Category: राज्य

  • हरियाणा में स्लीपर सेल की तलाश तेज, पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में मेवात बेल्ट से संदिग्ध युवक धरे गए

    हरियाणा में स्लीपर सेल की तलाश तेज, पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में मेवात बेल्ट से संदिग्ध युवक धरे गए

    पलवल

    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के तार मेवात से फिर जुड़ गए हैं। नूंह, हथीन, तावड़ु और पलवल से कई बार ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे। ताजा मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस और आईबी ने पाक के लिए जासूसी के शक में पलवल और मेवात से आठ युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों एजेंसियों का स्टाफ पाक जासूसी के कथित स्लीपर सेल की तलाश में जुटा है.

    युवकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को भी हथीन के गांव पावसर में पहुंचकर टीम ने हिरासत में लिए गए युवकों के घरों में जाकर जांच की। जांच गोपनीय ढंग से कई गई। बहीन थाना प्रभारी सुरेश कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक टीम में शामिल स्टाफ ने संबंधित युवकों की गतिविधियों की जानकारी ली। टीम के अन्य केंद्रीय एजेंसी के लोग भी शामिल रहे।

    2017 से जुड़े हैं तार
        सूत्रों के अनुसार, साल 2017 में एक संदिग्ध कश्मीर युवक हथीन के गांव पावसर आया था। उसने एक धर्मस्थल में शरण ली थी।
        इस दौरान उसके संपर्क में स्थानीय युवक आए और धीरे-धीरे नूंह जिले के कुछ युवक भी उसके नेटवर्स में जुए गए।
        बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति खुद को कश्मीरी बताता था और पावसर के अलावा मेवात के तावड़ू सहित अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रहा।
        आरोप है कि वह पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा था और क्षेत्र में अपना नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहा था।

    कुछ समय बाद वहां से चला गया
    सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध युवक कुछ समय बाद यहां से चला गया, लेकिन अपने बनाए संपर्कों के जरिए सक्रिय बना रहा। हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पावसर के चार युवकों को हिरासत में लिया, जिन्हें आगे पूछताछ के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया। अबतक कुल आठ युवकों से पूछताछ की जा चुकी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्होंने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संदिग्धों को एजेंसियों के हवाले किया है और आगे की जानकारी संबंधित एजेंसियां ही देगी।

    पहले भी सामने आ चुके हैं जासूसी के मामले
    पिछले वर्ष 28 सितंबर को क्राइम ब्रांच ने आलीमेव निवासी तौफीक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस पर भारतीय सूचनाएं पाकिस्तान दूतावास के एक अधिकारी तक पहुंचाने का आरोप था। उसने पाकिस्तानी की यात्रा भी की थी। इसके अलावा यूट्यूबर वसीम अकरम को भी कोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था, जो कथित तौर पर पाक दूतावास के कर्मचारी दानिश के संपर्क में था।

     

  • ओलों की सफेद चादर से फसलों को नुकसान, राजस्थान के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लुढ़का पारा

    ओलों की सफेद चादर से फसलों को नुकसान, राजस्थान के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लुढ़का पारा

    जयपुर
     राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। इसके चलते बारिश की लुका-छिपी बरकरार है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 6 अप्रैल से एक नया और शक्तिशाली वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के 13 जिलों में देखने को मिलेगा, यहां तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।
    ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी। राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी बदलाव को देखते हुए जिलों को दो श्रेणियों में बांटा है।
    4 जिलों में भारी बारिश और ओलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 9 जिलों में मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी के चलते यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस नए सिस्टम का प्रभाव 8 अप्रैल तक बना रह सकता है, जिससे जनजीवन और कृषि पर सीधा असर पड़ेगा।

    जानिए कैसा रहा बीते 24 घंटों का हाल
    शनिवार को भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहा। शाम होते ही जयपुर, अलवर, धौलपुर, कोटा और गंगानगर समेत कई जिलों में आसमान में घने बादल छा गए। सबसे अधिक बारिश उदयपुर के कोटड़ा क्षेत्र में सर्वाधिक 32 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं दौसा, बारां, बूंदी और टोंक में जमकर ओले गिरे। दौसा के नांगल में तो ओलों की वजह से जमीन पर सफेद चादर सी बिछ गई, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

    तापमान में भारी गिरावट
    लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण राजस्थान में समय से पहले गर्मी की लहर गायब हो गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। चित्तौड़गढ़ में पारा 35.2 डिग्री रहा, जबकि जयपुर, जोधपुर और बीकानेर जैसे शहरों में भी मौसम ठंडा बना हुआ है।

    क्यों बदल रहा है मौसम?
    मौसम विशेषज्ञों के लिए मार्च-अप्रैल में इतने सक्रिय सिस्टम का बनना चर्चा का विषय है। सामान्यतः इस समय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इतने प्रभावी नहीं होते, लेकिन इस बार उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में इनकी मजबूत स्थिति बनी हुई है। साथ ही, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने इस सिस्टम को और अधिक सक्रिय बना दिया है। हालांकि 5 अप्रैल को मामूली राहत मिल सकती है, लेकिन 6 अप्रैल से शुरू होने वाला नया दौर किसानों और आम जनता के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
    खुशेंद्र तिवारी

  • जेडीए की सख्त चेतावनी, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी एफआईआर, अवैध निर्माण मलबे में तब्दील

    जेडीए की सख्त चेतावनी, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी एफआईआर, अवैध निर्माण मलबे में तब्दील

    जयपुर
     प्रदेश की राजधानी जयपुर में जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है। यहां जयपुर शहर के बाहरी इलाकों में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर अवैध कॉलोनियां बसाने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ अपना रुख बेहद सख्त कर लिया है। 4 अप्रैल को जेडीए की प्रवर्तन शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन अवैध कॉलोनियों के निर्माण को जमींदोज कर दिया।

    जानिए कहां- कहां हुई कार्रवाई
    जेडीए दस्ते ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई की। प्रशासन ने सुमेल और जयसिंहपुरा खोर इलाकों में बनी अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर एक्शन लिया। इसमें सुमेल इलाके की कार्रवाई सबसे महत्वपूर्ण रही। यहां सुमेल क्षेत्र के राधा वल्लभनगर में अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। चौंकाने वाली बात यह है कि जेडीए यहां पहले भी दो बार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर चुका था। भूमाफियाओं के दुस्साहस देखिये कि तीसरी बार जेडीए की सख्ती को दरकिनार कर फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया, जिसे शनिवार को फिर मलबे में तब्दील कर दिया गया। इसके अलावा जयसिंहपुरा खोर के सांवरिया धाम और पूजा विहार में भी बुलडोजर गरजा। यहां जेडीए के स्वामित्व वाली करीब 8 बीघा बेशकीमती जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा था।

    जेडीए की चेतावनी, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
    जेडीए प्रवर्तन शाखा के आला अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी और कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की हर सूचना पर त्वरित एक्शन लिया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध निर्माण को केवल ध्वस्त नहीं किया जाएगा, बल्कि बार-बार कानून का उल्लंघन करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों को सस्ते प्लॉट या लुभावने विज्ञापनों के झांसे में ना आने की भी सलाह दी है।
     

  • पंजाब में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नई राहत, डिफाल्टरों को मिलेगी ब्याज और पेनल्टी में छूट

    पंजाब में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नई राहत, डिफाल्टरों को मिलेगी ब्याज और पेनल्टी में छूट

    लुधियाना.

    सरकार द्वारा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के डिफाल्टरों को एक बार फिर राहत दी गई है, जिसके तहत उन्हें बकाया किस्तों व एन.सी.एफ. पर ब्याज-पेनल्टी की छूट मिलेगी। इस संबंध में लोकल बॉडीज विभाग द्वारा नोटिफिकेशन के मुताबिक पिछले साल अप्रैल में वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी जारी की गई थी, जिसमें एक महीने की एक्सटेंशन देने का फैसला किया है।

    इसकी पुष्टि चेयरमैन तरसेम भिंडर ने की है। उन्होंने बताया कि लोग बकाया किस्तों व एन.सी.एफ. पर ब्याज-पैनल्टी की छूट का लाभ लेने के लिए 30 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। इन लोगों को इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा 15 मई तक डिमांड नोटिस जारी किया जाएगा और डिफाल्टरों को एक महीने के भीतर बकाया राशि जमा करवानी होगी।

    इस तरह लागू की जाएगी वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी

    1. – नॉन कंस्ट्रक्शन फीस में 50 फीसदी तक मिलेगी छूट
    2. – 15 साल पुराने मामलों में प्रॉपर्टी की रिजर्व प्राइज के 5 फीसदी के हिसाब से तय होगा एन.सी.एफ.
    3. – आगे 2 साल के भीतर पूरा करना होगा निर्माण
    4. – सीनियर सिटीजन, महिलाओं, सैनिकों व उनके वारिसों को मिलेगी 25 फीसदी की अतिरिक्त छूट
    5. – गंभीर बीमारी से पीड़ित अलॉटियों व उनके वारिसों, सरकारी कर्मियों पर भी 2022 की गाइडलाइन के मुताबिक लागू होगा फैसला

    डेडलाइन खत्म होने पर की जाएगी प्रॉपर्टी जब्त करने की कार्रवाई 
    सरकार ने साफ कर दिया है कि यह पॉलिसी उस प्रॉपर्टी पर लागू नही होगी, जिसे पहले ही डिफाल्टर कैटेगरी में होने कारण जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा जो लोग अब डेडलाइन खत्म होने पर बकाया किश्तें या एन.सी.एफ. जमा करवाने में नाकाम रहते हैं, उनकी प्रॉपर्टी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

  • क्या चुनाव से पहले जिला बनेगा बगहा, वाल्मीकि नगर दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दे सकते हैं राजस्व जिले का बड़ा संकेत

    क्या चुनाव से पहले जिला बनेगा बगहा, वाल्मीकि नगर दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दे सकते हैं राजस्व जिले का बड़ा संकेत

     वाल्मीकि नगर
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी रविवार को वाल्मीकि नगर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर पूरे इलाके में जबरदस्त हलचल है। माना जा रहा है कि सीएम आज उत्तर बिहार के इस अहम पर्यटन केंद्र को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण वाल्मीकि नगर हवाई अड्डे के विस्तार का शिलान्यास हो सकता है, जिससे अब बड़े विमानों की उड़ान का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

    हवाई अड्डे के लिए 38.64 करोड़ का प्लान
    सीएम के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए 38.64 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इसके तहत हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। वर्तमान में उपलब्ध जमीन के अलावा करीब 12 एकड़ अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण होना है। जैसे ही जमीन की प्रक्रिया पूरी होगी, निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इससे न सिर्फ कनेक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि पर्यटकों के लिए वाल्मीकि नगर पहुंचना और भी आसान हो जाएगा।

    2:30 बजे पटना हवाई अड्डे से रवाना होंगे CM
    तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे पटना हवाई अड्डे से रवाना होंगे और सीधे वाल्मीकि नगर पहुंचेंगे। वहां पहुंचकर वे 'मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा' के तहत दोन नहर सेवा पथ के बहाली कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही गंडक नहर शाखा के निरीक्षण का भी प्रोग्राम है। इसके अलावा वे लव-कुश पार्क का निरीक्षण करेंगे और वाल्मीकि नगर सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सीएम इको टूरिज्म पार्क और गिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे।

    क्या बगहा बनेगा नया राजस्व जिला?
    सीएम के आगमन के साथ ही बगहा को 'राजस्व जिला' बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि चुनाव से पहले सीएम इस पर कोई बड़ा संकेत दे सकते हैं। फिलहाल, शनिवार को ही डीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे और कन्वेंशन सेंटर का बारीकी से निरीक्षण कर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

  • ईशापुर की पिस्टल और पुणे की गोलियों से लैस होंगे बिहार के जवान, ट्रेनिंग के लिए भी विभाग ने खर्च किए करोड़ों

    ईशापुर की पिस्टल और पुणे की गोलियों से लैस होंगे बिहार के जवान, ट्रेनिंग के लिए भी विभाग ने खर्च किए करोड़ों

    पटना
    बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बिहार पुलिस अब अत्याधुनिक हथियारों और गोला-बारूद से लैस होने जा रही है। गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय के उस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसमें करीब 43.42 करोड़ रुपये की लागत से नए हथियार और ट्रेनिंग के लिए गोला-बारूद खरीदने की बात कही गई है।

    9mm की पिस्टल से लैस होंगे जवान
    इस बड़ी खरीद में सबसे खास है '(9mm) सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल'। गृह विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के ईशापुर स्थित राइफल फैक्ट्री से इन पिस्टलों की सप्लाई होगी। पुलिस इसे दो चरणों में खरीदेगी। पहले चरण में 2,500 पिस्टल और दूसरे चरण में 1,500 पिस्टल ली जाएंगी। सिर्फ इन पिस्टलों की खरीद पर ही करीब 42 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

    ट्रेनिंग के लिए आएंगी 1.20 लाख विशेष गोलियां
    बिहार पुलिस ने प्रैक्टिस के लिए 1.20 लाख ब्लैंक गोलियां खरीदने का फैसला किया है। इन गोलियों का इस्तेमाल ट्रेनिंग के दौरान किया जाएगा। पुणे की खड़की फैक्ट्री से 60 हजार गोलियां और महाराष्ट्र के जलगांव फैक्ट्री से 60 हजार गोलियां आएंगी। इन विशेष गोलियों पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बता दें कि बिहार पुलिस इन हथियारों और गोला-बारूद की खरीद सीधे देश की प्रतिष्ठित फैक्ट्रियों से करेगी। इसके लिए पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों को चुना गया है। गृह विभाग की मंजूरी मिलने के बाद अब खरीद की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

  • मौसम अलर्ट: हरियाणा के सात जिलों में बारिश, सिरसा में गिरे ओले, आगे भी बदलाव के संकेत

    मौसम अलर्ट: हरियाणा के सात जिलों में बारिश, सिरसा में गिरे ओले, आगे भी बदलाव के संकेत

    हिसार.

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिसार, सिरसा व अन्य जिलों में दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रही। दोपहर बाद सिरसा, फतेहाबाद, फरीदाबाद, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, पलवल और झज्जर के साल्हावास क्षेत्र में तेज वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। सिरसा में वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

    मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार रात को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बिखराव वाली वर्षा हो सकती है। वहीं रविवार को भी उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। इसके बाद यह मौसम प्रणाली हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली से आगे निकल जाएगी। 7-8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में 7 से 9 अप्रैल के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसका असर मैदानी राज्यों में भी देखने को मिलेगा।

    पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 7 और 8 अप्रैल को गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस मौसम प्रणाली के गुजरने के बाद प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे गर्मी के बीच ठंड का अहसास हो सकता है। शनिवार को दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां रात का तापमान सामान्य से अधिक और दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे तेज हवाओं और ओलावृष्टि को देखते हुए कटाई कर खेतों में रखी फसलों का बचाव करें।

    तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
    जिला – न्यूनतम – अधिकतम

        सोनीपत – 16.8 – 32.6
        रोहतक – 17.1 – 32.2
        अंबाला – 20.1 – 32.3
        महेंद्रगढ़ – 18.5 – 31.6
        हिसार – 17.9 – 32.6
        करनाल – 17.8 – 32.6
       शनिवार शाम तक के आंकड़े (मिलीमीटर में)
        पानीपत – 15.5
        गुरुग्राम – 9.5
        करनाल – 6.0
        भिवानी – 4.8
        सिरसा – 4.5
        सोनीपत – 4.0
        जींद – 1.50

  • यूपी पुलिस ने पकड़ी नोटों की ‘घरेलू फैक्ट्री’, भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाता था बहराइच का यह गैंग

    यूपी पुलिस ने पकड़ी नोटों की ‘घरेलू फैक्ट्री’, भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाता था बहराइच का यह गैंग

    बहराइच
    उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने नकली करंसी छापने और उसे बाजार में खपाने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है. हैरानी की बात यह है कि आरोपी किसी हाईटेक मशीन का नहीं, बल्कि एक साधारण कलर प्रिंटर का इस्तेमाल कर नकली नोट तैयार कर रहे थे और उन्हें स्थानीय बाजारों में चला भी रहे थे.

    एजेंसी के मुताबिक, इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इनके कब्जे से 11,500 रुपये की नकली करंसी बरामद हुई है, जिसमें 500 रुपये के 23 नकली नोट शामिल हैं. साथ ही एक कलर प्रिंटर भी जब्त किया गया है, जिससे ये नोट छापे जा रहे थे.

    बहराइच के पुलिस अधीक्षक विजयजीत श्रीवास्तव ने बताया कि खैरिघाट इलाके में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इसी दौरान चारों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरूचरण सिंह उर्फ विजय, सलीम उर्फ सूरज, हरिराम लोधी और अर्जुन के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान सभी ने स्वीकार किया कि वे कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करते थे और फिर उन्हें बाजारों में खपाते थे.

    पुलिस का कहना है कि आरोपी नकली नोटों को असली जैसा दिखाने की कोशिश करते थे और छोटे-छोटे लेनदेन में इन्हें इस्तेमाल करते थे, ताकि किसी को शक न हो. खासकर भीड़भाड़ वाले बाजार और दुकानों को निशाना बनाया जाता था, जहां जल्दी में लोग नोटों की बारीकी से जांच नहीं कर पाते.

    इस खुलासे के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गैंग कब से सक्रिय था और अब तक कितनी नकली करंसी बाजार में खपा चुका है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस नेटवर्क में और लोग भी शामिल हैं.

    मामले में केस दर्ज कर चारों आरोपियों के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है. पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसे गैंग्स के खिलाफ अभियान जारी रहेगा. आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर बड़े नोट लेते समय उनकी जांच जरूर करनी चाहिए.

     

  • पाक सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी जा रही थी नशे की खेप, बीएसएफ और पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी करोड़ों की हेरोइन

    पाक सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी जा रही थी नशे की खेप, बीएसएफ और पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी करोड़ों की हेरोइन

    जयपुर

    राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पार 12 किलो हेरोइन बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह हेरोइन सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 60 करोड़ रुपए आंकी गई है।

    पाकिस्तान बॉर्डर पर 60 करोड़ की हेरोइन जब्त, ड्रोन से गिराया गया था; 4 लोग गिरफ्तार
    राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पार 12 किलो हेरोइन बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह हेरोइन सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 60 करोड़ रुपए आंकी गई है।

    अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने चार लोगों को हिरासत में लिया है और लगभग 12 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। माना जा रहा है कि इस हेरोइन की तस्करी राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पार से ड्रोन के जरिए की गई थी।

    पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि अधिकारियों ने लगभग 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 60 करोड़ रुपए है। यह हेरोइन सीमा पार से ड्रोन के ज़रिए भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ कर रही है।

    उन्होंने बताया कि खास जानकारी मिलने के बाद सीआईडी, स्थानीय पुलिस और बीएसएफ के जवानों ने मिलकर एक ऑपरेशन शुरू किया और सीमावर्ती इलाके में नाकेबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान उन्हें रात में ड्रोन की हलचल दिखाई दी। उन्होंने देखा कि भारतीय सीमा के अंदर पैकेट गिराए जा रहे हैं।

    इलाके की तलाशी लेने पर जवानों को छोटे-छोटे पैकेटों में पैक की गई करीब 12 किलो हेरोइन मिली। पुलिस ने बताया कि जब दो लोग इस खेप को लेने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहीं पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह खेप पाकिस्तानी तस्करों ने भेजी थी और इसे पंजाब में सप्लाई किया जाना था।

    अधिकारियों ने कहा कि इस जब्ती से एक बड़े ड्रग नेटवर्क को फैलने से रोक दिया गया है। साथ ही यह भी बताया कि ड्रोन की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में एंटी-ड्रोन सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है।

  • ऑनलाइन खतरों से निपटने की तैयारी: हरियाणा में 24×7 साइबर सुरक्षा केंद्र स्थापित होगा

    ऑनलाइन खतरों से निपटने की तैयारी: हरियाणा में 24×7 साइबर सुरक्षा केंद्र स्थापित होगा

    चंडीगढ़.

    हरियाणा में साइबर हमले के किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए साइबर सुरक्षा केंद्र बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार जल्द ही हरियाणा डिजिटल कवच-साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने जा रही है। वर्तमान में पंचकूला में प्रदेश स्तरीय डायल 112 केंद्र स्थापित किया गया है। इसके अलावा साइबर सिटी गुरुग्राम में कई विदेशी कंपनियों के काल सेंटर चल रहे हैं।

    भविष्य के संभावित खतरे से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। साइबर सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा डिजिटल कवच-साइबर सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई गई है। यह केंद्र सभी विभागों के लिए 24 घंटे सातों दिन थ्रेट इंटेलिजेंस, घटना होने की सूरत में तवरित प्रतिक्रिया देने, घटना न हो इसके लिए सुरक्षा मानक को पहले से लागू किया जाएगा। इस केंद्र की सबसे खास बात यह होगी कि इस केंद्र के माध्यम से संबंधित विभागों में नियमित रूप से सुरक्षा परीक्षण किया जाएगा।

    प्रदेश सरकार आने वाले समय में 70 विभागों की 1000 योजनाओं तथा सेवाओं को मर्ज करने जा रही है। इनके संचालन के लिए वन स्टाप हेल्पलाइन शुरू किया जाएगा। इस योजनाओं को लागू करने में नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) की भूमिका अहम रहेगी। हालिया बजट में इन परियोजनाओं के लिए 423 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है।