Author: NewseDay

  • बैलेट पेपर पर शिवराज का कांग्रेस पर वार, यूपी-बिहार में चुनावी धांधली का किया जिक्र

    बैलेट पेपर पर शिवराज का कांग्रेस पर वार, यूपी-बिहार में चुनावी धांधली का किया जिक्र

    भोपाल 

     मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एसआइआर पर अब चौतरफा घिरे नजर आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कड़ी टिप्पणी की है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग की है। इस मुद्दे पर अब केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग को हास्यास्पद बताया। शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को घेरते हुए कहा कि जब 80-90 के दशक में बिहार और यूपी में मतपेटियां लूटी जाती थीं, दूसरों के नाम पर वोट पड़ते थे, क्या उसी दौर को वापस लाना चाहते हैं? उन्होंने विपक्षा दलों की मांगों को सिरे से खारिज कर दिया।

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी दलों को लोकतंत्र की चिंता नहीं है। इन्हें हार की खीज है। उन्होंने कांग्रेस सहित विरोधी दलों पर जनादेश का अपमान करने का भी आरोप लगाया है।

    न मशीन चलेगी, न मतदाता सूची की सफ़ाई
    विपक्षी दलों के मार्च पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते सोशल मीडिया पर लिखा: सोचिए 19 दल, 3 किलोमीटर का मार्च, और माँग क्या? कि देश को बैलेट पेपर के ज़माने में वापस ले चलो। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घेरा। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

    खड़गे जी की तीन 'नॉन-नेगोशिएबल' माँगें, जरा आप सुनिए…

    "ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, SIR को रद्द करना और बैलट पेपर पर चुनाव कराना।"

    मतलब वही दौर, जब 80-90 के दशक में बिहार और यूपी में मतपेटियाँ लूटी जाती थीं, दूसरों के नाम पर वोट पड़ते थे। उसी दौर को वापस लाना है?

    फ़र्ज़ी वोट रोकने के लिए चुनाव व्यवस्था में लगातार सुधार
    चुनाव आयोग द्वारा फ़र्ज़ी वोट रोकने के लिए चुनाव व्यवस्था में लगातार सुधार की शिवराज​ सिंह चौहान ने प्रशंसा की। उन्होंने EVM से चुनाव की वकालत करते हुए कहा कि इसने बूथ लूट पर लगाम लगाई और फ़ोटो वोटर आईडी व सूची की जांच ने फ़र्ज़ी मतदाताओं पर रोका।

    S.I.R. को भी शिवराज सिंह चौहान सुधार की इसी कड़ी का हिस्सा बताया। उन्होंने साफ कहा कि इससे मृत, डुप्लिकेट और जगह छोड़ चुके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान सवाल किया कि जब मतदाता सूची ही साफ़ नहीं होगी, तो साफ़ चुनाव कैसे होगा? विपक्षी दलों की SIR रद्द करने की मांग के औचित्य पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि इसका मतलब क्या है, गड़बड़ सूची पर ही चुनाव होते रहें?

    कांग्रेस का दोहरा रवैया
    कांग्रेस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा: तेलंगाना, हिमाचल और झारखंड में सरकारें बनीं। जीतें तो जनादेश, हारें तो मशीन और सूची में खोट? यह दोहरा रवैया नहीं तो क्या है?

    जनादेश का सम्मान कीजिए
    विपक्षी दलों और कांग्रेस से केंद्रीय मंत्री शिवराज​ सिंह चौहान ने जनादेश का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुधार का रास्ता आगे जाता है, पीछे नहीं। जनादेश का सम्मान कीजिए, सुधार का विरोध नहीं।

  • हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना लक्ष्य, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जताई प्रतिबद्धता

    हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना लक्ष्य, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जताई प्रतिबद्धता

    अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

    सुशासन और सर्वव्यापी विकास का नया दौर

    योजनाओं का मिला लाभ, तो संवर गया जीवन

     मोहला-मानपुर में मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना योजनाओं का जमीनी असर

    ​रायपुर,

            ​मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुँचकर आम जनता के जीवन में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की इसी कड़ी में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने आज सुबह जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।

