Author: NewseDay

  • Navratri 2026: मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए करें पूजा, जानें बीज मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि

    Navratri 2026: मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए करें पूजा, जानें बीज मंत्र, स्तोत्र और पूजन विधि

     Sharadiya Navratri: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। यह स्वरूप शांति, साहस और वीरता का अद्भुत संगम है। मां का मस्तक अर्धचंद्र से सुशोभित है, जिसके कारण इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। सिंह पर सवार मां की दस भुजाएं हैं, जिनमें खड्ग, त्रिशूल, गदा, धनुष, बाण, कमंडलु, माला, वर मुद्रा, अभय मुद्रा और खप्पर शोभित हैं। इनकी पूजा से भय, कष्ट और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है तथा बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं तीसरे दिन की पूजा विधि और शक्तिशाली मंत्र।

    मां चंद्रघंटा का स्वरूप और महत्व
    मां चंद्रघंटा का रूप सौम्य और भयंकर दोनों है। सिंह पर सवार होने से वे दुष्टों का संहार करने में तत्पर रहती हैं, वहीं अर्धचंद्र से सुशोभित मस्तक शांति और शीतलता का प्रतीक है। तीसरे दिन इनकी उपासना करने से भक्तों के मन में भय समाप्त होता है, साहस बढ़ता है और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। मां की कृपा से बुद्धि तीव्र होती है और जीवन में स्थिरता आती है। यह दिन विशेष रूप से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।

    मां चंद्रघंटा की पूजा विधि
    तीसरे दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नानादि कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल पर लाल या सफेद वस्त्र बिछाकर मां चंद्रघंटा की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। कलश में जल भरकर उसमें सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें। घी का दीपक जलाएं और लाल फूल, चंदन, रोली, अक्षत और फल अर्पित करें। नैवेद्य में खीर, हलवा या फल चढ़ाएं। पूजा के दौरान नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करें। अंत में मां की आरती करें और प्रसाद वितरण करें।

    महामंत्र और बीज मंत्र
    मां चंद्रघंटा का मुख्य महामंत्र:
    या देवी सर्वभूतेषु माँ चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

    बीज मंत्र:
    ऐं श्रीं ह्रीं क्लीं चंद्रघंटायै नम:॥
    या
    ऐं श्रीं शक्तये नम:॥

    इन मंत्रों का कम से कम 108 बार जाप करें। रोजाना जाप से मन शांत होता है और मां की कृपा प्राप्त होती है।

    चंद्रघंटा स्तोत्र
    ध्यान वन्दे वाच्छित लाभाय चन्द्रर्घकृत शेखराम।

    सिंहारूढा दशभुजां चन्द्रघण्टा यशंस्वनीम्घ

    कंचनाभां मणिपुर स्थितां तृतीयं दुर्गा त्रिनेत्राम।

    खड्ग, गदा, त्रिशूल, चापशंर पद्म कमण्डलु माला वराभीतकराम्घ

    पटाम्बर परिधानां मृदुहास्यां नानालंकार भूषिताम।

    मंजीर हार, केयूर, किंकिणि, रत्‍‌नकुण्डल मण्डिताम्घ

    प्रफुल्ल वंदना बिबाधारा कांत कपोलां तुग कुचाम।

    कमनीयां लावाण्यां क्षीणकटिं नितम्बनीम्घ

    यह स्तोत्र पढ़ने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

    उपासना मंत्र
    पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।

    प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघंटेति विश्रुता॥

    यह मंत्र मां से प्रसन्नता और आशीर्वाद मांगने के लिए अत्यंत प्रभावी है।

    पूजा में विशेष ध्यान रखने योग्य बातें
        पूजा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करें।
        मां को सफेद या लाल फूल, चंदन और खीर का भोग लगाएं।
        पूजा के समय मन में कोई नकारात्मक विचार न लाएं।
        जाप के दौरान माला का उपयोग करें और एकाग्रता बनाए रखें।
        व्रत रखने वाले भक्त फलाहार या सात्विक भोजन करें।

    मां चंद्रघंटा की सच्ची भक्ति से भक्तों को निर्भीकता, शांति और सफलता प्राप्त होती है। तीसरे दिन इन मंत्रों का जाप करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं।

  • कैंसर उपचार में बड़ी उम्मीद, नई तकनीक से ट्यूमर को निशाना बनाना होगा आसान; स्वस्थ अंगों को बचाने में मिलेगी मदद

