Author: NewseDay

  • स्कूलों को बम धमकी के बाद दिल्ली में अलर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

    स्कूलों को बम धमकी के बाद दिल्ली में अलर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

    नई दिल्ली

    दिल्ली के कम से कम छह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह इन स्कूल प्रशासनों को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गईं। स्कूलों को खाली कराया गया। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड स्कूल परिसरों की जांच कर रहे हैं। धमकी में दिल्ली को खालिस्तान बनाने की बात कही गई है।

    धमकी वाले लेटर में क्या लिखा
    धमकी भरे इमेल में कथित तौर पर दिल्ली को खालिस्तान बनाने की बात कही गई है। ईमेल में दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। 21 से 29 सितंबर के दौरान दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों में सफर न करने की सलाह दी गई है। ईमेल में दावा किया गया है कि पंजाब से दिल्ली आने वाली रेलवे पटरियों पर आईईडी ब्लास्ट किए जाएंगे।

    जानकारी के अनुसार, दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके के संस्कृत‍ि स्कूल, द ब्रिटिश स्कूल और नेवी चिल्ड्रन स्कूल समेत चार स्कूलों को सुबह करीब 9:30 बजे धमकी वाला ईमेल मिला। स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा के जरूरी कदम उठाए गए।
    पुलिस ने क्या बताया

    दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, उसे बम की धमकी से जुड़े 5 कॉल मिले। सुबह 9.41 बजे से 11.11 बजे के बीच स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित पांच कॉल प्राप्त हुए। इनमें से पहला कॉल सुबह 9.41 बजे हौज खास स्थित मदर इंटरनेशनल स्कूल से आया। परिसर में तलाशी अभियान के बाद धमकी झूठी पाई गई।

    चाणक्यपुरी स्थित नेवी चिल्ड्रन्स स्कूल के संबंध में सुबह 10:34 बजे दूसरी कॉल आई, जबकि तीसरी कॉल सुबह 10:50 बजे रोहिणी के सेक्टर 14 स्थित बाल भारती स्कूल से आई।

    राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले स्प्रिंगडेल्स स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल और बाल भारती पब्लिक स्कूल तथा करोल बाग पुलिस स्टेशन क्षेत्रांर्गत आने वाले सेंट थॉमस स्कूल और जूनियर्स स्कूल से भी कॉल रिसीव हुईं। कमला मार्केट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सिविक सेंटर में भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ।

    धमकी भरे ईमेल में दिल्ली के स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में 21 से 29 सितंबर के बीच दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों में सफर से बचने की चेतावनी भी दी गई। इसमें पंजाब से दिल्ली आने वाली रेलवे पटरियों को लेकर भी धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, चाणक्यपुरी इलाके के संस्कृति स्कूल, द ब्रिटिश स्कूल और नेवी चिल्ड्रन स्कूल समेत चार स्कूलों को सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे धमकी वाला ईमेल मिला। ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए। स्कूल परिसरों की जांच के लिए बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया।

    पुलिस ने क्या बताया?
    दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सोमवार सुबह स्कूलों में बम की धमकी से जुड़े पांच कॉल मिले। ये कॉल सुबह 9:41 बजे से 11:11 बजे के बीच प्राप्त हुए। पहला कॉल सुबह 9:41 बजे हौज खास स्थित मदर इंटरनेशनल स्कूल से आया। परिसर में तलाशी अभियान चलाने के बाद धमकी को फर्जी पाया गया। इसके बाद सुबह 10:34 बजे चाणक्यपुरी स्थित नेवी चिल्ड्रन्स स्कूल से बम की धमकी को लेकर कॉल मिली। तीसरी कॉल सुबह 10:50 बजे रोहिणी सेक्टर-14 स्थित बाल भारती स्कूल से आई।

    पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के स्प्रिंगडेल्स स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल और बाल भारती पब्लिक स्कूल तथा करोल बाग थाना क्षेत्र के सेंट थॉमस स्कूल और जूनियर्स स्कूल से भी धमकी से संबंधित सूचनाएं मिलीं। इसके अलावा कमला मार्केट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिविक सेंटर को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिलने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियां सभी स्थानों पर जांच और तलाशी अभियान चला रही हैं।

    बम की धमकी से हड़कंप, एजेंसियां सतर्क
    धमकी की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और कर्मचारी मौके पर भेजे गए। पुलिस की कई टीमें भी संबंधित स्कूलों में पहुंचीं। बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्तों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस को शुरुआती जांच के आधार पर आशंका है कि धमकी वाले ईमेल फर्जी हो सकते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा को देखते हुए सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं और ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    इस महीने कई फर्जी धमकियां मिल चुकीं
    दिल्ली में स्कूलों और सरकारी प्रतिष्ठानों को धमकी भरे ईमेल मिलने का सिलसिला नया नहीं है। इसी महीने भी कई संस्थानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। 15 सितंबर को सरदार पटेल विद्यालय, द ब्रिटिश स्कूल, एयर फोर्स बाल भारती स्कूल और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल समेत कई प्रमुख स्कूलों को बम धमाके की धमकी वाले ईमेल मिले थे। वहीं, महीने की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा, सिविक सेंटर और मेयर कार्यालय समेत कई स्कूलों और सरकारी प्रतिष्ठानों को भी बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए थे।

    बम की धमकी से हड़कंप, एजेंसियां सतर्क
    सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां और कर्मचारी मौके पर भेजे गए। पुलिस की कई टीमें भी स्कूलों में पहुंचीं। बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्तों और अन्य एजेंसियों ने स्कूलों की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं नजर आया। पुलिस को आशंका है कि ये धमकी भरे ईमेल फर्जी हो सकते हैं।

    इस महीने कई फर्जी धमकियां मिल चुकीं
    धमकियों का यह सिलसिला नया नहीं है। इसी महीने इसी तरह की कई धमकियां मिल चुकी हैं। 15 सितंबर को सरदार पटेल विद्यालया, द ब्रिटिश स्कूल, एयर फोर्स बाल भारती स्कूल और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल सहित कई प्रमुख स्कूलों को बम धमाकों की धमकियों वाले ईमेल मिले थे। इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली विधानसभा, सिविक सेंटर और मेयर कार्यालय सहित कई स्कूलों और सरकारी प्रतिष्ठानों को भी बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए थे।

  • यूपी में पैक्ड फूड पर फर्जी डेट का खेल बंद, अब असली निर्माण तिथि बताना जरूरी

    यूपी में पैक्ड फूड पर फर्जी डेट का खेल बंद, अब असली निर्माण तिथि बताना जरूरी

     लखनऊ
     अब पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय उपभोक्ताओं को यह साफ पता चलेगा कि वह उत्पाद वास्तव में कब बनाया या तैयार किया गया था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उत्तर प्रदेश में पैक किए जाने वाले खाद्य पदार्थों के पैकेट पर वास्तविक निर्माण तिथि लिखना अनिवार्य कर दिया है।

    केवल जिस दिन खाद्य पदार्थ को पैकेट में भरा या दोबारा पैक किया गया है, उस तारीख को निर्माण तिथि के रूप में लिखने की अनुमति नहीं होगी।विभाग के निरीक्षण में सामने आया कि कुछ कारोबारी खाद्य पदार्थ तैयार करने के बाद उसे लंबे समय तक गोदाम में रखते थे। बाद में छोटे पैकेटों में भरकर उस दिन की तारीख को ही निर्माण तिथि के रूप में लिख देते थे।

    कुछ रीलेबलर और रीपैकर भी ऐसा कर रहे थे। इससे उपभोक्ता को उत्पाद के वास्तविक पुराने होने की जानकारी नहीं मिल पाती थी और वह उसे नया उत्पाद समझ सकता था। विभाग के अनुसार हर खाद्य पदार्थ की एक तय उपयोग अवधि यानी शेल्फ लाइफ होती है।

    खाद्य कारोबारियों को निर्देशों का हर हाल में करना होगा पालन
    यह अवधि उसके वास्तविक निर्माण या प्रसंस्करण की तारीख से शुरू होती है। लंबे समय तक रखे रहने से खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में कई महीने पुराने उत्पाद को नए पैकेट में भरकर उस दिन की तारीख लिखना उपभोक्ता को भ्रमित कर सकता है।

    खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश के बाद अब खाद्य कारोबारियों को पैकेट पर उत्पाद की वास्तविक निर्माण या प्रसंस्करण तिथि स्पष्ट रूप से लिखनी होगी। बाद में की गई पैकिंग की तारीख को निर्माण तिथि बताना स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

  • भारत-जापान मैच से पहले चर्चा में अभिषेक आनंद, 18 T20I खेल चुके हैं बिहारी क्रिकेटर

    भारत-जापान मैच से पहले चर्चा में अभिषेक आनंद, 18 T20I खेल चुके हैं बिहारी क्रिकेटर

    पटना
    बिहार के रोहतास से निकलकर IIT कानपुर में पढ़ाई करने वाले अभिषेक आनंद ने जापान की क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया है. भारत और जापान के बीच 22 सितंबर (मंगलवार) को होने वाले ऐतिहासिक टी20I मुकाबले से पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अभिषेक से जब उनके बिहारी होने और जापान के लिए क्रिकेट खेलने को लेकर सवाल किया गया, तो उनका जवाब 'बिहारी कहां नहीं है भाई' खूब चर्चा में आ गया.

    हालांकि, भारत के खिलाफ तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले इस मुकाबले का हिस्सा अभिषेक आनंद नहीं होंगे. जापान ने मैच के लिए जो 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, उसमें अभिषेक आनंद का नाम शामिल नहीं है. यानी फैन्स उन्हें भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते नहीं देखेंगे.

    अभिषेक आनंद का क्रिकेट से जुड़ाव जापान पहुंचने के बाद नहीं हुआ. IIT कानपुर में केमिस्ट्री की पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा और इस संस्थान की टीम की कप्तानी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी के लिए टोक्यो चले गए. जापान में भी उन्होंने क्रिकेट को अपने जीवन से अलग नहीं होने दिया. नौकरी के साथ क्लब क्रिकेट खेलते रहे और स्थानीय स्तर पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें जापान की नेशनल क्रिकेट टीम तक पहुंचा दिया.

    अभिषेक का ऐसा रहा है इंटरनेशनल करियर
    28 साल के अभिषेक आनंद ने 9 मई 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ जापान के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इसके बाद वह जापान की टीम का नियमित हिस्सा बने. उन्होंने अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 275 रन दर्ज हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 55 रन रहा है, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट लिया है.

    उनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने क्रिकेट को करियर का मुख्य रास्ता बनाए बिना भी खेल में अपनी जगह बनाई. नौकरी और क्रिकेट को साथ लेकर चलने के बाद वह जापान की राष्ट्रीय टीम तक पहुंचे.

    भारत और जापान के बीच पहली बार कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला होने जा रहा है. यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है और एशियन गेम्स से पहले दोनों टीमों के लिए तैयारी का भी हिस्सा है.

    जापान की 15 सदस्यीय टीम: केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान) चार्ली हारा-हिंज, बेंजामिन इतो-डेविस, एलेस्टर काडोवाकी-फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, जेक कुसुदा-नायरन, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो-थॉमस, एलेक्स शिराई-पटमोर, शोमा सुगया-स्लेटर, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा और लाचलान यामामोटो-लेक.

  • AI को लेकर बराक ओबामा की चिंता, बोले- अब खुद सीख रहे AI सिस्टम

    AI को लेकर बराक ओबामा की चिंता, बोले- अब खुद सीख रहे AI सिस्टम

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनियाभर में बहस चल रही है. कोई इसे फ्यूचर की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी बता रहा है, तो कोई इससे जॉब्स और इंसानों पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित है. इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Barack Obama ने AI को लेकर अपनी चिंता बताई है. ओबामा का कहना है कि एआई कंपनियों के मार्केट वैल्यूएशन में हाइप हो सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि एआई की टेक्नोलॉजी भी ओवरहाइप्ड है. आइए जानते हैं इसके बारे में. उन्होंने AI से ह्यूमैनिटी खत्म होने की बात से भी इनकार नहीं किया है और ये बेहद डरावना है.

    Obama के समय में ही बनी थी AI पर रिपोर्ट
    ओबामा ने बताया कि उनके राष्ट्रपति रहते 2015-16 के आसपास उनकी एडमिनिस्ट्रेशन ने एआई के सोशल, इकोनॉमिक और एथिकल इम्पैक्ट को समझने के लिए एक कमीशन बनाया था. इस कमीशन ने AI को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट भी तैयार की थी.

    ओबामा के मुताबिक इसके बाद आई एडमिनिस्ट्रेशन ने इस रिपोर्ट को ज्यादा आगे नहीं बढ़ाया. यानी AI को लेकर जिन सवालों पर उस समय चर्चा शुरू हुई थी, वो अब और ज्यादा बड़े हो चुके हैं.

    अब AI खुद सीख रहा है
    एआई के तेजी से आगे बढ़ने की सबसे बड़ी वजहों में से एक रिसर्सिव लर्निंग है. आसान भाषा में समझें तो AI अब सिर्फ इंसानों से ट्रेनिंग लेकर आगे नहीं बढ़ रहा, बल्कि खुद भी सीखने लगा है.

    ओबामा के मुताबिक कुछ समय पहले तक एआई मॉडल्स की लर्निंग में करीब 90 फीसदी हिस्सा इंसानों के इनपुट का था. लेकिन कुछ ही महीनों में तस्वीर बदल गई और यह बैलेंस करीब 50-50 तक पहुंच गया. यानी अब AI को आगे बढ़ाने में ह्यूमन ट्रेनिंग के साथ उसका खुद से सीखना भी बड़ी भूमिका निभा रहा है.

    आने वाले समय में 90% खुद सीखेगा AI?
    ओबामा का अनुमान है कि आने वाले समय में एआई की लर्निंग में करीब 90 फीसदी हिस्सा सेल्फ-लर्निंग का हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो AI डेवलपमेंट की स्पीड आज के मुकाबले काफी ज्यादा तेज हो सकती है.

    उन्होंने एआई की इस ग्रोथ को हॉकी स्टिक जैसी ग्रोथ बताया. इसका मतलब है कि शुरुआत में ग्रोथ धीरे होती है, लेकिन एक पॉइंट के बाद इसकी स्पीड अचानक बहुत ज्यादा बढ़ने लगती है.

    किलर रोबोट नहीं, ये है असली डर
    एआई के खतरे की बात होते ही किलर रोबोट्स और इंसानों को खत्म करने वाली मशीनों की चर्चा शुरू हो जाती है. ओबामा के मुताबिक ऐसा खतरा पूरी तरह जीरो नहीं है, लेकिन इसकी संभावना कम है.उनकी असली चिंता AI मिसअलाइनमेंट को लेकर है. यानी एआई सिस्टम ऐसा गोल तय कर ले जो इंसानों के इरादों से अलग हो.

    इसके लिए AI का कॉन्शियस होना या इंसानों से नफरत करना जरूरी नहीं है. अगर एआई खुद से फैसले लेने लगे और उसके गोल्स इंसानों के गोल्स से अलग हो जाएं, तो बड़ी समस्या पैदा हो सकती है. यही वजह है कि एआई के तेज विकास के साथ यह सवाल भी जरूरी होता जा रहा है कि आखिर इसे इंसानों के कंट्रोल और गोल्स के साथ कैसे जोड़ा जाए.

  • बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को 1 अक्टूबर तक रहना होगा सावधान

    बुध का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों को 1 अक्टूबर तक रहना होगा सावधान

    वैदिक ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि, तर्क, वाणी, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है. वहीं, मंगल के स्वामित्व वाला चित्रा नक्षत्र ऊर्जा, कला, तीक्ष्णता और त्वरित फैसलों का प्रतीक है. आज ग्रहों के राजकुमार बुध मंगल के नक्षत्र चित्रा में प्रवेश करने जा रहे हैं और वे 1 अक्टूबर की सुबह तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे.

    बुध और मंगल के बीच सम संबंध होने के बावजूद, बुध (शांत बुद्धि) का मंगल (आक्रामक ऊर्जा) के नक्षत्र में जाना कई बार विचारों में उथल-पुथल, जल्दबाज़ी में गलत फैसले और वाणी में कटुता पैदा कर सकता है. आज से 1 अक्टूबर के दौरान बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन जहां कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, वहीं 3 राशियों के जातकों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी. आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान संभलकर चलने की सलाह दी जाती है.

    मेष राशि (Aries)
    अशुभ प्रभाव: बुध का यह गोचर आपके छठे (रोग, ऋण व शत्रु) और सातवें (साझेदारी व दांपत्य) भाव को प्रभावित करेगा.

    रखें ये सावधानियां: व्यापारिक साझेदार (Business Partner) या जीवनसाथी के साथ संवादहीनता के कारण मतभेद हो सकते हैं. जल्दबाजी में कोई भी नया अनुबंध (Contract) साइन न करें. अपनी सेहत का ध्यान रखें और काम के तनाव को खुद पर हावी न होने दें.

    वृश्चिक राशि (Scorpio)
    अशुभ प्रभाव: आपकी राशि के स्वामी मंगल के ही नक्षत्र में बुध का जाना आपके खर्चों और मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है.

    रखें ये सावधानियां: आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतें; बिना सोचे-समझे किया गया बड़ा निवेश नुकसान पहुंचा सकता है. गुप्त शत्रु आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें. वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं.

    मीन राशि (Pisces)
    अशुभ प्रभाव: बुध आपके सातवें और आठवें (अष्टम – रुकावटें व अचानक उतार-चढ़ाव) भाव के स्वामी होकर चित्रा नक्षत्र से गुजरेंगे.

    रखें ये सावधानियां: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों या सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय संयम बनाए रखें. इस दौरान पैसों के लेन-देन में लापरवाही न बरतें. अचानक कुछ अप्रत्याशित खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

    बुध के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
    – प्रतिदिन या विशेषकर बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा (दूब घास) अर्पित करें और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें.

    – इस अवधि के दौरान बहसबाजी से दूर रहें और कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें.

    – बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल, हरे वस्त्र या पालक का दान करें.

  • बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, सर्दियों से पहले होगा काम पूरा

    बारिश के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, सर्दियों से पहले होगा काम पूरा

    चंडीगढ़.

    शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि बारिश में बदहाल हुई सड़काें की हालत अब सुधरने लगी है। नगर निगम ने शहर के कई हिस्सों में सड़क निर्माण और री-कारपेटिंग का काम तेज कर दिया है। सर्दियों से पहले सड़कों को चकाचक करने का टारगेट है।

    सेक्टर-9 में भी सड़क निर्माण का काम शुरू हो चुका है। यहां सड़क को केवल ऊपर से नई लेयर डालकर तैयार नहीं किया जा रहा, बल्कि कई जगह पुरानी सड़क की परतों को हटाकर सड़क को काफी नीचे तक खोदा जा रहा है। सेक्टर-9 में सड़क की ऊंचाई वर्षों से लगातार बिटुमन की लेयर चढ़ाए जाने के कारण आसपास के घरों की सतह से भी ऊपर हो गई थी। इसका असर बरसात के दौरान देखने को मिला। कई जगह घरों से निकलने वाला बरसाती पानी सड़क की ऊंचाई अधिक होने के कारण आसानी से बाहर नहीं निकल पा रहा था। अब निगम ने पुरानी लेयर को हटाकर सड़क का लेवल नीचे करने के बाद नई सड़क बनाने का काम शुरू किया है।

    400 किलोमीटर सड़कें दुरुस्त करने का लक्ष्य
    नगर निगम ने सर्दियों की शुरुआत से पहले करीब 400 किलोमीटर सड़कों का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए अलग-अलग हिस्सों के टेंडर जारी कर ठेकेदारों को काम सौंपा जा चुका है। इंजीनियरिंग विभाग की टीमें मौके पर जाकर काम की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। अधिकारियों का फोकस काम की गुणवत्ता के साथ निर्माण की रफ्तार बढ़ाने पर है, ताकि निर्धारित समय में अधिक से अधिक सड़कों को दुरुस्त किया जा सके।

    डेढ़ साल से बदहाल थीं शहर की सड़कें
    चंडीगढ़ की सड़कें पिछले करीब एक से डेढ़ साल से लगातार सवालों के घेरे में रही हैं। शहर की कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर सड़क की खराब हालत के कारण हादसे भी हुए। नियोजित और आधुनिक शहर के रूप में पहचान रखने वाले चंडीगढ़ की सड़कों की बदहाली शहरवासियों के लिए बड़ा मुद्दा बन गई थी। अब बारिश के लंबे दौर के बाद जिस तरह से सड़क निर्माण का काम दोबारा शुरू हुआ है, उससे शहरवासियों को सड़कों की हालत सुधरने की उम्मीद जगी है। निगम की ओर से काम में तेजी लाई गई तो आने वाले महीनों में शहर की सड़कों की तस्वीर बदल सकती है।

  • ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 45वें दिन भी ₹13.75 करोड़ की कमाई

    ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 45वें दिन भी ₹13.75 करोड़ की कमाई

    नीम करोली बाबा वाली फिल्म हनुमान अंश हर दिन रिकॉर्ड बना रही है. बॉक्स ऑफिस पर छह हफ्ते बीत जाने के बावजूद, इसकी कमाई हर दिन और बड़ी होती जा रही है. अभी तक इसके सामने जो फिल्म लगी है, उसका भी सफर लगभग खत्म सा हो चला है. मगर हनुमान अंश रुकने का नाम नहीं ले रही, और इतिहास बनाए जा रही है.

    इस हफ्ते भी हनुमान अंश का दबदबा नजर आया. नई फिल्मों के बावजूद, इसने थिएटर में ज्यादा स्क्रीन्स पर अपना कब्जा जमाया हुआ था. दूसरी तरफ वाइब और दायरा, जो दो नई फिल्में तीन दिन पहले रिलीज हुई हैं उन्हें कम स्क्रीन्स के साथ काम चलाना पड़ रहा है. हालांकि इसके बावजूद, वो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकती हुई नजर आई हैं.

    हनुमान अंश के नाम एक और रिकॉर्ड
    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, हनुमान अंश अपने 45वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई करके गई. संडे को इसने 13.75 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ नेट कलेक्शन किया, और अपनी कुल नेट कमाई 271.88 करोड़ रुपये तक पहुंचाई. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 347 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है. आज ये ऑफिशियली 350 करोड़ के क्लब में एंट्री मार लेगी. देशभर में हनुमान अंश के करीब 7628 शोज लगे थे, जहां 40% की एवरेज ऑक्यूपेंसी नेट की गई. लोग अब भी नीम करोली बाबा की फिल्म देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

    वाइब-दायरा भी जुटा रही ऑडियंस
    वहीं दूसरी ओर, दायरा और वाइब जिन्होंने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी अब वो भी अपनी रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे हैं. सबसे पहले कुणाल खेमू की फिल्म वाइब की बात करें, तो उनकी ये कॉमेडी फिल्म ने संडे को अच्छा जंप देखा और 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में कामयाब हुई. शनिवार के मुकाबले, रविवार को इसके शोज कम थे. मगर तब भी ऑडियंस इसे देखने पहुंची. पहला वीकेंड खत्म होने तक, फिल्म कुल 7.45 करोड़ रुपये कमा चुकी है. कुणाल की फिल्म ने हनुमान अंश जैसी ब्लॉकबस्टर के सामने टिकने का काम किया है.

    दूसरी तरफ करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा भी अपना दम दिखा रही है. इसे बाकी दोनों फिल्मों के मुकाबले कम शोज मिल रहे हैं, लेकिन तब भी फिल्म ने अपने तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. पहले वीकेंड तक करीना की फिल्म कुल 4.50 करोड़ रुपये कमा पाई. वाइब और दायरा के शोज की अगर बात करें, तो दोनों मिलकर भी हनुमान अंश के आधे शोज की बराबरी पर नहीं हैं. अगर आने वाले दिनों में इन दो नई फिल्मों को और शोज मिलते हैं, तो इनकी कमाई में भी अच्छा जंप देखने मिल सकता है.

  • CG में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा

    CG में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मानसून की रफ्तार फिर बढ़ सकती है. कुछ इलाकों में भारी वर्षा के आसार है. मौसम विभाग ने उत्तरी अंडमान सागर पर बने लो प्रेशर एरिया को डिप्रेशन में परिवर्तित होने की संभावना जताई है.

    इसी नए सिस्टम के प्रभाव से बारिश की संभावना बन रही है. प्रदेश में अबतक मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें 6 प्रतिशत का अंतर है. राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावनाएं बन रही है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. 

    प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज?
    मौसम विभाग ने सोमवार को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने के आसार हैं. दो दिन बाद भी इसी तरह का मौसम बने रहने के अनुमान है. मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. इसके 21 सितंबर को डिप्रेशन और 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है. 23 सितंबर की सुबह तक इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों के पास पहुंचने की संभावना है.

    बिलासपुर में 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज
    प्रदेश में रविवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान बिलासपुर में सबसे ज्यादा 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान और पेंड्रा रोड में 20.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. छिंदगढ़ में सबसे ज्यादा 7 मिमी बारिश दर्ज की गई. तोंगपाल और छोटेडोंगर में 6-6 मिमी, नांगर और सुकमा में 5-5 मिमी, जबकि जगदलपुर, मालखरौदा, ओरछा, पेण्ड्रा रोड और कुसमी में 4-4 मिमी बारिश हुई. वहीं कई अन्य इलाकों में 1 से 3 मिमी तक बारिश दर्ज की गई.

  • भारत ने जापान को किया चार बार ऑलआउट, एशियन गेम्स में 49-24 से दर्ज की जीत

    भारत ने जापान को किया चार बार ऑलआउट, एशियन गेम्स में 49-24 से दर्ज की जीत

    नई दिल्‍ली
     भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सोमवार को एशियन गेम्‍स 2026 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। सुनील कुमार के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 25 अंक के अंतर से मात दी। भारत ने मुकाबला 49-24 के स्‍कोर से अपने नाम किया।

    टोकाई सिटीजन्‍स जिम्‍नेशियम में ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत ने शुरुआत से दबदबा बनाए रखा। आशु मलिक ने सुपर रेड के जरिये तीन अंक बटोरे और भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्‍हें प्रो कबड्डी लीग के स्‍टार रेडर्स अर्जुन देशवाल, देवांक दलाल और अयान लोहचाब का भरपूर समर्थन मिला।

    पहले हाफ में भारत का दबदबा
    भारतीय टीम ने पहले हाफ में जापान को तीन बार ऑलआउट किया, जिससे उसे 6 अंक मिले। इसके अलावा भारत ने 25 अंक अपने खिलाड़‍ियों के दम पर हासिल किए। जापान की टीम भारत के सामने जोर लगाने में नाकाम रही। उसने छूने के पांच और बोनस के चार अंक हासिल किए। ब्रेक के समय भारत ने 22 अंक की बढ़त बनाते हुए स्‍कोर 31-9 रखा।

    जापान की वापसी
    ब्रेक के बाद जापान ने ज्‍यादा अनुशासन दिखाया और मुकाबला कड़ा बनाते हुए 18-15 का स्‍कोर कर कर दिया। इस तरह ब्रेक के बाद भारत की बढ़त केवल 12 अंक की रह गई। भारतीय टीम ने एक बार फिर मैच में वापसी करके जापान को चौथी बार ऑलआउट कर दिया। यहां से जापान की वापसी की उम्‍मीदें पूरी तरह खत्‍म हो गई।

    भारत के रेडर्स ने पहले ही अपना दबदबा कायम रखा और जापानी रक्षा की धज्जियां उड़ा दीं। बहरहाल, भारत की पुरुष टीम ने खिताब की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं और उसकी कोशिश एशियन गेम्‍स में 9वां गोल्‍ड मेडल जीतने की होगी। पता हो कि भारत ने पिछले 9 एशियन गेम्‍स में से 8 बार गोल्‍ड मेडल जीता है।

  • Jamui Viral Video: सड़क पर नाबालिग लड़का-लड़की को रोका, लड़की से अभद्रता का आरोप; पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की

    Jamui Viral Video: सड़क पर नाबालिग लड़का-लड़की को रोका, लड़की से अभद्रता का आरोप; पुलिस ने आरोपियों की पहचान शुरू की

    जमुई
    बिहार के जमुई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बाइक से जा रहे नाबालिग लड़के और लड़की को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया. इसके बाद उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया. आरोपियों ने लड़की को बैड टच भी किया. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। 

    पुलिस ने क्या कहा?
    घटना 19 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर बाइक सवार नाबालिग लड़के और लड़की को रोकते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर जमुई पुलिस सक्रिय हुई. जमुई के एसपी ने वायरल वीडियो और घटना की पुष्टि की है। 

    पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़ित नाबालिग हैं. पुलिस ने उनसे बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली है. उनके बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि घटना में करीब 6 से 7 लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस इन लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका की जांच कर रही है. मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 

    वायरल VIDEO के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
    पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और पूरा घटनाक्रम किस तरह हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, घटना की वजह और आरोपियों से जुड़ी अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। 

    फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नाबालिगों से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस पूरे घटनाक्रम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। 

    घटना पर बीजेपी और JDU ने क्या कहा?
    जमुई में लड़का-लड़की के साथ भीड़ की तरफ से किए गए बर्ताव को लेकर जेडीयू की भी प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार है. यहां मॉब जस्टिस नहीं चल सकता. जिन लोगों ने ऐसा काम किया है, उनके ऊपर पुलिस एक्शन लेगी. वहीं बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा कि यह घटना शर्मनाक है. इसके दोषियों की पहचान पुलिस कर रही है. जो भी दोषी होंगे उनपर एक्शन होगा।