Category: मध्य प्रदेश

  • आधुनिक पुलिसिंग के साथ कानून, साइबर अपराध अनुसंधान एवं ए.आई. पर रहेगा विशेष फोकस

    भोपाल

    मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में 92वें सूबेदार/उप निरीक्षक बैच के बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ निदेशक/विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस अकादमी  रवि कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। इस आधारभूत प्रशिक्षण में वर्ष 2025 बैच के चयनित कुल 286 प्रशिक्षु सूबेदार/उप निरीक्षक (182 पुरुष एवं 104 महिला) शामिल हैं।

    प्रशिक्षण में पारंपरिक पुलिसिंग के आधारभूत ज्ञान के साथ वर्तमान समय की पुलिसिंग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक, साइबर अपराध अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.), नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक पुलिसिंग एवं प्रशासनिक दक्षता जैसे विषयों को विशेष रूप से शामिल किया गया है।

    आंतरिक प्रशिक्षण में कानून, प्रशासन एवं आधुनिक पुलिसिंग पर जोर

    तीन माह के बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को आंतरिक प्रशिक्षण के अंतर्गत पुलिस संगठन एवं प्रशासनिक व्यवस्था, कानून का प्रारंभिक एवं व्यावहारिक ज्ञान — भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम सहित अन्य महत्वपूर्ण अधिनियम, पुलिस कार्यप्रणाली एवं पुलिस रेग्यूलेशन, व्यक्तित्व विकास, मानव व्यवहार, पुलिस में नैतिकता एवं प्रबंध कौशल एवं कम्प्यूटर अवेयरनेस एवं पुलिस कार्यों में कम्प्यूटर का प्रभावी उपयोग विषयों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों में कानून एवं न्यायिक व्यवस्था की समझ, उप निरीक्षक/सूबेदार के अधिकार एवं सीमाओं का ज्ञान, विभिन्न राज्य एवं केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय, सामुदायिक पुलिसिंग तथा अपराध अनुसंधान की व्यावहारिक दक्षता विकसित करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    साइबर अपराध अनुसंधान एवं ए.आई. तकनीक से कराया जाएगा परिचित

    वर्तमान समय में अपराध के बदलते स्वरूप को देखते हुए प्रशिक्षण में साइबर अपराध अनुसंधान एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित उपकरणों के उपयोग पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को तकनीक आधारित अपराधों की पहचान, अनुसंधान एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक व्यावसायिक दक्षता प्रदान करना है।

    शारीरिक दक्षता, ड्रिल एवं हथियार प्रशिक्षण

    बाह्य प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षु अधिकारियों को शारीरिक एवं व्यावसायिक दक्षता के लिए फिजिकल ट्रेनिंग (पीटी) एवं शरीर सौष्ठव, एथलेटिक्स एवं टीम गेम्स, बेसिक ड्रिल,आर्म्स प्रशिक्षण, वेपन हैंडलिंग एवं फायरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों में शारीरिक दक्षता के साथ अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं फील्ड ड्यूटी के लिए आवश्यक व्यावहारिक क्षमता विकसित की जाएगी।

    प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षु अधिकारियों को कानून-व्यवस्था एवं अपराध अनुसंधान के साथ-साथ जनसामान्य से प्रभावी संवाद, टीम लीडरशिप, तकनीकी दक्षता, अंतर-विभागीय समन्वय एवं फील्ड स्तर पर त्वरित निर्णय लेने के लिए तैयार किया जाएगा।

    इस अवसर पर उप निदेशक  रामजी वास्तव, सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) मती रश्मि पाण्डेय, सहायक निदेशक/प्रभारी पुलिस अधीक्षक, पीटीएस भोपाल मती यास्मीन जहरा सहित अकादमी के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

     

  • गौपालक सम्मेलन में होगा पशुपालक दीदियों का सम्मान, विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और गौशालाओं को अनुदान राशि का वितरण

    गौपालक सम्मेलन में होगा पशुपालक दीदियों का सम्मान, विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और गौशालाओं को अनुदान राशि का वितरण

