Tag: WTC

  • WTC रैंकिंग में भारत को झटका, ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम

    WTC रैंकिंग में भारत को झटका, ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर कायम

    डरबन
    डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 214 रनों की विशाल जीत दर्ज की। इस जीत के स्थान ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस के लिए अपना शीर्ष स्थान और मजबूती से बरकरार रखा है। इस बड़ी हार के पिछली सीजन की विजेता रही साउथ अफ्रीका तासरे पायदान पर खिसक गई है। न्यूजीलैंड की टीम इस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकल में खास प्रदर्शन किया है। इस पड़ोसी देश ने पॉइंट्स टेबल पर अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है, जबकि भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है। हैरानी की बात ये भी है कि इस साइकल में इंग्लैंड ने भारत से भी खराब प्रदर्शन किया है और सातवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज की टीम 8वें और पाकिस्तान 9वें स्थान पर मौजूद है।
     
    जैसे-जैसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की यह साइकल आगे बढ़ती जा रही है टीमें टॉप-2 में पहुंचने के लिए और तेजी से कोशिशें कर रही हैं। हाल के हफ्तों में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अलग-अलग महाद्वीपों में कई रोमांचक टेस्ट मुकाबले देखने को मिले हैं। बीते महीने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक रही। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, वहीं मेजबान टीम ने दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए सीरीज को बराबर कर दिया। भारत ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार 165 रनों की जीत दर्ज की, हालांकि, दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त करना पड़ा। इंग्लैंड ने लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद लॉर्ड्स में एक और बड़ी जीत हासिल की और अंततः एडजबेस्टन में एक आसान जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ जारी है। 2025-27 सीजन में और भी कई रोमांचक मुकाबले खेले जाने की उम्मीद है और रैंकिंग में उठापटक हो सकती है।

    ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, भारत से आगे बांग्लादेश
    2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक ऑस्ट्रेलिया ने कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें से 9 में जीत हासिल की और और उनका जीत प्रतिशत अंक 81.82 है। न्यूजीलैंड इस टेबल में दूसरे स्थान पर है और फाइनल की रेस में बने रहने वाली सबसे बड़ी दावेदार है। न्यूजीलैंड ने अब तक इस चक्र में कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से चार में जीत दर्ज की है और उनका जीत प्रतिशत अंक 72.22 है। तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका की टीम खिसक गई है, जो मंगलवार सुबह तक दूसरे स्थान पर थी। साउथ अफ्रीका ने अब तक इस चक्र में कुल पांच मैच खेले हैं, जिनमें से तीन में जीत दर्ज की है और उनका जीत प्रतिशत 60 है। बांग्लादेश ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत दर्ज की है और उसका जीत प्रतिशत अंक 55.56 है। भारत इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। भारत ने इस साइकल में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें से पांच में जीत हासिल की है। जीत का प्रतिशत अंक 51.52 है, जिसके कारण वह पांचवें स्थान पर है। भारत की ओर से इस सीरीज शुभमन गिल ने 1024 रन बना दिए हैं और वे सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय हैं। मोहम्मद सिराज ने 43 विकेट लिए हैं। भारत के पास अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज बची हुई है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इन दोनों सीरीजों के अधिकांश मैचों को जीतना जरूरी है। अगर भारत को एक से अधिक मुकाबलों में हार मिलती है तो फिर फाइनल में पहुंचने का सपना धराशायी हो जाएगा।

     

  • लॉर्ड्स में पाकिस्तान की करारी हार, इंग्लैंड ने 194 रन से जीता टेस्ट; WTC टेबल में श्रीलंका को पछाड़ा

    लॉर्ड्स में पाकिस्तान की करारी हार, इंग्लैंड ने 194 रन से जीता टेस्ट; WTC टेबल में श्रीलंका को पछाड़ा

     नई दिल्ली
     इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 194 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान को जीत के लिए 389 रन चाहिए थे। इस स्कोर के सामने बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम 194 रनों पर ही ढेर हो गई। इस जीत के बाद इंग्लैंड को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ है।

    इंग्लैंड की ये पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत है। उसने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। यानी सीरीज तो इंग्लैंड के कब्जे में आ चुकी है बस फाइनल स्कोरलाइन का तय होना बाकी है और जिस तरह से पाकिस्तानी टीम खेल रही है उसे देखते हुए ताजुब्ब नहीं है कि इंग्लैंड 3-0 से ये सीरीज अपने नाम कर ले।

    इंग्लैंड को हुआ फायदा
    इस जीत के बाद इंग्लैंड को डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में फायदा हुआ है। वह एक स्थान आगे बढ़ते हुए छठे स्थान पर पहुंच गई है। उसके 15 मैचों में 62 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 34.44 है। उसने श्रीलंका को हटा ये स्थान हासिल किया है। हालांकि, इंग्लैंड का टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। उससे पहले जो टीमें हैं उनका अंक प्रतिशत काफी बेहतर है।

    चौथे नंबर पर भारत है जो 11 मैचों में 68 अंकों के साथ 51.52 अंक प्रतिशत लेकर पांचवें नंबर पर है। भारत का भी फाइनल खेलना काफी मुश्किल है। चौथे पर बांग्लादेश है जिसके छह मैचों में 40 अंक और 55.56 अंक प्रतिशत है।

    ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर बरकरार
    सबसे ज्यादा खतरा तो टॉप-3 से है और इनमें से ही किन्हीं दो टीमों का फाइनल खेलना तय माना जा रहा है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसके 10 मैचों में आठ जीत और दो हार के बाद 96 अंक हैं और उसका अंक प्रतिशत 80 है। साउथ अफ्रीका चार मैचों में तीन जीत और एक हार के बाद 36 अंक और 75 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है जिसके छह मैचों में चार जीत और एक हार के साथ 52 और 72.22 अंक प्रतिशत है।

     

  • WTC में भारत की बढ़ी टेंशन, एक हार बिगाड़ सकती है पूरा समीकरण

    WTC में भारत की बढ़ी टेंशन, एक हार बिगाड़ सकती है पूरा समीकरण

    नई दिल्ली
    भारत ने श्रीलंका को गॉल में 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में 165 रनों से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है. इस जीत से पहले टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में 9 टेस्ट मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ 48.15 PCT (Points Percentage) हासिल कर पांचवें स्थान पर था.

    गॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का PCT 53.33 हो गया है और अब भी पांचवें स्थान पर ही मौजूद है. इस सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के SSC मैदान पर खेला जाएगा. भारत ये टेस्ट मैच जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करना चाहेगा.  

    WTC की अंक तालिका में भारत अब भी बांग्लादेश से नीचे है. बांग्लादेश 5 टेस्ट मैचों में 3 जीत के साथ 66.67 PCT हासिल कर चौथे स्थान पर है. भारत के पास अभी 8 टेस्ट मैच बाकी हैं, लेकिन गलती की गुंजाइश अब भी बेहद कम बची है.

    अगर टीम इंडिया अपने सभी बचे हुए मुकाबले जीत लेती है तो उसका PCT 74.07 तक पहुंच जाएगा, जो WTC फाइनल का टिकट लगभग पक्का कर सकता है. हालांकि, एक भी हार पूरे समीकरण को बदल सकती है.

    एक हार के बाद भारत का PCT 68.52, दो हार पर (62.96) और तीन हार के बाद (57.41) तक गिर जाएगा. अगर टीम इंडिया ने 8 में से 5 टेस्ट मेच जीते और 2 ड्रॉ हुआ, तो भारत का PCT (61.11) हो जाएगा.

    WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल
    श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. जहां भारतीय टीम को दो टेस्ट मैच खेलने हैं. न्यूजीलैंड का यह दौरा आसान नहीं होगा, न्यूजीलैंड पहले भी भारत को कड़ी चुनौती दे चुका है.

    इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर 5 मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने आएगी. ऑस्ट्रेलिया भी टीम इंडिया को कड़ी चुनौती देगा, इसलिए यह मुकाबले भी आसान नहीं माने जा सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 4-1 या 3-1 से सीरीज जीत टीम इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में ला देगा.

