Tag: featured

  • रॉबर्ट कियोसाकी बोले- मैंने चेतावनी दी थी, अब मेरी भविष्यवाणी हो रही है सच

    रॉबर्ट कियोसाकी बोले- मैंने चेतावनी दी थी, अब मेरी भविष्यवाणी हो रही है सच

    नई दिल्ली
    मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को अमीर बनने की गुर बताते नजर आते हैं. उन्होंने ट्विटर (अब X) पर की गई नए पोस्ट में क्रैश की चेतावनी (Crash Warning) को दोहराते हुए कहा है कि उनके द्वारा साल 2002 में की गई भविष्यवाणियां अब सच हो रही हैं और अमेरिका से टोक्यो तक फाइनेंशियल क्रैश देखने को मिल रहा है। 

     'बबल फट जाते हैं, फिर…'
    Robert Kiyosaki ने अपनी पोस्ट में साल 2002 में रिलीज की गई अपनी कितान 'रिच डैड प्रोफेसी' का हवाला देते हुए लिखा, 'मैंने सबको चेतावनी दी थी, अब 2026 में प्रोफेसी में की गईं भविष्यवाणियां सच साबित हो रही हैं. आपको भी 'Everything Bubble' का शिकार होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बबल फट जाते हैं और दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ी मंदी (Biggest Recession) की ओर ले जाते हैं। 

    Rich Dad Poor Dad के राइटर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि दुबई से वेगास तक और टोक्यो से न्यूयॉर्क सिटी तक इकॉनमिक क्रैश देखें, लेकिन दुनिया की Economy Crash होने पर भी आप विनर बन सकते हैं. इसलिए निवेश करते समय स्टडी करें, सजग रहें और समझें कि जानें कि दुनिया की इकॉनमी अभी भी आपको फाइनेंशियल विनर बना सकती है. फाइनेंशियल फ्रीडम के लिए लड़ने के लिए जो जरूरी है, वो करें और अपना ख्याल रखें। 

    अक्सर देते हैं गिरावट में खरीद की सलाह
    रॉबर्ट कियोसाकी इससे पहले भी क्रैश वार्निंग दे चुके हैं. इस साल फरवरी महीने में उन्होंने एक्स पोस्ट (Robert Kiyosaki X Post) के जरिए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि, 'मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं, रिच डैड्स प्रोफेसी (Rich Dad’s Prophecy) में मैंने इतिहास के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट क्रैश के बारे में चेतावनी दी थी, जो अभी भी आ रहा है और अब आने वाला ही है. जो लोग तैयार नहीं हैं, उनके लिए ये आने वाला क्रैश सबसे बुरा सपना होगा। 

    बता दें कि कियोसाकी अपनी ज्यादातर पोस्ट में निवेशकों को सोना-चांदी (Gold-Silver) के साथ ही क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में निवेश की सलाह देते हैं. खासतौर पर वे सोना-चांदी का संकट में सबसे बड़ा सहारा बताते नजर आते हैं और इनके क्रैश होने की स्थिति में खरीदारी की सलाह देते हैं। 

  • ईरान ने ट्रंप को दी सख्त चेतावनी, कहा: ‘जरा सी गलती पर मिलेगा ताकतवर जवाब’

    ईरान ने ट्रंप को दी सख्त चेतावनी, कहा: ‘जरा सी गलती पर मिलेगा ताकतवर जवाब’

    तेहरान 

    ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच तेहरान ने एक बार फिर सख्त लहजे में चेतावनी दी है. ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मह बाकर ग़ालिबाफ ने साफ कहा है कि ईरान बातचीत के लिए तैयार जरूर है, लेकिन अगर जरा सी भी गलती हुई तो जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा। 

    टीवी पर रविवार को दिए गए संबोधन में गालिबाफ ने दो टूक कहा कि ईरान इस समय हाई अलर्ट पर है. उन्होंने कहा, "हम पूरी तरह तैयार हैं. अगर उन्होंने जरा सी भी गलती की, तो हम पूरी ताकत से जवाब देंगे." उनके इस बयान से साफ है कि एक तरफ वार्ता की बात हो रही है, लेकिन दूसरी तरफ सख्ती भी बरकरार है। 

    गालिबाफ ने यह भी दावा किया कि ईरान ने मैदान में अपनी ताकत दिखाई है और अब वह मजबूत स्थिति से बातचीत करना चाहता है. उन्होंने कहा कि इस बार ईरान की सैन्य क्षमता पहले के मुकाबले काफी बेहतर है और यह बात जंग के दौरान साफ नजर आई है। 

    हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि अमेरिका के पास संसाधन और ताकत ज्यादा है. गालिबाफ ने कहा, "हम सैन्य तौर पर अमेरिका से मजबूत नहीं हैं. उनके पास ज्यादा पैसा, ज्यादा हथियार और ज्यादा अनुभव है." लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान ने अपनी रणनीति और तैयारी के दम पर हालात को अपने पक्ष में मोड़ा है। 

    गालिबाफ के मुताबिक, यह सीधी लड़ाई नहीं बल्कि अलग तरह की जंग है, जिसमें ईरान ने अपनी योजना के जरिए मजबूत देशों का मुकाबला किया. उन्होंने कहा कि विरोधी देशों के पास संसाधन तो थे, लेकिन उनकी रणनीति सही नहीं रही, जबकि ईरान ने बेहतर तरीके से काम किया। 

    गालिबाफ ने अमेरिका के फैसलों पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनके विरोधी ईरान को सही तरीके से समझ नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि "वे हमारे लोगों को लेकर भी गलत सोच रखते हैं और सैन्य फैसलों में भी गलती करते हैं। 

    इस दौरान उन्होंने इजरायल पर भी निशाना साधा. गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका भले ही "अमेरिका फर्स्ट" की बात करता हो, लेकिन असल में उसके फैसलों में इजरायल की भूमिका ज्यादा नजर आती है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका कई बार इजरायल से मिली जानकारी के आधार पर फैसले लेता है, जो सही नहीं होती। 

    इसके अलावा, गालिबाफ ने यह भी कहा कि विरोधी देशों ने ईरान को आर्थिक रूप से कमजोर करने की कोशिश की, लेकिन इसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली. उनके मुताबिक, ईरान को अस्थिर करने और उसकी तेल संपत्ति पर कब्जा करने की योजना भी नाकाम रही। 

    इस बीच, अमेरिका की तरफ से भी रुख सख्त बना हुआ है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके हैं कि ईरान पर दबाव बनाकर रखा जाएगा. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ब्लॉकेड जारी रहेगी और ईरानी जहाजों को उसके पोर्ट से निकलने नहीं दिया जाएगा. ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि दोनों देश बातचीत की राह चुनते हैं या फिर टकराव और बढ़ता है। 

  • बड़ी भर्ती अपडेट: एमपी बिजली विभाग में 3000 पद खाली, 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार अवसर

    बड़ी भर्ती अपडेट: एमपी बिजली विभाग में 3000 पद खाली, 10वीं पास युवाओं के लिए शानदार अवसर

    भोपाल
    सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए बेहतरीन मौका है, जहाँ 10वीं पास और आईटीआई उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। रविवार रोजगार के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने वर्ष 2026 में असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

    यह बिजली विभाग में सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका है। इस भर्ती के तहत 3000 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह खास अवसर है। इन पदों के लिए उम्मीदवार 6 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
     
    कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स
    कुल पदों की संख्या 3000 है, जिसका विवरण इस प्रकार है: जनरल- 600, ईडब्ल्यूएस- 154, एससी- 533, एससी- 64, एससी- 33, एससी- 535, एससी- 62, एससी- 32, सिर्फ बीसी- 345, बीसी- 53, एक्सएसएम- 108, पीडब्ल्यूडी- 336, एसपी- 130 और एफएफ- 15 पद शामिल हैं।

    योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
    इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार ने 10वीं में पंजाबी एक भाषा के रूप में पढ़ी हो। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है, जिसमें आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    चयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल होगा। चयनित असिस्टेंट लाइनमैन को 19,900 – 63,200 रुपये (अनुमानित) वेतन के साथ डीए, एचआरए एवं अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

    महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क
    आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई है, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई तय की गई है। आवेदन शुल्क जनरल और अन्य कैटेगरी के लिए 1416 रुपये तथा एससी व पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 885 रुपये निर्धारित है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं।

    होम पेज पर भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और संबंधित नोटिफिकेशन को सिलेक्ट करें। न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर फीस जमा करें। भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए रखें।

    तैयारी के लिए एक्सपर्ट टिप्स
    प्रतियोगी परीक्षाओं के शिक्षक एवं करियर काउंसलर मोहित शर्मा बताते हैं कि पीएसपीसीएल की यह भर्ती तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। वे सुझाव देते हैं कि ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, क्योंकि लाइनमैन का मुख्य कार्य इसी क्षेत्र में होता है।

    ओवरहेड लाइन्स, इंसुलेटर्स के प्रकार, केबल्स, कोरोना इफेक्ट और सैग कैलकुलेशन से जुड़े कॉन्सेप्ट्स को गहराई से पढ़ें। अर्थिंग और इंडियन इलेक्ट्रिसिटी रूल्स कंठस्थ करें। सुरक्षा उपकरण, अर्थिंग के प्रकार (विशेषकर प्लेट और पाइप अर्थिंग के मानक) और सबस्टेशन वायरिंग के नियमों से सीधे तथ्यात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं।

    तकनीकी विषयों पर फोकस
    मोहित शर्मा के अनुसार, कोर इलेक्ट्रिकल थ्योरी और न्यूमेरिकल्स पर पकड़ बनाना जरूरी है। ओम का नियम, किरचॉफ के नियम और एसी/डीसी सर्किट के फंडामेंटल न्यूमेरिकल्स का रोजाना अभ्यास करें। ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रिकल मशीन्स के लॉजिक को समझें।

    सिंगल-फेज और थ्री-फेज ट्रांसफार्मर की वर्किंग, लॉसेस, कूलिंग सिस्टम और डीसी/एसी मोटर्स की वाइंडिंग व कनेक्शन के सिद्धांतों को समझें। मापक यंत्र और लाइनमैन टूल्स जैसे एमीटर, वोल्टमीटर, वाटमीटर और मल्टीमीटर की वर्किंग की सटीक जानकारी रखें। टेक्निकल और सामान्य ज्ञान दोनों पर फोकस करें। हर सप्ताह कम से कम 1–2 टेस्ट दें और महत्वपूर्ण फॉर्मूले लिखकर बार-बार दोहराएं।

  • Gold-Silver Rate: चांदी और सोने में भारी गिरावट, 24 कैरेट सोने का नया रेट ₹48,000 सस्ता

    Gold-Silver Rate: चांदी और सोने में भारी गिरावट, 24 कैरेट सोने का नया रेट ₹48,000 सस्ता

     नई दिल्ली

    सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह बड़ा चेंज देखने को मिला है और दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, पांच दिन की बढ़ोतरी के बाद भी एमसीएक्स (MCX) पर सोना अपने हाई लेवल से 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है. चांदी की अगर बात करें, तो ये कीमती धातु भी अपने हाई लेवल से अभी भी 1.81 लाख रुपये सस्ती मिल रही है. बीते पांच कारोबारी दिनों में 1 Kg Silver Price 14000 रुपये से ज्यादा कम हुआ है। 

    चांदी चमकी, फिर भी हाई से सस्ती
    सबसे पहले बताते हैं चांदी की कीमत के बारे में, एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का रेट बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में 14,805 रुपये बढ़ा है. पिछले 10 अप्रैल को 1 किलो चांदी की कीमत 2,43,274 रुपये थी, जो बीते शुक्रवार को 2,58,079 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। 

    अगर हाई से तुलना करें, तो हफ्तेभर के उछाल के बाद भी सिल्वर प्राइस क्रैश (Silver Price Crash From High) नजर आ रहा है. दरअसल, इस साल जनवरी महीने में एमसीएक्स पर पहली बार चांदी का वायदा भाव 4 लाख रुपये के पार निकला था और इस कीमती धातु ने 4,39,337 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था, यहां पहुंचने के बाद से ये लगातार बिखरी नजर आई है और इस स्तर से अभी भी 1,81,258 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है। 

    सोना भी पिछले हफ्ते इतना चढ़ा 
    बात Gold Rate की करें, तो ये भी चांदी की तरह पिछले हफ्ते चमका है. 10 अप्रैल को 10 Gram 24 Karat Gold Rate एमसीएक्स पर 1,52,652 रुपये पर क्लोज हुआ था और बीते शुक्रवार को ये उछलकर 1,54,605 रुपये पर बंद हुआ. इस हिसाब से देखें, तो हफ्तेभर में सोना 1953 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। 

    चांदी की तरह ही सोने का भाव भी जनवरी महीने में तेज रफ्तार से भागते हुए पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकला था. इस कीमती पीली धातु का एमसीएक्स पर लाइफ टाइम हाई लेवल 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इस स्तर से वर्तमान रेट की तुलना करें, तो सोना अभी भी 48,379 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

  • उप मुख्यमंत्री शुक्ल का बयान, अत्याधुनिक उपकरण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगे

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल का बयान, अत्याधुनिक उपकरण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाएंगे

    भोपाल 

    उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल में निजी हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह उन्नत सर्जिकल रोबोट अस्पताल और प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो सर्जनों को अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी सर्जरी करने में सहयोग प्रदान करेगा तथा उपचार की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी अस्पताल की गुणवत्ता इस बात से निर्धारित होती है कि वहां कितनी आधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरण उपलब्ध हैं। उन्होंने वर्तमान समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी और निजी अस्पतालों के बीच समन्वय और सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकती हैं।

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने गांव-गांव तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के प्रयासों को स्वास्थ्य सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि स्वच्छ जल से बीमारियों में कमी आएगी और जनस्वास्थ्य सुदृढ़ होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे लोगों को शुद्ध और पोषक आहार मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए उपचार अधिक सुलभ हुआ है। साथ ही, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और तकनीकों के उपयोग से स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार हो रहा है और टियर-2 एवं टियर-3 शहरों में भी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘पीएम एयर एंबुलेंस’ और अन्य जनउपयोगी पहल को अत्यंत उपयोगी और नवाचारपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी हुई हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बंसल हॉस्पिटल प्रबंधन और चिकित्सा टीम को रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक सुविधा शुरू करने के लिए बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि इससे प्रदेश के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी।

     

  • बंगाल ने सीएम योगी को सिर आंखों पर बिठाया तो उन्होंने भी हाथ जोड़कर किया अभिवादन

    बंगाल ने सीएम योगी को सिर आंखों पर बिठाया तो उन्होंने भी हाथ जोड़कर किया अभिवादन

    बुलडोजर बाबा' को देख बोला बंगाल, देखो-देखो शेर आया 

     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक व बांकुड़ा से भाजपा प्रत्याशी नीलाद्रि शेखर दाना के लिए किया रोड शो

    बंगाल ने सीएम योगी को सिर आंखों पर बिठाया तो उन्होंने भी हाथ जोड़कर किया अभिवादन 

    पूरे रोड-शो के दौरान सड़कों पर गूंजा- ‘एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम’ 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शानदार रोड शो के लिए जताया बंगालवासियों का आभार

    बांकुड़ा
     पश्चिम बंगाल की सड़कों पर शनिवार को 'बुलडोजर बाबा' का जबरदस्त क्रेज दिखा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने बीच पाकर स्थानीय नागरिकों का जोश देखते ही बनता था। जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम योगी को देख गगनभेदी नारों के बीच बंगालवासी बोल उठे, ‘देखो-देखो, कौन आया, शेर आया-शेर आया। योगी जी सुस्वागतम!’ उत्तर प्रदेश के इस शेर को बंगाल के मतदाताओं ने भी विश्वास दिलाया कि 4 मई, 'दीदी' गई। सीएम योगी ने इस शानदार रोड शो के लिए स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया। 

    बंगाल की जनता के स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री ने रोड शो में विधायक व बांकुड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीलाद्रि शेखर दाना के लिए जनसमर्थन मांगा तो ‘एक ही नारा-एक ही नाम, जय श्रीराम-जय श्रीराम, हर-हर महादेव’ की गूंज से गुंजायमान बांकुड़ा की सड़कों पर उतरे मतदाताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि विधानसभा क्षेत्र में कमल ही खिलेगा। पूरे रोड-शो के दौरान सड़कों पर ‘योगी-योगी’ की गूंज सुनाई देती रही। 

    जनसैलाब से आई 'मन की आवाज', 4 मई-'दीदी' गई 
    बंगाल की सड़कों पर स्थानीय नागरिकों ने शनिवार को 'बुलडोजर बाबा' का अभूतपूर्व स्वागत किया। भगवा रंग की पगड़ी पहने सीएम योगी की एक झलक पाने को सड़क के दोनों और जनसैलाब उमड़ पड़ा। उन्हें अपने बीच देखकर मतदाताओं के मनोभाव भी जुबां पर आ गए। जगह-जगह से गूंज सुनाई देने लगी- 4 मई, ‘दीदी’ गई। अंधकार छंटेगा-कमल खिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर, हाथ जोड़कर बंगालवासियों का ह्रदय से अभिवादन किया।

    छतों पर खड़ी महिलाओं-बच्चों ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया
    सीएम योगी को देखने के लिए महिलाएं व बच्चे भी रोड के दोनों तरफ मकानों की छतों पर खड़े थे। जैसे ही सीएम का काफिला उनके सामने से गुजरता, तमाम महिलाएं व बच्चे हाथ जोड़कर 'बुलडोजर बाबा' को प्रणाम करते, सीएम ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। रास्ते व  छतों पर खड़े लोग अपने मोबाइल में सीएम योगी की फोटो भी लेते रहे।

    आमार सोनार बांग्ला, टीएमसी मुक्तो बांग्ला
    सीएम योगी ने रोड-शो के समापन पर मतदाताओं से संवाद किया और इतने भव्य स्वागत के लिए जनता का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि आमार सोनार बांग्ला,  अब टीएमसी मुक्तो बांग्ला (हमारा सोने जैसा बंगाल, अब टीएमसी मुक्त बंगाल)। समूचे बंगाल का उत्साह बता रहा है कि 4 मई को बंगाल में भाजपा का कमल खिलेगा। बंगाल भारत की कल्चरल कैपिटल के रूप में जानी जाती है, लेकिन कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस व कम्युनिस्टों ने इस पहचान को मिटाया है। मुख्यमंत्री ने भाजपा का अर्थ भी बताया, कहा-भाजपा मतलब सुरक्षा, नौजवान को रोजगार, किसान को उपज का अच्छा दाम, बहन-बेटी को सुरक्षा, विरासत का संरक्षण और विकास के लिए डबल इंजन की स्पीड।

  • एलपीजी संकट का समाधान मिला, भारत के लिए किस्मत ने खोला नया रास्ता

    एलपीजी संकट का समाधान मिला, भारत के लिए किस्मत ने खोला नया रास्ता

    नई दिल्‍ली
     अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध ने भारत ही नहीं, दुनिया के तमाम देशों को गैस के संकट में धकेल दिया है. लेकिन, किस्‍मत भारत पर मेहरबान हुई और अचानक ग्‍लोबल मार्केट में प्राकृतिक गैस की कीमतें नीचे आ गईं. इसका फायदा उठाते हुए भारत ने ग्‍लोबल स्‍पॉट मार्केट से गैस की खरीदारी तेज कर दी है. इससे पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी गैस आयात की दिक्‍कतों से निपटने में मदद मिलेगी। 

