Tag: CM Sai

  • छत्तीसगढ़ में आएगा ₹43,600 करोड़ का विदेशी निवेश! सिंगापुर से लौटे CM साय ने बताई पूरी योजना

    छत्तीसगढ़ में आएगा ₹43,600 करोड़ का विदेशी निवेश! सिंगापुर से लौटे CM साय ने बताई पूरी योजना

    रायपुर.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर के तीन दिवसीय दौरे के बाद छत्तीसगढ़ लौट आए हैं. मुख्यमंत्री 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर थे. रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान अपने दौरे की जानकारी साझा की.

    उन्होंने बताया कि सिंगापुर में आयोजित इंडिया ग्रोथ फोरम 2026 कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने रखा गया. इस दौरान प्रदेश में निवेश के लिए 43 हजार 600 करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं. मुख्यमंत्री साय ने बताया कि सिंगापुर के उद्योग जगत से जुड़े कई प्रतिनिधियों के साथ चर्चा हुई और उन्हें छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया गया. उन्होंने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में रोजगार और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

    एनर्जी सेक्टर में सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव
    मीडिया से चर्चा में सीएम साय ने कहा कि सिंगापुर दौरे के दौरान एनर्जी कैपिटल ग्लोबल की ओर से 41 हजार 750 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है. वहीं एग्री बिजनेस वैल्यू इंटरनेशनल कंपनी ने करीब 350 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है. इसके अलावा सन स्ट्रीम ग्रीन एनर्जी की ओर से सोलर सेक्टर में करीब 1,500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है. कंपनी बैटरी स्टोरेज और उससे जुड़े कंपोनेंट के क्षेत्र में काम करेगी.

    IT एजुकेशन सर्विस से भी हुआ MOU
    मुख्यमंत्री साय ने बताया कि IT एजुकेशन सर्विस के साथ भी MOU हुआ है. उन्होंने संस्था के IT परिसर का भ्रमण किया, जो विश्व प्रसिद्ध कौशल विकास मॉडल है. निवेश प्रस्तावों के प्रदेश में धरातल पर उतरने को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार जो भी MOU कर रही है, उसे पूरी जांच-परख के बाद कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इन समझौतों और प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा और इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा.

    सेवा ज्योति कार्यक्रम को लेकर भी बोले CM साय
    मुख्यमंत्री साय ने बीजेपी के सेवा ज्योति कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाली थी. इसी अवसर को लेकर देशभर में 13 तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें से एक सेवा ज्योति कार्यक्रम भी है. प्रधानमंत्री आज देशवासियों को संबोधित करेंगे, जिसे सभी जिला मुख्यालयों में सुनेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को देशवासियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दिया था. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के तहत सेवा के क्षेत्र में जो ज्योति जलाई है, उसे आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा.

  • SING FORUM में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं पर CM साय ने की चर्चा, निवेशकों को दिया सहयोग का भरोसा

    SING FORUM में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं पर CM साय ने की चर्चा, निवेशकों को दिया सहयोग का भरोसा

    रायपुर.

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद किया और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने राज्य की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों और निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया.

    साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब खनिज और पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक, नवाचार और वैश्विक निवेश के लिए भी तेजी से उभर रहा है. सरकार संसाधनों और आधुनिक तकनीक के समन्वय से राज्य को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि सिंगापुर की तकनीकी दक्षता और शहरी विकास का अनुभव छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता के साथ मिलकर नई विकास संभावनाएं खोल सकता है. राज्य सरकार निवेशकों को अनुकूल नीतिगत वातावरण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

    बैठक में टेक्नोलॉजी एंव प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर, लॉजिस्टिक्स, ग्रीन एनर्जी, औद्योगिक अधोसंरचना और शहरी विकास के क्षेत्रों में संभावित सहयोग पर चर्चा हुई. साय ने कहा कि छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से निवेश के साथ रोजगार, कौशल विकास और तकनीकी हस्तांतरण को भी बढ़ावा मिलेगा.

  • वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की नई पहचान, SING Forum 2026 में CM साय बताएंगे विकास की संभावनाएं

    वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की नई पहचान, SING Forum 2026 में CM साय बताएंगे विकास की संभावनाएं

    रायपुर/सिंगापुर.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा दिन है. सिंगापुर में SING Forum 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें CM साय अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और विकास की संभावनाओं को सामने रखेंगे.

    इस दौरान वे निवेशकों को प्रदेश की नई उद्योग नीति की जानकारी देंगे. वहीं, CEO राउंडटेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ निवेश और औद्योगिक संभावनाओं पर चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर दौरे का आज रविवार को दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री सिंगापुर में आयोजित सिंग फ़ोरम 2026 में छत्तीसगढ़ के विकास, निवेश और औद्योगिक संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

    मुख्यमंत्री निवेशकों को राज्य की नई उद्योग नीति की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ में उपलब्ध निवेश के अवसरों से अवगत कराएंगे। साथ ही, प्रस्तावित सीईओ राउंडटेबल बैठक में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में निवेश की संभावनाओं तथा औद्योगिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। राज्य सरकार का उद्देश्य इस दौरे के माध्यम से वैश्विक निवेशकों को छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमताओं से परिचित कराना तथा प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

  • CM साय की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, कई अहम विषयों पर मंथन

    CM साय की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, कई अहम विषयों पर मंथन

    नई दिल्ली/रायपुर.

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। नितिन नवीन जनवरी 2026 से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

    मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन से जुड़ी पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों और रोजगार के अवसरों से जुड़े प्रयासों की प्रगति से भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।

    बस्तर के विकास पर भी हुई चर्चा
    मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। प्रदेश में जनहित से जुड़ी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।

    संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श
    मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के विकास के साथ-साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री साय और नितिन नवीन के बीच हुई इस मुलाकात में प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं तथा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री साय की उनसे मुलाकात पहले भी हो चुकी है। अप्रैल 2026 में भी दोनों नेताओं की नई दिल्ली में मुलाकात की रिपोर्ट सामने आई थी।

  • बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे CM साय, राहत शिविरों का निरीक्षण कर ली जानकारी

    बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे CM साय, राहत शिविरों का निरीक्षण कर ली जानकारी

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सुकमा और बस्तर के कई गांवों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

    स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत केंद्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और जिला प्रशासन से बाढ़ की स्थिति व राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की सुरक्षा के साथ भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

  • किसानों को राहत का भरोसा, CM साय बोले- फसल नुकसान का सर्वे कर देंगे मुआवजा

    किसानों को राहत का भरोसा, CM साय बोले- फसल नुकसान का सर्वे कर देंगे मुआवजा

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बनी बाढ़ की स्थिति से कई जगहों पर हुए फसल नुकसान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को बड़ा दिलाया दिया है. उन्होंने कहा कि फसल नुकसान का सर्वे होगा. हम स्वयं आकलन करने जा रहे हैं. आकलन के बाद मुआवजा दिया जाएगा.

    सुकमा के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बारिश की कारण कई जगह पर बाढ़ की स्थिति बनी है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करने जा रहे हैं. फसल, मकान का नुकसान हुआ है. पीड़ित लोगों से मुलाकात करेंगे. वहीं सिंगापुर दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि नई उद्योग नीति आने के बाद देश-विदेश में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जा रहा है. इस कड़ी में 4, 5 और 6 अक्टूबर को सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे. पिछले तीन दिन में हुई बारिश, अंधड़ से धान फसल को नुकसान हुआ है। जिले के सभी ब्लॉक में अच्छी बारिश होने से कहीं खेतों मंे फसल झुकी हुई है तो कहीं पानी में डूबी हुई है। फिलहाल राजस्व विभाग व पीएम फसल बीमा योजना के अधिकृत इंश्योरेंस कंपनी की ओर से सर्वे शुरु नहीं हो पाया है। बालोद से बघमरा, ओरमा, मेड़की, खरथुली, भोथली मार्ग किनारे कई खेतों में धान की फसल झुकी हुई है। इसी तरह डौंडीलोहारा से मालीघोरी, दुधली से पाररास, जुंगेरा, तरौद, लाटाबोड़, सिकोसा, गुंडरदेही क्षेत्र में भी ऐसी स्थिति है।
    अभी सर्वे नहीं हो पाया है, इस वजह से कितने एकड़ में लगी फसल को कितना नुकसान हुआ है, यह स्पष्ट नहीं है। किसान गजेंद्र सार्वा, नारायण साहू, पीयूष साहू, दिलीप साहू, लोकेंद्र हिरवानी ने बताया कि अब तक नुकसान का आंकलन करने सर्वे करने खेतों में कोई नहीं पहुंचे है। राजस्व व कृषि विभाग के अनुसार फसल को 33% से कम नुकसान होने पर आरबीसी 6-4 के तहत प्रभावित किसानों को राज्य शासन की ओर से सहायता राशि नहीं मिलती। 33% या इससे ज्यादा नुकसान होने की स्थिति में सहायता राशि देने का प्रावधान है। सर्वे कर रिपोर्ट जल्द भेजी जाए।

    कृषि विभाग के मुताबिक 1.5 लाख में से सिर्फ 2670 किसानों को लाभ पीएम फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन करवाने के बावजूद मुआवजा मिलने की गारंटी नहीं रहती। एक साल पहले पंजीकृत किसानों में से सिर्फ 2.53% किसानों को मुआवजा सहायता राशि मिल पाया था। कृषि विभाग के अनुसार एक साल पहले खरीफ सीजन में प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत सिर्फ 2 हजार 670 और रबी सीजन में 3 हजार 412 किसानों को पीएम बीमा योजना के तहत मुआवजा राशि मिला था। जबकि खरीफ सीजन में एक लाख 5 हजार 867 किसानों ने पंजीयन कराया था। वहीं रबी सीजन में 11 हजार 591 किसानों ने पंजीयन कराया था। इस साल खरीफ सीजन में एक लाख से ज्यादा किसानों ने पंजीयन कराया है। जानिए, रबी की तुलना में खरीफ में 10 गुना किसान पंजीयन कराते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत हर साल खरीफ सीजन में औसतन 10-11 करोड़ रुपए प्रीमियम राशि जमा कर जिले के लगभग एक साल किसान पंजीयन करवाते है।

    अधिकांश किसान धान के लिए पंजीयन कराने विभागीय प्रक्रिया पूरी करते है लेकिन रबी सीजन में धान का पंजीयन नहीं होने की वजह से स्थिति दूसरी रहती है। खरीफ की तुलना में रबी में 10 गुना कम किसान ही पंजीयन करवाते है। नुकसान होने की स्थिति में फसल कटाई प्रयोग के आधार पर सहायता राशि उपलब्ध कराने की बातें विभागीय अफसर कह रहे है। प्राकृतिक विपदा के कारण उपज में होने वाले नुकसान का आंकलन फसल कटाई प्रयोग से किया जाता है। बीमा कराने वाले पंजीकृत किसान को ही मुआवजा देने का प्रावधान आरबीसी 6-4 के तहत शासन से राशि स्वीकृत होने के बाद प्रभावित किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराया जाता है। वहीं ऐसे किसान जो पीएम फसल बीमा योजना के तहत पंजीयन करवाए है और 33% से कम नुकसान हुआ है तो इंश्योरेंस कंपनी की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराया जाएगा। अपर कलेक्टर अजय किशोर ने बताया कि जिले में अच्छी बारिश हुई है लेकिन फिलहाल मेरी जानकारी में जिले में फसल नुकसान होने की अभी कोई सूचना नहीं मिली है। जहां नुकसान की सूचना मिलेगी, वहां पटवारी, आरआई जाकर सर्वे करेंगे। नुकसान की स्थिति में किसानों को नियमानुसार मुआवजा, सहायता राशि मिलेगी।

  • राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे CM साय, तैयारियां तेज

    राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे CM साय, तैयारियां तेज

    रायपुर.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। CM साय सुबह 11:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे, जहां आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    इसके बाद दोपहर 2 बजे से आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित Statescon 2026 – Building Viksit Chhattisgarh कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

    बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल और खाद्य सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में व्यापक कार्य हुए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रभावी बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचाने की मजबूत व्यवस्था विकसित की गई, जिसके कारण डॉ. रमन सिंह को प्रदेश में ‘चाउंर वाले बाबा’ के नाम से भी पहचान मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही हैं। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।

  • आज रायगढ़ जाएंगे CM साय, आयुर्वेद सम्मेलन में करेंगे शिरकत

    आज रायगढ़ जाएंगे CM साय, आयुर्वेद सम्मेलन में करेंगे शिरकत

    रायपुर.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और रायगढ़ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रायपुर में आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन में शामिल होंगे.

    इसके बाद दोपहर 12:40 बजे से 1:40 बजे तक बिरगांव में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री साय दोपहर 3 बजे दो दिवसीय रायगढ़ दौरे के लिए रवाना होंगे. रायगढ़ में वे भाषा शिक्षण कार्यक्रम और रात में चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम रायगढ़ के सर्किट हाउस में होगा.

    24 सितंबर को सीएम साय रायगढ़ में सेवा संकल्प सेवादान और वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही घाट विकास परियोजना का शिलान्यास करेंगे. सुबह करीब 11:35 बजे तक वह रायपुर लौट आएंगे.

  • CM साय आज  राज्यपाल से भेंट के बाद करेंगे वापसी

    CM साय आज राज्यपाल से भेंट के बाद करेंगे वापसी

    रायपुर.

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 21 सितंबर 2026, सोमवार के दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे आज ओडिशा और छत्तीसगढ़ में विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

    कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह पुरी से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे और इसके बाद रायपुर लौटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह पुरी स्थित होटल मायफेयर से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद लोक भवन, भुवनेश्वर पहुंचेंगे।

    ओडिशा के राज्यपाल से होगी मुलाकात
    मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुबह  लोक भवन, भुवनेश्वर में ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात निर्धारित है। इसके बाद वे लोक भवन से रवाना होंगे।

    नीलकंठ नगर में रहेगा रिजर्व समय
    कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नीलकंठ नगर, भुवनेश्वर पहुंचेंगे। यहां 11:05 बजे से 11:30 बजे तक रिजर्व समय रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री 11:30 बजे कार से नीलकंठ नगर से रवाना होंगे।

    दोपहर में रायपुर के लिए होंगे रवाना
    मुख्यमंत्री करीब 11:40 बजे भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-6522 से भुवनेश्वर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

    1:25 बजे रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम
    निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री की दोपहर 1:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचने की समय-सारिणी है। एयरपोर्ट से वे 1:35 बजे कार द्वारा रवाना होंगे।

    सीएम हाउस में रहेगा रिजर्व समय
    कार्यक्रम के अंतिम हिस्से के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:55 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे, जहां आगे के लिए रिजर्व समय निर्धारित किया गया है।

  • CM साय का ओडिशा दौरा आज से, लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम

    CM साय का ओडिशा दौरा आज से, लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार 20 सितंबर को ओडिशा दौरे पर रहेंगे। सीएम के जारी कार्यक्रम के अनुसार उनका पूरा दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में बीतेगा। मुख्यमंत्री रायपुर से भुवनेश्वर पहुंचेंगे।

    यहां वे प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगे और श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    सुबह रायपुर से शुरू होगा सीएम का दौरा
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 9:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार के जरिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। करीब 10:10 बजे वे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10:40 बजे इंडिगो की फ्लाइट से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे। करीब 11:45 बजे मुख्यमंत्री भुवनेश्वर के बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे कार के जरिए लोक भवन मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। यहां दोपहर 1:30 बजे तक उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।

    भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर में करेंगे पूजा
    कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे भुवनेश्वर के प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे भगवान लिंगराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर में कुछ समय रुकने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे पुरी के लिए रवाना होंगे।

    पुरी पहुंचकर जगन्नाथ मंदिर में दर्शन
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर करीब 3:30 बजे पुरी पहुंचेंगे। यहां मायफेयर होटल में उनका कुछ समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद शाम 4:40 बजे वे भगवान जगन्नाथ मंदिर जाएंगे। जगन्नाथ मंदिर में मुख्यमंत्री दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। करीब 5:15 बजे वे मंदिर से निकलकर वापस होटल के लिए रवाना होंगे।

    श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में होंगे शामिल
    शाम 5:25 बजे मुख्यमंत्री पुरी के होटल रुमानी पहुंचेंगे। यहां गोपाल बल्लभ रोड स्थित श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात में पुरी के मायफेयर होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन के कार्यक्रम के अनुसार उनका आगे का दौरा जारी रहेगा।