़ी है. कथा के अनुसार, अपने जीवन के प्रमुख दायित्वों से मुक्त होने के बाद राधा रानी भगवान कृष्ण से मिलने द्वारका पहुंचीं. वहां उन्होंने भगवान कृष्ण के महल में जाकर उनसे मुलाकात की.

    कहा जाता है कि राधा जी को देखकर भगवान कृष्ण बेहद प्रसन्न हुए. राधा रानी के अनुरोध पर कृष्ण ने उन्हें महल में एक जिम्मेदारी भी सौंपी. इसके बाद राधा रानी कुछ समय तक द्वारका में रहकर महल के कार्यों में सहयोग करती रहीं और अवसर मिलने पर भगवान कृष्ण के दर्शन करती थीं. लेकिन द्वारका का राजसी वातावरण राधा रानी को वह आनंद नहीं दे पा रहा था, जो उन्हें वृंदावन में कृष्ण के साथ महसूस होता था.

    क्यों छोड़ दिया था राधा रानी ने द्वारका का महल?
    वृंदावन में राधा रानी का जीवन कृष्ण की भक्ति और प्रेम से जुड़ा था. द्वारका में रहते हुए उन्हें महसूस हुआ कि वह पहले जैसा दिव्य प्रेम और अपनापन महसूस नहीं कर पा रही हैं. धीरे-धीरे वह उदास रहने लगीं. आखिरकार उन्होंने द्वारका का महल छोड़ दिया और एकांत स्थान पर चली गईं.

    समय बीतता गया. राधा रानी कमजोर होती गईं और उनके मन में भगवान कृष्ण की स्मृतियां और भी गहरी होती चली गईं.

    अंतिम समय में कृष्ण ने दिया राधा को दर्शन
    कथा के अनुसार, जब राधा रानी ने अपने अंतिम समय में भगवान कृष्ण को याद किया, तब कृष्ण उनके सामने प्रकट हुए. भगवान कृष्ण ने राधा जी से कहा कि वह अपनी कोई इच्छा बताएं. लेकिन राधा रानी ने अपने लिए कुछ नहीं मांगा.

    भगवान कृष्ण ने जब दोबारा उनसे अपनी इच्छा बताने को कहा, तब राधा रानी ने केवल इतना कहा कि वह कृष्ण की बांसुरी सुनना चाहती हैं. वह वही बांसुरी की धुन सुनना चाहती थीं, जिसे उन्होंने वृंदावन में सुना था.

    बांसुरी की धुन सुनते-सुनते राधा रानी ने त्यागा था शरीर
    कथा के अनुसार, भगवान कृष्ण ने अपनी बांसुरी उठाई और उसी तरह बजाने लगे, जैसे वह वृंदावन में बजाया करते थे. कृष्ण बांसुरी बजाते रहे और राधा रानी उस मधुर धुन को सुनती रहीं. बांसुरी की धुन में खोई राधा रानी ने धीरे-धीरे अपने शरीर का त्याग कर दिया. पौराणिक कथा में आगे कहा जाता है कि राधा रानी की दिव्य आत्मा भगवान कृष्ण में विलीन हो गई. यही वजह है कि राधा-कृष्ण को केवल दो अलग-अलग स्वरूपों के रूप में नहीं, बल्कि एक ही दिव्य प्रेम और चेतना के दो रूपों के तौर पर भी देखा जाता है.

  • महाभारत के 7 अनसुने रहस्य, शिखंडी से दुर्योधन तक जानिए पूरी कहानी और रहस्य

    महाभारत के 7 अनसुने रहस्य, शिखंडी से दुर्योधन तक जानिए पूरी कहानी और रहस्य

    महाभारत केवल एक युद्ध की कहानी नहीं है. यह ऐसा महाग्रंथ है, जिसमें धर्म-अधर्म के संघर्ष के साथ-साथ रिश्तों, वचनों, त्याग, बदले और कर्म की कई कहानियां छिपी हुई हैं. कुरुक्षेत्र के इस युद्ध में भाई ने भाई के खिलाफ हथियार उठाया, शिष्य ने अपने गुरु से युद्ध किया और एक ही परिवार के लोग एक-दूसरे के सामने खड़े हो गए. महाभारत की यही खासियत है कि इसे जितनी बार पढ़ा जाए, हर बार कोई न कोई नई कथा या रहस्य सामने आता है. आज हम आपको महाभारत से जुड़े ऐसे ही कुछ प्रसंग बताएंगे, जिनका संबंध सीधे कुरुक्षेत्र युद्ध और उसके प्रमुख पात्रों से है.

    अंबा की कहानी और शिखंडी का जन्म
    महाभारत युद्ध में भीष्म पितामह की मृत्यु के पीछे शिखंडी की महत्वपूर्ण भूमिका थी. लेकिन शिखंडी के पीछे एक ऐसी कहानी थी, जो वर्षों पुराने अपमान और प्रतिशोध से जुड़ी थी. शिखंडी का पूर्वजन्म अंबा के रूप में बताया जाता है. अंबा काशी नरेश की पुत्री थीं. उनके साथ हुई घटनाओं के बाद उनके मन में भीष्म के प्रति गहरा आक्रोश पैदा हुआ. उन्होंने भीष्म के वध का संकल्प लिया और भगवान शिव की कठोर तपस्या की.

    मान्यता है कि भगवान शिव ने उन्हें वर दिया कि अगले जन्म में वह भीष्म की मृत्यु का कारण बनेंगी. इसके बाद अंबा ने अगले जन्म में शिखंडी के रूप में जन्म लिया था. कुरुक्षेत्र युद्ध के दौरान भीष्म शिखंडी के सामने अस्त्र उठाने से पीछे हट गए, क्योंकि वे शिखंडी को अंबा का पुनर्जन्म मानते थे. इसी परिस्थिति का लाभ उठाकर अर्जुन ने भीष्म पर बाण चलाए और अंततः भीष्म शरशय्या पर जा गिरे थे.

    अंबिका और अंबालिका के पुत्र कौन थे?
    अंबा के अलावा काशी नरेश की दो अन्य पुत्रियां थीं, अंबिका और अंबालिका. दोनों का विवाह हस्तिनापुर के राजकुमार विचित्रवीर्य से हुआ था. लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही विचित्रवीर्य की मृत्यु हो गई. उनके कोई संतान नहीं थी. ऐसे में हस्तिनापुर के राजवंश और सिंहासन के भविष्य को लेकर सत्यवती चिंतित हो उठीं.

    तब सत्यवती ने अपने पुत्र महर्षि वेदव्यास को बुलाया. धार्मिक परंपरा में वर्णित कथा के अनुसार, वंश को आगे बढ़ाने के लिए नियोग की व्यवस्था के तहत अंबिका और अंबालिका से संतान उत्पन्न करने की बात सामने आई. जब अंबिका वेदव्यास के सामने गईं तो भय के कारण उन्होंने अपनी आंखें बंद कर लीं. मान्यता है कि इसी वजह से उनके पुत्र धृतराष्ट्र जन्म से नेत्रहीन हुए. वहीं अंबालिका वेदव्यास को देखकर भय से पीली पड़ गईं. उनके पुत्र पांडु के शरीर का वर्ण पीला बताया गया.

    सत्यवती को जब यह पता चला कि दोनों राजकुमारों में कुछ विशेष शारीरिक परिस्थितियां हैं, तो उन्होंने स्वस्थ संतान की इच्छा से दोबारा प्रयास करने को कहा. लेकिन अंबिका खुद नहीं गईं और उन्होंने अपनी दासी को भेज दिया. उस दासी से विदुर का जन्म हुआ. विदुर आगे चलकर हस्तिनापुर के अत्यंत बुद्धिमान और नीति-कुशल मंत्री बने.

    यक्ष ने पांडवों से पूछे थे कठिन सवाल
    महाभारत का एक बेहद प्रसिद्ध प्रसंग पांडवों के वनवास के समय का है. वनवास के दौरान एक दिन पांडवों को बहुत प्यास लगी. पानी की तलाश में नकुल एक सरोवर के पास पहुंचे. वहां उन्हें एक अदृश्य आवाज सुनाई दी. आवाज ने चेतावनी दी कि सरोवर का पानी पीने से पहले उसके सवालों का जवाब देना होगा. लेकिन नकुल ने उस चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया और पानी पी लिया. कथा के अनुसार, वह वहीं अचेत होकर गिर पड़े.

    जब नकुल वापस नहीं लौटे तो सहदेव उन्हें खोजने गए. उनके साथ भी यही हुआ. इसके बाद अर्जुन और भीम वहां पहुंचे, लेकिन उन्होंने भी उस चेतावनी को नजरअंदाज किया और सरोवर का पानी पीते ही अचेत होकर गिर पड़े. अंत में युधिष्ठिर वहां पहुंचे. उन्होंने अपने चारों भाइयों को इस हालत में देखा तो दुखी हुए. जब वह सरोवर का पानी पीने के लिए आगे बढ़े, तो वही आवाज फिर सुनाई दी. युधिष्ठिर ने जल्दबाजी करने के बजाय उस अदृश्य सत्ता की बात मान ली और उसके सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हो गए.

    यक्ष के सवालों का युधिष्ठिर ने दिया जवाब
    यक्ष ने युधिष्ठिर से जीवन और धर्म से जुड़े कई कठिन सवाल पूछे. इन सवालों को महाभारत के 'यक्ष प्रश्न' के नाम से जाना जाता है. यक्ष ने पूछा कि हवा से भी तेज क्या चलता है? युधिष्ठिर ने उत्तर दिया- मन.

    इसके बाद पूछा गया कि पृथ्वी से भारी क्या है? युधिष्ठिर ने माता को इसका उत्तर बताया. आकाश से ऊंचा क्या है? इस पर उन्होंने पिता को उत्तर दिया. इसी तरह यक्ष ने उनसे धर्म, जीवन, मृत्यु और मनुष्य के आचरण से जुड़े कई प्रश्न पूछे. युधिष्ठिर ने सभी प्रश्नों के संतुलित उत्तर दिए.

    युधिष्ठिर ने नकुल को ही क्यों चुना?
    यक्ष युधिष्ठिर के जवाबों से प्रसन्न हुए और उनसे कहा कि वह अपने चारों भाइयों में से किसी एक को जीवित कर सकते हैं. युधिष्ठिर ने नकुल को जीवित करने की इच्छा जताई. यक्ष ने पूछा कि उन्होंने भीम या अर्जुन को क्यों नहीं चुना, जबकि युद्ध के समय उनकी आवश्यकता अधिक थी.

    युधिष्ठिर ने कहा कि वह माता कुंती के पुत्र हैं और नकुल माता माद्री के. कुंती का एक पुत्र जीवित है, इसलिए माद्री का भी एक पुत्र जीवित रहना चाहिए. युधिष्ठिर की इस बात से यक्ष प्रसन्न हुए. महाभारत की कथा के अनुसार, वह यक्ष वास्तव में धर्मदेव थे. उन्होंने युधिष्ठिर को आशीर्वाद दिया और उनके सभी भाइयों को पुनर्जीवित कर दिया.

    श्री कृष्ण ने शिशुपाल की 100 गलतियां क्यों माफ कीं?
    महाभारत में श्रीकृष्ण को केवल योद्धा या अर्जुन के सारथी के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने वचन का पालन करने वाले व्यक्ति के रूप में भी देखा जाता है. राजसूय यज्ञ के दौरान युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण को अग्रपूजा के योग्य माना. लेकिन शिशुपाल इससे बेहद नाराज हो गया और भरी सभा में कृष्ण का अपमान करने लगा.

    शिशुपाल की मां श्रीकृष्ण की बुआ थीं. शिशुपाल के जन्म से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, वह सामान्य बालक की तरह पैदा नहीं हुआ था. उसके तीन नेत्र और चार भुजाएं थीं. भविष्यवाणी की गई थी कि जिस व्यक्ति की गोद में जाने के बाद उसके अतिरिक्त अंग सामान्य हो जाएंगे, वही आगे चलकर उसकी मृत्यु का कारण बनेगा.

    जब शिशुपाल को श्रीकृष्ण की गोद में रखा गया तो उसके अतिरिक्त नेत्र और दो भुजाएं गायब हो गईं. यह देखकर उसकी मां चिंतित हो गईं और उन्होंने कृष्ण से शिशुपाल को क्षमा करने का वचन मांगा. कथा के अनुसार, श्रीकृष्ण ने वचन दिया कि वह शिशुपाल के सौ अपराधों को क्षमा करेंगे. राजसूय यज्ञ के दौरान शिशुपाल लगातार कृष्ण का अपमान करता रहा. जब उसके सौ अपराध पूरे हो गए, तब कृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से उसका वध कर दिया था.

