Tag: Rishabh Pant

  • पंत चोटिल, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम में किया शामिल

    पंत चोटिल, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम में किया शामिल

    नई दिल्ली  
    ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पंत चोटिल हैं जिस कारण वह भारत ए के लिए पहले दो मैचों में उपलब्ध नहीं रह सकेंगे। बीसीसीआई ने पंत के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा की है। भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पंत चोटिल होने के कारण शुरुआती दो मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पंत के तीसरे मैच में उपलब्ध होने पर बाद में सूचना दी जाएगी। पुरुष चयन समिति ने पंत की जगह दो मैचों के लिए कुमार कुशाग्र को भारत ए टीम में शामिल किया है।

    बीसीसीआई ने पंत की फिटनेस पर दिया अपडेट
    बीसीसीआई ने बयान में कहा, ऋषभ पंत की न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी। उन्हें पहले दो मैचों से बाहर कर दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज को ईरानी कप में शेष भारत की कप्तानी करते समय लेफ्ट साइड स्ट्रेन आ गया था। वह फिलहाल बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। तीसरे मैच में उनके खेलने पर फैसला बाद में लिया जाएगा।

    सीरीज का कार्यक्रम
    भारत ए टीम 24 अक्तूबर से 10 नवंबर तक न्यूजीलैंड के दौरे पर तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेलेगी। ये मैच लिंकन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें सीनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है, जिसमें केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के होने से भारत ए की बल्लेबाजी और गेंदबाजी मजबूत होगी। इन खिलाड़ियों के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले तैयारियां पुख्ता करने का अच्छा अवसर होगा। भारत ए टीम की कप्तानी ध्रुव जुरेल करेंगे। वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

    भारत ए की अपडेटेड टीम: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (शुरुआती दो मैचों के लिए)।

     

  • ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पोजिशन पर सौरव गांगुली ने साफ किया प्लान, मिडिल ऑर्डर में दिखेगा नया अवतार

    ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पोजिशन पर सौरव गांगुली ने साफ किया प्लान, मिडिल ऑर्डर में दिखेगा नया अवतार

    नई दिल्ली
    दिल्ली कैपिटल्स (DC) में ऋषभ पंत की वापसी हो चुकी है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी पोजिशन को लेकर टीम ने तस्वीर साफ कर दी है. नए हेड कोच सौरव गांगुली ने कहा है कि पंत को टॉप ऑर्डर में नहीं खिलाया जाएगा. वह टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगे.

    DC ने 6 अक्टूबर को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को नया हेड कोच नियुक्त किया है. टीम का लक्ष्य पहली बार IPL खिताब जीतना है. मिनी ऑक्शन से पहले DC ने बड़ा ट्रेड करते हुए पंत को वापस टीम में शामिल किया. पंत पिछले दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान थे.

    LSG में पंत टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन उन्हें वह भूमिका नहीं मिली. इसके बाद उनका प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. अब गांगुली ने पंत के रोल को लेकर कहा- हमें एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की जरूरत थी और पंत इसके लिए बिल्कुल फिट हैं. वह पहले हमारे साथ थे और उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.

    गांगुली ने यह भी कहा कि दिल्ली लौटकर पंत को समय और मैच मिलेंगे, जिससे वह बेहतर खिलाड़ी बन सकें. उन्होंने कहा कि पंत को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला (अरुण जेटली स्टेडियम) में बल्लेबाजी करना पसंद है और उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में वह दिल्ली की जर्सी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे.

    नंबर-4 या 5 पर उतर सकते हैं पंत
    DC के पास केएल राहुल के रूप में स्थापित ओपनर मौजूद हैं. पिछले दो सीजन में राहुल ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और उनका स्ट्राइक रेट भी बेहतर हुआ है. पिछले सीजन में टीम ने बेन डकेट के नहीं रहने के बाद पथुम निसंका को ओपन कराया. साहिल परख और अभिषेक पोरेल को भी ओपनिंग में आजमाया गया, जबकि पृथ्वी शॉ को पूरे सीजन बेंच पर रहना पड़ा.

    टीम अब मिनी ऑक्शन में नए ओपनर की तलाश कर सकती है. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कप्तान अक्षर पटेल, समीर रिजवी और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद पंत के लिए नंबर-4 या नंबर-5 की जगह तय मानी जा रही है. यह वही बैटिंग पोजिशन है, जहां वह DC के लिए पहले भी खेल चुके हैं.

    DC के लिए सबसे ज्यादा रन, LSG में नहीं चला बल्ला
    पंत दिल्ली कैपिटल्स के ऑलटाइम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने DC के लिए 3,284 रन बनाए हैं. उनका औसत 35.31 और स्ट्राइक रेट करीब 149 का रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 18 अर्धशतक निकले.

    वहीं LSG के कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा. 27 करोड़ रुपये की कीमत के बावजूद पंत 26 पारियों में 581 रन ही बना सके. उनका औसत 26.40 और स्ट्राइक रेट 135.74 रहा. उन्होंने एक शतक और सिर्फ दो अर्धशतक लगाए.

    2027 पंत के लिए बेहद अहम
    IPL 2027 पंत के व्हाइट-बॉल करियर के लिहाज से भी अहम होगा. DC में वापसी पर उनकी कीमत 15 करोड़ रुपये रही है. 27 साल के पंत जुलाई 2024 के बाद से कोई T20I नहीं खेले हैं और 2027 में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे.

    उम्मीद है कि पूर्व भारतीय स्टार युवराज सिंह भी DC के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सकते हैं और बल्लेबाजी कोच की भूमिका संभाल सकते हैं. इससे पंत समेत मिडिल ऑर्डर और ओपनिंग को लेकर टीम को अतिरिक्त इनपुट मिल सकता है.

    स्टार्क पूरे सीजन खेलेंगे?
    गांगुली ने DC को मजबूत टीम बताया है और लुंगी एनगिडी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल स्टार्क के रिटेन होने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि KL राहुल, अक्षर पटेल, पंत, स्टार्क, एनगिडी, मिलर और स्टब्स के साथ टीम काफी मजबूत है और खिलाड़ियों को अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करना होगा.

    हालांकि स्टार्क के पूरे IPL 2027 सीजन में उपलब्ध रहने पर सवाल बना हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट को अपनी प्राथमिकता बता चुके हैं. IPL 2027 के ठीक बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप (WTC) 2025-27 का फाइनल होना है. ऑस्ट्रेलिया अभी WTC तालिका में टॉप पर है और लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने की स्थिति में है.इसके अलावा 2027 में वनडे वर्ल्ड कप और इंग्लैंड में एशेज सीरीज भी होनी है. ऐसे में स्टार्क के वर्कलोड और उपलब्धता पर नजर रहेगी.

    गेंदबाजी में बदलाव पर भी नजर
    गांगुली के एजेंडे में DC की गेंदबाजी की कमजोरियों को दूर करना भी होगा. आक‍िब नबी डार और मुकेश कुमार महंगे साबित हुए. नबी पांच मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके, जबकि मुकेश ने 10 मैचों में छह विकेट लिए. दोनों पर टीम ने मिलाकर 16.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

    कुलदीप के जाने के बाद टीम को एक विशेषज्ञ स्पिनर की भी जरूरत होगी. DC श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा और इंग्लैंड के लेग स्पिन ऑलराउंडर रेहान अहमद को रिलीज कर सकती है. रेहान को बेन डकेट के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था.

    DC के कोचिंग स्टाफ में स्पिन बॉलिंग कोच अमित मिश्रा और तेज गेंदबाजी कोच चामिंडा वास भी शामिल हैं. युवराज के आने पर मिडिल ऑर्डर या ओपनर को लेकर भी सुझाव मिल सकते हैं. अगर स्टार्क IPL 2027 से बाहर होते हैं या सीमित मैच खेलते हैं तो टीम को एक एक्सप्रेस पेसर की तलाश करनी होगी.

    रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है. इसके बाद DC की टीम की तस्वीर और साफ हो जाएगी.

    DC की मौजूदा स्क्वॉड: केएल राहुल राहुल (व‍िकेटकीपर), साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, माधव तिवारी, अभिषेक पोरेल, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, दुश्मंथा चमीरा, नीतीश राणा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, पथुम निसांका, औकीब नबी डार, रेहान अहमद.

  • वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर ऋषभ पंत, क्या खत्म हुआ वनडे करियर?

    वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर ऋषभ पंत, क्या खत्म हुआ वनडे करियर?

     नई दिल्ली

    स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत सिर्फ टेस्ट क्रिकेटर बनकर रह गए हैं? टीम इंडिया के इस स्टार विकेटकीपर-बैटर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. खास बात ये है कि पंत को इस सीरीज में मौका उस वक्त भी नहीं मिला, जब टीम के कुछ बड़े नाम एशियन गेम्स की वजह से उपलब्ध नहीं हैं। 

    पंत को अब ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है. इस मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया का सामना रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से होगा. लेकिन टीम इंडिया की ODI टीम से बाहर रहने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पंत के लिमिटेड ओवर्स करियर की दिशा आखिर क्या है?

    T20I के बाद ODI में भी नहीं मिली जगह
    पिछले करीब दो साल से पंत टीम इंडिया की T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं. वहीं ODI क्रिकेट में भी उनकी स्थिति लगातार बदलती रही है. नवंबर 2025 तक वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI स्क्वॉड में शामिल थे, लेकिन प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला। 

    2024 के श्रीलंका दौरे के बाद से पंत को T20I में भी जगह नहीं मिली. ODI में भी उनका आखिरी मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ आया था. इसके बाद से वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की योजनाओं से बाहर ही दिखे हैं। 

    अब 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ तो पंत का नाम एक बार फिर गायब था. यहां एक और बात गौर करने वाली है. उसी समय भारतीय टीम को एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है. ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो T20I और ODI दोनों टीमों का हिस्सा होते हैं और इस वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

    इसके बावजूद पंत बतौर बैकअप विकेटकीपर भी टीम में जगह नहीं बना सके. यानी टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर-बैटर में शामिल पंत फिलहाल सिर्फ एक फॉर्मेट के खिलाड़ी बनते नजर आ रहे हैं.

