Tag: CM Sai

  • रायपुर से सरगुजा तक CM साय का व्यस्त कार्यक्रम, कैंसर कॉन्क्लेव से अग्र महाकुंभ तक होंगे शामिल

    रायपुर से सरगुजा तक CM साय का व्यस्त कार्यक्रम, कैंसर कॉन्क्लेव से अग्र महाकुंभ तक होंगे शामिल

    रायपुर.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 सितंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 20वें रोजगार मेले से जुड़ेंगे. इस अवसर पर वे देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों व संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करेंगे.

    रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार साइंस कॉलेज परिसर जीई रोड में किया जाएगा. कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से 125 अभ्यर्थी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहेंगे। रायपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे.

    PM मोदी रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू
    रायपुर.
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और सरगुजा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे रायपुर स्थित एक निजी रिजॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वे 4th Annual BMC छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे. यहां से 1:40 बजे एक निजी होटल में आयोजित अग्र महाकुंभ 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 3:40 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 3:55 बजे सूरजपुर के बिश्रामपुर स्थित अयप्पा ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद शाम 4:10 बजे बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री शाम 5:55 बजे वापस रायपुर लौटेंगे.

  • CGPSC घोटाले में ADM पर शिकंजा, CM विष्णुदेव साय बोले- ‘किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा’

    CGPSC घोटाले में ADM पर शिकंजा, CM विष्णुदेव साय बोले- ‘किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा’

    रायपुर.

    बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में ईडी ने एडीएम चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में उन्हें कोर्ट ने 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एडीएम की गिरफ्तारी पर रविवार (13 सितंबर) को बड़ा बयान दिया.

    सीएम साय ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी सरकार में कोई भी अपराध करता है तो उसकी जांच होगी और उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. किसी को बख्शा नहीं जाएगा. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को पूछताछ के बाद गिरफ्तारी कर लिया गया. ईडी ने एडीएम को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया. कोर्ट में ईडी ने उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बरघोरिया के बीच वाट्सएप चैट मिलने का हवाला दिया गया. अदालत ने उन्हें 6 दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया है. 

    भारत को BRICS की मेजबानी का सौभाग्य मिला : CM साय
    18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्ष जुटे हैं. इस बार भारत को ब्रिक्स समिट की मेजबानी करने का सौभाग्य मिला है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं. 

  • 10 साल से बिस्तर पर पड़े शशिकांत को CM साय की मदद का भरोसा, इलाज की जगी उम्मीद

    10 साल से बिस्तर पर पड़े शशिकांत को CM साय की मदद का भरोसा, इलाज की जगी उम्मीद

    धमतरी.

    10 साल से बिस्तर पर जिंदगी गुजार रहे शशिकांत भरत के लिए अब इलाज की नई उम्मीद जगी है। उनकी परेशानी जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंची, तो सीएम ने खुद फोन पर शशिकांत से बात कर बेहतर इलाज का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री की पहल के बाद जिला प्रशासन ने शशिकांत को बेहतर उपचार के लिए एम्स भेजा है।

    सड़क हादसे में रीढ़ की हड्डी में आई थी गंभीर चोट
    दरअसल, धमतरी के नगरी वनांचल निवासी शशिकांत भरत करीब 10 साल पहले सड़क हादसे का शिकार हुए थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद वह पूरी तरह से लकवाग्रस्त हो गए थे। इसके बाद से शशिकांत कई वर्षों से बिस्तर पर ही जिंदगी गुजार रहे हैं। लंबे समय से इलाज की जरूरत के बीच उन्होंने मदद के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाई।

    शशिकांत की परेशानी की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद सीएम साय ने उनसे फोन पर बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शशिकांत को बेहतर इलाज का वादा किया। मुख्यमंत्री की पहल के बाद जिला प्रशासन ने उनके उपचार की जिम्मेदारी लेते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स भेजा है। अब शशिकांत को बेहतर उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से उन्हें 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई है।

    शशिकांत ने वीडियो जारी कर जताया आभार
    शशिकांत ने खुद वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री की पहल और प्रशासन की मदद की जानकारी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही जिला प्रशासन का आभार जताया। लंबे समय बाद बेहतर इलाज की उम्मीद मिलने से शशिकांत और उनके परिवार में भी उम्मीद जगी है।

  • छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय आज देखेंगे ‘हनुमान अंश’, फिल्म से जुड़ा खास कार्यक्रम

    छत्तीसगढ़ CM विष्णु देव साय आज देखेंगे ‘हनुमान अंश’, फिल्म से जुड़ा खास कार्यक्रम

    रायपुर.

    7 अगस्त को एक फिल्म रिलीज हुई 'हनुमान अंश' जिसने देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर कई धुरंधरों को पछाड़ दिया, क्योंकि इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर डाली. फिल्म की इतना चर्चा हो रही है कि अब छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी फिल्म हनुमान अंश देखने जा रहे हैं.

    वो आज शाम को एक निजी मॉल में फिल्म देखेंगे, उनके मंत्री भी इस फिल्म को देखने जाएंगे. महज 2 करोड़ बजट मे बनी ये फिल्म कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि शायद वो इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दें. 

    सीएम योगी से मिली हनुमान अंश की टीम 
    फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने हाल ही में लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विशेष मुलाकात की. इस प्रतिनिधिमंडल में फिल्म के निर्माता, लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, मुख्य अभिनेता शोभिनव और फिल्म से जुड़े अन्य प्रमुख कलाकार एवं टीम सदस्य शामिल थे. मुलाकात के दौरान विशाल चतुर्वेदी और शोभिनव ने मुख्यमंत्री को फिल्म की विषयवस्तु और उसकी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

    उन्होंने बताया कि 'हनुमान अंश' श्रद्धेय संत बाबा नीम करोली के जीवन, उनकी आध्यात्मिक साधना और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अटूट भक्ति को केंद्र में रखकर बनाई गई है. मुख्यमंत्री योगी ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की और पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं. विचारों के इस सकारात्मक आदान-प्रदान और आत्मीय बातचीत ने इस मुलाकात को कलाकारों और निर्माताओं के लिए एक यादगार अनुभव बना दिया.

  • छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनेगा पोला पर्व, CM विष्णुदेव साय की कार्यक्रमों में होगी शिरकत

    छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनेगा पोला पर्व, CM विष्णुदेव साय की कार्यक्रमों में होगी शिरकत

    रायपुर.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पोला पर्व के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे रायपुर से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे ग्राम मडियापार में आयोजित पोरा महोत्सव-2026 में शामिल होंगे।

    कार्यक्रम के बाद 3.45 बजे भिलाई के रिसाली सेक्टर के लिए रवाना होंगे। यहां मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित पोला उत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5.45 बजे तक रायपुर लौटेंगे।

    सक्ती में होगा ग्रामीण विकास का बड़ा आयोजन
    रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जेठा में 11 सितंबर को ग्रामीण विकास को लेकर बड़ा आयोजन होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2 लाख परिवारों को पक्के घर की सौगात देते हुए गृह प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही आवास योजना में एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन प्रणाली की शुरुआत होगी। इस दौरान नदियों और जलधाराओं के पुनर्जीवन के लिए ‘धार अपार अभियान’ शुरू किया जाएगा।

    ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के लिए 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर भी शुरू होंगे। कार्यक्रम में लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और रानी मिस्त्री को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 5 पंचायतों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान होगा। कार्यक्रम के दौरान 122 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन-शिलान्यास किया जाएगा। आयोजन में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और पंचायत प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहेंगे।

  • झीरम घाटी मामले में सियासत तेज, CM साय ने भूपेश बघेल से पूछा- ‘मुख्यमंत्री रहते क्या किया?’

    झीरम घाटी मामले में सियासत तेज, CM साय ने भूपेश बघेल से पूछा- ‘मुख्यमंत्री रहते क्या किया?’

    रायपुर.

    झीरम घाटी कांड में एनआईए की जांच पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सवाल उठाए जाने पर सीएम साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल 5 साल मुख्यमंत्री रहे. उस दौरान झीरम का प्रमाण जेब में लेकर घूमने की बात करते थे. वे सिर्फ बोलते रह गए, उन्हें मुख्यमंत्री रहते कुछ करना था.

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि झीरम घाटी में कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं को खोया. भूपेश बघेल को चिंता होती तो 5 साल में कुछ ना कुछ करते. वहीं सशस्त्र माओवाद समाप्त होने के बाद नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के सवाल पर कहा कि इसके लिए कमेटी समीक्षा करती है. किसी की भी सुरक्षा के लिए जो आवश्यकता होती है, उसे कमेटी की सिफारिश पर मुहैया कराया जाता है.

    एनआईए जांच पर उठाए सवाल
    बता दें कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने बस्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला आने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने NIA की जांच पर सवाल उठाए चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि न तो एफआईआर में नामजद लोगों से पूछताछ नहीं की गई और न ही मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए. उन्होंने घटना के षड्यंत्रकारियों तक पहुंचने की दिशा में जांच नहीं होने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने भी मामले की आगे जांच के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिससे लगता है कि भाजपा मामले को दबाना चाहती है.

  • बलरामपुर-जशपुर दौरे से पहले CM साय का बड़ा बयान, कांग्रेस पर आदिवासियों की अनदेखी का आरोप

    बलरामपुर-जशपुर दौरे से पहले CM साय का बड़ा बयान, कांग्रेस पर आदिवासियों की अनदेखी का आरोप

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की बैठक को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है. अगर वास्तव में किसी ने जनजाति समाज की चिंता की है, तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने की है.

    मुख्यमंत्री साय ने आदिवासियों के हित में भाजपा सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अनुसूचित जनजाति समाज के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया था. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति हैं. इस उपलब्धि ने पूरे जनजातीय समाज को गौरव और सम्मान दिलाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की लगभग सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदिवासी समाज को मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जनमन योजना शुरू की है. इसके तहत उनके गांवों तक सड़कें पहुंचाई जा रही है.

    राशन कार्ड समेत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. कांग्रेस कुछ भी कर ले, लेकिन जनजातीय समाज अब उसे पहचान चुका है और जनता उसके मुगालते में आने वाली नहीं है. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में फिर से पेपर लीक की घटना को लेकर मुख्यमंत्री साय ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

    BJP की मैराथॉन बैठकों पर बोले CM
    बीजेपी की जारी बैठकों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में बैठकें लगातार चलती रहती हैं.

    दो दिवसीय जशपुर दौरे पर रवाना हुए CM साय
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर-जशपुर दौरे के लिए रवाना हुए. अपने दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि वे दो दिन के जशपुर प्रवास पर रहेंगे और अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री पंडरीपानी में स्टेट बैंक की नई शाखा का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही महतारी वंदन योजना का भवन बनकर तैयार हो गया है, जिसका लोकार्पण किया जाएगा. दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा.

  • रक्षाबंधन पर भावुक पल! शहीद जवान की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कही दिल छू लेने वाली बात

    रक्षाबंधन पर भावुक पल! शहीद जवान की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कही दिल छू लेने वाली बात

    रायपुर.

    राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आज ‘स्नेह की डोर विष्णु भैया मोर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुनील सोनी और विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में शहीद वीर जवान युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। वहीं स्कूली बच्चियों ने सीआईएसएफ, बीएसएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 800 जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में मूकबधिर और दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं जिला प्रशासन की पांच योजनाओं और प्रोजेक्ट का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम को लेकर सीएम साय ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के बीच बहनों को राखी बांधते हुए देखना उनके लिए अद्भुत अनुभव है। भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई आजीवन रक्षा का वचन देते हैं।

    नक्सलवाद को समाप्त कर जवानों ने दिया बड़ा उपहार
    सीएम ने जवानों के साहस और पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान से देश नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नक्सलवाद को समाप्त कर जवानों ने बहनों को बहुत बड़ा उपहार दिया है। आज उन्हें शहीद युगल किशोर वर्मा की धर्मपत्नी माधुरी वर्मा के रूप में एक बहन मिली है। सीएम ने कहा, मेरी कोई सगी बहन नहीं है, हम सिर्फ भाई-भाई हैं, लेकिन आज मुझे सगी बहन से बढ़कर एक बहन मिली है।

    बस्तर संभाग में तेजी से होगा विकास : सीएम साय
    सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 6 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 13 लाख 85 हजार बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। महतारी वंदन योजना के तहत बहनों को हर महीने एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अगले महीने की किस्त को आज 31वीं किस्त के रूप में 68 लाख बहनों के खातों में 631 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे, ताकि वे अच्छे से रक्षाबंधन मना सकें। सीएम विष्णुदेव साय ने बहनों को वचन देते हुए कहा कि बस्तर में लंबे समय से विकास नहीं हो सका है, लेकिन अब बस्तर संभाग में तेजी से विकास किया जाएगा।

  • आज जशपुर में CM साय के कार्यक्रम, साथ ही होगी राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा

    आज जशपुर में CM साय के कार्यक्रम, साथ ही होगी राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा

    रायपुर.

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे. इससे पहले दोपहर 12:30 बजे वे रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित एक निजी अस्पताल में कैंसर केयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर 2:40 बजे मुख्यमंत्री रायपुर से जशपुर जिले के बगिया के लिए रवाना होंगे.

    राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा आज
    रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने 16 अगस्त रविवार को राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2026 का आयोजन किया है. यह परीक्षा दो पाली में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 11.30 बजे तक (जनरल स्टडीज) और दूसरे पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे शाम 4.30 बजे (अभियांत्रिकी, सिविल, मैकेनिकल, इलेट्रिरकल) तक होगी. परीक्षा को लेकर परीक्षा नियंत्रक ने शुक्रवार को बताया कि गत 5 अगस्त 2026 को प्रवेश पत्र जारी किया गया है. आयोग ने किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेशपत्र जारी नहीं किया है. परीक्षा का आयोजन पांच संभाग रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा और दुर्ग में किया जाएगा.

    TiE Raipur Founders Monsoon Retreat 2026 का आयोजन
    धमतरी. छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप एवं उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से 16 अगस्त 2026 को TiE Raipur Founders Monsoon Retreat 2026 का आयोजन किया जाएगा. सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले इस रिट्रीट में स्टार्टअप संस्थापकों के लिए नेटवर्किंग, एडवेंचर और मनोरंजक गतिविधियां, लर्निंग सेशन और फाउंडर कन्वर्सेशन आयोजित किए जाएंगे. प्रकृति के बीच होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य संस्थापकों को नए विचारों, अनुभवों और आपसी संवाद के लिए मंच देना है. “Escape. Explore. Evolve.” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा.

    रायपुर में देशभक्ति गीतों की सजेगी महफिल
    रायपुर. शहर में आज जिये-सिंध म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सदाबहार हिंदी और देशभक्ति गीतों से सजी संगीतमय शाम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम शाम 6 बजे से होटल महाराव इन में होगा, जिसमें गायक कलाकार हिंदी और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देंगे. आयोजकों ने संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

  • CM साय ने राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा ₹5 करोड़ का चेक, असम बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी मदद

    CM साय ने राज्यपाल रमेन डेका को सौंपा ₹5 करोड़ का चेक, असम बाढ़ पीड़ितों को मिलेगी मदद

    रायपुर.

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा। यह सहायता राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर रहेंगे।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।