छात्रों की चिंता हुई दूर, बिहार में 4 लाख तक शिक्षा ऋण की सुविधा पहले जैसी जारी रहेगी

पटना
 बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों के बीच छात्रों और अभिभावकों के बीच बनी संशय की स्थिति को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है

उन्होंने कहा है कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मिलने वाली 4 लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण की सुविधा आगे भी पूर्ववत जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के मन में किसी भी प्रकार का संशय नहीं रहना चाहिए।

4 लाख तक का लोन जारी रहेगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को 4 लाख रुपये तक का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मिल रहा है और यह सुविधा आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना को लेकर छात्रों या अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण किसी छात्र की उच्च शिक्षा प्रभावित न हो।

'शिक्षा के रास्ते में आर्थिक संसाधन बाधा नहीं बनेंगे'
सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण बिहार के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से वंचित न होना पड़े।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा के रास्ते में आर्थिक संसाधन को कभी भी बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद योजना में बदलाव को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच बनी असमंजस की स्थिति दूर होने की उम्मीद है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *