Tag: Shreyas Iyer

  • T20I रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, श्रेयस अय्यर को जबरदस्त फायदा; कोहली नीचे खिसके, पाक बल्लेबाज नंबर-1 से बाहर

    T20I रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, श्रेयस अय्यर को जबरदस्त फायदा; कोहली नीचे खिसके, पाक बल्लेबाज नंबर-1 से बाहर

    नई दिल्ली

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और वनडे रैंकिंग जारी की है। भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त छलांग लगाई है। वह टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में 18 स्थान चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। उनके खाते में फिलहाल 786 रेटिंग अंक हैं। 31 वर्षीय अय्यर ने T20I में पहली बार टॉप 10 रैंकिंग में एंट्री की है। उन्होंने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में तूफानी शतक जमाया। अय्यर ने लखनऊ के मैदान पर 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें दस चौके और छह सिक्स शामिल हैं। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था। टॉप 10 बल्लेबाजों में अब चार भारतीय हैं। ईशान किशन (902) पहले स्थान पर काबिज हैं। अभिषेक शर्मा (887) दूसरे जबकि तिलक वर्मा (719) दसवें पायदान पर मौजूद हैं।

    पाकिस्तानी से छिना नंबर-1 का ताज
    वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड लखनऊ में फिफ्टी जड़ने के बाद 10 पायदान चढ़कर 37वें नंबर पर पहुंचने गए हैं। वहीं, T20I बॉलर्स की रैंकिंग में टॉप पर बड़ा बदलाव हुआ है। पाकिस्तान के स्पिनर अबराह अहमद (718) से नंबर-1 टी20 गेंदबाज का ताज छिन गया है। उनकी जगह अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (720) टॉप पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 बॉलर्स में तीन नई एंट्री हुई हैं। भारत के स्पिनर अक्षर पटेल 16 स्थान ऊपर सातवें नंबर पर आ गए। उनके 664 अंक हैं। अक्षर ने लखनऊ मैच में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए। बांग्लादेश के नसुम अहमद (तीन स्थान ऊपर आठवें पर) और महेदी हसन (10 स्थान ऊपर नौवें पर) को भी फायदा हुआ है।

    सुपरस्टार कोहली का हुआ नुकसान
    सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली (781) को वन
    डे बल्लेबाजों की सूची में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। वह तीसरे स्थान पर खिस गए हैं। उनके 15 रेटिंग अंक घट गए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (794) दूसरे पर आ गए। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में शतक मारा था लेकिन दूसरे मुकाबले में 29 रन बनाए और तीसरे में शून्य पर लौटे। कप्तान शुभमन गिल 841 अंकों के साथ नंबर-1 वनडे बल्लेबाज हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज सीरीज में एक दोहरा शतक और एक सेंचुरी लगाई। वह तीसरे मैच में सिर्फ एक रन बना पाए। गिल को 25 अंकों का लाभ मिला है। रोहित शर्मा (770) चौथे नंबर पर हैं। उन्हें 17 अंकों का फायदा हुआ है। रोहित ने दूसरे वनडे में शतक ठोका जबकि तीसरे में 8 रन से सेंचुरी से चूक गए।

    केएल राहुल ने टॉप 10 में मारी एंट्री
    भारत के विकेटकीपर केएल राहुल वनडे बल्लेबाजों की अपडेटेड लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। वह तीसरे वनडे में सेंचुरी लगाकर सात पायदान ऊपर चढ़े और संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर आ गए। उनके 653 अंक हैं। आयरलैंड के हैरी टेक्टर के खाते में भी इतने ही अंक हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप आखिरी मैच में 162 रन की पारी के बाद दो पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के आमिर जंगू टॉप 100 से बाहर थे जो अब लिस्ट में 55वें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए। वेस्टइंडीज के जेडन सील्स वनडे बॉलर्स की रैंकिंग में 12 पायदान ऊपर 10वें स्थान पर चले गए। उन्होंने इंडिया सीरीज में चार विकेट लेने के बाद अपने करियर की सबसे अच्छी रेटिंग हासिल की।

  • IND vs WI 1st T20I: गेंदबाजों के बाद अय्यर का शतक, भारत ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

    IND vs WI 1st T20I: गेंदबाजों के बाद अय्यर का शतक, भारत ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

    लखनऊ
     कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-20 मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए। जवाब में भारत ने महज 14.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। यह टीम इंडिया की लगातार 10वीं टी-20 जीत है।

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। कप्तान शाई होप ने 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि शेरेफन रदरफोर्ड ने 56 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

    भारत की ओर से डेब्यू कर रहे नमन धीर ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को दो-दो सफलताएं मिलीं। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसते हुए पूरी टीम को 20 ओवर से पहले ही पवेलियन भेज दिया।

    172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर तक टीम ने 35 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

    श्रेयस ने महज 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उनकी पारी में 10 चौके और छह छक्के शामिल रहे। ईशान किशन ने भी उनका शानदार साथ दिया और 27 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 137 रन की अटूट साझेदारी की।

    अपने पहले शतक को लेकर अय्यर ने क्या कहा?
    पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में श्रेयस अय्यर अपने पहले T20I शतक को लेकर काफी भावुक और खुश नजर आए। उन्होंने शतक लगाने के इस अहसास को बेहद खास बताया और कहा कि वे लंबे समय से T20I में अपना पहला शतक लगाने का सपना देख रहे थे, जो आज पूरा हो गया। इस पल को याद करते हुए उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि यह पारी साबित करती है कि अगर आप मेहनत करें, तो सपने सच जरूर होते हैं।

    टीम की माइंडसेट को लेकर अय्यर ने दिया बड़ा बयान
    भारतीय टीम की माइंडसेट को लेकर अय्यर ने कहा कि जीत का अहसास हमेशा खास और अलग होता है और ड्रेसिंग रूम में भी इसी बात पर चर्चा होती है। टीम का सीधा नियम है कि जिस खिलाड़ी का दिन हो, वह मैच खत्म करके ही लौटे। आज उनका दिन था, जबकि पिछले कुछ मैचों में बाकी बल्लेबाजों ने फिनिश किया था। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है और अगर भारत इसी आक्रामक सोच के साथ खेलता रहा, तो T20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक बनेगा।

    श्रेयस अय्यर ने शतक लगाकर अपने नाम किए कई रिकॉर्ड
    श्रेयस अय्यर T20I में शतक जड़ने वाले भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं, उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ही कर पाए हैं। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक बनाने वाले श्रेयस भारत के पहले कप्तान हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाए थे। टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले श्रेयस चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

    कप्तान के तौर पर शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय
    श्रेयस अय्यर का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक है। इसके साथ ही वह भारतीय 'r20I कप्तानों की उस खास सूची में शामिल हो गए, जिसमें उनसे पहले रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का नाम है। रोहित शर्मा ने कप्तान रहते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीन शतक लगाए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 में शतकीय पारी खेली थी। श्रेयस की इस ऐतिहासिक पारी ने भारत को आसान जीत दिलाने के साथ रिकॉर्ड बुक में भी उनका नाम दर्ज करा दिया।

  • 5 वनडे के तिलक पर बड़ी जिम्मेदारी, 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने शुरू की खास तैयारी

    5 वनडे के तिलक पर बड़ी जिम्मेदारी, 2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने शुरू की खास तैयारी

    नई दिल्ली
    भारतीय क्रिकेट टीम 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को नया आयाम देने में जुट गई है। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति की नजरें युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा पर टिकी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक तीन साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक केवल 5 वनडे खेलने वाले तिलक वर्मा को मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर के मुख्य बैकअप के रूप में देखा जा रहा है।

    तिलक वर्मा पर हर किसी की नजर
    दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरे भारतीय टॉप और मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा एक बाएं हाथ के बल्लेबाज के तौर पर विविधता लाते हैं। इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट उन्हें अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी सुधारने के लिए भी लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। दरअसल, भारतीय टॉप ऑर्डर में गेंदबाजी विकल्पों की भारी कमी रही है जिससे मुख्य गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव बनता है। तिलक की पार्ट-टाइम गेंदबाजी टीम को वो संतुलन प्रदान कर सकती है जिसकी तलाश लंबे समय से की जा रही है।

