Tag: Wife

  • प्यार के लिए घर छोड़ा, तीन बच्चों की मां युवती के साथ हुई फरार; कानपुर में चर्चा

    प्यार के लिए घर छोड़ा, तीन बच्चों की मां युवती के साथ हुई फरार; कानपुर में चर्चा

    कानपुर
    कानपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महाराजपुर में एक महिला को युवती से प्रेम हो गया। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों एक साथ रहने को तैयार हो गईं। 11 दिन पहले दोनों अपने-अपने घरों से साथ निकल गईं। पुलिस ने बुधवार को उन्हें पनकी से बरामद किया है। दोनों ने साथ जीने और मरने की बात पुलिस को बतायी है। वह घर जाने को तैयार नहीं हैं। महाराजपुर के एक गांव निवासी 30 वर्षीय महिला के तीन बच्चे हैं। महिला छह सितंबर को महाराजपुर में अपने मायके से गायब हो गई। घरवालों ने महाराजपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच कर रही थी, तभी जानकारी मिली कि महिला पनकी में किराए का कमरा लेकर रह रही है। पुलिस पनकी पहुंची तो महिला एक 25 वर्षीय युवती के साथ मिली। युवती भी महाराजपुर की है।

    तीन बच्चों की मां को युवती से हुआ प्यार, दोनों घर छोड़कर भागे
    पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों हिंदू हैं और दोनों के बीच समलैंगिक संबंध है। दोनों की दोस्ती एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। इसी बीच एक दूसरे से प्यार हो गया तो दोनों एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गईं। महिला ससुराल से मायके पहुंची और वहां से गायब हो गई। सरसौल निवासी एक युवक की मदद से किराए का कमरा लिया। युवती भी दिल्ली से पहुंच गई। बुधवार रात महाराजपुर पुलिस दोनों को लेकर थाने पहुंची। । महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया समलैंगिक संबंधों का मामला सामने आया है। महिला और युवती दोनों बालिग हैं।

    पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर पति ने सुसाइड किया
    वहीं दूसरी तरफ हरवंश मोहाल में पत्नी के मायके से नहीं लौटने के कारण मानसिक तनाव में पति ने आत्महत्या कर ली। दानाखोरी निवासी कुलदीप कश्यप उर्फ बॉबी प्राइवेट कर्मचारी थे। पिता कल्लू ने बताया कि चार साल पहले कुलदीप ने गोंडा की महक से प्रेम विवाह किया था। मंगलवार को विवाद के बाद बहू गोंडा चली गई। इसके बाद बेटा शराब पीकर घर लौटा। इसके बेटा कमरे में चला गया। बुधवार सुबह बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। हरवंश मोहाल थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है।

  • चार बच्चों की मां का दर्द, पति दो बीवियों को बांटता था समय; अब तीसरी जूली संग हुआ फरार

    चार बच्चों की मां का दर्द, पति दो बीवियों को बांटता था समय; अब तीसरी जूली संग हुआ फरार

    जहानाबाद
     बिहार के जहानाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख़्स ने अपनी 2 बीवियों को छोड़कर तीसरी के साथ फरार हो गया. जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई, उसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला गुरुवार का है. अब इस बात को लेकर दोनों पत्नी पुलिस अधीक्षक कार्यालय आवेदन देने पहुंची हैं. सोचने वाली बात यह है कि दोनों बीवी से दो बेटे और दो बेटी हैं, लेकिन तीसरी बीवी जूली के साथ भागने वाली के पास भी 2 बच्चे हैं. अब पुलिस से मदद को लेकर दोनों पत्नियां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची हैं. इससे पूर्व नगर थाना भी गईं थी। 

    दरअसल, मामला जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित मलहचक मोड़ का है. 15 साल पहले राजू लाल की शादी हिंदू रीति रिवाज से शकूराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला रिंकू देवी के साथ शादी हुई थी. जीवन शुरुआत में सब सही चल रहा था. दो बेटे भी हुए. पति शुरुआत से होटल में काम करता था. होटल में काम के दौरान ही एक और महिला से प्रेम प्रसंग हो गया. बाद में उस महिला के साथ भी फरार हो गया. इसके बाद बहुत लड़ाई झगड़ा हुआ, लेकिन बाद में किसी तरह पहली पत्नी, दूसरी पत्नी के साथ शादी करवाने को राजी हो गई। 

    अब दो बीवी को छोड़कर तीसरी के साथ फरार 
    जानकारी के अनुसार, राजू लाल 45 साल का है और 8 साल पहले दूसरी पत्नी खुशबू देवी से भी शादी हो गई. किसी तरह दोनों पत्नियां साथ में रहने लगे. दूसरी से दो बेटी भी हुई। 

    4 दिन का बंधा हुआ था दिन
    पीड़िता के अनुसार, दोनों पत्नी रिंकू देवी और खुशबू देवी को लेकर मलहचक मोड़ पर किराए पर रखता था. साथ ही दोनों को 4-4 दिन समय देता था. इस पर पहली पत्नी तैयार हो गई. इसके बाद दोनों का खर्च जुटाने का कार्य कर रहा था. हालांकि, शुरू में गलत आचरण के पति राजू लाल ने होटल में ही काम करते हुए एक और महिला के साथ बात करना शुरू कर दिया. पहली पत्नी को भनक लगी तो मोबाइल में चेक करना शुरू कर दिया. कुछ -कुछ ऐसा लगने पर पति-पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ. इसी कड़ी में बुधवार को होटल में काम करने के दौरान ही युवक साथ ही काम कर रही महिला जूली के साथ फरार हो गया। 

    चार बच्चों का पिता है राजू लाल
    पहली पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि हम इंसाफ को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए हुए हैं. इससे पहले नगर थाना भी गया. हमारे साथ में दूसरी पत्नी भी मौजूद है. दोनों से चार बेटे बेटी हैं. अब वो तीसरी के साथ फरार हो गया है. हमलोगों को धोखा देकर इस प्रकार से कार्य कर रहा है तो कैसे बर्दाश्त करेंगे. अपने पति के खिलाफ केस करेंगे और उसे सजा दिलवाएंगे. इसी उम्मीद से पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए हैं। 

    ‘दो दिन से भूखे हैं हमलोग’
    वहीं, दूसरी पत्नी खुशबू देवी ने बताया कि हमने ऐसा इंसान तो देखा ही नहीं है. दो पत्नी को साथ रखने के बाद तीसरी के साथ फरार हो गया है. ऐसे में पहले से हमलोग परेशान हैं और दो दिन से भूखे हैं और छोटे- छोटे बच्चे घर पर हैं. इंसाफ की गुहार लगाने को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आई हुई हैं। 

  • कानपुर का चौंकाने वाला मामला: पत्नी ने कहा – “मेरे साथ फ्रॉड हुआ, पति नपुंसक”

    कानपुर का चौंकाने वाला मामला: पत्नी ने कहा – “मेरे साथ फ्रॉड हुआ, पति नपुंसक”

    कानपुर

    .कानपुर के किशोर नगर की रहने वाली एक युवती ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. युवती का कहना है कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2025 को हमीरपुर निवासी युवक से पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ हुई थी. उसके पिता ने होटल, जेवर, कैटरिंग और अन्य इंतजाम मिलाकर करीब 38 लाख रुपये खर्च किए थे. परिवार को उम्मीद थी कि बेटी की नई जिंदगी खुशहाल होगी, लेकिन शादी के बाद हालात बिल्कुल उलट निकले. पत्नी ने कहा, 'मैंने पति से सुहागरात के लिए कई बार कहा लेकिन वो हमेशा टालता रहा. बाद में मुझे पता चला कि वो नपुंसक है. मेरे साथ फ्रॉड हुआ है.' 

    पति ने दूरी बनाए रखी
    पीड़िता के मुताबिक, 26 अप्रैल को वह विदा होकर ससुराल पहुंची. शादी के बाद के शुरुआती चार दिनों में ही उसे पति के व्यवहार पर संदेह होने लगा. उसका आरोप है कि पति ने उससे दूरी बनाए रखी और सुहागरात तक नहीं मनाई. उसने कई बार इस बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन हर बार पति ने टालमटोल कर दी.

    कुछ दिनों बाद वह मायके आ गई. फिर पति उसे नोएडा ले गया, जहां उसे अपने बड़े चाचा के फ्लैट में रखा गया. युवती का कहना है कि वहां करीब एक महीने तक साथ रहने के बावजूद पति ने उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए. इसी दौरान उसे शक हुआ कि पति शारीरिक रूप से सक्षम नहीं है.

    धमकियां देने का आरोप
    जब उसने इस बारे में ससुर और उनके बड़े भाई से बात की तो, उसके मुताबिक, पहले उसे समझाने और इलाज कराने का भरोसा दिया गया. आरोप है कि उससे कहा गया कि वह बेटे के साथ पत्नी की तरह रहे, इलाज करवा दिया जाएगा और पूरा खर्च उठाया जाएगा. लेकिन जब उसने अपनी आपत्ति जताई तो उसे कथित तौर पर धमकियां दी जाने लगीं.

    पांच लाख लाने को कहा गया
    पीड़िता का यह भी आरोप है कि उससे पांच लाख रुपये और लाने को कहा गया ताकि इलाज कराया जा सके. मना करने पर उसे बदनाम करने और परिवार की इज्जत खराब करने की धमकी दी गई. युवती का कहना है कि ससुराल पक्ष ने न सिर्फ बेटे की सच्चाई छिपाई, बल्कि शादी में खर्च हुआ पैसा भी व्यर्थ कर दिया और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी.

    मामला दर्ज हुआ
    आखिरकार परेशान होकर युवती अपने पिता के घर लौट आई और कानपुर के रावतपुर थाने में पति, ससुर और ताऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी कमलेश राय के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और एक टीम हमीरपुर भेजी जाएगी.

    वहीं, लड़की के परिवार का कहना है कि वे फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन उन्हें न्याय की उम्मीद है. इस पूरे मामले ने एक बार फिर शादी से पहले जरूरी जानकारियां छिपाने और पारिवारिक दबाव के मुद्दे पर सवाल खड़े कर दिए हैं.