    भोपाल 

    मध्यप्रदेश में दुग्ध क्रांति के सूत्रपात के लिए केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री  अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 अक्टूबर को भोपाल में गौपालक सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा भेल दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले सम्मेलन में गौपालक शामिल होंगे।

    कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री  शाह पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गौपालक दीदियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही वे डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी करेंगे।

    डेयरी प्लांट का भूमि-पूजन, फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ

    केंद्रीय सहकारिता मंत्री  शाह उज्जैन में 3 लाख लीटर प्रसंस्करण क्षमता वाले अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का वर्चुअल तरीके से भूमि-पूजन करेंगे। वे भोपाल में तैयार 40 हजार लीटर उत्पादन क्षमता वाले फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट और मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन भोपाल के परिसर में बनाई गई सहकारी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला और मिनी डेयरी संयंत्र शिवपुरी का शुभारंभ भी करेंगे।

    दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण

    सम्मेलन में भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण करेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत एवं संचालित गौशालाओं में संरक्षित गौवंश के रखरखाव एवं भरण-पोषण के लिए माह जुलाई और अगस्त 2026 की अनुदान राशि का ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से वितरण करेंगे। यह राशि गौशालाओं में दर्ज गोवंश के समुचित व्यवस्थापन, आहार एवं भरण-पोषण के लिए दी जाती है।

    केंद्रीय मंत्री  शाह भोपाल बायपास भौरी के पास आईआईएसईआर (अत्रि) परिसर का शिलान्यास और परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

     

  • भोपाल IAS हत्याकांड: केयरटेकर की तलाश में 60 पुलिसकर्मी तैनात, दिल्ली-पंजाब रूट के CCTV पर नजर

    भोपाल IAS हत्याकांड: केयरटेकर की तलाश में 60 पुलिसकर्मी तैनात, दिल्ली-पंजाब रूट के CCTV पर नजर

    भोपाल

    रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या का आरोपित केयरटेकर वरुण कुमार पुलिस के कवरेज से बाहर हो गया है। उसकी तलाश में भोपाल पुलिस की छह से अधिक टीमें अलग-अलग दिशाओं में जुटी हैं। करीब 60 पुलिसकर्मी उसकी तलाश कर रहे हैं।

    मोबाइल फोन से उसकी आखिरी लोकेशन आगरा और मथुरा रूट पर मिली थी, लेकिन आगरा में दोस्त को मोबाइल देने के बाद लोकेशन नहीं मिलने के बाद पुलिस अब दिल्ली, पंजाब और हरियाणा रूट के रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

    आगरा से गायब हुआ आरोपी

    पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद आगरा भागा वरुण वहां से ट्रेन के जरिए दूसरे शहर निकल गया होगा। इस बीच आगरा में उसके पिता, बहन और जीजा से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के बाद वरुण आगरा पहुंचा था।

    उसने पूर्व आईएएस का लूटा हुआ मोबाइल अपने एक दोस्त को दिया था। पुलिस आगरा में मोबाइल के इस्तेमाल और उसके बाद की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

    नहीं मिल रही मोबाइल लोकेशन

    हालांकि, मोबाइल से फिलहाल वरुण की लोकेशन नहीं मिल रही है। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि उसका एक पुराना मोबाइल नंबर चालू हुआ था। जांच टीम उस नंबर की गतिविधियों और उससे जुड़े संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।

    पुलिस अब रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसके संभावित सफर का सुराग तलाश रही है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा रूट के स्टेशनों पर कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

    पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वरुण ने किस स्टेशन से ट्रेन पकड़ी और किस दिशा में गया। अलग-अलग टीमों को संभावित ठिकानों और संपर्कों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

    भदभदा विश्राम घाट पर बेटे ने दी मुखाग्नि

    सेवानिवृत्त आईएएस राकेश अग्रवाल का शुक्रवार सुबह 12 बजे भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे सिद्धांत ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में कई पूर्व आईएएस और पूर्व आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे।
    एजेंसी संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

    राकेश अग्रवाल की पत्नी और बेटे ने केयरटेकर उपलब्ध कराने वाली वर्मा होम हेल्थ केयर एजेंसी के संचालक अखिलेश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि एजेंसी की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

    पुलिस का कहना है कि सत्यापन समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर एजेंसी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

    ड्राइवर और पुराने नौकरों से भी लिए बयान

    पुलिस ने राकेश अग्रवाल के ड्राइवर, पूर्व में काम कर चुके नौकरों और अन्य परिचितों के बयान दर्ज किए हैं। पूछताछ में अग्रवाल के स्वभाव को लेकर भी जानकारी सामने आई है।

    कुछ लोगों ने उन्हें गुस्सैल स्वभाव का बताया। पुलिस इन बयानों के जरिए उनके घरेलू माहौल, कर्मचारियों से संबंधों और घटना से पहले की परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही है।

     

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  शाह के आगमन पर प्रदेश को मिलेंगी कई सौगातें

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह के आगमन पर प्रदेश को मिलेंगी कई सौगातें

    भोपाल 

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लोकतंत्र पूरी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों को आगे बढ़ाते हुए देश मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव , गांधी जयंती पर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ओल्ड विधानसभा चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

    प्रधानमंत्री  मोदी ने स्वदेशी के भाव से नई संसद बनवाई

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सौभाग्य और गर्व का विषय है कि आज हम देश की आजादी के 2 महान नायकों की जयंती मना रहे हैं। महात्मा गांधी ने स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया, वहीं स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्श स्थापित किए। इन महापुरुषों के विचार आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लंबे समय तक देश में रहे दल विशेष के शासन में अंग्रेजों की सोच और उनकी व्यवस्थाओं की विरासत को आगे बढ़ाया गया। आज प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी को प्रोत्साहन देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री  मोदी ने स्वदेशी के भाव से देश की नई संसद का निर्माण कराया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सराहा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता और मानवीय भावना की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि यात्री विमान में इजरायली यात्रियों की जान बचाने के लिए कैप्टन स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका यह कार्य मानवता, कर्तव्य निष्ठा और साहस का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन स्मित ने यात्रियों की जान बचाने के साथ आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस गौरवपूर्ण साहसी कार्य से सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। प्रधानमंत्री  मोदी ने भी देशवासियों की ओर से कैप्टन स्मित मच्छार को बधाई दी है।

    गोपालक सम्मेलन से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पधार रहे हैं। इस दौरान राज्य में गौपालक सम्मेलन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा आइसर (इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी के कौशल विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। भोपाल के भौंरी स्थित आइसर के मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के उद्घाटन समेत विभिन्न विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश नक्सल मुक्त हुआ है। हमारा राज्य अब नशामुक्ति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मती कृष्णा गौर, विधायक  रामेश्वर शर्मा,  भगवानदास सबनानी, भोपाल महापौर मती मालती राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री  सुरेश पचौरी, जिलाध्यक्ष  रवींद्र यति सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

     

  • मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रमोशनल फिल्म ‘द सितारिस्ट’ को e4m PrimeTime Awards में मिला गोल्ड अवॉर्ड

    मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रमोशनल फिल्म ‘द सितारिस्ट’ को e4m PrimeTime Awards में मिला गोल्ड अवॉर्ड

    भोपाल 

    मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, वैभवशाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करती प्रमोशनल फिल्म ‘द सितारिस्ट’ को e4m PrimeTime Awards में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मध्यप्रदेश पर्यटन की फिल्म को उत्कृष्ट रचनात्मकता और प्रभावी संचार के लिए यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्रदान किया गया है। फिल्म के माध्यम से मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और विविध पर्यटन अनुभवों को आधुनिक, भावनात्मक और आकर्षक अंदाज में सामने रखा गया है।

    सचिव पर्यटन और पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी. ने कहा कि “मध्यप्रदेश की पहचान केवल इसके प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समृद्ध कला, संस्कृति, संगीत और परंपराएं भी इसकी विशिष्ट पहचान हैं। ‘द सितारिस्ट’ इसी सांस्कृतिक विविधता और पर्यटन वैभव को एक संवेदनशील एवं रचनात्मक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का प्रयास है। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित होना मध्यप्रदेश पर्यटन की रचनात्मक डेस्टिनेशन प्रमोशनल पहल के लिए गौरव की बात है।

    इस फिल्म में प्रख्यात सितार वादक एवं संगीतकार पंडित रवि शंकर की पुत्री और शिष्या सुश्री अनुष्का शंकर मुख्य भूमिका में रहीं। जो एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कलाकार हैं, जिन्हें British House of Commons Shield, Songlines Music Award सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हैं। अनुष्का शंकर 14 बार Grammy Awards के लिए भी नामांकित हो चुकी हैं। यह फिल्म रचनात्मक संस्था स्पेन कम्युनिकेशन के सहयोग से बनाई गयी है।

     

  • स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री  शुक्ल

    स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    भोपाल

    उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जन-जन का आंदोलन बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ अस्पताल, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करते हुए स्वच्छता को अपनी आदत बनाना चाहिए।

    उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने गांधी जयंती के अवसर पर जयप्रकाश जिला चिकित्सालय, भोपाल में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं श्रमदान किया। उन्होंने चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु रोग विभाग के सामने ऑक्सीजन प्लांट के पास स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने चिकित्सालय के समस्त स्टॉफ को स्वच्छता बनाए रखने, साफ-सफाई एवं श्रमदान में निरंतर योगदान देने की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया।

    उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यस्थल, अस्पताल और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाए। सामूहिक सहभागिता से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण का संकल्प साकार होगा। पार्षद मती ब्रजुला सचान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय जैन, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं चिकित्सालय का स्टॉफ उपस्थित रहा।

     

  • गांधी जयंती पर मंत्री  विश्वास सारंग ने खरीदे खादी के वस्त्र; स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

    गांधी जयंती पर मंत्री विश्वास सारंग ने खरीदे खादी के वस्त्र; स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

    भोपाल 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को जवाहर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचकर खादी वस्त्रों एवं स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की। मंत्री  सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित पंजाबी बाग गुरुद्वारे में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में पंजाबी समाज के बंधुओं के साथ श्रमदान किया। इसके साथ ही मंत्री  सारंग ने व्यक्तिगत स्वच्छता ही सेवा के तहत छोला स्थित  खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण की भी सफाई की। इस अवसर पर मंत्री  सारंग ने कहा कि बापू का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वच्छता का संदेश देता है। उनके विचार आज भी हमारे लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। गांधी ने देशवासियों को स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी थी। आज गांधी जयंती पर हमें उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने और स्वदेशी को जन-जन की पसंद बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

    मंदिरों और गुरुद्वारे में किया श्रमदान

    मंत्री  सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित पंजाबी बाग गुरुद्वारे में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में पंजाबी समाज के बंधुओं के साथ श्रमदान किया। साथ ही मंत्री  सारंग ने व्यक्तिगत स्वच्छता ही सेवा के तहत छोला स्थित  खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण की भी सफाई की। मंत्री  सारंग ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत आदत नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा का माध्यम माना था। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब स्वच्छता हमारी आदत, हमारी जिम्मेदारी और हमारे संस्कार का हिस्सा बने।

    स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

    मंत्री  सारंग ने कहा कि खादी महज एक वस्त्र नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन और देश के कारीगरों एवं बुनकरों के सम्मान का प्रतीक है। खादी और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी के माध्यम से हम न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं बल्कि मेहनतकश कारीगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों के सपनों को भी संबल प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं, तो उसका लाभ सीधे हमारे अपने कारीगर, बुनकर और छोटे उद्यमी तक पहुंचता है। वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत करना ही आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को गति देना है। आगे उन्होंने कहा कि गांधी जयंती को केवल स्मरण का दिन न बनाकर स्वच्छता, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सेवा के संकल्प को अपने जीवन में उतारने का अवसर बनाएं।

     

  • माउथ ऑर्गन के महाकुंभ में जुटे हैं 16 राज्यों के 180 कलाकार

    माउथ ऑर्गन के महाकुंभ में जुटे हैं 16 राज्यों के 180 कलाकार

    भोपाल

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि माउथ ऑर्गन भगवान कृष्ण की बांसुरी के समान है। दोनों में सातों स्वर समाहित हैं। ईश्वर ने हमारे रोम-रोम में स्वरों का स्पंदन दिया है, बारिश की बूंद के आधार पर पैदा होने वाली ध्वनि से महादेव का डमरू दुनिया का पहला वाद्य यंत्र बना। यह सौभाग्य का विषय है कि प्रदेश में महाकाल और ओंकारेश्वर 2 ज्योतिर्लिंग हैं। बाबा महाकाल हमें जीवन देते हैं और ओंकारेश्वर के ॐ की ध्वनि से ही हम संगीत का रसास्वादन करते हैं। प्रभु  राम और भगवान कृष्ण के काल से ही हमारी संस्कृति में 64 कला और 14 विधाओं का विशिष्ट स्थान रहा है। हमारे सभी देवी-देवताओं के पास कोई एक वाद्य यन्त्र अवश्य मिलता है, देवताओं के हाथों में एक ओर शस्त्र नजर आता है तो दूसरी ओर शास्त्र। इन दोनों का मेल केवल सनातन संस्कृति में ही मिल सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह विचार 13वें भारतीय हार्मोनिका महोत्सव 2026 के अंतर्गत इंडियन माउथ ऑर्गन प्लेयर्स मीट : 2026 के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में माउथ ऑर्गन वादकों के अखिल भारतीय सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मती कृष्णा गौर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थी।

    मध्यप्रदेश की धरती से संगीत परंपरा समृद्ध हो रही है

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भोपाल में भारतीय हार्मोनिका महोत्सव के विशेष आयोजन में देश के 16 राज्यों से लगभग 180 कलाकार प्रदेश की राजधानी भोपाल में जुटे हैं। इस अद्भुत आयोजन में 7 से 87 वर्ष की आयु तक के कलाकार अपनी माउथ ऑर्गन की प्रस्तुतियों से सभी को आनंदित कर रहे हैं। यह आयोजन केवल कलाकारों का मिलन नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों की भाषाई और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आने वाले हार्मोनिका के साधकों का महाकुंभ है। वर्तमान समय में मध्यप्रदेश की धरती से संगीत परंपरा समृद्ध हो रही है। राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कला-संस्कृति, उदयीमान कलाकारों सहित प्रत्येक क्षेत्र को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण की बांसुरी भी माउथ ऑर्गन के जैसी थी। उज्जैन स्थित  महाकाल मंदिर में प्राचीन वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

    राज्य सरकार कला संस्कृति को कर रही है प्रोत्साहित

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के विरासत से विकास के संकल्प के आधार पर मध्यप्रदेश सरकार कला-संस्कृति क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। प्रदेश की सांगीतिक परम्परा संगीत सम्राट तानसेन, बैजू बावरा और कुमार गंधर्व जैसी विभूतियों से समृद्ध रही है। प्रधानमंत्री  मोदी ने "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" की कल्पना की है। प्रधानमंत्री  मोदी अपने "मन की बात" कार्यक्रम में देश के प्राचीन वाद्यों के कलाकारों का जिक्र करते हैं। भारत सरकार वाद्य यंत्रों के साधकों को पद्म पुरस्कार देकर सम्मानित भी कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय गीत-संगीत की परंपरा में बंगाल के कलाकारों का विशेष योगदान रहा है। प्रसिद्ध संगीतकार आरडी बर्मन और सचिन देव बर्मन, मिलन गुप्ता, अशोक भंडारी और उनके शिष्यों ने अपनी साधना से देश-दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती खंडवा से ही निकलकर किशोर कुमार देश के महान गायक बने। कार्यक्रम में 7 से लेकर 87 वर्ष के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां।

    कार्यक्रम में 17 वर्षीय सु सिद्धि सोनी ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन "वैष्णव जन…" से शुरुआत कर "रघुपति राघव राजा राम" सहित अनेक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आग्रह पर 87 वर्षीय  वी.एम. त्रिवेदी और भारतीय हार्मोनिका ग्रुप के संस्थापक  अनुपम पॉल ने "आ जा सनम मधुर चांदनी में…" जैसी सुमधुर धुनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कर्नाटक के बेंगलुरू से आए  सांई तेजस ने शम्मी कपूर के फिल्मी गीतों पर हार्मोनिका की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माउथ आर्गन वादकों की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय)  नीरज मंडलोई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  मन शुक्ला, मती कल्पना वास्तव, प्रदेश महामंत्री  गौरव रणदिवे उपस्थित थे।

     

  • ‘वैष्णव जन…’ की धुन से गूंजा भोपाल, CM मोहन यादव ने बताया संगीत साधकों का कुंभ

    ‘वैष्णव जन…’ की धुन से गूंजा भोपाल, CM मोहन यादव ने बताया संगीत साधकों का कुंभ

     भोपाल
     मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे का सभागार 2 अक्टूबर को माउथ ऑर्गन की सुरीली स्वर लहरियों से गूंज उठा। किसी ने वैष्णव जन तो…, कहता है दिल…, तो किसी ने बार-बार देखो गीत का संगीत बजाया। श्रोता बड़ी देर तक इन स्वर लहरियों में खोए रहे।

    कलाकार अनुपम पॉल और देश की सुप्रसिद्ध 17 साल की हार्मोनिका वादिका सिद्धि सोनी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौका था यहां आयोजित 'भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026' का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्मोनिका महोत्सव के 13वें संस्करण का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज के इस अवसर पर रोमांचित करने वाले संगीत के साधकों का मध्यप्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। संगीत के प्रति आपका समर्पण अद्भुत है। संगीत भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है।

    असल में कला जगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक भारत – श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार करता है। मोदी सरकार कला और संगीत के महान साधकों को पद्म पुरस्कार प्रदान कर उनकी साधना को सम्मानित कर रही है।

    भोपाल का कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह माउथ ऑर्गन की सुरीली स्वर लहरियों से गूंज उठा। किसी ने वैष्णव जन तो…, कहता है दिल…, तो किसी ने बार-बार देखो गीत का संगीत बजाया। श्रोता बड़ी देर तक इन स्वर लहरियों में खोए रहे। कलाकार अनुपम पॉल और देश की सुप्रसिद्ध 17 साल की हार्मोनिका वादिका सिद्धि सोनी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौका था यहां आयोजित 'भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026' का। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हार्मोनिका महोत्सव के 13वें संस्करण का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

    भारतीय माउथ आर्गन वादकों के सम्मेलन में सीएम मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 16 प्रदेशों से 180 प्रतिभागी वादक भोपाल आए हैं। यह एमपी का 13वां संस्करण है। पाल साहब ने गंगा किनारे कोलकाता से यह सफर शुरू किया था। जहां आप कार्यक्रम कर रहे हैं, वो राज्य तानसेन, बैजूबावरा, कुमार गंधर्व से जुड़ा है। सांदीपनी की नगरी कालों में काल महाकाल मानव सृष्टि का यह अपने आप में उदाहरण है। मोहन यादव ने कहा कि हमारे महाकाल मंदिर प्रांगण में प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस में बताया गया था कि हमें पहला वाद्य बनाने की जो प्रेरणा मिली, जब पानी की बूंद जब तालाब पर गिरती है तो ध्वनि निकलती है तो डमरू की कल्पना हुई। यह हमारा पहला वाद्य था जो महादेव का वाद्य है। मोहन यादव ने कहा कि जैसे ही महादेव को हमने स्मरण किया, भगवान कृष्ण की बांसुरी भी जो वाद्य है। बांस में सात स्वर बनते हैं।

    साधकों का स्वागत
    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा है कि आज के इस अवसर पर रोमांचित करने वाले संगीत के साधकों का मध्यप्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। संगीत के प्रति आपका समर्पण अद्भुत है। संगीत भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा है। असल में कला जगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार करता है। मोदी सरकार कला और संगीत के महान साधकों को पद्म पुरस्कार प्रदान कर उनकी साधना को सम्मानित कर रही है।

    संगीत की विधा को ऊंचाइयों तक ले जाएगा ये कार्यक्रम
    कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि हारमोनिका एसोसिएशन द्वारा भोपाल में आयोजित देश के 13वें सम्मेलन में सहभागी देशभर से पधारे माउथ ऑर्गन कलाकारों का मध्यप्रदेश की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत है। संगीत और कला भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत के अभिन्न अंग हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कला, संगीत एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा कलाकारों को सम्मान और उचित मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यह सम्मेलन देशभर के कलाकारों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ संगीत की इस मधुर विधा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • ‘नशामुक्त’ मध्य प्रदेश की ओर सरकार का कदम, अमित शाह के दौरे से पहले बोले CM मोहन यादव

    ‘नशामुक्त’ मध्य प्रदेश की ओर सरकार का कदम, अमित शाह के दौरे से पहले बोले CM मोहन यादव

     भोपाल 
    मध्यप्रदेश के मु
    ख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने एक बार फिर दोहराया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश नक्सलमुक्त हुआ है। इसी के साथ ही हमारा राज्य अब शीघ्र नशामुक्ति की ओर अग्रसर है। अमित शाह शुक्रवार रात को भोपाल पहुंचने वाले हैं, शनिवार को भोपाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

    डा. मोहन यादव ने यह बात गांधी जयंती के मौके पर संबोधित करते हुए कही। मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान राज्य में गोपालक सम्मेलन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा आइसर के माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी के कौशल विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का उद्घाटन समेत विभिन्न विकास कार्यों की सौगात प्रदेश को मिलेगी।

    राज्य स्तरीय गौपाल सम्मेलन भोपाल में
    राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन भोपाल में होगा। इसमें विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और भूमिपूजन होगा। दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण किया जाएगा। गौपालक दीदियों का सम्मान होगा। वहीं डा. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण किया जाएगा।

    आजादी के बाद मिल रही है पहचान
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का लोकतंत्र पूरी दुनिया में सर उठाकर अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी की भावनाओं और स्वदेशी के विचार को आगे बढ़ाते हुए देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में ले जा रहे हैं।

    कांग्रेस ने अंग्रेजों की सोच को आगे बढ़ाया
    उन्होंने कहा कि लंबे समय तक देश पर कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन उस दौर में अंग्रेजों की सोच और उनकी व्यवस्थाओं की विरासत को ही आगे बढ़ाया गया। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम "मेक इन इंडिया" और "मेड इन इंडिया" की भावना के साथ स्वदेशी को आगे बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं। यह भी हमारे लिए गर्व का विषय है कि आज हम देश की आजादी के दो नायकों की जयंती मना रहे हैं।

    कैप्टन मछार ने किया सीना गर्व से चौड़ा
    भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने इजरायल के यात्री विमान में अपनी जान की बाजी लगाकर यात्रियों की जान बचाने का अद्भुत साहस दिखाया। उनके इस गौरवपूर्ण कार्य से प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने न केवल यात्रियों की जान बचाई, बल्कि आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को भी तार-तार करने का काम किया। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मछार को बधाई दी है। हम सभी देश और प्रदेशवासी भी उनके इस अदम्य साहस, शौर्य और मानवता की भावना को नमन करते हैं तथा उन्हें हार्दिक बधाई देते हैं।