Tag: controversy

  • 61 की उम्र में शादी पर क्यों विवाद? राखी गुलजार ने दिया करारा जवाब

    61 की उम्र में शादी पर क्यों विवाद? राखी गुलजार ने दिया करारा जवाब

    'कभी-कभी', 'काला पत्थर', 'बाजीगर', 'करण अर्जुन', 'बॉर्डर' और 'बादशाह' जैसी फिल्मों में यादगार एक्टिंग के लिए फेमस सीनियर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने आमिर खान की तीसरी शादी की खबरों पर हो रही आलोचना पर अपनी राय दी है. आमिर, जिनकी पहले रीना दत्ता और बाद में किरण राव से शादी हुई थी, अब 60 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं.

    हालांकि इस कपल के फ्यूचर प्लान को लेकर फैंस में एक्साइटेड हैं, लेकिन कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है. कई सोशल मीडिया यूजर्स 61 साल की उम्र में एक्टर के तीसरी बार शादी करने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.

    राखी गुलजार का रिएक्शन
    'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए राखी ने कहा, '61 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है? रॉबर्ट डी नीरो ने दो बार शादी की है और अब वे एक रिलेशनशिप में हैं (अपनी पार्टनर टिफनी चेन के साथ), जिनसे उनकी एक बेटी है जो 2023 में पैदा हुई थी. जब वे 80 साल से ज्यादा उम्र के थे, तब उन्हें बच्चा हुआ था. शादी में खुशी उम्र पर निर्भर नहीं करती.'

    अपना उदाहरण देते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने गीतकार और फिल्ममेकर गुलजार से तब शादी की थी जब वे लगभग 40 साल के थे. इस कपल ने 15 मई 1973 को एक शानदार बॉलीवुड शादी में शादी की और उसी साल उनकी बेटी मेघना गुलजार का जन्म हुआ.

    इसके अलावा, एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही उन्होंने आमिर खान के साथ कभी काम नहीं किया है, लेकिन वे उन्हें एक बहुत ईमानदार इंसान मानती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे इस बात की तारीफ करती हैं कि तलाक के बाद भी आमिर ने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों, रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छी दोस्ती बनाए रखी है, जो उनके अच्छे चरित्र को दर्शाता है.

    आमिर खान ने शादी की पुष्टि की
    आमिर ने अमेरिका में यात्रा के दौरान 'वैरायटी इंडिया' के साथ बातचीत में यह खबर शेयर की. शादी के प्लान की पुष्टि करते हुए एक्टर ने कहा, 'मैं अभी अमेरिका में यात्रा कर रहा हूं. शादी की खबर सच है. यह 5 जुलाई को है.'

    खबरों के मुताबिक, शादी पर्सनल समारोह होगा जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल होंगे. हालांकि, समारोह के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.  एक्टर ने पहले कहा था कि शादी अभी उनकी प्राथमिकता नहीं है, लेकिन अब उनका कहना है कि वह और गौरी दोनों ही साथ में अगला कदम उठाने के लिए तैयार महसूस कर रहे हैं.

  • राम चरण की ‘पेड्डी’ के रोमांटिक सीन्स पर विवाद, निर्देशक ने दी सफाई

    राम चरण की ‘पेड्डी’ के रोमांटिक सीन्स पर विवाद, निर्देशक ने दी सफाई

     राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच एक बड़ी बहस भी छिड़ गई है. चर्चा का मुख्य विषय फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि इसमें दिखाए गए रोमांटिक ट्रैक और जाह्नवी कपूर के किरदार अचियम्मा का चित्रण है. बढ़ती आलोचनाओं के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने पहली बार खुलकर बात की.

    बुच्ची बाबू सना ने जाह्नवी कपूर के सीन पर क्या कहा
    निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने स्क्रीन को दिए एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि दर्शक फिल्म के रोमांस वाले हिस्से को इतनी नेगेटिविटी से देखेंगे. उन्होंने कहा कि क्रिएटिव टीम ने इसे हल्के-फुल्के और एंटरटेनिंग रूप में पेश करने की कोशिश की थी. उनका मकसद किसी को अनकंफर्टेबल महसूस कराना नहीं था. हालांकि, फिल्म देखने के बाद जिस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, उसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया.

    निर्देशक बोले- आगे से वह सीन्स पर देंगे ज्यादा ध्यान
    बुच्ची बाबू सना ने माना कि दर्शकों की भावनाओं और उनकी चिंताओं को समझना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि आगे ऐसी कहानियों और रिश्तों को स्क्रीन पर दिखाते समय ज्यादा संवेदनशीलता बरती जाएगी. साथ ही महिला किरदारों को और बेहतर और मजबूत तरीके से पेश करने पर भी फोकस किया जाएगा.

    कहां से शुरू हुआ विवाद
    दरअसल, विवाद की सबसे बड़ी वजह फिल्म में अचियम्मा और पेड्डी के बीच दिखाया गया रोमांस है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि अचियम्मा को एक मजबूत और स्वतंत्र लड़की की तरह दिखाने के बजाय सिर्फ एक “लव इंटरेस्ट” बनाकर पेश किया गया है. लोगों का आरोप है कि फिल्म की शुरुआत से ही कैमरा उनके बॉडी पार्ट्स, लुक्स और ग्लैमर पर फोकस कर रहा है.

    पेड्डी के बारे में
    फिल्म की कहानी पेड्डी नाम के एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खेल के माध्यम से अपने गांव को पहचान दिलाने का सपना देखता है. आंध्र प्रदेश के विजयनगरम क्षेत्र की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म पहचान, महत्वाकांक्षा और सामुदायिक गौरव जैसे विषयों को सामने लाती है. राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा फिल्म में शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, जबकि ईशान सक्सेना ने आईवीवाई एंटरटेनमेंट के तहत सह-निर्माता की जिम्मेदारी संभाली है. फिल्म को मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है.

  • अभिषेक पर हमले के बाद बंगाल में बवाल, अस्पताल पर दबाव और ऑडियो लीक से गरमाई राजनीति

    अभिषेक पर हमले के बाद बंगाल में बवाल, अस्पताल पर दबाव और ऑडियो लीक से गरमाई राजनीति

    कोलकाता

    तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में राजनीति तेज होती जा रही है। अभिषेक को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान ममता बनर्जी का हॉस्पिटल सीईओ को धमकाते हुए एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस क्लिप के वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। वायरल रिकॉर्डिंग में, ममता बनर्जी कथित तौर पर बेले व्यू अस्पताल के सीईओ प्रदीप टंडन पर जमकर बरस रही हैं,उन पर गलत काम करने का आरोप लगा रही हैं और उन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रही हैं।

    दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में अभिषेक पर हुए हमले के बाद उन्हें बेले व्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ममता का आरोप है कि हॉस्पिटल ने अभिषेक की चोटों को कम करके दिखाया। इतना ही नहीं सरकार के निर्देश पर उन्होंने अभिषेक बनर्जी को भर्ती करने से भी इनकार कर दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक वायरल ऑडियो क्लिप में ममता बनर्जी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “माफ कीजिए मिस्टर टंडन, आपने गलत काम किया है।”

    ममता बनर्जी आगे कहती हैं, "याद रखिए कि हमने आपकी कितनी मदद की है। भगवान आपको माफ नहीं करेंगे। आप लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। हर कोई आपके अहंकार को याद रखेगा। आप अस्पताल चला रहे हैं और भाजपा सत्ता में है। कल, अगर केंद्र सरकार नहीं रही, तो हम इसका ख्याल रखेंगे।"

    गौरतलब है कि ममता बनर्जी का यह वीडियो ऐसे समय में लीक हुआ है, जब बंगाल के भाईपो (बंगाली में भतीजा) पर सोनारपुर में हमला हुआ था। चुनावी हिंसा में मारे गए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार वालों से मिलने के लिए पहुंचे अभिषेक के सामने लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाए। इसके बाद उन पर अंडे और पत्थर फेंके गए। सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में ही अभिषेक के साथ मारपीट कर दी गई। इतना ही नहीं उनकी शर्ट को भी फाड़ डाला गया। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अभिषेक के सुरक्षाकर्मी उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित निकालते हुए दिख रहे हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम के बाद अभिषेक बनर्जी ने हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के ऊपर लगाया। उन्होंने कहा, "यह सब भाजपा की किया हआ है। यह इनका लोकतंत्र है। अभी सत्ता में आए 6 महीने नहीं हुए हैं। यह कानून व्यवस्था है। मेरी सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने घटनाक्रम से पहले ही अपने अधिकारियों को सूचित कर दिया था लेकिन इसके बाद भी कोई अतिरिक्त फोर्स नहीं भेजी गई।"

    इस घटना के बाद अभिषेक कार्यकर्ता के घर गए और फिर वहां से उन्हें कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से उन्हें बैले व्यू हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सामने आईं और उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और एक पुलिस अधिकारी ने अस्पताल को फोन करके अभिषेक को जल्द से जल्द डिस्चार्ज करने के लिए दबाव डाला है। ममता ने कहा कि अभिषेक की चोटें गंभीर हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें भर्ती नहीं करने दिया गया।

    बता दें, इस मामले में बंगाल पुलिस ने अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान के वीडियो और लोगों से पूछताछ के आधार पर 5 संदिग्ध लोगों को अभिषेक बनर्जी पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

  • मोमिना इकबाल विवादों में घिरीं, पाक नेता साकिब खान ने 10 करोड़ के गिफ्ट वापस मांगे

    मोमिना इकबाल विवादों में घिरीं, पाक नेता साकिब खान ने 10 करोड़ के गिफ्ट वापस मांगे

    मोमिना इकबाल पाकिस्तानी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं. 33 साल की मोमिना की खूबसूरती पर फैंस मर मिटते हैं. एक्ट्रेस के दिलकश अंदाज पर पाकिस्तानी नेता साकिब खान चधर भी अपना दिल हार बैठे थे. दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें थीं. मगर शादी से पहले उनका रिश्ता धोखे और फरेब में फंसकर खत्म हो गया.

    मोमिना पर Pak नेता ने लगाए आरोप
    एक्ट्रेस मोमिना इकबाल और साकिब खान चधर कभी प्यार में थे. मगर अब उनके बीच का प्यार नफरत में बदल चुका है. साकिब ने मोमिना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और रिश्ता टूटने पर एक्ट्रेस से करोड़ों के तोहफे वापिस मांगे हैं.

    साकिब ने अपने बयान में कहा है कि वो मोमिना इकबाल को बिल्कुल भी परेशान नहीं कर रहे हैं. वो सिर्फ उनसे अपने कीमती तोहफे वापस मांग रहे हैं, क्योंकि अब वो किसी और से शादी कर रही हैं और उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है. एमपीए ने यह आरोप भी लगाया कि मोमिना के होने वाले नए पति ने उन्हें धमकी दी थी और उन्होंने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया है.

    मोमिना और इकबाल के बीच छिड़े विवाद पर अब पाकिस्तानी सिनेमैटोग्राफर इरशाद भट्टी ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एमपीए साकिब के वकील मियां अली अशफाक ने उन्हें बताया है कि साकिब ने मोमिना को एक फॉर्च्यूनर (Fortuner) और एक होंडा सिविक (Honda Civic) कार तोहफे में दी थी. उस फॉर्च्यूनर का इस्तेमाल अब मोमिना की मां करती हैं.

    इसके अलावा 84 लाख रुपये की एक घड़ी और अन्य लग्जरी चीजें भी गिफ्ट में दी थीं. इन सभी तोहफों की कुल कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है, जिसे साकिब अब वापस मांग रहे हैं.

    मोमिना ने गुपचुप रचाई शादी
    मगर इस पूरे विवाद के बीच मोमिना इकबाल ने हमजा हबीब से गुपचुप शादी रचा ली है. शादी की खबर को खुद हमजा हबीब ने कंफर्म किया. उन्होंने मीडिया संग बातचीत में कहा कि दोनों ने सादगी से निकाह कर लिया है. उनकी ये अरेंज मैरिज है. अब वो कानूनी तौर पर खुद को मोमिना का पति मानते हैं.

    वहीं, नेता साकिब संग रिश्ते के विवाद पर एक्ट्रेस मोमिना इकबाल ने चुप्पी साधी हुई है. हालांकि, कुछ समय पहले मोमिना इकबाल ने बिना किसी का नाम लिए अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) का एक एमपीए (MPA) उन्हें धमकियां दे रहा है और उनकी शादी को खराब करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने सरकार से इस पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था.

    बाद में इस एमपीए की पहचान साकिब के रूप में हुई. उन्होंने मोमिना इकबाल संग रिलेशनशिप में होने का दावा किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि एक्ट्रेस ने उनसे करोड़ों के तोहफे लिए थे. अब कौन कितना सच बोल रहा है और कितना झूठ…इसका खुलासा भी जल्द हो जाएगा. लेकिन फिलहाल दोनों के रिश्ते का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.