Category: छत्तीसगढ़

  • महादेव घाट पर महाआरती और ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री साय समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद

    महादेव घाट पर महाआरती और ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री साय समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद

    रायपुर
    खारुन नदी के पावन तट, महादेव घाट, रायपुर पर नगर पालिका निगम रायपुर द्वारा आयोजित भव्य महाआरती एवं “आशीर्वाद का दिया — जनसेवा से देशसेवा” कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, साध्वी प्रज्ञा जी, माननीय श्रीमती कौशल्या साय जी, विधायकगण, निगम-आयोग एवं मंडल के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी के साथ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू जी उपस्थित हुई l

    भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं जन्मदिवस के शुभ अवसर पर तेलीबांधा, रायपुर में आयोजित भव्य ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू जी ने सहभागिता की।

    इस अवसर पर 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे रायपुर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस ऐतिहासिक आयोजन का गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

    साथ ही ‘प्रोजेक्ट अक्षरा – स्क्रीन से दूरी, पढ़ना है जरूरी’ का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और उन्हें अनावश्यक स्क्रीन समय से दूर करना है।

    🪔 आशीर्वाद का दीया | ऐतिहासिक अवसर 🪔

     

  • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन की बड़ी पहल, प्रदेश के दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास का बनेगा रोडमैप

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन की बड़ी पहल, प्रदेश के दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास का बनेगा रोडमैप

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक
    अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    रायपुर

    प्रदेश में अधोसंरचना विकास को गति देने और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप मजबूत एवं एकीकृत अधोसंरचना तैयार करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। लोक निर्माण विभाग को मिशन का नोडल विभाग बनाया गया है।
    बैठक में मिशन के तहत प्रदेश के सड़क, ऊर्जा, ट्रांसमिशन, जल, सिंचाई, संचार, फाइबर नेटवर्क तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचना के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक रणनीति और कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने प्रदेश के रोड नेटवर्क के लिए आगामी 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान में वर्तमान अधोसंरचना की स्थिति, भविष्य की जरूरतों, कनेक्टिविटी की आवश्यकताओं और संभावित विकास क्षेत्रों का समग्र आकलन किया जाए। इसके आधार पर चरणबद्ध तरीके से परियोजनाओं की प्राथमिकता तय कर उनके क्रियान्वयन की कार्ययोजना तैयार की जाए।
    मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के साथ ऊर्जा, जल, सिंचाई, संचार एवं डिजिटल कनेक्टिविटी सहित सभी प्रमुख अधोसंरचना घटकों को एकीकृत दृष्टिकोण के साथ देखा जाए। प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकता का आकलन कर यह निर्धारित किया जाए कि आने वाले वर्षों में किस प्रकार की अधोसंरचना और किन क्षेत्रों में विकसित की जानी है।

    इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब की संभावनाओं का होगा अध्ययन
    मुख्य सचिव ने प्रदेश में इंटरमॉडल ट्रांसपोर्ट एवं लॉजिस्टिक्स हब विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़क एवं रेल सहित विभिन्न परिवहन माध्यमों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने तथा माल परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक परियोजनाओं को चिन्हित करने को कहा। उन्होंने अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए नए फंडिंग मैकेनिज्म की संभावनाओं का भी अध्ययन करने के निर्देश दिए। निजी एवं सार्वजनिक निवेश सहित विभिन्न वित्तीय विकल्पों का परीक्षण कर परियोजनाओं के लिए उपयुक्त वित्तीय व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया।

    दीर्घकालिक योजना के साथ बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान
    मुख्य सचिव ने कहा कि 20 वर्षीय मास्टर प्लान के साथ वार्षिक एक्शन प्लान भी तैयार किया जाए। इसमें प्रत्येक वर्ष प्रस्तावित कार्यों, उनकी प्राथमिकता, आवश्यक संसाधनों और समय-सीमा का स्पष्ट निर्धारण हो। उन्होंने परियोजनाओं की प्रॉपर प्लानिंग एवं मैपिंग के साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने देश के अन्य राज्यों में विकसित की जा रही आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं का अध्ययन करने के लिए अधिकारियों के एक्सपोजर विजिट आयोजित करने को भी कहा, इससे वहां अपनाई जा रही बेहतर तकनीकों एवं कार्यप्रणालियों को छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनाया जा सके। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मिशन के कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
    बैठक में मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री चंदन कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

  • सेवा संकल्प अभियान: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जले 2 लाख दीप, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची के आतिथ्य में हुआ आयोजन

    सेवा संकल्प अभियान: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जले 2 लाख दीप, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची के आतिथ्य में हुआ आयोजन

    सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जीपीएम में प्रज्वलित हुए आशीर्वाद के दो लाख दीप

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में 11 हजार दीपों से जगमगाया मल्टीपर्पस स्कूल मैदान

    विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची के मुख्य आतिथ्य में हुआ मंचीय कार्यक्रम

    रायपुर
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा, समर्पण और संघर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दो लाख दीप प्रज्वलित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्टीपर्पस स्कूल मैदान, पेंड्रा में आयोजित हुआ, जहां 11 हजार दीपों के सामूहिक प्रज्वलन से पूरा परिसर जगमगा उठा। दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया गया।

    जिले में दीप प्रज्वलन का यह आयोजन केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा। दुर्गा सरोवर पेंड्रा सहित सभी अमृत सरोवरों, ग्राम पंचायतों, ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा विभिन्न शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में भी दीप प्रज्वलित किए गए। जिलेभर में आयोजित सामूहिक दीप प्रज्वलन से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश प्रसारित हुआ।

    विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची के मुख्य आतिथ्य में हुआ मंचीय कार्यक्रम

    दीप प्रज्वलन के उपरांत मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा के असेम्बली हॉल में जिला प्रशासन द्वारा मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 25 वर्षों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सेवा, समर्पण एवं संघर्ष के साथ देश की सेवा कर रहे हैं। मोदी जनकल्याण और राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वे जिस कार्य को ठान लेते हैं, उसे मिशन मोड में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।

    विधायक मरपच्ची ने कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आशीर्वाद के दीप प्रज्वलित कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। यह आयोजन उनके सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा के प्रति जनभावनाओं की अभिव्यक्ति है।

    नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदर्शित की गईं 25 वर्षों की उपलब्धियां

    कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के विगत 25 वर्षों में किए गए विभिन्न कार्यों एवं महत्वपूर्ण पहलों को रचनात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया। अंतरिक्ष मिशन, सर्जिकल स्ट्राइक, डिजिटल इंडिया सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और पहलों को प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनसहभागिता का संदेश दिया।

    जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं जिलेवासियों की सहभागिता

    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुसमीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक मनोज खिलाड़ी, डीएफओ कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जिलेवासी उपस्थित रहे।

    जिलेभर में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों, संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों, हितग्राहियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सामूहिक रूप से प्रज्वलित दो लाख दीपों ने जिले में सेवा, समर्पण, सहभागिता और शुभकामनाओं का संदेश दिया।

  • PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को CM साय ने बताया प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण के संकल्प का किया उल्लेख

    PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को CM साय ने बताया प्रेरणादायी, राष्ट्र निर्माण के संकल्प का किया उल्लेख

    प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ, ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगा उठी राजधानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रायपुरवासियों ने जलाए 25 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’

    जनभागीदारी के इस ऐतिहासिक आयोजन ने बनाया कीर्तिमान, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

    मुख्यमंत्री साय ने स्वयं दीप प्रज्वलित कर बढ़ाया जनभागीदारी का उत्साह, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

    मुख्यमंत्री ने ‘प्रोजेक्ट अक्षरा’ का किया शुभारंभ, स्क्रीन टाइम कम कर पुस्तकों से जुड़ने के लिए किया जाएगा प्रेरित

    रायपुर 
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज राजधानी रायपुर लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की। राजधानी में 25 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित कर रायपुरवासियों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। जनभागीदारी के इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिला।

    मुख्यमंत्री साय शाम को अपने निवास कार्यालय से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ क्लब चौक से भगत सिंह चौक, घड़ी चौक, शारदा चौक, गौरव पथ और शंकर नगर होते हुए तेलीबांधा तालाब स्थित मुख्य समारोह स्थल तक पूरे मार्ग में ‘आशीर्वाद के दीयों’ की रोशनी दिखाई दी। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में नागरिकों ने दीप जलाए थे। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न स्थानों पर रुककर नागरिकों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी उनके साथ दीप प्रज्वलित किए।

    मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान घड़ी चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, शारदा चौक स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भगत सिंह चौक स्थित अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया।

    मरीन ड्राइव में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा को अपना संकल्प और जनसेवा को अपना ध्येय मानकर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की प्रतिष्ठा को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मां भारती की सेवा के प्रति उनका समर्पण, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर किया जा रहा परिश्रम हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक सेवा के 25 वर्षों की यात्रा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रही है। इस अवधि में देश ने विकास और जनकल्याण के अनेक क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखा है। गरीबों के पक्के आवास से लेकर स्वच्छ पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता, वित्तीय समावेशन और बुनियादी अधोसंरचना तक जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र के साथ निरंतर देश की सेवा कर रहे हैं। उनकी नीतियों के केंद्र में गरीब, किसान, युवा, महिलाएं, श्रमिक, वंचित और जनजातीय समाज सहित प्रत्येक वर्ग का कल्याण है। विकसित भारत के निर्माण का उनका संकल्प आज देशवासियों के सामूहिक संकल्प में परिवर्तित हो रहा है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज का दिन रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए विशेष है। राजधानी में 25 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाकर नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपना स्नेह और शुभकामनाएं अभिव्यक्त की हैं। इस आयोजन में सामाजिक, सांस्कृतिक और विभिन्न जनसंगठनों सहित समाज के सभी वर्गों ने जिस उत्साह के साथ सहभागिता की, वह जनभागीदारी की शक्ति का सुंदर उदाहरण है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल एक दीप प्रज्वलित करने का आयोजन नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी के संकल्प से जुड़ने का अवसर है। दीप की यह ज्योति हमें समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में आशा और खुशहाली का प्रकाश पहुंचाने की प्रेरणा देती है। इसी भावना के साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    कार्यक्रम के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’ आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि पर रायपुरवासियों, आयोजन से जुड़े सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों तथा जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इतनी व्यापक जनभागीदारी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने रायपुर जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘प्रोजेक्ट अक्षरा’ का भी शुभारंभ किया। इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को स्क्रीन टाइम कम करने तथा पुस्तकों और अध्ययन की संस्कृति से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक आज हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन पुस्तकों से जुड़ाव हमारी कल्पनाशक्ति, विचार क्षमता और व्यक्तित्व को समृद्ध करता है। नई पीढ़ी में पढ़ने की आदत विकसित करने की दिशा में ‘प्रोजेक्ट अक्षरा’ एक सार्थक पहल साबित होगी।

    कार्यक्रम में नॉन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

  • PM मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान शुरू, जनभागीदारी के साथ मनाया गया उत्सव

    PM मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान शुरू, जनभागीदारी के साथ मनाया गया उत्सव

    पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर मनेन्द्रगढ़ में हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ

    पांच लाख से अधिक दीपों से जगमगाया सरोवर तालाब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब

    रायपुर, 
     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर मनेन्द्रगढ़ से ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक-8 स्थित सरोवर तालाब में आयोजित जिला स्तरीय दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में पांच लाख से अधिक दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा और इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल थे। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विधि-विधान के साथ दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान एवं जिला स्तरीय दीपोत्सव का शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प का प्रेरणादायी अध्याय है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा को केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाया गया है। इसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया है।

    पांच लाख दीपों की रोशनी से जगमगाया मनेन्द्रगढ़

    सरोवर तालाब के चारों ओर जलाए गए पांच लाख से अधिक दीपों ने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। तालाब के पानी में दिखाई दे रहे दीपों के प्रतिबिंब और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्ति एवं उल्लास से भर गया। आयोजन को देखने के लिए मनेन्द्रगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

    स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सफल आयोजन के लिए एमसीबी जिले की जनता और जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा भावना, मनेन्द्रगढ़ की एकजुटता और क्षेत्र के विकास की नई रोशनी का प्रतीक है। जनभागीदारी ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना दिया।

    जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

    कार्यक्रम में राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती सिंह, नगर निगम महापौर रामनरेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव और उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर नगर निगम सभापति संतोष सिंह, नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीमा यादव, खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता राम यादव, जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा, पूर्व विधायक श्रीमती चंपा देवी पावले, जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह और मनेन्द्रगढ़ मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • हर घर रोशन हुआ ‘आशीर्वाद के दीये’ से, सरगुजा में सेवा और समर्पण का संकल्प

    हर घर रोशन हुआ ‘आशीर्वाद के दीये’ से, सरगुजा में सेवा और समर्पण का संकल्प

    'आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया सरगुजा, सेवा और समर्पण का लिया गया संकल्प

    शासकीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों, मंदिरों, चौक-चौराहों, अमृत सरोवरों सहित विभिन्न स्थलों में प्रज्ज्वलित हुए दीए, घर- घर हुए रोशन

    अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया दीप प्रज्ज्वलन

    सेवा का अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदना, अवसर और विकास पहुंचाना- पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्व का लिया गया संकल्प

    रायपुर, 
     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के अंतर्गत प्रदेशभर में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया गया। घरों के साथ-साथ अमृत सरोवरों, शासकीय कार्यालयों, धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों तथा चौक-चौराहों सहित अन्य स्थलों में पांच लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान सेवा, समर्पण, आभार, सकारात्मकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

    इसी कड़ी में अंबिकापुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर इस अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि दीप भारतीय संस्कृति में प्रकाश, आशा, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरगुजा की जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक एक माह चलेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति शासकीय योजना के लाभ से वंचित है, तो शासन और प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सेवा का अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवेदना, अवसर और विकास पहुंचाना है। हमारा संकल्प है कि शासन की हर योजना पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, शिक्षा का प्रकाश हर घर तक पहुंचे, प्रतिभाओं को मंच मिले।अग्रवाल ने कहा कि इन 25 वर्षों में सरगुजा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, जनजाति विकास, ग्रामीण विकास, सड़क एवं अधोसंरचना, रोजगार एवं कौशल विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता सहित अनेक क्षेत्रों में परिवर्तन की यात्रा तय की है। विकास की असली पहचान जनता की मुस्कान, बच्चों की शिक्षा, किसान की प्रगति, महिलाओं के आत्मविश्वास और युवाओं के रोजगार से होती है।
    मंत्री अग्रवाल ने आह्वान किया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-जन का अभियान बनाएं। आशीर्वाद का दीया जलाएं, सेवा के संकल्प को दोहराएं और सरगुजा की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

    लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने सभी को सेवा संकल्प अभियान की शुभकामनाएं दीं तथा कहा कि आज अलग-अलग स्थानों पर एक साथ प्रज्ज्वलित हुए, दीप जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प की भावना के प्रतीक हैं। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि आज हम सभी को बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि लाखों दीयों से पूरा सरगुजा जगमगाने लगा है। यह दीया एकमात्र दीया नहीं, बल्कि एक लंबी यात्रा और लंबे संकल्प का प्रतीक है। दिए की इन लाखों लौ से आज पूरा हिंदुस्तान एक नया इतिहास रचने जा रहा है। हमारा देश दुनिया में एक अलग पहचान कायम कर रहा है। हमारा स्थान पूरी दुनिया में और अधिक शक्तिशाली बने, ये हमारी कामना है।

    कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक महीने तक पूरे जिले में इस अभियान का संचालन किया जाएगा। अभियान के तहत सभी विभागों के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 'आशीर्वाद का दीया' सभी परिवारों और देश के सभी नागरिकों की तरफ से माननीय प्रधानमंत्री महोदय के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम है। इस अभियान का उद्देश्य केवल आभार प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि जितनी भी शासकीय योजनाएं हैं, उनका जमीन पर बेहतर क्रियान्वयन हो। सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत पहुँच को लेकर जो भी पात्र हितग्राही हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ मिले तथा स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार हो, इन लक्ष्यों को लेकर इस अभियान का संचालन किया जाएगा।

    इस दौरान गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जनप्रतिनिधियों में भारत सिंह सिसोदिया, मेजर अनिल सिंह, सहित पार्षदगण,  स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही जिला प्रशासन से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल,  जिला पंचायत सीईओ सुरोमा श्रीवास्तव, नगर निगम आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल सहित अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिकगण, विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

    धार्मिक स्थलों और मंदिरों में गूंजा सेवा एवं सद्भाव का संदेश-

    जिले के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने दीप जलाकर समाज में शांति, सद्भाव, सेवा और सकारात्मकता की कामना की। धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन के दौरान लोगों ने अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संकल्प लिया। दीपों से सजे मंदिर एवं धार्मिक स्थल इस पहल के आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश के केंद्र बने।
    इस दौरान उदयपुर के महेशपुर मंदिर, लुण्ड्रा के लमगांव हनुमान मंदिर, बतौली के कुनकुरी शिव मंदिर, सीतापुर के मगरैलगढ़ मंदिर, मैनपाट के कमलेश्वरपुर बौद्ध मंदिर सहित जिलेभर के विभिन्न मंदिरों में आशीर्वाद का दीया जलाया गया।

    अमृत सरोवरों में दीप प्रज्ज्वलन से दिखा आकर्षक नजारा-

    ‘आशीर्वाद का दीया’ पहल के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकसित अमृत सरोवरों के आसपास भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जलाशयों के किनारे एक साथ जलाए गए दीपों से मनोहारी दृश्य बना। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जिम्मेदारी का संकल्प लिया। अमृत सरोवरों में दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण के साथ समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी से आयोजित इस पहल ने सामूहिक प्रयासों की भावना को मजबूत किया।

    शासकीय कार्यालय, विभिन्न संस्थान एवं स्कूल-कॉलेज भी हुए रोशन-

    अभियान के तहत विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं परिसरों, विभिन्न संस्थानों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दीप जलाकर सेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शासकीय कार्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन और समाज के बीच सहभागिता की भावना को मजबूत करने तथा नागरिक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया। कार्यालय परिसरों में दीपों की रोशनी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के वातावरण को और व्यापक बनाया। इसी प्रकार जिलेभर के 2350 स्कूलों एवं विभिन्न कॉलेजों में दिए जलाए गए।

    चौक-चौराहों पर जगमगाया जनभागीदारी का प्रकाश-
    नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में  प्रमुख चौक-चौराहों पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ के तहत दीप प्रज्ज्वलित किए गए। स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने इसमें सहभागिता की। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जलाए गए दीपों से पूरे वातावरण में उत्सव और सकारात्मकता का माहौल दिखाई दिया। 

    घर-घर जला ‘आशीर्वाद का दीया’-

    अभियान के तहत लोगों ने अपने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए।  परिवारों ने दीप जलाने के साथ जरूरतमंद की सहायता, बुजुर्गों के सम्मान, बच्चों के प्रति संवेदनशीलता सहित पौधरोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता को अपने सेवा संकल्प का हिस्सा बनाया।

    राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्व का लिया गया संकल्प-

    इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने सभी को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्व का लिया गया संकल्प दिलाया। विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने, व्यक्तिगत योग्यता को ईमानदारी से बढ़ाने तथा देश की प्रगति, मान-सम्मान और संस्कृति को ध्यान में रखकर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

  • रायगढ़ में दिखा आस्था और सेवा का अद्भुत नजारा, ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में जले 40 हजार से अधिक दीप

    रायगढ़ में दिखा आस्था और सेवा का अद्भुत नजारा, ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में जले 40 हजार से अधिक दीप

    ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया रायगढ़, सिंदूर पार्क में 40 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा—‘आशीर्वाद का दीया’ 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति जन-आभार और सेवा संकल्प का प्रतीक

    सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह तक चलेंगी सेवा और जनकल्याण की गतिविधियां

