Author: NewseDay

  • दुकानदारों ने कर्ज लेकर भरा था लगन का सामान, कटिहार में 300 दुकानें जलकर खाक

    दुकानदारों ने कर्ज लेकर भरा था लगन का सामान, कटिहार में 300 दुकानें जलकर खाक

    कटिहार.

    बिहार के कटिहार में रविवार शाम कुरसेला हाट में अचानक लगी भीषण आग से 300 से अधिक दुकानें जलकर स्वाहा हो गईं। इस हादसे में करीब 6 से 7 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। इतने बड़े नुकसान के बाद स्थानीय दुकानदारों पर गहरा संकट मंडराने लगा है। कई दुकानदार ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर या बंधन बैंक समेत अन्य संस्थानों से लोन लेकर अपनी छोटी-छोटी दुकानें शुरू की थीं।

    वे रोज की कमाई से परिवार का खर्च चलाने के साथ हर सप्ताह किस्त जमा करते थे। अब दुकानें जल जाने के बाद आय का एकमात्र साधन खत्म हो गया है। ऐसे में साप्ताहिक लोन की किस्त चुकाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पीड़ित दुकानदार प्रशासन से जल्द मुआवजा और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे है। ताकि वे दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें।

    हर तरफ बर्बादी के निशां
    कुरसेला का नया हाट, चारों तरफ राख व गिरे पड़े मलबे, कहीं-कहीं राख से उठता धुआं और मायूस चेहरे के साथ ताकते लोग, अगलगी के बाद सोमवार को हर तरफ बर्बादी ही बर्बादी के निशा दिख रहे थे। कोई रो रहा था तो माथा पीट रहा था। कोई सिर झटक अपने आप को दिलासा देने की कोशिश कर रहा तो किसी के जुबान पर ताले पड़े थे। जुबान बंद पर आंखें आंसूओं से भरे थे। यह तस्वीर कुरसेला के हाट में आम था। कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत शहर के बीचो-बीच हृदयस्थली में बसा हुआ दुर्गा हाट आग से पूरी तरीके से जमींदोज हो चुका है।
    अलग-अलग दुकान संचालित करने वाले दुकानदार किसी तरह आग के मलबों पर बैठकर अपने अरमानों को जलता हुआ देख रहे थे।

    लगन की खुशी मातम में बदली
    दुकानदार राजू भगत, मुन्ना गुप्ता, टिंकू साह, सनी जयसवाल, कुंदन शर्मा आदि ने बताया कि उनके आजीविका का एकमात्र साधन दुकान था। जिससे विगत कई वर्षों से उनका जीवन-यापन होता आया था। अब ना तो जीने का सहारा बचा है और ना ही आजीविका का साधन। निराश, हताश, मासूम चेहरे धुएं के गुबार के बीच अपने अरमानों को भी जलता हुआ देख अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे। सोनू, अशोक साह, सुबोध कुमार साह, रंजीत चौधरी आदि ने बताया कि लगन शुरु होने वाला है। इसलिए कर्ज पर पैसा उठाकर दुकानों में सामान भरे थे। अब सब कुछ जलकर राख हो गया। नहीं पता कैसे कर्ज उतरेगा और कैसे परिवार जिएगा। आग से साथ सारी योजनाएं जल गई। बताया जाता है कि यह हाट लगभग 20 किलोमीटर की परिधि के ग्रामीण क्षेत्र के लिए प्रमुख बाजार केंद्र है।

  • मोहाली में अलर्ट पर पुलिस, अस्पताल और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

    मोहाली में अलर्ट पर पुलिस, अस्पताल और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

    मोहाली.

    पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई है। इस बार धमकी में मोहाली के स्कूलों के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल में भी ब्लास्ट की बात कही गई है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे आई इस मेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों को खाली करा दिया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार धमकी में फोर्टिस अस्पताल मोहाली का नाम भी शामिल है, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती बताए जा रहे हैं। अस्पताल का नाम आते ही सुरक्षा और कड़ी कर दी गई तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस धमकी भरे मेल में सुबह 11 बजे फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों में ब्लास्ट करने की बात लिखी गई थी।

    मेल में कहा गया है कि भगवंत मान की लाश फोर्टिस में से निकालेंगे। इसके साथ ही खालिस्तान रेफरेंडम और झूठी पुलिस मुठभेड़ का बदला लेने की बात भी कही गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी है। वहीं अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। 

  • पॉपुलर क्रिकेटर ने भेजा मैसेज, पूनम पांडे ने बताई हकीकत, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बारिश

    पॉपुलर क्रिकेटर ने भेजा मैसेज, पूनम पांडे ने बताई हकीकत, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बारिश

    मुंबई 

    एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे अकसर किसी ना किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं. कभी वो अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. कभी मौत की अफवाह उड़ाकर लोगों को झटका दे देती हैं. एक बार फिर उन्होंने क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों के लिए कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया है.

    खिलाड़ियों के लिए क्या बोलीं पूनम?
    पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स-एक्टर्स को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. फिल्मविंडो संग बातचीत में उन्होंने कहा कि कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स हैं, जो मुझे मैसेज करते थे. उनसे पूछा गया कि आपको बहुत सारे DM (डायरेक्ट मैसेज) आते होंगे. ऐसे लोगों के भी जिनके ब्लू टिक होते हैं, जो जाने-पहचाने होते हैं. पूनम ने कहा हां. 

    पूनम से पूछा गया कि कोई नाम बताना चाहेंगी. इस पर वो कहती हैं कि नहीं नाम नहीं बता सकती. लेकिन बहुत सारे खिलाड़ी और स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने मुझे मैसेज किया. उनसे पूछा गया कि वो लोग आपको क्या DM करते थे. उन्होंने कहा कि एक क्रिकेटर ने लिखा था कि आप बहुत क्यूट लगती हो. वो मुझे बार-बार मैसेज कर रहा था. बाद में मुझे उसे ब्लॉक करना पड़ा. 

    पूनम से पूछा गया कि ये जो क्रिकेटर्स आपको मैसेज करते हैं. वो सीरियस होते हैं या सिर्फ टाइमपास कर रहे होते हैं. एक्ट्रेस कहती हैं कि जिस तरह के मैसेज आते हैं. ऐसा लगता नहीं है कि वो सीरियस हैं. मैं ईमानदारी से कहूं तो ऐसा लगता है कि वो सिर्फ मेरे साथ हैंगआउट करना चाहते हैं. कई बार इन्हें इग्नोर करना पड़ता है. क्योंकि लगता है कि ये लोग खुद को क्या समझते हैं. मुझे यकीन है कि मेरी तरह और भी लड़कियों को मैसेज जाते होंगे. 

    ट्रोल हुईं पूनम 
    पूनम पांडे को उनके स्टेटमेंट के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स का कहना है कि ये सब स्क्रिप्टेड है और वो अटेंशन पाने के लिए ये सब कह रही हैं. पूनम पांडे से पहले एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने भी क्रिकेटर्स को लेकर यही बात कही थी. उन्होंने कहा था कि सूर्यकुमार यादव उन्हें मैसेज करते थे. इस स्टेटमेंट के बाद हर ओर उनकी चर्चा होने लगी थी. 

    क्या पूनम पांडे भी खुशी मुखर्जी की राह पर चलकर हेडलाइंस में आना चाहती हैं? 
     

  • ISI का नेटवर्क उजागर! सबा फरहत पर स्लीपर सेल बनाने और जासूसी का गंभीर आरोप

    ISI का नेटवर्क उजागर! सबा फरहत पर स्लीपर सेल बनाने और जासूसी का गंभीर आरोप

     मेरठ 
     मेरठ के थाना दिल्ली गेट पुलिस ने जली कोठी निवासी पाकिस्तानी नागरिक सबा फरहत उर्फ नाजिया को गिरफ्तार कर लिया. सबा वर्ष 1988 में फरहत मसूद से निकाह के बाद लॉन्ग टर्म वीजा पर भारत आई थी और पिछले तीन दशकों से बिना भारतीय नागरिकता के यहां रह रही थी. 

    आरोप है कि उसने अपनी पाकिस्तान में जन्मी बेटी एनम के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पासपोर्ट बनवाया और कई देशों की यात्राएं की. स्थानीय महिला रुखसाना की शिकायत पर हुई जांच में वोटर आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

    फर्जी दस्तावेजों का खेल और विदेश यात्रा

    शिकायत के अनुसार, सबा ने 1993 में पाकिस्तान में बेटी एनम को जन्म दिया था और उसे पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत लाई थी. एनम को भारतीय नागरिकता नहीं दिलाई गई, फिर भी फर्जी कागजात के आधार पर उसका भारतीय पासपोर्ट बनवाया गया. 

    सबा ने खुद भी वोटर लिस्ट में सबा मसूद और नाजिया मसूद के नाम से दो अलग-अलग वोट बनवा रखे थे. इन फर्जी दस्तावेजों के सहारे मां-बेटी ने पाकिस्तान सहित कई अन्य देशों की यात्राएं भी कीं, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है.

    जासूसी और स्लीपर सेल बनाने का आरोप
    दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि सबा के पिता हनीफ पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट हैं. सबा और उसकी अधिवक्ता बेटी एनम पर आरोप है कि वे सैन्य इलाकों और दिल्ली स्थित विभिन्न मंत्रालयों में घूमकर गोपनीय सूचनाएं जुटाती थीं. शिकायतकर्ता ने उन पर आईएसआई के लिए जासूसी करने और भारत में स्लीपर सेल तैयार करने का भी गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस अब इन सभी इनपुट्स की गहराई से पड़ताल कर रही है ताकि साजिश की पूरी कड़ियां जोड़ी जा सकें.

    पुलिस की कार्रवाई और आगामी जांच
    मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने पुष्टि की है कि दिल्ली गेट थाने में मामला पंजीकृत होने के बाद जांच की गई. जांच में महिला द्वारा बिना अनुमति यात्रा करने और फर्जी तरीके से वोटर आईडी बनवाने के आरोप सही पाए गए हैं. इसी आधार पर सबा फरहत को गिरफ्तार किया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है ताकि उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके.

  • विज की सख्ती पर निकिता की मौत मामले में एक्शन, हेड कॉन्स्टेबल पर हत्या का केस दर्ज

    विज की सख्ती पर निकिता की मौत मामले में एक्शन, हेड कॉन्स्टेबल पर हत्या का केस दर्ज

    अंबाला.

    नशे में धुत्त हेड कांस्टेबल की कार चढ़ने से मारी गई 24 वर्षीय निकिता की मौत के मामले में पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपित अमित कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 यानी गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, इस मामले में पीड़ित परिवार को पड़ाव थाने में बुलाया गया था।

    मृतका के चचेरे भाई मयंक ने बताया कि वह थाने में गए थे, लेकिन उन्हें बताया गया कि आज कोई सड़क हादसा हो गया है। बाद में बुलाया जाएगा। बता दें कि दो दिन पहले पीड़ित परिवार ने मंत्री विज के पास जाकर न्याय की गुहार लगाई थी। साथ ही बताया था कि आरोपित पुलिस कर्मी के खिलाफ कमजोर धाराएं लगाई गई इसीलिए उसे जमानत मिल गई। इसपर विज ने एसपी अजीत सिंह को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। विज के आदेश के बाद ही आरोपित के खिलाफ 105 धारा लगाई गई।

    सवा लाख रुपये होनी थी निकिता की तनख्वाह
    निकिता गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी, करीब ढाई साल की उसकी ट्रेनिंग अब खत्म होने वाली थी। पिता यशपाल को किडनी की समस्या है। मां भी बीमार रहती हैं और कुछ दिन पहले भाई के सिर में भी चोट लगी थी। निकिता ही परिवार को संभाल रही थी, करीब 40 हजार रुपये वेतन उसे मिल रहा था। ट्रेनिंग पूरी होते ही सवा लाख रुपये वेतन होना था। लेकिन उससे पहले ही हेड कांस्टेबल की लापरवाही के चलते उसकी जान चली गई। बुधवार को हादसे से 15 मिनट पहले मां से बात हुई थी। निकिता ने अपनी मां से राजमा चावल बनाकर रखने की बात कही थी।

  • 3.25 लाख करोड़ की राफेल डील समझें: भारत क्यों बुला रहा है फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को

    3.25 लाख करोड़ की राफेल डील समझें: भारत क्यों बुला रहा है फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को

    नई दिल्ली

     फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर आ चुके हैं. इमैनुएल मैक्रों आज यानी मंगलवार को मुंबई पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज उनकी मुलाकात और बैठक होगी. इमैनुएल मैक्रों और मोदी की मुलाकात से रक्षा और तकनीक की दुनिया में हलचल मचने वाली है. इमैनुएल मैक्रों चार दिवसीय भारत यात्रा पर हैं. इसका मुख्य मकसद भारत-फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है. मगर उनकी यात्रा सबसे बड़ा फोकस है 3.25 लाख करोड़ रुपये की महाडील. जी हां, भारत और फ्रांस के बीच 3.25 लाख करोड़ रुपए की राफेल वाली मेगा डिफेंस डील होने वाली है. यह डील भारतीय वायुसेना को 114 आधुनिक राफेल लड़ाकू विमानों से लैस करेगी. इमैनुएल मैक्रों की यह यात्रा न केवल डिप्लोमेसी का प्रतीक है, बल्कि भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ मुहिम को गति देने वाली सौगात भी है. अब सवाल है कि आखिर यह डील इतनी बड़ी क्यों है, और ‘F-5 वाला राफेल’ क्या बला है?

    इमैनुएल मैक्रों की यात्रा का बैकग्राउंड देखें तो भारत और फ्रांस के रिश्ते पहले से ही मजबूत हैं. 2016 में 36 राफेल जेट्स की पहली डील के बाद दोनों देशों ने कई प्रोजेक्ट्स पर हाथ मिलाया. मसलन स्कॉर्पीन पनडुब्बियां. अब 2026 में यह यात्रा इसलिए अहम है क्योंकि चीन की बढ़ती आक्रामकता और पाकिस्तान की हरकतों के बीच भारत अपनी हवाई ताकत को दोगुना करना चाहता है. इमैनुएल मैक्रों भी मानते हैं कि भारत फ्रांस का सबसे बड़ा साझेदार है. ऑपरेशन सिंदूर में भारत राफेल की ताकत का सबूत देख चुका है. यही कारण है कि इमैनुएल मैक्रों की यात्रा का मुख्य फोकस राफेल डील ही है. यह डील न सिर्फ रक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि भारत-फ्रांस साझेदारी की गारंटी भी बनेगी.

    भारत-फ्रांस के बीच बड़ी डील

    यह भारत की आजादी के बाद की सबसे बड़ी हथियार खरीद है. रक्षा मंत्रालय की डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने हाल ही में राफेल डील को हरी झंडी दी. डील के तहत फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन कंपनी से 114 राफेल मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) खरीदे जाएंगे. इनमें से 18 विमान सीधे फ्रांस से ‘ऑफ-द-शेल्फ’ खरीदे जाएंगे यानी तैयार माल की तरह. बाकी 96 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे. इसकी कुल लागत करीब 30 अरब यूरो (लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये) है. इसमें विमानों के अलावा रखरखाव, ट्रेनिंग, लॉजिस्टिक्स और मिसाइल सिस्टम जैसे स्कैल्प भी शामिल हैं. यह डील भारतीय वायुसेना की ताकत को 50 फीसदी तक बढ़ा देगी, क्योंकि वर्तमान में 36 राफेल ही हैं.

    राफेल डील में क्या अहम?

    इस डील में एक चीज सबसे अहम है, वह है राफेल का एफ-5 वर्जन. जी हां, राफेल एक फ्रेंच लड़ाकू विमान है. यह ‘मल्टी-रोल’ वाला विमान है. जल, थल और नभ तीनों जगह कारगर. राफेल के अलग-अलग वर्जन हैं. जैसे F3, F4. अब नई डील में F4 और F5 वेरिएंट्स आ रहे हैं. भारत-फ्रांस के बीच राफेल डील की सबसे खास बात ये है कि इनमें से 24 विमान ‘सुपर राफेल’ होंगे. इन एडवांस्ड जेट को ही F-5 वर्जन कहा जा रहा है. अभी भारत के पास जो राफेल हैं, वे F-3 वेरिएंट के हैं. ये राफेल 4.5 जेनरेशन फाइटर माने जाते हैं. अभी जो डील होने जा रही है, इनमें ज्यादातर राफेल F-4 वर्जन के होंगे. यह अधिक एडवांस सिस्टम और अपग्रेड टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे. जबकि F-5 राफेल एक ‘सुपर अपग्रेड वर्जन’ है. यह छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों जैसा होगा.

    क्या है एफ-5 वाला राफेल?
    इसमें एडवांस्ड सेंसर, स्टील्थ फीचर्स (जो रडार से छिप जाएं), AI-बेस्ड ऑटोनॉमी (खुद फैसले लेना) और ‘किल-वेब’ तकनीक है, जो कई विमानों को एक साथ जोड़कर दुश्मन को निशाना बनाती है. F5 में नए इंजन, बेहतर मिसाइलें और ड्रोन इंटीग्रेशन होगा. भारत को 24 ‘सुपर राफेल’ भी मिलेंगे, जो F5 के प्रोटोटाइप हैं. फ्रांस इसे 2030 तक डिलीवर करेगा. यह डील सिर्फ हथियारों की नहीं, बल्कि स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है. भारत को राफेल डील के तहत टेक्नोलॉजी ट्रांसफर मिलेगा, जिससे हम खुद राफेल जैसे विमान बना सकेंगे.

    आज क्या-क्या होगा?

        भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 फरवरी 2026 को मुंबई जा रहे हैं. यहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे. पीएम मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17-19 फरवरी 2026 तक भारत के ऑफिशियल दौरे पर हैं. वे भारत में हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे और मुंबई में प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा और मुंबई का पहला दौरा होगा.

        17 फरवरी को दोपहर करीब 3:15 बजे दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग के दौरान, वे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुए विकास की समीक्षा करेंगे. उनकी बातचीत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और इसे नए और उभरते क्षेत्र में और डाइवर्सिफाई करने पर फोकस होगी. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय और वैश्विक इंपॉर्टेंस के मुद्दों पर भी विचारों का लेन-देन करेंगे.

        शाम करीब 5:15 बजे, दोनों नेता भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों के बिजनेस लीडर्स, स्टार्ट-अप्स, रिसर्चर्स और दूसरे इनोवेटर्स की एक मीटिंग को संबोधित करेंगे.

    मैक्रों के दौरे पर क्या-क्या होगा?
    इस दौरे के दौरान दोनों नेता हॉरिजोन 2047 रोडमैप में बताए गए कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा, आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे, जिसमें इंडो-पैसिफिक में सहयोग भी शामिल है. दोनों नेता भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्घाटन करने के लिए मुंबई में उपस्थित होंगे. इस इवेंट को दोनों देशों में पूरे साल 2026 तक मनाया जाएगा. राष्ट्रपति मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे.

    और क्या-क्या होने की संभावना?

        मोदी और मैक्रो की द्विपक्षीय बैठक के बाद करीब एक दर्जन समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना
        रक्षा, व्यापार, कौशल विकास, स्वास्थ्य और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्र में होगा समझौता
        मुंबई में दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष का संयुक्त उद्घाटन करेंगे, जो 2026 तक दोनों देशों में मनाया जाएगा.
        भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, टेक्नोलॉजी और व्यापार संबंधों को मिलेगा बढ़ावा
        भारत सरकार ने हाल ही में फ्रांस से सरकार-से-सरकार ढांचे के तहत 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
        दोनों नेता रूस-यूक्रेन युद्ध, गाज़ा की स्थिति और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे..

     

  • सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

    नई दिल्ली.

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में खेलने वाली 8 में से 5 टीमों के नाम फाइनल हो चुके हैं. भारत, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने अगले दौर में जगह बनाई. इस वक्त सिर्फ 3 टीमें आगे जा सकती है और अपने अपने ग्रुप में सभी बेहतर करके आखिरी 8 में जगह बनाने की कोशिश में है. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे के अगले मुकाबले तय करेंगे कि वो सुपर 8 में जाएंगे या सफर खत्म हो जाएगा.
    भारत: ग्रुप ए में 6 अंक, +3.050 एनआरआर

    भारत ने रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ में जगह पक्की की. भारत अब तक टूर्नामेंट में अजेय रहा है और तीन में से तीन मैच जीते हैं. तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तलाश में भारत ने 2026 की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ की थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन बनाकर टीम के 29 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक पंड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन से नामीबिया के खिलाफ 93 रन से जीत मिली, वहीं ईशान किशन की धमाकेदार 77 रन की पारी ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच भारत की झोली में डाल दिया.
    श्रीलंका: ग्रुप बी में 6 अंक, +2.462 एनआरआर

    को-होस्ट श्रीलंका के लिए अब तक टूर्नामेंट शानदार रहा है. आयरलैंड के खिलाफ 20 रन की जीत से अभियान की शुरुआत की और उसके बाद लगातार मजबूत प्रदर्शन किया. कंडी में ओमान को 105 रन से हराया. ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दबदबा दिखाया. ओपनर पथुम निसांका ने 52 गेंद में नाबाद 100 रन बनाकर टीम को 182 रन के लक्ष्य को दो ओवर रहते आठ विकेट से जीत दिलाई और सुपर आठ में जगह पक्की की.
    वेस्टइंडीज: ग्रुप सी में 6 अंक, +1.820 एनआरआर

    वेस्टइंडीज की दमदार बल्लेबाजी लाइन-अप टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चर्चा में थी और अब तक बल्लेबाजों ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए लगातार तीन जीत दिलाई हैं. शुरुआत स्कॉटलैंड के खिलाफ 35 रन की जीत से हुई और नेपाल के खिलाफ नौ विकेट से जीत के साथ क्वालीफाई किया. इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन सबसे खास रहा, जहां शेरफेन रदरफोर्ड की अगुवाई में टीम ने 196/6 रन बनाए और इंग्लैंड को 166 रन पर समेट दिया.
    दक्षिण अफ्रीका: ग्रुप डी में 6 अंक, +1.477 एनआरआर

    शनिवार को दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी. कप्तान एडेन मार्करम ने सिर्फ 44 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेली. अभियान की शुरुआत कनाडा के खिलाफ की, जहां बल्लेबाजों ने मिलकर 213 रन बनाए. कप्तान मार्करम ने अर्धशतक लगाया, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने तेज रन जोड़े. लुंगी एनगिडी ने चार विकेट लेकर 57 रन से जीत दिलाई. अफगानिस्तान के खिलाफ डबल सुपर ओवर में चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की.
    इंग्लैंड: ग्रुप सी में 6 अंक, +0.201 एनआरआर

    इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ करीबी जीत के बाद इटली के खिलाफ हाई-स्कोरिंग मुकाबला जीतकर ग्रुप स्टेज खत्म किया. अब तक चार मैचों में सबसे अच्छी जीत स्कॉटलैंड के खिलाफ पांच विकेट से मिली. वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा. इटली के खिलाफ 202/7 का स्कोर बनाया और इटली को 24 रन से हाराया.
    सुपर 8 की रेस में कौन सी टीमें

    अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे की टीमें अब भी रेस में बनी हुई है. इनको अपने मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना होगा.
    कौन सी टीमें पूरी तरह या लगभग बाहर

    स्कॉटलैंड, नेपाल, ओमान, नामीबिया, इटली, कनाडा की टीमें पूरी तरह से बाहर हो चुकी हैं जबकि अफगानिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड, यूएई ने एक-एक मैच जीता है और उनको अब भी चमत्कार की उम्मीद है.

     

  • ‘आपातकाल और युवा’ विषय पर मथेंगे देश के प्रबुद्ध विचार

    ‘आपातकाल और युवा’ विषय पर मथेंगे देश के प्रबुद्ध विचार

     'आपातकाल और युवा' विषय पर मथेंगे देश के प्रबुद्ध विचार

     इमरजेंसी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर: भोपाल में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि

    भोपाल

    वर्ष 1948 में स्थापित देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। "इमरजेंसी के 50 साल: आपातकाल और युवा" विषय पर केंद्रित यह विचार संगोष्ठी 19 फरवरी 2026, गुरुवार को दोपहर 02:00 बजे से रायसेन रोड स्थित "सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी" परिसर भोपाल में आयोजित होगी।
    सत्ता और संगठन के प्रमुख चेहरों की होगी मौजूदगी*** 

    इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश जोशी (उपाख्य भैयाजी जोशी) अपने विचार साझा करेंगे। उनके संबोधन में आपातकाल के संघर्ष और वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए इसके सबक पर विशेष ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है।
    कार्यक्रम की रूपरेखा को साझा करते हुए हिन्दुस्थान समाचार के क्षेत्रीय संपादक डॉ. मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन में अतिथियों का विशिष्ट पैनल शामिल है, जिसमे विशिष्ट अतिथि: राजेंद्र शुक्ला (उपमुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन) एवं कैलाश सोनी (पूर्व राज्यसभा सदस्य), अध्यक्षता: अरविन्द भालचंद्र मार्डीकर (अध्यक्ष, हिन्दुस्थान समाचार समूह) एवं स्वागताध्यक्ष: डॉ. हरप्रीत सलूजा *(चेयरमैन, सैम ग्रुप, भोपाल) रहेगे।

     क्यों खास है यह आयोजन* ?

    आपातकाल (1975-77) भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह कालखंड है, जिसने देश की राजनीति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दिशा बदल दी थी। 50 साल बाद, आज की युवा पीढ़ी को उस समय के संघर्ष, प्रेस की आजादी पर लगे अंकुश और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की कहानी बताना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। हिन्दुस्थान समाचार, जो स्वयं भारतीय पत्रकारिता के मूल्यों का संवाहक रहा है, इस चर्चा के माध्यम से इतिहास और भविष्य के बीच एक सेतु बनाने का प्रयास कर रहा है।

    उक्त जानकारी बड़वानी प्रतिनिधि राजेश राठौड़ ने बताया कि
     इमरजेंसी के 50 साल: आपातकाल और युवा विषय पर दिनांक  19 फरवरी 2026 (गुरुवार) दोपहर 02:00 बजे से सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायसेन रोड, भोपाल मे आयोजन संपन्न होगा।

  • CM साय ने कहा- ‘ऑल द बेस्ट प्यारे बच्चों’, बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का बढ़ाया आत्मविश्वास

    CM साय ने कहा- ‘ऑल द बेस्ट प्यारे बच्चों’, बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का बढ़ाया आत्मविश्वास

    रायपुर.
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मविश्वास और हौसले के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया है. उन्होंने विद्यार्थियों के नाम अपने आत्मीय संदेश में कहा कि परीक्षाओं का समय जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जिसमें उत्साह के साथ थोड़ा तनाव भी स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है.

    मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि परीक्षाओं का समय आ गया है. मैं जानता हूं कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी. लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए — आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है. यह स्वाभाविक है. यदि आपको डर लग रहा है तो इसका अर्थ है कि आप अपनी पढ़ाई और अपने भविष्य को गंभीरता से लेते हैं.

        मेरे प्यारे बच्चों,
        परीक्षाओं का समय आ गया है। मैं जानता हूँ कि इन दिनों आपके मन में उत्साह भी है और थोड़ा सा तनाव भी। लेकिन सबसे पहले यह जान लीजिए-आप अकेले नहीं हैं। हम सब आपके साथ हैं।
        परीक्षाओं का समय कभी-कभी मन में घबराहट भी लेकर आता है। यह स्वाभाविक है। यदि आपको डर लग रहा…
        — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 17, 2026

    उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह समझ लीजिए — डर कमजोरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है. लेकिन इस डर को अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें. आपने पूरे वर्ष मेहनत की है. हर दिन का प्रयास, हर अभ्यास, हर दोहराव — सब आपकी ताकत बनकर आपके साथ खड़े हैं.
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों को दोहराएं, समय का संतुलन बनाए रखें. पर्याप्त नींद लें, पौष्टिक भोजन करें और कुछ समय के लिए मोबाइल से दूरी बनाकर अपने लक्ष्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करें. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ के सभी विद्यार्थी इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करेंगे.

  • शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई अंकित को मिली एसआई पद पर नियुक्ति

    शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई अंकित को मिली एसआई पद पर नियुक्ति

    शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई अंकित को मिली एसआई पद पर नियुक्ति 

    भोपाल
     मध्यप्रदेश पुलिस ने शहादत का सम्मान करते हुए बालाघाट में नक्कल आपरेशन के दौरान पिछले दिनों शहीद हुए है हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर स्वर्गीय आशीष शर्मा के भाई अंकित शर्मा को उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान की है। अंकित शर्मा ने जिला नरसिंहपुर में उपनिरीक्षक पद का पदभार ग्रहण कर लिया है। अमर शहीद स्वर्गीय आशीष शर्मा पुलिस-नक्सल मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार अमर शहीद के भाई अंकित को उपनिरीक्षक पद पर विशेष अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।