           ​मंत्री वर्मा ने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत माड़िंग पिड़िंग भूर्सा जनपद पंचायत मोहला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के लाभार्थी इन्द्र कुमार पिता मदन लाल के निर्माणाधीन घर का अवलोकन किया, वर्ष 2025-26 के तहत स्वीकृत इस पक्के आवास हेतु 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है, साथ ही परिवार को 90 दिनों का मनरेगा रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।  

    ​बहुआयामी विकास का केंद्र बनीं सरकारी योजनाएं

           लाभार्थी परिवार की श्रीमती हेमेश्वरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की विकासपरक नीतियों के प्रति गहरा आभार जताया। उन्होंने बताया कि सरकार की एकीकृत कल्याणकारी सोच से उनके परिवार की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।
         ​श्रीमती हेमेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से हमें न केवल सुरक्षित और पक्का घर मिला है, बल्कि इसके साथ उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन मिलने से धुएँ से मुक्ति मिली है। जल जीवन मिशन (नल-जल योजना) के माध्यम से अब हमारे घर के भीतर ही स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो रहा है। इसके अलावा, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'महतारी वंदन योजना' से हर महीने मिलने वाली वित्तीय सहायता महिलाओं के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का बड़ा आधार बन चुकी है। इस राशि का उपयोग हम घर की आवश्यक दैनिक जरूरतों और बच्चों की देखभाल में सहूलियत के साथ कर पा रहे हैं।

              ​हितग्राहियों के सुखद अनुभवों को सुनकर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है।
    ​        हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का प्रकाश पहुँचाना है। जब एक ग्रामीण परिवार को अपना पक्का मकान मिलता है, बहन-बेटियों को रसोई गैस और घर पर ही शुद्ध जल की सुविधा मिलती है, तथा महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति का आर्थिक सशक्तिकरण होता है, तब सही मायनों में रामराज्य और सुशासन की संकल्पना साकार होती है। राज्य सरकार हर पात्र नागरिक को उसका हक और सम्मान दिलाने के लिए पूर्ण पारदर्शिता तथा संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रयासरत है।
            ​इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारी तथा ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

  • Jeevan Pramaan: किन पेंशनर्स को 1 अक्टूबर से देना होगा लाइफ सर्टिफिकेट? जानें पूरी जानकारी

    Jeevan Pramaan: किन पेंशनर्स को 1 अक्टूबर से देना होगा लाइफ सर्टिफिकेट? जानें पूरी जानकारी

    नई दिल्ली

     1 अक्टूबर आते ही क्या हर पेंशनर को लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) जमा करना है? नहीं! अगर आप या आपके घर में कोई पेंशन लेता है तो यह नियम जरूर जान लें। सरकार ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) यानी जीवन प्रमाण जमा करने के लिए उम्र के हिसाब से अलग-अलग समय तय किया है। 1 अक्टूबर 2026 से सिर्फ 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। यानी 80 साल से कम उम्र वालों को अभी घबराकर बैंक जाने की जरूरत नहीं है। खास बात यह है कि बुजुर्गों को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक की लाइन में लगना भी जरूरी नहीं है। फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक और डोरस्टेप बैंकिंग जैसी सुविधाओं से घर बैठे भी यह काम किया जा सकता है।

    1 अक्टूबर से किसे जमा करना है लाइफ सर्टिफिकेट?
    जीवन प्रमाण पत्र या डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया चरणों में होती है। 80 साल और उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर 1 अक्टूबर 2026 से डीएलसी जमा कर सकते हैं। वहीं अन्य पेंशनरों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का पीरियड अलग होता है। मौजूदा जानकारी के मुताबिक पात्र पेंशनर 30 नवंबर 2026 तक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। हालांकि, सरकार की ओर से समय सीमा बढ़ाई जाती है या नहीं, यह अलग बात है। यानी अगर किसी बुजुर्ग की उम्र 80 साल से कम है, तो सिर्फ 1 अक्टूबर शुरू होने के कारण उन्हें तुरंत डीएलसी जमा करने की जरूरत नहीं है।

    बैंक जाने की भी जरूरत नहीं?
    डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सबसे बड़ी सुविधा यह है कि पेंशनर को हर बार बैंक की लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और डोरस्टेप बैंकिंग जैसी सुविधाओं के जरिए भी लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया जा सकता है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी पात्र वरिष्ठ पेंशनरों को समय रहते लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सलाह दी है।

    घर बैठे कैसे जमा होगा DLC?
    फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए स्मार्टफोन से भी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया जा सकता है। इसके लिए Android स्मार्टफोन में कम से कम 5MP का फ्रंट कैमरा और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। पेंशनर को आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण फेस ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन, फेस स्कैन और पेंशनर की जरूरी जानकारी भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आखिर में सामने वाले कैमरे से पेंशनर की फोटो कैप्चर की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए जीवन प्रमाण डाउनलोड करने का लिंक मिल जाएगा।

    इन चीजों को रखें तैयार
    जीवन प्रमाण के लिए आधार नंबर या
    वीआईडी, पीपीओ नंबर, पेंशन देने वाली एजेंसी की जानकारी और एक्टिव मोबाइल नंबर जरूरी है। आधार नंबर पेंशन खाते या संबंधित पेंशन डिस्बर्सिंग अथॉरिटी से जुड़ा होना चाहिए। ध्यान रखें कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट एक मान्य विकल्प है। यह पहले से मौजूद लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के तरीकों के अलावा एक्स्ट्रा सुविधा है, जिससे पेंशनर घर बैठे अपनी पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण दे सकते हैं।

  • भोपाल में चार दिवसीय MP Travel Mart, विदेशी टूर ऑपरेटर्स से बढ़ेगा MP टूरिज्म का दायरा

    भोपाल में चार दिवसीय MP Travel Mart, विदेशी टूर ऑपरेटर्स से बढ़ेगा MP टूरिज्म का दायरा

    भोपाल 

    मध्य प्रदेश को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ' मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट ' के सातवें संस्करण का आयोजन आज 7 से 10 अक्टूबर तक भोपाल में होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 7 अक्टूबर को मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ करेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी करेंगे।

    क्या कहा राज्यमंत्री ने
    राज्य मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि यह प्रदेश के सर्वांगीण आर्थिक विकास, स्थानीय रोजगार सृजन और वैश्विक सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक प्रभावी माध्यम है। राज्य सरकार वर्ष 2030 तक मध्यप्रदेश को देश का शीर्ष साहसिक पर्यटन स्थल बनाने की सुविचारित कार्ययोजना पर अग्रसर है। इसके साथ ही, प्रदेश को "भारत की वन्यजीव राजधानी" के रूप में ब्रांडिंग करते हुए संरक्षण-आधारित और पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को प्राथमिकता दी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार, ग्रामीण होमस्टे के जरिए स्थानीय समुदायों का सशक्तीकरण तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) व बहुभाषी डिजिटल तकनीकों के जरिए पर्यटकों के अनुभव को आधुनिक बनाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

    ₹1,100 करोड़ से ज्यादा के निवेश पर होगा काम
    MP Travel Mart 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े ₹1,100 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों और समझौतों को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में होटल, वेलनेस रिसॉर्ट, लक्जरी टेंट कैंपिंग और इको-टूरिज्म से जुड़ी 14 परियोजनाओं के लिए निजी निवेशकों को ₹252 करोड़ के लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) दिए जाएंगे। इसके अलावा तीन प्रमुख पर्यटन मार्गों पर आधुनिक 'मार्ग सुविधा केंद्र' विकसित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य पर्यटकों को सड़क यात्रा के दौरान बेहतर, सुरक्षित और स्वच्छ सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    सीहोर में ₹848 करोड़ का मेगा पर्यटन प्रोजेक्ट
    इस आयोजन का बड़ा आकर्षण सीहोर जिले के रामगढ़ में होने वाला ₹848.40 करोड़ का पर्यटन निवेश समझौता है। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड और एआरएम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच होने वाले इस समझौते के तहत रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स, गोल्फ विला, वेलनेस रिसॉर्ट और लक्जरी होटल बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही करीब 920 लोगों को सीधे रोजगार मिलने की बात कही गई है। इससे स्थानीय स्तर पर अन्य रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

    34 देशों के टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल राइटर्स होंगे शामिल
    MP Travel Mart में यूरोप, अमेरिका, एशिया-प्रशांत, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इनमें ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली, ग्रीस, नीदरलैंड्स, पोलैंड, फिनलैंड, हंगरी और स्लोवाकिया जैसे यूरोपीय देश शामिल हैं। अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस और श्रीलंका से भी प्रतिनिधि पहुंचे हैं। UAE, इजराइल, मॉरीशस, केन्या और रूस के टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल राइटर्स भी आयोजन में हिस्सा लेंगे।

    देश के 15 से ज्यादा राज्यों से टूर ऑपरेटर्स आएंगे
    राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गोवा, हरियाणा, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर समेत 15 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 180 से अधिक टूर ऑपरेटर्स शामिल होंगे।

    2025 में पर्यटन में 57% की बढ़ोतरी
    पर्यटन विभाग के मुताबिक, साल 2025 में मध्य प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 57 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की कुल संख्या 21.05 करोड़ तक पहुंच गई। MP Travel Mart 2026 का उद्देश्य इस बढ़ती पर्यटन गतिविधि को वैश्विक निवेश, बेहतर पर्यटन सुविधाओं और स्थानीय रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।

    अधिकारियों ने दी कार्यक्रम की जानकारी
    पर्यटन सचिव डॉ इलैयाराजा टी ने मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट की रूपरेखा, तैयारियों और रणनीतिक लक्ष्यों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन की सुदृढ़ और प्रगतिशील पर्यटन नीतियों के फलस्वरूप मध्यप्रदेश में पर्यटन ने अप्रत्याशित वृद्धि हासिल की है। वर्ष 2025 में पर्यटकों के आवागमन में 57 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश में पर्यटकों का कुल आंकड़ा 21.05 करोड़ तक पहुंच गया है।

    34 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
    MPTM 2026 के इस संस्करण में विश्व के 34 से अधिक प्रमुख देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि और पर्यटन स्टेकहोल्डर इस मार्ट में प्रत्यक्ष सहभागिता कर रहे हैं। इनमें यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली, ग्रीस, नीदरलैंड्स, पोलैंड, फिनलैंड, बुल्गारिया, बेलारूस, अल्बानिया, हंगरी और स्लोवाकिया जैसे प्रमुख यूरोपीय राष्ट्र शामिल हैं। इस चार दिवसीय आयोजन की सबसे बड़ी व्यापारिक विशेषता 10 हजार से अधिक पूर्व-निर्धारित बैठकें होंगी। इन व्यापारिक बैठकों के सुचारु संचालन के लिए एक अत्याधुनिक ऑनलाइन शेड्यूलिंग प्रणाली विकसित की गई है। इसके माध्यम से देश-विदेश के प्रतिष्ठित खरीदारों, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटरों, होटल समूहों, एयरलाइंस और ट्रैवल एजेंसियों का राज्य के 355 स्थानीय हितधारकों से सीधा संवाद स्थापित होगा।

    मेगा पर्यटन निवेश पर समझौता
    इस निवेश अभियान का सबसे बड़ा आकर्षण सीहोर जिले के रामगढ़ में होने वाला 848.40 करोड़ का मेगा पर्यटन निवेश समझौता है। एमपी ट्रैवल मार्ट के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आमंत्रित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों, निवेशकों व कॉरपोरेट प्रतिनिधियों के साथ विशेष 'वन-ऑन-वन' बैठकें की जाएंगी, जिसमें प्रदेश में भावी निवेश की रूपरेखा पर विमर्श होगा।

    मेहमानों को मिलेगा विशेष भोजन
    अतिथियों को मध्यप्रदेश के अनूठे खान-पान और संयुक्त राष्ट्र के मिलेट प्रोत्साहन मिशन से जोड़ने के लिए 'माँ की रसोई' का विशेष लाइव काउंटर स्थापित किया गया है। इसमें कोदो-मेथी भात, ज्वार-बाजरे की रोटियां, मट्ठे के आलू, चक्की का साग, निघौना, मालवा-निमाड़ का प्रसिद्ध दाल-बाफला, भुने भाटे का भर्ता और सिलबट्टे की ताजी चटनियों जैसे विशुद्ध पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं।

     

  • ट्रांसफर-पोस्टिंग और ठेकों में भ्रष्टाचार के आरोप, पंजाब CM कैंप ऑफिस पर CBI की रेड

    ट्रांसफर-पोस्टिंग और ठेकों में भ्रष्टाचार के आरोप, पंजाब CM कैंप ऑफिस पर CBI की रेड

    चंडीगढ़ 
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के CM के OSD राजबीर सिंह घुम्मन को समन जारी किया है। उन्हें आज ही चंडीगढ़ में CBI ऑफिस पेश होने के लिए कहा गया है। जिसमें उनसे इस मामले में ED की तरफ से लगाए कैश फॉर ट्रांसफर-पोस्टिंग और सरकारी टेंडर में दखल देने जैसे आरोप लगाए। 

    बता दें कि मंगलवार शाम 5 बजे CBI ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में मंगलवार शाम 5 बजे छापा मारा। CBI की टीमों ने चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में 8 जगहों पर जांच की। टीमों ने लैपटॉप और मोबाइल के साथ डॉक्यूमेंट जब्त किए हैं। ये रेड रात 11 बजे तक चली।

    यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सीएम आफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग और करप्शन के आरोप लगाए थे। ED ने सीएम के OSD राजबीर सिंह घुम्मन को मुख्य आरोपी बनाया था पर पुलिस ने उनके खिलाफ FIR नहीं दर्ज की।

    मामला हाईकोर्ट पहुंचा और 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने OSD के खिलाफ FIR दर्ज करने और CBI जांच का आदेश दिया। CBI ने राजबीर घुम्मन समेत 6 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    CBI की कार्रवाई के दौरान संगरूर के गांव घरांचों में अकाली नेताओं ने टीम पर फूल बरसाए और ढोल बजाए। वहीं, पंजाब सरकार मामले में अर्जेंट सुनवाई के लिए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। जिस पर आज सुनवाई हो सकती है।

    करप्शन का पूरा मामला…

        ED ने DGP को 3 चिट्ठियां भेजीं: जुलाई-अगस्त 2026 में ED ने पंजाब DGP गौरव यादव को 3 चिटि्ठयां भेजकर CM ऑफिस से जुड़े कथित भ्रष्टाचार पर FIR की मांग की। जिसमें ट्रांसफर-पोस्टिंग, नीतिगत फैसलों, टेंडर, CLU और अन्य सरकारी मंजूरियों में कथित दखल के आरोप लगे।
        CM के OSD का नाम सामने आया: ED के मुताबिक नितिन गोहल, राजबीर सिंह घुम्मन और अन्य लोगों की भूमिका सामने आई। एजेंसी ने गोहल को सरकारी काम कराने के इच्छुक लोगों और CM के OSD घुम्मन के बीच कथित बिचौलिया बताया।
        सबूत के तौर पर चैट का दावा: ED ने वॉट्सएप चैट और दूसरे डिजिटल सबूत मिलने का दावा किया। इनमें ट्रांसफर-पोस्टिंग, पॉलिसी फैसलों, टेंडर और सरकारी दस्तावेजों तक कथित पहुंच से जुड़ी बातचीत का जिक्र है।
        तलाशी में कैश और डिजिटल सामग्री: ED की जांच के दौरान नितिन गोहल समेत कुछ लोगों से जुड़े ठिकानों पर तलाशी में दस्तावेज और डिजिटल सामग्री मिलने की बात सामने आई। ED ने गोहल से 20.98 लाख रुपए नकद बरामद होने का भी दावा किया है।
        जमीन और रियल एस्टेट एंगल: मामला GMADA की जमीन, CLU, प्रॉपर्टी लेन-देन और रियल एस्टेट से जुड़े कथित अनियमितताओं की मनी लॉन्ड्रिंग जांच से निकला। ED ने सरकारी मंजूरियों और जमीन से जुड़े मामलों में कथित प्रभाव का आरोप लगाया।
        हाईकोर्ट ने CBI को सौंपी जांच: 5 अक्टूबर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि ED की ओर से दी गई डिटेल्स अपराध की ओर इशारा करती है। कोर्ट ने CBI को FIR दर्ज कर जांच करने और दो महीने में स्टेटस रिपोर्ट देने का आदेश दिया।
        पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले ही दिन, 6 अक्टूबर को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल कर आदेश को चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने कल या परसों इसकी सुनवाई की बात कही।

  • पंकज शर्मा की पत्रकारिता को नमन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिमा का किया अनावरण

    पंकज शर्मा की पत्रकारिता को नमन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रतिमा का किया अनावरण

    पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद

    रायपुर, 
    रायपुर ने पत्रकारिता के क्षेत्र में देश और प्रदेश को कई मूर्धन्य पत्रकार दिए हैं, इन्हीं में से एक नाम वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा का है। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पंकज गार्डन, खो-खो पारा में उनकी प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक अनुज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी तथा अखंड ब्राह्मण समाज से ज्ञानेश शर्मा सहित पत्रकारिता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

           समारोह के दौरान स्वर्गीय पंकज शर्मा के जीवन और उनकी पत्रकारिता यात्रा पर आधारित करीब एक घंटे की विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से उनके पत्रकारिता जीवन, देश-विदेश में किए गए कार्यों, उनकी लेखन शैली, संवाद क्षमता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को स्मरण किया गया। डॉक्यूमेंट्री ने उपस्थित लोगों को पंकज शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व से भावनात्मक रूप से जोड़ा।

    पंकज शर्मा पत्रकारिता की एक पूरी पीढ़ी के प्रेरणास्रोत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

          उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि स्व. पंकज शर्मा ने पत्रकारिता को केवल पेशे के रूप में नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और मिशन के रूप में जिया। उन्होंने सीमित जीवनकाल में अपनी प्रतिभा और लेखनी से ऐसी पहचान बनाई, जो आज भी पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणा है। शर्मा ने कहा कि पंकज शर्मा की स्मृति को स्थायी रूप देना केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि रायपुर की पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा का सम्मान है।

    पंकज शर्मा ने रायपुर की पत्रकारिता को राष्ट्रीय पहचान दी : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

           कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंकज शर्मा रायपुर की उस पत्रकारिता परंपरा के प्रतिनिधि थे, जिसने अपनी प्रतिभा और लेखनी के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि पंकज शर्मा ने पत्रकारिता में जिस ऊंचाई को हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी स्मृति में प्रतिमा का अनावरण आने वाली पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

        विधायक सुनील सोनी और विधायक मोतीलाल साहू ने भी स्वर्गीय पंकज शर्मा को याद करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया। वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी ने पंकज शर्मा की पत्रकारिता शैली, उनके लेखन और उस दौर की पत्रकारिता में उनके प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    पंकज शर्मा के नाम पर संस्थानों और सम्मान की पहल का प्रस्ताव
            इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने स्वर्गीय पंकज शर्मा की स्मृति को और व्यापक स्वरूप देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। उन्होंने पंकज उद्यान का नाम विस्तारित कर “पत्रकार पंकज शर्मा उद्यान” करने, खो-खो पारा स्थित स्कूल का नाम “पत्रकार पंकज शर्मा” के नाम पर करने, तथा युवा पत्रकार राज्य अलंकरण की शुरुआत स्वर्गीय पंकज शर्मा के नाम से किए जाने का प्रस्ताव रखा।

         उन्होंने पत्रकारिता विश्वविद्यालय की किसी प्रमुख बिल्डिंग का नाम भी “पंकज शर्मा” के नाम पर किए जाने का सुझाव दिया। मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने इन प्रस्तावों का समर्थन किया और पंकज शर्मा की स्मृति को संस्थागत रूप से संरक्षित करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

           कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पंकज शर्मा ने अपने अल्प जीवनकाल में पत्रकारिता के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा दी और देश-विदेश में अपनी प्रतिभा से भारतीय पत्रकारिता का गौरव बढ़ाया। उनकी स्मृति में आयोजित यह समारोह केवल प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों, परंपरा और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी है। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर प्रेस क्लब, अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ एवं विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

  • बांग्लादेशियों के लिए बौद्ध मठों के पते का इस्तेमाल, MP में फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क का पर्दाफाश

    बांग्लादेशियों के लिए बौद्ध मठों के पते का इस्तेमाल, MP में फर्जी पासपोर्ट नेटवर्क का पर्दाफाश

    ग्वालियर
     मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जाली दस्तावेजों के जरिये बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने के मामले में राजफाश हुआ है। बंगाल और असम के रास्ते भारत में प्रवेश करने के बाद ये बांग्लादेशी बिहार के बोधगया स्थित मुख्य बौद्ध मठ पर पहुंचे थे।

    यहां से ही देशभर के बौद्ध मठों के भंते के संपर्क में आए, फिर अलग-अलग जगह स्थित बौद्ध मठ में पहुंचे। जहां-जहां ये बांग्लादेशी रहे आधार कार्ड में पते अपडेट करवाए।

    पुलिस के अनुसार, इस पासपोर्ट बनवाने वाले नेटवर्क का सरगना रियाल चौधरी असम के रास्ते भारत आया। इसके बाद बोधगया गया, वहां बौद्ध मठ में रुका। यहां का कनेक्शन बांग्लादेश के ढाका स्थित बौद्ध मठ से जुड़वाया गया। यहां के बाद वह मध्य प्रदेश के बैतूल पहुंचा।

    बैतूल में उसने आमला स्थित बौद्ध मठ में संपर्क बनाया। यही से पूरा नेटवर्क आपरेट कराया। इसके बाद उसने अपने अन्य साथियों को भी बुलाया। अपने साथियों के पासपोर्ट जाली दस्तावेज से बनवा लिए।

    बता दें कि मध्य प्रदेश में अब 56 बांग्लादेशियों द्वारा बौद्ध मठों के पते से पासपोर्ट बनवाने के मामले जांच के दायरे में हैं। ग्वालियर के अलावा भोपाल और बालाघाट जिले के बौद्ध मठों के पते पर पासपोर्ट बनाए गए थे।

    मामले में इस नेटवर्क का सरगना रियाल चौधरी समेत चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, जितने लोगों के पासपोर्ट बनवाए गए, वे दूसरे देशों में चले गए। महाराष्ट्र से भी इस नेटवर्क का कनेक्शन सामने आ चुका है।

  • पांढुर्णा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रकाश चंद्र परिहार हटे; विदिता धनगढ़ नई SP

    पांढुर्णा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रकाश चंद्र परिहार हटे; विदिता धनगढ़ नई SP

     पांढुर्णा
     मध्य प्रदेश शासन ने पांढुर्णा जिले में प्रशासनिक महकमे में एक बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल किया है। भोपाल से जारी हुए आधिकारिक आदेश के अनुसार, पांढुर्णा के पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार का ट्रांसफर भोपाल कर दिया गया है। वहीं, उनकी जगह अब विदिता धनगढ को पांढुर्णा की नई पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

    क्या है इस फेरबदल के पीछे की वजह?
    यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब महज दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री का पांढुर्णा दौरा हुआ था। इस दौरान स्थानीय किसानों द्वारा मुख्यमंत्री का काफिला रोके जाने की बड़ी घटना सामने आई थी। सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक मोर्चे पर हुई इस चूक के ठीक दो दिन बाद सरकार ने यह सख्त कदम उठाते हुए एसपी का ट्रांसफर कर दिया है।

     

  • 6 अक्टूबर को BCCI के धड़ाधड़ 6 फैसले, कप्तान से लेकर सिलेक्शन कमिटी तक हुए बड़े बदलाव

    6 अक्टूबर को BCCI के धड़ाधड़ 6 फैसले, कप्तान से लेकर सिलेक्शन कमिटी तक हुए बड़े बदलाव

    मुंबई 

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने  एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए। धड़ाधड़ लिए गए इन फैसलों में टीम का सिलेक्शन, नए चयनकर्ता के लिए आवेदन, हरमनप्रीत कौर का कप्तानी से इस्तीफा, महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान का ऐलान और सिलेक्शन कमिटी में मीटिंग में एक अहम सदस्य की एंट्री की पुष्टि शामिल है।

    हरमनप्रीत कौर का इस्तीफा
    मंगलवार की शाम को सबसे पहला ऐलान सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग के बाद हरमनप्रीत कौर की और से आया, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हटने का फैसला किया। जाहिर है कि यह उनका कम और मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स का फैसला ज्यादा था। भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच महिला क्रिकेट में जीतने वाली हरमनप्रीत देश की इकलौती कप्तान हैं, जिन्होंने महिला वर्ल्ड कप जीता है।

    नए सिलेक्टर के लिए आवेदन
    बीसीसीआई की ओर से दिन का दूसरा फैसला सिलेक्टर के सिलेक्शन को लेकर आया। बीसीसीआई ने करीब 7 बजे इस बात का ऐलान किया है कि सीनियर सिलेक्शन कमिटी में एक सिलेक्टर की जरूरत है। अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो चुका है। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर बीसीसीआई ने सिलेक्टर्स के लिए आवेदन मांगे हैं।

    न्यूजीलैंड टूर के लिए टीम का ऐलान
    बोर्ड ने इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम का ऐलान किया, जबकि इंडिया ए स्क्वॉड भी घोषित की। इस दौरान भुवनेश्वर कुमार की वापसी भी देखने को मिली, जबकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी20 टीम में ज्यादातर वही नाम हैं, जो काफी समय से खेलते आ रहे हैं। इंडिया ए टीम में कई टेस्ट क्रिकेटरों को जगह दी गई है।

    भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

    इंडिया A टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार

    महिला टीम की नई कप्तान की घोषणा
    बीसीसीआई की ओर से चौथा ऐलान इस बात का किया गया कि सिलेक्टर्स ने हरमनप्रीत कौर के बाद भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी स्मृति मंधाना को सौंपी, जबकि टी20 टीम की वाइस कैप्टन शेफाली वर्मा को बनाया गया और दीप्ति शर्मा को वनडे टीम की उपकप्तानी दी गई।

    भारत की T20I टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतीमानी कलिता, मिन्नू मणि

    भारत की ODI टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायाली सतघरे, रेणुका ठाकुर

    महिला क्रिकेट टीम का ऐलान
    इतना ही नहीं, करीब सवा 9 बजे एक और ऐलान बीसीसीआई की ओर से किया गया, जो भारत की महिला क्रिकेट टीम से जुड़ा था। बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान किया। हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं, लेकिन वे मंधाना की कप्तानी में खेलेंगी।

    सिलेक्शन कमिटी में सीओई की एंट्री
    इसके अलावा दिन का छठा और एक और अहम फैसला बीसीसीआई ने वीवीएस लक्ष्मण को लेकर किया। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि अब से सीनियर सिलेक्शन कमिटी की मीटिंग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी बैठेंगे, ताकि संवाद की कमी नहीं हो।

  • चंडीगढ़ में वोटर बनने का सुनहरा अवसर, आज से पांच दिन विशेष शिविर में होगा पंजीकरण

    चंडीगढ़ में वोटर बनने का सुनहरा अवसर, आज से पांच दिन विशेष शिविर में होगा पंजीकरण

    चंडीगढ़
     विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद अब मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा।

    इसके तहत 7 से 11 अक्टूबर तक शहर के मतदान केंद्रों पर विशेष नामांकन शिविर लगाए जाएंगे। बीएलओ सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर पात्र नागरिकों को नामांकन में मदद करेंगे।

    अभियान में युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीएलओ एसआईआर से पहले की मतदाता सूची का मौजूदा सूची से मिलान भी करेंगे। इसके आधार पर ऐसे मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जिनका नाम पहले सूची में था, लेकिन अब शामिल नहीं है। बीएलओ ऐसे मतदाताओं की वर्तमान स्थिति जानने के लिए घर-घर भी जाएंगे।

    एसआईआर के दौरान तैयार अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि (एएसडीडी) वाले मतदाताओं की सूचियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पात्र पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरने में सहायता दी जाएगी।

    मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ स्तर एजेंटों (बीएलए) को भी बूथवार सूचियां उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान में सहयोग मिल सके। शैक्षणिक संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लबों, स्वीप गतिविधियों और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    प्रशासन के अनुसार, फॉर्म-6 नए मतदाता के पंजीकरण के लिए, फॉर्म-7 नाम हटाने या आपत्ति के लिए और फॉर्म-8 पता बदलने, विवरण में सुधार अथवा ईपीआईसी संबंधी बदलाव के लिए भरा जा सकता है। मतदाता सेवाएं ईसीआईनेट ऐप और पोर्टल के माध्यम से भी उपलब्ध हैं। सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।