Category: राज्य

  • हरियाणा भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, डॉ. अर्चना गुप्ता बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष

    हरियाणा भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन, डॉ. अर्चना गुप्ता बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष

    पंचकूला.

    भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज पंचकूला स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पंचकमल पहुंचीं, जहां उन्होंने भव्य समारोह के बीच अपने पद का औपचारिक कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में पहुंचे।

    समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा और रेखा शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। भाजपा हरियाणा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मंच पर उपस्थित रहे।

    भाजपा नेतृत्व के अनुसार, डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन की नई पारी की शुरुआत हो रही है, जिसे आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी का मानना है कि उनके कार्यभार ग्रहण करने के साथ संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। पंचकमल परिसर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम को भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।

  • गोरखपुर में सीएम योगी का एक्शन मोड, जनता दर्शन में दिए अहम निर्देश

    गोरखपुर में सीएम योगी का एक्शन मोड, जनता दर्शन में दिए अहम निर्देश

     गोरखपुर

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने कहा कि मामलों का निस्तारण 15 दिन के अंदर करें। इसके साथ ही पीड़ित से फीडबैक भी लें। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जमीन विवाद को लेकर आए फरियादियों को सुन दबंगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलाज के लिए आए लोगों को आश्वासन दिया कि सभी का इलाज होगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि एस्टीमेट मंगवाएं ताकि धन उपलब्ध कराया जा सके। जनता दर्शन में सीएम ने 200 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी और कहा कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं, हर समस्या का समाधान होगा।

    बता दें कि सीएम योगी जब कभी गोरखपुर में होते हैं तो वह गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुबह फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते और समाधान के निर्देश देते हैं। मंगलवार को भी उन्होंने फरियादियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनशिकायतों के समाधान के निर्देश दिए थे। सीएम योगी ने कहा था कि समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से जनशिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सीएम योगी ने फरियाद लेकर आए लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का समाधान होगा।

    अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। समाज के हर जरूरतमंद के लिए आवास से लेकर इलाज तक, बिटिया की पढ़ाई, विवाह से लेकर निराश्रित, बुजुर्ग के पेंशन तक सरकार की अनेक योजनाएं हैं। सभी पात्र लोगों से आवेदन कराकर इन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाया जाए। साथ ही जनशिकायतों के निस्तारण में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि भूमाफिया की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करें और केस दर्ज कर जेल भेजें। इलाज के लिए मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरपूर सहायता देने का आश्वासन दिया। इस संदर्भ में अधिकारियों से एस्टीमेट उपलब्ध कराने को कहा।

  • दिल्ली में बड़ा अग्निकांड, मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में मची अफरा-तफरी; कई लोगों के बेसमेंट में फंसे होने की आशंका

    दिल्ली में बड़ा अग्निकांड, मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में मची अफरा-तफरी; कई लोगों के बेसमेंट में फंसे होने की आशंका

    नई दिल्ली

     दिल्ली में पिछले दिनों आग लगने की घटनाएं बढ़ती दिख रही हैं। पॉश इलाका मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में भयानक आग लग गई। इससे न केवल रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई, बल्कि अभी तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कई लोग बेसमेंट में भी फंसे हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

    इससे पहले मुकुंदपुर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के बाद मकान ढह गया गया था। 2 जून को हुई इस घटना में 10 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर थी। इस तरह से सेवानिवृत्त IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मृत्यु घर में एसी ब्लास्ट से होने से हुई।

    सीएम रेखा गुप्ता ने परिजनों को दीं संवेदनाएं
    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इस भीषण आग पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, DDMA, कैट्स एम्बुलेंस सेवा और अन्य एमर्जंसी एजेंसियों की टीमों को फौरन मौके पर भेजा गया, जिन्होंने राहत और बचाव अभियान चलाकर कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सीएम ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हर संभव चिकित्सा सहायता एवं जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस दुख की घड़ी में दिल्ली सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

    रेस्टोरेंट में भीषण आग पर बोले SDM जितेंद्र कुमार
    मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग पर, DDMA, दक्षिण जिले के SDM जितेंद्र कुमार ने कहा कि जैसे ही हमें कॉल मिली, हमने DDMA सेल को एक्टिवेट कर दिया। हमें पता चला है कि इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चली है। अब तक चार शव बरामद किए गए हैं। घायल लोगों समेत 7-8 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ऊपर के फ्लोर पर मौजूद कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर बिछाए गए गद्दों पर कूदकर अपनी जान बचाई।

    हम बतौर कार्यकर्ता जो कर सकते हैं वो करेंगे। यह बहुत दुखद घटना है लेकिन आगे इस तरह की घटना न हो इस ओर ध्यान दिया जाएगा- सतीश उपाध्याय, विधायक, मालवीय नगर

    विधायक सतीश उपाध्याय ने जताया दुख
    इस भीषण आग पर मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय ने दुख जताते हुए कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। उन्होंने आगे कहा कि हमें सुबह 9 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली। हमने तत्काल पूरे सिस्टम को सक्रिय किया और स्वयं भी हम यहां पर पहुंचे। अब बाद में आग लगने के कारणों का पता चलेगा। मालवीय नगर विधायक ने आगे बताया कि सीएम से भी उनकी बातचीत हो चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि वह परिस्थिति का संज्ञान ले रहे हैं और कहा, 'हम बतौर कार्यकर्ता जो कर सकते हैं वो करेंगे। यह बहुत दुखद घटना है लेकिन आगे इस तरह की घटना न हो इस ओर ध्यान दिया जाएगा।'

    रेस्टोरेंट में मौजूद थे 60 से ज्यादा लोग
    रेस्टोरेंट के ऊपर गेस्ट हाउस भी था, उसमें विदेशी नागरिक थे। रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही मैक्स अस्पताल है। वहां इलाज कराने आए मरीजों के तीमारदार इस गेस्ट हाउस में ठहरे थे। रेस्टोरेंट में भी घटना के समय नाश्ता चल रहा था। 60 से अधिक लोग मौजूद थे। बेसमेंट में रेस्टोरेंट के अलावा कई कमरे भी हैं, जहां लोग मौजूद फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

    नेहरू प्लेस फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद रहकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

    बिल्डिंग से नीचे गद्दों पर कूदे लोग
    इसी क्रम में DDMA (साउथ डिस्ट्रिक्ट) के SDM जितेंद्र कुमार ने कहा, "जैसे ही हमें कॉल मिली, हमने तुरंत DDMA सेल को एक्टिवेट कर दिया। हमें पता चला है कि इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। घायलों समेत 7-8 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ऊपर के फ्लोर पर मौजूद कुछ लोगों ने, स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर बिछाए गए गद्दों पर कूदकर अपनी जान बचाई।"

    भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों: बीजेपी विधायक
    मालवीय नगर आग हादसे को लेकर बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा, "यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। इसके बारे में पता चलते ही, हमारी पहली प्रतिक्रिया थी कि आपदा प्रबंधन की पूरी व्यवस्था को सक्रिय किया जाए और घटनास्थल पर पहुंचा जाए। इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है। स्थानीय लोगों ने बहुत मदद की। 8-10 लोग घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और DM ने तुरंत कार्रवाई की। पूरा प्रशासन यहां मदद के लिए मौजूद है। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।"

     

  • अच्छे नंबरों के लिए छात्रा की अनोखी अपील, कॉपी में लिखी अपनी मजबूरी

    अच्छे नंबरों के लिए छात्रा की अनोखी अपील, कॉपी में लिखी अपनी मजबूरी

    रुहेलखंड

    नंबर बढ़ाने के लिए कॉपी में तरह-तरह की गुजारिशें लिखी मिलने का मामला नया नहीं है। दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा से लेकर यूनिवर्सिटी तक की परीक्षा में कई छात्र और छात्राओं की ऐसी अपीलें लिखी दिख जाती हैं। कई बार तो कॉपियों में रुपए रखे भी मिले हैं। ऐसी गुजारिशों को अक्सर परीक्षक मुस्कुराकर टाल जाते हैं लेकिन रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीए थर्ड इयर की एक छात्रा ने अपनी कॉपी पर ऐसी बात लिख दी कि कॉपी जांचने वाले परीक्षक भी हैरान रह गए और थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ गए।

    छात्रा ने अपनी आंसर कॉपी में बेहद संवेदना भरे मैसेज लिखकर शिक्षक से अपील की। छात्रा ने लिखा कि प्लीज मुझे बेहतर नंबर दे दीजिए, नहीं तो घर वाले मेरी शादी करा देंगे। उसने कॉपी में यह भी लिखा कि मुझे मालूम है कि ये गलत है पर भविष्य का सवाल है। मैं अभी शादी नहीं करना चाहती। छात्रा ने यह भी लिखा कि उसे मालूम है कि यह गलत है लेकिन वह अभी शादी नहीं करना चाहती है और ऐसी स्थिति में वह अच्छे नंबर देने की गुजारिश कर रही है।

    छात्रा द्वारा कॉपी में लिखी गई पूरी बात
    बता दें कि इस समय रुहेलखंड विश्वविद्यालय की कॉपियों के मूल्यांकन का काम चल रहा है। ऐसे में बीए तृतीय वर्ष का छात्रा की आदरणीय मैम, सर को संबोधित यह मैसेज ऑनलाइन कॉपी चेकिंग के दौरान सामने आया। मुरादाबाद के एक केंद्र पर ऑनलाइन कॉपी चेकिंग के दौरान सामने आए इस मैसेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने कहा कि घर वाले मेरी शादी कराना चाहते हैं। मैं आगे पढ़ना चाहती हूं। मैं अभी सिर्फ 21 साल की हूं। दो साल का रिजल्ट बहुत अच्छा नहीं हैं।

    किसी गर्वनमेंट यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए 60 प्रतिशत अंक चाहिए। इसे पूरा करने के लिए कम से कम 35 या 40 नंबर दे दीजिए, जिससे 60 प्रतिशत प्लस रिजल्ट बन जाए। कॉपी पर लिखे मैसेज में छात्रा ने 50 नंबर के पेपर में 40 नंबर की मांग की है। उसने यह भी लिखा कि ये गलत है मैं ये जानती हूं, पर प्लीज ज्यादा नंबर देकर मेरी मदद कीजिए।

  • कोचिंग सेंटर बंद होते ही भड़के छात्र, खान सर ने हाथ जोड़कर की अपील

    कोचिंग सेंटर बंद होते ही भड़के छात्र, खान सर ने हाथ जोड़कर की अपील

    पटना

    पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और बवाल के बाद अब छात्र सड़क पर उतर गए हैं। बुधवार की सुबह सैकडों की संख्या में छात्र खान सर के घर के बाहर सड़क पर बैठ गए। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान वहां पुलिस की तैनाती कर दी गई। जो वीडियो सामने आया है उसमें कई छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठी नजर आ रही हैं। छात्र-छात्राएं काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पूरा सड़क जाम हो गया था। इस प्रदर्शन के बीच खान सर अपने घर की बालकनी में खड़े नजर आए और प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं से खास अपील करते नजर आए। खान सर ने कई बार हाथ जोड़कर अपील करते हुए नजर आए कि वो सभी (प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं) अपने घर चले जाएं। खान सर के कोचिंग सेंटर को फिलहाल अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि, खान सर के इस खास अपील के बाद भी प्रदर्शनकारी छात्र वहां डटे हुए थे।

    खान सर ने प्रदर्शनकारी छात्रों से कहा है कि पुलिस लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है। पुलिस रात भर कोचिंग सेंटर के बाहर रही। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी प्रदर्शनकारी सड़क से हट जाएं और अपने घर चले जाएं। इससे सड़क जाम है और यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इधर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। मीडिया से बातचीत में प्रदर्शनकारी एक छात्रा ने कहा कि हमें क्यों जाना चाहिए। जब हमारे टीचर पर ही हमला हो जा रहा है। हमलोगों की छुट्टी होने से पहले ही नोटिफिकेशन आ जाता है। आज नोटिफिकेशन आया नहीं। जब हमलोग यहां आए तो पता चला कि ऐसा हुआ है। एक अन्य छात्रा ने कहा कि हमलोग घर हीं जा सकते हैं। हमलोगों को जानना है कि आखिर खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला कैसे हो गया। अगर दूसरों को हमसे जलन है तो वो भी छात्रों को पढ़ाएं।

    सड़क पर बैठी एक छात्रा ने कहा कि खान सर पर गोली चली है। वो बच्चों के लिए इतना कुछ करते हैं। लेकिन जलन की वजह से उनसे दुश्मनी हो जाती है। अगर अच्छा करना है तो खुद भी बच्चों को अच्छे से पढ़ाइए। छात्रा ने कहा कि हम घर नहीं जाएंगे, क्यों गोली चली। हमलोगों की क्लास भी नहीं हो पाई। छात्राओं ने कहा कि हमलोग यहां से नहीं जाएंगे। हम सभी खान सर के साथ हैं। हमलोग यहां से नहीं जाएंगे। छात्रों के प्रदर्शन के बीच वहां मौजूद पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को समझा रही थी कि वो वहां से हट जाएं। लेकिन प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं थे।

    खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला
    बता दें कि पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।सूत्रों के अनुसार मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर रात के समय कुछ युवक आए और सेंटर में तोड़फोड़ की तथा कई पोस्टर फाड़ दिए। विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल गार्ड को उपचार के लिए भेजा गया है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, जिससे घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा सके। साथ ही कोचिंग प्रबंधन और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

    घटना की जानकारी मिलने पर खान सर भी कोचिंग सेंटर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तोड़फोड़ की घटना में असामाजिक तत्वों के शामिल होने का अंदेशा जताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे कुछ कोचिंग संचालकों का हाथ भी हो सकता है। खान सर ने कहा कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी है उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

  • NCR में अवैध बस्ती पर बड़ी कार्रवाई, 10 हजार मकानों वाले इलाके में पहुंचा बुलडोजर दस्ता

    NCR में अवैध बस्ती पर बड़ी कार्रवाई, 10 हजार मकानों वाले इलाके में पहुंचा बुलडोजर दस्ता

    फरीदाबाद

    फरीदाबाद की सघन बस्ती नेहरू कॉलोनी में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन बुधवार सुबह शुरू हो गया। नगर निगम ने दल-बल के साथ अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। 6 जेसीबी और एक बड़ी मशीन की मदद से मकानों को हटाया जा रहा है। उधर, प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास की मांग उठाते हुए कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। अधिकारियों की ओर से अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि कुल कितने मकानों को तोड़ा जाएगा।

    चारों ओर से रास्ते बंद, लोगों की आवाजाही प्रभावित
    बुधवार सुबह करीब सात बजे शुरू हुई कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने नेहरू कॉलोनी की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया। मेट्रो रोड, सैनिक कॉलोनी, बिजली दफ्तर मार्ग, मुल्ला होटल क्षेत्र और तारण नंबर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। रास्ते बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ दफ्तर जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

    छह जेसीबी और बड़ी मशीन से हटाए जा रहे निर्माण
    नगर निगम की टीम ने भारी मशीनरी के साथ अभियान चलाया। मौके पर छह जेसीबी और एक बड़ी तोड़फोड़ मशीन लगाई गई है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माणों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

    वर्षों से बसी कॉलोनी, हजारों परिवारों पर असर
    नेहरू कॉलोनी पुनर्वास विभाग की भूमि पर विकसित हुई बस्ती मानी जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां करीब दस हजार मकान बने हुए हैं और लगभग पांच लाख लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस क्षेत्र से जुड़े हैं। कॉलोनी में वर्षों से परिवार रह रहे हैं। पिछले वर्ष पुनर्वास विभाग की ओर से निवासियों को नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि नोटिस के बाद आगे कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई थी। एक वर्ष बाद अब नगर निगम ने दोबारा अभियान शुरू किया है, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश और निगम की दलील
    नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में की जा रही है। अदालत ने सड़कों, सार्वजनिक भूमि और ग्रीन बेल्ट पर बने अवैध निर्माणों को हटाने के निर्देश दिए हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। निगम का यह भी कहना है कि क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए भूमि को खाली कराना आवश्यक है। इसी आधार पर अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है।

    पुनर्वास की मांग पर उठे सवाल
    प्रभावित लोगों का कहना है कि इससे पहले इलाके में बने धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई हो चुकी है और संबंधित भूमि को भी खाली कराया जा चुका है। उनका सवाल है कि अब आवासीय मकानों को तोड़ने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों का कहना है कि वे वैकल्पिक व्यवस्था मिलने पर मकान खाली करने को तैयार हैं। मंगलवार को प्रभावित परिवारों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से भी मिला था और पुनर्वास की मांग रखी थी। निवासियों का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की भावना के अनुरूप विस्थापित परिवारों के पुनर्वास पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

  • पंजाब में बारिश-ओलावृष्टि का खतरा, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

    पंजाब में बारिश-ओलावृष्टि का खतरा, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

    लुधियाना.

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में बुधवार से चार दिन तक आंधी, वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

    इस दौरान दिन व रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दूसरे सप्ताह में गर्मी जोर पकड़ेगी। उधर मंगलवार को पंजाब में मौसम के तेवर गर्म रहे। जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, अभी भी केवल बठिंडा को छोड़कर सभी जिलों में दिन का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच ही दर्ज किया जा रहा है। बठिंडा में दिन का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    सामान्य तिथि से लगभग तीन दिन की देरी के साथ मानसून चार जून को केरलम पहुंच सकता है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनी अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में इसके केरलम पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आमतौर पर मानसून एक जून को केरलम पहुंचता है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में मौसम का रुख बदल सकता है।

  • अमृतसर में धमकी भरा मेल मिलने से मचा हड़कंप, खालिस्तानी नारों के साथ बम धमाकों की चेतावनी

    अमृतसर में धमकी भरा मेल मिलने से मचा हड़कंप, खालिस्तानी नारों के साथ बम धमाकों की चेतावनी

    अमृतसर

    ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले अमृतसर में बम धमाकों की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। नगर निगम, मेयर कार्यालय, जिला अदालत, रेलवे स्टेशन और रेलवे पटरियों को निशाना बनाने संबंधी एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ई-मेल में तीन से पांच जून के दौरान नगर निगम कार्यालयों, मेयर कार्यालयों और जिला अदालतों में विस्फोट की धमकी दी गई है, जबकि छह जून को रेलवे स्टेशनों और रेलवे पटरियों पर बम एवं हथगोला हमला करने की चेतावनी दी गई है। संदेश में लोगों को रेल यात्रा न करने की भी चेतावनी दी गई है। 

    संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
    धमकी मिलने के बाद अमृतसर पुलिस, खुफिया एजेंसियों और रेलवे सुरक्षा बल ने जांच शुरू कर दी है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सरकारी कार्यालय, न्यायालय परिसर और अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    नगर निगम मुख्यालय में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। मुख्य गेट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि पीछे का प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया है। बेसमेंट पार्किंग से मेयर कार्यालय की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर भी आवाजाही रोक दी गई है। निगम परिसर में आने वाले वाहनों और आगंतुकों की जांच की जा रही है। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मद्देनजर पहले से लागू सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत किया गया है। शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ली जा रही है तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है। साइबर विशेषज्ञ ई-मेल की तकनीकी जांच कर रहे हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियां समन्वय के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। धमकी बारे में ईमेल में खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं। मेल में लिखा गया है। "ना पंजाब होगा, ना दिल्ली होगी ना हरियाणा होगा, केवल खालिस्तान होगा।"

  • पटना में तनाव के बीच खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताला, हमले के बाद बंद हुई क्लासेस

    पटना में तनाव के बीच खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताला, हमले के बाद बंद हुई क्लासेस

    पटना 

    खान सर ने हमले की घटना के बाद अपने कोचिंग सेंटर को बंद कर द‍िया है. मंगलवार 2 जून 2026 की देर शाम को ब‍िहार की राजधानी पटना के मुसल्‍लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. तीन से चार राउंड तक गोली चलने की बात कही जा रही है. खान सर का दावा है कि कोचिंग सेंटर में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट भी गई. गार्ड को इतना पीटा गया कि वह लहूलुहान हो गया. घायल अवस्‍था में उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना के एसएसपी, एसपी समेत पुलिस प्रशासन का पूरा अमला दलबल के साथ घटनास्‍थल पर पहुंचे पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्‍होंने आश्‍वास‍न दिया कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बख्‍शा नहीं जाएगा। 

    पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद खान ग्लोबल स्टडीज को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. घटना के बाद से अब तक कोचिंग में पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है. इस बीच बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग परिसर के बाहर पहुंच रहे हैं, लेकिन संस्थान की ओर से उन्हें पढ़ाई शुरू होने या कोचिंग खुलने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. जानकारी के अभाव में कोचिंग के बाहर छात्रों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. छात्र अपनी कक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं. गौरतलब है कि हाल ही में कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था और संस्थान के संचालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. फिलहाल कोचिंग प्रबंधन ने अगली सूचना तक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है। 

    सड़कों पर उतरे छात्र
    खान सर के कोचिंग संस्थान पर देर शाम हुई कथित तोड़फोड़ और गोलीबारी की घटना के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कोचिंग पढ़ने पहुंचे छात्रों ने संस्थान के बाहर नारेबाजी करते हुए खान सर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई. छात्रों का कहना था कि उनके प्रिय शिक्षक पर हुआ हमला बेहद गंभीर है और प्रशासन को तत्काल उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए. सुबह से ही खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में हजारों छात्र एकत्र हो गए, जिससे इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई. मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। 

    खान सर की छात्रों से अपील
    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खान सर स्वयं कोचिंग सेंटर की बालकनी में पहुंचे और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने बार-बार छात्रों से सड़क खाली कर अपने-अपने घर लौटने का अनुरोध किया. हालांकि, खान सर की अपील के बावजूद छात्र मौके से हटने को तैयार नहीं दिखे और लगातार नारेबाजी करते रहे. प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि जब तक प्रशासन उनकी सुरक्षा संबंधी मांगों पर स्पष्ट आश्वासन नहीं देता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोचिंग सेंटर के बाहर माहौल काफी तनावपूर्ण रहा, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी था. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे तथा भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते रहे। 

    छात्रों में आक्रोश
    गौरतलब है कि मंगलवार देर रात खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया था. इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में छात्र खान सर के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ खान सर को सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। 

  • दिल्ली में जल संकट से राहत की तैयारी, रेखा गुप्ता सरकार सीवर के पानी के पुन: उपयोग पर जोर

    दिल्ली में जल संकट से राहत की तैयारी, रेखा गुप्ता सरकार सीवर के पानी के पुन: उपयोग पर जोर

    नई दिल्ली

    दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने राजधानी में जल संकट को दूर करने के लिए कई नए उपायों की घोषणा की है। भीषण गर्मी के बीच हो रही किल्लत को स्वीकार करते हुए दिल्ली सरकार ने पिछली सरकारों को इसके लिए कसूरवार ठहराया तो यह भी बताया कि अब स्थिति में बदलाव के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को बताया कि उनकी सरकार सीवर के पानी को साफ करके भी पानी की कमी को पूरा करने पर विचार कर रही है। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे सीवर के पानी को ट्रीट करके टॉयलेट या गाड़ी धोने जैसे काम में लाया जा सकता है।

    प्रवेश वर्मा ने बताया कि दिल्ली में रोजाना 1000 एमजीडी पानी घरों में सप्लाई हो रहा है। इसमें से 800 एमजीडी पानी प्रतिदिन सीवर में लौटता है, जबकि केवल 200 एमजीडी पानी का इस्तेमाल लोग पीने या अन्य उपभोग में लाते हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि सीवर के पानी को एसटीपी प्लांट में इतना ट्रीट किया जाएगा कि वह पीने लायक बन जाएगा। लेकिन फिलहाल उन्हें टायलेट आदि में यूज किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'इस पानी को सबसे पहले सरकारी इमारतों में पहुंचाया जाएगा। इसके बाद कॉलोनियों में डबल पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। जो लोग डबल पाइपलाइन लगवाएंगे उन्हें बिल में छूट दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि एसटीपी में साफ किए गए पानी का इस्तेमाल लोग शौचालय, पौधे में डालने, गाड़ी धोने आदि कामों के लिए कर सकेंगे। इससे मीठे पानी की बचत होगी। प्रवेश वर्मा ने कहा कि कि इससे रोजाना करोड़ों लीटर पानी बचाया जा सकता है।

    कम हो रहा उत्पादन
    प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी को लेकर जानकारी मिल रही है। जनसंख्या के आधार पर अगर सभी को पानी मिले तो कुल मांग 1250 एमजीडी की है। लेकिन इतना उत्पादन नहीं होता है। आज के दिन में हरियाणा सरकार से लगभगएक हजार क्यूसेक पानी मिल रहा है। वजीराबाद में पानी सूख गई है जिसके चलते वहां प्लांट में पानी नहीं आ रहा है। वहां 200 क्यूसेक पानी से ज्यादा खींचा जाता था जो अभी केवल 75 क्यूसेक ही मिल रहा है।

    पिछली सरकारों पर फोड़ा ठीकरा
    प्रवेश वर्मा ने कहा कि टैंकर के माध्यम से लोगों को पानी पहुंचाया जा रहा है। जहां पिछली सरकारों ने पानी की पाइपलाइन नहीं डाली तो वहां टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले दोगुने टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। पिछली सरकार 200 नए बोरवेल लगाती थी जबकि हमारी सरकार ने 560 बोरवेल लगाए हैं। पानी की समस्या पिछले एक साल की नहीं है। पिछली सरकार ने अगर बंदोबस्त किया होता तो इतनी परेशानी नहीं आती। आप सरकार ने अपने अंतिम वर्ष में लगभग 1200 करोड़ इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया था जबकि इस वर्ष जल बोर्ड ने लगभग 2900 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

    पुरानी पाइपलाइन को बदला जाएगा
    मंत्री ने कहा कि दिल्ली में दशकों पुरानी पाइप लाइन से पानी लीक होता है। इन सभी पाइपलाइंस को बदलने के लिए योजना बन चुकी है। दिल्ली को हमने आठ जोन में बांटा है। चंद्रावल का टेंडर हो चुका है जबकि आगामी वजीरगंज जोन नवंबर तक टेंडर कर कंपनी को सौंप दिया जाएगा। दिल्ली सरकार पानी लीकेज को कम करने के लिए प्रयास कर रही है। यह कंपनिया सभी पाइपलाइन को बदलेगी और पानी का रिसाव खत्म करेगी। पिछले सवा साल में हमारी सरकार की पांच उपलब्धियों में से एक इंफ्रास्ट्रक्चर शुल्क को कम करना है। दिल्ली की 52 फीसदी पुरानी पाइपलाइन को बदला जाएगा

    कनाल का पानी पाइपलाइन से आएगा
    हरियाणा से कैनाल के माध्यम से आने वाले पानी को पाइपलाइन के माध्यम से लाया जाएगा। रास्ते में किसान भाई निकाल लेते हैं। अन्य लोग भी पानी निकाल लेते हैं। इसलिए पाइपलाइन डालने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली का पानी का कोटा तय है। हमने बांध के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को पैसा दिया है जिससे 2032 से पानी मिलने लगेगा।