Category: छत्तीसगढ़

  • बस्तर को राहत पैकेज दिलाने की मांग तेज, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने CM साय-केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

    बस्तर को राहत पैकेज दिलाने की मांग तेज, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने CM साय-केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

    रायपुर.

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने ओड़िशा स्थित खातीगुड़ा बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण बस्तर संभाग में उत्पन्न भीषण बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया है।

    CM साय ने बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के तात्कालिक पुनर्वास, विशेष मुआवजा पैकेज, जोरा नाला की नई डीपीआर के निर्माण और दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन योजना की तत्काल स्वीकृति का आग्रह किया है।

    आम जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने केन्द्रीय मंत्री पाटिल को लिखे पत्र में ध्यान आकृष्ट किया है कि इंद्रावती जलाशय (खातीगुड़ा बांध) से अग्रिम चेतावनी और उचित समन्वय के बिना भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। इसके चलते जगदलपुर शहर के कई वार्ड और ग्रामीण क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। लाखों एकड़ में लगी फसलें तबाह हो चुकी हैं, मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, मवेशी बह गए हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंतर्राज्यीय जल विनियमन के अभाव और जोरा नाला की भौगोलिक स्थिति और प्रभावी बाढ़ (आपदा) प्रबंधन के अभाव ने इस संकट को और अधिक गंभीर बना दिया है।

    विशेष मुआवजा और राहत पैकेज की मांग
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने ​पत्र में आपदा प्रभावितों के लिए विशेष मुआवजा एवं राहत पैकेज के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि बाढ़ से नष्ट हुई खरीफ फसलों के लिए किसानों को प्रति एकड़ के आधार पर एनडीआरएफ मद से विशेष राहत राशि तुरंत स्वीकृत की जाए। जिन परिवारों के कच्चे या पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत प्राथमिकता से नया मकान और तत्काल जीवन-यापन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। बह गए मवेशियों, प्रभावित छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के नुकसान का त्वरित सर्वे कराकर सीधे डीबीटी के माध्यम से मुआवजा राशि खाते में भेजी जाए।

    जोरा नाला की नई DPR पर जोर
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने जोरा नाला के नए सिरे से डीपीआर निर्माण और कार्यान्वयन को जरूरी बताते हुए कहा है कि जोरा नाला में अनियंत्रित कटाव और इंद्रावती नदी के जल विचलन (वाटर डायवर्सन) को नियंत्रित करने के लिए आधुनिक हाइड्रोलॉजिकल अध्ययन कराकर नया और संशोधित डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया जाए। इसी तरह जोरा नाला पर एक स्वचालित आधुनिक ‘गेटेड रेगुलेटर स्ट्रक्चर’ बनाया जाए, ताकि मानसून के दौरान अतिरिक्त जलप्रवाह को वैज्ञानिक तरीके से इंद्रावती और जोरा नाला के बीच विभाजित कर बस्तर पर बाढ़ के सीधे दबाव को कम किया जा सके।

    जलग्रहण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने बाढ़ प्रबंधन प्लान एवं कैचमेंट एरिया डेवलपमेंट की जरूरत पर बल देते हुए कहा है कि इंद्रावती और उसकी सहायक नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण, मृदा संरक्षण और कंटूर ट्रेंचिंग का कार्य किया जाए, जिससे रन-ऑफ वाटर की गति और गाद का जमाव रुक सके। इसके लिए केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के तकनीकी मार्गदर्शन में इंद्रावती नदी के तल में वर्षों से जमी गाद को हटाने के लिए ड्रेजिंग प्रोजेक्ट स्वीकृत किया जाए, ताकि नदी की जलधारण क्षमता बढ़ सके। जगदलपुर अर्बन ड्रेनेज और टाउन प्लानिंग का उल्लेख कर देव ने कहा कि जगदलपुर शहर के लिए अमृत (एएमआरयूटी) योजना के अंतर्गत ‘एकीकृत स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम’ विकसित किया जाए और नदी के संवेदनशील तटवर्ती इलाकों में पक्के गाइड बांध/तटबंध बनाए जाएं।

    आयोग को नोडल एजेंसी बनाया जाए
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने पत्र में कहा है कि ओडिशा के खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के समय और मात्रा का रियल-टाइम टेलीमेट्री डेटा छत्तीसगढ़ प्रशासन के साथ साझा करने के लिए केंद्रीय जल आयोग को नोडल एजेंसी बनाया जाए। इंद्रावती बेसिन में सेंसर-आधारित चेतावनी प्रणालियां स्थापित की जाएं, जिससे पानी छोड़े जाने से कम-से-कम 24 से 48 घंटे पूर्व निचले इलाकों को खाली कराया जा सके।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने इस बात पर भी जोर दिया है कि बस्तर का यह क्षेत्र मुख्य रूप से गरीब और जनजातीय आबादी से आच्छादित है, जो इस विनाशकारी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अत: परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार की एक अंतर-मंत्रालयीन केंद्रीय टीम तुरंत भौतिक सत्यापन के लिए बस्तर भेजी जाए और ‘विशेष बस्तर बाढ़ राहत, जोरा नाला डीपीआर एवं पुनरुद्धार पैकेज’ को अविलंब स्वीकृति प्रदान की जाए।

    जोरा नाला की नई डीपीआर की मांग
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी पत्र लिखकर जनजातीय बहुल बस्तर संभाग (विशेषकर जगदलपुर एवं इंद्रावती नदी के तटीय क्षेत्रों) में आई भीषण बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया है। देव ने ओडिशा स्थित इंद्रावती जलाशय (खातीगुड़ा बांध) से भारी मात्रा में अचानक पानी छोड़े जाने से उत्पन्न विभीषिका के मद्देनजर प्रभावितों के लिए “विशेष राहत व मुआवजा पैकेज” स्वीकृत करने तथा दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन की मांग की है। देव ने कहा है कि अग्रिम चेतावनी और अंतर्राज्यीय समन्वय के अभाव में अचानक छोड़े गए जल प्रवाह के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर चला गया। इसके चलते जगदलपुर शहर के कई वार्ड और आसपास के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। लाखों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं, आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, बड़ी संख्या में मवेशी बह गए हैं और जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

    नए सिरे से डीपीआर निर्माण और कार्यान्वयन
    देव ने ​पत्र में ​आपदा प्रभावितों के लिए विशेष मुआवजा और राहत पैकेज की दिशा में राज्य सरकार से त्वरित पहल की अपेक्षा व्यक्त की है। ​जोरा नाला के नए सिरे से डीपीआर निर्माण और कार्यान्वयन पर भी देव ने राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय से आग्रह किया है कि बस्तरवासियों को तात्कालिक पुनर्वास और भविष्य में ऐसी आपदा की रोकथाम के लिए केंद्र के साथ राज्य स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा को भी पत्र लिखकर बस्तर संभाग, विशेषकर जगदलपुर और इंद्रावती नदी के तटीय क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। देव ने पत्र में उल्लेख किया कि ओडिशा स्थित इंद्रावती जलाशय (खातीगुड़ा बांध) से बिना किसी अग्रिम चेतावनी और उचित समन्वय के अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। इसके कारण बस्तर में इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर चला गया है।

    लाखों एकड़ में लगी खरीफ फसलें नष्ट
    नतीजतन, जगदलपुर शहर के कई वार्ड और आसपास के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। लाखों एकड़ में लगी खरीफ फसलें नष्ट हो गई हैं, आवासीय मकान ढह गए हैं, मवेशी बह गए हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। देव ने कहा कि बाढ़ से नष्ट हुई खरीफ फसलों के लिए किसानों को प्रति एकड़ विशेष राहत राशि एनडीआरएफ मद से तुरंत स्वीकृत की जाए। इसी तरह जिन परिवारों के कच्चे या पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत प्राथमिकता से नया मकान और तात्कालिक जीवन-यापन के लिए सीधी आर्थिक सहायता दी जाए। बाढ़ में बहे पशुधन और प्रभावित छोटे व्यापारियों व दुकानदारों के नुकसान का त्वरित सर्वे कराकर डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में मुआवजा राशि भेजी जाए। देव ने ​जोरा नाला की नई डीपीआर के निर्माण और क्रियान्वयन पर भी जोर दिया है। ​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि राज्य सरकार बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के तात्कालिक पुनर्वास, स्थायी मुआवजे और भविष्य में ऐसी आपदा की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी।

  • जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे अपने गांव का भविष्य

    जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे अपने गांव का भविष्य

    जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा में ग्रामीण तय कर रहे अपने गांव का भविष्य

    नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

    प्रदेशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार होगा गांवों के विकास का रोडमैप

    रायपुर
    गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के बीच नारायणपुर जिले से लोकतंत्र की एक सुखद तस्वीर सामने आई। कभी नक्सल प्रभाव से जूझने वाले ओरछा विकासखंड की ग्राम पंचायत कच्चापाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण एक पेड़ की छांव तले ग्राम सभा के लिए जुटे और अपने गांव के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

           कच्चापाल की यह ग्राम सभा इसलिए भी विशेष रही कि बस्तर के जिन इलाकों में कभी नक्सलियों की तथाकथित ‘जन अदालतों’ का भय रहता था, उन्हीं क्षेत्रों में अब ग्रामीण संवैधानिक ग्राम सभा के मंच पर बैठकर अपनी बात रख रहे हैं और अपने गांव की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा कर रहे हैं। बदलते बस्तर की यह तस्वीर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में ग्रामीणों की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करती है।

    पेड़ की छांव बनी लोकतांत्रिक संवाद का मंच
            कच्चापाल में ग्राम सभा के लिए किसी बड़े सभागार की जरूरत नहीं पड़ी। गांव के लोग पेड़ के नीचे एकत्र हुए और सामूहिक रूप से गांव की आवश्यकताओं तथा विकास कार्यों पर चर्चा की। ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी ने ग्राम सभा को जीवंत बनाया। महिलाओं और ग्रामीणों ने भी चर्चा में हिस्सा लेकर स्थानीय जरूरतों से जुड़े विषय सामने रखे।

            प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों में भी विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को अपने गांव की विकास प्राथमिकताएं तय करने की प्रक्रिया से जोड़ा गया। विकसित भारत-जी राम जी योजनांतर्गत विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) तैयार करने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और जरूरी विकास कार्यों पर ग्रामीणों से सुझाव लिए गए।

    गांव की जरूरत के अनुसार बनेगा विकास का रोडमैप
           विशेष ग्राम सभाओं में जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण अधोसंरचना जैसे विषयों पर स्थानीय जरूरत के अनुरूप कार्यों की पहचान पर जोर दिया गया। रिफॉर्म उत्सव के तहत ग्रामीणों को 125 दिवस रोजगार की वैधानिक गारंटी, समय पर रोजगार एवं मजदूरी भुगतान तथा योजना के अंतर्गत अनुमेय 375 प्रकार के कार्यों से संबंधित जानकारी भी दी गई। ग्राम सभाओं से मिले सुझाव विकसित ग्राम पंचायत प्लान का आधार बनेंगे। आगामी चरणों में गांवों के संसाधनों और आवश्यकताओं का आकलन कर विकास योजना का प्रारूप तैयार किया जाएगा।

    कच्चापाल की ग्राम सभा बनी बदलते बस्तर की तस्वीर
             नारायणपुर के दूरस्थ कच्चापाल में पेड़ के नीचे लगी ग्राम सभा केवल एक बैठक तक सीमित नहीं रही। कभी नक्सल प्रभाव से जूझे इस क्षेत्र में ग्रामीणों का बड़ी संख्या में एक साथ बैठकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना बदलते बस्तर की महत्वपूर्ण तस्वीर है। जहां कभी भय और हिंसा के बीच तथाकथित जन अदालतों की चर्चा होती थी, वहां अब ग्राम सभा में गांव के लोग स्वयं अपनी जरूरतों और विकास के भविष्य पर संवाद कर रहे हैं।

  • शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, नैतिकता और राष्ट्रसेवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : संजय श्रीवास्तव

    शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, नैतिकता और राष्ट्रसेवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : संजय श्रीवास्तव

    शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, नैतिकता और राष्ट्रसेवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : संजय श्रीवास्तव

    शास्त्री चौक में लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कायस्थ समाज दी श्रद्धांजलि

    रायपुर, 

    भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं कायस्थ समाज के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने रायपुर स्थित शास्त्री चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए गौरव और कृतज्ञता का अवसर है। आज राष्ट्र अपने दो महान महापुरुषों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मना रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि इन दोनों महान विभूतियों ने अपने जीवन और विचारों से देश को नई दिशा प्रदान की।

    उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का व्यक्तित्व इस बात का उदाहरण है कि व्यक्ति की महानता उसके शारीरिक कद से नहीं, बल्कि उसके विचारों, चरित्र और कर्मों से निर्धारित होती है। कद में छोटे होने के बावजूद उनका व्यक्तित्व विराट था और उनके विचारों में राष्ट्र के प्रति अद्भुत समर्पण था।
    श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी शास्त्री जी ने जिस दृढ़ता, साहस और नेतृत्व का परिचय दिया तथा देश के जवानों का मनोबल बढ़ाया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। 

    उन्होंने आगे कहा कि शास्त्री जी के जीवन की अनेक घटनाएं आज भी देशवासियों को प्रेरित करती हैं। रेल मंत्री रहते हुए रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर अपने पद से इस्तीफा देना उनके उच्च नैतिक मूल्यों, जवाबदेही और ईमानदार सार्वजनिक जीवन का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श केवल राजनेताओं के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायी हैं।

    श्रीवास्तव ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की जो मिसाल प्रस्तुत की, उसका छोटा-सा अंश भी यदि हम अपने जीवन में आत्मसात कर सकें, तो यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    अंत में श्री संजय श्रीवास्तव ने अपनी ओर से, कायस्थ समाज, रायपुरवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर रज्जन श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव] राजेश श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, विट्ठल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, डॉ. अमित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, दीपेश श्रीवास्तव, अमृता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, नैतिकता और राष्ट्रसेवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : संजय श्रीवास्तव

    शास्त्री चौक में लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कायस्थ समाज दी श्रद्धांजलि

    रायपुर, 02 अक्टूबर 2026। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं कायस्थ समाज के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने रायपुर स्थित शास्त्री चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए गौरव और कृतज्ञता का अवसर है। आज राष्ट्र अपने दो महान महापुरुषों, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मना रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि इन दोनों महान विभूतियों ने अपने जीवन और विचारों से देश को नई दिशा प्रदान की।

    उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का व्यक्तित्व इस बात का उदाहरण है कि व्यक्ति की महानता उसके शारीरिक कद से नहीं, बल्कि उसके विचारों, चरित्र और कर्मों से निर्धारित होती है। कद में छोटे होने के बावजूद उनका व्यक्तित्व विराट था और उनके विचारों में राष्ट्र के प्रति अद्भुत समर्पण था।
    श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान विपरीत परिस्थितियों में भी शास्त्री जी ने जिस दृढ़ता, साहस और नेतृत्व का परिचय दिया तथा देश के जवानों का मनोबल बढ़ाया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। 

    उन्होंने आगे कहा कि शास्त्री जी के जीवन की अनेक घटनाएं आज भी देशवासियों को प्रेरित करती हैं। रेल मंत्री रहते हुए रेल दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार कर अपने पद से इस्तीफा देना उनके उच्च नैतिक मूल्यों, जवाबदेही और ईमानदार सार्वजनिक जीवन का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श केवल राजनेताओं के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणादायी हैं।

    श्रीवास्तव ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की जो मिसाल प्रस्तुत की, उसका छोटा-सा अंश भी यदि हम अपने जीवन में आत्मसात कर सकें, तो यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
    अंत में श्री संजय श्रीवास्तव ने अपनी ओर से, कायस्थ समाज, रायपुरवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों की ओर से भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी को शत-शत नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर रज्जन श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, विट्ठल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, डॉ. अमित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, दीपेश श्रीवास्तव, अमृता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

  • बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई को मिलेगी मजबूती, स्कूलों में ‘साईंश्योर न्यूट्रिशन’ प्रोजेक्ट शुरू

    बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई को मिलेगी मजबूती, स्कूलों में ‘साईंश्योर न्यूट्रिशन’ प्रोजेक्ट शुरू

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्कूलों में साईंश्योर न्यूट्रिशन पायलट प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

    तीन शासकीय विद्यालयों के लगभग 500 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क पोषण सहयोग

     बच्चों के स्वास्थ्य और सीखने की क्षमता को मिलेगा बढ़ावा

    रायपुर
    प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के सहयोग से छत्तीसगढ़ में “साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम” के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ गुरुवार को किया। रायपुर जिले के तीन शासकीय विद्यालयों से शुरू किए गए इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में लगभग 500 बच्चों को निःशुल्क पोषण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

    इन स्कूलों के बच्चे होंगे लाभान्वित

           पायलट प्रोजेक्ट के तहत नवीन प्राथमिक शाला नवागांव, प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल परसदा तथा शासकीय विद्यालय छेरीखेड़ी के बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन उपलब्ध कराया जाएगा।

            कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को नियमित पौष्टिक आहार सहयोग देकर उनके स्वास्थ्य, एकाग्रता, सीखने की क्षमता और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।

    पोषण से शिक्षा तक की सोच

             कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद कडली, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक, सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को साईंश्योर न्यूट्रिशन का वितरण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

            ट्रस्ट के अनुसार वर्तमान में देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में एक करोड़ से अधिक स्कूली बच्चों तक प्रातःकालीन पोषण सेवा पहुंचाई जा रही है।

            ज्ञात हो कि जुलाई 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सत्य साईं ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर सद्गुरु मधुसूदन साईं से भेंट की थी। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई थी। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में साईंश्योर न्यूट्रिशन कार्यक्रम को प्रारंभ करने की दिशा में पहल की गई।

               शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि पोषित बच्चा ही बेहतर सीख सकता है। रायपुर जिले में लगभग 500 बच्चों के साथ शुरू किए गए इस पायलट कार्यक्रम के अनुभवों के आधार पर भविष्य में इसे राज्य के अन्य क्षेत्रों और अधिक शासकीय विद्यालयों तक विस्तारित किया जाएगा।

  • जनसेवा के संकल्प में रंगा श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिवस

    जनसेवा के संकल्प में रंगा श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिवस

    जनसेवा के संकल्प में रंगा श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिवस

    नई लेदरी में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, केक काटकर दी स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं

    मनेंद्रगढ़/एमसीबी

    जन्मदिवस किसी व्यक्ति के जीवन का केवल एक विशेष दिन नहीं होता, बल्कि यह उस सफर को याद करने का अवसर भी होता है, जिसमें लोगों का विश्वास, स्नेह और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। इसी भाव के साथ भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत नई लेदरी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में संस्कृतिक भवन, बाजार के समीप क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का जन्मदिवस हर्षोल्लास, आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया गया।

    कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। जन्मदिवस समारोह के दौरान वातावरण में उत्सव की खुशी के साथ संगठनात्मक उत्साह और अपने जनप्रतिनिधि के प्रति कार्यकर्ताओं का अपनापन भी साफ दिखाई दिया।

    कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं और मंत्री जायसवाल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    जन्मदिवस के साथ जनसेवा का संकल्प

    कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का जन्मदिवस केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और सेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर भी होना चाहिए। इसी भावना के साथ कार्यक्रम में जनसेवा, विकास और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

    कार्यकर्ताओं का कहना था कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल के साथ आम नागरिकों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के प्रयासों को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी।

    विकास की उम्मीदों से जुड़ा जनप्रतिनिधि का जन्मदिवस

    कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने जनप्रतिनिधि से विकास और जनहित के कार्यों को लेकर उम्मीदें रखती है। ऐसे में जन्मदिवस का यह अवसर उन उम्मीदों को और मजबूत करने तथा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने के संकल्प का अवसर भी बना।

    उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़े—इसी उद्देश्य के साथ जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के कार्यकर्ताओं को निरंतर अपनी भूमिका निभानी होगी।

    नई लेदरी में दिखी संगठन की एकजुटता

    नई लेदरी में आयोजित समारोह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता की तस्वीर भी प्रस्तुत की। नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लेकर युवा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

    महिला कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। जन्मदिवस समारोह को लेकर महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और केक काटकर खुशी मनाई। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और आत्मीयता का वातावरण भी देखने को मिला।

    खुशी के बीच जनता की सेवा का संदेश

    कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिवस की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब उससे समाज और क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जुड़ा हो। इसी भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

    नई लेदरी का यह समारोह इस मायने में भी खास रहा कि यहां जन्मदिवस की खुशियों के साथ संगठन की सक्रियता और जनसेवा की भावना एक साथ दिखाई दी। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर उत्साह और शुभकामनाओं के बीच अपने विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति स्नेह और सम्मान का भाव स्पष्ट नजर आया।

    भाजपा परिवार ने दी दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं

    समारोह के अंत में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

    कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र विकास और जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा तथा आम नागरिकों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा।

    इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। जन्मदिवस समारोह में खुशियों के रंग के साथ संगठनात्मक उत्साह, आपसी आत्मीयता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का भाव दिखाई दिया।

  • CG में पुलिस महकमे में फेरबदल, रायपुर ग्रामीण के 3 थानों के प्रभारी बदले

    CG में पुलिस महकमे में फेरबदल, रायपुर ग्रामीण के 3 थानों के प्रभारी बदले

    रायपुर.

    रायपुर ग्रामीण पुलिस में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने तीन थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी तबादला आदेश के अनुसार राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की नई पदस्थापना की गई है।

    इस फेरबदल के बाद तीनों थानों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। अधिकारियों को उनकी नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी के पद से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं खरोरा थाना प्रभारी रहे विद्याभूषण भारद्वाज को स्थानांतरित कर माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी बनाया गया है। इस तरह अब राखी, खरोरा और माना तीनों थानों में नए प्रभारी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

    जितेंद्र डहरिया पुलिस लाइन अटैच
    माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे SI जितेंद्र डहरिया को वर्तमान पद से हटाकर पुलिस लाइन अटैच किया गया है। तबादला आदेश में उन्हें पुलिस लाइन में पदस्थ करने का निर्देश दिया गया है। इस बदलाव के बाद माना थाना की जिम्मेदारी अब विद्याभूषण भारद्वाज संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को अपने नए थाने की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है।

    तीन थानों की बदली कमान
    इस फेरबदल में खास तौर पर राखी, खरोरा और माना थाना प्रभावित हुए हैं। राखी से प्रेमप्रकाश अवधिया को खरोरा भेजा गया है, जबकि खरोरा से विद्याभूषण भारद्वाज को माना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में समय-समय पर प्रशासनिक जरूरतों और विभागीय व्यवस्था के तहत इस तरह के तबादले किए जाते हैं। इस आदेश के बाद संबंधित थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

  • हर गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’ की शुरुआत, ग्रामीण तय करेंगे ‘विकसित ग्राम पंचायत’ की दिशा

    हर गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’ की शुरुआत, ग्रामीण तय करेंगे ‘विकसित ग्राम पंचायत’ की दिशा

    रायपुर.

    महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आगामी 2 अक्टूबर 2026 से छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में ‘रिफॉर्म उत्सव’ (Reform Utsav) का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और विकेंद्रीकृत पंचायती राज व्यवस्था के विजन के अनुरूप, अब सरकारी दफ्तरों के बजाय सीधे ग्राम सभाओं (Gram Sabhas) में ग्रामीणों की सीधी सहभागिता से गांव के सर्वांगीण विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष जन-अभियान के तहत राज्य की समस्त ग्राम पंचायतों में ‘विकसित ग्राम पंचायत योजना’ (Viksit Gram Panchayat Plan) का निर्माण किया जाएगा।

    ‘रिफॉर्म उत्सव’ एवं ग्राम सभाओं की मुख्य रणनीतिक रूपरेखा –
    प्रमुख घटक    विवरण एवं क्रियान्वयन

    प्रारंभ तिथि    2 अक्टूबर 2026 (गांधी जयंती के पावन अवसर पर)
    आयोजन का दायरा    राज्य की समस्त ग्राम पंचायतें एवं नगरीय निकाय/वार्ड
    मूल तंत्र/योजना    विकसित ग्राम पंचायत योजना (Viksit Gram Panchayat Plan)
    डिजिटल मैपिंग    युुक्तधारा पोर्टल (Yuktdhara Portal) पर परिसंपत्तियों का सत्यापन व मैपिंग
    मुख्य उद्देश्य    जनभागीदारी से सड़क, पेयजल, शिक्षा व स्वरोजगार आवश्यकताओं का चिन्हांकन

    डिजिटल मैपिंग और ‘युक्तधारा पोर्टल’ से पारदर्शी नियोजन –
    ग्रामीण विकास की प्रक्रिया को वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक का समावेश किया गया है: –
    भौतिक परिसंपत्ति सत्यापन (Physical Asset Verification): ग्राम पंचायतों में पहले से मौजूद विकास कार्यों और सरकारी संपत्तियों का ऑन-साइट भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
    युक्तधारा पोर्टल पर प्रविष्टि: जो परिसंपत्तियां पूर्व में डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थीं, उन्हें जीआईएस आधारित ‘युक्तधारा पोर्टल’ (Yuktdhara Portal) पर मैप और अपलोड किया जाएगा।
    गैप एनालिसिस (Gap Analysis): गांवों में सड़क, नाली, बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और पेयजल संसाधनों की वास्तविक जरूरतों व कमियों को चिन्हित कर प्रस्तावित कार्यों को डिजिटल मानचित्र पर अंकित किया जाएगा।

    ‘रिफॉर्म उत्सव’: योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड –
    केंद्र व राज्य सरकार के रिफॉर्म-ओरिएंटेड सुशासन (Reform-Oriented Governance) को रेखांकित करने के लिए ‘रिफॉर्म उत्सव’ के दौरान विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे: –
    हितग्राहियों का अनुभव साझाकरण: विभिन्न योजनाओं (जैसे महतारी वंदन, पीएम आवास, कृषि उन्नति और खाद्य सुरक्षा) के लाभार्थी मंच पर आकर अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा करेंगे। ब्लॉक व जिला स्तर पर एकीकरण: ग्राम सभाओं द्वारा पारित एवं अनुमोदित विकास प्रस्तावों को जनपदों और जिला पंचायतों के एकीकृत विकास प्लान में शामिल किया जाएगा।
    ‘सेवा ही संगठन’ का क्रियान्वयन: अक्टूबर और नवंबर के दौरान लगातार वार्ड-स्तरीय और पंचायत-स्तरीय बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे सुझाव एकत्र किए जाएंगे।

    “गांवों के विकास की डोर अब ग्रामीणों के हाथ”: साय
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों और जनप्रतिनिधियों से 2 अक्टूबर की ग्राम सभाओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के ‘ग्राम स्वराज’ के सपने को साकार करने के लिए आवश्यक है कि विकास की नीतियां ऊपर से थोपने के बजाय धरातल से निर्मित हों। ग्राम सभाएं ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत शक्ति हैं, जहां गांव का प्रत्येक नागरिक अपनी जरूरत और प्राथमिकता को निसंकोच रख सकता है। 2 अक्टूबर से शुरू हो रहा ‘रिफॉर्म उत्सव’ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण सुशासन में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। जनभागीदारी, डिजिटल पारदर्शिता और स्थानीय प्राथमिकताओं के समावेश से निर्मित होने वाला यह रोडमैप ‘सशक्त गांव, समृद्ध किसान’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

  • CG में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में चढ़ा तापमान; मौसम में बदलाव

    CG में मानसून की विदाई के संकेत, दिन में चढ़ा तापमान; मौसम में बदलाव

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई की बेला नजदीक आ गई है. अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की संभावना जताई गई है.

    (CG Weather Forecast) गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क कहा. किसी भी इलाके में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं हुई. बारिश का दौर थमने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. (Monsoon Withdrawal) दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं. वहीं रात हो हल्की ठंड महसूस होने लगी है.

    रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम 
    राजधानी रायपुर में 2 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव 34.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया. यानी प्रदेश में दिन और रात के तापमान के बीच अच्छा खासा अंतर बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे भी प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. फिलहाल किसी जिले के लिए कोई चेतावनी नहीं की है.  

    कई प्रदेशों में मानसून की विदाई की परिस्थियां अनूकूल
    मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिलहाल गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया होते हुए आगे बढ़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों के साथ गुजरात, मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों तथा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से मानसून की और वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. इसी क्रम में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी मानसून की वापसी के संकेत मिल रहे हैं.

  • राज्यपाल डेका ने गांधी जयंती पर की सफाई, स्वच्छता के प्रति दिया संदेश

    राज्यपाल डेका ने गांधी जयंती पर की सफाई, स्वच्छता के प्रति दिया संदेश

    राज्यपाल डेका ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई

    रायपुर
    राज्यपाल रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

    इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने लोक भवन परिसर में स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वयं साफ-सफाई की। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुबह परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने झाड़ू लगाकर कचरे को एकत्रित किया तथा उसका उचित निपटान किया।

    राज्यपाल डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

    इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहेे।

  • सुपोषण चौपाल में पोषण आहार पर हुई चर्चा, ‘हर घर मुनगा घर-घर मुनगा’ अभियान पोषण को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश-उप मुख्यमंत्री

    सुपोषण चौपाल में पोषण आहार पर हुई चर्चा, ‘हर घर मुनगा घर-घर मुनगा’ अभियान पोषण को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश-उप मुख्यमंत्री

    बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं -उप मुख्यमंत्री

    जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले अरुण साव

    सुपोषण चौपाल में पोषण आहार पर हुई चर्चा, 'हर घर मुनगा घर-घर मुनगा' अभियान पोषण को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश-उप मुख्यमंत्री

    नन्हें बच्चों को बांटी मिठाई और खिलौने, चेहरों पर बिखरी मनमोहक मुस्कान

    आंगन मिलन उत्सव में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

    रायपुर. 
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव सेवा संकल्प अभियान के तहत आज लोरमी में आंगन मिलन उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नन्हें बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खेला और उनके साथ घुल-मिलकर स्नेह-दुलार से बातें की। बच्चों के साथ बिताए इन पलों में साव का सहज और आत्मीय अंदाज नजर आया। उन्होंने बच्चों को मिठाई और खिलौने भी दिए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

    आंगन मिलन उत्सव में अन्नप्राशन और गोदभराई की रस्म भी संपन्न की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजर्स एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। आंगन मिलन उत्सव में नन्हें बच्चों ने लाल टमाटर बड़े मजेदार, आंगनबाड़ी जाएंगे और आलू कचालू बेटे कहां गए थे जैसे बाल गीत सुनाए। बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों और खिलखिलाहट से पूरा आंगनबाड़ी परिसर खुशनुमा हो गया।

    इस दौरान आयोजित सुपोषण चौपाल में बच्चों और माताओं के पोषण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बचपन ही मजबूत भविष्य की नींव है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान के माध्यम से पोषण को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस पहल की प्रशंसा की है। साव ने कहा कि बच्चों के बेहतर पोषण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ परिवार और समाज की भागीदारी भी जरूरी है।