    रुक्मिणी को लेकर शिशुपाल के मन में क्यों था आक्रोश?
    शिशुपाल का विवाह रुक्मिणी से होना तय बताया जाता है, लेकिन रुक्मिणी श्रीकृष्ण को अपना पति बनाना चाहती थीं. उन्होंने श्री कृष्ण को संदेश भेजकर अपनी इच्छा बताई थी. इसके बाद कृष्ण रुक्मिणी को लेकर विदर्भ से चले गए और दोनों का विवाह हुआ.

    रुक्मिणी से जुड़ी इस घटना को भी शिशुपाल के मन में कृष्ण के प्रति बढ़ती शत्रुता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, शिशुपाल और कृष्ण की दुश्मनी के पीछे केवल यही एक कारण नहीं माना जाता.

    दुर्योधन को गांधारी से मिला था वज्र जैसा शरीर?
    महाभारत से जुड़ी सबसे लोकप्रिय कथाओं में एक गांधारी और दुर्योधन की भी है. कुरुक्षेत्र युद्ध के 18वें दिन से पहले गांधारी अपने 100 पुत्रों में से केवल दुर्योधन को जीवित देख रही थीं. वह अपने आखिरी पुत्र को भी खोना नहीं चाहती थीं.

    एक प्रचलित कथा के अनुसार, वर्षों तक आंखों पर पट्टी बांधकर रहने के कारण गांधारी ने ऐसी तपस्या-शक्ति प्राप्त कर ली थी, जिससे उनकी दृष्टि अत्यंत शक्तिशाली हो गई थी. उन्होंने दुर्योधन को आदेश दिया कि वह स्नान करके बिना वस्त्रों के उनके सामने आए.

    कथा के लोकप्रिय संस्करण में बताया जाता है कि रास्ते में श्रीकृष्ण ने दुर्योधन को अपनी मां के सामने इस तरह जाने पर संकोच कराया. इसके बाद दुर्योधन ने अपनी जंघा को पत्तों से ढक लिया. जब गांधारी ने अपनी आंखों की पट्टी हटाकर दुर्योधन को देखा तो उनकी दृष्टि से उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा वज्र के समान कठोर हो गया. लेकिन पत्तों से ढकी उसकी जंघाएं वैसी नहीं बन सकीं.

    भीम ने दुर्योधन की जंघा पर ही क्यों किया वार?
    अगले दिन भीम और दुर्योधन के बीच गदा युद्ध हुआ. दुर्योधन को गदा युद्ध में बेहद कुशल योद्धा माना जाता था. युद्ध के दौरान भीम के कई प्रहार दुर्योधन पर प्रभावी नहीं हो रहे थे. इसी बीच श्रीकृष्ण ने भीम को दुर्योधन की जंघा की ओर संकेत किया.

    इसके बाद भीम ने दुर्योधन की जंघा पर प्रहार किया और वह गंभीर रूप से घायल होकर भूमि पर गिर पड़ा. हालांकि, दुर्योधन के शरीर को गांधारी की दृष्टि से वज्र के समान बनने और कृष्ण द्वारा उसे पत्तों से ढकने की कथा महाभारत की लोकप्रिय परंपराओं में मिलती है, जबकि इसके विवरण विभिन्न ग्रंथीय संस्करणों में अलग-अलग मिलते हैं. इसलिए इसे एक ही रूप में सभी पाठों का समान वर्णन नहीं माना जाना चाहिए.

    महाभारत की यही विशेषता है कि इसमें युद्ध के साथ-साथ मनुष्य के निर्णय, वचन, धर्म, रिश्तों और कर्म के परिणामों की भी गहरी कथाएं मिलती हैं. शिखंडी की प्रतिशोध की कहानी हो, यक्ष के सामने युधिष्ठिर की परीक्षा, शिशुपाल और कृष्ण का प्रसंग या दुर्योधन का अंतिम युद्ध, हर कथा अपने भीतर एक अलग संदेश और धार्मिक परंपरा समेटे हुए है.

  • मंगल का नीच गोचर आज से, 12 नवंबर तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत

    मंगल का नीच गोचर आज से, 12 नवंबर तक इन राशियों की चमकेगी किस्मत

    वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति और ऊर्जा, साहस व पराक्रम के कारक मंगल ग्रह का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. ग्रहों की चाल बदलते ही सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को शाम 04:44 बजे मंगल ग्रह अपनी नीच राशि यानी चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. कर्क राशि में मंगल को कमजोर (नीच का) माना जाता है, हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इसके परिणाम पूरी तरह नकारात्मक ही होंगे. यह गोचर 12 नवंबर 2026 तक रहेगा. इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, तो वहीं कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में जबरदस्त लाभ के योग बनेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं कि मंगल का यह नीच गोचर सभी 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव डालेगा.

    मंगल गोचर का मुख्य प्रभाव और क्या करें-क्या न करें?
    गुस्से पर नियंत्रण रखें: चूंकि मंगल उग्रता और एक्शन के प्रतीक हैं, इसलिए कर्क राशि में जाकर इनके प्रभाव से लोगों में जल्दबाजी या आक्रामक निर्णय लेने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है. ऐसे में अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है.

    आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें: इस अवधि में बड़े निवेश या वित्तीय निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें या पूरी गणना कर लें.

    रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी: हालांकि यह गोचर कुछ मामलों में देरी ला सकता है, लेकिन यह आपके लंबे समय से अटके हुए साहसिक कार्यों को पूरा करने की प्रेरणा भी देगा.

    12 राशियों पर मंगल गोचर का विस्तृत राशिफल:
    मेष राशि:
    संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. पारिवारिक जीवन में संबंधों के बीच तनाव उत्पन्न हो सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चिंता बनी रह सकती है.

    वृषभ राशि:
    छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. कार्यक्षेत्र में कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा, जिसके बाद ही आपको सफलता और तरक्की के योग मिलेंगे.

    मिथुन राशि:
    महत्वपूर्ण कार्यों में अचानक रुकावटें आ सकती हैं. स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. कोई भी गलत फैसला आपको आर्थिक नुकसान दे सकता है, इसलिए वाहन चलाते समय और हर कदम पर सतर्क रहें.

    कर्क राशि:
    चूंकि मंगल इसी राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए सेहत और रिश्तों के मामले में बाधाएं आ सकती हैं. गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें. घर की मरम्मत या नई खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है, लेकिन साथ ही आर्थिक लाभ के भी योग हैं.

    सिंह राशि:
    नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं. खर्चों की अधिकता से बजट बिगड़ सकता है. पारिवारिक अशांति से बचने का प्रयास करें और यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं से सावधान रहें.

    कन्या राशि:
    इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ परिणाम लेकर आ रहा है. आपके रुके हुए सारे काम तेजी से पूरे होंगे. करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

    तुला राशि:
    आर्थिक दृष्टि से लाभ तो मिलेगा, लेकिन साथ ही खर्चों का ग्राफ भी काफी ऊंचा रहेगा. मन में थोड़ी अशांति बनी रह सकती है. निवास स्थान या कार्यस्थल में परिवर्तन की संभावना बन रही है.

    वृश्चिक राशि:
    पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है. महत्वपूर्ण कार्यों में अड़चनें आने से मानसिक तनाव हो सकता है. सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें.

    धनु राशि:
    स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आपको घेर सकती हैं. परिवार में किसी सदस्य की सर्जरी या स्वास्थ्य दुर्घटना की स्थिति बन सकती है. विरोधी वर्ग आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, हालांकि कुछ गुप्त लाभ भी मिल सकते हैं.

    मकर राशि:
    नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा और नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे. नया कार्य शुरू करने या पूंजी निवेश करने के लिए समय अच्छा है, हालांकि किसी भी तरह की नई साझेदारी या कानूनी विवाद में बेहद सतर्क रहें.

    कुंभ राशि:
    संघर्ष के बाद अंततः आपको सफलता हासिल होगी. लंबे समय से चली आ रही किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिल सकती है. कुछ पुराने कर्जों या देनदारियों का निपटारा संभव है. घर या कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है.

    मीन राशि:
    कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और तरक्की के योग बनेंगे. आय के नए स्रोत हाथ लग सकते हैं. पुराने किए गए अच्छे कार्यों के लिए आपको सम्मान मिल सकता है. हालांकि, कार्यस्थल पर जल्दबाजी या गुस्से में कोई गलत निर्णय लेने से बचें, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है.

  • 18 सितंबर 2026 राशिफल: शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, मिल सकती है आर्थिक खुशखबरी

    18 सितंबर 2026 राशिफल: शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा खास, मिल सकती है आर्थिक खुशखबरी

    मेष राशि- आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है।

    वृषभ राशि- सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। दिन रोमांटिक रहेगा। आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें।

    मिथुन राशि- लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज ही प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। फिट रहने पर फोकस रखें। आज का दिन आलस भरा साबित हो सकता है।

    कर्क राशि- काम को समय पर पूरा करने पर फोकस रखें। सेहत के मामले में भाग्य साथ देगा। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान करें। खर्च को इस वक्त कंट्रोल करने की जरूरत है।

    सिंह राशि- आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। करियर में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से मनचाहा रिटर्न नहीं मिलेगा।

    कन्या राशि- अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए योग ट्राई करें। एक शानदार दिन के लिए तैयार हो जाएं। हाल ही में हुई किसी डील से भारी मात्रा में धन-लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही दिक्कतें सॉल्व हो जाएंगी।

    तुला राशि- घर में टेंशन का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आज का दिन थोड़ा सा स्ट्रेस भरा साबित हो सकता है। समय पर काम ना पूरा होने से सीनियर्स या मैनेजमेंट की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

    वृश्चिक राशि- धन का आगमन होगा लेकिन खर्च बढ़ने की संभावना भी ज्यादा है। बाहर के खाने से परहेज करें। आज के दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं।

    धनु राशि- व्यापार, सेहत, पैसों का मामला या हो लव लाइफ बड़े चेंज के लिए तैयार हो जाएं। तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी बिजी साबित हो सकता है।

    मकर राशि– कार्यालय में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बहुत ज्यादा प्रेशर न लें। वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ें। समय-समय पर ब्रेक जरूर लेते रहें। पार्टनर से सलाह लें।

    कुंभ राशि- दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके लिए नेगेटिव साबित हो सकती है। पॉजिटिव सोच बनाकर रखें। अपने काम पर फोकस करें। गॉसिप से दूर रहें।

    मीन राशि- जरूरत पड़ने पर फैमिली से सलाह लें। आपके रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ेंगे। सिंगल लोग रिलेशनशिप में आ सकते हैं। अपनी हेल्थ का ध्यान रखें और स्ट्रेस से बचें।

  • पर्स गिफ्ट करते समय न करें ये गलतियां, खाली वॉलेट देना माना जाता है अशुभ

    पर्स गिफ्ट करते समय न करें ये गलतियां, खाली वॉलेट देना माना जाता है अशुभ

    किसी खास मौके पर अपनों को पर्स या वॉलेट गिफ्ट करना आम बात है. यह ऐसा तोहफा है जो खूबसूरत होने के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी आता है. लेकिन वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में पर्स को केवल एक सामान नहीं माना जाता, क्योंकि इसका सीधा संबंध धन और आर्थिक स्थिति से जोड़ा जाता है. यही वजह है कि किसी को पर्स देते समय कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि छोटी-सी गलती भी इस तोहफे के शुभ प्रभाव को कम कर सकती है.

    खाली पर्स देकर न करें शुरुआत
    अगर आप किसी को पर्स गिफ्ट कर रहे हैं तो उसे बिल्कुल खाली न देने की सलाह दी जाती है. मान्यता के अनुसार पर्स में एक सिक्का या नोट रखकर देना शुभ माना जाता है. ऐसा करने के पीछे यह विचार है कि नए पर्स के साथ धन और समृद्धि की शुरुआत हो.

    रंग चुनते समय रखें ध्यान
    पर्स खरीदते समय उसका रंग भी महत्वपूर्ण माना जाता है. वास्तु की मान्यताओं में लाल, हरा, भूरा और सुनहरा जैसे रंग शुभ माने जाते हैं. वहीं बहुत गहरे रंग के पर्स को गिफ्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है. इसलिए तोहफा खरीदते समय सिर्फ पसंद ही नहीं, रंग का भी ध्यान रखा जा सकता है.

    खराब या टूटा पर्स गिफ्ट न करें
    किसी को उपहार में देने वाला सामान साफ-सुथरा और अच्छी स्थिति में होना चाहिए. खासतौर पर पर्स के मामले में पुराने, फटे, कटे या खराब क्वालिटी वाले पर्स को गिफ्ट करने से बचना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं में खराब और अस्त-व्यस्त वस्तुओं को सकारात्मकता के लिए अच्छा नहीं माना जाता.

    उधार के पैसों से गिफ्ट करने से बचें
    वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि किसी को पर्स गिफ्ट करने के लिए उधार लेकर पैसा खर्च नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि उपहार अपनी क्षमता के अनुसार देना बेहतर होता है. इसलिए अगर बजट कम है तो महंगा पर्स खरीदने के लिए कर्ज या उधार लेने के बजाय अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार ही तोहफा चुनें.

    पर्स गिफ्ट करते समय एक बात जरूर याद रखें
    पर्स को धन रखने की जगह माना जाता है, इसलिए इसे गिफ्ट करते समय साफ-सफाई, गुणवत्ता और उसके अंदर कुछ धन रखने जैसी बातों का ध्यान रखा जाता है. हालांकि ये बातें वास्तु और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं, इनका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है.

  • घर में मधुकामिनी का पौधा लगाने से मिलेंगे ये फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु नियम

    घर में मधुकामिनी का पौधा लगाने से मिलेंगे ये फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु नियम

    मधुकामिनी (Madhu Kamini / Orange Jasmine) का पौधा अपनी खूबसूरत हरी पत्तियों और सफेद, भीनी-भीनी खुशबू वाले फूलों के लिए जाना जाता है. बागवानी और सौंदर्य के अलावा, वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में भी इस पौधे का बहुत ऊंचा स्थान है.  इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और जीवन के कई वास्तु दोष दूर होते हैं. आइए विस्तार से जानते हैं मधुकामिनी के पौधे से जुड़े वास्तु नियम, इसके लाभ और रख-रखाव के सही तरीकों के बारे में.

    1. पौधे को लगाने की सही दिशा
    वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है.  किसी भी पौधे का शुभ फल तभी मिलता है जब उसे सही दिशा में लगाया जाए.

    उत्तर और पूर्व दिशा (ईशान्य कोण): मधुकामिनी के पौधे को हमेशा घर की उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान्य कोण) दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना जाता है.  यह दिशाएं देवताओं और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानी जाती हैं.  इस दिशा में यह पौधा तेजी से सकारात्मक परिणाम देता है.

    किन दिशाओं में रखने से बचें: इस पौधे को घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखने से बचना चाहिए, क्योंकि ये दिशाएं इसकी ऊर्जा के अनुकूल नहीं मानी जातीं.

    2. मुख्य वास्तु लाभ
    सकारात्मक ऊर्जा का संचार: इस पौधे के फूलों की प्राकृतिक और भीनी खुशबू घर के वातावरण को तरोताजा रखती है. यह मानसिक तनाव को कम कर घर में शांति और सुकून भरा माहौल बनाती है.

    आर्थिक समृद्धि: वास्तु के जानकारों के अनुसार, यह पौधा घर में धन और बरकत को आकर्षित करता है.  इसे घर के मुख्य द्वार के पास या बालकनी में सही दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

    पारिवारिक रिश्तों में मिठास: इसके नाम की तरह ही इसके प्रभाव से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, अपनापन और मधुर संबंध बने रहते हैं.  यह वैवाहिक जीवन में भी मिठास घोलने में मदद करता है.

    3. रख-रखाव और वास्तु से जुड़े जरूरी नियम
    स्वच्छता का विशेष ध्यान: पौधे के आसपास का स्थान हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए.  गमले के पास किसी भी प्रकार का कड़ा-कचरा या गंदगी जमा न होने दें.

    सूखे पत्तों और शाखाओं को हटाएं: यदि पौधे की कोई टहनी या पत्तियां सूख जाएं, तो उन्हें तुरंत काटकर अलग कर दें.  वास्तु के अनुसार, घर में सूखा या मुरझाया हुआ पौधा नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है.

    नियमित सिंचाई और देखभाल: पौधे को पर्याप्त धूप और पानी दें ताकि उसकी ताजगी बनी रहे. हरा-भरा और स्वस्थ पौधा घर में हमेशा सकारात्मकता और तरक्की लेकर आता है.