    गैस मार्केट से जुड़े ट्रेडर्स का कहना है कि देश की सरकारी कंपनियां भारत पेट्रोलियम कॉर्प, गेल इंडिया लिमिटेड और गुजरात स्‍टेट पेट्रोलियम कॉर्प ने अप्रैल से जून की डिलीवरी के लिए 16 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट यानी बीटीयू पर खरीदा है. ये सप्‍लाई 15 अप्रैल को बंद हुए ट्रेड में खरीदी गई है. ट्रेडर्स का कहना है कि यह एक बड़ा बदलाव है, क्‍योंकि इससे पहले कीमतें ज्‍यादा होने की वजह से भारतीय खरीदारों ने स्‍पॉट मार्केट से खरीदारी कम कर दी थी और कई ट्रेंडर रद्द कर दिए थे। 

    क्‍यों आई है ऐसी नौबत
    ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्‍य लगभग बंद हो गया है और कतर में हमले से दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी प्‍लांट भी बंद हो गया. इस कारण भारत सहित दुनिया को सप्‍लाई होने वाले 20 फीसदी गैस के हिस्‍से पर दिक्‍कतें आ गईं. यही वजह रही कि भारत को भी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में एलएनजी डिलीवरी करीब 14 फीसदी कम रही और सप्‍लाई के मुकाबले आयात का औसत गड़बड़ हो गया। 

    कीमत गिरी तो बढ़ गई खरीदारी
    भारत ने गैस खरीद ऐसे समय में बढ़ाई है, जब ग्‍लोबल स्‍पॉट मार्केट में प्राकृतिक गैस की कीमतें गिरकर एक महीने से भी ज्‍यादा के निचले स्‍तर पर चली गई हैं. युद्ध शुरू होने के बाद एक समय ऐसा भी आया था जब नेचुरल गैस के दाम ग्‍लोबल मार्केट में दोगुने से भी ज्‍यादा हो गए थे. तब इसकी कीमत 25 डॉलर प्रति बीटीयू के आसपास थी. यही वजह रही कि भारतीय खरीदारों ने अपने ट्रेडिंग बंद कर दी थी. अब कीमतें 50 फीसदी तक नीचे आ गई हैं, जिससे खरीदारी एक बार फिर बढ़ने लगी है। 

    गैस के लिए आयात पर निर्भर
    भारत सरकार ने कुछ साल पहले एक अभियान शुरू किया था कि देश को गैस आधारित अर्थव्‍यवस्‍था बनाना है, ताकि प्रदूषण पर लगाम कसी जा सके. फिलहाल अपनी जरूरत का करीब 60 फीसदी गैस चाहे वह प्राकृतिक गैस या हो फिर एलपीजी आज आयात करनी पड़ती है. साल 2024 में भारत का प्राकृतिक गैस का आयात करीब 35 हजार क्‍यूबिक मीटर के आसपास पहुंच गया था. पिछले साल का आंकड़ा तो और भी अधिक था, लेकिन इस साल की शुरुआत से ही ईरान संकट की वजह से आयात में कमी दिख रही है. भारत सबसे ज्‍यादा गैस का आयात कतर, यूएई और अमेरिका जेसे देशों से करता है। 

  • ‘डील नहीं तो बमबारी’, ट्रंप ने ईरान को दिया आखिरी अल्टीमेटम

    ‘डील नहीं तो बमबारी’, ट्रंप ने ईरान को दिया आखिरी अल्टीमेटम

    वाशिंगटन

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने दोहरे तेवर में नजर आए हैं. एक तरफ वे ईरान के साथ युद्ध खत्म होने पर व्हाइट हाउस में "पार्टी" करने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ खुली चेतावनी दे रहे हैं कि अगर तय समय तक समझौता नहीं हुआ, तो फिर से बमबारी शुरू हो सकती है। 

    एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने साफ कहा कि वह ईरान के साथ चल रहे सीजफायर को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं भी हो सकते. उन्होंने कहा, "शायद मैं इसे एक्सटेंड न करूं. अगर ऐसा हुआ तो ब्लॉकेड जारी रहेगा और हमें फिर से बम गिराने पड़ सकते हैं। 

    राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि 21 अप्रैल की डेडलाइन बेहद अहम है. अगर इस तारीख तक अमेरिका और ईरान के बीच कोई ठोस समझौता नहीं होता, तो सीजफायर खत्म हो सकता है. इसका मतलब साफ है कि मिडिल ईस्ट एक बार फिर बड़े सैन्य टकराव की तरफ बढ़ सकता है. हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डील हो जाएगी. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह होने वाला है" लेकिन ईरान का कहना है कि उनकी बातों पर भरोसे कम है। 

    होर्मुज के आसपास ब्लॉकेड रहेगा जारी
    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया कि चाहे सीजफायर बढ़े या नहीं, अमेरिका का ईरान पर लगाया गया नौसैनिक ब्लॉकेड जारी रहेगा. यह ब्लॉकेड ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि इससे उसके तेल निर्यात पर सीधा असर पड़ता है. यानी भले ही बातचीत जारी हो, लेकिन दबाव की राजनीति भी साथ-साथ चलती रहेगी। 

    अमेरिका-ईरान में बातचीत की कोशिशें जारी
    इस बीच खबर है कि अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि जल्द ही पाकिस्तान में एक नई बातचीत के दौर के लिए मिल सकते हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि दोनों पक्ष किसी समझौते तक पहुंचने की कोशिश में हैं. ईरानी सूत्रों की तरफ से खबरें चल रही हैं कि सोमवार को ये बातचीत इस्लामाबाद में होगी और रविवार शाम तक दोनों देशों के नेता पाकिस्तान पहुंचेंगे. पिछले दौर की बातचीत बिना नतीजे के खत्म हुई थी, ऐसे में इस बार का राउंड और भी अहम माना जा रहा है। 

    ट्रंप का "डबल गेम"
    ट्रंप की रणनीति को समझना मुश्किल नहीं है. एक तरफ वह बातचीत के जरिए समाधान निकालने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ सैन्य दबाव बनाए रखते हैं.  फिलहाल हालात बेहद नाजुक हैं. 21 अप्रैल की डेडलाइन करीब है और पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता हो पाता है या नहीं। 

  • राजस्थान आरएएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, दिनेश विश्नोई ने बाड़मेर से टॉप किया

    राजस्थान आरएएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, दिनेश विश्नोई ने बाड़मेर से टॉप किया

    जयपुर 

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षा, RAS-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो कैंडिटे्स 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित हुए RPSC RAS Interview में उपस्थित हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना सरकारी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरपीएससी आरएएस 2024 की परीक्षा में कुल 2,391 उम्मीदवारों को सफल घोषित किए गया है।

    आरपीएससी ने 18 अप्रैल 2026 को राज. राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (मुख्य) 2024 में सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कंबाइंड मेरिट लिस्ट इंटरव्यू राउंड के बाद जारी की गई है। साथ ही TSP-Non TSP में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की pdf लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है।

    टॉप 20 कैंडिडेट्स की लिस्ट

    रैंक नाम जिला रोल नंबर जेंडर
    1 दिनेश विश्नोई बाड़मेर 1010371 पुरुष
    2 वीरेंद्र चारण जैसलमेर 1006165 पुरुष
    3 नवनीत शर्मा भीलवाड़ा 1007118 पुरुष
    4 रविंद्र सिंह ब्यावर 1004694 पुरुष
    5 विकास सियाग बीकानेर 1011057 पुरुष
    6 ऐश्वर्या कंवर बीकानेर 1003725 महिला
    7 दिनेश जोधपुर ग्रामीण 1009388 पुरुष
    8 शालू अनूपगढ़ 1004455 महिला
    9 भूपेंद्र सिंह बालोतरा 1005670 पुरुष
    10 राम सिंह गुर्जर प्रतापगढ़ 1003279 पुरुष
    11 यशवंत सांदू जोधपुर 1003525 पुरुष
    12 कुलदीप शर्मा जयपुर 1014093 पुरुष
    13 कैलाश कुमार बालोतरा 1003098 पुरुष
    14 चानन सिंह इंदा जोधपुर 1010427 पुरुष
    15 अभय सिंह आंजना प्रतापगढ़ 1007854 पुरुष
    16 कैलाश रणवा डीडवाना-कुचामन 1012002 पुरुष
    17 हरियश राजपुरोहित अजमेर 1003015 पुरुष
    18 उमंग रावल डूंगरपुर 1007916 पुरुष
    19 तनीषा यादव जयपुर 1013609 महिला
    20 वृंदा शेखावत जयपुर 1018607 महिला
           

    How to Check RPSC RAS Result 2024 PDF : यहां देखें तरीका

        सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

        होमपेज पर 'News and Events' में 'Combined Merit List (After Intv.) For Raj. State And Sub. Services Comb. Comp. Exam – 2024' लिंक पर क्लिक करें।

        स्क्रीन पर सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम की लिस्ट खुल जाएगी। इसमें CTRL+F टाइप करके अपना रोल नंबर या नाम चेक कर सकते हैं।
        आगे के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

    RPSC RAS 2024 PDF में अभी अपना नाम और रोल नंबर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें-

    आरएएस 2024 की परीक्षा में दिनेश विश्नोई ने 351.50 नंबर (कंबाइंड) लाकर मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। विरेंद्र चरण ने 351 नंबर लाकर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यहां देखें टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम और मेन्स व इंटरव्यू में प्राप्त अंक।

  • महिलाओं के अधिकार पर हमला, कांग्रेस ने मनाया जश्न’: BJP ने प्रियंका गांधी को किया घेर

    महिलाओं के अधिकार पर हमला, कांग्रेस ने मनाया जश्न’: BJP ने प्रियंका गांधी को किया घेर

    नई दिल्ली

    महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिर गए. ये बिल लोकसभा में गिरने के बाद राजनीतिक दलों की रार अब संसद से सड़कों पर आ गई है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या में ही महिला आरक्षण लागू किया जाए. उन्होंने ये बिल गिरने को संविधान और विपक्षी एकता की जीत बताया। 

    प्रियंका गांधी पर अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया. स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक एहसान जताया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस बात का जश्न मनाया कि देश की महिलाओं का अधिकार कैसे छीना गया। 

    कांग्रेस को संविधान में विश्वास नहीं, प्रियंका गांधी की भाषा गलत: रविशंकर प्रसाद

    कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ है, अधिकार ना देकर जश्न मना रहे हैं: किरेन रिजिजू

    स्मृति ईरानी ने कहा कि आज कांग्रेस की ओर से कटाक्ष किया गया कि बीजेपी में किसी ने मसीहा बनने की कोशिश की. ट्रिपल तलाक एक अभिशाप बन कर रहा जब कांग्रेस की सरकार थी. उन्होंने चुनाव के बीच सेशन के विपक्ष के आरोप पर कहा कि सेशन के बीच हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए और जीत किसकी हुई, बताने की जरूरत नहीं है। 

    रविशंकर प्रसाद ने प्रियंका गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सामान्य तौर पर मैं प्रियंका गांधी पर टिप्पणी नहीं करता. उन्होंने कहा कि लेकिन आज प्रियंका गांधी ने क्या बोला कि देश की महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उनकी भाषा गलत थी. महिलाएं कोई वस्तु नहीं हैं। 

    रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महिलाओं की आकांक्षाओं को कुचला गया. कांग्रेस का क्रूर चेहरा सामने आया है. यह दर्द हर महिला याद रखेगी. उन्होंने कांग्रेस की समझ पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनको संविधान समझाना पड़ेगा. पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम इसे लेकर गांव-गांव तक जाएंगे। 

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने का बिल विपक्ष ने पारित नहीं होने दिया, इससे हम सभी दुखी हैं. उन्होंने कहा कि दुखी हम इसलिए हैं, क्योंकि महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देने दिया गया. रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी अगर यह कहते हैं कि महिलाओं को आरक्षण देना अलोकतांत्रिक है, तो उनको हम कैसे समझा सकते हैं। 

    किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पर महिला विरोधी पार्टी होने का ठप्पा लग गया है. उन्होंने कहा कि यह इतना महत्वपूर्ण बिल था. लोकसभा में, राज्यों की विधानसभा में अधिक महिलाएं चुनकर के आएं, इसमें कांग्रेस पार्टी को क्या आपत्ति हो सकती है. किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।