    लिस्ट-ए करियर में तिलक वर्मा का दमदार प्रदर्शन
    अगर तिलक वर्मा के ओवरऑल लिस्ट-ए (50 ओवर फॉर्मेट) करियर पर नजर डालें तो उनके आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 36 लिस्ट-ए मुकाबलों की 33 पारियों में 47.60 की बेहतरीन औसत से 1,333 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं जिसमें 156* रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी उन्होंने 25 पारियों में 11 विकेट चटकाए हैं। यही वजह है कि सेलेक्टर्स उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन पर भरोसा जता रहे हैं।

    4 ओवर की गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी
    बीसीसीआई के एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए टीम की मौजूदा स्थिति और जरूरत पर स्पष्ट बयान दिया, 'कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि मध्यक्रम के लिए हमारे पास कोई ठोस बैकअप तैयार नहीं है। हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी की चोटों के इतिहास को देखते हुए टीम मैनेजमेंट टॉप ऑर्डर में एक ऐसा बल्लेबाज चाहता है जो वनडे में कम से कम 4 ओवर की गेंदबाजी का योगदान दे सके।'

    टीम मैनेजमेंट की यह चिंता बेवजह नहीं है। पिछले कुछ समय में टीम संतुलन बनाए रखने के लिए अक्षर पटेल या वाशिंगटन सुंदर जैसे निचले क्रम के ऑलराउंडरों को नंबर 5 या 6 पर प्रमोट करना पड़ा था। यहां तक कि इंग्लैंड दौरे के समय ईशान किशन को भी अय्यर से ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था।

    दिग्गजों को लेकर भी चिंता
    इसके अलावा, टीम के अनुभवी खिलाड़ियों की बढ़ती उम्र और फिटनेस समस्याएं भी चयनकर्ताओं के सामने एक बड़ी चुनौती हैं। बीसीसीआई सूत्र ने आगे कहा, 'टीम के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली के रूप में दो उम्रदराज खिलाड़ी हैं जिन्हें अक्सर छोटी-मोटी चोटों से जूझना पड़ता है। वहीं, जब तक विश्व कप आएगा तब तक केएल राहुल भी 35 साल से अधिक के हो चुके होंगे।'

    न्यूजीलैंड दौरे से होगी तैयारी शुरू
    भारतीय टीम की वर्ल्ड कप तैयारियों की असली परीक्षा अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे से शुरू होगी। 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज में प्रमुख सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना है जिससे तिलक वर्मा जैसे युवाओं को अपनी दावेदारी मजबूत करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

  • Zimbabwe Series: जीत के बाद श्रेयस अय्यर का खास फैसला, धोनी की परंपरा निभाते हुए इस खिलाड़ी को थमाई ट्रॉफी

    Zimbabwe Series: जीत के बाद श्रेयस अय्यर का खास फैसला, धोनी की परंपरा निभाते हुए इस खिलाड़ी को थमाई ट्रॉफी

    हरारे

    भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 35 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही भारत ने जिम्बाब्वे का तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. 26 जुलाई (रविवार) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने 193 रनों का टारगेट सेट किया था. लेकिन मेजबान टीम सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। 

    जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम ने मैदान पर जीत का जश्न मनाया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान श्रेयस अय्यर के एक खास कदम की हुई. श्रेयस अय्यर ने युवा खिलाड़ियों अशोक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को थमा दिया. दोनों युवा खिलाड़ियों ने ट्रॉफी हाथ में लेकर पूरी टीम के साथ जीत का जश्न मनाया. इस दौरान साथी खिलाड़ियों ने उनका उत्साह बढ़ाया और यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। 

    कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा- मेरे खिलाड़ी बहुत निडर हैं

    भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली है। बतौर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की यह पहली सीरीज जीत है। अय्यर ने इस जीत को खास बताया है। साथ ही उन्होंने सीरीज में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की है।
    श्रेयस अय्यर ने जीत के बाद क्या कहा?

    सीरीज जीत के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हमने देखा कि खिलाड़ी कितने निडर हैं, ये युवा खिलाड़ियों का एक ग्रुप हैं जो मैदान पर जबरदस्त ऊर्जा और इरादा दिखा रहे हैं, खासकर जब आप लगातार दो गेम खेलते हैं। एक कप्तान और एक टीम के तौर पर मुझे ऐसी ऊर्जा की जरूरत होती है। वे आज भी लगातार दो गेम में ऐसा ही कर सकते हैं। हां, जिम्बाब्वे में सीरीज जीतना मेरे लिए एक खास एहसास है। यह एक खास पल होने वाला है।'

    आईपीएल का मिला फायदा
    श्रेयस अय्यर ने आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के जरिए खिलाड़ियों को मिलने वाले बड़े हाई-लेवल एक्सपोजर की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि अनुभव के आधार पर मैंने उन सबके बराबर ही मैच खेले हैं। कई खिलाड़ी हैं जिनके पास जबरदस्त अनुभव है क्योंकि आजकल वे आईपीएल में भी खेलते हैं।

    उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों में खास टैलेंट हैं और आप उनसे जितना अच्छा निकलवा सकते हैं, वह टीम के लिए भी फायदेमंद है। हर बार जब मैं मैदान पर कदम रखता हूं तो यह पक्का करता हूं कि वे सहज कैसे हों? क्योंकि तभी आप उनसे उनका बेस्ट निकलवा सकते हैं।'

    सामने अभी कई और चुनौतियां
    अय्यर ने टीम के भविष्य की चुनौतियों के लिए निरंतरता और हिम्मत बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। भारतीय कप्तान ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा भी कर सकता है और सितंबर में तीन टी20 अफगानिस्तान के खिलाफ भी हो सकते हैं। भारत का अगला व्हाइट-बॉल असाइनमेंट तीन वनडे और पांच टी20 का वेस्टइंडीज के खिलाफ है। इसके बाद जापान के ऐची-नागोया में एशियन गेम्स होंगे। अय्यर ने आखिर में टीम के प्रदर्शन में लगातार सुधार करते हुए पूर्व से टी20 में तय स्तर के मुताबिक खेलने की प्रतिबद्धता दोहराई।

     

    तेज गेंदबाज अशोक शर्मा के लिए यह सीरीज बेहद खास रही क्योंकि उन्होंने इसी दौरे पर भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने कुछ दिन पहले इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. ऐसे में दोनों युवा खिलाड़ियों को ट्रॉफी सौंपना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। 

    दरअसल, भारतीय क्रिकेट में यह एक खूबसूरत परंपरा बन चुकी है. इसकी शुरुआत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने की थी. धोनी अक्सर कोई बड़ी सीरीज या टूर्नामेंट जीतने के बाद ट्रॉफी टीम के युवा खिलाड़ियों को सौंप देते थे, ताकि वे उस पल को जी सकें और टीम के साथ अपनी अहम भूमिका महसूस करें। 

    एमएस धोनी के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया. यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट में ट्रॉफी सिर्फ कप्तान की नहीं, बल्कि पूरी टीम की उपलब्धि मानी जाती है. युवा खिलाड़ियों को इस तरह सम्मान देना टीम इंडिया की मजबूत संस्कृति और ड्रेसिंग रूम के माहौल को भी दर्शाता है। 

  • ‘अपनी पहचान खुद बनाऊंगा’… T20 कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश, क्रिकेट जगत में छिड़ी बहस

    ‘अपनी पहचान खुद बनाऊंगा’… T20 कप्तान बनते ही श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश, क्रिकेट जगत में छिड़ी बहस

     मुंबई

    भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. श्रेयस ने कहा है कि वह कप्तानी की चुनौती का स्वागत करते हैं, लेकिन इसके लिए अपनी पहचान नहीं बदलेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह किसी की परछाई बनकर टीम का नेतृत्व नहीं करना चाहते, बल्कि अपने अंदाज में टीम इंडिया को आगे बढ़ाना चाहते हैं। 

    मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की कमान संभालना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है, लेकिन वह खुद को बदलने में विश्वास नहीं रखते. अय्यर ने कहा, 'मुझे कप्तान की जिम्मेदारी मिली है और यह मेरे लिए एक शानदार चुनौती है. लेकिन इसके लिए मुझे अपने व्यक्तित्व में बदलाव की जरूरत नहीं है. मैं वही इंसान रहूंगा जो पहले था. मैं किसी और जैसा बनने की कोशिश नहीं करूंगा और न ही किसी की परछाई में रहना चाहता हूं। 

    उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब भारतीय क्रिकेट में कप्तानों की तुलना अक्सर उनके पूर्ववर्तियों से की जाती है, ऐसे में अय्यर ने साफ संकेत दिया है कि वह अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं. श्रेयस अय्यर का सफर आसान नहीं रहा है. दिसंबर 2023 में आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद वह लंबे समय तक टीम से बाहर रहे, टी20 विश्व कप और एशिया कप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भी उन्हें मौका नहीं मिला. जब चयनकर्ता दूसरी दिशाओं में देख रहे थे, तब अय्यर ने मैदान पर जवाब दिया. घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए और आईपीएल में अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया। 

    कप्तानी में जलवा दिखा चुके श्रेयस
    श्रेयस अय्यर की वापसी की सबसे बड़ी वजह उनका शानदार आईपीएल रिकॉर्ड रहा. उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चैम्पियन बनाया. इसके बाद 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) को फाइनल तक पहुंचाया और 2026 में भी अपने नेतृत्व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. एक कप्तान के रूप में उनकी सबसे बड़ी ताकत दबाव में शांत रहना और खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवाना मानी जाती है. यही गुण उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी तक लेकर आए। 
    दिलचस्प बात यह है कि गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करेगी. आईपीएल 2024 में दोनों ने कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि उस समय टीम की सफलता का बड़ा श्रेय गंभीर को मिला, जबकि अय्यर की कप्तानी को उतनी चर्चा नहीं मिली. अब दोनों भारतीय टीम में कोच और कप्तान की भूमिका में साथ होंगे. यही वजह है कि अय्यर का 'किसी की परछाई में नहीं रहना चाहता' वाला बयान काफी चर्चा में है. इसे उनकी स्वतंत्र सोच और अपनी पहचान बनाने की इच्छा के रूप में देखा जा रहा है। 

    भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) अब अगले टी20 विश्व कप और लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 को ध्यान में रखकर नई टीम तैयार कर रहा है. सूर्यकुमार यादव के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपना इसी बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है. श्रेयस के सामने सिर्फ मैच जीतने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि एक ऐसी टीम तैयार करने की जिम्मेदारी भी होगी जो आने वाले वर्षों में भारत को आईसीसी ट्रॉफियां दिला सके। 

  • BCCI का बड़ा फैसला: टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सूर्या से छीनी जिम्मेदारी

    BCCI का बड़ा फैसला: टी-20 टीम के नए कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सूर्या से छीनी जिम्मेदारी

     नई दिल्ली

    भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव हो गया है. श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया T20 कप्तान बना दिया गया है. अब तक यह जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के पास थी, लेकिन अब उनकी जगह श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे। 

    कुछ समय से सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और उनके खेल को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे. T20 वर्ल्ड कप में और उसके बाद के मैचों में उनका अपना खेल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. इसके अलावा आईपीएल में भी वो वैसा नहीं खेल पाए जैसी उनसे उम्मीद थी. इन सब बातों को देखते हुए टीम के चुनाव करने वालों ने यानी सेलेक्टर्स ने सोचा कि अब नए कप्तान की तलाश करनी होगी। 

    श्रेयस अय्यर को क्यों चुना गया?
    श्रेयस अय्यर काफी समय से भारतीय क्रिकेट में एक भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट में और IPL में वो पहले भी कप्तानी कर चुके हैं. मैदान पर वो अच्छी सोच के साथ खेलते हैं और दबाव में भी सही फैसले लेते हैं. इन्हीं खूबियों की वजह से टीम मैनेजमेंट की नजर में वो सबसे सही उम्मीदवार थे। 

    अब आगे क्या होगा?
    श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के साथ भारतीय T20 टीम में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है. सबकी नजर अब इस पर रहेगी कि उनके नेतृत्व में टीम आने वाली सीरीज और बड़े टूर्नामेंट में कैसा खेलती है. इसके अलावा टीम में खिलाड़ियों के चुनाव और बल्लेबाजी के क्रम में भी कुछ जरूरी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

    बड़ी जिम्मेदारी है अय्यर के कंधों पर
    अब श्रेयस अय्यर के सामने सिर्फ रन बनाने की चुनौती नहीं है. उन्हें पूरी टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है. यह फैसला भारतीय क्रिकेट के लिए आने वाले वक्त की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। 

     

  • सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में! टीम इंडिया के नए T20 कप्तान को लेकर तेज हुई चर्चा

    सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में! टीम इंडिया के नए T20 कप्तान को लेकर तेज हुई चर्चा

    नई दिल्ली

    टीम इंड‍िया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 ज‍िताने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव पर संकट है, उनकी हाल‍िया फॉर्म गड़बड़ रहा, जिस वजह से उनकी स्थिति पूरी तरह सुरक्षित नहीं मानी जा रही है। 

    टी20 वर्ल्ड कप में उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, जबकि आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला लगातार संघर्ष करता नजर आया. यही वजह है कि टीम  सेलेक्टर्स अब भविष्य को ध्यान में रखते हुए टी20 टीम के लिए नए नेतृत्व विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। 

     जानकारी के अनुसार टीम इंड‍िया की अगली टी20 सीरीज, जो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली जानी है, उससे पहले कप्तानी को लेकर अहम चर्चा हो सकती है. इस रेस में श्रेयस अय्यर सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं. हालांकि अंतिम फैसला लेने से पहले सूर्यकुमार यादव के भविष्य और टीम की दिशा को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर से भी राय-मशविरा किया जाएगा। 

    सूत्रों का कहना है कि सेलेक्टर्स की प्राथमिकता केवल अगली सीरीज नहीं, बल्कि अगले दो टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एक दीर्घकालिक कप्तान चुनना है. इसी वजह से ऐसे खिलाड़ी की तलाश हो रही है जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सके। 

    श्रेयस अय्यर के पक्ष में सबसे बड़ा तर्क उनका नेतृत्व अनुभव और हालिया प्रदर्शन है. आईपीएल में कप्तानी करते हुए उन्होंने खुद को एक सफल लीडर के रूप में स्थापित किया है. साथ ही बल्लेबाजी में भी लगातार रन बनाकर उन्होंने अपनी दावेदारी मजबूत की है. माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन उन्हें टी20 टीम में नए नंबर-4 बल्लेबाज के रूप में भी देख रहा है. यदि ऐसा होता है तो वह प्लेइंग इलेवन में सूर्यकुमार यादव की जगह ले सकते हैं। 

    क्या केवल अय्यर ही हैं टी20 कप्तानी की रेस में… 
    हालांकि कप्तानी की दौड़ केवल अय्यर तक सीमित नहीं है. शुभमन गिल, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और इशान किशन भी सेलेक्टर्सओं की नजर में हैं. इनमें तिलक और ईशान ऐसे नाम बताए जा रहे हैं जो अंतिम समय में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं. अगर अय्यर को कप्तानी मिलती है तो इन दोनों में से किसी एक को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

    इस बीच टीम सेलेक्शन और भविष्य की रणनीति को लेकर मुख्य सेलेक्टर्स अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच कई मुद्दों पर अलग-अलग राय होने की भी चर्चा है. खासकर नेशनल टीम में विशेषज्ञ खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर दोनों की सोच अलग बताई जाती है. सूत्रों के मुताबिक अगरकर चयन समिति में बेहद प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं और कप्तानी से जुड़े फैसले में उनकी राय अहम रहने वाली है। 

    आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंड‍ियाीय क्रिकेट में सबसे बड़ी चर्चा अब यही है कि क्या सूर्यकुमार यादव टी20 कप्तान बने रहेंगे या फिर टीम इंडिया एक नए दौर की शुरुआत श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में करेगी। 

  • IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

    चेन्नई

     इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जीत के बावजूद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का शिकंजा कसता नजर आ रहा है. टीम ने लगातार दूसरी जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन स्लो ओवर रेट की गलती एक बार फिर भारी पड़ गई। 

    दरअसल, PBKS ने लगातार दूसरे मैच में निर्धारित समय से ज्यादा वक्त लेते हुए 20 ओवर पूरे किए. इस वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. वहीं प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) फाइन किया गया है। 

    3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ख‍िलाफ एमए च‍िदम्बरम स्टेड‍ियम (चेपॉक) में PBKS की गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई. टीम ने कुल 15 वाइड और 1 नो-बॉल फेंकी, जिससे समय और रन दोनों का नुकसान हुआ. सबसे ज्यादा वाइड साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने डाले, जिन्होंने 6 वाइड फेंके. युजवेंद्र चहल ने 3 वाइड और 1 नो-बॉल, जबकि अर्शदीप सिंह ने भी 3 वाइड दिए. जेवियर बार्टलेट ने 2 और मार्कस स्टोइनिस ने 1 वाइड डाला. विजयकुमार वैशाक ही एकमात्र गेंदबाज रहे जिन्होंने कोई एक्स्ट्रा रन नहीं दिया। 

    इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली. शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए, जबकि सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन की तेज पारी खेली।

    जवाब में PBKS की शुरुआत आक्रामक रही. प्रियांश आर्य ने सिर्फ 11 गेंदों पर 39 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया. प्रभसिमरन सिंह 43 रन बनाकर रन आउट हुए, जबकि कूपर कोनॉली ने 36 रन जोड़े. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रन की अहम पारी खेली। 

    आखिर में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने टीम को जीत दिलाई. हालांकि मैच जीतने के बावजूद ओवर रेट की गलती ने PBKS की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पंजाब किंग्स अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है और अगला मुकाबला 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेलेगी। 

    फिलहाल श्रेयस अय्यर पर बैन नहीं लगा है, लेकिन अगर टीम ने स्लो ओवर रेट की गलती दोहराई तो डिमेरिट पॉइंट्स और सख्त सजा मिल सकती है। 

    आईपीएल 2026 में कब किस पर लगा जुर्माना 
    2 अप्रैल को ग‍िरी अभ‍िषेक शर्मा पर गाज: कोलकाता के ईडन गार्डन्स 2 अप्रैल को KKR के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 48 रन की अहम पारी खेली थी और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। 

    हालांकि मैच के दौरान उनके व्यवहार ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया. BCCI ने उन्हें IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन करने का दोषी माना , जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा था. इस गलती के लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया था, और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। 
     
    31 मार्च को ग‍िरी थी श्रेयस अय्यर पर भी गिरी गाज: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 

    श्रेयस अय्यर पर कब लग सकता है बैन?
    चूंक‍ि श्रेयस की स्लो ओवर रेट के मामले में यह इस सीजन की पहली गलती कर चुके थे, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था. अब 3 अप्रैल को दूसरी बार यही गलती दोहराई गई, इसल‍िए उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा और टीम के खिलाड़ियों पर भी आर्थिक दंड लगाया गया। 

    अब तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर मामला और गंभीर हो जाएगा. ऐसी स्थिति में कप्तान को एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है. श्रेयस पहले भी स्लो ओवर रेट के मामलों में सजा झेल चुके हैं. पिछले सीजन में भी उन पर दो बार जुर्माना लगाया गया था, लेकिन समस्या अब भी जारी है।