Tag: Rohit

  • IPL 2027 से पहले MI में हलचल तेज, क्या हार्दिक पंड्या की होगी छुट्टी और रोहित शर्मा बनेंगे फिर कप्तान?

    IPL 2027 से पहले MI में हलचल तेज, क्या हार्दिक पंड्या की होगी छुट्टी और रोहित शर्मा बनेंगे फिर कप्तान?

    मुंबई 
    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन 2027 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ से एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है. लगातार गिरते प्रदर्शन और कप्तानी के विवादों से जूझने के बाद पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा के पास वापस लौटने की तैयारी में है। 

    सूत्रों के मुताबिक फ्रेंचाइजी का टॉप मैनेजमेंट 2027 सीजन के लिए रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी सौंपने का मन बना चुका है. रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच IPL खिताब दिलाए थे। 

    लेकिन 2024 सीजन से ठीक पहले गुजरात टाइटन्स से लौटे हार्दिक पंड्या को अचानक कप्तानी सौंप दी गई थी. हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. 2024 में टीम सबसे निचले पायदान पर रही और 2025 में प्लेऑफ तक पहुंचने के बावजूद मुंबई ट्रॉफी से दूर रह गई। 

    इसके अलावा ड्रेसिंग रूम के माहौल, खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल और टीम भावना को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे. सूर्याकुमार यादव और युवा तिलक वर्मा जैसे विकल्प मौजूद होने के बावजूद मुंबई का प्रबंधन रोहित के अनुभव और उनके साथ जुड़े 5 ट्रॉफियों के ट्रैक रिकॉर्ड पर दांव लगाना चाहता है ताकि टीम में स्थिरता वापस लौट सके। 

    हार्दिक पंड्या का क्या होगा?
     रोहित के कप्तानी में लौटते ही हार्दिक पंड्या के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. खबरें हैं कि हार्दिक को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में ट्रेड किया जा सकता है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के नाम सबसे आगे आ रहे हैं। 

    क्या यशस्वी की होगी टीम में एंट्री
    चर्चा तो यह भी है कि मुंबई और राजस्थान के बीच हार्दिक पंड्या के बदले यशस्वी जायसवाल को मुंबई लाने की बातचीत चल रही थी. रोहित शर्मा की उम्र को देखते हुए मुंबई की टीम यशस्वी के रूप में एक भविष्य का विस्फोटक भारतीय सलामी बल्लेबाज अपने साथ जोड़ना चाहती है. हालांकि, अभी तक इस ट्रेड डील की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

  • क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, बतौर ओपनर 10,000 रन पूरे कर सचिन को पीछे छोड़ा

    क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास, बतौर ओपनर 10,000 रन पूरे कर सचिन को पीछे छोड़ा

    चंडीगढ़
    भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में दो रन बनाते ही इतिहास रच डाला। वह वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे तेज 10 हजार रन कंप्लीट करने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 202 पारियों में यह कीर्तिमान हासिल किया। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। सचिन ओपनर के रूप में 214 पारियों में 10 हजारी बने थे। उनके बाद वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ओपनर क्रिस गेल (268 पारी) और श्रीलंका के पूर्व खतरनाक सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या (303 पारी) हैं। वनडे इतिहास में सिर्फ चार क्रिकेटर ही बतौर ओपनर 10 हजार या उससे अधिक रनों का आंकड़ा पार कर पाए हैं।

    रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर
    39 वर्षीय वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे गेल हैं, जिन्होंने 10179 रन बटोरे। जयसूर्या 12740 रनों के साथ दूसरे नंबर हैं। सचिन ने 15310 रन बनाए। टॉप 10 लिस्ट में तीन भारतीय शामिल हैं। भारत के पूर्व कप्तान सौर गांगुवी ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 9146 रन जुटाए। बता दें कि रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जमाया था। उन्होंने गुवाहाटी में 75 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 सिक्स थे। यह उनके वनडे करियर का 35वां शतक था।

    वनडे क्रिकेट इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन

    15310 – सचिन तेंदुलकर (भारत)

    12740 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

    10179 – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

    10000 – रोहित शर्मा (भारत)

    9200 – एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

    9146 – सौरव गांगुली (भारत)

    8648 – डेसमंड हेन्स क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

    8357 – तमीम इकबाल (बांग्लादेश)

    8156 – सईद अनवर (पाकिस्तान)

    8083 – हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)

    रोहित ने पहली बार कब ओपनिंग की?
    रोहित ने सितंबर 2007 में वनडे डेब्यू किया था। हालांकि, रोहित को लंबे समय बाद ओपनिंग करना का चांस मिला। उन्होंने वनडे में पहली बार पारी की शुरुआथ जनवरी 2011 में साउथ अफ्रीका दौरे पर की। रोहित ने तीन मैचों में ओपनिंग की लेकिन कुछ कास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। वह उसके बाद टीम से अंदर-बाहर होते रहे। रोहित को फिर जनवरी 2013 में ओपनर के तौर पर आजमाने का फैसला किया गया, जिसके बाद 'हिटमैन' ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेलनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे में एक्टिव हैं।

  • ‘मास्टर ऑफ ODI गेम’ रोहित-विराट से कीवी कप्तान सतर्क, सैंटनर ने बताया सबसे बड़ा खतरा

    ‘मास्टर ऑफ ODI गेम’ रोहित-विराट से कीवी कप्तान सतर्क, सैंटनर ने बताया सबसे बड़ा खतरा

    मुंबई 

    टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड में इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी जमीं पर पांच वनडे मैचों की सीरीज एक तरह अगले साल मिशन 2027 यानी फिफ्टी-फिफ्टी वर्ल्ड की तैयारियों का काउंट डाउन (उल्टी गिनती) शुरू होने जैसा है. इस सीरीज में निश्चित तौर पर रोहित और विराट सबसे बड़े स्टार होंगे. हाल ही में BCCI ने रोहित को लेकर स्थिति साप कर दी है. करोड़ों भारतीयों को भरोसा है कि  इस बार रोहित और विराट दोनों ही कीवयों के लिए खासा सिरदर्द साबित होंगे. लेकिन न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सेंटर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। 

     सेंटनर ने कहा, 'यह एक बड़ी चुनौती होने जा रही है. वे अभी भी बहुत शानदार खिलाड़ी हैं, जैसा कि हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं. वे वनडे खेल के उस्ताद खिलाड़ी हैं उन्होंने अतीत में न्यूजीलैंड की कुछ पिचों को काफी पसंद किया है. उम्मीद है, इस बार ऐसा नहीं होगा.' सेंटर ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य भारत के खिलाफ सीरीज जीतना है.  सेंटनर बोले 'पहले चीजें पहले आती हैं. आप अपने घर में भारत के खिलाफ सीरीज जीतना चाहते हैं, जो एक शानदार बात होगी. इसके बाद यह देखना होगा कि अगले साल अक्टूबर तक टीम का संयोजन कैसा दिखता है। 

    'भारतीय युवाओं के लिए यह बड़ा चैलेंज होगा'
    साल 2024 में जब भारत को उसकी जमीं पर 3-0 से हराया था, तो यह भारतीय क्रिकेट पर एक बड़ा प्रहार था  इस नतीजे ने भारत के अपने घर में 12 साल और 18 सीरीजों से चले आ रहे अजेय टेस्ट रिकॉर्ड को खत्म कर दिया था.  भारतीय टेस्ट टीम में हो रहे बदलावों के बीच, सेंटनर का मानना है कि न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज कुछ नए खिलाड़ियों के लिए कठिन साबित हो सकती है.  पुणे में दूसरे टेस्ट में 7/53 और 6/104 विकेट लेकर सीरीज में जीत पक्की करने वाले सेंटनर ने उस दौरे को याद करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि हमने पहले भी इस बारे में बात की है कि परिस्थितियों के साथ जल्दी तालमेल बिठाना जरूरी है. एक नए कलेवर वाली भारतीय टीम के लिए,शायद यह पहली बार होगा जब कुछ खिलाड़ी न्यूजीलैंड में लाल गेंद (क्रिकेट) खेल रहे होंगे. यहां जहां की पिचें उनके लिए थोड़ी अलग होंगी.वे गेंद को उनके घर की तुलना में थोड़ा ज्यादा हरकत (मूवमेंट) कराएंगे। 

    भारत की 'बेहद संतुलित' टीम
    हालांकि, सेंटनर को लगता है कि भारत की मौजूदा टेस्ट टीम मजबूत और संतुलित है. उन्होंने टीम को "हर तरह से संतुलित" बताया और कहा कि यह "अच्छी तरह से तैयार हो रही है."  सेंटनर ने कहा, 'यदि आप उनकी टीम को देखें, तो यह एक बहुत ही संतुलित टीम है। 

    आप जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी आक्रमण में वापस लाते हैं, आपके पास मोहम्मद सिराज हैं, उछाल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा हैं. आपके पास स्पिन गेंदबाजी के लिए रवींद्र जडेजा और मानव सुथार हैं. आपके पास संभवतः एक चौथा तेज गेंदबाज भी है. यह बहुत अच्छी तरह से आकार ले रही है. मुझे लगता है कि यह एक शानदार सीरीज होने जा रही है. पारंपरिक रूप से, वर्ष के उस समय न्यूजीलैंड में पिचें थोड़ी बहुत मदद कर सकती हैं। 

    केवल दो टेस्ट ही क्यों?
    जब सेंटनर से पूछा गया कि भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में केवल दो टेस्ट मैच ही क्यों हैं, तो उन्होंने न्यूजीलैंड के छोटे टेस्ट सीरीज खेलने के इतिहास और वित्तीय कारकों की ओर इशारा किया. न्यूजीलैंड कप्तान ने कहा,  'लंबे समय से न्यूजीलैंड दो मैचों की सीरीज खेलता आया है. इसमें जाहिर तौर पर पैसों का पहलू भी शामिल है. मुझे पता है कि टेस्ट क्रिकेट खेलने में काफी खर्चा आता है. समय का भी मामला है. सफेद गेंद का क्रिकेट न्यूजीलैंड में भीड़ लाता है. इससे पैसा आता है. इसीलिए मुझे लगता है कि यह 10 (सीमित ओवर) और 2 (टेस्ट) का बंटवारा है.' हालांकि, सेंटनर ने कहा कि भारत के खिलाफ खेलना, भले ही वह केवल दो टेस्ट मैचों की सीरीज ही क्यों न हो, न्यूजीलैंड के लिए हमेशा एक बड़ा अवसर होता है। 

  • अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

    अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए चयन की उलटी गिनती शुरू, रोहित-विराट पर बड़ा फैसला संभव

     नई दिल्ली
     
    BCCI जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने जा रहा है। इस सीरीज में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने पुष्टि की है कि चयन समिति 19 मई को बैठक कर टेस्ट और वनडे टीमों को अंतिम रूप देगी।

    जून से शुरू होगी अफगानिस्तान सीरीज
    भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज की शुरुआत 6 जून से होगी। सबसे पहले दोनों टीमें एकमात्र टेस्ट मैच खेलेंगी, जिसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी। यह सीरीज IPL 2026 खत्म होने के तुरंत बाद खेली जाएगी और भारतीय टीम के लिए अगले बड़े असाइनमेंट के रूप में देखी जा रही है।

    टेस्ट क्रिकेट में सुधार की चुनौती
    हेड कोच Gautam Gambhir के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने सीमित ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। पिछले दो वर्षों में भारत को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलनी पड़ी। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबला टीम के लिए नई शुरुआत का मौका माना जा रहा है।

    BCCI सचिव ने क्या कहा?
    देवाजीत सैकिया ने कहा, 'चयन समिति 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी।'

    6 जून से होगा एकमात्र टेस्ट मैच
    भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू मुल्लांपुर, चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि यह मैच भारत के लिए ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं होगा।

    वनडे सीरीज से शुरू होगी 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी
    टेस्ट मैच के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज भारत की 2027 वनडे वर्ल्ड कप तैयारियों की शुरुआत मानी जा रही है।

    वनडे मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है:
    14 जून – धर्मशाला
    17 जून – लखनऊ
    20 जून – चेन्नई

    रोहित-विराट की वापसी पर नजर
    वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी देखने को मिल सकती है। हालांकि इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं।

    IPL स्टार्स को मिल सकता है मौका
    IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं: देवदत्त पडीक्कल, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार , अंगकृश रघुवंशी।

    गेंदबाजी विभाग में कड़ी प्रतिस्पर्धा
    तेज गेंदबाजी विभाग में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। Mohammed Shami की वापसी के अलावा अंशुल कंबोज, कार्तिक त्यागी और प्रिंस यादव जैसे युवा गेंदबाजों ने भी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।