Tag: Sunny Deol

  • सनी देओल के हनुमान अवतार के लिए 2 महीने चला शूट, ‘रामायण’ में होगा विशाल अग्नि सीक्वेंस

    सनी देओल के हनुमान अवतार के लिए 2 महीने चला शूट, ‘रामायण’ में होगा विशाल अग्नि सीक्वेंस

    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म में कौन सा किरदार कैसा दिखेगा, इसे लेकर हर दिन नई चर्चा सामने आ रही है. लेकिन जिस किरदार की झलक के लिए दर्शक सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, वो हैं सनी देओल के हनुमान.

    अभी तक मेकर्स ने सनी देओल के हनुमान अवतार को पूरी तरह पर्दे से छिपाकर रखा है. लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. दावा है कि फिल्म में हनुमान जी के लंका जाने वाले एपिसोड पर एक बेहद विशाल अग्नि सीक्वेंस तैयार किया गया है. खास बात ये है कि इस एक सीक्वेंस को तैयार करने में टीम को करीब दो महीने लग गए.

    लंका पहुंचेगा सनी देओल का हनुमान अवतार!
    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और मेकर्स विजुअल्स में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते. इसी का अंदाजा उस सीक्वेंस से लगाया जा सकता है, जिसमें हनुमान जी के लंका पहुंचने का प्रसंग दिखाया जाएगा.

    इस सीक्वेंस से जुड़ी जानकारी ऋषभ त्यागी ने शेयर की है. उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का अब तक का सबसे बड़ा फायर सीक्वेंस बताया है.

    दो महीने तक शूट हुआ आग वाला सीक्वेंस
    ऋषभ त्यागी ने बताया कि टीम ‘रामायण’ के एक ऐसे फ्रेम पर काम कर रही थी, जिसमें हनुमान जी लंका जाते हैं. उनके मुताबिक, यह उनकी जिंदगी का अब तक का सबसे बड़ा आग वाला सीक्वेंस है और शायद भारतीय सिनेमा में फिल्माए गए सबसे बड़े फायर सीक्वेंस में से एक हो सकता है. उन्होंने बताया कि इस सीक्वेंस को फिल्माने में करीब दो महीने का वक्त लगा.

    स्क्रीन पर कुछ मिनट या उससे भी कम समय के लिए दिखाई देने वाले इस हिस्से के पीछे मेकर्स ने करीब दो महीने की मेहनत झोंक दी है. और जब फिल्म में सनी देओल जैसे स्टार का हनुमान अवतार पहली बार इतने बड़े पैमाने पर दिखाई देगा, तो जाहिर है कि फैंस की नजरें इसी सीक्वेंस पर टिकी रहेंगी.

    सबसे हाईटेक सीक्वेंस में से एक होने का दावा
    ऋषभ त्यागी ने इस सीक्वेंस को बेहद हाईटेक भी बताया है. उनके मुताबिक, इसे तैयार करना काफी महत्वाकांक्षी काम था और यह भारतीय सिनेमा में फिल्माए गए सबसे हाईटेक सीक्वेंस में से एक है. अब तक फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल मटीरियल में रामायण के कई किरदारों की छोटी-छोटी झलकियां देखने को मिली हैं, लेकिन हनुमान जी के रूप में सनी देओल को मेकर्स ने अभी तक पूरी तरह रिवील नहीं किया है. यही वजह है कि सनी के हनुमान अवतार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बज बना हुआ है.

    फिलहाल यह पूरी तरह साफ नहीं है कि लंका वाला यह विशाल सीक्वेंस ‘रामायण: पार्ट 1’ में दिखाया जाएगा या पार्ट 2 में. हालांकि, मौजूदा चर्चा के मुताबिक सनी देओल फिल्म के पहले पार्ट के आखिर की तरफ नजर आ सकते हैं. वहीं दूसरे पार्ट में उनका किरदार काफी ज्यादा बड़ा होने की उम्मीद है.

    अगर ऐसा होता है तो पहले पार्ट में हनुमान के रूप में सनी की एंट्री ही फिल्म के सबसे बड़े सिनेमाई पलों में से एक बन सकती है.

    रणबीर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण
    ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में हैं. साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि यश रावण के रोल में नजर आएंगे. फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक के तौर पर तैयार किया जा रहा है.

    फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके विजुअल स्केल और वीएफएक्स को लेकर है. ऐसे में हनुमान और लंका से जुड़ा इतना बड़ा फायर सीक्वेंस फिल्म के विजुअल ट्रीटमेंट को और खास बना सकता है.

    कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
    ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर भी बड़ा अपडेट है. फिल्म 6 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है. वहीं भारत में यह दिवाली के मौके पर 8 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रिलीज के दौरान फिल्म की टक्कर हॉलीवुड की चर्चित मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से होने की बात कही जा रही है.

    फिलहाल फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार एक ही चीज का है- सनी देओल को हनुमान के रूप में पहली बार पर्दे पर देखने का. और अगर सच में दो महीने की मेहनत से तैयार किया गया लंका का ये विशाल अग्नि सीक्वेंस उतना ही भव्य निकला, जितना दावा किया जा रहा है, तो सनी देओल की एंट्री ‘रामायण’ के सबसे चर्चित सीन्स में शामिल हो सकती है.

    अब बस सवाल इतना है- मेकर्स सनी के हनुमान को कब तक पर्दे के पीछे छिपाकर रखते हैं?

  • अली फजल ने की सनी देओल की जमकर तारीफ, बोले- दिल बहुत बड़ा है

    अली फजल ने की सनी देओल की जमकर तारीफ, बोले- दिल बहुत बड़ा है

     सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल भी नजर आएंगे. अली ने एक इंटरव्यू में फिल्म, सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित कहानियों को लेकर खुलकर बात की.

    सनी देओल की तारीफ में क्या बोले अली फजल?
    अली फजल ने सनी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव को बेहद खास बताया. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "सनी सर बहुत बड़े दिल वाले इंसान हैं. यह बात हर कोई जानता है. उनका पूरा परिवार ऐसा ही है. उनके परिवार का भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास और विरासत में बहुत बड़ा योगदान रहा है. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. शूटिंग के दौरान वह हर चीज में साथ देने वाले थे. हमारे लिए यह सफर बहुत शानदार रहा. पहले कुछ हिस्सों की शूटिंग हुई और बाद में बचा हुआ काम पूरा किया गया. उनके साथ काम करना बेहद अच्छा अनुभव था."
     
    फिल्म से कैसे जुड़े अली फजल?
    अली फजल फिल्म के दोनों टीजर में नजर आ चुके हैं. हालांकि उन्होंने अपने किरदार का खुलासा नहीं किया. उन्होंने बताया, "'बंटवारा 1947' मेरे पास उस समय आई जब मैं दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त था. इसी दौरान मेरी आमिर खान सर से भी अच्छी बातचीत हुई. मुझे लगा कि यह बहुत जरूरी फिल्म है. राजकुमार संतोषी ने जब मुझे पूरी कहानी सुनाई तो मैं काफी प्रभावित हुआ. मैंने उनसे कहा कि इस कहानी में कोई बदलाव मत कीजिए. जैसी कहानी है, वैसी ही बनाईए. यह बहुत खूबसूरत है. मैं फिल्म का छोटा सा हिस्सा हूं, लेकिन इसका हिस्सा बनकर खुश हूं."

  • कब रिलीज होगी गबरू? सनी देओल की फिल्म में सलमान खान के कैमियो की चर्चा तेज

    कब रिलीज होगी गबरू? सनी देओल की फिल्म में सलमान खान के कैमियो की चर्चा तेज

    मुंबई

    ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद सनी देओल के तमाम फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘गबरू’ का इंतजार है, जिसे शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट किया है. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है. माना जा रहा है कि इस फिल्म में सनी का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिलेगा. ये पिक्चर 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय की गई थी. मगर कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया था कि अब ये फिल्म 13 मार्च को रिलीज नहीं होगी. उसके बाद से फैंस नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे. अब रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आ गई है.

    मेकर्स की तरफ से तो अभी रिलीज डेट को लेकर जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो अब ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. मेकर्स ने अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही ऐलान किया जाएगा. सनी देओल के साथ इस फिल्म में सिमरन और प्रीत कमानी भी हैं. सलमान खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. रिपोर्ट की मानें तो सलमान इसमें कैमियो रोल में दिखने वाले हैं.

    एक्शन-ड्रामा फिल्म है ‘गबरू’
    सनी देओल और सलमान दोनों ही बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं. दशकों से दोनों फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. ऐसे में दोनों स्टार्स को एक साथ एक फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा. शशांक उदापुरकर ने डायरेक्ट करने के साथ-साथ इस एक्शन-ड्रामा फिल्म की कहानी भी लिखी है. ओम छंगाणी और विशाल राणा इसके प्रोड्यूसर हैं. मिथुन ने इसमें म्यूजिक दिया है. वहीं सईद कादरी ने फिल्म के गानों के लिरिक्स लिखे हैं.

    गबरू के पोस्टपोन होने को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई वजह तो नहीं बताई गई. पर ऐसा माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की वजह से इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया गया. ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इसके पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की सफलता मिली, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि दूसरा पार्ट भी बंपर कमाई करने वाला है. यश की ‘टॉक्सिक’ भी 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है. ऐसे में ‘गबरू’ को नुकसान हो सकता था. कहा जा रहा है कि इसी वजह से सनी देओल की फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया.