Tag: Sex racket

  • धमतरी में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, सेक्स रैकेट मामले में 18 युवक-युवतियां हिरासत में

    धमतरी में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप, सेक्स रैकेट मामले में 18 युवक-युवतियां हिरासत में

    धमतरी.

    शहर से लगे श्याम तराई इलाके में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मकान से 18 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 12 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं.

    पुलिस की कार्रवाई के अगले दिन आक्रोशित ग्रामीणों ने मकान का घेराव कर जमकर विरोध जताया और मुख्य सरगना की गिरफ्तारी की मांग की. इस दौरान मौके पर कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही.

    सेक्स रैकेट की सूचना पर दबिश
    जानकारी के मुताबिक, श्यामतराई गांव में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान में दबिश दी. यहां मौजूद 18 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया. पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है

    ग्रामीणों ने घेरा मकान, पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट
    पुलिस की कार्रवाई के बाद अगले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण मकान का घेराव कर विरोध जताया. ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि उक्त मकान में पिछले 3-4 वर्षों से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिलती रही हैं. ग्रामीणों का दावा है कि इस संबंध में कई बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई.

    सेक्स रैकेट
    ग्रामीणों का कहना है कि मकान में अक्सर संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिसका गांव के माहौल और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. गांव की बदनामी हो रही है. उन्होंने पुलिस कार्रवाई को पर्याप्त नहीं बताते हुए मकान मालिक और गतिविधि के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    उग्र आंदोलन की चेतावनी
    ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गांव में इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल रोक नहीं लगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे. इसके लिए प्रशासन जिम्मेदारी होगा.

  • एक महिला और 6 पुरुषों के साथ गेस्ट हाउस में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़

    एक महिला और 6 पुरुषों के साथ गेस्ट हाउस में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़

    सहरसा
    बिहार के सहरसा में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर सूचना मिली थी, जिसके बाद एक्शन लिया गया. मौके से एक महिला और छह पुरुष मिले, जिन्हें कस्टडी में लिया है. इसी के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली. पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरों को भी सील कर दिया है। 

    दरअसल, मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक महिला और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया है. साथ ही गेस्ट हाउस के कमरे से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया। 

    इस छापेमारी में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, सदर थाना अध्यक्ष अजय पासवान और एसटीएफ पुलिस शामिल थे. आरोप है कि इस गेस्ट हाउस में काफी दिनों से देह व्यापार चल रहा था. गेस्ट हाउस का संचालक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लड़कियों और महिलाओं को बुलाकर रखता था. वो कस्टमर्स से मोटी रकम वसूलता था. ऐसे में सवाल यह भी है कि बीच मार्केट इस तरह का अनैतिक काम कैसे चलता रहा?

    इस मामले को लेकर मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सदर थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार हो रहा है. सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे और जायजा लिया. इसी के साथ FSL टीम को भी मौके पर बुला लिया गया, जिसने वहां से जरूरी सबूत जुटाए। 

    इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ ने कहा कि छापेमारी के दौरान मौके से एक महिला और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है, साथ ही सभी कमरों को भी सील कर दिया गया है।