Author: NewseDay

  • ‘द केरल स्टोरी 2’ का बैन हटा, हाईकोर्ट ने दिया रिलीज का आदेश

    ‘द केरल स्टोरी 2’ का बैन हटा, हाईकोर्ट ने दिया रिलीज का आदेश

    मुंबई 
    फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म की रिलीज पर लगी अंतरिम रोक को पूरी तरह से हटा दिया है.  डिवीजन बेंच ने मामले की गंभीरता और सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अब फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का रास्ता साफ कर दिया है. 

    इससे पहले सिंगल जज की बेंच ने फिल्म के कंटेंट और सांप्रदायिक सौहार्द पर पड़ने वाले इसके असर को लेकर चिंता जताते हुए 15 दिनों का स्टे लगा दिया था.  सिंगल-जज ने फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली दो पिटीशन पर अपना ऑर्डर दिया था, उनका कहना था कि फिल्म केरल को गलत तरीके से दिखाती है और इससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है.

    केरल हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
    जस्टिस थॉमस ने गुरुवार, 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी थी, साथ ही सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से फिल्म के खिलाफ रिप्रेजेंटेशन की जांच करने को कहा था. डिवीजन बेंच ने उसी दिन शाम 7.30 बजे फिल्म के प्रोड्यूसर्स द्वारा फाइल की गई अपील पर सुनवाई के लिए एक अर्जेंट स्पेशल सिटिंग बुलाई. दो घंटे से ज्यादा चली डिटेल्ड सुनवाई के बाद, बेंच ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया.

    अब आज यानी 27 फरवरी शाम 4 बजे जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस के अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें फिल्‍म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगाई गई थी.

    आज ही रिलीज होगी फिल्म!
    केरल हाई कोर्ट का यह आदेश ठीक उसी दिन आया है जिस दिन फिल्म को रिलीज होना था. सुबह तक जहां टिकटों के पैसे रिफंड किए जा रहे थे और सिनेमाघर मालिक असमंजस में थे, वहीं दोपहर तक स्थिति पूरी तरह बदल गई. खबर ये भी थी कि शुक्रवार को उन ऑडियंस के पैसे वापस कर दिए गए जिन्होंने फिल्म की एडवांस बुकिंग कराई थी, हालांकि अब डिवीजन बेंच के फैसले के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है.
     
    फिल्म की रिलीज पर क्यों लगी थी रोक?
    इससे पहले गुरुवार को जस्टिस थॉमस ने फिल्म पर रोक लगाते हुए काफी सख्त रुख अपनाया था. कोर्ट का मानना था कि सेंसर बोर्ड (CBFC) ने इस फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय कानूनी बारीकियों का ठीक से पालन नहीं किया है. जज ने अपनी टिप्पणी में कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि फिल्म में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और किसी खास समुदाय को बदनाम करने वाली सामग्री हो सकती है. कोर्ट ने टीजर को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि बिना उच्चाधिकारियों की उचित जांच के इसे रिलीज करना कानूनन सही नहीं होगा.

  • झारखंड में नगर निकाय चुनाव परिणाम आने शुरू, JMM और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को मिली सफलता

    झारखंड में नगर निकाय चुनाव परिणाम आने शुरू, JMM और भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को मिली सफलता

    रांची

    झारखंड नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। नगर निगम, नगर परिषद के साथ नगर पंचायत के वार्डों के रिजल्ट आने लगे हैं। कई वार्ड में प्रत्याशियों की जीत का ऐलान भी हो गया है। झारखंड राज्य के 48 नगर निकायों, जिनमें रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं, वहां मतदान की गिनती कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है।

    बता दें कि झारखंड निकाय चुनाव 23 फरवरी को हुए थे, जिसमें कुल 43 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। ये चुनाव किसी राजनीतिक दल के चिन्ह पर नहीं लड़ा गया। हालांकि उम्मीदवारों को विभिन्न दलों का समर्थन प्राप्त है। चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैं इसलिए अंतिम परिणाम आने में समय लग सकता है।

    गोड्डा और पाकुड़ नगर परिषद के रिजल्ट आ गए हैं। गोड्डा से गोड्डा नगर परिषद से अध्यक्ष प्रत्याशी सुशील रमानी 433 वोट से जीत दर्ज की है। पाकुड़ में नगर परिषद से शबरी पाल ने भी जीत दर्ज कर ली है। लातेहार नगर परिषद में महेश सिंह ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा खूंटी में भी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। खूंटी से रानी टुटी ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। बासुकीनाथ में वीणा देवी ने जीत दर्ज की है। हुसैनाबाद से उषा देवी ने जीत दर्ज की है।

    महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 562 और वार्ड पार्षद और पंचायत सदस्य पद के 5562 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों की माने तो 48 नगर निकायों में 63.05 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जिनकी सभी सेंटर पर गिनती शुरू हो गई है। मतगणना केंद्रों में मतपेटी खुलने के बाद सबसे पहले महापौर या अध्यक्ष के गुलाबी बैलेट पेपर और वार्ड वार्षद या पंचायत सदस्य के सफेद बैलेट पेपर को अलग-अलग किया गया। उन्हें 100-100 के बंडल में बांटा गया। इसके बाद पहले सफेद और फिर गुलाबी बैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई है।

    खूंटी चुनाव में भाजपा समर्थित रानी टुटी ने जीत दर्ज की

    भाजपा समर्थित उम्मीदवार रानी टुटी खूंटी नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनोनीत बोदरा को 3879 मतों से पराजित किया। रानी को 9177 मत मिले जबकि मनोनीत बोदरा को 5298 मत मिले। झामुमो समर्थित उम्मीदवार सोनम बागे तीसरे स्थान पर रही। उन्हें 2476 मत प्राप्त हुए।

    चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष बने सोमवारी सोरेन

    चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी सोमवारी सोरेन 727 वोटों से अध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं।

    लातेहार में जीते महेश सिंह

    लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर महेश सिंह ने जीत दर्ज की है। महेश सिंह लगभग 1400 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

    बासुकीनाथ में वीणा देवी के सिर सजा ताज

    बासुकीनाथ में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी वीणा देवी जीत दर्ज की है। वीणा देवी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मधुमिता देवी को 2164 वोट से हराया। वीणा देवी को कुल 4065 वोट मिले, जबकि मधुमिता देवी को 1901 वोट मिले।

    डोमचांच से भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा ने मारी बाजी

    कोडरमा नगर पंचायत के डोमचांच से भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा लगभग 800 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर झामुमो समर्थित प्रत्याशी पप्पू मेहता हैं।

    क्रधरपुर से निर्विरोध पार्षद बने विजय, साहिन और मायारानी

    नगर निकाय चुनाव चक्रधरपुर के विजेता पार्षद

        वार्ड संख्या 1 – स्वपन कुमार मिस्त्री
        वार्ड संख्या 2- प्रीति होरो
        वार्ड संख्या 3 – लीला प्रसाद
        वार्ड संख्या 4 – राजू प्रसाद कसेरा
        वार्ड संख्या 5- गौतम रवानी
        वार्ड संख्या 6 – साहिन तबस्सुम (निर्विरोध)
        वार्ड संख्या 7 – विजय कुमार साव (निर्विरोध)
        वार्ड संख्या 8 – संजय पासवान
        वार्ड संख्या 9- शेखावत हुसैन
        वार्ड संख्या 10 – पूजा गिरी
        वार्ड संख्या 11- एस पुष्प लता
        वार्ड संख्या 12 – प्रदीप दास
        वार्ड संख्या 13 – माया रानी मल (निर्विरोध)

     बुंडू में जितेंद्र बने अध्यक्ष, परिणाम आया सामने

    बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव जीत गए हैं।

    वार्ड संख्या -7 वार्ड सदस्य का परिणाम

    प्रत्याशियों के नाम और उन्हें प्राप्त मत निम्न हैं:-
    नेपाल दास – 638
    संजय हलदार – 169

    वार्ड संख्या -10 वार्ड सदस्य का परिणाम

        अक्षय कुमार प्रमाणिक – 108
        धनंजय प्रमाणिक – 354
        मुकेश कुम्हार – 263
        हिमांशु प्रमाणिक – 127

     चाईबासा से सुनीता खलखो और राबिया खातून ने मारी बाजी

        वार्ड नंबर 1 से सुनीता खलखो विजेता
        वार्ड नंबर 2 से लालों लकड़ा विजेता
        वार्ड नंबर 3 से डोमा मिंज विजेता
        वार्ड नंबर 4 से चंदू करवा विजेता
        वार्ड नंबर 5 अनुराधा कुमारी सिंह विजेता
        वार्ड नंबर 6 नाजरीन परवीन विजेता
        वार्ड नंबर 7 से लक्ष्मी कच्छप विजेता
        वार्ड नंबर 8 से राबिया खातून विजेता
        वार्ड नंबर 9 से जेबा फरहत विजेता
        वार्ड नंबर 10 से आलोक कुमार झा विजेता
        वार्ड नंबर 11 से एनामुल हक विजेता

     

  • Twitter के संस्थापक जैक डोर्सी ने 4000 कर्मचारियों को किया बाहर, AI को बताया छंटनी का कारण

    Twitter के संस्थापक जैक डोर्सी ने 4000 कर्मचारियों को किया बाहर, AI को बताया छंटनी का कारण

     नई दिल्ली

    टेक दुनिया से बड़ी खबर सामने आई है. Twitter के को-फाउंडर जैक डॉर्सी की कंपनी Block Inc. ने करीब 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. यह संख्या कंपनी के कुल स्टाफ का लगभग 40 फीसदी बताई जा रही है. सबसे अहम बात यह है कि कंपनी ने इस बड़े कदम के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को वजह बताया है.

    अब तक कंपनियां छंटनी करते वक्त ये साफ तौर पर नहीं बताती थीं कि जॉब AI की वजह से जा रही है. लेकिन Jack Doresey ने ये साफ किया है कि उन्होंने अपनी कंपनी से लोगों को AI की वजह से ही निकाला है.

    Block एक फिनटेक कंपनी है जो Cash App और Square जैसी सेवाएं चलाती है. कंपनी का कहना है कि वह अब AI पर ज्यादा फोकस कर रही है और काम करने का तरीका बदल रही है.

    आर्थिक संकट में नहीं है कंपनी, फिर भी निकाले गए लोग

    जैक डॉर्सी  ने अपने संदेश में कहा कि कंपनी आर्थिक संकट में नहीं है. बिजनेस ठीक चल रहा है, लेकिन AI की वजह से अब कम लोगों के साथ ज्यादा काम संभव हो रहा है.

    डोर्सी ने कहा कि टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है और कंपनियों को समय रहते बदलाव करना होगा. उनके मुताबिक कई कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनाने में देर कर रही हैं. Block ने एक साथ बड़ा फैसला लेकर अपनी टीम का आकार छोटा कर दिया ताकि आगे की रणनीति साफ रहे.

    इस खबर के बाद शेयर बाजार में Block के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के शेयर करीब 20 से 25 फीसदी तक चढ़ गए. निवेशकों को लग रहा है कि AI के इस्तेमाल से कंपनी की लागत घटेगी और मुनाफा बढ़ सकता है.

    हालांकि कर्मचारियों के लिए यह बड़ा झटका है. इतनी बड़ी संख्या में नौकरी जाने से टेक सेक्टर में चिंता बढ़ गई है. पिछले कुछ समय से दुनिया भर में टेक कंपनियां स्टाफ कम कर रही हैं, लेकिन इस बार साफ तौर पर AI को वजह बताया जाना चर्चा का विषय बन गया है.

    कर्मचारियों को मिलेगा मुआवजा और सपोर्ट

    जैक डॉर्सी  ने यह भी कहा कि जिन कर्मचारियों की नौकरी गई है, उन्हें नियमों के मुताबिक मुआवजा और कुछ समय तक सपोर्ट दिया जाएगा. अलग-अलग देशों में नियम अलग होने की वजह से यह पैकेज भी अलग हो सकता है.

    इस फैसले ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. क्या AI अब सच में इंसानों की नौकरियां ले रहा है? टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI पूरी तरह नौकरियां खत्म नहीं करता, बल्कि काम की प्रकृति बदल देता है. जिन भूमिकाओं में दोहराव वाला काम ज्यादा है, वहां AI तेजी से जगह बना रहा है.

    Block का यह कदम संकेत देता है कि आने वाले समय में और कंपनियां भी इसी दिशा में जा सकती हैं. अगर AI से कम स्टाफ में ज्यादा काम हो सकता है, तो कंपनियां लागत कम करने के लिए ऐसे फैसले ले सकती हैं.

    टेक इंडस्ट्री में यह बदलाव सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं है. यह एक बड़े ट्रेंड की तरफ इशारा करता है, जहां AI अब सिर्फ चर्चा का विषय नहीं, बल्कि बिजनेस रणनीति का हिस्सा बन चुका है. आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि दूसरी बड़ी कंपनियां क्या कदम उठाती हैं.

  • हरियाणा का बड़ा कदम: 5 बस अड्डों के विकास से सफर होगा आसान, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

    हरियाणा का बड़ा कदम: 5 बस अड्डों के विकास से सफर होगा आसान, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

    चंडीगढ़
    प्रदेश में यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। पांच बस अड्डे आगामी डेढ़ से दो वर्ष के अंदर विकसित किए जाएंगे। सरकार की घोषणा व शहरों में आवश्यकता के आधार पर बस अड्डों का निर्माण कराया जा रहा है। राज्य परिवहन विभाग ने बरवाला, नारायणगढ़, नीलोखेड़ी, बहल और रेवाड़ी में बस अड्डे तैयार करने की योजना बनाई है।

    हिसार जिले के बरवाला में पुराना बस अड्डा है। इसे तोड़कर नए बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। यहां जो पुराना बस अड्डा है वह बसों के लिए पर्याप्त नहीं और यहां जलभराव की भी समस्या रहती है। करनाल के नीलोखेड़ी में पुलिस स्टेशन के निकट बस अड्डे का निर्माण होगा। इस बस अड्डे के निर्माण का बीते साल शिलान्यास हुआ था और फिलहाल यहां काम जारी है। रेवाड़ी शहर की बात करें तो यहां शहरी आबादी के बीच बस अड्डा संचालित है। इस कारण शहर में जाम की समस्या रहती है। अब शहर से बाहर 20 एकड़ में नए बस अड्डे का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 39 करोड़ रुपये इस योजना को पूरा करने में खर्च होंगे। मार्च 2028 तक निर्माण कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है।
     
    अंबाला जिले के नारायणगढ़ में 12 काउंटरों वाले बस अड्डे का निर्माण होना है। यहां भी पुराने बस अड्डे के स्थान पर नए सिरे से बस अड्डा निर्मित होगा। इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। राज्य परिवहन विभाग के अनुसार भिवानी के बहल में भी नया बस अड्डा निर्मित होना है और इसके लिए भी टेंडर हो चुके हैं। राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक प्रदीप कुमार का कहना है कि यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। बस अड्डों का निर्माण निर्धारित अवधि में पूरा करवाया जाएगा।

  • पाकिस्तान का अफगानिस्तान से खुली जंग का ऐलान, पाक विदेश मंत्री ने सऊदी अरब से की बातचीत

    पाकिस्तान का अफगानिस्तान से खुली जंग का ऐलान, पाक विदेश मंत्री ने सऊदी अरब से की बातचीत

    काबुल
    पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान की ओर से 22 फरवरी को अफगानिस्तान में कथित TTP ठिकानों पर हमला किया गया था. अफगानिस्तान ने चेतावनी दी थी कि इसका पलटवार होगा. गुरुवार देर रात अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. सीमा पर गोलीबारी और मोर्टार अटैक हुए. जवाब में पाकिस्तान ने फिर हवाई हमले किए हैं. अफगानिस्तान की टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक अफगान सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने नंगरहार प्रांत में हवाई हमले किए.

    सुरक्षा सूत्रों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पाकिस्तानी विमान अफगान हवाई क्षेत्र में घुस आया था, जिसे अफगान बलों ने निशाना बनाया और मार गिराया. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है. अफगान पक्ष का कहना है कि पाकिस्तान ने काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे इलाकों में भी बमबारी की. इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि पाकिस्तानी सैन्य शासन ने कुछ स्थानों पर हमले किए. हालांकि उन्होंने कहा कि इन हमलों में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

    वहीं पाकिस्तान का दावा है कि उसे पहले अफगान तालिबान की ओर से ‘बिना उकसावे की गोलीबारी’ का सामना करना पड़ा और जवाब में उसने कार्रवाई की. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय और प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में अफगान तालिबान के 133 लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए. साथ ही कई सैन्य ठिकाने और गोला-बारूद डिपो नष्ट कर दिए गए. लेकिन अफगानिस्तान के नजरिए से देखा जाए तो मामला अलग है. काबुल का कहना है कि पाकिस्तान बार-बार सीमा पार हमले कर अफगान संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है. अफगान अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है बल्कि क्षेत्रीय शांति के लिए भी खतरा है.

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष पर चीन ने जताई चिंता

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी गोलीबारी पर चीन ने गहरी चिंता जताई है. चीन ने दोनों देशों से संयम बरतने और तुरंत युद्धविराम करने की अपील की है. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दोनों पक्ष शांत रहें, हालात को न बढ़ाएं और जल्द से जल्द संघर्ष विराम लागू करें ताकि और खून-खराबा न हो. उन्होंने यह भी बताया कि चीन का विदेश मंत्रालय और पाकिस्तान व अफगानिस्तान स्थित उसके दूतावास दोनों देशों के संबंधित पक्षों के संपर्क में हैं.

     पाकिस्तान ने सऊदी को घुमाया फोन

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री से फोन पर बात की है. बातचीत में मौजूदा हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की गई.

     PM शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सेना किसी भी ‘आक्रामक मंसूबे’ को कुचलने की पूरी क्षमता रखती है. यह बयान उस रात के बाद आया जब इस्लामाबाद ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ हिस्सों में हवाई हमले किए. सीमा पार झड़पें शुक्रवार को और तेज हो गईं. पाकिस्तान ने हमलों के बाद काबुल के खिलाफ ‘खुली जंग’ का ऐलान कर दिया, जिससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

     अफगानिस्तान-पाकिस्तान में पहले भी हुआ तनाव

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रिश्ते पिछले कुछ महीनों में लगातार बिगड़ते गए हैं. अक्टूबर में हुई घातक झड़पों में दोनों तरफ 70 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद से ज्यादातर जमीनी सीमा पार रास्ते बंद पड़े हैं. इस्लामाबाद अफगानिस्तान पर आरोप लगाता है कि वह पाकिस्तान में हमले करने वाले उग्रवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से इनकार करती है. कतर और तुर्की की मध्यस्थता में शुरुआती युद्धविराम के बाद कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समझौता नहीं हो सका है.

     

  • बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी: दादरी में 10वीं का गणित पेपर लीक, कई लोगों पर FIR

    बोर्ड परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी: दादरी में 10वीं का गणित पेपर लीक, कई लोगों पर FIR

    भिवानी
    वीरवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का 10वीं का गणित का प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी पुष्टि करते हुए शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन कुमार ने बताया कि यह पेपर लीक नहीं बल्कि दादरी के गांव रानीला के परीक्षा केंद्र से आऊट हुआ है। पेपर आऊट करने वाले परीक्षार्थियों व पर्यवेक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रश्न पत्र दोपहर 1:56 बजे उनके स्वयं के व्हाट्सएप्प नंबर पर प्राप्त हुआ। इस पर तुरन्त कार्रवाई कर प्रश्न पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर के माध्यम से ट्रेस आऊट कर पता लगाया गया कि पेपर चरखी दादरी के परीक्षा केन्द्र राकवमावि रानीला-2 के कमरा नंबर 2 व 3 से आऊट किया गया था।

    जिलाधीश चरखी दादरी ने बताया कि सभी दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज करवाया गया है। इसके अलावा संबंधित स्टाफ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को लिखकर भेज दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि सभी दोषियों को कल निलंबित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीरवार को 10वीं गणित विषय की परीक्षा में अभी तक प्राप्त रिपोर्ट अनुसार अनुचित साधन के 10 केस दर्ज हुए। इनमें करनाल 1, रोहतक 2, सोनीपत 2, पलवल 1, नूंह 1 एवं चरखी दादरी के 3 केस शामिल हैं।

    प्रदेशभर में गणित विषय की परीक्षा में 1372 परीक्षा केन्द्रों पर 2,89,003 परीक्षार्थी एवं डी.एल.एड. प्रथम वर्ष रि-अपीयर की परीक्षा में 980 छात्र-अध्यापक भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष विशेष उड़न दस्ता-2 द्वारा नारनौल के परीक्षा केन्द्र रावमावि कोरियावास पर नियुक्त पर्यवेक्षक अनिल कुमार राप्रापाठशाला कोरियावास को उसी स्कूल का होने के कारण कार्यभार मुक्त कर दिया गया। कंट्रोल रूम भिवानी से संचालित आर.ए.एफ.-14 द्वारा परीक्षा केन्द्र रावमावि बनवासा सोनीपत पर तैनात पर्यवेक्षक राजेश, पी. जी.टी., एम.एस.पी.एस., रिढाना को ड्यूटी में कोताही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया।

  • किसानों का आंदोलन तेज, लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद करवाई

    किसानों का आंदोलन तेज, लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद करवाई

    लुधियाना
    अपनी समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए किसानों ने पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया। इस दौरान मौके पर किसानों और चालकों ने टोल कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

    किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसी कारण आज उन्होंने लाडोवाल टोल प्लाजा को मुफ्त करवाया। किसानों ने मांग की कि बेअदबी की घटनाओं में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। वहीं एक ड्राइवर ने आरोप लगाया कि देर रात सब्जियों से भरी किसानों की गाड़ियों को निकालने के दौरान टोल कर्मचारी उन्हें परेशान करते हैं।

    ड्राइवर का कहना है कि कई बार टोल कर्मियों द्वारा लोगों के साथ गलत और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया जाता है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

  • दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड शो छोड़ने की हैरान कर देने वाली कहानी

    दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड शो छोड़ने की हैरान कर देने वाली कहानी

    मुंबई 

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार होती हैं. उनकी हर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा रिस्पॉन्स मिलता है. यही कारण है कि दीपिका की झोली में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स आते रहते हैं. कुछ ही वक्त पहले ये खबर सामने आने लगी थी कि दीपिका हॉलीवुड में एक नए प्रोजेक्ट से वापसी करने वाली हैं. 

    दीपिका को ऑफर हुआ कौनसा प्रोजेक्ट?

    दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड की पॉपुलर ब्लैक कॉमेडी सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के चौथे सीजन में कास्ट करने की बात कही जा रही थी. सीरीज के मेकर्स उन्हें अपने प्रोजेक्ट में शामिल करना चाहते थे. वो इसके लिए एक्ट्रेस को अप्रोच भी करने वाले थे. मगर दीपिका ने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया. 

    वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, दीपिका ने 'द व्हाइट लोटस' सीरीज इसलिए ठुकरा दी, क्योंकि वो अपने रोल के लिए ऑडिशन नहीं देना चाहती थीं. सूत्रों के मुताबिक, सीरीज के मेकर्स कास्टिंग से पहले ऑडिशन लेना चाहते थे. लेकिन दीपिका को इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी. सूत्रों ने कहा, 'द व्हाइट लोटस HBO की एक बहुत मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज है. इसमें एक्टर चुनने के लिए ऑडिशन करना बहुत जरूरी होता है. मेकर्स हर एक्टर से ऑडिशन लेते हैं, चाहे वो कितना भी बड़ा नाम क्यों ना हो.'

    'दीपिका पादुकोण को इस सीरीज के चौथे सीजन में रोल ऑफर किया गया था. लेकिन एक्ट्रेस ने ऑडिशन देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. इसलिए ये मौका छूट गया. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ये पहली बार नहीं था, जब दीपिका को द व्हाइट लोटस सीरीज का ऑफर आया हो. उन्हें पहले तीसरे सीजन में भी रोल का ऑफर आया था, लेकिन तब दीपिका प्रेग्नेंट थीं, इसलिए वो नहीं कर पाईं. अब चौथा सीजन बन रहा है तो फिर से कोशिश की गई, लेकिन फिर ऑडिशन ना देने की वजह से मौका पास हो गया.'

    फिर टली हॉलीवुड में दीपिका की वापसी

    'द व्हाइट लोटस' ने Emmy अवॉर्ड भी जीता हुआ है. इसकी पॉपुलैरिटी अमेरिका में काफी ज्यादा है. अगर दीपिका इस सीरीज का हिस्सा होतीं, तो उनकी पॉपुलैरिटी भी काफी ज्यादा होती. मगर अब उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनने से उनके फैंस काफी निराश होंगे. दीपिका इससे पहले साल 2017 में विन डीजल की मूवी XXX: Return of Xander Cage में नजर आई थीं, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ था. मगर इसके बाद से वो हॉलीवुड के किसी भी प्रोजेक्ट में नहीं दिखीं. 

    बात करें दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की, तो वो शाहरुख खान की फिल्म किंग में नजर आएंगी. इसके अलावा वो जवान डायरेक्टर एटली और अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया फिल्म में भी दिखेंगी, जिसे साल 2027 तक रिलीज करने की बात चल रही है.

  • भूजल दोहन पर लगाम: 111 ब्लॉक रेड जोन में, बिना अनुमति नहीं लगेंगे नए ट्यूबवेल

    भूजल दोहन पर लगाम: 111 ब्लॉक रेड जोन में, बिना अनुमति नहीं लगेंगे नए ट्यूबवेल

    चंडीगढ़
    जलशक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में वार्षिक जल पुनर्भरण 18.60 अरब घन मीटर है, जबकि भूजल निष्कर्षण 26.27 अरब घन मीटर तक पहुंच गया है। यानी पुनर्भरण से 7.67 अरब घन मीटर अधिक दोहन हो रहा है। पंजाब में भूजल दोहन खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। जल स्रोत विभाग ने 23 जिलों के 111 ब्लॉकों को अत्यधिक दोहन (ओवरएक्सप्लॉइटेड) श्रेणी में अधिसूचित कर दिया है, जबकि 10 ब्लॉकों को गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

    विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद इन क्षेत्रों में नए ट्यूबवेल के लिए एनओसी नहीं दी जाएगी। भूजल का अत्यधिक उपयोग करने वाली फैक्टरियों पर भी सख्ती की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार 15 ब्लॉक अर्द्ध-गंभीर और केवल 17 ब्लॉक सुरक्षित श्रेणी में हैं। यह सूची कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) के सहयोग से तैयार भूजल आकलन रिपोर्ट के आधार पर बनाई गई है। अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मालेरकोटला, मानसा, मोगा, पटियाला, मोहाली, एसबीएस नगर, संगरूर, तरनतारन और रूपनगर में हालात अधिक चिंताजनक हैं।

    रिचार्ज से 7.67 अरब घन मीटर अधिक दोहन
    जलशक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में वार्षिक जल पुनर्भरण 18.60 अरब घन मीटर है, जबकि भूजल निष्कर्षण 26.27 अरब घन मीटर तक पहुंच गया है। यानी पुनर्भरण से 7.67 अरब घन मीटर अधिक दोहन हो रहा है। सरकार का कहना है कि अब भूजल संसाधनों के सतत प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    नहरी पानी और फसल विविधीकरण पर फोकस
    भूजल पर निर्भरता कम करने के लिए नहरी पानी की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है। सरहिंद फीडर नहर की रिलाइनिंग परियोजना पूरी की जा चुकी है। देवीगढ़ डिवीजन में नौ नई नहरों का निर्माण हुआ है, जबकि मालवा नहर परियोजना पर काम जारी है। राज्य में 545 किलोमीटर लंबी 79 नहरों को दोबारा शुरू किया गया है और नहरों व खालों के बुनियादी ढांचे पर 4557 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। साथ ही धान के रकबे को घटाने के लिए फसल विविधीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    सरकार का कदम सराहनीय है, लेकिन भूजल संकट से निपटने के लिए सख्त प्रतिबंध जरूरी हैं। जिन क्षेत्रों में नहरी पानी उपलब्ध है, वहां किसानों को इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। – हर्ष नैयर, प्रोफेसर, पंजाब विश्वविद्यालय

    पंजाब को रेगिस्तान बनने से बचाना है इसलिए 111 ब्लॉकों में नए ट्यूबवेल की एनओसी नहीं दी जाएगी। चरणबद्ध तरीके से सख्ती लागू होगी और जहां नहरी पानी उपलब्ध है, वहां पहले प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। – बरिंदर गोयल, जल संसाधन मंत्री, पंजाब सरकार

  • किसानों के लिए राहत: राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत टमाटर खेती में नई तकनीक से आय बढ़ी

    किसानों के लिए राहत: राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत टमाटर खेती में नई तकनीक से आय बढ़ी

    रायपुर : राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसानों को संबल : उन्नत तकनीक से टमाटर खेती में बढ़ा उत्पादन और मुनाफा

    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने और केंद्र व राज्य शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के माध्यम से किसानों को आधुनिक बागवानी पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।

    जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेम्पू के किसान श्री सुनील भगत ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में टमाटर की उन्नत खेती कर सफलता हासिल की है। उन्होंने विभागीय परामर्श के बाद जीके देशी किस्म का टमाटर लगाया, जिससे प्रति एकड़ लगभग 9 टन उत्पादन प्राप्त हुआ।

    किसान श्री भगत ने बताया कि वे मौसम के अनुसार सब्जी फसलों की खेती करते हैं। वर्तमान सीजन में उन्होंने लगभग 85 हजार 500 रुपये का टमाटर विक्रय किया। कुल लागत व्यय निकालने के बाद उन्हें 55 हजार 500 रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। वे अन्य विभागीय योजनाओं का भी लाभ ले रहे हैं और अब ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

    श्री सुनील भगत की सफलता से ग्राम पंचायत टेम्पू सहित आसपास के गांवों के किसान भी प्रेरित हुए हैं। कई किसान अब उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने और विभागीय योजनाओं से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं, ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकें।

    राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य के किसानों को न केवल आधुनिक खेती की दिशा मिल रही है, बल्कि वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं।