Author: NewseDay

  • अमृतधारा: जब कोरापानी के आंगनों में मुसकराया ’जल जीवन’

    अमृतधारा: जब कोरापानी के आंगनों में मुसकराया ’जल जीवन’

    रायपुर

    दूर पहाड़ियों और जंगलों के आंचल में बसे एक छोटे से गांव में सुबह की पहली किरण के साथ ही बर्तनों की खनखनाहट और मीलों दूर पानी की तलाश में पैदल चलती महिलाओं के कदमों की आहट… यह कहानी छत्तीसगढ़ के सारंगढ़दृबिलाईगढ़ जिले की बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा छोटे के आश्रित गांव कोरापानी की है। महज 25 परिवारों और लगभग 110 की आबादी वाले इस छोटे से गांव के लिए स्वच्छ पीने का पानी वर्षों तक एक बड़ा सपना हुआ करता था। लेकिन आज, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में जल जीवन मिशन ने इस गांव की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दी है। कभी पानी के गंभीर संकट से जूझने वाला कोरापानी अब राज्य में ग्रामीण जल-स्वावलंबन की एक जगमगाती मिसाल बन चुका है।

    जल-संकट की पुरानी गाथा: कुएं, हैंडपंप और लंबी कतारें

    कोरापानी का अतीत अभावों और संघर्षों से भरा था। गांव की महिलाओं और मासूम बेटियों का एक बड़ा कीमती समय केवल पीने का पानी जुटाने में ही बीत जाता था। सिर पर गगरियां उठाए कुएं, हैंडपंप और नदी की ओर जाती महिलाएं गांव की रोजमर्रा की नियति बन चुकी थीं। भीषण गर्मी के दिनों में जब भूजल स्तर नीचे गिर जाता था, तब हैंडपंप भी जवाब दे जाते थे और बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीणों को भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। वहीं, मानसून के आगमन के साथ मटमैले और दूषित पानी के इस्तेमाल से जलजनित बीमारियों का खतरा हर समय मंडराता रहता था। इस दैनिक संघर्ष ने न केवल ग्रामीणों की सेहत पर असर डाला, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और बच्चों की पढ़ाई को भी प्रभावित किया।
    संकट के इस दौर में जल जीवन मिशन कोरापानी के ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ। गांव में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से श्एकल ग्राम सोलर नलजल योजनाश् की शुरुआत की गई। देखते ही देखते गांव के क्षितिज पर 20 हजार लीटर क्षमता की विशाल पानी टंकी आकार लेने लगी और हरित ऊर्जा के रूप में सोलर पैनल स्थापित किए गए। इसके बाद पूरे गांव में पाइपलाइन का जाल बिछाकर सभी 24 परिवारों को क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से जोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, गांव के आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय स्कूल तक भी नल पहुंचाए गए, जिससे अब बच्चों को भी शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

    जैसे ही नलों से जल की धारा बही, ग्रामीणों के चेहरों पर बरसों से गायब खुशी लौट आई। अब महिलाओं को पानी के लिए मीलों दूर भटकना नहीं पड़ता, जिससे उनके कीमती समय और शारीरिक श्रम की बचत हो रही है। इस बचे हुए समय का उपयोग वे अपने परिवार की देखभाल, घरेलू कार्यों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में कर रही हैं। शुद्ध पेयजल मिलने से गांव में डायरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों का प्रकोप भी खत्म हो गया है। बच्चों का स्वास्थ्य सुधरा है और उनकी उपस्थिति स्कूल में नियमित हुई है।
    इस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व टिकाऊ बनाने के लिए ’सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के पावन अवसर पर श्जल अर्पण दिवसश् का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, पंचगण और जलवाहिनी की समर्पित महिलाओं की मौजूदगी में नलजल योजना को विधिवत ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और योजना के रख-रखाव का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे गांव अब पानी के प्रबंधन में स्वयं सक्षम बन गया है।

    अब घर पर आता है पानी, दूर हुई जीवन की परेशानी

    आज कोरापानी के आंगनों में मुसकराती जलधाराएं शासन की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन की गवाही दे रही हैं। दैनिक जीवन की सबसे बड़ी चिंता दूर होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पूरी टीम के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया है। कोरापानी में आया यह ऐतिहासिक परिवर्तन यह साबित करता है कि जब दृढ़ इच्छाशक्ति और सही दिशा में प्रयास हो, तो सुदूर  प्रगति की मुख्यधारा से जुड़ जाता है।

  • रायपुर नगर निगम में 11 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, जोन से मुख्यालय तक फेरबदल, देखें लेटेस्ट अपडेट

    रायपुर नगर निगम में 11 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, जोन से मुख्यालय तक फेरबदल, देखें लेटेस्ट अपडेट

    रायपुर

    नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। आयुक्त संबित मिश्रा के जारी आदेश के अनुसार कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

    आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन-5 भेजा गया है, जबकि जोन-5 के लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन-6 की जिम्मेदारी मिली है। दिनेश कुमार सिन्हा को जोन-6 से जोन-10 और गजाराम कंवर को जोन-10 से मुख्यालय की उद्यान शाखा में पदस्थ किया गया है।

     

  • ग्वालियर पासपोर्ट कांड में बड़ा खुलासा, भंते सम्यक बोधि के खाते से लाखों का लेन-देन

    ग्वालियर पासपोर्ट कांड में बड़ा खुलासा, भंते सम्यक बोधि के खाते से लाखों का लेन-देन

     ग्वालियर

    जाली दस्तावेजों के जरिए 70 बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने भंते गुलाब राय गौतम उर्फ सम्यक बोधि को गिरफ्तार किया था। उसके नाम से जो बैंक खाता है, उसमें लाखों रुपये का लेनदेन है। कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन एसटीएफ को मिले हैं। खास बात यह है कि इस खाते को भंते सम्यक बोधि नहीं बल्कि पासपोर्ट कांड का सरगना रियाल चौधरी ऑपरेट करता था। यह पूरा लेनदेन उसी के द्वारा किया गया। अब स्पेशल टास्क फोर्स की टीम इस कांड में फंडिंग की जांच कर रही है।
    ग्वालियर के संजय नगर का रहने वाला है भंते सम्यक बोधि

    भंते सम्यक बोधि मूल रूप से ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय नगर, गोल पहाड़िया का रहने वाला है। लेकिन उसने खाता विदिशा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खुलवाया। वह ग्वालियर के डबरा स्थित बौद्ध मठ में रहता था। विदिशा में खाता खुलवाने के संबंध में जांच अधिकारी ने उससे सवाल पूछा तो वह चुप्पी साध गया।

     

  • जनसुनवाई में दिखा अलग ही दृश्‍य, फरियाद सुनने के लिए जमीन पर ही बैठ गए जबलपुर निगमायुक्त

    जनसुनवाई में दिखा अलग ही दृश्‍य, फरियाद सुनने के लिए जमीन पर ही बैठ गए जबलपुर निगमायुक्त

     जबलपुर

    अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक दिव्यांग आवेदक की फरियाद सुनने के लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार अपनी कुर्सी छोड़कर जमीन पर बैठ गए। उन्होंने आत्मीयता के साथ आवेदक की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    जहां रहते हैं वहां नल कनेक्शन नहीं …

    सिविल लाइन में रहने वाले दिव्यांग रेलवे स्टेशन के पास भोजन का ठेला लगाते हैंं वहीं जहां वह निवास करते हैं वहां नल कनेक्शन नहीं है। निगमायुक्त ने जल विभाग के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव को आवेदन का त्वरित निराकरण करने कहा है। निगमायुक्त के इस व्यवहार ने जनसुनवाई में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

     

  • AI से छेड़छाड़ का आरोप या साजिश? बाबू जंडेल बोले- गलत निकला तो खुद को गोली मार लूंगा

    AI से छेड़छाड़ का आरोप या साजिश? बाबू जंडेल बोले- गलत निकला तो खुद को गोली मार लूंगा

    श्योपुर

     श्योपुर में वायरल किए जा रहे अश्लील वीडियो को लेकर आखिर 20 दिनों के बाद कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश करार दिया है। कहा कि वीडियो को एआई से बनाकर उनकी छवि को धूमिल करने के प्रयास किया गया है।

    सरकार-प्रशासन इस मामले की सीबीआईजांच कराए, अगर आरोप सिद्ध कर दे तो राजनीति से संन्यास लेकर विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। आरोप सही मिले तो मैं खुद के सिर पर गोली मार लूंगा।

    मैं वीडियो की करा रहा हूं जांच…

    विधायक बाबू जंडेल ने मीडियाकर्मियों के बीच आकर कहा कि वह भी वीडियो की जांच करा रहे हैं। वह लड़की कौन है, जिसने वीडियो डाला है। वीडियो डालने वालों को कानूनी नोटिस दूंगा। डरने वाला नहीं हूं, सत्य पर अडिग हूं। जो लोग यह वीडियो डाल रहे हैं, उन्हें मैं जेल में डलवाऊंगा। तीन महीने पहले भी फोन आया था कि कुछ लोग षड्यंत्र करके वीडियो डाल रहे हैं।

     

  • विधानसभा चुनाव से पहले सपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर नजर

    विधानसभा चुनाव से पहले सपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर नजर

    लखनऊ
    आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की सियासत में मतदाता सूची को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर पहुंच गया है। सपा ने फैसला किया है कि चुनाव आयोग के विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची की एक खामी को हर दिन उजागर किया जाएगा। सोमवार से ही इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसके तहत सबसे पहले डुप्लीकेट मतदाता और नए मतदाताओं के नाम पर फर्जीवाड़ा पर फोकस किया जा रहा है।

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने अब यह तय किया है कि वह हर दिन मतदाता सूची की एक नई विसंगति को सार्वजनिक करेगी, ताकि एक पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित चुनावी प्रक्रिया को सुनिश्चित किया जा सके। हर दिन एक नए मामले या विसंगति को जनता और मीडिया के सामने लाकर सपा एक तरफ जहां सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को भी इस मुहिम से सक्रिय करने में जुटी है।

    सपा का कहना है कि जब हाल ही में विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी हुई है, जिसमें अनुपस्थित, दूसरी जगह शिफ्ट हुए और मृत मतदाताओं को हटाया गया है। फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाता भी बनाए गए हैं तो अब एक माह के विशेष अभियान की कोई तुक नहीं समझ में आ रही है। वो भी तब, जब विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) भी होना है।

    एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं के शहर और गांव दोनों जगह की मतदाता सूची में नाम था, उनमें से तमाम मतदाताओं ने शहर से अपना वोट कटवा दिया है। जबकि, वे शहर में ही रहते हैं। ऐसे में सपा को आशंका है कि भाजपा फिर से इन मतदाताओं के नाम शहर में जुड़वा सकती है, ताकि उसका वोट बैंक प्रभावित न हो। इससे वोट की डबलिंग फिर से हो जाएगी और एसआईआर की प्रक्रिया पर खर्च किए करोड़ों रुपये का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव कहते हैं कि इस अभियान के दौरान सत्तापक्ष बड़ी गड़बड़ कर सकता है। इसलिए हम आयोग के दफ्तर में लगातार जाकर भी अपनी बात रखेंगे।

    वोट की डबलिंग आसानी से पकड़ लेगा आयोग का सॉफ्टवेयर
    प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह कहते हैं कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर में डुप्लीकेसी और एक से अधिक प्रविष्टियों को स्वतः पकड़ने की मजबूत व्यवस्था है। यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य स्थान की मतदाता सूची में पहले से पंजीकृत मिलता है, तो सॉफ्टवेयर उसे मैच या संभावित डुप्लीकेट के रूप में चिह्नित कर देता है।

  • बिहार में बड़ा हादसा: नाव पर सवार थे 20 युवक और बच्चे

    बिहार में बड़ा हादसा: नाव पर सवार थे 20 युवक और बच्चे

    वैशाली
    वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद में नाव डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। नाव पर करीब 20 युवक और बच्चे सवार थे। सभी नाव से भोज खाने के लिए जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।
     
    बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 20 युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उस पर सवार लोग गहरे पानी में डूबने लगे।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिले के वरीय अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

    पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से आठ लोगों के शव पानी से बाहर निकाले जाने की जानकारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। मृतकों में अधिकांश युवक और बच्चे बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में मातम पसरा है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

     

  • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से बच्चों को मिलेगा नया जीवन, सरगुजा में 48 मरीज निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी के लिए चिन्हांकित

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से बच्चों को मिलेगा नया जीवन, सरगुजा में 48 मरीज निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी के लिए चिन्हांकित

    रायपुर

    बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट से पीडि़त बच्चों एवं मरीजों का रायपुर के कालड़ा हॉस्पिटल में होगा निःशुल्क उपचार

    छत्तीसगढ़ में बच्चों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करने की दिशा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में आयोजित विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्जरी चिन्हांकन शिविर में जन्मजात विकारों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीडि़त 48 बच्चों एवं मरीजों को निःशुल्क उपचार और आवश्यक सर्जरी के लिए चिन्हांकित किया गया है। इन मरीजों को रायपुर स्थित कालड़ा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। मरीजों को रायपुर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक परिवहन व्यवस्था भी की जाएगी।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. सरुता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके/चिरायु) के अंतर्गत जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग सरगुजा और कालड़ा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस शिविर में विकासखंड स्तर पर चिरायु दलों द्वारा पहले से चिन्हांकित बच्चों एवं मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर का उद्देश्य जन्मजात विकारों और अन्य जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जरूरतमंद बच्चों एवं मरीजों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से जोड़ना तथा उन्हें निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराना है।

    बर्न के 8, कटे-फटे होंठ के 18, तालू के 12 और क्लब फुट के 10 मरीज चिन्हांकित

    शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 48 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं सर्जरी के लिए चिन्हांकित किया गया। इनमें बर्न से संबंधित समस्याओं के 8 मरीज, जन्मजात कटे-फटे होंठ के 18, कटे-फटे तालू के 12 तथा क्लब फुट के 10 मरीज शामिल हैं। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद इन मरीजों को रायपुर स्थित कालड़ा बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में आवश्यक उपचार एवं सर्जरी उपलब्ध कराने के संबंध में सहमति प्राप्त की गई। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं प्लास्टिक सर्जन डॉ. दीपक ठाकुर ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

    जन्मजात कटे-फटे होंठ और तालू जैसी समस्याओं के कारण बच्चों को भोजन करने, बोलने तथा सामान्य जीवन की गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं क्लब फुट जैसी जन्मजात समस्या से बच्चों के चलने-फिरने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप और आवश्यक सर्जरी से ऐसी समस्याओं में सुधार संभव है। शिविर के माध्यम से चिन्हांकित मरीजों को विशेषज्ञ उपचार से जोड़ने की पहल उनके बेहतर स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    दूरस्थ अंचलों के बच्चों तक पहुंच रही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा

    मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने कहा कि ऐसे विशेष स्वास्थ्य शिविर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद बच्चों एवं मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों में जन्मजात विकारों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना आवश्यक है। सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी ने जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

    कालड़ा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ प्लास्टिक सर्जन डॉ. दीपक ठाकुर ने बताया कि बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट जैसी समस्याओं का समय पर उपचार मरीजों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। उचित चिकित्सकीय देखभाल और आवश्यक सर्जरी से मरीजों की शारीरिक कार्यक्षमता एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलती है।

    चिरायु कार्यक्रम से जन्मजात विकारों की शीघ्र पहचान और उपचार पर विशेष जोर

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों में जन्मजात विकारों, बीमारियों, पोषण संबंधी कमियों और विकासात्मक समस्याओं की शीघ्र पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाओं से जोड़ा जाता है। चिरायु दलों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच तथा जरूरत के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थानों में उपचार की व्यवस्था की जाती है। अम्बिकापुर में आयोजित शिविर इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिससे 48 जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ उपचार एवं आवश्यक सर्जरी का अवसर मिलेगा।

    शिविर में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विमलचंद पैकरा, प्रोफेसर डॉ. अविनाशी कुजूर, डॉ. अभिजीत दीवान, नोडल नर्सिंग डॉ. पी.के. सिन्हा, नोडल आरबीएसके डॉ. के.पी. विश्वकर्मा, डॉ. कांत चौहान, डॉ. दीपक गुप्ता,  

     

     

  • गांजा, ट्रक एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 1 करोड़ 13 लाख रूपए की संपत्ति जब्त

    गांजा, ट्रक एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 1 करोड़ 13 लाख रूपए की संपत्ति जब्त

    भोपाल
    मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहडोल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 735 किलो 440 ग्राम गांजा, ट्रक एवं मोबाइल फोन सहित लगभग 1 करोड़ 13 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना जयसिंहनगर पुलिस द्वारा की गई।

    13 अक्टूबर को रात्रि गश्त के दौरान थाना जयसिंहनगर पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोककर चालक एवं खलासी से पूछताछ की। संदेह के आधार पर वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर ट्रक में रखी 18 बोरियों एवं 81 पैकेटों से कुल 735 किलो 440 ग्राम गांजा प्राप्‍त हुआ, जिसे विधिवत जब्त किया गया। साथ ही ट्रक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक एवं खलासी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश एवं झारखंड के निवासी हैं। मामले में थाना जयसिंहनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

     

  • भाजपा में शामिल होंगे तीन विधायक, कल बड़ा सियासी घटनाक्रम

    भाजपा में शामिल होंगे तीन विधायक, कल बड़ा सियासी घटनाक्रम

    अमेठी
    अमेठी के गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने से जिले के राजनीतिक समीकरण में खासा बदलाव आएगा। उनके साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी भी भाजपा में शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए गौरीगंज-जगदीशपुर मार्ग स्थित विधायक के आवास मंगलम के बगल में तैयारियां की गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इसे अमेठी की राजनीति में अहम माना जा रहा है।

    कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद स्मृति इरानी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, पूजा पाल और प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के 500 से अधिक ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

    कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। राकेश प्रताप सिंह सपा के टिकट पर लगातार तीन बार गौरीगंज से विधायक चुने गए हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद वह चर्चा में आए थे। उनके भाजपा में शामिल होने से जिले में सपा और भाजपा के राजनीतिक समीकरणों पर गहरा असर पड़ेगा।
    सुरक्षा और यातायात के लिए पुलिस बल तैनात
    कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के चाकचौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सरवण टी के निर्देश पर पुलिस के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। थाना प्रभारियों के साथ 50 उपनिरीक्षक, 200 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर लगाए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए आयोजन स्थल की लगातार निगरानी रहेगी।