Tag: Tara Sutaria

  • ‘टॉक्सिक’ के नए गाने ‘मदहोश’ ने बढ़ाया रोमांच, यश-तारा सुतारिया की केमिस्ट्री बनी चर्चा का केंद्र

    ‘टॉक्सिक’ के नए गाने ‘मदहोश’ ने बढ़ाया रोमांच, यश-तारा सुतारिया की केमिस्ट्री बनी चर्चा का केंद्र

    मुंबई 

    केजीएफ स्टार यश इस समय अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए रामायण ट्रेलर इवेंट में उनका अंदाज देख कई लोग हैरान हुए. ट्रेलर में यश ने जिस तरह रावण का किरदार निभाया है, वो भी सबको चौंकाने वाला होगा. मगर रामायण से पहले, यश अपनी सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगे। 

    तारा के लिए यश की मदहोशी
    फिल्म 'टॉक्सिक' इस समय कई सारे कारणों के चलते विवाद में है. सबसे अहम विवाद इसमें दिखाई इंटीमेसी को लेकर है, जिसे देखकर लोग खूब ट्रोल कर रहे हैं. कुछ दिन पहले जब यश और कियारा आडवाणी का गाना तबाही आया था, तब एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. उन्हें लेकर तरह-तरह के मीम्स बने और बातें कही गईं. अब यश ने अपनी फिल्म का एक और नया गाना मदहोश रिलीज किया है, जिसमें इस बार उनके साथ तारा सुतारिया हैं। 

    टॉक्सिक के गाने मदहोश में यश और तारा का रोमांस परवान पर नजर आता है. दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए दिख रहे हैं. कभी कैफे में यश, तारा को अपनी गोद में बैठाकर किस कर रहे हैं, कभी बाथटब में एक्ट्रेस के साथ इंटीमेट हो रहे हैं. वहीं बारिश में भी तारा और यश रोमांस करते दिख रहे हैं. गाने में यश, तारा सुतारिया के लिए 'मदहोश' हो गए हैं. मगर साथ ही साथ उनके दिल में कियारा के किरदार के लिए भी फीलिंग्स मौजूद है। 

    'टॉक्सिक' होगा यश का किरदार!
    इस गाने से ये तो तय हो चुका है कि यश अपनी फिल्म में राया बनकर एक से ज्यादा लड़कियों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. उनका किरदार बाकी फिल्मों के मुकाबले काफी हटके और 'टॉक्सिक' रहने वाला है. फिल्म में उनका डबल रोल भी है, जिसमें फैंस उन्हें एक लंबे वक्त के बाद नए लुक में दिखाई देंगे. इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 26 अगस्त को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी।  

  • ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

    ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया का भावुक पल, वीर पहाड़िया से रिश्ता खत्म

    मुंबई 
    एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने कथित ब्रेकअप की वजह से सुर्खियों में हैं. कुछ वक्त पहले ही तारा ने एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. हालांकि एक विवाद के बाद दोनों के अलग होने की खबरें आने लगीं. इस चर्चा के बीच तारा ने अपनी मानसिक शांति, काम और सफलता के अपने नजरिए के बारे में खुलकर बात की है.

    Elle India को दिए इंटरव्यू में तारा सुतारिया ने कहा, 'मैं हमेशा से मानती रही हूं कि सफलता अंदरूनी होती है… मानसिक शांति, कुछ खास लोग जो आपसे प्यार करते हैं, खुद को जानना, ये हमेशा मेरा लक्ष्य रहा है.' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने सीख लिया है कि अपनी शांति की रक्षा कैसे करनी है.'

    तारा सुतारिया बचपन से ही कैमरे के सामने पली-बढ़ी हैं, इसलिए उन्हें खुद को शांत करना और शांति बनाए रखना समझने में कुछ वक्त लगा. लेकिन उन्होंने इसके लिए सेल्फ-रिफ्लेक्शन (आत्म-चिंतन) को अपना मंत्र बनाया. एक्ट्रेस ने कहा, 'केवल हम ही जानते हैं कि अपने नर्वस सिस्टम को कैसे शांत करना है.'

    एक्टर्स को अक्सर जनता द्वारा गलत समझा जाता है, लेकिन अब तारा को लोगों की बातों को ठीक करने की जरूरत महसूस नहीं होती.  
    उन्होंने कहा, 'जब तक मुझे सच पता है और मेरे सबसे करीबी लोग सच जानते हैं, बस इतना ही काफी है.'

    विवाद के बाद अलग हुए तारा-वीर?

    पिछले साल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में आई थीं. यह खबर तब आई जब मुंबई में सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में एपी ने तारा को गले लगाया और किस किया था. इसपर विवाद शुरू होने के बाद तारा को बेवफा कहा जाने लगा, जिसका उन्होंने और वीर ने कड़ा जवाब दिया था. लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने सबको यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह एपी के कॉन्सर्ट वाली घटना की वजह से हुआ. फिलहाल न तो वीर और न ही तारा ने इन ब्रेकअप की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है.

    पर्सनल लाइफ पर चर्चा नहीं चाहतीं एक्ट्रेस

    दिसंबर 2025 में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में तारा सुतारिया ने कहा था कि वे अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा, 'मैं प्रसिद्धि के साथ आने वाली जांच और ध्यान को शालीनता और नजरिए के साथ संभालती हूं. मैंने सीख लिया है कि हर बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं और शोर की बजाय प्यार पर ध्यान दूं. मैं बस पीछे हट जाती हूं, डिस्कनेक्ट कर लेती हूं और अपने ओरिजिन में लौट आती हूं. मेरा परिवार और करीबी दोस्त मुझे जमीन से जुड़ा और संतुलित रखते हैं. मैं अपनी निजी जिंदगी की बहुत रक्षा करती हूं. मैं सिर्फ वही शेयर करती हूं जिसमें मैं सहज हूं, बाकी सबको मैं पवित्र रखती हूं.'

    काम की बात करें तो तारा को अगली बार फिल्म 'टॉक्सिक' में देखा जाएगा. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में KGF स्टार यश हैं, साथ में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी हैं. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी और 'धुरंधर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी.