Author: NewseDay

  • विजय और रश्मिका की शादी में मेहमानों को परोसा जाएगा जापानी खाना, ‘नो फोन’ पॉलिसी लागू

    विजय और रश्मिका की शादी में मेहमानों को परोसा जाएगा जापानी खाना, ‘नो फोन’ पॉलिसी लागू

    उदयपुर 

    आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ! साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अपनी प्राइवेसी को लेकर यह कपल कितना सीरियस है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शादी के वेन्यू पर तीन लेयर की सुरक्षा की व्यवस्था है. लोकल पुलिस और हैदराबाद से आई खास टीम के साथ-साथ एक इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मकसद साफ है- शादी के हर पल को निजी रखा जाए और बिना किसी बाहरी दखल के सारे रस्मो-रिवाज शांति से पूरे हों. अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित ‘द मेमेंटोज’ (आईटीसी होटल्स) को इस खास मौके के लिए चुना गया है, जहां सुरक्षा का घेरा इतना सख्त है कि परिंदा भी पर न मार सके.

    शादी की खबरों पर खुद मुहर लगाते हुए रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा और इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए लिखा कि जब उन्होंने खुद के लिए कुछ तय नहीं किया था, तब भी फैंस ने उन्हें ‘विरोश’ नाम देकर ढेर सारा प्यार दिया. कपल ने अपनी इस नई शुरुआत को ‘विरोश की शादी’ का नाम दिया है. इस जोड़ी ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में सगाई की थी और अब 26 फरवरी को वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. समारोह को छोटा और पर्सनल रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. दोनों चाहते हैं कि यह पल उनके लिए यादगार और शोर-शराबे से दूर हो.

     दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे और जिंदगी भर के लिए एक-दूजे का हाथ थामेंगे। जानकारी के अनुसार, शादी के जश्न को लेकर मेकर्स ने खास इंतजाम किए हैं, जिसमें मेहमानों के लिए जापानी खाना परोसा जाएगा। रश्मिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में पार्टी की झलक साझा की, जिसमें खूबसूरती से सजा हुआ टेबल और जापानी मेन्यू कार्ड साफ दिख रहा है। तस्वीर में लाइटिंग में सजा टेबल नजर आया। बीच में गुलाबी लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट है, जिसे ताजे हरे सेब और अंगूरों के साथ सजाया गया है। यह सजावट ऑर्गेनिक और लग्जरी गार्डन लुक दे रही है। मेन्यू कार्ड पर जापानी डिशेज का जिक्र है, जो शादी से पहले के इस सेलिब्रेशन को ग्लोबल और रिफाइंड टच देता है। कपल सोमवार को उदयपुर पहुंच चुके हैं। शादी के मुख्य कार्यक्रम मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में होगा।

    फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी मुलाकात
    भले ही शादी प्राइवेट हो रही है, लेकिन जश्न अभी बाकी है! उदयपुर में शादी के बाद यह कपल अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के लिए दो बड़े रिसेप्शन होस्ट करने वाला है. पहला भव्य रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के आलीशान ‘ताज कृष्णा’ होटल में होगा, जिसमें टॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी शामिल होने की उम्मीद है. इसके बाद, मुंबई में भी एक ग्रैंड पार्टी दी जाएगी. रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी, जहां से शुरू हुई यह दोस्ती ‘डियर कॉमरेड’ तक पहुंचते-पहुंचते प्यार में बदल गई और अब यह खूबसूरत रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच गया है.

     साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी शादी, केले के पत्तों पर परोसा जाएगा भोजन!

    विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के फैंस उनकी शादी की पहली तस्वीरें देखने को बेताब हैं. अब खबर आ रही है कि वे साउथ इंडियन परंपराओं के अनुसार शादी रचाएंगे. इस शादी में दक्षिण भारत के पारंपरिक रीति-रिवाजों का खास पालन किया जाएगा. मुमकिन है कि मेहमानों को केले के पत्तों पर भोजन परोसा जाए.

     बड़े फिल्मी सितारे नहीं फिल्ममेकर्स होंगे शामिल?

     रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी में बड़े राजनेताओं के शामिल होने की खबर आ रही है, लेकिन कोई बड़े स्टार के शामिल होने की सुगबुगाहट नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में किसी भी बड़े फिल्मी सितारे के शामिल होने की उम्मीद नहीं है. मेहमानों की लिस्ट में तेलंगाना के कुछ राजनेता और कुछ चुनिंदा फिल्म निर्देशकों के नाम शामिल हैं.

     24 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी, 25 को 'हल्दी'-'संगीत' का जश्न

    विजय और रश्मिका की शादी का जश्न आज से शुरू है. सेलिब्रेशन की शुरुआत आज 24 फरवरी को ‘मेहंदी’ सेरेमनी के साथ होगी. इसके बाद 25 फरवरी को ‘हल्दी’ और ‘संगीत’ के इवेंट का आयोजन किया जाएगा. इन निजी लेकिन रॉयल प्री-वेडिंग फंक्शन्स में परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्तों के शामिल होंगे.

    'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले, 'डियर कॉमरेड' में आए करीब, विजय-रश्मिका की क्यूट लव स्टोरी

    विजय और रश्मिका पहली बार ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर मिले थे. कहते हैं कि फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे. तब से लेकर अब तक, दोनों ने अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखने की पूरी कोशिश की. वे अक्सर पब्लिक प्लेस पर साथ दिखते और डेटिंग की तमाम अफवाहों के बावजूद कपल ने शादी से पहले तक अपने रिश्ते को पूरी तरह प्राइवेट रखा था.

    शादी को पूरी तरह प्राइवेट और इंटिमेट रखा जा रहा है। सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट को गोपनीय रखने के लिए सख्त नो-फोन पॉलिसी लागू है। मेहमानों से एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) भी साइन करवाए जा रहे हैं ताकि कोई फोटो या वीडियो बाहर न लीक हो।

    विजय और रश्मिका की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई, जब दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में फिर साथ नजर आए। इसके अलावा, वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

    हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सालों तक प्राइवेट रखा, लेकिन अब आखिरकार शादी का ऐलान हो चुका है। शादी के बाद रिसेप्शन भी प्लान किया गया है।

  • एयर एंबुलेंस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी कड़े एक्शन की चेतावनी, खराब मौसम में क्यों उड़ा विमान?

    एयर एंबुलेंस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री ने दी कड़े एक्शन की चेतावनी, खराब मौसम में क्यों उड़ा विमान?

    चतरा.

    झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश होने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर इरफान अंसारी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि सभी पहलुओं की जांच होगी और दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बक्सा नहीं जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री एयर एंबुलेंस क्रैश में मारे गए लोगों को स्वजनों से मिलने के लिए मंगलवार की सुबह चतरा आए हुए थे।

    स्थानीय सदर अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले मंत्री मृतकों के शवों को देखा और पोस्टमार्टम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही उपायुक्त कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एयर एंबुलेंस क्रैश की झारखंड में अब तक की यह सबसे बड़ी घटना है।

    दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई 
    उन्होंने कहा कि मृतकों के स्वजनों के साथ सरकार की पूरी संवेदना है। आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। घटना की सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी और जो कोई भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद किस परिस्थिति में उड़ान भर गया, यह भी जांच का विषय है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकार किया कि झारखंड में चिकित्सीय व्यवस्था बेहतर नहीं है। उन्होंने विपक्षी पार्टी पर विकास विरोधी का आरोप लगाया।

    इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में भारत का उच्च तकनीक वाले अस्पताल बनाने की योजना है, लेकिन विपक्ष कहीं न कहीं से अवरूद्ध पहुंचाते रहता है। मौके पर स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, अपार समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन, सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी और भारी संख्या में सहवासी उपस्थित थे।

  • एमपी में मौसम का नया मोड़, 5 जिलों में बारिश की संभावना, भोपाल में मौसम शांत

    एमपी में मौसम का नया मोड़, 5 जिलों में बारिश की संभावना, भोपाल में मौसम शांत

    भोपाल 

    मध्य प्रदेश में फरवरी का महीना इस बार पूरी तरह बदला-बदला नजर आ रहा है। प्रदेश में चौथी बार बारिश का दौर शुरू हो चुका है। दक्षिणी हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र और दो सक्रिय द्रोणिकाओं के कारण कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम वर्षा का सिलसिला जारी है। मंगलवार को बालाघाट, डिंडौरी समेत पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि भोपाल और इंदौर में धूप खिलने के आसार हैं। 

    इन जिलों में असर ज्यादा
    मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी मध्य प्रदेश में सक्रिय सिस्टम का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते अनूपपुर, मंडला और सिवनी सहित आसपास के इलाकों में बादल छाने और बारिश होने की स्थिति बन रही है।

    दिन में धूप, शाम को बदल गया मौसम

    सोमवार को कई जिलों में दोपहर तक धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद मौसम ने करवट बदली। जबलपुर, रीवा, सीधी में बारिश हुई। वहीं, रात में भी मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, ग्वालियर, मुरैना, रीवा, बड़वानी, धार, दतिया, सीधी, खरगोन, सागर और दमोह में भी गरज-चमक और बारिश की स्थिति देखने को मिली।

    दिन में धूप, शाम को बदला रंग
    सोमवार को कई शहरों में सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम पलट गया। जबलपुर में धूल भरी आंधी चली और बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं रीवा और सीधी में भी बारिश हुई। रात के समय ग्वालियर, मुरैना, सागर, दमोह और खरगोन सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का असर दिखाई दिया।

    फरवरी में चार बार बारिश वाला मौसम बता दें कि फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को भी असर रहा। अब चौथी बार 23 फरवरी को बारिश का दौर शुरू हुआ, जो मंगलवार को भी जारी रहेगा।

    रात में सर्दी से राहत, दिन में पारा लुढ़का बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट हुई है, लेकिन रात में पारा बढ़ा हुआ है। रविवार-सोमवार की रात में पचमढ़ी में सबसे कम 11.2 डिग्री, मंदसौर में 11.7 डिग्री और राजगढ़ में 12.4 डिग्री रहा। बड़े 5 शहरों में भी तापमान 12 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया गया।

    फरवरी बना बरसाती महीना
    आम तौर पर फरवरी को सर्दी के विदा होने का महीना माना जाता है, लेकिन इस बार हालात अलग हैं। महीने की शुरुआत में ही दो बार ओले और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ। इसके बाद 18 फरवरी से तीसरा दौर चला, जो तीन दिन तक सक्रिय रहा। अब 23 फरवरी से चौथी बार बादलों ने दस्तक दी है और इसका असर अभी बना हुआ है।

    तापमान में उतार-चढ़ाव
    बारिश से दिन का तापमान नीचे आया है, जबकि रात में ठंड कुछ कम हुई है। रविवार-सोमवार की रात पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, मंदसौर में 11.7 डिग्री और राजगढ़ में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के बड़े शहरों में भी रात का पारा 12 डिग्री से ऊपर रहा। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल अस्थिर बना हुआ है। कहीं धूप तो कहीं बादल और बारिश फरवरी के आखिरी दिनों में भी मौसम राहत देने के मूड में नजर नहीं आ रहा। 

  • ईरान में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत, परमाणु शहर में मलबे का प्रसार

    ईरान में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत, परमाणु शहर में मलबे का प्रसार

     इस्फहान
    ईरान में युद्ध के माहौल के बीच सेना का एक हेलिकॉप्टर इस्फहान प्रांत में क्रैश कर गया है. सेना का हेलिकॉप्टर एक फ्रूट होलसेल मार्केट में क्रैश हुआ है. इस हादसे में अबतक 4 लोगों की मौत हो गई है. हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद ईरान के न्यूक्लियर प्लांट वाले प्रांत इस्फहान में हेलिकॉप्टर का मलबा फैल गया है. 

    इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि हेलिकॉप्टर ईरानी आर्मी की एविएशन यूनिट का था और यह इस्फ़हान प्रांत के खोमेनी शाहर काउंटी के दारचेह शहर के फल और सब्ज़ी मार्केट एरिया में क्रैश हो गया. एजेंसी ने कहा कि क्रैश की वजह टेक्निकल गड़बड़ी थी. इस घटना में पायलट और को-पायलट के अलावा मार्केट के दो व्यापारी भी मारे गए. 

    रॉयटर्स ने बताया कि ईरान का एयर सेफ्टी रिकॉर्ड खराब है, यहां बार-बार क्रैश होते हैं, जिनमें से कई एयरक्राफ्ट 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले खरीदे गए थे और मेंटेनेंस के लिए ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स नहीं थे.

    पिछले हफ़्ते ईरान की रेगुलर एयर फ़ोर्स का एक US-बिल्ट F-4 फाइटर विमान पश्चिमी हमादान प्रांत में क्रैश हो गया था. जिसमें एक पायलट की ट्रेनिंग फ़्लाइट के दौरान मौत हो गई.ईरान की न्यूज एजेंसियां ये तो जरूर कह रही हैं कि हादसे की वजह तकनीकी गड़बड़ी है, लेकिन इसकी सही वजह नहीं पता चल पाई है.  यह क्रैश ऐसे समय में हुआ है जब US ने ईरान पर हमले की धमकी दी है.

    बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच यूरेनियम एनरिचमेंट और न्यूक्लियर हथियार रखने को लेकर चल रही बात अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है. इस मुद्दे पर वॉशिंगटन और तेहरान के बीच काफी मतभेद है. 

    इस समय अमेरिकी खतरे को देखते हुए ईरानी मिलिट्री हाई अलर्ट पर है क्योंकि ट्रंप देश भर में अमेरिका की मिलिट्री ताकत बनाते हुए ईरान पर हमला करने के ऑप्शन पर विचार कर रहे हैं. पिछले हफ्ते ईरान की रेगुलर एयर फोर्स का एक US-बिल्ट F-4 फाइटर प्लेन पश्चिमी प्रांत हमादान में क्रैश हो गया था, जिसमें एक ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान एक पायलट की मौत हो गई थी.

  • सिम कार्ड निकालते ही WhatsApp होगा बंद, ये है नया नियम और इसके असर

    सिम कार्ड निकालते ही WhatsApp होगा बंद, ये है नया नियम और इसके असर

     नई दिल्ली

    WhatsApp प्लेटफॉर्म ने सिम बाइडिंग सर्विस को शामिल किया है और लेटेस्ट बीटा अपडेट में इसकी टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. ये जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है. दरअसल, साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए भारत सरकार के रसंचार विभाग ज्यादातर OTT ऐप्स के लिए SIM-Binding नियम का ऐलान किया है. 

    Wabetainfo ने पोस्ट करके बताया है कि मैसेजिंग ऐप ने न्यू रेगुलेशन के साथ काम करना शुरू कर दिया है, जिसका नाम सिम बाइंडिंग है. इसकी मदद से WhatsApp अकाउंट सेफ रहेगा और एक्टिव सिम कार्ड पर ही काम करेगा.  WhatsApp beta के Android 2.26.8.6 अपडेट में पता चलता है कि वह भारत के मेंडेटरी सिम लिंक रूल्स पर काम कर रहा है. 

    सिम बाइडिंग नियम क्या है?

    SIM-Binding, असल में एक ऐसी सर्विस है कि कोई भी मैसेजिंग या कम्युनिकेशन ऐप उसी SIM कार्ड के साथ काम करेगा, जिस नंबर से वह रजिस्टर है. स्मार्टफोन से जैसे ही सिम निकाली या बदली जाती है तो WhatsApp भी काम करना बंद कर देगा. UPI ऐप्स में सिम बाइडिंग की सुविधा पहले से है. 

