Author: NewseDay

  • 16 मार्च: कलात्मक राजयोग में इन 4 राशियों की बढ़ेगी आय

    16 मार्च: कलात्मक राजयोग में इन 4 राशियों की बढ़ेगी आय

    16 मार्च से एक खास ज्योतिषीय योग बनने जा रहा है, जिसे कलात्मक राजयोग कहा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह मौजूद हैं. ज्योतिष में शुक्र को धन, सुंदरता और कला का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है. जब ये दोनों ग्रह अनुकूल स्थिति में एक साथ आते हैं, तो यह योग बनता है. इसका असर खासतौर पर कला, मीडिया, डिजाइन, फैशन, लेखन और संगीत से जुड़े लोगों पर सकारात्मक माना जाता है, लेकिन इसका प्रभाव सभी राशियों पर भी देखने को मिलता है.

    क्या होता है कलात्मक राजयोग?

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कुंडली या गोचर में शुक्र और चंद्रमा एक साथ हों या एक-दूसरे पर शुभ दृष्टि डालें, तब यह योग बनता है. अगर ये दोनों ग्रह केंद्र या त्रिकोण भाव में मजबूत स्थिति में हों और इन पर किसी नकारात्मक ग्रह का असर कम हो, तो इसका प्रभाव और भी बढ़ जाता है. इस योग से व्यक्ति की रचनात्मक सोच मजबूत होती है, समाज में पहचान मिलती है और करियर में नए मौके मिल सकते हैं.

    वृष राशि

    वृष राशि वालों के लिए यह योग आय के स्थान पर बन रहा है, जिससे इनकम बढ़ने की संभावना है. व्यापार में बढ़ोतरी व विस्तार हो सकता है. नई साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है. फैशन और लग्जरी से जुड़े काम करने वालों को खास लाभ मिल सकता है.

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग करियर से जुड़े क्षेत्र में बन रहा है. ऐसे में काम में तरक्की हो सकती है. अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं. खासकर मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है.

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए यह योग सुख और स्थिरता से जुड़े स्थान पर बन रहा है. इस दौरान करियर में मजबूती आएगी. उच्च अधिकारियों से सराहना मिल सकती है. विदेश या ऑनलाइन काम करने वालों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है.

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए यह योग काफी फायदेमंद रह सकता है, क्योंकि यह उनके लग्न भाव में बन रहा है. इस दौरान करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कला और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को पहचान मिलने के संकेत हैं.

     

  • मेरे साथ काम करना मुश्किल समझते हैं लोग– तापसी पन्नू ने बताई सच्चाई

    मेरे साथ काम करना मुश्किल समझते हैं लोग– तापसी पन्नू ने बताई सच्चाई

    मुंबई
    तापसी पन्नू इन दिनों फिल्म अस्सी को लेकर छाई हुई हैं। तापसी ने हमेशा एक बोल्ड और सोसाइटी के महत्वपूर्ण सब्जेक्टस पर बनी फिल्मों में काम किया है। तापसी उन सेलेब में से हैं जो किसी भी मुद्दे पर बात करने से झिझकती नहीं हैं। अब तापसी ने हाल ही में कहा कि कई बार हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे।

    हीरो काम नहीं करना चाहते साथ
    दरअसल, सोनल कालरा के साथ इंटरव्यू में तापसी से पूछा गया कि सब जानते हैं कि आप अपने दिमाग की बात करते हैं। लेकिन क्या आपको कभी इस वजह से काम खोना पड़ा है? तो तापसी ने कहा, ‘मुझे सच में पहले नहीं पता था। बस ऐसा था कि कोई बोलता कि नहीं नहीं मैं उसके साथ काम नहीं करना चाहता क्योंकि ऐसी-ऐसी वजह है और फिर आप जानते हो चीजें आपके पास खुद नहीं आती। बस मुझे फिर पता चला कि हीरो तुम्हारे साथ काम नहीं करना चाहता। मुझे लगता है सब जानते हैं कि हीरो डिसाइड करते हैं फिल्म में ज्यादातर जब तक कि कोई बड़ा डायरेक्टर ना हो। दरअसल, कुछ डायरेक्टर्स स्टार डायरेक्टर्स हैं और जब वे कहते हैं कि उन्हें कोई चाहिए तो वो उसे ही लेते हैं।’

    जब राजकुमार ने तापसी को लिया डंकी में
    तापसी ने फिर उदाहरण देते हुए कहा कि जब राजू सर को मैं चाहिए थी डंकी में तो मैं ही थी। ये सबके लिए बड़ा शॉक होगा क्योंकि मैं उस स्पेशल सर्किट कि नहीं हूं। इस तरह की फिल्में या शाहरुख खान सर की रेगुलर पेयर ऑनस्क्रीन। तो ये बहुत बड़ा शॉक था, कई लोगों के लिए बड़ा शॉक था। वो सब इसलिए क्योंकि डायरेक्टर श्योर थे कि उन्हें मुझे लेना है।

    लोगों ने कहा मेरे साथ काम करना मुश्किल
    तापसी ने आगे कहा, ‘कई बार मैंने सुना कि लोग बोलते हैं कि मेरे साथ काम करना मुश्किल है। मुझे यह समझ नहीं आता है क्योंकि अगर कोई मेरी फिल्मोग्राफी खोलेगा तो वो देखेंगे कि मैंने कई डायरेक्टर्स के साथ कई बार काम किया है और ऐसा तो आप किसी ऐसे इंसान के साथ नहीं कर सकते ना जिसके साथ काम करना मुश्किल है। कोई भी मुसीबत बार-बार नहीं चाहता है। तो वही है कि जिन्होंने मेरे साथ कभी काम नहीं किया वो ही ऐसा कह रहे हैं क्योंकि वे मुझे जानते नहीं हैं और ना मैं सोशल पर्सन हूं। मैं दिखा नहीं सकती सबके पास जाकर कि मैं कैसी इंसान हूं। मैं चाहती हूं कि मेरा काम बात करे।’

    तापसी की फिल्म अस्सी
    तापसी की फिल्म अस्सी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक टीचर के साथ कुछ लड़के जबरदस्ती करते हैं और इसके बाद पुलिस स्टेशन और कोर्ट में जो उसे झेलना पड़ता है बस वही फिल्म में दिखाया है। फिल्म को क्रिटिकली काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

     

  • 900 करोड़ से जिलों में बनेंगी नई सड़कें, मिसिंग लिंक सड़कों को मिले अतिरिक्त 500 करोड़

    900 करोड़ से जिलों में बनेंगी नई सड़कें, मिसिंग लिंक सड़कों को मिले अतिरिक्त 500 करोड़

    जयपुर/अजमेर.

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर बोलते हुए सड़कों को लेकर कई घोषणाएं की। सीएम भजनलाल ने मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 500 करोड़ रुपए के अतिरिक्त प्रावधान की घोषणा की। साथ ही कहा कि 900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पुल निर्माण कार्य कराए जाएंगे।

    सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने बजट में मिसिंग लिंक के लिए 600 करोड़ रुपए और नॉन पेचेबल सड़कों के लिए एक हजार 400 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। अब सरकार मिसिंग लिंक सड़कों के लिए अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए और उपलब्ध कराएगी, ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हो सके। इस फैसले से जर्जर और अधूरी सड़कों के काम में तेजी आने की उम्मीद है।

    1. कोटा एवं बूंदी जिले की विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों के कार्य-कोटा, बूंदी: 70 करोड़ रुपए
    2. सिरवल-भीमाणा-दानवरली-बीजापुर-बलवना-जवाई बांध-सुमेरपुर सड़क (30 किमी)-पाली: 20 करोड़ रुपए
    3. मादा और मोरखा के बीच पुलिया निर्माण कार्य-पाली: 4 करोड़ रुपए
    4. एस.एच-91 सांगवाडा गलियाकोट से भीलूडा वाया घोटाद सड़क चौड़ाईकरण (10 किमी.) (सागवाड)-डूंगरपुर: 8 करोड़ रुपए
    5. लालास से सांगलिया जाने वाले रास्ते पर डामर सड़क निर्माण कार्य (सांगलिया)-सीकर: 3 करोड़ रुपए
    6. गाडाखेडा-शाहपुर-श्यामपुरा मैनाना-पालोता-बुहाना सड़क का चौडाईकरण एवं सुदृढीकरण कार्य जिसकी चौडाई 5.50 मी (12.5 किमी): 9 करोड 98 लाख रुपए
    7. बदरिका से खरगपुर होते हुए उत्तर प्रदेश सीमा तक सड़क एवं उटंग नदी पर पुलिया निर्माण-धौलपुर: 3 करोड़ रुपए
    8. रामगढ से जाम्बुखण्ड घुणी होते हुए कांठडी तक डामर सड़क मय पुलिया निर्माण (आसपुर)- डूंगरपुर: 7 करोड़ रुपए
    9. कीकासर से गराबदेसर जिला बीकानेर वाया कंवलासर 0/0 किमी. से 17/0 किमी. की मिंसिंग लिंक सड़क निर्माण – बीकानेर: 6 करोड़ 80 लाख रुपए
    10. गुमानपुरा से बावडी का बास वाया पृथ्वीपुरा तक सड़क का चौडाईकरण (4.50 किमी) (बस्सी)-जयपुर: 6 करोड़ 78 लाख रुपए
    11. किशनगढ़ रेनवाल सीमा से ग्राम पचार, सीकर सीमा तक सड़क चौड़ाईकरण हेतु (4 किमी) (फूलेरा)-जयपुर: 7 करोड रुपए
    12. देवलिया से खजुरी (5 किमी), धोलिया से कुण (4 किमी), सागडा बस स्टेण्ड से रावतबोर (5 किमी), बेडास से कादमा (3 किमी), आजणी से आडावेला अग्गड वाया सरवानिया (5 किमी) के सड़क निर्माण (धरियावद)-प्रतापगढ़: 5 करोड़ रुपए
    13. अमानीपुरा (दांतारामगढ़) से मुण्डली, जयपुर सीमा तक वायां पिपडी तलाई (चक राजपुरा सीमा, गोडिया नाडा, दादरवालों की ढाणी, करड, बाल्यास) सड़क कार्य (14 किमी) (दांतारामगढ़)-सीकर: 11 करोड़ 90 लाख रुपए
    14. रामपुरा से डाबड़ी धीर सिंह तक डामर सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढिकरण कार्य (10 किमी)-झुन्झुनू: 7 करोड़ 50 लाख रुपए
    15. सिरोही-कालन्द्री-रामसीन सड़क का चौड़ाईकरण कार्य (6 किमी.)-सिरोही: 6 करोड़ रुपए
    16. सड़क निर्माण कार्य एवं प्रोटेक्शन वॉल राजौर रोड से उदय मीणा के मकान की ओर होते हुए बन्धन का पुरा तक (1 किमी.) (टोडाभीम)-करौली: 70 लाख रुपए
    17. काछोली से पंचदेवल 3/800 पर आरसीसी पुलिया निर्माण (पिण्डवाडा आबू)-सिरोही: 4 करोड़ 50 लाख रुपए
    18. झांकर जनापुर मार्ग पर चेनेज 0/900 पर पुलिया निर्माण (पिण्डवाडा आबू)-सिरोही: 3 करोड़ रुपए
    19. माना की ढाणी से कोटडी धायलान सडक निर्माण कार्य वाया केरपुरा, रामपुरा, बरसिंहपुरा, अगलोई, गोविन्दपुरा, धीरजपुरा, दादिया रामपुरा में आदि विभिन्न सड़कों का निर्माण (खंडेला)-सीकर: 15 करोड़ रुपए
    20. एमडीआर-336 किमी-98/0 से 105/0 गांगडतलाई से आंनदपुरी में सड़क निर्माण (7 किमी) (बागीदौरा)- बांसवाड़ा: 10 करोड़ रुपए
    21. काला कोटा (एमडीआर 114) से जिला सीमा कोटपुतली तक सड़क का चौड़ाईकरण (3.70 किमी.) (नीम का थाना)-सीकर: 9 करोड़ 36 लाख रुपए
    22. खेजड़ों के बास से बौहरा भैरूजी, कुहाडा बुजुर्गा से जूनिया, मेहरू से मान्दोलाई, भांवता से सनोदिया, दाबडदुम्बा से मुडिया वाया रघुनाथपुरा, शुभदण्ड से सनोदिया सड़क, नीमेडा से बैरवा की ढाणी पंवालिया रोड़, कृपालु भैरू से वन का खेडा, रतवाई से खेडूल्या, खेडूल्या खुर्द से सारू का बास, रतवाई से केरली वाया बालाजी, पीपल्यिा से रायथला, मालूणी से महाराजपुरा, केरिया से देशमा, कुराड से वापुन्दा, प्रतापपुरा गणेशपुरा सड़क विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य (मालपुरा)-टोंक: 25 करोड़ रुपए
    23. मौर से पंवालिया, सोटवाडा से मौरला, बरोल से सांस, टोडारायसिंह केकडी रोड़ से भगवानपुरा, बासेडा श्रीरामनगर से मौरला, बस्सी से काकलवाड़ा, बरोल से वापून्दा, मौरला से सोडवाडा, लावा चबराना सड़क से कुटका, कलमण्डा से मालूणी, एसएच-101 से सिन्धोलिया माताजी मन्दिर, सम्पर्क सड़क चांदसेन, कृपाल भैरू से महेरू, पंवालिया से भीमगढ, एसएच-101 से रामपुरा बास बागडी सड़क का नवीनीकरण कार्य (मालपुरा)-टोंक: 10 करोड़ रुपए
    24. श्रीमाधोपुर में विभिन्न मिसिंग लिंक सडको के निर्माण कार्यों-सीकर: 10 करोड़ रुपए
    25. टोल रोड स्टेट हाईवे संख्या-13 शाहपुरा से अजीतगढ़ को 7 मीटर से 10 मीटर चौडाईकरण (16 किमी) (श्रीमाधोपुर)- सीकर: 25 करोड़ रुपए
    26. बस्सी से सल्लाडा तक सड़क चौडाईकरण एवं सुदृढिकरण कार्य (8 किमी)-सलूम्बर: 8 करोड़ रुपए
    27. खण्ड़ार की क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण का कार्य सवाई माधोपुर: 20 करोड़ रुपए
    28. नयाबोरिया में सूकली नदी पर पुल निर्माण (धरियावद)-प्रतापगढ़: 5 करोड़ रुपए
    29. सालरिया से नाडोल सडक (8.5 किमी) (मारवाड़ जंक्शन)-पाली: 8 करोड़ 50 लाख रुपए
    30. भोली खेडा से पाटिया खेडा चौराहा तक सड़क चौडाईकरण (22 किमी) (कुम्भलगढ़)-राजसमंद: 22 करोड़ रुपए
    31. बनास नदी पर गोगाथला से माउ मार्ग पर कॉजवे निर्माण कार्य-राजसमंद: 13 करोड़ 75 लाख रुपए
    32. बिदियाद बस स्टेशन से लाडोली-नान्दोली-धानधोली-ततारपुरा-कुचीपुला तक सडक (26 किमी) (परबतसर-मकराना)- डीडवाना-कुचामन: 15 करोड़ रुपए
    33. चिडियानाथ जी की समाधि कच्ची सड़क को पक्की करने का कार्य (3.70 किमी) (जैतारण)-ब्यावर: 5 करोड़ रुपए
    34. जिला सीमा सुरपुरा-लिलियां खाखडकी-इन्दावड-मोकला-लाम्बा जाटान-बासनी सेजा-टूकलिया-गोटन ओडीआर-32 तक सड़क निर्माण (30 किमी) (मेडता)-नागौर: 25 करोड़ रुपए
    35. सावनभादौ से कनवास के रास्ते पर अरू नदी पर पुलिया निर्माण का कार्य (सांगोद)-कोटा: 2 करोड़ रुपए
    36. जायल में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण कार्य नागौर: 10 करोड़ रुपए
    37. बोरावड़ हरिजन बस्ती बालाजी मन्दिर से बिदियाद वाया कोलाडूंगरी सड़क का सौन्दर्यकरण एवं चौड़ाईकरण (6 किमी.) (मकराना)- डीडवाना-कुचामन: 4 करोड़ 20 लाख रुपए
    38. जैतारण में विभिन्न सड़क निर्माण कार्य-ब्यावर: 10 करोड़ रुपए
    39. मानसगांव, पंचायत मानसगांव गोपीलाल यादव जी के खेत से बावडी के हनुमान जी तक सड़क निर्माण कार्य (3 किमी.) (लाड़पुरा)-कोटा: 2 करोड़ रुपए
    40. रामराजपुरा, पंचायत मानसगांव में रामराजपुरा से भीमपुरा माताजी तक सड़क (3.80 किमी) (लाड़पुरा)-कोटा: 3 करोड़ 80 लाख रुपए
    41. दधवाड़ा से चौपड़ों की ढ़ाणी होते हुए नोखा चांदावता से शिव गांव तक डामर सड़क निर्माण कार्य (20 किमी.) (खींवसर)-नागौर: 5 करोड़ 40 लाख रुपए
    42. प्रेमनगर ठाकुर जी के मंदिर प्रताप नाडा से एनएच-62 से लिंक होते हुए सहकारी बैंक (बस स्टैंड) खींवसर से होते हुए महावीर स्वामी जैन मंदिर सोडों की ढ़ाणी होते हुए इन्दोकिया भोमिया जी होते हुए हमीराणा तक सड़क निर्माण (16 किमी.) (खींवसर)-नागौर: 5 करोड रुपए
    43. मेगा हाईवे सोइन्तरा से 125 एनएच 38 मील सड़क का चौडाईकरण (18 किमी) (शेरगढ़)-जोधपुर: 22 करोड़ 50 लाख रुपए
    44. चौपासनी से चौखा 0/0 से 7/00 सड़क चौड़ाईकरण (7 किमी) (लूणी)-जोधपुर: 14 करोड़ रुपए
    45. सम्पर्क सड़क पोपावास से मेघलासिया तक का निर्माण कार्य (4 किमी) (लूणी)-जोधपुर: 1 करोड़ 50 लाख रुपए
    46. विभिन्न ग्रामीण सडकों के नवीनीकरण एवं निर्माण कार्य-करौली: 10 करोड़ रुपए
    47. डाबरा-खिरखिड़ा-बालौती (बालौती-हनुमानजी मंदिर) तक सड़क निर्माण (8 किमी) (सपोटरा)-करौली: 8 करोड़ रुपए
    48. सुरपुरा से माल सिंह की सिड कानसिंह की सिड एनएच 11 तक चौडाईकरण कार्य (14 किमी)-फलौदी: 12 करोड़
    49. झालरापाटन में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कें-झालावाड़: 30 करोड़ रुपए
    50. नवलगढ़ में विभिन्न मिसिंग लिंक सड़कों के कार्य-झुन्झुनू: 10 करोड़ रुपए
    51. एमडीआर राजनौता सड़क से मण्डा, कैरोड़ी होते हुए एमडीआर 188 तक सड़क चौड़ाईकरण (6.5 किमी) (विराटनगर) – कोटपूतली-बहरोड़: 7 करोड़ 56 लाख रुपए
    52. तख्तगढ से पादरली नारवणा- कवराड़ा वलदरा-मालगढ़ – नोरवा – भाद्राजून तक सड़क निर्माण कार्य (50 किमी) (आहोर)-जालोर: 25 करोड़ रुपए
    53. मुख्य सड़क वैर-बयाना से सफेद महल तक नई 4 लेन सड़क (पैर)-भरतपुर: 5 करोड़ रुपए
    54. किता से सितोड़ाई सड़क (6 किमी) जैसलमेर: 2 करोड़ 40 लाख रुपए
    55. सावलोर बस स्टेण्ड से तारातरा मठ तक सड़क चौड़ाईकरण (7 किमी) (चोहटन)-बाड़मेर: 7 करोड़ रुपए
    56. चाकसू में विभिन्न सडक निर्माण कार्य (चाकसू)-जयपुर: 10 करोड़ रुपए
    57. एसएच-12 भोजपुरा से खेडा बालाजी तक सड़क चौड़ाईकरण का कार्य (11 किमी) (दूदू)-जयपुर: 14 करोड़ रुपए
    58. रातुसर से लुकसा जोहड़ तक सड़क निर्माण कार्य (7 किमी) (तारानगर)-चूरू: 3 करोड़ रुपए
    59. औंडघाटा (महवा) से भैरोंजी का स्थान घाटा कुतकपुर सड़क निर्माण (11 किमी) (महवा)- दौसा: 13 करोड़ रुपए
    60. भांकरोटा खुर्द से झाग स्टैंड बगरू तक सड़क चौड़ाईकरण (5 किमी) (बगरू)-जयपुर: 4 करोड़ रुपए
    61. खासोली से ढ़ाढर सड़क निर्माण (9 किमी) चूरू: 3 करोड़ 50 लाख रुपए
    62. धूतों के कुंड (कालू रोड) से राजासर बीकान तक सड़क निर्माण कार्य (1.5 किमी) (सरदारशहर)-चूरू: 60 लाख रुपए
    63. एनएच 148 से डोब वाया पीपली पातलवास, कोलीवाडा (एमडीआर 145) सड़क का चौडाईकरण एवं सुदृढीकरण (10 किमी) (लालसोट) दौसा: 12 करोड़ रुपए
    64. सीतसर से चाचीवाद में मिसिंग लिंक सड़क निर्माण (3 किमी) (रतनगढ़)-चूरू: 1 करोड़ 20 लाख रुपए
    65. गणपति मंदिर गामडा बामणिया से प्रजापत मोहल्ला होते हुए रंगथौर वाया तलाईयाफला नवीन डामर सडक निर्माण (3 किमी) (सागवाड़ा)- डूंगरपुर: 1 करोड़ 80 लाख रुपए
    66. कोठारी नदी पर नारायण खेड़ा से लाखाहोली के मध्य पुलिया निर्माण (सहाड़ा)-भीलवाड़ा: 4 करोड़ रुपए
    67. बलियाखेडा नदी पर पुलिया निर्माण (जहाजपुर) -भीलवाड़ा: 15 करोड़ रुपए
    68. हरपालिया में श्री हरपालेश्वर महादेव मंदिर मेला स्थान तक 2 लेन सड़क (0.6 किमी) (चौहटन)-बाड़मेर: 72 लाख रुपए
    69. कारटिया गांव से आशापुरा मंदिर तक 2 लेन सड़क (0.8 किमी) (चौहटन)-बाड़मेर: 96 लाख रुपए
    70. चौहटन धनाऊ संपर्क सड़क से गोगाजी का मंदिर (हरदानपुरा) तक 2 लेन सड़क (0.8 किमी) (चौहटन)-बाड़मेर: 1 करोड़ 20 लाख रुपए
    71. सम्पर्क सड़क अटरू सिटी ओडीआर-06 (3.5 किमी) (अटरू)-बारां: 12 करोड़ 25 लाख रुपए
    72. भवरगड़ से नाहरगढ़ नदी पर पुलिया निर्माण (किशनगंज) बारां: 15 करोड़ रुपए
    73. किशनगंज में विभिन्न सड़क निर्माण-बारां: 5 करोड़ रुपए
    74. रमणीया-धीरा-सेला-कुंडल-पादरू-मोतीसिंह-जालोर सिणधरी सड़क चौडाईकरण का कार्य (25 किमी) (सिवाना)-बालोतरा: 25 करोड़ रुपए
    75. महुआ से मानपुरा तक सीसी सडक निर्माण (5 किमी) (माण्डलगढ़)-भीलवाड़ा: 10 करोड़ रुपए
    76. मेघावास (मण्डली) टोल से मण्डली-कोरणा-आगोलाई तक सडक को मुख्य जिला सड़क (एमडीआर) के रूप में क्रमोन्नयन (17 किमी) (पचपदरा)-बाड़मेर
    77. सिहानिया से लुभानी सियागों की ढाणी तक नवीन सडक निर्माण कार्य (6 किमी) (चौहटन)-बाड़मेर: 2 करोड 40 लाख रुपए
    78. चारणखेड़ी हनुमान जी के स्थान से काचन के कुएं से केरवालिया लिंक सड़क निर्माण (6 किमी) (अटरू)-बारां: 4 करोड़ 50 लाख रुपए
    79. कडैयाहाट से गोडियामेहर, ग्राम खालकपुरा से खजूरी, ग्राम गणेशपुरा से कालातालाब तक सड़क निर्माण कार्य (12.5 किमी) (छबड़ा)-बारां: 10 करोड़ रुपए
    80. एन एच 148 डी से चम्बल पम्प हाउस से ग्रिड होते हुए एसएच-52 टोल प्लाजा तक बाइपास सडक निर्माण कार्य (शाहपुरा)-भीलवाडा: 27 करोड़ रुपए
    81. राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के कार्य-अलवर: 10 करोड़ रुपए
    82. छोटीसादड़ी मेन रोड से धोबडघाटी तक, कुशालपुरा से झातला तक, देवगढ़ से केसरपुरा तक, पूनावली से निकुम्भ तक, सेठवाना से जालमपुरा, लोठियाना से सांगरिया, बडवल से नालेश्वर महादेव मन्दिर तक, अचलपुरा से नई आबादी मोग्या बस्ती तक, नन्नाणा से मानजी का गुडा तक, रतनपुर से आक्या तक मिसिंग लिंक सड़क निर्माण कार्य (25 किमी.) (बड़ी सादड़ी)-चित्तौड़गढ़: 10 करोड़ रुपए
    83. जैतपुर (राईका चक)- शेरपुरा-19 एमकेडी नवीन सम्पर्क सड़क निर्माण (लूणकरणसर)-बीकानेर: 8 करोड़ 50 लाख रुपए
    84. जोधपुर-विनायक-सोजत बराखान-भीम (एसएच-54) तक सड़क किमी. 19/500 से 23/700 (4.20 किमी)-ब्यावर: 8 करोड़ 40 लाख रुपए
    85. सूरजपोल गेट से मसूदा रोड़ तक 4 लेन सड़क किमी. 0/00 से 0/900-ब्यावर: 1 करोड़ 50 लाख रुपए
    86. अजरका से गोगा मंदिर होते हुए सिरोइकलां तक सड़क निर्माण कार्य (2 किमी) (मुण्डावर)-खैरथल-तिजारा: 80 लाख रुपए
    87. बेहरोज से हरिनाथ मंदिर वाया इमली की ढाणी सड़क निर्माण कार्य (2 किमी.) (मुण्डावर)-खैरथल-तिजारा: 90 लाख रुपए
    88. मैनपुर से सुखदेव मंदिर की ओर सड़क निर्माण कार्य (1.5 किमी) (मुण्डावर)-खैरथल तिजारा: 70 लाख रुपए
    89. छोटीसादडी में प्रमुख सडक मार्ग सडक मार्ग निम्बाहेडा-करथाना-बडोलीघाटा-शाहबाद-मांगरोल चौराहा-टीलाखेडा-भुज्या खेडी-उंखलिया-फाचर सोलंकी-मायरा-ठीकरिया-अरनिया पंथ से एनएच 76 तक को मुख्य जिला सड़क में क्रमोन्नयन (23.80 किमी.) (निम्बाहेड़ा)-चित्तौड़गढ
    90. छोटीसादड़ी में प्रमुख सड़क करजूमोड़ (एसएच 15)-उदपुरा-साठोला-उन्दावला-रामाखेड़ा-भैरवी-पीलीखेड़ा-कालाखेत चौराहा-देवकमाता चौराहा धोलापानी से एनएच 113 तक मुख्य जिला सड़क (एम. डी.आर) में क्रमोन्नयन (20 किमी.) (निम्बाहेड़ा)-प्रतापगढ़
    91. कठूमर से डेहरा मोड (वाया मसारी, भरीथल होते हुए अटारी) सड़क का चौड़ाईकरण (18 किमी) (कठूमर, नदबई)-अलवर, भरतपुर: 22 करोड़ रुपए
    92. अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त विभिन्न पुलिया एवं सड़क निर्माण कार्य (केकड़ी)-अजमेर: 30 करोड़ रुपए
    93. अरथुना हनुमान राष्ट्रीय धरोहर देव स्थान के विकास हेतु सौंदर्यीकरण सड़क एवं अन्य कार्य (गढ़ी)- बांसवाड़ा: 1 करोड़ रुपए
    94. घाटोल में ग्राम पंचायत बडलिया के ग्राम वाका से अरनिया चाप नदी पर पुलिया निर्माण (गढ़ी)-बांसवाड़ा: 10 करोड़ रुपए
    95. हमीरपुर से हरसोरा वाया बामनवास तक सडक चौडाईकरण एवं सुदृढीकरण (12 किमी) (बानसूर)-कोटपूतली-बहरोड़: 15 करोड़ 50 लाख रुपए
    96. नारायणपुर रोड (एन. एच.-52) से अलवर रोड (एमडीआर-25) चौड़ाईकरण एवं सुद्धढ़ीकरण कार्य (3 किमी) (बानसूर)-कोटपूतली-बहरोड: 4 करोड़ 50 लाख रुपए
    97. एसएच 14 अलवर-बहरोड़-नारनौल सडक के भाग कृषि उपज मण्डी बहरोड़ से लेकर नारनौल मोड बहरोड़ तक सड़क निर्माण कार्य (3) किमी.) (बहरोड़)-कोटपूतली-बहरोड़: 1 करोड़ 20 लाख रुपए
    98. बहरोड़ कुण्ड़ सड़क एसएच 111 से महतावास होते हुये चिताडुंगरा सड़क की ओर (8 किमी) कोटपूतली-बहरोड़: 11 करोड़ रुपए
    99. सी.सै.स्कूल कुण्डल्या से जैतपुर ब्राह्मणान गोविन्दपुरा से गोपालपुरा होते हुए भौमिया बाबा के स्थान से रायपुरा/किशोरी तक सड़क निर्माण कार्य (7 किमी.) (थानागाजी)-अलवर: 3 करोड़ 50 लाख रुपए
    100. गढ़बसई से धूणीनाथ जी महाराज तक सड़क निर्माण कार्य, खण्ड थानागाजी तक सड़क निर्माण (3 किमी.) (थानागाजी)- अलवर: 1 करोड़ 50 लाख रुपए
    101. नयागाँव बोलका सी.सै. स्कूल से धमरेड बालाजी महाराज मंदिर होते हुए मीणाबास धर्मपुरा होते हुए मालीबास गुर्जरों का बॉस होते हुए बोरेटा धर्मपुरा डांगरवाडा से धौलान टहला राजगढ़ एसएच. 25 तक सड़क निर्माण कार्य (11 किमी.) (थानागाजी)- अलवर: 5 करोड़ रुपए
    102. ऊपनी से पुन्दलसर तक मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण (12 किमी.) (डूंगरगढ़)-बीकानेर: 4 करोड़ 80 लाख रुपए
    103. धीरदेसर चोटियान से मोमासर तक मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण कार्य (12 किमी) (डूंगरगढ़)-बीकानेर: 4 करोड़ 80 लाख रुपए
    104. कुंतासर से रेवाडा तक सड़क नवीनीकरण (2.20 किमी) (डूंगरगढ़)-बीकानेर: 40 लाख रुपए
    105. बीकानेर-रतनगढ़ खण्ड रेल मार्ग पर गांव दुलचासर से भोजास जाने वाले रास्ते के मध्य आरयूबी (किमी 410/0-1) (डूंगरगढ़)-बीकानेर: 6 करोड़ रुपए
    106. नोखा गांव से सुरपुरा तक मिसिंग लिंक सड़क का निर्माण (12 किमी) (नोखा)-बीकानेर: 4 करोड़ 50 लाख रुपए
    107. ओराई नदी पर स्थित भुंगडिया-फुसरिया रोड़ पर पुलिया निर्माण-चित्तौड़गढ़: 6 करोड़ रुपए
    108. पहुंना बाई पास सड़क (6 किमी.) (कपासन)-चित्तौड़गढ़: 10 करोड़ रुपए
    109. एनएच 162ए से धारता वाया लदाना खेमपुरा तक सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढीकरण कार्य (9 किमी) (मावली)-उदयपुर: 12 करोड़ रुपए
    110. विकास नगर से सीतारामपुरा अण्डरपास, नांगलकलां से रेलवे फाटक, भूतेडा गुडलिया सडक से किशनमानपुरा, किशनमानपुरा सडक से नेतडो की ढाणी तक, बालाजी मंदिर आष्टी से जूनसिया सड़क, स्टेडियम से स्टेशन रोड गोविन्दगढ़, नर्सरी से घाटी तक महारकलां, किरत सिंह का बास से लक्ष्मीनारायण के मकान तक, हीरा का बास से खेता की ढाणी तक, रींगस सड़क से रीको तक, जलिन्द्रो की ढाणी से कालाडेरा सड़क कार्य (17 किमी.) (चौमूं)- जयपुर: 7 करोड़ रुपए
    111. गुवारडी से प्रागपुरा, पेट्रोल पम्प से प्रागपुरा सड़क, चन्दवाजी सड़क से बिरदीचन्द सरपंच की ढ़ाणी, खोजो की ढ़ाणी से सबलपुरा, हाडौता स्टेण्ड से रामेश्वर के मकान तक, मानपुरा सड़क से कुमावतों के श्मशान, विमलपुरा सड़क से रूड़जी की ढ़ाणी, गीदा का बास से किशनमानपुरा सड़क वाया कुमावतों की ढ़ाणी, शिव मंदिर से आष्टी, भूतेड़ा सड़क से कमलेश एपीपी के मकान, समरपुरा से भरियाला तक, चारणवास से सारड़ीवालों की ढाणी तक सड़क निर्माण (18.50 किमी.) (चौमूं)-जयपुर: 8 करोड़ रुपए

  • पीएम मोदी ने अजमेर को दी सौगातें, ‘कांग्रेस अब INC नहीं है, MMC है यानि मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’

    पीएम मोदी ने अजमेर को दी सौगातें, ‘कांग्रेस अब INC नहीं है, MMC है यानि मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’

    अजमेर.

    पीएम मोदी ने कहा कि साथियों कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है, आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वादों के साथ भाजपा सरकार आपकी सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। आज का दिन विकास के इस अभियान को तेज करने का दिन है।

    थोड़ी देर पहले यहां राजस्थान की 17 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। पीएम ने कहा- दो साल पहले राजस्थान से केवल पेपरलीक की खबरें चमकती रहती थीं। अब राजस्थान में पेपरलीक पर रोक लगी है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। आज 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। ये बहुत बड़ा बदलाव आया है।

    इजरायल के हाइफा शहर में राजस्थान की भूमिका रही
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कल ही इजरायल की यात्रा पूरी कर लौटा हूं। राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह के शौर्य को इजरायल के लोग आज भी गौरव से याद करते हैं। मुझे भी इजरायल की संसद में मेजर दलपत सिंह के शौर्य को नमन करने का मौका सौभाग्य मिला। राजस्थान के वीर बांकुरों की इजरायल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, उसका गौरव गान करने का अवसर मिला।

    21800 युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए गए
    आज के कार्यक्रम में 21 हजार 800 युवाओं को सरकारी नौकरी के जॉइनिंग लेटर दिए गए। इनमें से दो युवाओं अंकिता मीणा और मुकेश प्रजापत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉइनिंग लेटर दिया। अजमेर के केकड़ी की रहने वाली अंकिता का चयन सीएचसी ऑफिसर के लिए हुआ है। मुकेश का चयन जूनियर इंजीनियर के पोस्ट पर हुआ है। मुकेश अजमेर के रुपनगढ़ के रहने वाले हैं।

    सीएम बोले- पीएम जब भी राजस्थान आए, सौगात दी
    सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी को इजरायली संसद की ओर से सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित करना 140 करोड़ देशवासियों के लिए सम्मान का विषय है। प्रधानमंत्री आपका राजस्थान के प्रति विशेष लगाव रहा है। आप जब भी राजस्थान आए, आपने विशेष सौगात दिया। पिछली बार आप राजस्थान आए थे तो आपने बांसवाड़ा में माही बजाज सागर परमाणु ऊर्जा परियोजना की सौगात दी थी।

    सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह करीब 11 बजे अजमेर पहुंचे। कायड़ विश्रामस्थली पर उन्होंने 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।

    लक्ष्य: भारत में महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म करना।
    महत्व: यह पहल देश भर में करोड़ों लड़कियों को भविष्य में होने वाले जानलेवा कैंसर से सुरक्षा प्रदान करेगी।

    रोजगार उत्सव: चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
    पीएम मोदी ने चयनित युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, विभिन्न विभागों में 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, इनमें पटवारी, नर्सिंग स्टाफ, सीएचओ और तकनीकी सहायक शामिल हैं।

    कनेक्टिविटी का 'सुपर एक्सप्रेसवे' –
    प्रधानमंत्री सड़क संपर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उपहार देंगे:
    जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेसवे: 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, जिससे जयपुर से दिल्ली की राह और आसान होगी।
    6-लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे: अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पैकेज-7 का लोकार्पण।
    जोधपुर एलीवेटेड रोड: जोधपुर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने के लिए 4-लेन एलीवेटेड रोड की आधारशिला।

    पानी और बिजली: राजस्थान की रगों में दौड़ेगा विकास
    सरकार की 'हर घर जल' और 'अक्षय ऊर्जा' की प्रतिबद्धता को यहाँ मूर्त रूप मिलेगा:
    पेयजल परियोजनाएं: नोनेरा और परवान-अकावाद पेयजल परियोजनाओं के कुल 9 पैकेजों की आधारशिला रखी जाएगी।
    ऊर्जा क्षेत्र: राजस्थान के रिन्यूएबल एनर्जी जोन (REZ) से बिजली निकासी के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन। साथ ही 220 KV और 400 KV के नए ग्रिड सबस्टेशनों की नींव रखी जाएगी।

  • बाल-बाल बची बगहा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, बेतिया में 10 दिन में ही टूटा नई रेललाइन का ट्रैक

    बाल-बाल बची बगहा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, बेतिया में 10 दिन में ही टूटा नई रेललाइन का ट्रैक

    बेतिया.

    बिहार में बेतिया में बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची। नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर शनिवार की सुबह डाउन लाइन की रेल पटरी फ्रैक्चर हो गयी। इस दौरान टूटी रेल पटरी से ही पाटलिपुत्र जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस की दो बोगियां भी निकल गयी।

    इसी बीच चालक को रेल ट्रैक धंसने का एहसास हो गया और चालक ने ट्रेन को रोक दिया। जब चालक व ट्रेन के गार्ड ने उतरकर देखा तो ट्रैक टूटकर थोड़ी धंस गयी थी।

    चालक की सूज-बूझ से टला हादसा
    चालक एवं ट्रेन मैनेजर की सूझबूझ से सभी यात्री दुर्घटना के शिकार होते बाल-बाल बच गये। रेल यात्रियों के बीच भी अफरा तफरी मच गयी। जानकारी मिलते ही रेलवे के कई वरीय अधिकारी व निर्माण कार्य से जुड़े कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। आरपीएफ के जवान ने भी मौके पर पहुंच छानबीन की। अन्य ट्रेनों के परिचालन को भी थोड़ी देर के लिए रोककर टूटी रेल पटरी को ठीक करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। जिसके बाद डाउन रेलवे लाइन पर परिचालन शुरू किया गया। हालांकि रेल पटरी टूटने का कारण घटनास्थल पर मौजूद किसी अधिकारी एवं कर्मी ने नहीं बता पाया।

    दो बोगियों के गुजरने के बाद हुआ एहसास
    रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 15202 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन कुमारबाग रेलवे स्टेशन से सुबह 5:48 बजे खुली। करीब 300 मीटर दूर जाने पर इंजन एवं दो बोगियां गुजरने के दौरान चालक को ट्रेक धंसने का एहसास हुआ, तब जाकर रेल दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी। रेल पटरी को कैसे भी ठीक करा ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ। इस दौरान कुमारबाग में करीब दो घंटे तक इंटरसिटी एक्सप्रेस रुकी रह गयी। चनपटिया में सप्तक्रांति एक्सप्रेस को भी रोक दिया गया था। बताया जा रहा है हाल में ही इसी रेल लाइन का सीआरएस भी हुआ था।

  • जेएमएम ने भी दो जगह की सेंधमारी, झारखंड निकाय चुनाव 2026 के चुनाव में बीजेपी को बढ़त

    जेएमएम ने भी दो जगह की सेंधमारी, झारखंड निकाय चुनाव 2026 के चुनाव में बीजेपी को बढ़त

    रांची.

    झारखंड में नगर निकाय चुनावों के नतीजे (Jharkhand Nikay Chunav result 2026 winner and loser list) अब सामने आ गए हैं। नगर निकाय चुनावों में बीजेपी को काफी बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं, जेएमएम समर्थित उम्मीदवारों ने देवघर और गिरिडीह जैसे महत्वपूर्ण महापौर पदों पर सेंध लगाने में सफलता हासिल की है।

    बता दें कि राज्य में कुल 48 नगर निकायों के लिए 23 फरवरी तो मतदान हुआ था। कुल 62 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। धनबाद नगर निगम (Dhanbad Nagar Nigam Result) को छोड़कर बाकी सभी जगह के नतीजे सामने आ गए हैं।

    नगर निगम / पंचायत     कौन जीता      कौन हारा
    मेदिनीनगर नगर निगम      अरुणा शंकर      नम्रता त्रिपाठी
    हजारीबाग नगर निगम      अरविंद राणा      मो. सरफराज
    गिरिडीह नगर निगम      प्रमिला मेहरा      डॉक्‍टर शैलेंद्र कुमार चौधरी
    देवघर नगर निगम      रवि कुमार रावत      रीता चौरसिया
    धनबाद नगर निगम      र‍िजल्‍ट आना बाकी       र‍िजल्‍ट आना बाकी
    चास नगर निगम     भोलू पासवान      अविनाश कुमार
    रांची नगर निगम      रोशनी खलखो      रमा खलखो
    आदित्यपुर नगर निगम      संजय सरदार      भुगलू सोरेन
    मानगो नगर निगम      सुधा गुप्‍ता      संध्‍या स‍िंंह
    गढ़वा नगर परिषद      आशीष कुमार सोनी      संतोष कुमार केशरी
    विश्रामपुर नगर परिषद      गीता देवी      चंद्रावती देवी
    चतरा नगर परिषद      अताउर रहमान      अमन कुमार
    झुमरीतिलैया नगर परिषद      रमेश हर्षधर       राजेंद्र कुमार
    मधुपुर नगर परिषद      दरक्शां परवीन       मीति कुमारी
    गोड्डा नगर परिषद      सुशील रमानी      कामरान अशरफी
    साहेबगंज नगर परिषद     रामनाथ पासवान     कपिल देव दास
    पाकुड़ नगर परिषद     शबरी पाल     शेख सेलिना सुल्ताना
    दुमका नगर परिषद      अभिषेक चौरसिया      अजय कुमार झा
    मिहिजाम नगर परिषद      जयश्री देवी      कविता देवी
    चिरकुण्डा नगर परिषद      सुनीती देवी      शुक्ला राय
    फुसरो नगर परिषद      निर्मला देवी      ममता देवी
    रामगढ़ नगर परिषद (वर्ग-क)      कुसुमलता कुमारी       प्रिया करमाली
    लोहरदगा नगर परिषद     अनिल उरांव     पावन एक्का
    गुमला नगर परिषद     शकुंतला उरांव     टोप्पो
    सिमडेगा नगर परिषद      ओल‍िवर लकड़ा      
    चक्रधरपुर नगर परिषद      सन्नी उरांव      विजय सिंह
    चाईबासा नगर परिषद      नितिन प्रकाश      रमेश खिरवार
    कपाली नगर परिषद       परवेज आलम      सरवर आलम
    जुगसलाई नगर परिषद      नौशीन खान      रिंकू सिंह
    श्री वंशीधरनगर नगर पंचायत      साधना देवी       लता देवी 
    मझिआंव नगर पंचायत      सुमित्रा देवी        मारुतनंदन सोनी
    हुसैनाबाद नगर पंचायत     अजय भारती     शशि कुमार
    हरिहरगंज नगर पंचायत     कुमारी शीला चौधरी     आशा कुमारी
    छत्तरपुर नगर पंचायत     अरविंद कुमार गुप्ता     मोहन कुमार 
    लातेहार नगर पंचायत     महेश सिंह     बिलासी टोपनो
    कोडरमा नगर पंचायत     साजिद हुसैन लल्लू     राजेश सिंह उर्फ राजू
    डोमचांच नगर पंचायत     उमेश वर्मा     पप्पू मेहता
    बड़कीसरैया नगर पंचायत      शोभा देवी      सुनीता देवी
    धनवार नगर पंचायत     विनय कुमार संथालिया     रोबिन कुमार
    महागामा नगर पंचायत      प्रबोध सोरेन      राकेश सोरेन
    राजमहल नगर पंचायत     केताबुद्दीन शेख     भावना गुप्ता
    बरहरवा नगर पंचायत     अर्पिता दास     बबीता कुमारी
    बासुकीनाथ नगर पंचायत      वीणा देवी      मधुमिता देवी
    जामताड़ा नगर पंचायत      आशा गुप्ता      रीना कुमारी
    बुण्डू नगर पंचायत     जितेंद्र उरांव     राजेश उरांव
    खूंटी नगर पंचायत     रानी टूटी     बोदरा 
    सरायकेला नगर पंचायत      मनोज कुमार चौधरी      राजा प्रताप आदित्य सिंह देव
    चाकुलिया नगर पंचायत     सोमवारी सोरेन     चंदना मुर्मू

  • किम जोंग उन की बेटी को स्नाइपर राइफल से निशाना लगाते हुए देखा, अधिकारियों को दीं गिफ्ट

    किम जोंग उन की बेटी को स्नाइपर राइफल से निशाना लगाते हुए देखा, अधिकारियों को दीं गिफ्ट

    फियोंगयांग

    उत्तर कोरिया की सत्ताधारी पार्टी के शीर्ष पद पर चुने जने के बाद किम जोंग उन ने अपने शीर्ष अधिकारियों और कमांडरों को नई स्निपर राइफल गिफ्ट की हैं। एक समारोह के दौरान किम जोंग उन ने लोगों को राइफल का तोहफा दिया। वहीं उनकी बेटी राइफल से निशाना लगाती नजर आई। चर्चा है कि किम जोंग उन बेटी को ही अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं। किम जोंग उन ने कहा कि राइफल गिफ्ट करना दिखाता है कि उनका अपने अधिकारियों पर पूर्ण विश्वास है। इसके अलावा वर्कर्स पार्टी के लिए वह पूरी तरह से ईमानदार हैं.

    हाल ही में किम की ब हन किम यो जोंग भी अमरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ काफी बयान दे रही थीं। ऐसे में उनको लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि एक बार फिर किम जोंग उन को ही वर्कर्स पार्टी का चीफ चुना गया। स्थानीय मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों में दिखाया गया कि किम यो जोंग के हाथ में भी राइफल है।

    बेटी किम जू ए को लेकर क्या है प्लान
    किम जोंग की बेटी की उम्र अभी 13 साल है। वैसे तो किम जोंग उन अपने परिवार को सार्वजनिक रूप से कहीं ले नहीं जाते हैं। हालांकि हाल ही में एक मिसाइल टेस्ट के दौरान वह अपनी बेटी को लेकर गए थे। इसके अलावा उनकी बहन की भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। हाल ही में जब किम जोंग उन चीन की यात्रा पर गए थे तब भी वह बेटी को साथ लेकर गए थे। वर्कर्स पार्टी ने सात दिनों का एक वार्षिक समारोह किया जिसमें किम जोंग उन का जमकर गुणगान किया गया।

    अमेरिका को दे दी धमकी
    किम जोंग उन ने कहा है कि यदि अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण नीति छोड़कर उत्तर कोरिया के परमाणु संपन्न राष्ट्र के संवैधानिक दर्जे को स्वीकार करता है, तो उत्तरी कोरिया अमेरिका के साथ संबंधों को सुधारने के लिए तैयार होगा। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की नौवीं कांग्रेस के अवसर पर आयोजित एक परमाणु सैन्य परेड में श्री किम ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा 'यदि अमेरिका उत्तर कोरिया के संविधान में परिभाषित परमाणु राष्ट्र की वर्तमान स्थिति का सम्मान करता है और उत्तर कोरिया के प्रति अपनी शत्रुतापूर्ण नीति वापस लेता है, तो ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम अमेरिका के साथ अच्छे संबंध स्थापित न कर सकें।'

    किम ने कहा कि अमेरिका और उत्तर कोरिया साथ चल सकते हैं, लेकिन केवल तभी जब अमेरिका यह स्वीकार कर ले कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार स्थायी रूप से रहेंगे। उत्तरी कोरिया के सुप्रीम लीडर की टिप्पणियों को अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा से पहले अमेरिका के साथ बातचीत का रास्ता खोलने के रूप में देखा गया। श्री किम ने हालांकि दक्षिण कोरिया के साथ किसी भी राजनयिक सुधार की उम्मीदों को खारिज करते हुए उन्हें सबसे बड़ा शत्रु करार दिया।

  • 4 राज्यों को मिलेगा फायदा, दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर दो नई रेल लाइनों का काम शुरू

    4 राज्यों को मिलेगा फायदा, दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर दो नई रेल लाइनों का काम शुरू

    अंबाला.

    दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर दो नई रेल लाइनों (अप-डाउन) का सर्वे शुरू हो गया है। करीब 194 किलोमीटर रेल लाइनों से प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर लाभान्वित होंगे। इस पर करीब 5,983 करोड़ रुपये निर्धारित कर दिए गए हैं। रेलवे के लिए यह परियोजना रेलवे के लिए अहम है।

    इससे रेलयात्रियों और रेलवे को तो फायदा होगा, रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे। यात्रियों को नो-रूम जैसी स्थिति से छुटकारा मिल जाएगा। नई रेल लाइनों के लिए कई स्थानों पर जमीन का अधिग्रहण भी होगा।

    चार साल में पूरा होगा लक्ष्य
    यह परियोजना अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत के यात्रियों के लिए सबसे बड़ा फायदा देगा। चार वर्षों में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पानीपत जंक्शन से अंबाला तक डाउन लाइन की तरफ और दिल्ली की तरफ अपलाइन के साथ नई लाइनें बिछेंगी। दिल्ली से आई टीम ने अंबाला की ओर सर्वे शुरू कर दिया है।

    ट्रेनों के क्रॉसिंग में लगने वाला समय कम होगा
    वर्तमान में ट्रेनों को क्रास करने में समय लगता है। यदि किसी ट्रेन को क्रास करवाना है, तो उसके लिए एक ट्रेन को रोका जाता है। कई बार तो एक से ज्यादा ट्रेनों को क्रास कराया जाता है। ऐसे में जिस ट्रेन को रोका जाता है, उसके यात्री परेशान होते हैं और ट्रेन अपने समय पर भी गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती। नई रेल लाइनें बिछने के बाद ट्रेनों की क्रासिंग का समय भी कम होगा। ट्रेनों का संचालन बढ़ेगा : दो नई लाइनों के बिछने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। अभी स्थिति ऐसी हो जाती है कि ट्रेनों में नो रूम बन जाता है। यानी टिकट ही नहीं मिल पाते। ट्रेनें बढ़ने से यात्रियों को ट्रेनों में सीट मिल जाएगी और रेलवे को राजस्व मिल सकेगा।

    रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे
    दिल्ली-अंबाला नई रेल का यह प्रोजेक्ट रोजगार के मौके भी बढ़ाएगा। ट्रेनों के लिए जहां प्लेटफार्मों का विस्तार होगा, वहीं स्टालों की संख्या भी बढ़ जाएगी। इसी तरह यात्रियों के लिए टिकट लेना और आरामदायक करने के लिए रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर से बाहर भी टिकट घर दिए जा सकेंगे। इसके लिए रेलवे द्वारा निर्धारित फीस ली जाएगी, यात्रियों को सुविधा होगी कि वे स्टेशन की बजाए बाहर से टिकट खरीद सकेंगे। जंक्शन पर ठहरती है 114 ट्रेनें रेलवे जंक्शन पर रोजाना 170 करीब ट्रेनें गुजरती है, इसमें मालगाड़ी के साथ यात्री ट्रेन शामिल है। प्रतिदिन 114 से अधिक ट्रेनों का ठहराव पानीपत में होता है। इसमें वंदे भारत, शताब्दी, जन शताब्दी, सुपरफास्ट, मेल एक्सप्रेस के अलावा पैसेंजर ट्रेन शामिल है।

    अंबाला से जालंधर तीसरी रेल लाइन बिछेगी
    रेलवे की ओर से अंबाला से जालंधर तक तीसरी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इस योजना पर लगभग 3200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस मार्ग पर लगातार बढ़ रही ट्रेनों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला किया है। इस योजना के तहत सर्वे पूरा करवा लिया है। रेलवे के निर्माण विभाग ने भी प्रस्ताव तैयार करके रेलवे बोर्ड के पास मान्यता के लिए भेज दिया है। नई लाइन के लिए हरियाणा और पंजाब में 20 से 30 फीट तक जालंधर से अंबाला की तरफ आने वाली पुरानी लाइन के साथ ही भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। दिल्ली से अंबाला और फिर अंबाला से लुधियाना-जालंधर तक लगभग 153 किमी का सर्वे किया गया।

    यह है प्रोजेक्ट 
    रेलवे अधिकारियों की ओर से दिल्ली-अंबाला रेल लाइन को बिछाने से पहले सर्वे किया गया, जिसके बाद यह पूरा प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसमें रेलवे द्वारा जमीन अधिग्रहण को भी ध्यान में रखा गया है। पांच जिलों से यह रेल लाइन निकलेगी, वहां के कुल 32 स्टेशनों पर सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। इस नई रेल लाइन पर 29 पुल बनाए जाएंगे, जबकि पुराने पुलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। दावा है कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद करीब 43 करोड़ किलो कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन रुकेगा।

    नई रेल लाइनों से ट्रेनें बढ़ेंगी
    दो लाइनों के विस्तार किया जाएगा। सर्वे के लिए दिल्ली और अंबाला की टीमें कार्य कर रही हैं। नई रेल लाइनों से ट्रेनें बढ़ेंगी और ट्रेनों की गति भी बढ़ेगी।
    – रमेश चंद्र, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।

  • मंत्री का जाना हाल चाल, अनिज विज के घर पहुंचे CM नायब सैनी

    मंत्री का जाना हाल चाल, अनिज विज के घर पहुंचे CM नायब सैनी

    अंबाला.

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को विशेष रूप से अंबाला छावनी स्थित शास्त्री कॉलोनी पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास पर उनका हालचाल जानने आए थे। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज , उनके भाई राजिंद्र विज व कपिल विज ने मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर उन्हें सम्मानपूर्वक शॉल भेंटकर स्वागत सत्कार किया।

    गौरतलब है कि पिछले दिनों अनिल विज के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद से वे अपने निवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने अनिल विज से उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी देर तक बातचीत की। उन्होंने डॉक्टरों द्वारा दिए गए उपचार और रिकवरी की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही पैर में फ्रैक्चर के कारण डॉक्टरों ने अनिल विज को पूरी तरह बेड रेस्ट और चलने-फिरने से परहेज करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें जल्दबाजी न करने और पूरी तरह ठीक होने तक आराम करने का आग्रह किया।

    हालांकि, यह एक व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी मुलाकात थी, लेकिन प्रदेश के दो बड़े दिग्गजों की इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ताकि वे जल्द ही दोबारा अपने कार्यभार को संभाल सकें। अनिल विज के चोटिल होने के बाद से ही हरियाणा भाजपा के तमाम बड़े नेताओं का उनके आवास पर आना-जाना लगा हुआ है।

  • ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने किया हमला, राष्ट्रपति भवन, एयरपोर्ट और 30 महत्वपूर्ण ठिकानों पर बमबारी

    ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने किया हमला, राष्ट्रपति भवन, एयरपोर्ट और 30 महत्वपूर्ण ठिकानों पर बमबारी

    तेल अवीव/तेहरान
    इजरायली सेना ईरान पर हमला करने की घोषणा की है। इसके अलावा इजरायली सेना ने ईरान के पलटवार की आशंका के बीच लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा है। ईरान की राजधानी तेहरान में कम से कम तीन जगहों पर भीषण धमाकों की आवाज सुनी गई है। इजरायली सेना ने कहा कि ये अलर्ट लोगों को इजरायल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने के लिए हैं। इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ये हमला किया है। इजरायली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर के निजी आवास को उड़ा दिया गया है। लेकिन समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक सुप्रील लीडर उस वक्त अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। वहीं ईरान के एयरस्पेस को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है। सिविल एविएशन ऑर्गनाइज़ेशन के स्पोक्सपर्सन ने नए NOTAM जारी होने के बाद पूरे देश में बंद होने की पुष्टि की।

    इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि ईरान में एक साथ 30 टारगेट पर हमले किए हैं। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ली अली खआमेनेई और ईरानी इंटेलिजेंस के हेडक्वार्टर शामिल हैं। शुरुआती धमाके राजधानी तेहरान में तीन जगहों पर करीब 09:30 बजे रिकॉर्ड किए गए, और आगे के हमलों में राजधानी के कम से कम दो और इलाकों को निशाना बनाया गया। तेहरान में लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 10:00 बजे के बाद धमाकों की दूसरी लहर शुरू हुई। इजरायली सेना ईरान पर हमला करने की घोषणा की है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल फार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही इजरायल और US ईरान पर हमले कर रहे हैं, तेहरान के उत्तर और पूर्व में, साथ ही इस्फ़हान, करज और करमानशाह में भी धमाके सुनाई दे रहे हैं।

    इजरायल और अमेरिका ने ईरान के जिन जगहों पर हमला किया है वो इस प्रकार हैं. 
     
    -रक्षा मंत्रालय 
    -खुफिया मुख्यालय
    -सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का ऑफिस
    -एटॉमिक एनर्जी ऑफ ईरान
    -परचीन
    ईरान के किन किन शहरों पर हमला हुआ है

    -तेहरान

    -कॉम

    -तबरेज

    -करमनशाह

    -कराज

    -इस्फहान

    युद्धपोत अब्राहम लिंकन से ईरान पर अमेरिका ने किया हमला
    इरान पर अमेरिका ने अपने युद्धपोत अब्राहम लिंकन से ईरान पर हमले कर रहा है. इस हमले में अमेरिकी नौसेना और वायुसेना शामिल है.  

    इजरायली PM  ने कहा- ये शेर की दहाड़
    इजरायल ने ईरान पर कई मिसाइलें दागी हैं. हमले के बाद राजधानी तेहरान में कई स्थानों इमारतों से धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. इजरायल ने इस ऑपरेशन का नाम शील्ड ऑफ जुडा यानी कि यहूदी की ढाल रखा है. वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री ने ईरान पर हमले को शेर की दहाड़ नाम दिया है. 

    तेहरान विस्फोट की आवाज

    ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक विस्फोट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह दावा किया। इस विस्फोट पर सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। यह विस्फोट ऐसे समय हुआ जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है।

    इजराइल के हमले के बाद ईरान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद किया। इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके देश ने ईरान पर हमला किया है और उन्होंने आपातकाल की घोषणा की। इसके साथ ही इजराइल में सायरन बजने लगे। इजरायल ने जवाबी मिसाइल हमले की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की है। एपी के मुताबिक, ईरान पर हमले के बाद इजराइल ने भी अपना हवाई क्षेत्र बंद किया।

    खामेनेई को सुरक्षित जगह पहुंचा गया

    एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तेहरान में नहीं हैं और उन्हें एक सुरक्षित जगह पर भेज दिया गया है। इजराइल ने कहा कि उसने ईरान के खिलाफ हमला किया है, जिसमें तेहरान में कई धमाके होने की खबर है।

    ईरान में मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त
    अलजजीरा की मुताबिक इजरायली हमले में ईरान के मोबाइल नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है। एक इज़रायली सिक्योरिटी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इस ऑपरेशन की प्लानिंग महीनों पहले से थी और इसकी टाइमिंग कई हफ़्ते पहले तय हो गई थी। डिफेंस एस्टैब्लिशमेंट के सूत्रों ने बताया कि 'शील्ड ऑफ़ जूडा' नाम के इन हमलों का एक मकसद "इज़राइली होम फ्रंट के लिए खतरों को दूर करना होगा, जिसमें मिसाइल लॉन्चर और अनमैन्ड एरियल व्हीकल बेस पर ज़ोर दिया जाएगा।"

    ईरान गरजा- जंग शुरू तुमने की, खत्म हम करेंगे

    इस बीच ईरानी संसद राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी के चेयरमैन ने इजरायल-अमेरिका को सीधी धमकी देते हुए कहा है कि ये लड़ाई तुमने शुरू की है, लेकिन इसे खत्म हम करेंगे. इस बीच ईरान ने कहा है कि इस हमले का जवाब में इजरायल  को कुचल दिया जाएगा. 

    ईरान पर हमले के बाद इराक में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है और उसने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया गया है. 

    हमले के बाज ट्रंप का पहला बयान

    इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर हमले के बाद पहला बयान आया है. उन्होंने कहा है कि ईरान कभी भी परमाणु बम नहीं बना सकता है. ईरान को निशाना बनाना चाहता था. उन्होंने कहा कि ईरान लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कर रहा है, जिससे अमेरिका को भी खतरा है. और दूसरे देशों को भी खतरा है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ईरान पर भीषण आक्रमण कर रही है. 

    ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर किया हमला
    अमेरिका पहले ही मिडिल ईस्ट में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर और युद्धपोत तैनात कर चुका है। कई राउंड की डिप्लोमैटिक कोशिशों के बावजूद इजरायल और अमेरिका का कहना है कि ‘बातचीत का कोई रास्ता नहीं निकल पाया है।’ ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर को एक अज्ञात जगह पर छिपा दिया गया है। इजरायली सेना ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है और लोगों से शेल्टर के पास रहने को कहा है। इजरायली सेना ने कहा है कि "हम समझते हैं कि यह एक कैंपेन है जिसे इजरायल ने अपनी इस पॉलिसी के हिसाब से शुरू किया है कि ईरान इजरायल की सुरक्षा के लिए खतरा है।"

    इजरायल में स्कूलों को बंद कर दिया गया है, लोगों के एक जगह पर जमा होने से मना कर दिया गया है और जरूरी सेक्टर्स छोड़कर गैर-जरूरी जगहों को बंद कर दिया है। इजरायली सेना ने कहा है कि ईरान के मिसाइल हमले की संभावना को देखते हुए एहतियातन ये कदम उठाए गये हैं। वहीं, कतर में US दूतावास ने ईरान पर इजरायली हमलों के बाद सभी कर्मचारियों के लिए शेल्टर-इन-प्लेस लागू कर दिया है। कतर में US एम्बेसी ने सभी कर्मचारियों के लिए शेल्टर-इन-प्लेस लागू किया है और अपने सभी नागरिकों को अगली सूचना तक ऐसा ही करने की सलाह दी है। यह कदम शनिवार को इज़राइल के ईरान पर हमला करने के बाद उठाया गया है।