Tag: Sourav Ganguly

  • IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, सौरव गांगुली बने टीम के नए हेड कोच

    IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव, सौरव गांगुली बने टीम के नए हेड कोच

     नई दिल्ली
    दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को डीसी ने अपना नया हेड कोच बनाया है। सोशल मीडिया पर दादा की एक वीडियो जारी कर दिल्ली की टीम ने यह जानकारी फैंस को दी। वीडियो के साथ लिखा ‘दिल्ली, अब दादागिरी का समय है।’ बता दें, दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को ही 2027 आईपीएल सीजन से पहले अपने मौजूदा कोचिंग स्टाफ से अलग होने का आधिकारिक एलान किया था। गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में हेमंग बदानी की जगह लेंगे, जो 2025 और 2026 सीजन में टीम के हेड कोच थे।

    दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग टीम में पूर्व भारतीय खिलाड़ी हेमांग बदानी मुख्य कोच, वेणुगोपाल राव क्रिकेट निदेशक, मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच, इयान बेल सहायक कोच और जॉन मूनी फील्डिंग कोच के तौर पर शामिल थे।

    2024 में जीएमआर और सह-मालिक जेएसडब्ल्यू के बीच हुए संचालन समझौते के तहत इन दो सत्रों में टीम का संचालन जीएमआर के पास था। दो साल पूरे होने के बाद इन सभी की छुट्टी हो गई है और अब डीसी को नया कोचिंग स्टाफ मिलेगा।

    सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स से है पुराना नाता
    सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ काफी पुराना नाता है। 2019 में वह पहली बार इस टीम के साथ बतौर सलाहकार जुड़े थे। उस समय वह सीएबी के अध्यक्ष थे और बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष बने। तब गांगुली ने कहा था कि सीएबी अध्यक्ष के तौर पर उनकी भूमिका मानद थी और वह आईपीएल से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावित नहीं कर सकते थे। गांगुली ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच के तौर पर काम किया था। यह बतौर कोच उनका पहला अनुभव था। वह महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से भी जुड़े रहे हैं।

    गांगुली के बाद युवराज सिंह को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
    रिपोर्ट्स हैं कि दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में युवराज सिंह की भी एंट्री हो सकती है। युवी ने पर्दे के पीछे से कई खिलाड़ियों को तैयार किया है, मगर वह अब डीसी के कैंप में कोचिंग करते नजर आ सकते हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स बतौर बैटिंग कोच अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर सकता है। उन्होंने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी तैयार किए हैं जो इस समय भारत के लिए इंटरनेशनल मंच पर धमाल मचा रहे हैं।

  • गांगुली की बायोपिक शूटिंग बनी विवाद की वजह, लेस्टरशायर पर 27 पॉइंट की पेनल्टी

    गांगुली की बायोपिक शूटिंग बनी विवाद की वजह, लेस्टरशायर पर 27 पॉइंट की पेनल्टी

    नई दिल्ली
    इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट क्लब लेस्टरशायर को खराब पिच के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा है। क्लब पर 5,000 पाउंड (₹6.43 लाख) का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही 27 अंक भी काटे गए हैं। इस वजह से कल्ब डिवीजन वन से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है। इस क्लब के मैदान पर सौरव गांगुली की बायोपिक शूट हो रही है। क्लब ने खराब पिच के लिए फिल्म की शूटिंग को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, क्रिकेट डिसिप्लेन पैनल ने यह दलील स्वीकार नहीं की और कल्ब पर भारी जुर्माना लगा दिया।

    मैच रेफरी ने कहा था कि काउंटी चैम्पियनशिप मैच में लीसेस्टरशायर ने ग्लैमोरगन के खिलाप खराब पिच तैयार की। यह मैच 20 से 23 अगस्त तक के बीच हुआ था। क्रिकेट डिसिप्लेन पैनल ने भी क्लब को खराब पिच के लिए जिम्मेदार ठहराया और सजा सुनाई।

    नहीं मिले जीत के अंक
    लीसेस्टरशायर ने ग्लैमोरगन के खिलाफ मैच 42 रन से जीता, लेकिन पैनल ने जीत से मिले 19 पॉइंट काट लिए। इसके साथ ही 8 पॉइंट की पेनाल्टी लगाई। क्लब के पास अब फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 10 दिन हैं। अगर लीसेस्टरशायर अपील नहीं करता है या उसकी अगली अपील भी खारिज कर दी जाती है तो कल्ब पर डिवीजन वन से रेलीगेशन का खतरा बना रहेगा।

    गांगुली की फिल्म शूटिंग से जुड़ा मामला
    लीसेस्टरशायर के हेड ग्राउंड्समैन कैलम लेविन ने इस मामले को सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग से जोड़ दिया। उन्होंने कहा, "इस बार यह एक इस्तेमाल की हुई पिच है। 10 हफ्ते पहले इस पर दो टी20 मैच हुए थे। गेम से पहले कई ऐसे हालात थे जो मेरे कंट्रोल से बाहर थे, जैसे मौसम 35 डिग्री था। चार दिन पहले एक अनशेड्यूल बॉलीवुड फिल्मिंग इवेंट भी था, और मुझे पिच पर काम करने की इजाजत नहीं थी। मुझे इसे कवर करने या कुछ भी करने की इजाजत नहीं थी।"

    आखिरी मैच में जीत जरूरी
    लीसेस्टरशायर के पास 12 मैचों में 89 पॉइंट्स हैं। काउंटी चैंपियनशिप के टॉप टियर में बने रहने के लिए उसे अपने डिवीजन वन मैच में हैम्पशायर को हराना होगा। क्लब की तरफ से कहा गया कि वह कानूनी तौर पर अपनी स्थिति का आंकलन कर रहे हैं। इसके बाद आगे फैसला लिया जाएगा। कल्ब प्वाइंट्स की पेनाल्टी और भारी जुर्माने के खिलाफ अपील कर सकता है।

  • ICC Hall of Fame में ‘दादा’ की एंट्री, सौरव गांगुली ने कहा- यह मेरे जीवन और करियर का सबसे यादगार सम्मान

    ICC Hall of Fame में ‘दादा’ की एंट्री, सौरव गांगुली ने कहा- यह मेरे जीवन और करियर का सबसे यादगार सम्मान

    कलकत्ता

    पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर खुशी जताते हुए इसे अपने क्रिकेट करियर के सबसे बड़े सम्मानों में से एक बताया. गांगुली को हाल ही में एडिनबर्ग में हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सालाना बैठक के दौरान हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की घोषणा की गई। 

    इस सम्मान के साथ आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल भारतीय क्रिकेटरों की संख्या 12 हो गई है। 

    गांगुली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर आईसीसी और इसके चेयरमैन जय शाह का आभार जताया. उन्होंने लिखा, 'मुझे हॉल ऑफ फेम में शामिल करने के लिए आईसीसी और चेयरमैन जय शाह का धन्यवाद. यह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है. भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों के साथ इस सूची का हिस्सा बनना बेहद खास एहसास है। 

    बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था. अपने करियर में उन्होंने 113 टेस्ट मैचों में 7,212 रन और 311 वनडे में 11,363 रन बनाए। 

    हालांकि, गांगुली की सबसे बड़ी पहचान भारतीय टीम के कप्तान के रूप में रही. 2000 से 2005 के बीच उन्होंने मैच फिक्सिंग संकट से उबर रही टीम इंडिया को नई दिशा दी और युवाओं पर भरोसा जताकर एक ऐसी टीम तैयार की, जिसने आगे चलकर भारतीय क्रिकेट की नींव को और मजबूत किया। 

    आईसीसी हॉल ऑफ फेम में गांगुली के अलावा बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, डायना इडुलजी, वीरेंद्र सहवाग, नीतू डेविड और महेंद्र सिंह धोनी जैसे भारतीय दिग्गज शामिल हैं। 

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद गांगुली ने क्रिकेट प्रशासन में भी अहम भूमिका निभाई. वह 2019 से 2022 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रहे और फिलहाल बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं।