Author: NewseDay

  • पीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप, कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग

    पीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप, कॉपियां सार्वजनिक करने की मांग

    रायपुर

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हसदेव अरण्य क्षेत्र में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी करके आदिवासियों का जीवन आधार खत्म कर दिया. हसदेव, बांगो बांध इस इलाके का जीवनदायिनी है. यहां पर यदि उत्खनन होता है तो इस क्षेत्र में लाखों पेड़ काटे जायेंगे. हमारी सरकार ने लेमरू एलीफेंट अभ्यारण्य के लिए 1950 वर्ग किमी क्षेत्र को संरक्षित किया था. ये भाजपा की साय सरकार ने खुद केंद्र को पत्र लिख कर तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को कहा है. एक आदिवासी मुख्यमंत्री होकर आदिवासियों और जंगल का नहीं बल्कि के हितों के खातिर काम कर रहे हैं.

    जनता के ठग रही भाजपा

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हसदेव अरण्य क्षेत्र के तारा कोल ब्लॉक की नीलामी के लिए साय सरकार ने कोयला मंत्रालय को पत्र लिखा था.यह पत्र 11 दिसंबर 2025 को साय सरकार ने लिखा था.हमारी सरकार ने 23 जून 2023 को तारा सहित 9 कोल ब्लाकों को नीलामी से अलग रखने के लिए पत्र लिखा था. भाजपा बताए कि उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए अनुशंसा क्यों किया था? कांग्रेस की सरकार के समय 26 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मांग की थी कि हसदेव-अरण्य में अब किसी भी कोल ब्लॉक का आवंटन या नीलामी न की जाए.16 जुलाई 2023 को कांग्रेस सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट रूप से कहा था कि हसदेव-अरण्य में किसी भी नई खदान के आवंटन या विकास की कोई आवश्यकता नहीं है. 19 अक्टूबर 2023 को केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने तारा सहित 40 कोल ब्लॉक्स को नीलामी प्रक्रिया से वास्तव में डी-नोटिफाई कर दिया था.

    जंगल लुटा दिया

    भूपेश बघेल ने कहा कि तारा कोल ब्लाक लगभग 5000 एकड़ क्षेत्र में फैला है. जिसमें से 4000 एकड़ से अधिक घना जंगल है. इसके लिए 10 लाख से अधिक पेड़ों को पूरी तरह काट दिया जाएगा.लेमरू एलीफेंट रिजर्व के चारों ओर खनन होगी, जिससे भारत के राष्ट्रीय धरोहर पशु हाथी के आवाजाही के रास्ते पर गंभीर असर पड़ेगा, जबकि हाथियों की संख्या में कमी का संकट पहले से ही बना हुआ है.कई अन्य प्रजातियां भी इससे और अधिक खतरे में पड़ जाएंगी.

    हसदेव अरण्य वन क्षेत्र के तारा कोल ब्लाक की नीलामी केंद्र सरकार के द्वारा की गयी है.इस नीलामी में तारा कोल ब्लॉक CG Syn-Gas and Chemicals Limited नाम की कंपनी को मिला है जो कि अडानी इंटरप्राइजेस लि. की सहयोगी कंपनी मून्दड़ा सिनर्जी लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी है. भाजपा की सरकार राज्य में बनने के बाद छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन को अडानी पर लुटाया जा रहा है- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम छग

    2024 और 2025 के पीएससी घोटाले की जांच कौन करेगा

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2024 की परीक्षा में सही उत्तर लिखने वाले और गलत उत्तर लिखने वाले को बराबर नंबर तो कही पर गलत उत्तर वाले को ज्यादा नंबर तथा सही वाले को कम नंबर दिया गया. छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जो सामने आई हैं. उससे गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2023 के पहले भाजपा ने युवाओं से वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा करवाएंगे.लेकिन पिछले 2 सालों से छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी की जा रही है.

    न्यूनतम नंबर लाने का आयोग दावा

    भूपेश बघेल ने कहा कि 2025 की पीएससी परीक्षा में 2025 में पीएससी के द्वारा कुल 265 पद निकाला गया. मुख्य परीक्षा में कुल पद के तीन गुना लोग उत्तीर्ण होकर साक्षात्कार में आते 265×3 = 795 इंटरव्यू में आना चाहिए. 608 लोग ही उत्तीर्ण होकर इंटरव्यू में पहुंचे. इनका तर्क है कि 187 बच्चे न्यूनतम नंबर नहीं ला पाये. आयोग साबित करे कि 187 बच्चे न्यूनतम नंबर नहीं लाये. बच्चों का दावा है कि हमारा न्यूनतम नंबर तो आया ही होगा. आयोग इंटरव्यू के पहले सभी बच्चों को कॉपी उपलब्ध कराए. 2024 की मुख्य परीक्षा में कापी जांचने में गड़बड़ी हुई है, तो 2025 में गड़बड़ी नहीं हुई होगी, इसका क्या गांरटी है?

    पिछली बार 2024 में पीएससी अध्यक्ष रीता सांडिल्य के रहते गड़बड़ी हुई थी, 2025 में उनकी ही अध्यक्षता में गड़बड़ी हुई. 2024 में पीएससी परीक्षा में उत्तर-पुस्तिका की जांच अपात्र स्कूली शिक्षकों (शिक्षक एलबी) से कराई गई, यही नहीं मूल्यांकनकर्ताओं का नाम और नंबर भी सार्वजनिक हुआ था, जो बेहद आपत्तिजनक है. भर्ती परीक्षा की गोपनियता को भंग करने वालों को सजा देने के बजाय पुरस्कृत करते हुए रीता सांडिल्य को पीएससी के कार्यकारी अध्यक्ष से प्रमोट करते हुए अध्यक्ष बना दिया गया है.बेहद स्पष्ट है कि इन गड़बड़ियों को सरकार का संरक्षण है – भूपेश बघेल, पूर्व सीएम छग

    उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की मांग
    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार मामले के निराकरण तक इंटरव्यू स्थगित करे. अभ्यर्थियों की मांग के अनुसार सभी का उत्तर-पुस्तिकायें साक्षात्कार के पहले सार्वजनिक किया जाए ताकि सभी अभ्यर्थियों को यह पता लगे कि उनकी कॉपियां सही जांची गयी है. जो लोग इंटरव्यू के लिए चयनित हुए हैं उनके अतिरिक्त शेष सभी अभ्यर्थियों की कापियां अभ्यर्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए. उत्तर-पुस्तिका जांचने के लिए मूल्यांकनकर्ताओं का मानदंड तय किया जाए तथा पीएससी मुख्य परीक्षा के लिए मॉडल उत्तर जारी करे.

  • ऊर्जा उपकरण विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश

    ऊर्जा उपकरण विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश

    भोपाल
    मध्यप्रदेश को ऊर्जा उपकरण विनिर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 सितंबर को मंत्रालय में सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड को उज्जैन स्थित विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में 60.49 एकड़ भूमि का आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) प्रदान किया। सीमेंस कंपनी द्वारा यहां एक बड़ी क्षमता के पॉवर ट्रांसफार्मर्स के निर्माण के लिए लगभग 2,053 करोड़ रुपए का निवेश करने का प्रस्ताव दिया गया है। कंपनी की यूनिट स्थापना से 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीमेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुइल्हर्मे मेंडोंका, मुख्य वित्तीय अधिकारी हरीश शेखर तथा हेड-रियल एस्टेट पुनीत बंसल को भूमि का आशय पत्र सौंपा। मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला भी मौजूद थे।

    औद्योगिक विकास तथा कुशल रोजगार
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियों, बेहतर कनेक्टिविटी, उपलब्ध भूमि बैंक, विश्वस्तरीय औद्योगिक अधोसंरचना और निवेशक अनुकूल वातावरण के कारण देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है। राज्य सरकार औद्योगिक निवेशों के त्वरित क्रियान्वयन तथा रोजगार सृजन के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी की प्रस्तावित परियोजना मध्यप्रदेश को देश के उभरते ऊर्जा उपकरण एवं विद्युत अवसंरचना विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह निवेश राज्य में उन्नत विनिर्माण, औद्योगिक विकास तथा कुशल रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करेगा।  

    औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
    सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड ऊर्जा उत्पादन, ऊर्जा संचरण, औद्योगिक विद्युतीकरण, ऊर्जा भंडारण तथा डीकार्बोनाइजेशन समाधानों से जुड़ी अग्रणी कंपनी है। कंपनी का दक्षिण एशिया क्षेत्र में व्यापक परिचालन है और यह वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग एवं अनुसंधान क्षमताओं के लिए जानी जाती है। कंपनी की इस प्रस्तावित इकाई में बड़ी क्षमता के पावर ट्रांसफार्मरों का निर्माण किया जाएगा, जो देश की बढ़ती विद्युत अवसंरचना आवश्यकताओं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार तथा ऊर्जा क्षेत्र के आधुनिकीकरण में योगदान देंगे। परियोजना से क्षेत्रीय औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी और सहायक उद्योगों, लॉजिस्टिक्स तथा सेवा क्षेत्र में भी नए अवसर भी उत्पन्न होंगे। परियोजना के क्रियान्वयन के साथ विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा उज्जैन और आसपास के क्षेत्र ऊर्जा उपकरण विनिर्माण के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होंगे। कंपनी का यह निवेश मध्यप्रदेश की औद्योगिक प्रगति, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य और ऊर्जा अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

  • राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव के दौरान 25 लाख तक का कारोबार

    राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव के दौरान 25 लाख तक का कारोबार

    रायपुर

    सितंबर से रायपुर सहित पूरे देश में गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है. अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणपति को विसर्जित किया जाएगा. ऐसे में गणेश उत्सव के दौरान राजधानी रायपुर के फूल बाजार में भी फूलों के दाम आसमान छूने लगे हैं. गणेश उत्सव की वजह से कई प्रकार के फूलों की डिमांड बढ़ गई है, लेकिन बारिश और सप्लाई कम होने के कारण फूलों के दाम में लगभग 50 से 60% तक की वृद्धि हुई है. इसे लेकर ईटीवी भारत ने फूल बाजार का जायजा लिया. आइए जानते हैं फुल विक्रेता इस बार बढ़े हुए दामों को लेकर क्या कह रहे हैं.

    त्यौहारों के कारण बढ़े फूलों के दाम
    फूल दुकानदार सोनू यादव ने बताया कि गणेश उत्सव के साथ ही तीजा और आने वाले दिनों में विश्वकर्मा पूजा भी है. इस दौरान फूलों की डिमांड बढ़ गई है, लेकिन बारिश की वजह से आवक कमजोर है. जिसकी वजह से फूल के दाम में लगभग 50 से 60% की वृद्धि हुई है. पूरे भारतवर्ष में बारिश हुई एक कारण है. इससे छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं है. फूलों की सप्लाई बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, नागपुर जैसे शहरों से होती है.इन शहरों में भी फूलों के दाम बढ़े हुए हैं.

    फूल दुकानदार बताया कि फूलों में महंगाई की देखने को मिल रही है. बारिश की वजह से फूलों की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसके साथ ही गणेश उत्सव के नाम से फूलों की डिमांड बढ़ गई है. फूलों के दाम में लगभग 60 से 70% तक की वृद्धि हुई है. एक गेंदा फूल की माला पहले 30 से 35 रुपए में मिलता था, लेकिन आज उसकी कीमत बढ़कर 70 रुपए तक जा पहुंची है. 60 रुपए में जो फूल माला पहले बिकती थी. उसके दाम आज 100 रुपए पर पहुंच गए हैं. गणेश उत्सव को देखते हुए खासतौर पर दूर्वा की माला मंगाई जा रही है. दुर्वा की माला भगवान गणपति को अत्यंत प्रिय है. इसके सा थ ही गणेश उत्सव को देखते हुए जूही के फूल भी दुकानदार मंगा रहे हैं.

    जूही के फूल कोलकाता से मंगवाएं जा रहे हैं. फूलों की माला में गुलाब, गेंदा, सेवंती, रजनीगंधा, जूही के साथ ही मोती माला की बिक्री बढ़ गई है. गणेश उत्सव में डेकोरेशन के लिए पत्तियों की माला भी दुकानदार मंगा रहे हैं. इस पत्ती की माला को लोग 11 दिनों तक गणेश उत्सव में लगाकर रख सकते है. बारिश की वजह से फूलों का उत्पादन कम होने के कारण अचानक से फूलों के दाम बढ़ गए हैं. बारिश की वजह से कुछ फूल खराब भी आ रहे हैं

    1 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

    एक अनुमान के मुताबिक पूरे प्रदेश में गणेश उत्सव के दौरान लगभग 1 करोड़ रुपए के फूलों कि बिक्री होती है. बात अगर राजधानी रायपुर की करें तो गणेश उत्सव के दौरान लगभग 20 से 25 लाख रुपए तक की फूलों की बिक्री होती है. रायपुर में फूलों की सप्लाई बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली, कोलकाता, नागपुर के साथ ही कुछ चुनिंदा फूलों की सप्लाई थाईलैंड से होती है.

  • कपिल देव ने की छत्तीसगढ़ की खेल नीतियों की सराहना

    कपिल देव ने की छत्तीसगढ़ की खेल नीतियों की सराहना

    रायपुर
     छत्तीसगढ़ अब देश के प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब रिजॉर्ट में मंगलवार को आयोजित प्रतिष्ठित ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ के ट्रॉफी अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की। 1983 के क्रिकेट विश्व कप विजेता और 'प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया' (PGTI) के अध्यक्ष कपिल देव की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री ने स्वयं गोल्फ कोर्स पर शॉट लगाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

    मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवा रायपुर जल्द ही दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता की तर्ज पर देश-दुनिया का प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन बनकर उभरेगा।

    प्रतियोगिता के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि यहाँ इतने बड़े स्तर का प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत सहित दुनिया भर के 132 प्रोफेशनल गोल्फर भाग ले रहे हैं, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

    सीएम साय ने अपनी यादें साझा करते हुए कहा, "एक दौर था जब गोल्फ केवल फिल्मों में दिखता था या उद्योगपतियों तक सीमित माना जाता था, लेकिन आज छत्तीसगढ़ इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।"

    देश-विदेश से आए गोल्फरों

    मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आए गोल्फरों का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत किया और उन्हें खेल के साथ-साथ राज्य की प्राकृतिक व सांस्कृतिक धरोहर को देखने का न्योता दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से भारत के नियाग्रा कहे जाने वाले बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात और सरगुजा के वनों व संस्कृति का भ्रमण करने का आग्रह किया।

    बस्तर में बदला माहौल:

    सीएम साय ने कहा कि सुरक्षा बलों के साहस और शासन की नीतियों से बस्तर में शांति और विकास का नया सवेरा हुआ है, जिसकी मिसाल बस्तर ओलंपिक में युवाओं की व्यापक भागीदारी है।

    PGTI के अध्यक्ष कपिल देव ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री साय की खेल-समर्थक नीतियों की सराहना की।कपिल देव ने इच्छा जताई कि इस टूर्नामेंट को छत्तीसगढ़ के वार्षिक स्पोर्ट्स कैलेंडर में स्थायी स्थान दिया जाए, ताकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहले से अपना शेड्यूल तय कर सकें। कपिल देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ का वातावरण और आतिथ्य सत्कार बेहद शानदार है और आने वाले समय में राज्य देश के शीर्ष गोल्फ केंद्रों में शुमार होगा।

     

  • 17 सितंबर से प्रदेशभर में चलेगा सेवा अभियान

    17 सितंबर से प्रदेशभर में चलेगा सेवा अभियान

    रायपुर

    तेलीबांधा मरीन ड्राइव की सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए मंगलवार का दिन आम दिनों से बिल्कुल अलग था. वह रोज की तरह अपने छोटे से पसरे पर दीये सजाकर ग्राहकों का इंतजार कर रही थी. तभी अचानक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का काफिला उसके पसरे के पास आकर रुका. मुख्यमंत्री खुद उसके पास पहुंचे, मिट्टी के दीयों को देखा और मीरा से बातचीत की.

    सीएम ने इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के लिए मीरा से एक मिट्टी का दीया खरीदा और उसे एक हजार रुपए दिए. मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज सिर्फ एक दीये की खरीद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मेहनत से अपना परिवार चलाने वाली मीरा के श्रम, स्वाभिमान और स्वावलंबन के सम्मान का भावपूर्ण संदेश भी दे गया.

    सीएम ने अचानक रुकवाया अपना काफिला

    मुख्यमंत्री साय का सड़क किनारे लगे छोटे से पसरे पर अचानक पहुंचना आसपास मौजूद लोगों के लिए भी सुखद आश्चर्य का पल बन गया. बिना किसी औपचारिकता के मुख्यमंत्री ने मीरा से उसके कामकाज और परिवार का हालचाल जाना. मिट्टी के दीयों के बीच हुई यह छोटी-सी मुलाकात उस बड़े भाव को सामने ले आई, जिसमें समाज के हर मेहनतकश व्यक्ति के श्रम और आत्मसम्मान का सम्मान शामिल है. मुख्यमंत्री का सहज व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना और मीरा के लिए यह मुलाकात जीवन की यादगार घटनाओं में शामिल हो गया.

    बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री साय ने मीरा से पूछा कि उसे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं. मीरा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत उसका बैंक खाता खुल चुका है. उसने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उसे राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर महीने 1 हजार की राशि प्राप्त हो रही है. मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक सीधे पहुंचे, उसे आर्थिक संबल मिले और उसके जीवन को बेहतर बनाने में सहायता हो. शासन की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पूरी सहजता और पारदर्शिता के साथ पहुंचे.

    जनधन से जुड़ा बैंक खाता, महतारी वंदन से मिला आर्थिक संबल

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जनधन योजना ने गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर आर्थिक समावेशन का मजबूत आधार तैयार किया है. बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ने के कारण आज विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों तक पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की माताओं और बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है. यह राशि उनके छोटे-बड़े दैनिक खर्चों में सहयोग देने के साथ-साथ महिलाओं में आर्थिक आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मददगार है.

    सीएम ने मीरा के काम की तारीफ की

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क किनारे पसरा लगाने वाले छोटे विक्रेता हों, कुम्हार हों, शिल्पकार हों अथवा स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाली हमारी माताएं और बहनें हों, सभी के परिश्रम में आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की शक्ति निहित है. अपने हुनर और मेहनत से आजीविका अर्जित करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. सीएम ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना केवल किसी वस्तु की खरीद नहीं है. उसके पीछे किसी परिवार का श्रम, किसी कारीगर का हुनर और किसी छोटे व्यवसायी के आत्मसम्मान से जुड़ी आजीविका होती है. जब हम स्थानीय विक्रेताओं और कारीगरों से सामान खरीदते हैं, तो हमारा छोटा-सा प्रयास उनके परिवार और उनकी आजीविका को संबल देने का माध्यम बन जाता है.

    मीरा के हाथों का दीया अब बनेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    मीरा के पसरे से मुख्यमंत्री साय द्वारा खरीदा गया मिट्टी का दीया अब एक विशेष अभियान का हिस्सा बनेगा. यह दीया ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा. कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

    सीएम साय ने कहा कि हमारी संस्कृति में दीया केवल प्रकाश का माध्यम नहीं, बल्कि आशा और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है. मिट्टी का एक छोटा-सा दीया जब जलता है तो अपने आसपास के अंधकार को दूर करता है. उसी तरह समाज का प्रत्येक व्यक्ति जब सेवा का एक छोटा-सा संकल्प लेकर आगे बढ़ता है, तो सामूहिक प्रयास से बड़े और सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है.

    'एक दीया, जो सेवा और जनभागीदारी का संदेश देगा'

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आशीर्वाद का दीया सेवा और विकास के प्रति हमारे संकल्प तथा जनभागीदारी के सामर्थ्य का प्रतीक है. प्रदेश के नागरिक जब इस भावना से जुड़ेंगे, तो सेवा का यह संकल्प घर-घर और जन-जन तक पहुंचेगा. मीरा के छोटे से पसरे से खरीदा गया यह दीया इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें एक साथ कई भाव जुड़े हैं. सीएम ने कहा, इस दीये में एक मेहनतकश महिला के श्रम का सम्मान, स्थानीय उत्पाद को प्रोत्साहन, जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी पहुंच और समाज को सेवा के लिए प्रेरित करने का संकल्प जुड़ा है.

    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किए हैं. प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है. यह अभियान सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को जनभागीदारी के माध्यम से और मजबूत करने का अवसर है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान से पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ जुड़ने का आह्वान किया. उन्होंने लोगों से अपने गांव, शहर और आसपास स्वच्छता के कार्यों में सहभागी बनने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, जरूरतमंदों की सहायता करने और अपनी क्षमता के अनुरूप जनसेवा का कोई न कोई संकल्प लेने की अपील की.

    'सेवा के लिए बड़ा काम नहीं, छोटी-सी पहल भी काफी'

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा का कोई कार्य छोटा नहीं होता, किसी जरूरतमंद की सहायता करना, अपने आसपास स्वच्छता रखना, एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना, स्थानीय कारीगर से कोई वस्तु खरीदना जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है.

  • अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा संचालन

    अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा संचालन

    लखनऊ 
    त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है. इसे देखते हुए रेलवे अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इसी कड़ी में अजमेर-रांची-अजमेर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. ये ट्रेन यूपी से होकर गुजरेगी तो यूपी के लोगों को भी सीधा फायदा पहुंचाएगी. 

    उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली ट्रेन नंबर 09619/09620 अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल के संचालन से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.  ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के 10 स्टेशनों पर ठहरेगी.

    त्योहारों के समय टिकट मिलना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है. ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा. अब जानते हैं कि ट्रेन कब से चलेगी, कितने फेरे लगाएगी और रास्ते में कहां-कहां रुकेगी.

    अजमेर से रांची जाने वाली ट्रेन कब चलेगी?

    ट्रेन नंबर 09619 अजमेर-रांची साप्ताहिक स्पेशल 2 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 तक चलेगी. ट्रेन हर शुक्रवार रात 11:05 बजे अजमेर स्टेशन से रवाना होगी. रास्ते में पश्चिम मध्य रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकने के बाद ट्रेन तीसरे दिन रविवार सुबह 7:30 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी. इस दिशा में ट्रेन के कुल 9 फेरे होंगे.
    इन 10 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

    अजमेर से रांची जाते समय ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के इन 10 स्टेशनों पर ठहरेगी:

        सवाई माधोपुर: 03:40 से 04:00 बजे
        सोगरिया: 05:25 से 05:35 बजे
        बारां: 06:18 से 06:20 बजे
        छाबड़ा गुगोर: 07:08 से 07:10 बजे
        रूठियाई जंक्शन: 08:40 से 08:42 बजे
        गुना: 09:10 से 09:20 बजे
        सागर: 12:50 से 12:55 बजे
        दमोह: 13:52 से 13:54 बजे
        कटनी मुड़वारा: 15:40 से 15:50 बजे
        ब्योहारी: 17:35 से 17:40 बजे

    रांची से अजमेर वापसी कब होगी?

    वापसी में ट्रेन नंबर 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 4 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी. ट्रेन हर रविवार सुबह 10:50 बजे रांची से रवाना होगी. रांची से चलने के बाद ट्रेन ब्योहारी, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, गुना, रूठियाई जंक्शन, छाबड़ा गुगोर, बारां, सोगरिया और सवाई माधोपुर समेत पश्चिम मध्य रेलवे के 10 स्टेशनों पर रुकेगी. इसके बाद ट्रेन तीसरे दिन सोमवार शाम 6:35 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी. वापसी दिशा में भी ट्रेन के 9 फेरे होंगे.
    रास्ते में इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

    अजमेर और रांची के बीच इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव सिर्फ पश्चिम मध्य रेलवे के 10 स्टेशनों तक सीमित नहीं है. ट्रेन के पूरे रूट पर किशनगढ़, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छाबड़ा गुगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम, चोपन, रेनुकूट, गढ़वा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, बरवाडीह जंक्शन, लातेहार, टोरी, लोहरदगा और पिस्का स्टेशन शामिल हैं.
    त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी राहत

    त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे की स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए राहत वाली खबर है. खासकर उन यात्रियों को इसका फायदा मिल सकता है जिन्हें नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही है.

    पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए इस पूज स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाएं.  
     

     

  • यूपी की दीदियों के उत्पादों की बढ़ेगी वैश्विक पहुंच, गांव से दुनिया के बाजार तक पहुंचेंगे 3 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट

    यूपी की दीदियों के उत्पादों की बढ़ेगी वैश्विक पहुंच, गांव से दुनिया के बाजार तक पहुंचेंगे 3 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट

    अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

    अब गांव से दुनिया के बाजार तक पहुंचेंगे तीन हजार से अधिक उत्पाद

    ओएनडीसी, ई-सरस, प्रेरणा मार्ट, मीशो, अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए मंगा सकेंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद

    योगी सरकार में दीदियों को अब मिलेगी ब्रांडिंग, बिक्री और डिजिटल बाजार की ताकत

    543 प्रेरणा सरस स्टोर और स्थानीय उत्पादों के लिए ऑनलाइन-ऑफलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म तैयार

    लखनऊ
     प्रदेश की महिलाएं अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ने के लिए 543 प्रेरणा सरस स्टोर स्थापित किए गए हैं। वहीं 3,000 से अधिक उत्पादों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म विकसित किए गए हैं। इससे ग्रामीण उत्पादों को ब्रांडिंग, बिक्री और डिजिटल बाजार की ताकत देने का रास्ता खुला है।
    अब स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद ओएनडीसी, ई-सरस, प्रेरणा मार्ट, मीशो, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए बड़े बाजार तक पहुंच सकेंगे। जनपद और ब्लॉक स्तर पर स्थापित प्रेरणा सरस स्टोर जहां स्थानीय उत्पादों को व्यवस्थित बिक्री मंच दे रहे हैं, वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म उनकी पहुंच गांव और जिले से बाहर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक बढ़ाने का माध्यम बन रहे हैं।

    छोटे उद्यमों का विस्तार करने का अवसर मिलेगा : अरुण कुमार

    स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए उत्पादन के बाद बाजार तक पहुंच उनकी उद्यमिता की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। योगी सरकार ने इस कड़ी को मजबूत करने के लिए स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, मार्केटिंग और बिक्री का नेटवर्क तैयार किया है। इससे समूहों को केवल उत्पाद तैयार करने के बजाय बाजार की मांग समझकर अपने छोटे उद्यमों का विस्तार करने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार के अनुसार, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को केवल बचत और ऋण तक सीमित रखने के बजाय उन्हें उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर है। उत्पादन के साथ पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ाव बढ़ने से ग्रामीण महिलाओं के छोटे उद्यमों को विस्तार का अवसर मिल रहा है।

    स्थानीय उत्पादों को दूर बैठे ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा

    डिजिटल बाजार की दिशा में बिजनौर राज्य एग्रीगेशन सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन विपणन कार्य शुरू किया जा चुका है। अलग-अलग समूहों के उत्पादों को एक मंच पर लाकर उनकी बिक्री और बाजार तक पहुंच को व्यवस्थित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे स्थानीय उत्पादों को दूर बैठे ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। खासकर किसी जिले या क्षेत्र विशेष की पहचान वाले उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में यह व्यवस्था मददगार होगी।

    बाजार से जुड़ाव से बनेगी ब्रांड वैल्यू

    स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए बाजार तक पहुंच सिर्फ बिक्री बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि उत्पाद की पहचान और ब्रांड वैल्यू बनाने का अवसर भी है। प्रेरणा सरस स्टोर और ऑनलाइन-ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए उत्पादन से आगे बढ़कर ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर जोर दिया जा रहा है। मिशन निदेशक अरुण कुमार के मुताबिक, बाजार से जुड़ाव महिलाओं को अपने उत्पादों की मांग समझने और उसी के अनुरूप उत्पादन व विपणन की दिशा तय करने का अवसर देता है। इससे समूहों की गतिविधियां केवल आजीविका तक सीमित न रहकर छोटे उद्यमों का रूप ले सकती हैं।

    लोकल हुनर की ग्लोबल उड़ान

    3,000 से अधिक उत्पादों के लिए 543 प्रेरणा सरस स्टोर, मार्केटिंग प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन विपणन ग्रामीण महिला उद्यमिता के बदलते स्वरूप की तस्वीर पेश करते हैं। गांव में तैयार उत्पाद अब गांव में ही बिकने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि स्टोर से डिजिटल प्लेटफॉर्म और स्थानीय बाजार से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेंगे। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश की ग्रामीण ‘दीदियों’ के स्थानीय हुनर को बाजार, पहचान और ब्रांड वैल्यू देने के साथ उन्हें लोकल से ग्लोबल कारोबार की दिशा में आगे बढ़ाने का नया रास्ता तैयार कर रही है।

  • Asian Games 2026: 19 सितंबर से शुरू होगा खेलों का महासंग्राम, जानें क्रिकेट, शूटिंग, हॉकी और कबड्डी की तारीखें

    Asian Games 2026: 19 सितंबर से शुरू होगा खेलों का महासंग्राम, जानें क्रिकेट, शूटिंग, हॉकी और कबड्डी की तारीखें

    नई दिल्ली
    भारत का 2026 एशियन गेम्स अभियान जापान के आइची-नागोया में कई खेलों में जोरदार चुनौती के साथ शुरू होगा. भारतीय दल की शुरुआत 17 सितंबर को टेकबॉल से होगी, जबकि 18 सितंबर को महिला क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी और इसी दिन सॉफ्ट टेनिस में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। 

    इसके बाद बैडमिंटन, हॉकी, कबड्डी और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भारत की नजर रहेगी. 24 से 29 सितंबर तक एथलेटिक्स भारत के लिए सबसे बड़े मेडल केंद्रों में रहेगा. इसके अलावा शूटिंग, बॉक्सिंग, स्विमिंग, रोइंग और कुश्ती में भी भारत के पास पदक जीतने के कई मौके होंगे। 

    एशियन गेम्स के आखिरी सप्ताह में तीरंदाजी, गोल्फ, टेनिस, हॉकी, वॉलीबॉल, कुश्ती और क्रिकेट में भारत की अहम मुकाबलों पर नजर रहेगी. व्यक्तिगत स्पर्धाओं में वेटलिफ्टिंग भारत के लिए खास उम्मीद जगाएगी, जहां मीराबाई चानू के अलावा ज्ञानेश्वरी यादव, सेरम निरुपमा देवी और हरजिंदर कौर पदक की दावेदार होंगी। 

    17 सितंबर
        भारत के अभियान की शुरुआत टेगबॉल से होगी. पुरुष डबल्स, महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 

    18 सितंबर
        महिला क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी. 
        सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों की टीम, शुरुआती राउंड, पुरुषों की टीम, क्वार्टर-फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
        टेकबॉल: महिलाओं का सिंगल्स क्वालिफिकेशन, रेपेशाज, मिक्स्ड डबल्स क्वालिफिकेशन, रेपेशाज

    19 सितंबर
        टेकबॉल में महिला सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स और पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले होंगे

    20 सितंबर
        महिला क्रिकेट का सेमीफाइनल है. हॉकी में पुरुष टीम इंडोनेशिया और महिला टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ उतरेगी. 
        हॉकी: भारत बनाम इंडोनेशिया, पुरुषों का पूल A, भारत बनाम उज्बेकिस्तान, महिलाओं का पूल B
        MMA: पुरुषों का ट्रेडिशनल MMA -77kg, महिलाओं का ट्रेडिशनल MMA -60kg
        शूटिंग: महिलाओं की 10m एयर राइफल व्यक्तिगत और टीम, क्वालिफिकेशन, महिलाओं की 10m एयर राइफल व्यक्तिगत, फाइनल
        सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों की टीम, सेमी-फाइनल और फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        तैराकी: पुरुषों की 100m फ्रीस्टाइल हीट्स, फाइनल, पुरुषों की 100m बैकस्ट्रोक हीट्स, फाइनल
        टेबल टेनिस: पुरुषों की टीम, ग्रुप स्टेज, महिलाओं की टीम, ग्रुप स्टेज
        टेकबॉल: पुरुषों का डबल्स फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स फाइनल, मिक्स्ड डबल्स फाइनल
        वुशु: पुरुषों का चांगक्वान, फाइनल, पुरुषों का सांडा 56kg, शुरुआती राउंड, पुरुषों का सांडा 75kg, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सांडा 52kg, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सांडा 60kg, शुरुआती राउंड

    21 सितंबर
        बैडमिंटन में पुरुष टीम राउंड ऑफ-16 में खेलेगी. हॉकी में महिला टीम इंडोनेशिया से भिड़ेगी. कबड्डी में पुरुष टीम जापान और महिला टीम बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी. 
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 70 किग्रा वर्ग, राउंड ऑफ 32
        MMA: पुरुषों का ट्रेडिशनल MMA -77kg, महिलाओं का ट्रेडिशनल MMA -60kg
        रोइंग: पुरुषों का क्वाड्रपल स्कल्स, हीट्स, हल्के वजन वाले पुरुषों का डबल स्कल्स, हीट्स
        शूटिंग: पुरुषों की 10m एयर राइफल व्यक्तिगत और टीम, क्वालिफिकेशन, पुरुषों की 10m एयर राइफल व्यक्तिगत, फाइनल, पुरुषों की स्कीट, क्वालिफिकेशन, महिलाओं की स्कीट, क्वालिफिकेशन
        सॉफ्ट टेनिस: मिक्स्ड डबल्स, क्वार्टर-फाइनल और मेडल राउंड
        तैराकी: पुरुषों की 50m फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 50m बैकस्ट्रोक, पुरुषों की 100m ब्रेस्टस्ट्रोक, पुरुषों की 4x200m फ्रीस्टाइल रिले
        टेबल टेनिस:
    पुरुषों की टीम, ग्रुप स्टेज और नॉकआउट राउंड, महिलाओं की टीम, ग्रुप स्टेज और नॉकआउट राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        वुशु: महिलाओं का चांगक्वान, फाइनल, पुरुषों और महिलाओं का सांडा, एलिमिनेशन राउंड

    22 सितंबर
        हॉकी में भारत का सामना श्रीलंका से होगा, जबकि पुरुष कबड्डी टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगी. 
        आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: महिलाओं का ऑल-अराउंड क्वालिफिकेशन
        बैडमिंटन: पुरुषों की टीम, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं की टीम, क्वार्टर-फाइनल
        बॉक्सिंग: महिलाओं का 51kg, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 54kg, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 55kg, शुरुआती राउंड
        घुड़सवारी:
    इवेंटिंग व्यक्तिगत और टीम, क्रॉस-कंट्री
        फेंसिंग: पुरुषों का फॉइल व्यक्तिगत, महिलाओं का एपि (Epee) व्यक्तिगत
        कराटे:
    महिलाओं का कुमिते -55kg, एलिमिनेशन और मेडल मुकाबले, पुरुषों का कुमिते -84kg, एलिमिनेशन और मेडल मुकाबले
        MMA: पुरुषों का ट्रेडिशनल MMA -77kg मेडल राउंड, महिलाओं का ट्रेडिशनल MMA -60kg मेडल राउंड
        रोइंग: भारतीय रोइंग इवेंट्स, हीट्स
        शूटिंग: 10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम, क्वालिफिकेशन और मेडल राउंड, पुरुषों का स्कीट, क्वालिफिकेशन, महिलाओं का स्कीट, क्वालिफिकेशन
        तैराकी: पुरुषों की 1500m फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 4x100m मेडले रिले
        टेबल टेनिस: पुरुषों की टीम, राउंड ऑफ 16 और क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं की टीम, राउंड ऑफ 16 और क्वार्टर-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        वुशु: महिलाओं का नानक्वान और नंदाओ, फाइनल, पुरुषों और महिलाओं का सांडा, क्वार्टर-फाइनल

     

    23 सितंबर
        आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: महिलाओं का ऑल-अराउंड, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        बैडमिंटन: पुरुषों की टीम, सेमी-फाइनल, महिलाओं की टीम, सेमी-फाइनल
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 60kg, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 80kg, शुरुआती राउंड
        कैनो/कयाक: पुरुषों का कयाक सिंगल 500m, पुरुषों का कयाक डबल 500m, पुरुषों का कयाक फोर 500m, पुरुषों का कैनो डबल 500m, महिलाओं का कैनो सिंगल 200m, महिलाओं का कैनो डबल 500m, महिलाओं का कयाक डबल 500m, महिलाओं का कयाक फोर 500m, मिक्स्ड कयाक डबल 500m, मिक्स्ड कैनो डबल 500m
        क्रिकेट: महिलाओं का सेमी-फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        घुड़सवारी: इवेंटिंग व्यक्तिगत और टीम, जंपिंग और मेडल मुकाबले
        ई-स्पोर्ट्स: ई-फ़ुटबॉल
        फेंसिंग: महिलाओं का फॉइल व्यक्तिगत, पुरुषों का सेबर व्यक्तिगत
        हॉकी: थाईलैंड बनाम भारत, महिला पूल B
        कबड्डी: बांग्लादेश बनाम भारत, पुरुष ग्रुप A, ईरान बनाम भारत, महिला ग्रुप A
        रोइंग: पुरुष सिंगल स्कल्स, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), पुरुष डबल स्कल्स, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), पुरुष पेयर, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), पुरुष फोर, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), महिला फोर, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        शूटिंग: महिला 10m एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम, क्वालिफिकेशन, महिला 10m एयर पिस्टल व्यक्तिगत, फाइनल, पुरुष स्कीट, क्वालिफिकेशन और फाइनल, महिला स्कीट, क्वालिफिकेशन और फाइनल
        सॉफ्ट टेनिस: पुरुष सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, सेमी-फाइनल और फाइनल, महिला सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, सेमी-फाइनल और फाइनल
        स्क्वैश: पुरुष सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिला सिंगल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        तैराकी: पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई, पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल
        टेबल टेनिस: पुरुष टीम, सेमी-फाइनल, महिला टीम, सेमी-फाइनल, पुरुष सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिला सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुष डबल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        वेटलिफ्टिंग: पुरुषों का 60 किग्रा, ऋषिकांत सिंह, महिलाओं का 49 किग्रा, मीराबाई चानू, महिलाओं का 53 किग्रा, ज्ञानेश्वरी यादव, महिलाओं का 61 किग्रा, सेरम निरुपमा देवी, महिलाओं का 69 किग्रा, हरजिंदर कौर
        वुशु: पुरुषों का सांडा 56 किग्रा, सेमी-फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), पुरुषों का सांडा 75 किग्रा, सेमी-फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), महिलाओं का सांडा 52 किग्रा, सेमी-फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), महिलाओं का सांडा 60 किग्रा, सेमी-फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

    24 सितंबर

        आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स: महिलाओं का वॉल्ट, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        एथलेटिक्स: महिलाओं का हेप्टाथलॉन, 100 मीटर हर्डल्स, महिलाओं का हेप्टाथलॉन, हाई जंप, महिलाओं का हेप्टाथलॉन, शॉट पुट, महिलाओं का हेप्टाथलॉन, 200 मीटर, पुरुषों की ट्रिपल जंप, क्वालिफाइंग राउंड, पुरुषों की हाई जंप, क्वालिफाइंग राउंड, पुरुषों की 100 मीटर दौड़, राउंड 1, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले, हीट्स, महिलाओं की ट्रिपल जंप, फाइनल, मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले, फाइनल, महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़, फाइनल
        बैडमिंटन: पुरुषों की टीम, फाइनल, महिलाओं की टीम, फाइनल
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 70 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 51 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 65 किग्रा, शुरुआती राउंड
        फेंसिंग: महिलाओं का सेबर इंडिविजुअल
        हॉकी:
    कोरिया बनाम भारत, पुरुषों का पूल A
        कबड्डी: चीनी ताइपे बनाम भारत, पुरुषों का ग्रुप A, जापान बनाम भारत, महिलाओं का ग्रुप A
        रोइंग: पुरुषों का क्वाड्रपल स्कल्स, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), लाइटवेट पुरुषों का डबल स्कल्स, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        शूटिंग:
    पुरुषों का 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल और टीम, क्वालिफ़िकेशन, पुरुषों का 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल, फाइनल, पुरुषों का 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन, एलिमिनेशन, स्कीट मिक्स्ड टीम, क्वालिफ़िकेशन और मेडल राउंड
        स्क्वैश: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        तैराकी: पुरुषों का 50 मीटर बटरफ़्लाई, पुरुषों का 800 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों का 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले
        टेबल टेनिस: पुरुषों की टीम, फाइनल, महिलाओं की टीम, फाइनल, पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        वुशु: पुरुषों का सांडा 56 किग्रा, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), पुरुषों का सांडा 75 किग्रा, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर), महिलाओं का सांडा 52 किग्रा, फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर, महिलाओं का सांडा 60 किग्रा, फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

    25 सितंबर

        एथलेटिक्स: महिलाओं की हेप्टाथलॉन, लंबी कूद, महिलाओं की हेप्टाथलॉन, भाला फेंक, महिलाओं की हेप्टाथलॉन, 800 मीटर, महिलाओं की 400 मीटर, राउंड 1, पुरुषों की 400 मीटर, राउंड 1, पुरुषों की 400 मीटर, सेमी-फाइनल, पुरुषों की 100 मीटर, सेमी-फाइनल, महिलाओं की शॉट पुट,फाइनल, महिलाओं की पोल वॉल्ट,फाइनल, पुरुषों की 100 मीटर,फाइनल, पुरुषों की 10,000 मीटर,फाइनल, पुरुषों की हैमर थ्रो,फाइनल
        बैडमिंटन
    : पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 60 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का +90 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 54 किग्रा, शुरुआती राउंड
        फेंसिंग: पुरुषों की फ़ॉइल टीम, महिलाओं की एपी (épée) टीम
        हॉकी
    : जापान बनाम भारत, महिलाओं का पूल B
        कबड्डी: पुरुषों का सेमी-फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर, महिलाओं का सेमी-फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
        सेपकटकरा: पुरुषों की टीम रेगु, शुरुआती और मेडल राउंड
        शूटिंग: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम, क्वालिफिकेशन और मेडल राउंड, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन व्यक्तिगत और टीम, क्वालिफिकेशन, पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन व्यक्तिगत,फाइनल
        स्क्वैश: पुरुषों का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, क्वार्टर-फाइनल
        सर्फ़िंग: महिलाओं का शॉर्टबोर्ड, राउंड 1, पुरुषों का शॉर्टबोर्ड, राउंड 1, महिलाओं का शॉर्टबोर्ड, राउंड 2।
        तैराकी: पुरुषों की 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, पुरुषों की 200 मीटर बैकस्ट्रोक, पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल, पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई
        टेबल टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुष डबल्स, शुरुआती राउंड, महिला डबल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, क्वार्टर-फाइनल और सेमी-फाइनल

    26 सितंबर

        तीरंदाजी: रिकर्व और कंपाउंड इवेंट्स
        एथलेटिक्स: पुरुषों की मैराथन, फाइनल, पुरुषों की डेकाथलॉन, 100 मीटर, पुरुषों की डेकाथलॉन, 
        लंबी कूद, पुरुषों की डेकाथलॉन, शॉट पुट, पुरुषों की डेकाथलॉन, ऊंची कूद, पुरुषों की डेकाथलॉन, 400 मीटर, पुरुषों की जैवलिन थ्रो, क्वालिफाइंग राउंड, महिलाओं की 200 मीटर, राउंड 1, महिलाओं की 200 मीटर, सेमी-फाइनल, पुरुषों की 200 मीटर, राउंड 1, पुरुषों की 200 मीटर, सेमी-फाइनल, महिलाओं की लंबी कूद, क्वालिफाइंग राउंड, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़, राउंड 1, पुरुषों की 1500 मीटर, राउंड 1, पुरुषों की शॉट पुट, फाइनल, पुरुषों की ट्रिपल जंप, फाइनल, महिलाओं की 400 मीटर, फाइनल, पुरुषों की 400 मीटर, फाइनल, महिलाओं की 1500 मीटर, फाइनल
        बैडमिंटन: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड, मिक्स्ड डबल्स, शुरुआती राउंड
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 55 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 90 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 60 किग्रा, शुरुआती राउंड
        कैनो/कयाक: पुरुषों का कयाक सिंगल 500 मीटर, पुरुषों का कयाक डबल 500 मीटर, पुरुषों का कयाक फोर 500 मीटर, पुरुषों का कैनो डबल 500 मीटर, महिलाओं का कैनो सिंगल 200 मीटर, महिलाओं का कैनो डबल 500 मीटर, महिलाओं का कयाक डबल 500 मीटर, महिलाओं का कयाक फोर 500 मीटर, मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर, मिक्स्ड कैनो डबल 500 मीटर
        घुड़सवारी: ड्रेसेज व्यक्तिगत, क्वालिफिकेशन
        फेंसिंग: महिलाओं की फॉइल टीम, पुरुषों की सेबर टीम 
        हॉकी: जापान बनाम भारत, पुरुषों का पूल A
        शूटिंग: महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन (व्यक्तिगत और टीम), क्वालिफिकेशन, महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (व्यक्तिगत), फाइनल
        स्क्वैश: पुरुषों का सिंगल्स, सेमी-फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, सेमी-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, सेमी-फाइनल
        सर्फ़िंग: पुरुषों का शॉर्टबोर्ड, राउंड 2, महिलाओं का शॉर्टबोर्ड, राउंड 3
        टेबल टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, पुरुषों का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, फाइनल

     

    27 सितंबर

        तीरंदाजी: रिकर्व और कंपाउंड इवेंट
        एथलेटिक्स: महिलाओं की मैराथन रेस वॉक, फाइनल, पुरुषों की डेकाथलॉन, 110 मीटर बाधा दौड़, पुरुषों की डेकाथलॉन, डिस्कस थ्रो, पुरुषों की डेकाथलॉन, पोल वॉल्ट, पुरुषों की डेकाथलॉन, जैवलिन थ्रो, पुरुषों की डेकाथलॉन, 1500 मीटर, महिलाओं की ऊंची कूद, क्वालिफाइंग राउंड, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़, राउंड 1, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़, राउंड 1, पुरुषों की लंबी कूद, क्वालिफाइंग राउंड, पुरुषों की 800 मीटर, राउंड 1, महिलाओं की 4×100 मीटर रिले, हीट्स, पुरुषों की ऊंची कूद, फाइनल, महिलाओं की लंबी कूद, फाइनल, महिलाओं की 200 मीटर, फाइनल, पुरुषों की 200 मीटर, फाइनल, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़, फाइनल, महिलाओं की जैवलिन थ्रो, फाइनल, महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज, फाइनल
        बैडमिंटन: पुरुषों का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, पुरुषों का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, क्वार्टर-फाइनल
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 80 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 54 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 60 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का +90 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 65 किग्रा, शुरुआती राउंड
        घुड़सवारी: ड्रेसेज व्यक्तिगत, फाइनल
        फेंसिंग: महिलाओं की सेबर टीम
        हॉकी: भारत बनाम सिंगापुर, महिलाओं का पूल B
        कबड्डी: महिलाओं का फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर, पुरुषों का फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर।
        कुराश: पुरुषों का -66 किग्रा, पुरुषों का +90 किग्रा, महिलाओं का -57 किग्रा, महिलाओं का -78 किग्रा।
        सेपकटकरा: महिलाओं का डबल्स, शुरुआती और मेडल राउंड
        शूटिंग: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल, प्रिसिजन स्टेज, पुरुषों का ट्रैप, क्वालिफिकेशन, महिलाओं का ट्रैप, क्वालिफिकेशन
        सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड
        स्क्वैश: पुरुषों का सिंगल्स, फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, फाइनल, पुरुषों की टीम, शुरुआती और क्वार्टर-फाइनल राउंड, महिलाओं की टीम, शुरुआती और क्वार्टर-फाइनल राउंड
        सर्फ़िंग: पुरुषों का शॉर्टबोर्ड, राउंड 3, पुरुषों का शॉर्टबोर्ड, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का शॉर्टबोर्ड, क्वार्टर-फाइनल
        टेबल टेनिस: पुरुषों का डबल्स, सेमी-फाइनल और फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, सेमी-फाइनल और फाइनल
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        वॉलीबॉल: पुरुषों का पूल C, शुरुआती राउंड

     

    28 सितंबर

        तीरंदाजी: रिकर्व और कंपाउंड इवेंट्स
        एथलेटिक्स: महिलाओं की 800 मीटर दौड़, राउंड 1, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले, हीट्स, पुरुषों की 4×400 मीटर रिले, हीट्स, महिलाओं का डिस्कस थ्रो, फाइनल, महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़, फाइनल, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़, फाइनल, पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज, फाइनल, पुरुषों की लंबी कूद, फाइनल, पुरुषों की 1500 मीटर दौड़, फाइनल, पुरुषों का जैवलिन थ्रो, फाइनल, महिलाओं की 5000 मीटर दौड़, फाइनल, महिलाओं की 4×100 मीटर रिले, फाइनल
        बैडमिंटन: पुरुषों का सिंगल्स, सेमी-फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, सेमी-फाइनल, पुरुषों का डबल्स, सेमी-फाइनल, महिलाओं का डबल्स, सेमी-फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, सेमी-फाइनल
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 70 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 51 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 75 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 55 किग्रा, शुरुआती राउंड, पुरुषों का 90 किग्रा, शुरुआती राउंड, महिलाओं का 60 किग्रा, शुरुआती राउंड
        क्रिकेट: भारत बनाम ग्रुप A की रनर-अप टीम, पुरुषों का क्वार्टर-फाइनल
        हॉकी: भारत बनाम बांग्लादेश, पुरुषों का पूल A
        शूटिंग: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल, रैपिड स्टेज और फाइनल, पुरुषों का ट्रैप, क्वालिफ़िकेशन, महिलाओं का ट्रैप, क्वालिफिकेशन
        स्क्वैश: पुरुषों की टीम, शुरुआती और क्वार्टर-फाइनल राउंड, महिलाओं की टीम, शुरुआती और क्वार्टर-फाइनल राउंड
        सर्फिंग: पुरुषों का शॉर्टबोर्ड, सेमी-फाइनल और मेडल मुकाबले, महिलाओं का शॉर्टबोर्ड, सेमी-फाइनल और मेडल मुकाबले
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        वॉलीबॉल: पुरुषों का पूल C, शुरुआती राउंड

     

        29 सितंबर
        तीरंदाजी: रिकर्व और कंपाउंड इवेंट्स
        एथलेटिक्स: पुरुषों का पोल वॉल्ट, फाइनल, महिलाओं की हाई जंप, फाइनल, महिलाओं का हैमर थ्रो, फाइनल, महिलाओं की 800 मीटर दौड़, फाइनल, पुरुषों की 800 मीटर दौड़, फाइनल, पुरुषों की 5000 मीटर दौड़, फाइनल, मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले, फाइनल, महिलाओं की 4×400 मीटर रिले, फाइनल, पुरुषों की 4×400 मीटर रिले, फाइनल
        बैडमिंटन: पुरुषों का सिंगल्स, फाइनल, महिलाओं का सिंगल्स, फाइनल, पुरुषों का डबल्स, फाइनल, महिलाओं का डबल्स, फाइनल, मिक्स्ड डबल्स, फाइनल
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 60 किग्रा, सेमी-फाइनल, पुरुषों का 80 किग्रा, सेमी-फाइनल, पुरुषों का +90 किग्रा, सेमी-फाइनल, महिलाओं का 54 किग्रा, सेमी-फाइनल, महिलाओं का 65 किग्रा, सेमी-फाइनल
        शूटिंग: पुरुषों का ट्रैप, क्वालिफिकेशन और फाइनल, महिलाओं का ट्रैप, क्वालिफिकेशन और फाइनल
        सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का सिंगल्स, शुरुआती राउंड
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड, पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड, महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        ट्रैक साइक्लिंग: पुरुषों का स्प्रिंट, पुरुषों का टीम स्प्रिंट, पुरुषों का कीरिन, पुरुषों का ओमनीयम, पुरुषों का मैडिसन, महिलाओं का स्प्रिंट, महिलाओं का टीम स्प्रिंट, महिलाओं का कीरिन, महिलाओं का टीम परस्यूट, महिलाओं का ओमनीयम, महिलाओं का मैडिसन
        वॉलीबॉल: पुरुषों का पूल C, शुरुआती राउंड

    30 सितंबर

        तीरंदाजी: कंपाउंड इवेंट्स, मेडल राउंड
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 55kg, सेमी-फाइनल,पुरुषों का 70kg, सेमी-फाइनल,पुरुषों का 90kg, सेमी-फाइनल,महिलाओं का 51kg, सेमी-फाइनल,महिलाओं का 60kg, सेमी-फाइनल,महिलाओं का 75kg, सेमी-फाइनल
        कैनो/कयाक: पुरुषों का कयाक सिंगल स्लैलम,महिलाओं का कैनो सिंगल स्लैलम,पुरुषों का कयाक क्रॉस,महिलाओं का कयाक क्रॉस
        गोल्फ़: पुरुषों का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 1,महिलाओं का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 1
        हॉकी: महिलाओं का सेमी-फाइनल/क्लासिफिकेशन मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        जूडो: महिलाओं का -48kg, शुरुआती राउंड और मेडल मुकाबले
        स्पोर्ट क्लाइंबिंग: पुरुषों का स्पीड 4, क्वालिफिकेशन,महिलाओं का स्पीड 4, फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, शुरुआती राउंड,पुरुषों का डबल्स, शुरुआती राउंड,महिलाओं का डबल्स, शुरुआती राउंड
        ट्रैक साइक्लिंग: पुरुषों का स्प्रिंट,पुरुषों का टीम स्प्रिंट,पुरुषों का कीरिन,पुरुषों का ओमनीयम,पुरुषों का मैडिसन,महिलाओं का स्प्रिंट,महिलाओं का टीम स्प्रिंट,महिलाओं का कीरिन,महिलाओं का टीम परस्यूट,महिलाओं का ओमनीयम,महिलाओं का मैडिसन
        रेसलिंग: पुरुषों का ग्रीको-रोमन 67kg, शुरुआती और मेडल राउंड,पुरुषों का ग्रीको-रोमन 87kg, शुरुआती और मेडल राउंड,महिलाओं का 68kg, शुरुआती और मेडल राउंड

    1 अक्टूबर

        बॉक्सिंग: कोई इवेंट लिस्टेड नहीं है
        क्रिकेट: पुरुषों का सेमी-फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
        गोल्फ: पुरुषों का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 2, महिलाओं का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 2
        हॉकी: पुरुषों का सेमी-फाइनल/क्लासिफिकेशन मैच, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
        जूडो: महिलाओं का -57kg, शुरुआती राउंड और मेडल मुकाबले, महिलाओं का -70kg, शुरुआती राउंड और मेडल मुकाबले
        रग्बी सेवन्स: महिलाओं का शुरुआती राउंड
        शूटिंग: पुरुषों का 25m रैपिड फायर पिस्टल, क्वालिफिकेशन स्टेज 2 और फाइनल
        स्पोर्ट क्लाइंबिंग: पुरुषों का स्पीड 4, फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, क्वार्टर-फाइनल, पुरुषों का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल, महिलाओं का डबल्स, क्वार्टर-फाइनल
        ताइक्वांडो: महिलाओं का व्यक्तिगत पूमसे, सेमी-फाइनल और फाइनल
        वॉलीबॉल: पुरुषों का क्वार्टर-फाइनल/क्लासिफिकेशन मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        रेसलिंग: पुरुषों का ग्रीको-रोमन 60kg, शुरुआती और मेडल राउंड, पुरुषों का ग्रीको-रोमन 77kg, शुरुआती और मेडल राउंड, पुरुषों का ग्रीको-रोमन 97kg, शुरुआती और मेडल राउंड, महिलाओं का 62kg, शुरुआती और मेडल राउंड

    2 अक्टूबर

        तीरंदाजी: रिकर्व इवेंट्स, मेडल राउंड
        बॉक्सिंग: पुरुषों का 55kg, फाइनल, पुरुषों का 60kg, फाइनल, पुरुषों का 70kg, फाइनल, पुरुषों का 80kg, फाइनल, पुरुषों का 90kg, फाइनल, पुरुषों का +90kg, फाइनल, महिलाओं का 51kg, फाइनल, महिलाओं का 54kg, फाइनल, महिलाओं का 60kg, फाइनल, महिलाओं का 65kg, फाइनल, महिलाओं का 75kg, फाइनल
        कैनो/कयाक: पुरुषों का कयाक सिंगल स्लैलम, महिलाओं का कैनो सिंगल स्लैलम, पुरुषों का कयाक क्रॉस, महिलाओं का कयाक क्रॉस
        ई-स्पोर्ट्स: लीग ऑफ लेजेंड्स
        गोल्फ: पुरुषों का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 3, महिलाओं का व्यक्तिगत और टीम, राउंड 3
        हॉकी: महिलाओं का मेडल/क्लासिफिकेशन मैच, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
        रग्बी सेवन्स: महिलाओं का शुरुआती राउंड
        स्क्वैश: पुरुष टीम, फाइनल, महिला टीम, फाइनल
        टेनिस: पुरुष सिंगल्स, सेमी-फाइनल, पुरुष डबल्स, सेमी-फाइनल, महिला डबल्स, सेमी-फाइनल
        वॉलीबॉल: पुरुष सेमी-फाइनल/क्लासिफिकेशन मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        रेसलिंग: पुरुष फ्रीस्टाइल 65kg, शुरुआती और मेडल राउंड, पुरुष फ्रीस्टाइल 125kg, शुरुआती और मेडल राउंड, महिला 50kg, शुरुआती और मेडल राउंड, महिला 76kg, शुरुआती और मेडल राउंड

     

    3 अक्टूबर

        तीरंदाजी: रिकर्व इवेंट्स, मेडल राउंड
        क्रिकेट: पुरुषों का ब्रॉन्ज मेडल मैच/फाइनल (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        गोल्फ: पुरुषों का व्यक्तिगत और टीम इवेंट, फाइनल राउंड, महिलाओं का व्यक्तिगत और टीम इवेंट, फाइनल राउंड
        हॉकी: पुरुषों का मेडल/क्लासिफिकेशन मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        रग्बी सेवन्स: महिलाओं का सेमी-फाइनल, क्लासिफिकेशन और मेडल मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        ताइक्वांडो: महिलाओं का 57kg क्योरुगी, शुरुआती राउंड और मेडल मुकाबले, महिलाओं का +67kg क्योरुगी, शुरुआती राउंड और मेडल मुकाबले
        टेनिस: पुरुषों का सिंगल्स, फाइनल, पुरुषों का डबल्स, फाइनल, महिलाओं का डबल्स, फाइनल
        वॉलीबॉल: पुरुषों का मेडल/क्लासिफिकेशन मैच (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)
        रेसलिंग: पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57kg, शुरुआती और मेडल राउंड, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74kg, शुरुआती और मेडल राउंड, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 97kg, शुरुआती और मेडल राउंड, महिलाओं की 53kg, शुरुआती और मेडल राउंड, महिलाओं की 57kg, शुरुआती और मेडल राउंड

     

     

     

     

     

     

     

  • पर्यटन के नक्शे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, IATO सम्मेलन में मिला ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान

    पर्यटन के नक्शे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, IATO सम्मेलन में मिला ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान

    रायपुर 

    छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पर्यटन क्षमता का लोहा मनवाया है. विशाखापट्टनम में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (IATO) के 41वें वार्षिक सम्मेलन में प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक पर्यटन स्थलों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. इस दौरान छत्तीसगढ़ को ‘Best Emerging Tourist Destination' सम्मान से नवाजा. यह उपलब्धि न केवल प्रदेश के बढ़ते पर्यटन विकास की पहचान है, बल्कि देश और दुनिया के पर्यटकों के बीच छत्तीसगढ़ की मजबूत होती मौजूदगी का भी संकेत है। 

    विशाखापट्टनम के नोवोटेल वरुण बीच में 10 से 13 सितंबर तक आयोजित चार दिवसीय सम्मेलन में देशभर के पर्यटन विशेषज्ञ, ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स और पर्यटन विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान छत्तीसगढ़ ने अपनी पर्यटन विविधता को प्रमुखता से सामने रखा. सम्मेलन का मुख्य विषय भारत को वैश्विक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने पर केंद्रित रहा, जिसमें नए पर्यटन स्थलों और संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 

    पर्यटन विकास के विजन को मिली नई पहचान
    सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की योजनाओं और संभावनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया. प्रदेश के प्राकृतिक स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक केंद्रों और जनजातीय संस्कृति को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला. वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए प्रदेश की खूबसूरती और विविधता को देशभर से आए प्रतिनिधियों तक पहुंचाया। 

    देशभर के टूर ऑपरेटर्स को दिया आमंत्रण
    सम्मेलन के दौरान ट्रैवल एजेंट्स और टूर ऑपरेटर्स को छत्तीसगढ़ को अपनी यात्रा योजनाओं में शामिल करने का आमंत्रण दिया. पर्यटन बोर्ड की ओर से प्रदेश में चल रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई. साथ ही यह बताया गया कि पर्यटन के माध्यम से स्थानीय समुदायों को रोजगार और आर्थिक अवसरों से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। 

    केंद्रीय मंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद
    सम्मेलन में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू, आंध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री कंदुला दुर्गेश और विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने भी सम्मेलन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और राज्य की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखा। 

    झरनों, जंगलों और संस्कृति की अनूठी पहचान
    छत्तीसगढ़ की पहचान केवल प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है. बस्तर के जलप्रपात, घने जंगल, सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर, दंतेवाड़ा की धार्मिक आस्था और जनजातीय संस्कृति प्रदेश को एक विशिष्ट पर्यटन गंतव्य बनाती है. यही विविधता सम्मेलन में आकर्षण का केंद्र रही और इसे छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत बताया। 

    पर्यटन कारोबार को मिला बढ़ावा
    सम्मेलन के दौरान छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के पवेलियन में बड़ी संख्या में ट्रैवल एजेंट्स और टूर ऑपरेटर्स पहुंचे. यहां बी-टू-बी बैठकों के माध्यम से पर्यटन पैकेज, नए डेस्टिनेशन और व्यापारिक साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा हुई. इससे प्रदेश में पर्यटन निवेश और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की दिशा में नए अवसरों के द्वार खुलने की उम्मीद है। 

    प्रतिष्ठित सम्मान से बढ़ा प्रदेश का गौरव
    सम्मेलन के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ को ‘Best Emerging Tourist Destination' पुरस्कार से सम्मानित किया. यह सम्मान राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और सतत विकास के प्रयासों की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है. इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित किया है। 

    पर्यटन के लिए खुलेंगी नई संभावनाएं
    पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस सम्मान और राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान से छत्तीसगढ़ में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी. इससे न केवल देश और विदेश से अधिक पर्यटक आकर्षित होंगे, बल्कि पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की भी संभावना है। 

    नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
    प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक स्थलों, वन्यजीव संपदा और जनजातीय परंपराओं का अनूठा मेल छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों की श्रेणी में लाने की क्षमता रखता है. राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर मिली यह पहचान और ‘Best Emerging Tourist Destination' का सम्मान प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिला सकता है। 

     

  • निकाय चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे, किन्नर प्रत्याशी जीते और युवा चेहरों ने मचाई धूम

    निकाय चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे, किन्नर प्रत्याशी जीते और युवा चेहरों ने मचाई धूम

    जयपुर
     राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों में रिश्तों के अनोखे समीकरण, नजदीकी मुकाबले और अनूठे नतीजे देखने को मिले। सुमेरपुर में कांग्रेस के देवर-भाभी (हितेश और भगवती देवी) ने जीत दर्ज की, तो नैनवां में देवर-भाभी की जोड़ी हार गई।

    जैसलमेर के वार्ड 34 में भतीजे शुभम शर्मा ने अपने सगे चाचा को 72 वोटों से हराया। चूरू और सुमेरपुर में पति-पत्नी की जोड़ियों ने जीत हासिल की, जबकि सीकर में पति हारा तो पत्नी विजयी रहीं।

    वहीं, जोधपुर (मथानिया), बांसवाड़ा (कुशलगढ़) और कोटा (सांगोद) में बराबरी का मुकाबला रहने पर पर्ची/लॉटरी से विजेताओं का फैसला हुआ। इटावा, रामगंजमंडी और फतहनगर में महज 1 वोट के अंतर से हार-जीत तय हुई। डूंगरपुर और बालोतरा में प्रत्याशी को शून्य वोट भी मिले, जबकि लूणकरनसर से पूजा बाई और लालसोट से मीनू किन्नर ने पार्षदी का चुनाव जीता। अजमेर से 21 वर्षीय बीटेक छात्रा काश्यपी सांखला की बड़ी जीत आकर्षण का केंद्र रही।

    पाली: देवर-भाभी की जीत और हार
    सुमेरपुर नगर पालिका के वार्ड 9 और 10 में कांग्रेस के देवर-भाभी ने जीत दर्ज की। वार्ड 9 से हितेश कुमार 61 वोटों से और वार्ड 10 से भगवती देवी सुमेर मीणा महज 6 वोटों से विजयी हुईं। वहीं, बूंदी जिले के नैनवां में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे देवर मुकेश मारवाड़ा और भाभी मोनिका मारवाड़ा दोनों हार गए। दोनों को निर्दलीय प्रत्याशियों ने मात दी।

    चूरू में पति-पत्नी जीते
    कांग्रेस की पूर्व उप सभापति नसीम निशा वार्ड 37 और उनके पति व पूर्व पार्षद रमजान खान वार्ड 36 से विजयी हुए। वहीं, पाली जिले के सुमेरपुर में तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव में वार्ड 16 से कांग्रेस की सरोज मेवाड़ा 81 वोटों से और उनके पति वार्ड 19 से कांग्रेस के अनराज मेवाड़ा 63 वोटों से विजयी हुए।

    जैसलमेर में भतीजे ने चाचा को हराया
    वार्ड 34 में भाजपा के महेश शर्मा और कांग्रेस के शुभम शर्मा आमने-सामने थे। दोनों सगे चाचा-भतीजे हैं। मुकाबले में शुभम ने महेश को 72 मतों से हरा दिया।

    जोधपुर: बराबर मिले वोट…पर्ची से हुआ किस्मत का फैसला
    जोधपुर जिले के मथानिया नगरपालिका के वार्ड 7 में कांग्रेस की रिया भाटी और भाजपा की बेबी देवी को 221-221 वोट मिले। दोनों के नाम की पर्चियां निकाली गईं। रिया भाटी के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं, बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ के वार्ड 14 में कांग्रेस के रजनीकांत खाब्या और भाजपा के कलीमुद्दीन को 157-157 वोट मिले। एक वोट नोटा को पड़ा। लॉटरी में खाब्या विजेता रहे। कोटा जिले में सांगोद के वार्ड 5 में भाजपा के विकास मेहता और निर्दलीय सत्यनारायण गहलोत को 241-241 वोट मिले। पर्ची से निर्दलीय गहलोत विजयी।

    कोटा में 1 वोट से हार-जीत
    कोटा में इटावा के वार्ड 1 में भाजपा के रामस्वरूप को 65 और निर्दलीय विनोद कुमार को 66 वोट मिले। रामस्वरूप एक वोट से हार गए। रामगंजमंडी के वार्ड 33 में कांग्रेस के शुभम सनन को 138 और भाजपा के नरेंद्र राजा को 137 वोट मिले। एक वोट से राजा हारे।

    उदयपुर के फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका के वार्ड 1 में भाजपा के प्रकाशपुरी गोस्वामी ने कांग्रेस के नरेश को एक वोट से हराया। प्रकाशपुरी को 212 और नरेश को 211 वोट मिले, जबकि नोटा को 7 वोट पड़े।

    सीकर में पति हारा, पत्नी जीती
    सीकर के वार्ड 46 में कांग्रेस के सुरेश सैनी भाजपा की मोनिका सैनी से 105 मतों से हार गए। वहीं, वार्ड 47 से उनकी पत्नी कोमल सैनी ने भाजपा की रेखा सैनी को 505 मतों से हरा दिया।

    यहां प्रत्याशियों को 1-1 वोट ही मिला
    डीडवाना-कुचामन में परबतसर के वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चन्द्र को महज एक वोट मिला। प्रत्याशी का परिवार वार्ड में नहीं रहता और उनका खुद का वोट भी यहां नहीं है। भाजपा प्रत्याशी और नोटा, दोनों को एक-एक वोट मिला। श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 29 में कांग्रेस प्रत्याशी कुसुम को सिर्फ एक वोट मिला। निर्दलीय बबिता स्वामी ने 202 वोट हासिल कर भाजपा की अंजू देवी को नौ मतों से हराया।

    पोकरण में सास हारी, बहू ने बाजी मारी
    पोकरण के वार्ड 7 में कांग्रेस की कल्पना ने भाजपा की मीनाक्षी को 49 वोटों से हराया। वहीं, वार्ड 8 में कल्पना की सास पुष्पा को भाजपा की विमला ने 79 वोटों से शिकस्त दी

    डूंगरपुर में 1 वोट भी नहीं मिला उम्मीदवारों को
    डूंगरपुर नगर परिषद के वार्ड 3 से बीएपी प्रत्याशी आशा रोत को एक भी वोट नहीं मिला। इस वार्ड से कांग्रेस के जस्सु डोडा ने 430 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं, बालोतरा जिले में सिणधरी के वार्ड संख्या 3 का में आरएलपी के उम्मीदवार ओमप्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला। ओमप्रकाश इस वार्ड के मतदाता नहीं हैं, इसलिए खुद का वोट भी नहीं मिला। वहीं नोटा का एक वोट रहा।

    बीकानेर: दो वोट से किन्नर पूजा बाई जीती
    लूणकरनसर के वार्ड 22 में कांग्रेस की पूजा बाई किन्नर ने भाजपा के बृजलाल पुरी को महज दो वोट से हराया। दिलचस्प यह कि नगरपालिका क्षेत्र में सिर्फ दो ट्रांसजेंडर मतदाता बताए गए हैं और दोनों वार्ड 26 में हैं।

    दौसा में मीनू किन्नर बनी पार्षद
    लालसोट में वार्ड 34 से भाजपा की मीनू किन्नर ने जीत दर्ज की। 'बुआजी' के नाम से मशहूर मीनू ने पहले निर्दलीय नामांकन किया था, बाद में भाजपा ने टिकट दिया। चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व मंत्री के बयान से भी मुकाबला चर्चित रहा।

    अलवर: जेन-जी चेहरे भी चमके
    थानागाजी के वार्ड 6 में भाजपा की 21 वर्षीय नेहा शर्मा ने 101 वोट से जीत दर्ज की। नेहा को 262 वोट मिले। अजमेर के वार्ड 80 में भाजपा की 21 वर्षीय काश्यपी सांखला ने 3323 वोट लेकर 1275 वोट से जीत हासिल की। बीटेक की छात्रा काश्यपी का यह पहला चुनाव था।