    कैंसर उपचार में बड़ी उम्मीद, नई तकनीक से ट्यूमर को निशाना बनाना होगा आसान; स्वस्थ अंगों को बचाने में मिलेगी मदद

    इंदौर 

    कैंसर मरीजों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीक पर हो रहे शोध से संभावना है कि उपचार के दौरान कैंसर के ट्यूमर पर नजर रखते हुए रेडिएशन दिया जा सकेगा। इससे कैंसरग्रस्त हिस्से पर सटीक निशाना लगाने और आसपास के स्वस्थ अंगों को नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। भविष्य में ऐसी व्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य है, जिसमें सुबह बीमारी की पहचान हो, दोपहर तक जांच और इलाज की प्रक्रिया शुरू हो जाए और उपचार के बाद मरीज को जल्द घर भेजा जा सके। यह बात इंग्लैंड में इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च और द रॉयल मार्सडेन एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के ज्वाइंट डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के प्रमुख प्रो. उवे ओएल्फके ने कैंसर उपचार में रेडियोथेरेपी की बदलती तकनीक पर चर्चा में कही।

    कैंसर के आधुनिक उपचार में कर रहे शोध
    वे करीब दो दशक से रेडियोथेरेपी, मेडिकल फिजिक्स और कैंसर के आधुनिक उपचार से जुड़ी तकनीकों पर शोध कर रहे हैं। वे इंटरनेशनल साइंटिफिक एक्सचेंज प्रोग्राम मीट द प्रोफेसर के तहत इंदौर पहुंचे थे। यहां उन्होंने ऑन्कोलॉजी के जटिल और अस्पष्ट पहलुओं पर काम करना, रेडिएशन थेरेपी अनुसंधान की चुनौतियां और अवसर विषय पर विचार साझा किए। उन्होंने एक दिन पहले आरआर कैट में भी विशेष सत्र लेकर इसी विषय पर चर्चा की। उनके मुताबिक, कैंसर के बेहतर उपचार के लिए आधुनिक तकनीक के साथ वैज्ञानिक शोध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण है।

    भारतीय कैंसर केंद्रों की सराहना

    प्रो. ओएल्फके ने रियल टाइम ट्यूमर थेरेपी पर कहा कि इस तकनीक में उपचार के दौरान ट्यूमर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती है। सांस लेने जैसी शारीरिक गतिविधियों के कारण भी कुछ ट्यूमर की स्थिति बदल सकती है। ऐसे में इमेजिंग तकनीक से ट्यूमर की वास्तविक स्थिति के अनुसार रेडिएशन देने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रो. ओएल्फके के शोध का प्रमुख क्षेत्र यह भी है कि रेडिएशन थेरेपी को प्रभावी कैसे बनाया जाए। उन्होंने भारत में रेडियोथेरेपी की आधुनिक सुविधाओं पर संतोष जताया। मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां उपलब्ध सुविधाएं यूरोप के कैंसर केंद्रों के स्तर की हैं।

  • Horoscope Today: 13 अक्टूबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? जानें सभी 12 राशियों का हाल

    Horoscope Today: 13 अक्टूबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? जानें सभी 12 राशियों का हाल

    मेष
    आज एक शानदार दिन के लिए तैयार हो जाएं। हाल ही में हुई किसी डील से भारी मात्रा में धन का आगमन हो सकता है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। अपने करियर पर ध्यान दें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

    वृषभ
    आज के दिन प्रेम जीवन में चल रही दिक्कतें सॉल्व हो सकती हैं। फिट रहने पर फोकस रखें। करियर के मामले में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।

    मिथुन
    आज आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से मनचाहा रिटर्न नहीं मिलेगा। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए योग ट्राई करें। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है।

    कर्क
    आज करियर में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दिन रोमांटिक रहेगा। जरूरत पड़ने पर फैमिली या पार्टनर से सलह लें। आज का दिन कुछ लोगों के लिए काफी बिजी साबित हो सकता है।

    सिंह
    आज काम को समय पर पूरा करने पर फोकस रखें। पॉजिटिव सोच बनाकर रखें। अपने काम पर फोकस करें। कार्यालय में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बहुत ज्यादा प्रेशर न लें।

    कन्या
    आज खर्च को इस ससमी कंट्रोल करने की जरूरत है। बिजनेस, सेहत, पैसों का मामला या हो लव लाइफ बड़े चेंज के लिए तैयार हो जाएं। नई शुरुआत को खुली बांहों से अपनाएं। डाइट को हेल्दी रखें।

    तुला
    आज का दिन आलस भरा साबित हो सकता है। आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके लिए नेगेटिव साबित हो सकती है। गॉसिप से दूर रहें।

    वृश्चिक
    आज इन्वेस्टमेंट को लेकर स्ट्रेटजी बनाने पर ध्यान दें। आज का दिन थोड़ा सा स्ट्रेस भरा साबित हो सकता है। समय पर काम ना पूरा होने से सीनियर्स या मैनेजमेंट की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

    धनु
    आज सेहत के मामले में भाग्य साथ देगा। वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ें। समय-समय पर ब्रेक जरूर लेते रहें। आपका आज का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है।

    मकर
    आज के दिन अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट प्लान करें। आज का आपका दिन काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें।

    कुंभ
    आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। धन का आगमन होगा। बाहर के खाने से परहेज करें। आपका दिन इनोवेटिव विचारों पर फोकस करने वाला दिन है। लव के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा।

    मीन
    आज लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों को प्रेम जीवन में आ रही दिक्कतों पर फोकस करना चाहिए। खर्च बढ़ने की संभावना भी है। अपने प्रोफेशनल जीवन में चुनौतियों के साथ-साथ रचनात्मकता की उम्मीद करें।

  • मंत्री सारंग ने वर्चुअल किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

    मंत्री सारंग ने वर्चुअल किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

    भोपाल
    सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 77 के हाउसिंग बोर्ड गैस राहत कॉलोनी में सीवेज एवं विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा में विकास कार्यों को सुनियोजित एवं चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। विधानसभा के प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, सीवेज, जल निकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रयास है कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।

    अमृत 2.0 परियोजना के तहत ये होंगे विकास कार्य
    अमृत 2.0 परियोजना के तहत वार्ड क्र. 77 में लगभग 18 करोड़ से अधिक की लागत से कुल 23.11 किलोमीटर का सीवेज नेटवर्क बिछाया जायेगा। इस परियोजना के तहत बिछाए जाने वाले नेटवर्क में 1111 मेनहोल एवं 1552 चेम्बर का निर्माण किया जाएगा। उक्त प्रस्तावित सीवेज नेटवर्क के माध्यम से कुल 3104 घरों को मेनलाइन से जोड़ा जायेगा।

    जलप्रदाय अमृत 2.0 परियोजना के तहत ये होंगे कार्य
    अमृत 2.0 परियोजना के अंतर्गत भोपाल जल प्रदाय परियोजना में जोन क्रमांक 17 के वार्ड क्रमांक 77 में कुल 5 किलोमीटर का जलप्रदाय नेटवर्क बिछाया जायेगा। राशि 5 करोड़ से अधिक की लागत से कुल 3104 घरों में नये कनेक्शन दिये जाएंगे, जिससे वार्ड की जनता को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सकेगा।

     

  • पंत चोटिल, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम में किया शामिल

    पंत चोटिल, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम में किया शामिल

    नई दिल्ली  
    ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पंत चोटिल हैं जिस कारण वह भारत ए के लिए पहले दो मैचों में उपलब्ध नहीं रह सकेंगे। बीसीसीआई ने पंत के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा की है। भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पंत चोटिल होने के कारण शुरुआती दो मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पंत के तीसरे मैच में उपलब्ध होने पर बाद में सूचना दी जाएगी। पुरुष चयन समिति ने पंत की जगह दो मैचों के लिए कुमार कुशाग्र को भारत ए टीम में शामिल किया है।

    बीसीसीआई ने पंत की फिटनेस पर दिया अपडेट
    बीसीसीआई ने बयान में कहा, ऋषभ पंत की न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी। उन्हें पहले दो मैचों से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज को ईरानी कप में शेष भारत की कप्तानी करते समय लेफ्ट साइड स्ट्रेन आ गया था। वह फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। तीसरे मैच में उनके खेलने पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

    सीरीज का कार्यक्रम
    भारत ए टीम 24 अक्तूबर से 10 नवंबर तक न्यूजीलैंड के दौरे पर तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेलेगी। ये मैच लिंकन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है, जिसमें केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के होने से भारत ए की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत होगी। इन खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले तैयारियां पुख्ता करने का अच्छा अवसर होगा। भारत ए टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल करेंगे। वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

    भारत ए की अपडेटेड टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (शुरुआती दो मैचों के लिए)।

     

  • LoC पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई, लश्कर कमांडर समेत 4 ढेर

    LoC पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई, लश्कर कमांडर समेत 4 ढेर

    पुंछ  
    चारों आतंकियों के पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के पुंछ जिले के हजीरा तहसील के मंडला, मदारपुर इलाके का निवासी होने की पुष्टि की गई है।  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बारूदी सुरंग धमाके में लश्कर-ए-ताइबा के टॉप कमांडर समेत चार आतंकवादी मारे गए। ये सभी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर बड़ी वारदात की फिराक में थे। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। इसके तुरंत बाद भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बलों ने अग्रिम चौकियों पर हाई अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी है।

    चारों आतंकी गुलाम कश्मीर के रहने वाले थे
    अधिकारियों ने बताया कि भीषण धमाका सोमवार को जीरो लाइन (एलओसी) पर सतवाल-नाकी गांव इलाके के पास हुआ। विस्फोट के समय पाकिस्तानी क्षेत्र से भारतीय सीमा में घुसपैठियों के एक दल की आवाजाही देखी जा रही थी। आधिकारिक तौर मारे जाने या घायल घुसपैठियों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि धमाके में मारे गए आतंकी गुलाम कश्मीर में पुंछ जिले हाजीरा तहसील के मंडला और मदारपुर गांव के रहने वाले थे। इनकी पहचान लश्कर का टॉप कमांडर मोहम्मद फैजान, मोहम्मद इश्तियाक, मोहम्मद वकास और मोहम्मद आसिम के रूप में हुई है।

    पाकिस्तान ने किया सोशल मीडिया पर दावा
    पाकिस्तान का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है जिसमें आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है। वहीं भारतीय अधिकारियों ने बताया कि धमाके के फौरन बाद सेना ने घुसपैठ की किसी भी अन्य संभावित साजिश अथवा सुरक्षा में सेंध को नाकाम करने के लिए निगरानी तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।

    मेंढर में दो लैंडमाइन बरामद
    इस बीच, पुंछ के ही मेंढर सेक्टर में सतर्क भारतीय जवानों ने एक और बड़ी अनहोनी को टाल दिया। सोमवार को बसोनी इलाके में सीमा सुरक्षा बाड़ के पास नियमित ट्रैक निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान जवानों की नजर जमीन में दबी दो बारूदी सुरंगों पर पड़ी। पहली लैंडमाइन सुबह करीब 8:25 बजे और दूसरी दोपहर लगभग 12:10 बजे देखी गई। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते ने दोनों दोनों बारूदी सुरंगों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।

     

  • MP के दोनों डिप्टी CM को नहीं मिले इनोवा क्रिस्टा-हाइब्रिड

    MP के दोनों डिप्टी CM को नहीं मिले इनोवा क्रिस्टा-हाइब्रिड

    इंदौर
    मध्य प्रदेश सरकार का खजाना इन दिनों नई गाड़ियां खरीदने की अनुमति नहीं दे रहा है। दोनों उप मुख्यमंत्रियों जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने इनोवा क्रिस्टा हाइब्रिड कार की मांग की है।

    गृह विभाग के स्टेट गैरेज की ओर से इसके लिए बजट का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया था, जिसे बजट की कमी बताकर लौटा दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि नए वाहन अभी नहीं लिए जा रहे हैं, इसलिए फिलहाल पुराने वाहनों की मरम्मत कराकर काम चलाया जाए।

    द्वितीय अनुपूरक बजट की तैयारी, अनावश्यक खर्च पर रोक
    दरअसल द्वितीय अनुपूरक बजट की तैयारी में जुटे वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि ऐसा कोई प्रस्ताव न भेजा जाए, जिससे राज्य के वित्तीय संसाधनों पर अनावश्यक भार पड़े। राज्य सरकार पर कर्ज भी पांच लाख 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। बता दें कि प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों के लिए जो वाहन खरीदे जाते हैं, वे हाइब्रिड नहीं होकर बेस मॉडल के होते हैं।

     

  • ओपी माथुर केरलम, आर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल नियुक्त

    ओपी माथुर केरलम, आर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल नियुक्त

    नई दिल्ली
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले की घोषणा की है। ओम प्रकाश माथुर को केरलम से जोड़ा गया है, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के पूर्णकालिक राज्यपाल होंगे। सुधा यादव को कर्नाटक, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने सोमवार को 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, सुधा यादव को कर्नाटक, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, दुष्यंत गौतम को सिक्किम, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु और डॉ. ढाल सिंह को उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों से जुड़े आदेश संबंधित राज्यपालों के अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगे।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपालों की निम्नलिखित नियुक्तियां कीं
        सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
        केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
        ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
        डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
        डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
        दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

    आर्लेकर को तमिलनाडु का पूर्णकालिक राज्यपाल बनाया गया
    केरलम से स्थानांतरित किए गए राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मार्च से ही तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। उस समय आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। ताजा आदेश के बाद आर्लेकर तमिलनाडु के नियमित राज्यपाल होंगे। गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष आर्लेकर हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल के रूप में भी काम कर चुके हैं।

    ओम प्रकाश माथुर उनकी जगह केरलम के राज्यपाल का पद संभालेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सांसद माथुर ने जुलाई 2024 में सिक्किम के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था।

    चार राज्यों को मिले नए राज्यपाल
        ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पलामू से लोकसभा के पूर्व सांसद राम हरि बाबू कंभमपति की जगह लेंगे। कंभमपति ने जनवरी 2025 में ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।
        सुधा यादव कर्नाटक की नई राज्यपाल होंगी। महेंद्रगढ़ से भाजपा की पूर्व सांसद और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की पूर्व सदस्य यादव, थावरचंद गहलोत की जगह लेंगी।
         
        मध्य प्रदेश के बालाघाट से लोकसभा के पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह लेंगे।
        भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे। वह ओम प्रकाश माथुर का स्थान लेंगे।
        राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में हरि बाबू कंभमपति, थावरचंद गहलोत और गुरमीत सिंह के लिए किसी नई जिम्मेदारी की घोषणा नहीं की गई है।

  • कफ सिरप फैक्ट्री कांड: STF ने अभिषेक निगम को दबोचा

    कफ सिरप फैक्ट्री कांड: STF ने अभिषेक निगम को दबोचा

    भोपाल
    स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशीले कफ सीरप की अवैध सप्लाई के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपित अभिषेक निगम को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपित रीवा का रहने वाला है और पुलिस कार्रवाई के बाद फरार हो गया था। एसटीएफ की विशेष टीम ने उसे सात अक्टूबर को उत्तराखंड के देहरादून से पकड़ा। ट्रांजिट वारंट पर भोपाल लाकर उसे पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।

    भोपाल में चल रही थी अवैध कफ सीरप की फैक्ट्री
    एसटीएफ ने 30 मई 2026 को भोपाल के गांधीनगर स्थित पटेल सिटी में नशीले कफ सीरप की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था। कार्रवाई के दौरान 74 हजार बाटल कोडीनयुक्त कफ सीरप बरामद किए गए थे। ये सीरप ‘आनरेक्स’ और ‘आफकफ’ नाम से तैयार किए जा रहे थे। जांच में सामने आया था कि अभिषेक निगम, राहुल कुशवाह और सीटी जैन निवासी सागर के साथ मिलकर कोडीनयुक्त कफ सीरप की अवैध सप्लाई करता था।

    मामले में अब तक 25 आरोपित गिरफ्तार
    रीवा में एसटीएफ की कार्रवाई के बाद अभिषेक फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर एसटीएफ के उप पुलिस महानिरीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में अब तक 25 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसटीएफ की भोपाल इकाई मामले की आगे जांच कर रही है।

  • प्रदेश में फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी, अब तक 4 लाख 6 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त

    प्रदेश में फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी, अब तक 4 लाख 6 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त

    भोपाल
    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा फार्म-6 प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि 1 अक्टूबर से अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 6 हजार 338 फार्म-6 प्राप्त हुए हैं। इनमें 18 से 19 आयु वर्ग के 1 लाख 92 हजार 851 फार्म शामिल हैं।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री झा ने बताया है कि फार्म-6 प्राप्त करने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न स्थानों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।