    जिले में जनभागीदारी से पांच लाख से अधिक दीपों का हुआ प्रज्वलन

    रायपुर
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायगढ़ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ ‘आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के साथ हुआ। रायगढ़ के सिंदूर पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 40 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों से सजा ‘नमो सिंदूर पार्क रायगढ़’ सेवा, सहयोग, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प का संदेश देता नजर आया।

    प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति जनता के आभार, शुभकामनाओं और सेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आगामी एक माह तक जनकल्याण और समाजहित से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, कूटनीतिक और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखे हैं। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आए बदलाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कभी बस्तर में सड़क और आवागमन भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन निरंतर प्रयासों से परिस्थितियों में व्यापक परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को कुछ वर्ष पहले असंभव माना जाता था, वे आज साकार हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सिंदूर पार्क ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की स्मृति से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसी स्थल पर हजारों नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप प्रज्वलित किए। उन्होंने आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल नागरिकों, कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों तथा प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

    ‘आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के माध्यम से जिले में जनभागीदारी से पांच लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों सहित आम नागरिकों ने अपने घरों में भी दीप जलाकर सेवा, सुशासन और विकसित भारत-2047 के संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

    सिंदूर पार्क में दीपों से तैयार विशेष फॉर्मेशन को आकर्षक स्वरूप देने में सहयोग करने वाले कलाकार मनोज श्रीवास्तव एवं सुजीत मोदी को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री चौधरी ने दीप प्रज्वलन में सहयोग करने वाली स्वच्छता दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले नगरवासियों, नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, आयोजन से जुड़े सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सभी के सहयोग से सिंदूर पार्क में यह भव्य आयोजन संभव हो सका।

    उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आगामी एक माह तक जिला, विकासखंड, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, सभापति डिग्री लाल साहू सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

  • सेवा-संकल्प का दीया जलाकर पॉवर कंपनियों के प्रबंध निदेशकों ने दिया सेवा और समर्पण का संदेश

    सेवा-संकल्प का दीया जलाकर पॉवर कंपनियों के प्रबंध निदेशकों ने दिया सेवा और समर्पण का संदेश

     पॉवर कंपनी में प्रबंध निदेशकों ने जलाया  सेवा संकल्प का दीया‘

     रायपुर 
     छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘  के तहत आज ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ पहल के अंतर्गत मुख्यालय सेवा भवन प्रांगण में 1100 दीये जलाए गए। जनरेशन  कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस.के.कटियार, ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के.शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर ने दीप प्रज्जवलित कर सेवा का संकल्प लिया। इसके साथ ही प्रदेश भर में फैले मैदानी कार्यालयों, उपकेन्द्रों और विद्युत गृहों में भी दीये जलाए गए ।   सेवा भवन में आकर्षक रंगाोली भी बनाई गई थी ।

    कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए प्रदेश भर के विद्युत कार्यालयों में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा पहले चरण में आज प्रदेश भर में ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्जवलन एवं दूसरे चरण में समस्त कार्यालयों एवं सबस्टेशनों में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण किया जायेगा।

    जनरेशन कंपनी में ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम पश्चात् सेवा मेरा योगदान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग (रंगोली), जल जन सेवा संकल्प के तहत संयंत्रों में जल संरक्षण एवं जल संचयन प्रदर्शन, सेवा की कहानी में स्थानीय रोजगार एवं सीएसआर हितग्राहियों की वास्तविक कहानियां प्रेषित की जाएगी एवं सुशासन सेवा संवाद कार्यक्रम माहभर आयोजित किया जायेगा।

    डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा दीप प्रज्जवलन ‘‘आशीर्वाद का दीया‘‘ कार्यक्रम के साथ-साथ ‘‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम में विकासखण्ड स्तर पर सेेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में विभागीय योजना की जानकारी दी जाएगी, साथ ही नये कनेक्शन लोड बढ़ाना घटाना, नाम परिवर्तन आदि के लिए प्राप्त आवेदनों का त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अन्य गतिविधियों के तहत प्रांगणों में वृक्षारोपण, सफाई कार्य एवं प्रथम बार बिजली पहुंचने की बदलाव की कहानी, सेवा ज्योति यात्रा के तहत लाभार्थियो के सम्मान एवं बच्चों की प्रतियोेगिताओं (रंगोली) आदि करना प्रस्तावित हैं।