    WhatsApp चलाने के लिए चाहिए होगी एक्टिव सिम कार्ड. (Unsplash)

    Wabetainfo का पोस्ट 

    Wabetainfo ने एक स्क्रीनशॉट्स जारी किया है, जो पोस्ट में देखा जा सकेगा. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप भारत में नए नियमों को फॉलो करने के लिए तकनीकी उपाय लागू करेगा.

    WhatsApp पर मौजूदा समय सिस्टम  

    मौजूदा समय में यूजर्स समय-समय पर 6 डिजिट के वेरिफिकेशन कोड को एंटर करके WhatsAppको यूज कर सकते हैं. एक बार लॉगइन करने के बाद सिस्टम यह चेक नहीं करता है कि सिम एक्टिव है या नहीं. सिम बाइडिंग के साथ ऐसा नहीं होगा. 

    भारत सरकार का मकसद 

    भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) के मुताबिक, सिम बाइडिंग सिस्टम डिसकनेक्टेड हो चुके हैं नंबर या फिर दोबारा सेल किए गए फोन के नंबर के मिसयूज को रोकना है. साइबर स्कैमर्स पर भी लगाम लगाने में मदद मिलेगी. 

  • दिल्ली में स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन फेल होने के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित

    दिल्ली में स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन फेल होने के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित

    नई दिल्ली 
     राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेह जा रही स्पाइसजेट SG 121 की एक उड़ान मंगलवार सुबह टेकऑफ के कुछ ही समय बाद तकनीकी खराबी आने के कारण वापस दिल्ली लौट आई. विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. इसके बाद उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

    जानकारी के मुताबिक स्पाइसजेट फ्लाइट ने तय समय पर दिल्ली एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को विमान के सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला. इसके बाद सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया. एहतियातन विमान को वापस दिल्ली लाने का निर्णय लिया. एयरपोर्ट पर तुरंत अलर्ट जारी कर आपातकालीन सेवाओं को तैयार रखा गया. विमान को सावधानीपूर्वक दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया. एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक पूरी प्रक्रिया मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत हुई. ऐसे में किसी तरह की अफरातफरी नहीं मची.

    स्पाइसजेट एयरलाइन के प्रवक्ता ने इस संबंध में कहा कि 24 फरवरी को दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान में तकनीकी समस्या आ गई. इसके बाद उसे वापस दिल्ली लाया गया. विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सामान्य तरीके से उतार दिया गया. कॉकपिट में आग लगने से संबंधित किसी प्रकार की चेतावनी नहीं मिली थी.

    विमान में 150 यात्री थे सवार
    विमान में करीब 150 यात्री सवार थे. घटना के बाद एयरलाइन ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है. कुछ यात्रियों को दूसरी उड़ानों में समायोजित किया गया, जबकि अन्य को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई. उड़ानों के दौरान तकनीकी चेतावनी मिलना असामान्य नहीं होता है. ऐसी स्थिति में विमान को एहतियातन वापस लाना यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मानक प्रक्रिया का हिस्सा है.

    देश में हवाई यात्रा की बढ़ती संख्या के बीच एयरलाइंस सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं. इसी क्रम में इस तकनीकी खराबी की भी विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके.

  • इंडिया साेथबिज की रिपोर्ट ने बढ़ाई रैंकिंग, Ultra Luxury Home मामले में गुड़गांव ने मुंबई को पीछे छोड़ा

    इंडिया साेथबिज की रिपोर्ट ने बढ़ाई रैंकिंग, Ultra Luxury Home मामले में गुड़गांव ने मुंबई को पीछे छोड़ा

    गुड़गांव.

    कभी उपेक्षित शहर रहा गुड़गांव अब भारत के लग्जरी हाउसिंग बूम का केंद्र बन गया है। साल 2025 में इसने लगातार दूसरे वर्ष मुंबई को पछाड़ते हुए 24,120 करोड़ रुपए के अल्ट्रा-प्रीमियम घरों की बिक्री दर्ज की है। यह इस बात का सबसे स्पष्ट संकेत है कि नई संपत्ति और बुनियादी ढांचा किस प्रकार देश के रियल एस्टेट मानचित्र को नया रूप दे रहा है।

    इंडिया साेथबिज इंटरनेशनल रियलिटी और सीआरई मैट्रिक्स की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार गुड़गांव के लजरी हाउसिंग सेगमेंट-10 करोड़ रुपए और उससे अधिक कीमत वाले घरों ने साल 2025 में 24,120 करोड़ रुपए के लेनदेन दर्ज किए हैं, जो मुंबई के 21,902 करोड़ रुपए के लेनदेन से कई अधिक है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब गुड़गांव ने मुंबई को पीछे छोड़ा है, जिसने लगभग चार दशक के लग्जरी सेगमेंट पर अपना दबदबा बनाए रखा था।

    गुड़गांव में 1494 आलीशान घरों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के कारण यह उछाल आया है। कुल लेनदेन मूल्य 2023 में 4004 करोड़ रुपए से बढ़कर 2025 में 24119 करोड़ रुपए हो गया, जो लगभग छह गुना वृद्धि दर्शाता है। बिक्री हुए घरों का औसत आकार लगभग 5 हजार वर्ग फुट रहा जिसमें 4 से 6 हजार वर्ग फुट के घरों का मूल्य के हिसाब से सबसे बड़ा हिस्सा रहा, जबकि 8 हजार  वर्ग फुट के बड़े घरों का कुल मूल्य में 33 प्रतिशत हिस्सा था।

    इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी की एरिया डायरेक्टर टीना तलवार ने कहा कि खास बात यह है कि यह वृद्धि अब केवल पुराने इलाकों तक ही सीमित नहीं है। द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड जैसे उभरते हुए सूक्ष्म बाजार सामूहिक रूप से संरचनात्मक विस्तार को गति दे रहे हैं। इनमें से द्वारका एक्सप्रेसवे ने सबसे अधिक उछाल दर्ज किया है, जहां बड़े पैमाने पर लग्जरी परियोजनाओं के लॉन्च और बेहतर बुनियादी ढांचे के कारण लेनदेन मूल्य में 2024 में 383 करोड़ से बढ़कर 2025 में 8347 करोड़ रुपए तक 2079 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड ने लेनदेन मूल्य में 379 प्रतिशत की वृद्धि और उल्लेखनीय मूल्य वृद्धि के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। औसत कीमत 24,885 से बढ़कर 37,899 प्रति वर्ग फुट की वृद्धि के साथ कीमतों में तेजी आई। इसके विपरीत, गोल्फ कोर्स रोड जैसे पारंपरिक प्रीमियत कॉरिडोर में सीमित नई आपूर्ति के कारण गतिविधि में कमी देखी गई।

    सीआरई मैट्रिक्स के सह-संस्थापक और सीईओ अभिषेक करण गुप्ता ने कहा कि पिछले दो वर्षों में लग्जरी सेगमेंट में लगभग 10 गुना वृद्धि खरीदारों के निरंत विश्वास, मजबूत पूंजी प्रवाह और उच्च-निवल-मूल्य वाले व्यक्तियों के बढ़ते आधार को दर्शाता है। यह एक परिवक्व मांग प्रोफाइल को भी दर्शाता है। एक ऐसी मांग जो मजबूत बनी हुई है, लेकिन तेजी से विवेकपूर्ण होती जा रही है, जिसमें खरीदार प्रमुख स्थानों, बेहतर निर्माण गुणवत्ता और ब्रांडेड, सुविधाओं से भरपूर परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।

    तलवार ने कहा कि व्यापक पूंजी निर्माण से इस गति को और बल मिल रहा है। जिसमें 103 भारतीय निगमों ने 2025 में मुख्य बोर्ड आईपीओ के माध्यम से रिकॉर्ड 19.54 बिलियन डॉलर जुटा, जिससे लग्जरी आवास क्षेत्र में प्रवेश करने वाले संस्थापकों और उद्यमियों का एक नया समूह तैयार हुआ- भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद, खरीदारों का दृष्टिकोण आशावादी बना हुआ है, हालांकि उनकी अपेक्षाएं अधिक संतुलित हैं।
    रिपोर्ट के अनुसार, गुड़गांव का दबदबा भारत के संपत्ति बाजार में एक व्यापक संरचनात्मक बदलाव को दर्शाता है।

    पारंपरिक महानगरों से उभरते शहरी केंद्रों की ओर। डीएलएफ के प्रबंध निदेशक और मुख्य व्यवसाय अधिकारी आकाश ओहरी ने कहा कि 10 करोड़ से अधिक के सेगमेंट में मजबूत मांग इस बात को दर्शाती है कि लोग केवल स्वामित्व से हटकर एक बेहतर जीवन अनुभव की तलाश में है। यह बेहतर जीवन अनुभव गेटेड परियोजनाओं में बने बड़े, सुनियोजित घरों से परिभाषित होता है, जो गोपनीयता, सुरक्षा, जीवन शैली की सुविधाएं, स्वास्थ्य और सुनियोजित सामुदायिक स्थान प्रदान करते हैं। साथ ही मजबूत सामाजिक बुनियादी ढांचे से भी युक्त है। यह गति प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और वित्तीय सेवाओं में निरंतर धन सृजन के साथ-साथ उद्यमियों और वरिष्ठ पेशेवरों के बढ़ते आधार से प्रेरित है।

    ओहरी ने कहा कि लग्जरी खरीदारों का प्रोफाइल युवा हो रहा है और 30 वर्ष की आयु के आसपास के समझदार खरीदार अब सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार एनआरआई मांग भी इन परियोजनाओं के आकर्षण को दर्शाती है, क्योंकि ये वैश्विक जीवनशैली का मानक प्रदान करती है जो विदेशों में उनकी आदतों के अनुरूप है।

  • हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

    हाई-वोल्टेज मुकाबला तय! वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

    नई दिल्ली
    इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस साल होने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप-1 का हिस्सा है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिलेगा। ECB द्वारा जारिए किए गए शेड्यूल के अनुसार भारत वर्सेस पाकिस्तान मैच 14 जून को होगा। ग्रुप-1 में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स है। वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड है। आईए एक नजर वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल पर डालते हैं-

    मेजबान इंग्लैंड 12 जून को पहले मैच में श्रीलंका से भिड़ेगा। इस साल 12 जून से 5 जुलाई तक इस कॉम्पिटिशन का 10वां एडिशन होगा, जिसमें 12 टीमें टाइटल के लिए मुकाबला करेंगी, जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा फील्ड है।

    ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप्स
    ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
    ग्रुप 2: वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड
    शुक्रवार 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    शनिवार 13 जून: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से
    शनिवार 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से
    शनिवार 13 जून: वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    रविवार 14 जून: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 3 बजे से
    रविवार 14 जून: इंडिया बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 8 बजे से
    मंगलवार 16 जून: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 8 बजे से
    मंगलवार 16 जून: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    बुधवार 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 3 बजे से
    बुधवार 17 जून: इंडिया बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 8 बजे से
    बुधवार 17 जून: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    गुरुवार 18 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    शुक्रवार 19 जून: न्यूज़ीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    शनिवार 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 3 बजे से
    शनिवार 20 जून: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल भारतीय समयानुसार 18 बजे से
    शनिवार 20 जून: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    रविवार 21 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड 10:30 BST
    रविवार 21 जून: साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से
    मंगलवार 23 जून: न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से
    मंगलवार 23 जून: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से
    मंगलवार 23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    बुधवार 24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज़, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    गुरुवार 25 जून: इंडिया बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से
    गुरुवार 25 जून: साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    शुक्रवार 26 जून: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    शनिवार 27 जून: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से
    शनिवार 27 जून: वेस्ट इंडीज़ बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से
    शनिवार 27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड, द ओवल भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    रविवार 28 जून: साउथ अफ़्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से
    रविवार 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 8 बजे से
    मंगलवार 30 जून: TBC बनाम TBC (सेमी फ़ाइनल 1), द ओवल भारतीय समयानुसार 8 बजे से
    गुरुवार 2 जुलाई: TBC बनाम TBC (सेमी फ़ाइनल 2), द ओवल भारतीय समयानुसार 11 बजे से
    रविवार 5 जुलाई: TBC बनाम TBC (द फ़ाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड भारतीय समयानुसार 3 बजे से

     

  • आबकारी विभाग से सरकार जुटाएगी ₹1780 करोड़ एक्स्ट्रा, पंजाब में न्यू एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी

    आबकारी विभाग से सरकार जुटाएगी ₹1780 करोड़ एक्स्ट्रा, पंजाब में न्यू एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी

    चंडीगढ़.

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में 2026-27 के लिए एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई। नई नीति के अनुसार, भारत में बनी विदेशी शराब (आइएसएफएल) और इंपोर्टेड विदेशी शराब (आईएफएल) प्रति बोतल 20 से 30 रुपये महंगी हो जाएगी।

    देसी शराब की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन कोटा बढ़ाकर 8.79 करोड़ प्रूफ लीटर कर दिया गया है। पिछले वर्ष यह 8.53 करोड़ प्रूफ लीटर था। बीयर की दुकान की फीस में भी 5000 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

    ₹11,020 करोड़ जुटाने का लक्ष्य
    आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि चालू वित्तमंत्री वर्ष में सरकार ने 11,020 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया था, जोकि पूरा हो गया है। अगले वित्तीय वर्ष में यह लक्ष्य 12,800 करोड़ रुपये रखा गया है। इस तरह राजस्व में 1780 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी का लक्ष्य है। इससे मार्च महीने में सरकारी खजाने में ज़्यादा पैसे आएंगे। अनुमान है कि इस बार एक्साइज से 11,600 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है। वित्तमंत्री ने बताया कि नई पालिसी के तहत सरकार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को अगले वित्तीय वर्ष में सिंगल माल्ट (एक ही अनाज जौ से बनी शराब) व्हिस्की बनाने की भी इजाजत देगी। सिंगल माल्ट एक प्रीमियम शराब है। सरकार ने बीयर की दुकानों के लिए लाइसेंस फ़ीस बढ़ा दी है। पिछले साल इसे दो लाख रुपये प्रति दुकान से घटाकर 25,000 रुपये प्रति दुकान कर दिया गया था। अब इसे 30,000 रुपये प्रति दुकान कर दिया गया है।

    शाम 5 बजे तक की इजाजत
    हालांकि, पिछले साल के मुकाबले ग्रुप की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस बार भी ग्रुपों की संख्या 207 ही रहेगी। सरकार डिस्टिलरी की डिस्पैच और ऑपरेटिंग घंटे बढ़ाने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर भी सहमत हो गई है। इसे शाम 5 बजे तक कर दिया गया है। कुछ दूसरे राज्य रात 10 बजे तक इसकी इजाजत देते हैं।

  • लेटेस्ट गोल्ड और चांदी रेट: 24 कैरेट गोल्ड 1 लाख 60 हजार के करीब, चांदी भी बढ़ी

    लेटेस्ट गोल्ड और चांदी रेट: 24 कैरेट गोल्ड 1 लाख 60 हजार के करीब, चांदी भी बढ़ी

    Gold-Silver Price Today 24 February 2026: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

      शुद्धता सोमवार शाम का रेट मंगलवार
    सुबह का रेट
    जानें कितना महंगा?
    सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 158220 159503 ₹1283 महंगा
    सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 157586 158864 ₹1278 महंगा
    सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 144930 146105 ₹1175 महंगा
    सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 118665 119627 ₹962 महंगा
    सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 92559 93309 ₹750 महंगा
    चांदी (प्रति 1 किलो) 999 264075 266535 ₹2460 महंगी

    जानें सोमवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)
    सुबह का रेट: ₹158428 प्रति 10 ग्राम
    शाम का रेट: ₹158220 प्रति 10 ग्राम

    जानें सोमवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)
    सुबह का रेट: ₹265550 प्रति किलो
    शाम का रेट: ₹264075 प्रति किलो

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी की कीमत टैक्स समेत होने के कारण अधिक होती है. IBJA की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं.