Tag: Virat

  • तिरुवनंतपुरम ODI में कोहली का जलवा, शतक के साथ बने 10 बड़े रिकॉर्ड

    तिरुवनंतपुरम ODI में कोहली का जलवा, शतक के साथ बने 10 बड़े रिकॉर्ड

     तिरुवनतंपुरम

    भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज ने 295 रन बनाए थे, लेकिन विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों ने भारत के लिए लक्ष्य आसान कर दिया। कोहली ने नाबाद 139 और गिल ने 113 रन की पारी खेली।

    8 विकेट से जीता भारत
    भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की। तिरुवनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। विराट कोहली 139 और गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 42वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर भारत को जीत दिला दी। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंद बाकी रहते 296 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

    वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाए। जस्टिन ग्रीव्स ने 101 और जॉन कैंपबेल ने 62 रन बनाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 42 ओवर में दो विकेट पर 296 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान शुभमन गिल ने 113 रन की शानदार पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने नाबाद 139 रन बनाए। कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके और नौ छक्के लगाए। रोहित शर्मा ने भी 32 रन बनाए।

    विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम ओडीआई में तूफानी शतकीय पारी खेल रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. आइए उन रिकॉर्ड्स और कीर्तिमानों पर एक नजर डालें…

    1. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज चुके हैं. कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया. कोहली ने 303 पारियों और 15950 गेंदों में ये उपलब्धि हासिल की. वहीं सचिन ने 15 हजार ओडीआई रन पूरा करने के लिए 377 पारियां और 17528 गेंदें ली थी। 

    15 हजार ODI रनों का सफर: सचिन vs कोहली
    उम्र: 34 साल 66 दिन vs 37 साल 326 दिन
    पारी: 377 vs 303
    गेंदें: 17528 vs 15950
    डेब्यू से कुल दिन: 6402 बनाम 6614

    2. विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में 15 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं. सचिन तेंदुलकर और कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल में 15 हजार रनों का आंकड़ा छू नहीं सका. सचिन ने 463 ओडीआई मैच खेलकर 18426 रन बनाए. वहीं कोहली के नाम पर 315 ओडीआई मैचों में 15080 रन दर्ज हैं। 

    3. श्रीलंका के बाद वेस्टइंडीज ऐसी दूसरी टीम है, जिसके खिलाफ विराट कोहली ने ओडीआई क्रिकेट में 10 शतक जड़े हैं. कोहली ने इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में 10वां शतक लगाया था. कोहली किसी एक टीम के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 

    किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक
    10 विराट कोहली बनाम श्रीलंका 
    10 विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
    9 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया
    9 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया 
    8 विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया
    8 सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका

    4. विराट कोहली ने इस मैच में 74 गेंदों पर शतक लगाया, जो वनडे इंटरनेशनल में गेंदों के आधार पर उनका तीसरा सबसे तेज शतक रहा. कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 और 61 गेंदों पर ओडीआई शतक लगा चुके हैं। 

    विराट कोहली के सबसे तेज ODI शतक (गेंदों के आधार पर)
    52 बनाम ऑस्ट्रेलिया जयपुर 2013
    61 बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 2013
    74 बनाम वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम 2026 
    76 बनाम श्रीलंका, होबार्ट 2012
    76 बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2017
    80 बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी 2023

    5. विराट कोहली अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गए हैं. सचिन ने भी लिस्ट-ए क्रिकेट में 60 शतक ठोके थे. सचिन और कोहली के बाद इंग्लैंड के ग्राहम गूच (44 शतक) का नंबर आता है। 

    लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
    60 सचिन तेंदुलकर (538 पारी) / विराट कोहली (338 पारी)
    44 ग्राहम गूच (601
    40 ग्रीम हिक (630)
    39 कुमार संगकारा (501)

    6. भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का ये 42वां शतक (260 पारी में) रहा. कोहली अब घर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गए हैं. सचिन ने भी 313 इनिंग्स खेलकर 42 शतक लगाए थे। 

    7. विराट कोहली ने ओडीआई क्रिकेट में एक खास मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया. पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया की उन 111 जीतों का हिस्सा रहे, जिसमें टीम ने टारगेट का पीछा किया. वहीं कोहली अब भारत के लिए ओडीआई रनचेज में 112 जीतों के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। 

    रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा जीत में शामिल (ODI)
    127 सचिन तेंदुलकर
    116 महेंद्र सिंह धोनी
    112 विराट कोहली
    111 रिकी पोंटिंग
    110 जैक्स कैलिस/ रोहित शर्मा

    8. विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के गेंदों की जमकर धुनाई की. कोहली ने जोसेफ के खिलाफ इस मैच में कुल 53 रन बटोरे. किसी ओडीआई मैच में कोहली द्वारा एक गेंदबाज के विरुद्ध बनाए गए ये दूसरे सबसे ज्यादा रन रहे। 

    ODI मैच में एक बॉलर के खिलाफ कोहली के सर्वाधिक रन
    54 बनाम ट्रेंट बोल्ट, मोहाली 2016
    53 बनाम अल्जारी जोसेफ, तिरुवनंतपुरम 2026
    45 बनाम विश्व फर्नांडो, कोलंबो (RPS) 2017
    45 बनाम लाहिरू कुमारा, तिरुवनंतपुरम 2023
    45 बनाम प्रेनालेन सुब्रायेन, रांची 2025

    9. विराट कोहली ने पहली बार किसी ओडीआई मैच में 9 छक्के लगाए हैं. इससे पहले उन्होंने साल 2023 में इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ ओडीआई मैच में 8 छक्के लगाए थे। 

    ODI पारी में कोहली के सबसे ज्यादा छक्के
    9 बनाम वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम 2026 
    8 बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम 2023
    7 बनाम ऑस्ट्रेलिया, जयपुर 2013
    7 बनाम साउथ अफ्रीका, रांची 2025

    10. विराट कोहली घरेलू वनडे ओडीआई में 7000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. कोहली के नाम अब घरेलू ओडीआई मैचों 7006 रन हो गए हैं. घर पर ओडीआई मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली के बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है. सचिन ने अपने 23 साल के करियर के दौरान भारत में 164 ओडीआई मैच खेलकर 6976 रन बनाए थे। 

     

    विराट कोहली ने जड़ा 55वां वनडे शतक
    भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 74 गेंदों में शतक जड़ा है। यह उनके वनडे करियर का 55वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 86वां शतक है। कोहली ने 38वें ओवर में छक्का लगाकर सैकड़ा पूरा किया।

    भारत को दूसरा झटका
    भारत को दूसरा झटका रोस्टन चेज ने दिया। उन्होंने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया। वह 108 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हो गए। अब विराट कोहली का साथ देने ऋतुराज गायकवाड़ आए हैं।

     गिल का शतक
    भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 96 गेंदों पर शतक पूरा किया। गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और कोहली के साथ साझेदारी जारी रखी। कोहली और गिल के बीच 100+ रनों की साझेदारी हो गई है। 

     कोहली के वनडे में 15000 रन पूरे
    भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे में 15000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने सबसे तेजी से वनडे में यह उपलब्धि हासिल की है। कोहली ने 303 पारियों में वनडे में 15000 रन पूरे किए हैं। सचिन ने 377 वनडे पारी में 15000 रन पूरे किए थे। यानी कोहली सचिन की तुलना में 74 पारी पहले इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं।  

  • अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

     नई दिल्ली
     
    BCCI जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने जा रहा है। इस सीरीज में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि चयन समिति 19 मई को बैठक कर टेस्ट और वनडे टीमों को अंतिम रूप देगी।

    जून से शुरू होगी अफगानिस्तान सीरीज
    भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज की शुरुआत 6 जून से होगी। सबसे पहले दोनों टीमें एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी। यह सीरीज IPL 2026 खत्म होने के तुरंत बाद खेली जाएगी और भारतीय टीम के लिए अगले बड़े असाइनमेंट के रूप में देखी जा रही है।

    टेस्ट क्रिकेट में सुधार की चुनौती
    हेड कोच Gautam Gambhir के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले दो वर्षों में भारत को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला टीम के लिए नई शुरुआत का मौका माना जा रहा है।

    BCCI सचिव ने क्या कहा?
    देवाजीत सैकिया ने कहा, 'चयन समिति 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी।'

    6 जून से होगा एकमात्र टेस्ट मैच
    भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू मुल्लांपुर, चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि यह मैच भारत के लिए ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं होगा।

    वनडे सीरीज से शुरू होगी 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी
    टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज भारत की 2027 वनडे वर्ल्ड कप तैयारियों की शुरुआत मानी जा रही है।

    वनडे मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
    14 जून – धर्मशाला
    17 जून – लखनऊ
    20 जून – चेन्नई

    रोहित-विराट की वापसी पर नजर
    वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी देखने को मिल सकती है। हालांकि इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं।

    IPL स्टार्स को मिल सकता है मौका
    IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं: देवदत्त पडीक्कल, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार , अंगकृश रघुवंशी।

    गेंदबाजी विभाग में कड़ी प्रतिस्पर्धा
    तेज गेंदबाजी विभाग में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। Mohammed Shami की वापसी के अलावा अंशुल कंबोज, कार्तिक त्यागी और प्रिंस यादव जैसे युवा गेंदबाजों ने भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।

     

  • विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

    विराट का विराट शो: रोहित-धोनी भी रह गए पीछे, KKR के खिलाफ बने बड़े रिकॉर्ड

     रायपुर 

    आईपीएल 2026 में बुधवार (13 मई) को रायपुर के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेले गए मुकाबले में व‍िराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. स्टार बल्लेबाज अब आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। 

    देखा जाए तो विराट कोहली ने मैच में शानदार बल्लेबाजी की. कोहली ने 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 60 बॉल पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली. कोहली के आईपीएल करियर का ये 9वां शतक रहा. ओवरऑल कोहली के टी20 करियर की ये 10वीं सेंचुरी रही. कोहली के शतक की बदौलत आरसीबी ने इस मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की। 

    टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक
    22- क्रिस गेल
    13- बाबर आजम
    10- डेविड वॉर्नर
    10- विराट कोहली
    9- रिली रोसो/साहिबजादा फरहान
    9 – क्विंटन डिकॉक/अभिषेक शर्मा

    सर्वाधिक आईपीएल शतक
    9- विराट कोहली*
    7- जोस बटलर
    6- क्रिस गेल
    6- केएल राहुल
    5- संजू सैमसन

    केकेआर के खिलाफ यह मुकाबला कोहली के IPL करियर का 279वां मैच रहा. इसी के साथ उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले तीनों खिलाड़ी 278-278 मैचों के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर थे। 

    धोनी ने 2025 सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में यह आंकड़ा छुआ था, जबकि रोहित और विराट रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान बराबरी पर पहुंचे थे. अब विराट अकेले इस सूची में नंबर-1 बन गए हैं। 

    IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

        विराट कोहली – 279
        एमएस धोनी – 278
        रोहित शर्मा – 278
        रवींद्र जडेजा – 265
        द‍िनेश कार्त‍िक- 257

        विराट के नाम एक और खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह IPL इतिहास में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने अपने पूरे IPL करियर में सिर्फ आरसीबी के लिए खेला है. इस मामले में धोनी दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 248 मुकाबले खेले हैं. वहीं रोहित शर्मा ने मुंबई इंड‍ियंस के लिए 233 मैच खेले हैं। 

    इतना ही नहीं, विराट ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. वह IPL इतिहास में 12 अलग-अलग सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

    IPL में सबसे ज्यादा सीजन में 400+ रन

        विराट कोहली – 12
        डेव‍िड वॉर्नर – 9
        सुरेश रैना – 9
        शिखर धवन – 9
        रोहित शर्मा – 9

    कोहली ने इस दौरान मैच में अपने 14000 रन भी पूर किए और एक नया कीर्त‍िमान भी बनाया, उन्होंने ये रन बनाने के ल‍िए सबसे कम पार‍ियां भी लीं। 

    14000 T20 रन बनाने के लिए सबसे कम पारियां

        409 – विराट कोहली*
        423 – क्रिस गेल
        431 – डेविड वार्नर
        468 – जोस बटलर
        505 – एलेक्स हेल्स
        633 – कीरोन पोलार्ड

    अब नजर इस बात पर रहेगी कि विराट इस सीजन में अपने रिकॉर्ड को और कितना आगे ले जाते हैं. आरसीबी प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में है और अगर टीम आगे बढ़ती है तो कोहली का रिकॉर्ड और भी बड़ा हो सकता है। 

  • विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    बेंगलुरु

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने इस मैच में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 18 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली. कोहली का विकेट तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने लपका। 

    विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भले ही 28 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी आंकड़ों के लिहाज से बेहद खास बन गई. टी20 क्रिकेट में किंग कोहली ने एक मेगा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कोहली टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

    विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अब तक 37 टी20 मैचों में 37.12 की औसत से 1188 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले. इससे पहले टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। 

    रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 36 टी20 मैचों में 40.03 की औसत से 1161 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहे. रोहित का रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कोहली को सिर्फ 2 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में हासिल कर लिया। 

    यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि T20 जैसे फॉर्मेट में किसी एक टीम के खिलाफ इतने रन बनाना आसान नहीं होता. इसके लिए लगातार प्रदर्शन, लंबे समय तक खेलना और बार-बार उसी टीम के खिलाफ अच्छा करना जरूरी होता है। 

    विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि किसी एक सीजन में नहीं, बल्कि सालों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए हासिल की है. यह रिकॉर्ड एक बार फिर साबित करता है कि टी20 क्रिकेट में महानता सिर्फ तेज रन बनाने से नहीं, बल्कि लंबे समय तक लगातार शानदार प्रदर्शन करने से भी मिलती है। 

    भुवनेश्वर कुमार ने IPL में जड़ा स्पेशल दोहरा शतक

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. 5 अप्रैल (रविवार) को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भुवनेश्वर ने आयुष म्हात्रे को आउट कर आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। 

    भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ युजवेंद्र चहल ने हासिल की थी, जिनके नाम अब तक 176 आईपीएल मैचों में 224 विकेट दर्ज हैं. खास बात यह है कि चहल ने यह उपलब्धि एक लेग स्पिनर के तौर पर हासिल की थी, जो टी20 क्रिकेट में सबसे जोखिम भरा रोल माना जाता है। 

    तीसरे स्थान पर सुनील नरेन हैं, जिनके नाम पर आईपीएल में अब तक 193 विकेट दर्ज हैं. नरेन का प्रदर्शन खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने अपने सभी विकेट एक ही टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए झटके हैं। 

    भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बन चुके हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में विकेट्स लेना कभी आसान काम नहीं रहा, खासकर ऐसे फॉर्मेट में जहां बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक रहते हैं. इसके बावजूद इन गेंदबाजों ने लगातार प्रदर्शन करते हुए खुद को ‘मैच विनर’ साबित किया है। 

    भुवनेश्वर कुमार की खासियत नई गेंद से विकेट निकालने की रही है. पावरप्ले और डेथ ओवर्स दोनों में असरदार गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता उन्हें और खास बनाती है. इसके अलावा भुवनेश्वर का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर भी शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए इस फॉर्मेट में 90 विकेट लिए हैं. भुवी इस फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। 

    आईपीएल में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

    युजवेंद्र चहल: 176 मैच- 224 विकेट
    भुवनेश्वर कुमार: 192 मैच- 202 विकेट
    सुनील नरेन: 191 मैच- 193 विकेट
    पीयूष चावला: 192 मैच- 192 विकेट
    आर. अश्विन: 221 मैच- 187 विकेट