    ये सीरीज पंत के लिए क्यों थी बड़ा मौका?
    वेस्टइंडीज के खिलाफ ये सीरीज पंत के कमबैक के लिए एक अच्छा मौका मानी जा रही थी. लेकिन सेलेक्शन में ध्रुव जुरेल को बतौर बैकअप विकेटकीपर चुना गया. ईशान किशन इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में विकेटकीपर-बैटर के तौर पर पंत के लिए जगह बन सकती थी. इतना ही नहीं, श्रेयस अय्यर भी टीम में नहीं हैं. यानी मिडिल ऑर्डर में भी एक जगह खाली थी.अक्षर पटेल भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. इसका मतलब टीम के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में एक लेफ्ट हैंडर की कमी भी नजर आती है.इसके बावजूद पंत को मौका नहीं मिला। 

    रोहित शर्मा इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए ओपन करते दिखेंगे. वहीं रवींद्र जडेजा की वापसी का मतलब है कि वह नंबर-7 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. ऐसे में टॉप-6 में पंत के लिए जगह बनाई जा सकती थी। 

    पंत की अटैकिंग बैटिंग भी इस भूमिका में टीम के काम आ सकती थी. मिडिल ओवर्स में वह स्पिनर्स पर हमला करने, तेजी से बाउंड्री निकालने और अपनी अलग तरह की बल्लेबाजी से विपक्षी टीम की प्लानिंग बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं।

    ODI क्रिकेट में उनके पास पारी को समय देने का भी विकल्प होता है. उन्हें पहली गेंद से ही हमला करने की जरूरत नहीं होती. वह पारी को आगे बढ़ाते हुए बाद के ओवर्स में गेंदबाजों पर दबाव बना सकते हैं.

    ODI में पंत का रिकॉर्ड कैसा है?
    ODI में पंत का करियर अभी बहुत लंबा नहीं र
    हा है. उन्होंने कुल 31 मुकाबले खेले हैं और 33.50 के औसत से 871 रन बनाए हैं. उनके ODI करियर की सबसे बड़ी पारी 2022 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ आई थी. नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए पंत ने 113 गेंदों पर 125 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए. पंत की इसी पारी के दम पर भारत ने मुकाबला जीता था और ODI सीरीज भी अपने नाम की थी. यह इस फॉर्मेट में पंत का इकलौता शतक भी है. हालांकि दिसंबर 2022 के बाद से पंत ने सिर्फ एक ODI खेला है। 

    दिसंबर 2022 में हुए कार एक्सीडेंट के बाद वह करीब एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे. 2024 IPL में उन्होंने वापसी की और इसके बाद पूरी तरह फिट होने के बावजूद ODI में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। 

    अब वापसी कितनी मुश्किल?
    पंत ने आखिरी ODI अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह टीम से बाहर हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को उनके लिए खुद को साबित करने का एक मौका माना जा रहा था. पर ध्रुव जुरेल को बैकअप विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई. यही बात पंत के लिए टेंशन बढ़ाने वाली है. क्योंकि जब टीम के कुछ नियमित खिलाड़ी वापस आएंगे, तब कंपटीशन और बढ़ सकता. ऐसे में पंत के लिए टीम में वापसी की जगह निकालना आसान नहीं होगा। 

    हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पंत का ODI करियर खत्म हो चुका है। 

    वह अभी सिर्फ 28 साल के हैं. उनके सामने वापसी का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं है. इंजरी से जुड़ी दिक्कतें, फॉर्म और वर्कलोड मैनेजमेंट जैसे फैक्टर आगे उनकी स्थिति बदल सकते हैं.सबसे अहम बात उनकी क्षमता है, जिस पर सवाल नहीं है. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ क्षमता काफी नहीं होती, मौके भी चाहिए होते हैं। 

    पंत के लिए मौका आएगा कहां से?
    वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में टीम में जगह न मिलना निश्चित तौर पर उनके लिमिटेड ओवर्स फ्यूचर के लिए एक अहम संकेत है. अब पंत की नजर ईरानी कप पर होगी, जहां वह रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। 

    वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार , मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर. 

    वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (व‍िकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव. 

    रेस्ट ऑफ इंड‍िया टीम: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा. 

  • T20I के बाद ODI से भी बाहर ऋषभ पंत, ईरानी कप में कप्तानी से वापसी की उम्मीद

    T20I के बाद ODI से भी बाहर ऋषभ पंत, ईरानी कप में कप्तानी से वापसी की उम्मीद

    नई दिल्ली
    स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत सिर्फ टेस्ट क्रिकेटर बनकर रह गए हैं? टीम इंडिया के इस स्टार विकेटकीपर-बैटर को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए नहीं चुना गया है. खास बात ये है कि पंत को इस सीरीज में मौका उस वक्त भी नहीं मिला, जब टीम के कुछ बड़े नाम एशियन गेम्स की वजह से उपलब्ध नहीं हैं.

    पंत को अब ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है. इस मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया का सामना रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से होगा. लेकिन टीम इंडिया की ODI टीम से बाहर रहने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पंत के लिमिटेड ओवर्स करियर की दिशा आखिर क्या है?

    T20I के बाद ODI में भी नहीं मिली जगह
    पिछले करीब दो साल से पंत टीम इंडिया की T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं. वहीं ODI क्रिकेट में भी उनकी स्थिति लगातार बदलती रही है. नवंबर 2025 तक वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI स्क्वॉड में शामिल थे, लेकिन प्लेइंग XI में मौका नहीं मिला.

    2024 के श्रीलंका दौरे के बाद से पंत को T20I में भी जगह नहीं मिली. ODI में भी उनका आखिरी मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ आया था. इसके बाद से वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया की योजनाओं से बाहर ही दिखे हैं.

    अब 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान हुआ तो पंत का नाम एक बार फिर गायब था. यहां एक और बात गौर करने वाली है. उसी समय भारतीय टीम को एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है. ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो T20I और ODI दोनों टीमों का हिस्सा होते हैं और इस वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

    इसके बावजूद पंत बतौर बैकअप विकेटकीपर भी टीम में जगह नहीं बना सके. यानी टेस्ट क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर-बैटर में शामिल पंत फिलहाल सिर्फ एक फॉर्मेट के खिलाड़ी बनते नजर आ रहे हैं.

    ये सीरीज पंत के लिए क्यों थी बड़ा मौका?
    वेस्टइंडीज के खिलाफ ये सीरीज पंत के कमबैक के लिए एक अच्छा मौका मानी जा रही थी. लेकिन सेलेक्शन में ध्रुव जुरेल को बतौर बैकअप विकेटकीपर चुना गया. ईशान किशन इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में विकेटकीपर-बैटर के तौर पर पंत के लिए जगह बन सकती थी. इतना ही नहीं, श्रेयस अय्यर भी टीम में नहीं हैं. यानी मिडिल ऑर्डर में भी एक जगह खाली थी.अक्षर पटेल भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. इसका मतलब टीम के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर में एक लेफ्ट हैंडर की कमी भी नजर आती है.इसके बावजूद पंत को मौका नहीं मिला.

    रोहित शर्मा इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए ओपन करते दिखेंगे. वहीं रवींद्र जडेजा की वापसी का मतलब है कि वह नंबर-7 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. ऐसे में टॉप-6 में पंत के लिए जगह बनाई जा सकती थी.

    पंत की अटैकिंग बैटिंग भी इस भूमिका में टीम के काम आ सकती थी. मिडिल ओवर्स में वह स्पिनर्स पर हमला करने, तेजी से बाउंड्री निकालने और अपनी अलग तरह की बल्लेबाजी से विपक्षी टीम की प्लानिंग बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं.

    ODI क्रिकेट में उनके पास पारी को समय देने का भी विकल्प होता है. उन्हें पहली गेंद से ही हमला करने की जरूरत नहीं होती. वह पारी को आगे बढ़ाते हुए बाद के ओवर्स में गेंदबाजों पर दबाव बना सकते हैं.

    ODI में पंत का रिकॉर्ड कैसा है?
    ODI में पंत का करियर अभी बहुत लंबा नहीं रहा है. उन्होंने कुल 31 मुकाबले खेले हैं और 33.50 के औसत से 871 रन बनाए हैं. उनके ODI करियर की सबसे बड़ी पारी 2022 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ आई थी. नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए पंत ने 113 गेंदों पर 125 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए. पंत की इसी पारी के दम पर भारत ने मुकाबला जीता था और ODI सीरीज भी अपने नाम की थी. यह इस फॉर्मेट में पंत का इकलौता शतक भी है. हालांकि दिसंबर 2022 के बाद से पंत ने सिर्फ एक ODI खेला है.

    दिसंबर 2022 में हुए कार एक्सीडेंट के बाद वह करीब एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे. 2024 IPL में उन्होंने वापसी की और इसके बाद पूरी तरह फिट होने के बावजूद ODI में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले.

    अब वापसी कितनी मुश्किल?
    पंत ने आखिरी ODI अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वह टीम से बाहर हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को उनके लिए खुद को साबित करने का एक मौका माना जा रहा था. पर ध्रुव जुरेल को बैकअप विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई. यही बात पंत के लिए टेंशन बढ़ाने वाली है. क्योंकि जब टीम के कुछ नियमित खिलाड़ी वापस आएंगे, तब कंपटीशन और बढ़ सकता. ऐसे में पंत के लिए टीम में वापसी की जगह निकालना आसान नहीं होगा.
    हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पंत का ODI करियर खत्म हो चुका है.

    वह अभी सिर्फ 28 साल के हैं. उनके सामने वापसी का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं है. इंजरी से जुड़ी दिक्कतें, फॉर्म और वर्कलोड मैनेजमेंट जैसे फैक्टर आगे उनकी स्थिति बदल सकते हैं.सबसे अहम बात उनकी क्षमता है, जिस पर सवाल नहीं है. लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ क्षमता काफी नहीं होती, मौके भी चाहिए होते हैं.

    पंत के लिए मौका आएगा कहां से?
    वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में टीम में जगह न मिलना निश्चित तौर पर उनके लिमिटेड ओवर्स फ्यूचर के लिए एक अहम संकेत है. अब पंत की नजर ईरानी कप पर होगी, जहां वह रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी करते नजर आएंगे.

    वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार , मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

    वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (व‍िकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

    रेस्ट ऑफ इंड‍िया टीम: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा.

     

  • चोट के बावजूद पंत का कमाल, WTC में बनाया बड़ा भारतीय रिकॉर्ड

    चोट के बावजूद पंत का कमाल, WTC में बनाया बड़ा भारतीय रिकॉर्ड

    कोलंबो
    श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के लिए पहली पारी में 89 बॉल पर शानदार 63 रन बनाए. पंत ने अपनी इस इनिंग्स में 6 चौके और दो छक्के जड़े. पंत ने इस दौरान एक बड़ा मुकाम हासिल किया. विकेटकीपर बल्लेबाज पंत अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं l

    ऋषभ पंत ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पंत ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में कुल 42 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 42.11 की औसत से 2948 रन दर्ज हैं. वहीं शुभमन ने भी इतने ही मुकाबलों में 42.27 के एवरेज से 2917 रन बनाए हैं l

    इस सूची में रोहित शर्मा (2716 रन) तीसरे, रवींद्र जडेजा (2675 रन) चौथे और विराट कोहली (2617 रन) पांचवें स्थान पर हैं. चूंकि रोहित और कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में वो इस लिस्ट में धीरे-धीरे और नीचे ही खिसकेंगे. टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल 2588 रनों के साथ तेजी से इस लिस्ट में आगे बढ़ रहे हैं l

    WTC में भारत के लिए सर्वाधिक रन
    ऋषभ पंत- 2948 रन (42 टेस्ट)
    शुभमन गिल- 2917 रन (42 टेस्ट)
    रोहित शर्मा- 2716 रन (40 टेस्ट)
    रवींद्र जडेजा- 2675 रन (50 टेस्ट)
    विराट कोहली- 2617 रन (46 टेस्ट)
    यशस्वी जायसवाल- 2588 रन (30 टेस्ट)

    दर्द के बावजूद मैदान पर उतरे पंत
    ऋषभ पंत की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि पहले दिन उनके बाएं हाथ पर लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद लगी थी. तेज दर्द के कारण फिजियो को मैदान पर आना पड़ा और तीन रनों के निजी स्कोर पर पंत रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे. दूसरे दिन सारांश जैन के छह रनों पर आउट होने के बाद पंत दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे. चोट के बावजूद उन्होंने आक्रामकता और धैर्य का संतुलन बनाए रखा और ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया l

    ऋषभ पंत को दूसरे छोर से जुरेल का शानदार साथ मिला. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इस साझेदारी ने भी रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई. श्रीलंकाई धरती पर भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सातवें या उससे निचले विकेट के लिए यह केवल दूसरी शतकीय साझेदारी है. इससे पहले 2015 में इसी मैदान पर चेतेश्वर पुजारा और अमित मिश्रा ने 104 रन जोड़े थे l

    कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में ऐसा 11वीं बार हुआ है, जब किसी टीम ने पहली पारी में 400 रनों का आंकड़ा टच किया. पिछली 10 ऐसी पारियों में छह बार टीम ने मुकाबला जीता, जबकि चार टेस्ट मैच ड्रॉ रहे l

  • ऋषभ पंत ने तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड, WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बनकर रचा इतिहास

    ऋषभ पंत ने तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड, WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बनकर रचा इतिहास

     कोलंबो
    श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के लिए पहली पारी में 89 बॉल पर शानदार 63 रन बनाए. पंत ने अपनी इस इनिंग्स में 6 चौके और दो छक्के जड़े. पंत ने इस दौरान एक बड़ा मुकाम हासिल किया. विकेटकीपर बल्लेबाज पंत अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 

    ऋषभ पंत ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पंत ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में कुल 42 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 42.11 की औसत से 2948 रन दर्ज हैं. वहीं शुभमन ने भी इतने ही मुकाबलों में 42.27 के एवरेज से 2917 रन बनाए हैं। 

    इस सूची में रोहित शर्मा (2716 रन) तीसरे, रवींद्र जडेजा (2675 रन) चौथे और विराट कोहली (2617 रन) पांचवें स्थान पर हैं. चूंकि रोहित और कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में वो इस लिस्ट में धीरे-धीरे और नीचे ही खिसकेंगे. टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल 2588 रनों के साथ तेजी से इस लिस्ट में आगे बढ़ रहे हैं। 

    WTC में भारत के लिए सर्वाधिक रन
    ऋषभ पंत- 2948 रन (42 टेस्ट)
    शुभमन गिल- 2917 रन (42 टेस्ट)
    रोहित शर्मा- 2716 रन (40 टेस्ट)
    रवींद्र जडेजा- 2675 रन (50 टेस्ट)
    विराट कोहली- 2617 रन (46 टेस्ट)
    यशस्वी जायसवाल- 2588 रन (30 टेस्ट)

    दर्द के बावजूद मैदान पर उतरे पंत
    ऋषभ पंत की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि पहले दिन उनके बाएं हाथ पर लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद लगी थी. तेज दर्द के कारण फिजियो को मैदान पर आना पड़ा और तीन रनों के निजी स्कोर पर पंत रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे. दूसरे दिन सारांश जैन के छह रनों पर आउट होने के बाद पंत दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे. चोट के बावजूद उन्होंने आक्रामकता और धैर्य का संतुलन बनाए रखा और ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया। 

    ऋषभ पंत को दूसरे छोर से जुरेल का शानदार साथ मिला. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इस साझेदारी ने भी रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई. श्रीलंकाई धरती पर भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सातवें या उससे निचले विकेट के लिए यह केवल दूसरी शतकीय साझेदारी है. इससे पहले 2015 में इसी मैदान पर चेतेश्वर पुजारा और अमित मिश्रा ने 104 रन जोड़े थे। 

    कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में ऐसा 11वीं बार हुआ है, जब किसी टीम ने पहली पारी में 400 रनों का आंकड़ा टच किया. पिछली 10 ऐसी पारियों में छह बार टीम ने मुकाबला जीता, जबकि चार टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। 

  • ‘CM साहब मदद कीजिए…’ Rishabh Pant ने देर रात धामी को किया फोन, जानिए किस मांग पर तुरंत एक्शन में आई उत्तराखंड सरकार

    ‘CM साहब मदद कीजिए…’ Rishabh Pant ने देर रात धामी को किया फोन, जानिए किस मांग पर तुरंत एक्शन में आई उत्तराखंड सरकार

    देहरादून 

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं. वह टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं, जबकि वनडे और टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं. इसी बीच पंत का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास मदद की गुहार लगाई है। 

    पंत ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात 12:46 बजे एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए लंबा पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने उत्तराखंड में अपना बेस बनाने और अपना घर बनाने की इच्छा जाहिर की. पंत ने कहा कि वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं, लेकिन जमीन खरीदने की कोशिश में उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में सीएम धामी का भी र‍िएक्शन आ गया है। 

    दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहता हूं:पंत 
    ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में लिखा कि लंबे समय से वह उत्तराखंड में जमीन खरीदकर अपना बेस दिल्ली से यहां शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड से स्थानीय तौर पर जुड़े हुए हैं और अपने राज्य से बेहद प्यार करते हैं। 

    पंत के मुताबिक, उन्हें ऐसी बड़ी और सुविधाजनक जगह नहीं मिल पा रही है, जहां वह रह सकें. उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने के प्रोसेस में मदद करने की अपील की. पंत ने लिखा कि जमीन हासिल करने को लेकर पिछले कुछ समय से स्थिति उनके लिए काफी मुश्किल हो गई है और प्रोसेस में क्लेयर‍िटी की भी कमी महसूस हो रही है। 

    3 साल से जमीन का इंतजार कर रहा हूं:पंत
    ऋषभ पंत ने दावा किया कि वह पिछले तीन साल से जमीन मिलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को देखने और उनकी मदद करने की अपील की। 

    पंत ने यह भी कहा कि उत्तराखंड को प्रमोट करने के दौरान जो कुछ जमीन से जुड़ी उम्मीदें या बातें थीं, वह उन्हें भी याद कर रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह अब उत्तराखंड वापस लौटना चाहते हैं और अपने राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं। 

    पहाड़ी लोगों के बीच लौटना चाहता हूं, पंत ने ऐसा क्यों कहा?
    पंत ने अपने संदेश में उत्तराखंड से अपने जुड़ाव को भी जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वह अपने मूल स्थान पर वापस लौटना चाहते हैं और अपने 'पहाड़ी लोगों' के बीच रहना चाहते हैं। 

    उन्होंने लिखा कि वह उत्तराखंड के लिए कुछ करना और राज्य के आसपास निर्माण और विकास में योगदान देना चाहते हैं. इसी वजह से वह अपना बेस दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट करने की इच्छा रखते हैं। 

    सरकारी जमीन खरीदने का भी दिया सुझाव
    ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री के सामने एक और विकल्प रखा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें जमीन उपलब्ध कराने की अनुमति देती है तो वह उसे सरकार से तय सरकारी दर पर खरीदने के लिए भी तैयार हैं। 
    पंत ने इसे अपने लिए उत्तराखंड में पहला घर बनाने का मौका बताया. उनका कहना था कि अगर सरकार की तरफ से इस मामले में मदद मिलती है तो वह अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकेंगे। 

    पंत ने मुख्यमंत्री धामी से इस मामले में गंभीरता से ध्यान देने की अपील करते हुए पूछा कि इस प्रोसेस को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस काम को किस तरह पूरा किया जाए। 

    उत्तराखंड से पंत का पुराना जुड़ाव
    ऋषभ पंत का उत्तराखंड से खास जुड़ाव रहा है. उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से है और पंत कई मौकों पर राज्य के प्रति अपना लगाव जाहिर कर चुके हैं. अब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद मांगी है। 

    सीएम धामी का भी आया र‍िएक्शन 
    हालांकि बाद में इस पर सीएम धामी का भी र‍िएक्शन आया और उन्होंने जरूरी मदद की बात कही. उन्होंने अपने पोस्ट में ल‍िखा- प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं, आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है,  अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है। 

    पंत इस समय भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। 

    अब देखना होगा कि ऋषभ पंत की इस अपील पर उत्तराखंड सरकार की ओर से क्या जवाब आता है और क्या उन्हें अपने गृह राज्य में जमीन खरीदकर अपना घर बनाने में मदद मिल पाती है. हालांकि, पंत के इस पोस्ट पर कई फैन्स कई फनी कमेंट कर रहे हैं। 

  • ऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का जवाब, बोले- आप उत्तराखंड के गौरव हैं, हरसंभव सहयोग मिलेगा

    ऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का जवाब, बोले- आप उत्तराखंड के गौरव हैं, हरसंभव सहयोग मिलेगा

    नई दिल्ली
    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं. वह टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं, जबकि वनडे और टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं. इसी बीच पंत का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खास मदद की गुहार लगाई है l  

    पंत ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात 12:46 बजे एक्स पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए लंबा पोस्ट लिखा. इसमें उन्होंने उत्तराखंड में अपना बेस बनाने और अपना घर बनाने की इच्छा जाहिर की. पंत ने कहा कि वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं, लेकिन जमीन खरीदने की कोशिश में उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में सीएम धामी का भी र‍िएक्शन आ गया है l  

    दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहता हूं:पंत
    ऋषभ पंत ने अपने पोस्ट में लिखा कि लंबे समय से वह उत्तराखंड में जमीन खरीदकर अपना बेस दिल्ली से यहां शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड से स्थानीय तौर पर जुड़े हुए हैं और अपने राज्य से बेहद प्यार करते हैं l  

    पंत के मुताबिक, उन्हें ऐसी बड़ी और सुविधाजनक जगह नहीं मिल पा रही है, जहां वह रह सकें. उन्होंने मुख्यमंत्री से जमीन खरीदने के प्रोसेस में मदद करने की अपील की. पंत ने लिखा कि जमीन हासिल करने को लेकर पिछले कुछ समय से स्थिति उनके लिए काफी मुश्किल हो गई है और प्रोसेस में क्लेयर‍िटी की भी कमी महसूस हो रही है l  

    3 साल से जमीन का इंतजार कर रहा हूं:पंत
    ऋषभ पंत ने दावा किया कि वह पिछले तीन साल से जमीन मिलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को देखने और उनकी मदद करने की अपील की l  

    पंत ने यह भी कहा कि उत्तराखंड को प्रमोट करने के दौरान जो कुछ जमीन से जुड़ी उम्मीदें या बातें थीं, वह उन्हें भी याद कर रहे हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि वह अब उत्तराखंड वापस लौटना चाहते हैं और अपने राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैंl  

    पहाड़ी लोगों के बीच लौटना चाहता हूं, पंत ने ऐसा क्यों कहा?
    पंत ने अपने संदेश में उत्तराखंड से अपने जुड़ाव को भी जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वह अपने मूल स्थान पर वापस लौटना चाहते हैं और अपने 'पहाड़ी लोगों' के बीच रहना चाहते हैं l  

    उन्होंने लिखा कि वह उत्तराखंड के लिए कुछ करना और राज्य के आसपास निर्माण और विकास में योगदान देना चाहते हैं. इसी वजह से वह अपना बेस दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट करने की इच्छा रखते हैं l

    सरकारी जमीन खरीदने का भी दिया सुझाव
    ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री के सामने एक और विकल्प रखा. उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें जमीन उपलब्ध कराने की अनुमति देती है तो वह उसे सरकार से तय सरकारी दर पर खरीदने के लिए भी तैयार हैं l  

    पंत ने इसे अपने लिए उत्तराखंड में पहला घर बनाने का मौका बताया. उनका कहना था कि अगर सरकार की तरफ से इस मामले में मदद मिलती है तो वह अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकेंगे l  

    पंत ने मुख्यमंत्री धामी से इस मामले में गंभीरता से ध्यान देने की अपील करते हुए पूछा कि इस प्रोसेस को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस काम को किस तरह पूरा किया जाए l  

    उत्तराखंड से पंत का पुराना जुड़ाव
    ऋषभ पंत का उत्तराखंड से खास जुड़ाव रहा है. उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड से है और पंत कई मौकों पर राज्य के प्रति अपना लगाव जाहिर कर चुके हैं. अब उन्होंने सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद मांगी है l  

    सीएम धामी का भी आया र‍िएक्शन
    हालांकि बाद में इस पर सीएम धामी का भी र‍िएक्शन आया और उन्होंने जरूरी मदद की बात कही. उन्होंने अपने पोस्ट में ल‍िखा- प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं, आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है,  अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है l

    प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं। आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है l  

    पंत इस समय भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं l  

    अब देखना होगा कि ऋषभ पंत की इस अपील पर उत्तराखंड सरकार की ओर से क्या जवाब आता है और क्या उन्हें अपने गृह राज्य में जमीन खरीदकर अपना घर बनाने में मदद मिल पाती है. हालांकि, पंत के इस पोस्ट पर कई फैन्स कई फनी कमेंट कर रहे हैं l 

  • LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

    नई दिल्ली

    ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भविष्य अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है. कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद ऐसा माना जा रहा था कि शायद फ्रेंचाइजी के भीतर चल रही चर्चाओं पर विराम लग जाएगा, लेकिन अंदरखाने तस्वीर कुछ और ही नजर आ रही है.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक LSG मैनेजमेंट अगले सीजन से पहले पंत को रिलीज करने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है.

    दरअसल, IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर शामिल किए गए पंत टीम के लिए उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. पिछले दो सीजन में उन्होंने 28 मैचों में सिर्फ 581 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.74 और औसत 26.40 रहा. कप्तान के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड बेहद निराशाजनक रहा. 28 मुकाबलों में टीम को केवल 10 जीत मिली और उनका जीत प्रतिशत 35.71 रहा.

    IPL 2026 में LSG का प्रदर्शन और भी खराब रहा. टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे रही. ऐसे में टीम मैनेजमेंट बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गया है.

    फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया. टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कहा- ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से यह अनुरोध किया था और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार किया. ऐसे फैसले आसान नहीं होते. ड्रेसिंग रूम में उनके योगदान के लिए हम आभारी हैं. अब हमारा फोकस टीम को दोबारा मजबूत बनाने और नए सिरे से तैयार करने पर है.

    सूत्रों की मानें तो LSG के भीतर यह सोच मजबूत हो रही है कि 27 करोड़ रुपये की कीमत के मुकाबले पंत का प्रदर्शन टीम को अपेक्षित फायदा नहीं दे पाया. टीम मैनेजमेंट में टॉम मूडी, जस्टिन लैंगर और केन विलियमसन जैसे अनुभवी क्रिकेट‍िंंग माइंड  शामिल हैं और माना जा रहा है कि वे अगले सीजन के लिए ज्यादा संतुलित कॉम्बिनेशन बनाना चाहते हैं.

    हालांकि टीम में बदलाव की चर्चा के बीच निकोलस पूरन को राहत मिल सकती है. 21 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए पूरन का मौजूदा सीजन भी खास नहीं रहा और उन्होंने सिर्फ 234 रन बनाए, लेकिन पिछले सीजन में उनके बल्ले से 524 रन निकले थे. यही वजह है कि फ्रेंचाइजी अभी भी उन पर भरोसा बनाए रखने के पक्ष में दिख रही है.

    IPL सर्किट में लंबे समय से यह चर्चा रही है पंत और पूरन पर कुल 48 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद टीम को वैसा प्रदर्शन नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि LSG अगले सीजन से पहले कितने बड़े फैसले लेती है और क्या ऋषभ पंत वास्तव में टीम से बाहर होने वाले हैं.

  • सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    नई दिल्ली.
    इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत का स्वाद चख लिया है. कप्तान ऋषभ पंत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम को जीत दिलाई. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 52 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली. यह जीत उतनी आसान नहीं थी जितनी दिख रही थी. मैच काफी रोमांचक रहा सनराइजर्स हैदराबाद ने मुकाबला कड़ा कर दिया. पंत ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाई। 

    आखिरी ओवर में जयदेव उनादकट की गेंदबाजी पर पंत ने तीन चौके जड़कर एलएसजी को पांच विकेट से जीत दिलाई. जैसे ही मैच जीतने वाला शॉट लगा कैमरे एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका की ओर घूम गए जो थोड़े भावुक नजर आए. एलएसजी के मालिक अपनी टीम के लिए काफी जुनूनी माने जाते हैं. उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा और आंखों में आंसू आ गए. मैच खत्म होने के बाद गोयनका को मैदान पर पंत को गले लगाते और उनसे बातचीत करते हुए भी देखा गया। 

    पंत ने टीम को जीत तक पहुंचाया
    सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को शुरुआती झटके लगे लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने एक छोर को थामे रखा और जीत दिलाकर ही वापस लौटे. ऐडन मार्करम और मिशेल मार्श की ओपनिंग जोड़ी 37 रन ही जोड़ पाई इसके बाद मार्करम, मिशेल मार्श, आयूष बदोनी और निकोलस पूरन 105 रन तक वापस लौट चुके थे. कप्तान ने जिम्मेदारी उठाई और 50 बॉल पर 68 रन की पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया। 

    गोयनका और पंत के बीच ऑल इज वेल
    इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एलएसजी की हार के बाद गोयनका को पंत और हेड कोच जस्टिन लैंगर के साथ बातचीत करते हुए देखा गया. इस बातचीत ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए और एलएसजी के मालिक को आलोचना का सामना करना पड़ा. एक दिन बाद एलएसजी की सोशल मीडिया टीम ने उसी घटना का वीडियो पोस्ट किया और कहा कि सभी को पूरी तस्वीर नहीं पता. छोटे क्लिप में पंत, गोयनका और लैंगर हंसते हुए हल्की-फुल्की बातचीत करते नजर आए।