     

     

     

  • पेंशनधारियों के पैर पखार डिप्टी CM अरुण साव ने लिया आशीर्वाद, लोरमी में दिखा सेवा संकल्प का भाव

    पेंशनधारियों के पैर पखार डिप्टी CM अरुण साव ने लिया आशीर्वाद, लोरमी में दिखा सेवा संकल्प का भाव

    सेवा संकल्प अभियान में डिप्टी सीएम अरुण साव ने पेंशनधारियों के पैर पखार सेवा कर लिया आशीर्वाद, लोरमी में सेवा संकल्प का भावुक पल

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने पेंशनधारियों के  पैर धोकर की सेवा, भावुक वरिष्ठजनों ने पीएम मोदी को दिया दीर्घायु का आशीर्वाद

    लोरमी में डिप्टी सीएम साव की अगुवाई में पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, यज्ञ हवन

    मानस भवन में प्रज्वलित हुआ आशीर्वाद का दीया

    लोरमी
     स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज ने लोरमी के मानस मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के वरिष्ठ पेंशनधारियों का पैर पखारकर का आशीर्वाद लिया। वरिष्ठजनों के चरणों में झुककर आशीर्वाद लेने का यह दृश्य भावुक कर देने वाला रहा। यह पल हमारी भारतीय संस्कृति के संस्कार और वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान का जीवंत उदाहरण बना। इस अवसर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और हवन-यज्ञ किया।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोरमी के मानस मंच में ‘स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री साव शामिल होकर वरिष्ठजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर दो हजार से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान किया। सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। 

    श्री साव ने कहा कि हमारे वरिष्ठजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन का अनुभव और ज्ञान हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा संस्कार है। उनके आशीर्वाद और अनुभवों से समाज को प्रेरणा मिलती है। 

    लोरमी नगर पालिका क्षेत्र में सवा लाख आशीर्वाद का दीया जलाया गया। नगर और गांवों में सार्वजनिक स्थलों, अटल परिसर, चौक-चौराहों, मंदिरों और गुरुद्वारों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इन दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की गई।

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

    प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

    सवा लाख दीपों से अलौकिक हुआ विवेकानंद सरोवर

    ​रायपुर

         ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के अथक जनसेवा और समर्पण काल के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर को बलौदाबाजार जिले में 'सेवा संकल्प अभियान' का ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। इस खास अवसर पर आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले भर में एक साथ लगभग 11 लाख दीपक जलाकर जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जिला मुख्यालय स्थित चौपाटी में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस महाअभियान की विधिवत शुरुआत की।
          ​दीप प्रज्वलन के मुख्य कार्यक्रम से पहले राजस्व मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों की गूंज और भारी जनउत्साह के साथ चौक से चौपाटी तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का सबसे प्रमुख और मनमोहक केंद्र बिंदु विवेकानंद सरोवर बना, जहां सवा लाख दीयों की स्वर्णिम रोशनी और वृक्षों पर सजी रंग-बिरंगी लाइटों ने पूरे वातावरण को दिव्य और अलौकिक स्वरूप प्रदान कर दिया। सरोवर के शांत जल पर तैरती दीपों की परछाई को देखने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े।
          ​समारोह में सांस्कृतिक छटा उस समय और भी निखर आई जब आर्केस्ट्रा टीम के देशभक्ति भजनों के बीच राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में खुद एक मनमोहक गीत गाकर उपस्थित जनसमुदाय को झूमने पर मजबूर कर दिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि यह 'आशीर्वाद का दीया' केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं है, बल्कि हर नागरिक के मन में सेवा भावना, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता को जगाने का एक पवित्र प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति के शिखर पर ले जाने और विकसित भारत के सपने को साकार करने का आह्वान किया।
          ​जनभागीदारी, सेवा और संकल्प के इस भव्य उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर, एसपी, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और जिला पंचायत सीईओ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे।