Category: पंजाब

  • भुल्लर परिवार में बढ़ी सियासी खींचतान, फिरोजपुर शहरी सीट से कुलदीप सिंह की एंट्री

    भुल्लर परिवार में बढ़ी सियासी खींचतान, फिरोजपुर शहरी सीट से कुलदीप सिंह की एंट्री

    फिरोजपुर.

    आम आदमी पार्टी के फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणवीर सिंह भुल्लर के भाई कुलदीप सिंह भुल्लर ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने की इच्छा जाहिर करते हुए पार्टी की टिकट पर दावेदारी पेश कर दी है।

    कुलदीप भुल्लर ने मंगलवार सुबह अपने इंटरनेट मीडिया खाते पर समर्थकों की इच्छा सार्वजनिक करते हुए कहा कि वह स्वयं चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों के आग्रह के बाद उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। कुलदीप सिंह भुल्लर के मुताबिक पिछले दिनों करीब 30 से 40 गांवों के लोग उनके पास पहुंचे और उनसे विधानसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया। समर्थकों ने उनसे कहा कि आम आदमी पार्टी को उनसे बेहतर उम्मीदवार नहीं मिल सकता।

    भुल्लर ने पिछले 3 दिन में जुटाए 13 लाख रुपये
    उन्होंने बताया कि जब उन्होंने समर्थकों से कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उनके पास धन नहीं है, क्योंकि वह अपना काफी कुछ दान कर चुके हैं, तो समर्थकों ने स्वयं चुनाव का खर्च उठाने की बात कही। भुल्लर ने कहा कि समर्थकों ने पिछले तीन दिनों में ही आपस में करीब 13 लाख रुपये एकत्र कर लिए हैं। उनका प्रयास है कि पार्टी की ओर से उन्हें ही टिकट मिले। कुछ दिन पहले डेढ़ करोड़ रुपये के बॉन्ड पिंगलवाड़ा अमृतसर को दान देने की घोषणा के बाद कुलदीप भुल्लर चर्चा में आए थे।

    पत्रकारिता से जुड़े भुल्लर अब चला रहे योग कक्षा
    तीन दशक तक पत्रकारिता से जुड़े रहे कुलदीप भुल्लर पिछले छह वर्षों से अपने गांव में योग की कक्षाएं भी चला रहे हैं। उनके अनुसार करीब तीन दर्जन लोग नियमित रूप से उनसे योग सीख रहे हैं और विभिन्न बीमारियों में योग के माध्यम से लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि जब उनके भाई रणवीर सिंह भुल्लर पहले से ही आम आदमी पार्टी के विधायक हैं तो वह स्वयं टिकट की दावेदारी क्यों कर रहे हैं, कुलदीप भुल्लर ने कहा कि यह उनका नहीं, बल्कि उनके समर्थकों का फैसला है। समर्थकों ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उसी के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।

    15 लोगों ने जताई आप पार्टी से टिकट की इच्छा
    गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में रणवीर सिंह भुल्लर फिरोजपुर शहरी सीट से विजयी हुए थे। उनकी पत्नी डा. अमनदीप कौर गोसल भी आगामी चुनाव में टिकट की इच्छा जता चुकी हैं। वहीं, फिरोजपुर शहरी क्षेत्र में अब तक करीब 15 लोग आम आदमी पार्टी की टिकट के लिए अपनी दावेदारी या इच्छा सार्वजनिक कर चुके हैं। ऐसे में टिकट को लेकर पार्टी के भीतर दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है।

  • अमृतसर में 50 लाख की ठगी का मामला, कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो पर FIR

    अमृतसर में 50 लाख की ठगी का मामला, कांग्रेस नेता के बेटे समेत दो पर FIR

    अमृतसर.

    कांग्रेस सरकार में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रहे दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके एक साथी अमित बजाज के खिलाफ थाना सिविल लाइन की पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।

    आरोप है कि दोनों आरोपितों ने जिला कचहरी के सामने कैनाल कालोनी निवासी कंवरदीप सिंह से पचास लाख की ठगी की है। उधर, थाना प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। आरोपित अमित बजाज होली सिटी का रहने वाला है जबकि वंश बस्सी पुराने शहर स्थित घी मंडी के भीतर शहीद भगत सिंह रोड का रहने वाला है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 जून 2023 को एक जमीन का एग्रिमेंट टू सेल किया था।

  • कनाडा का बड़ा एक्शन: वीजा या PR के लिए फर्जी शादी करने वालों पर होगी जेल

    कनाडा का बड़ा एक्शन: वीजा या PR के लिए फर्जी शादी करने वालों पर होगी जेल

    अमृतसर.

    इमिग्रेशन आवेदनों की गहन जांच और वीजा नियमों में सख्ती के बीच कनाडाई सरकार ने शादियों के जरिए होने वाली धोखाधड़ी के खिलाफ एक नई चेतावनी जारी की है। अधिकारियों ने अपने नागरिकों, स्थायी निवासियों और विदेशी नागरिकों को आगाह किया है कि केवल इमिग्रेशन या पक्की रिहाइश (PR) पाने के मकसद से बनाए गए झूठे, कॉन्ट्रैक्ट और स्वार्थी रिश्तों के गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    इमिग्रेशन, शरणार्थी और नागरिकता विभाग द्वारा इंटरनेट मीडिया पर जारी इस सलाह में फर्जी शादियों के जरिए वीजा हासिल करने की कोशिशों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी जीवनसाथी को स्पॉन्सर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। खासकर तब, जब वह व्यक्ति हाल ही में मिला हो, तुरंत शादी का दबाव बना रहा हो, या उसका पारिवारिक इतिहास संदिग्ध हो। फर्जी शादियों के आधार पर स्पॉन्सरशिप करने वालों पर आपराधिक केस भी दर्ज हो सकते हैं।

    Think carefully before marrying someone and sponsoring them to come to Canada, especially if:
    🚩 you’ve just met
    🚩 the person wants to get married quickly
    🚩 the person has been married or in a common-law relationship many times before
    🚩 the person hasn’t shared much…

    — IRCC (@CitImmCanada) September 21, 2026 

    फर्जी शादियों की पहचान के लिए विशेष ट्रेनिंग
    अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वीजा अफसरों को ऐसे फर्जी रिश्तों और कागजी शादियों को पहचानने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। दस्तावेजों की बारीक जांच और साक्षात्कार के जरिए असली और नकली रिश्तों का आसानी से पता लगाया जा रहा है।

    कॉन्ट्रैक्ट मैरिज के मामलों पर नकेल
    यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब भाषा परीक्षा (IELTS) के आधार पर होने वाली अनुबंध शादियों (कॉन्ट्रैक्ट मैरिज) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अक्सर देखा गया है कि योग्यता न होने पर लड़का किसी योग्य लड़की की पढ़ाई और विदेश जाने का पूरा खर्च उठाता है ताकि बाद में स्पॉउज वीजा पर विदेश जा सके। लेकिन विदेश पहुंचते ही रिश्ते टूटने और धोखाधड़ी के मामले बढ़ जाते हैं। कनाडाई सरकार ने स्पष्ट किया है कि इमिग्रेशन प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। साथ ही, घरेलू हिंसा का शिकार हो रहे जीवनसाथियों को राहत देते हुए साफ किया गया है कि वे बिना अपना इमिग्रेशन स्टेटस खोए कानूनी मदद ले सकते हैं।

  • चंडीगढ़ में 56 हजार वोटरों के नाम पर सस्पेंस, आज आएगी फाइनल मतदाता सूची

    चंडीगढ़ में 56 हजार वोटरों के नाम पर सस्पेंस, आज आएगी फाइनल मतदाता सूची

    चंडीगढ़.

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची में हुए बड़े बदलाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा पुरी मंगलवार को प्रेस वार्ता करेंगी।

    दोपहर 1:15 बजे सेक्टर-18 स्थित निर्वाचन विभाग के नगर योजना भवन के सी-विंग के भूतल पर होने वाली प्रेस वार्ता में SIR की पूरी प्रक्रिया, अब तक हुए सत्यापन और मतदाता सूची में हुए बदलाव की जानकारी दी जाएगी। चंडीगढ़ में SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में बड़ी गिरावट सामने आई है। पुनरीक्षण से पहले शहर में 5,16,427 मतदाता दर्ज थे, जबकि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब यह संख्या करीब 4,60,109 रह गई है। हालांकि, अंतिम मतदाता सूची मंगलवार को जारी होने के बाद ही स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।

    किस वार्ड में कितने नाम घटे, आज मिल सकती है जानकारी
    प्रेस वार्ता में सबसे अहम सवाल यह रहेगा कि SIR के दौरान किस वार्ड में कितने नाम हटे, कितने नाम बरकरार रहे और कितने नए मतदाता जोड़े गए। डुप्लीकेट, मृत और दूसरे स्थान पर जा चुके मतदाताओं के नामों के सत्यापन के साथ दावे और आपत्तियों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी सामने आ सकती है।

  • GMDA घोटाले में ED का शिकंजा, जालंधर से दिल्ली तक कई ठिकानों पर रेड

    GMDA घोटाले में ED का शिकंजा, जालंधर से दिल्ली तक कई ठिकानों पर रेड

    चंडीगढ़/नई दिल्ली

    पंजाब के मोहाली स्थित ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( GMDA ) के कार्यालय में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, जालंधर, चंडीगढ़ और दिल्ली से पहुंची ईडी की टीमें तीन वाहनों में कार्यालय पहुंचीं और जांच शुरू की। अधिकारियों ने मामले से संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की पड़ताल की। बताया जा रहा है कि छापे मुख्य रूप से जीएमएडीए कार्यालय और पंजाब आवास विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस विकास गर्ग के कार्यालय में मारे गए। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीमों ने दफ्तरों में दस्तावेज खंगाला और कंप्यूटर रिकॉर्ड को भी देखा। बताया जा रहा है कि कुछ अधिकारियों के फोन भी जांच के लिए लिए लिए गए हैं।

    ईडी की ओर से फिलहाल छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जीएमएडीए में लगभग 150 करोड़ रुपये के भू-उपयोग परिवर्तन (CLU) घोटाले और शुल्क में कथित अनियमितता से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। जांच में सनटेक सिटी (न्यू चंडीगढ़) सहित कई परियोजनाएं शामिल हैं। इससे पहले ईडी इस मामले में दो भवन निर्माताओं के ठिकानों पर भी छापेमारी कर चुकी है।

    मामले में आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ से 18 और 27 अगस्त को पूछताछ की गई थी। 18 अगस्त को उनसे करीब आठ से नौ घंटे तक पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई थी। बराड़ नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की पूर्व निदेशक रह चुकी हैं। पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा 9 सितंबर को ईडी के जालंधर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश हुए थे। रिपोर्टों के अनुसार, उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। उस समय वह आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे।

    ईडी ने 10 सितंबर को मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी समन जारी कर मामले से संबंधित अभिलेख और जांच की जानकारी मांगी थी। मंगलवार को जीएमडीए कार्यालय में हुई कार्रवाई को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है

  • ₹2000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क, सीतारमण बोलीं- ग्राहक नहीं देंगे पैसा

    ₹2000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर शुल्क, सीतारमण बोलीं- ग्राहक नहीं देंगे पैसा

    चंडीगढ़ 
    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि दो हजार रुपये से अधिक के व्यापारी आधारित यूपीआई लेनदेन पर लगने वाला व्यापारी छूट दर शुल्क ग्राहकों से नहीं वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शुल्क भुगतान व्यवस्था से जुड़े सेवा प्रदाताओं के बीच होगा और इसका भार ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने संसद के सत्र के दौरान भी इस विषय पर स्थिति स्पष्ट की थी। उन्होंने विपक्षी दलों पर इस मुद्दे को लेकर गलतफहमी फैलाने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

    सीतारमण के अनुसार, व्यापारी छूट दर कोई कर या उपकर नहीं है और इससे प्राप्त राशि भारत की संचित निधि में जमा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह भुगतान व्यवस्था को बेहतर बनाने और सेवाओं में सुधार के लिए सेवा प्रदाताओं के बीच लगाया जाने वाला शुल्क है।

    राष्ट्रीय भुगतान निगम ने 15 सितंबर को व्यापारी छूट दर से जुड़ी नई व्यवस्था लागू की। इसके तहत दो हजार रुपये से अधिक के व्यक्ति से व्यापारी को किए जाने वाले यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, ग्राहकों के लिए यूपीआई से भुगतान पहले की तरह निःशुल्क रहेगा। प्रत्येक लेनदेन पर इस शुल्क की अधिकतम सीमा 300 रुपये निर्धारित की गई है। सरकार के अनुसार, लगभग 96 प्रतिशत व्यक्ति से व्यापारी को किए जाने वाले लेनदेन पर इस व्यवस्था का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शुल्क का वितरण बैंक और भुगतान अनुप्रयोग उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं समेत भुगतान व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पक्षों के बीच किया जाएगा।

    राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर भी साधा निशाना
    वित्त मंत्री ने इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान हुई कथित नकल के मामले पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ऐसे लोगों का समर्थन या उन्हें प्रोत्साहित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र के लिए आवश्यक है, लेकिन किसी का इस तरह मजाक उड़ाना उचित नहीं है। उनके अनुसार, विपक्ष के नेता को ऐसे व्यवहार को बढ़ावा नहीं देना चाहिए था। 

    पंजाब को धन आवंटन पर आरोपों को किया खारिज
    पंजाब सरकार की ओर से केंद्र से मिलने वाले धन में भेदभाव के आरोपों पर सीतारमण ने कहा कि किसी भी राज्य के साथ उसके अधिकार के धन को लेकर भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि राज्यों को मिलने वाली राशि में कोई अनावश्यक कटौती नहीं की जाती और भुगतान समय पर किया जाता है। वित्त मंत्री ने आम आदमी पार्टी पर अपनी सरकार के कामकाज पर उठ रहे सवालों से ध्यान हटाने के लिए ऐसे आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में चुनाव नजदीक होने के कारण इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं और इन्हें राज्य सरकार की कथित विफलताओं को छिपाने के प्रयास के रूप में देखा जाना चाहिए।

  • घर छोड़कर निकाह करने वाली 17 साल की युवती को हाईकोर्ट से सुरक्षा

    घर छोड़कर निकाह करने वाली 17 साल की युवती को हाईकोर्ट से सुरक्षा

    चंडीगढ़
     पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मुस्लिम व्यक्तिगत कानून से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा है कि यौवन प्राप्त कर चुका मुस्लिम लड़का या लड़की अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह कर सकता है। अदालत ने कहा कि मुस्लिम व्यक्तिगत कानून में सामान्यतः 15 वर्ष की आयु को यौवन की आयु माना जाता है, जब तक इसके विपरीत कोई प्रमाण सामने न हो। हालांकि, हाईकोर्ट ने संबंधित निकाह की वैधता पर कोई अंतिम राय नहीं दी है।

    मामला लुधियाना का है, जहां 17 वर्ष 8 माह की युवती ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध 26 वर्षीय युवक से निकाह किया था। दोनों मुस्लिम हैं और उनका कहना था कि वे एक-दूसरे को कुछ समय से जानते हैं तथा आपसी सहमति से साथ रहना चाहते हैं। याचिका के अनुसार युवती के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसके बाद युवती ने 22 अगस्त 2026 को अपना पैतृक घर छोड़ दिया और उसी दिन मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार युवक से निकाह कर लिया।

    परिवार की धमकियों के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा
    परिवार की ओर से विरोध और कथित धमकियों के चलते दोनों ने 30 अगस्त को पुलिस के समक्ष जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए शिकायत दी। उन्होंने अदालत से पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की और आशंका जताई कि परिवार की ओर से उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मुस्लिम व्यक्तिगत कानून के प्रावधानों पर विचार किया।

    पसंद से विवाह की स्वतंत्रता
    अदालत ने कहा कि मुस्लिम कानून के तहत यौवन प्राप्त कर चुका लड़का या लड़की अपनी पसंद से विवाह करने के लिए स्वतंत्र है। मुस्लिम व्यक्तिगत कानून में सामान्यतः 15 वर्ष की आयु को यौवन प्राप्त करने की उम्र माना जाता है, जब तक इसके विपरीत कोई प्रमाण उपलब्ध न हो।

    हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि वह इस स्तर पर दोनों के निकाह की वैधता पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दे रही है। याचिका का उद्देश्य मुख्य रूप से जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा प्राप्त करना था।

    हाईकोर्ट ने अंततः याचिका का निपटारा करते हुए लुधियाना ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह 30 अगस्त को दी गई सुरक्षा संबंधी शिकायत पर विचार करें। पुलिस को मामले के तथ्यों और परिस्थितियों के अनुसार कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

     

  • 650वें प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन, 4 राज्यों से होकर गुजरेंगी गुरु रविदास जी की यात्राएं

    650वें प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन, 4 राज्यों से होकर गुजरेंगी गुरु रविदास जी की यात्राएं

    चंडीगढ़.

    श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर को भव्य रूप से मनाने के लिए आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने एक बड़ी योजना की घोषणा की है।

    सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को समर्पित करते हुए चार विशाल यात्राएं आयोजित करने जा रही है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों और पंजाब के प्रमुख शहरों से शुरू होकर पवित्र स्थान खुरालगढ़ साहिब में संपन्न होंगी।आज आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद कैबिनेट मंत्रियों और सलाहकारों ने इस योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल चीमा ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, पहली यात्रा 30 नवंबर को गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली वाराणसी से रवाना होगी। दूसरी यात्रा 30 नवंबर को ही जम्मू से शुरू की जाएगी।

    दो यात्राएं पंजाब से निकलेंगी
    इसके अलावा, पंजाब के भीतर से भी दो प्रमुख यात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें से तीसरी यात्रा 1 दिसंबर को बठिंडा से शुरू होगी, जबकि चौथी यात्रा 2 दिसंबर को फरीदकोट से अपनी मंजिल के लिए रवाना होगी। ये सभी चार यात्राएं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक पड़ावों से होती हुई अंततः खुरालगढ़ साहिब पहुंचेंगी, जहां एक विशाल समागम का आयोजन किया जाएगा।

    बैठक के बाद हुई आधिकारिक घोषणा
    इस महत्वपूर्ण योजना की औपचारिक घोषणा राज्य सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और एडवाइजर दीपक बाली ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान की। उन्होंने बताया कि इन यात्राओं के माध्यम से गुरु रविदास जी के शांति, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। सरकार ने इन यात्राओं के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

  • पंपों पर लगेगा बोर्ड, बिना वैध नंबर प्लेट ईंधन देने पर होगी कार्रवाई

    पंपों पर लगेगा बोर्ड, बिना वैध नंबर प्लेट ईंधन देने पर होगी कार्रवाई

    अमृतसर 

      पंजाब के अमृतसर में अब सड़क पर बिना वैध नंबर प्लेट के वाहन दौड़ाना भारी पड़ सकता है। शहर में बढ़ते अपराधों और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाया है।

    पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी बीएनएसएस (BNSS) की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी किया है, जिसके तहत कमिश्नरेट क्षेत्र के किसी भी फ्यूल स्टेशन पर बिना वैध नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं दी जाएगी। पुलिस का यह फैसला शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी
    प्रशासन के संज्ञान में आया था कि कई वाहन चालक
    जानबूझकर अपनी नंबर प्लेट को मोड़कर, तोड़कर, ढककर या उसमें छेड़छाड़ करके वाहन चलाते हैं। इस तरह की कारगुजारियों से ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को भी वाहनों की सही पहचान करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

    पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अस्पष्ट या फर्जी नंबर प्लेट वाले इन वाहनों का इस्तेमाल अक्सर हिट एंड रन, चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी और लूटपाट जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाता है। ऐसे में ईंधन मिलने पर रोक लगने से अपराधियों की गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगेगी।

    नए वाहनों और आपातकालीन सेवाओं को छूट
    जारी किए गए आदेश के मुताबिक, अमृतसर की सीमा में उन्हीं वाहनों को ईंधन मिलेगा जिनके आगे और पीछे वैध हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी (HSRP) लगी होगी। यदि नंबर प्लेट टूटी हुई, मुड़ी हुई, ढकी हुई या बदली हुई पाई गई, तो फ्यूल पंप पर सरेआम मनाही होगी।

    हालांकि, इस पाबंदी से कुछ जरूरी रियायतें भी दी गई हैं। जिन नए वाहनों पर वैध रजिस्ट्रेशन नंबर या वैध अस्थायी (टारानी) नंबर चस्पा होगा, उन्हें इस नियम से छूट दी गई है। इसके अलावा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं में लगे सरकारी व गैर-सरकारी वाहनों पर भी यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

    पेट्रोल पंप संचालकों के लिए निर्देश और सीसीटीवी की अनिवार्यता
    इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन मालिकों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। सभी पंप संचालकों को अपने प्रवेश द्वार और ईंधन भरने वाली जगह के पास कम से कम 3 गुणा 3 फीट का एक बड़ा सूचना बोर्ड लगाना होगा, जिस पर साफ शब्दों में लिखा हो कि बिना वैध नंबर प्लेट के ईंधन नहीं दिया जाएगा।

    इसके अलावा, पंप परिसरों में लगे सीसीटीवी और एएनपीआर (ANPR) कैमरों को चौबीसों घंटे चालू रखना अनिवार्य किया गया है ताकि आने-जाने वाले हर वाहन की आगे और पीछे की नंबर प्लेट साफ-साफ रिकॉर्ड हो सके। पंप संचालकों को यह फुटेज कम से कम 30 दिनों तक संभाल कर रखनी होगी और पुलिस द्वारा मांगे जाने पर तुरंत उपलब्ध करानी होगी।

        बिना वैध नंबर प्लेट ईंधन नहीं, नए वाहनों को छूट: आदेश के मुताबिक, अमृतसर में जिन वाहनों के आगे और पीछे वैध हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी HSRP नहीं लगी होगी, उन्हें पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं दी जाएगी। नंबर प्लेट हटाई, टूटी, मुड़ी, ढकी या बदली हुई होने पर भी ईंधन नहीं मिलेगा। जिन नए वाहनों पर वैध रजिस्ट्रेशन नंबर या वैध अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर लगा होगा, उन्हें इस पाबंदी से छूट दी गई है। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य जरूरी वाहनों को भी छूट रहेगी।

        पेट्रोल पंप पर बोर्ड लगाना जरूरी: सभी पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन संचालकों को प्रवेश द्वार व ईंधन भरने वाली जगह के पास कम से कम 3 गुणा 3 फीट का सूचना बोर्ड लगाना होगा। बोर्ड पर साफ लिखा होगा कि बिना वैध नंबर प्लेट वाले वाहन को ईंधन नहीं दिया जाएगा। पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशन संचालकों को अपने सीसीटीवी और एएनपीआर कैमरे हर समय चालू रखने होंगे।

        कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड होनी चाहिए नंबर प्लेट: आने-जाने वाले वाहनों की आगे और पीछे की नंबर प्लेट कैमरों में स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड होनी चाहिए। पेट्रोल पंप संचालकों को कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी। पुलिस की जरूरत पड़ने पर यह फुटेज उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

        बोतल या कंटेनर में ईंधन नहीं, विवाद पर 112 पर सूचना: पेट्रोल और डीजल पंपों पर किसी गैर-अधिकृत व्यक्ति को बोतल, कंटेनर या किसी अन्य बर्तन में पेट्रोल-डीजल देने पर भी रोक रहेगी। अगर बिना नंबर प्लेट वाले वाहन को ईंधन देने से इनकार करने पर चालक विवाद, हंगामा या गाली-गलौज करता है, तो पेट्रोल पंप संचालक तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या 112 पर सूचना दे सकता है।

    नियम तोड़ने पर कार्रवाई आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिक, चालक, पेट्रोल पंप संचालक या कर्मचारी के खिलाफ BNSS की धारा 223 और मोटर व्हीकल एक्ट की लागू धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस के मुताबिक, इस आदेश का उद्देश्य वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना, ट्रैफिक नियमों की निगरानी मजबूत करना और आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले वाहनों पर नजर रखना है।

    बोतल में पेट्रोल देने पर रोक और विवाद पर तुरंत एक्शन
    सुरक्षा के लिहाज से पेट्रोल और डीजल पंपों पर किसी भी गैर-अधिकृत व्यक्ति को खुली बोतल, डिब्बे या किसी अन्य कंटेनर में ईंधन देने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यदि कोई वाहन चालक बिना नंबर प्लेट के फ्यूल मांगता है और पंप कर्मचारी द्वारा मना करने पर किसी तरह का विवाद, हंगामा या बदसलूकी करता है, तो संचालक या कर्मचारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना देंगे।

    यदि कोई भी व्यक्ति या पंप संचालक इन आदेशों की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 223 और मोटर व्हीकल एक्ट के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • फ्री iPhone लंगर पर पुलिस-प्रशासन सख्त, कारोबारी बोला- नहीं जुटाऊंगा भीड़

    फ्री iPhone लंगर पर पुलिस-प्रशासन सख्त, कारोबारी बोला- नहीं जुटाऊंगा भीड़

    चंडीगढ़ 

    चंडीगढ़ में पुलिस और प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी राकेश त्रेहन iPhone का लंगर लगाएंगे। जिसमें 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं को iPhone के 17 या उससे ऊपर के मॉडल मुफ्त में दिए जाएंगे। पिछली बार पेट्रोल के लंगर के वक्त प्रशासन ने कारोबारी त्रेहन को समझाइस दी थी। 

    सेक्टर 10 में रहने वाले कारोबारी त्रेहन ने कहा कि iPhone के लंगर में भीड़ नहीं जुटाई जा रही। इस दौरान सिर्फ मीडिया मौजूद रहेगी। उनकी मौजूदगी में ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसका भी मोबाइल निकलेगा, वह उसके घर जाकर मोबाइल देंगे। ड्रॉ का टाइम दोपहर 12 से 2 बजे तक रखा गया है। त्रेहन ने लोगों से भी अपील की कि कोई भी उनके घर आकर भीड़ जमा न करे।

    कैसे तय होगा, किसे मिलेगा फ्री iPhone

    कारोबारी राकेश त्रेहन ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ और मोहाली की 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है। इसमें जिन महिलाओं को जोड़ा गया है, उन्हें रोजाना ग्रुप में जय माता दी लिखना है। जो सदस्य ऐसा नहीं करेगा, उसे ग्रुप से रिमूव कर दिया जाएगा। अब ड्रॉ वाले दिन त्रेहन ग्रुप में जुड़े मेंबरों के नाम को स्क्रॉल करेंगे। जिस भी मेंबर के नाम पर स्क्रीन रुकेगी, उसे ही विजेता माना जाएगा।

        मोहाली में पैसों का लंगर 15 सितंबर 2026 को राजा ने मोहाली के फेज-3बी1 स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर के बाहर पैसों का लंगर लगाया। यहां लोगों को “जय माता दी” बोलने पर नकद राशि दी गई। ज्यादातर लोगों को ₹500, जबकि कुछ लोगों को ₹1,000 और ₹1,500 तक दिए गए। आयोजन से पहले टीम ने लोगों के मोबाइल नंबर लेकर कूपन भी बांटे और बाद में लोगों को लाइन में खड़ा किया गया। राजा ने इसे माता रानी का प्रसाद बताया।

        चंडीगढ़ में पैसे, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक का लंगर अगस्त 2026 में राजा ने चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में अनोखा “पैसों का लंगर” लगाया। इसमें लोगों को पारंपरिक लंगर के बजाय ₹500 के नकद नोट, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक बांटे गए। आयोजन में काफी भीड़ पहुंची थी। राजा ने इसे सेवा और माता रानी की कृपा से जोड़ा।

        चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर स्थगित हुआ राजा ने चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने की घोषणा की थी। शुरुआती कार्यक्रम 18 अगस्त 2026, शाम 5 बजे सेक्टर-7 और सेक्टर-10 के पेट्रोल पंपों पर रखा गया था। लोगों को ₹500 और ₹1,000 के पेट्रोल कूपन देने की योजना थी। लेकिन 18 अगस्त को भारी बारिश और जलभराव के कारण आयोजन नहीं हो सका। इसके बाद राजा किंग ने इसकी नई तारीख 21 अगस्त घोषित की। मगर, उसके बाद प्रशासन ने इसकी परमिशन नहीं दी।

    अमृतसर के राकेश त्रेहन, पिता कपड़ा कारोबारी थे

    राकेश त्रेहन को सोशल मीडिया पर ‘राजा दी किंग’ के नाम से जाना जाता है। वह मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले हैं। उनके पिता कपड़े के कारोबारी थे और अब उनका निधन हो चुका है। राकेश के मुताबिक, पिता की संपत्ति का आधा हिस्सा उन्हें मिला है। राकेश त्रेहन की कंपनी डिजिटल करेंसी और ऑनलाइन फाइनेंस मार्केट में निवेश व ट्रेडिंग से जुड़ी है। उनका कारोबार रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग से भी जुड़ा है।