    फिलहाल अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 77.78 PCT के साथ टॉप पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका (75), न्यूजीलैंड (72.22) और बांग्लादेश (66.67) भारत से आगे हैं.

    ऐसे में भारत को सिर्फ अपने मैच जीतने ही नहीं, बल्कि दूसरी टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी. WTC में हर टेस्ट जीत पर 12 अंक, ड्रॉ पर 4 और हार पर कोई भी अंक नहीं मिलता है. इसी वजह से हर हार सीधे अंक प्रतिशत पर बड़ा असर डालती है.

  • श्रीलंका को हराकर भारत ने बढ़ाई WTC फाइनल की उम्मीदें, रैंकिंग में 5वें नंबर पर

    श्रीलंका को हराकर भारत ने बढ़ाई WTC फाइनल की उम्मीदें, रैंकिंग में 5वें नंबर पर

    नई दिल्ली
    भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट के पांचवें दिन श्रीलंका को 165 रनों से मात दे दी है. इस मुकाबले को जीतने के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय टीम अब अपना अगला मुकाबला रविवार यानी 23 अगस्त से खेलने वाली हैl

    भारत की ओर से पहली पारी में जबरदस्त शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. वहीं गेंद से मानव सुथार ने कमाल का प्रदर्शन किया. मानव सुथार ने पहली पारी में 4 तो वहीं दूसरी इनिंग में 6 विकेट लेकर श्रीलंका को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया l

    भारतीय टीम ने खेल के पांचवें दिन मेजबानों को पस्त कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनते हुए कप्तान शुभमन गिल का फैसला सही साबित हुआ. तीसरे नंबर पर उतरे देवदत्त पड़िक्कल ने यादगार खेल दिखाते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा और 167 रन की विशाल पारी खेली l

    भारत ने दिया था 372 रनों का लक्ष्य
    भारत की पहली पारी 462 रन पर सिमटी, जिसके जवाब में श्रीलंका 284 रन ही बना सकी और भारत को 178 रन की पहली पारी में मजबूत बढ़त मिली. दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया और 372 रन का लक्ष्य सेट किया. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक तूफानी अर्धशतक जमाया और सबसे तेज 100 टेस्ट छक्के जड़ने वाले दुनिया के बल्लेबाज बन गए l

    श्रीलंका की दूसरी पारी भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी. भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के SSC मैदान पर खेला जाएगा. इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जबकि इस साइकिल का अंत अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से होगा l

    वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप रैंकिंग में टॉप ऑस्ट्रेलिया
    आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 9 मैचों में 7 जीत और 84 अंकों के साथ 77.77% पीसीटी लेकर टॉप पर मजबूती से काबिज है. दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसने 4 मैचों में 3 जीत हासिल कर 75.00% पीसीटी और 36 अंक बनाए हैं. न्यूजीलैंड 6 मैचों में 4 जीत और 52 अंकों के साथ 72.22% पीसीटी लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि बांग्लादेश 5 मैचों में 3 जीत दर्ज कर 28 अंकों और 66.67% पीसटी के साथ चौथे नंबर पर है l

    जीत से भारतीय टीम को मिला फायदा
    गॉल टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम 10 मैचों में 5 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ 64 अंक हासिल कर 53.33% पीसीटी के साथ 5वें स्थान पर बनी हुई है. भारत से हार झेलने वाली श्रीलंका की टीम 5 मैचों में केवल 1 जीत के बाद 20 अंकों और 33.33% पीसीटी के साथ छठवें पायदान पर खिसक गई है l

    निचले पायदानों की बात करें तो इंग्लैंड 13 मैचों में 4 जीत और 38 अंकों के साथ 24.36% PCT लेकर 7वें नंबर पर है. पाकिस्तान 6 मैचों में 2 जीत और 16 अंकों के साथ 22.22% PCT लेकर 8वें स्थान पर है, जबकि वेस्टइंडीज 12 मैचों में 2 जीत और 30 अंकों के साथ 20.83% PCT हासिल कर तालिका में सबसे निचले यानी 9वें पायदान पर है l