Tag: Registry

  • इंदौर में रजिस्ट्री कार्यालयों में बढ़ी भीड़, सर्वर की धीमी रफ्तार बनी मुसीबत

    इंदौर में रजिस्ट्री कार्यालयों में बढ़ी भीड़, सर्वर की धीमी रफ्तार बनी मुसीबत

    इंदौर.

    नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में जमीन, प्लाट, मकान, दुकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। बढ़ते दबाव के बीच पंजीयन कार्यालयों में देर रात तक दस्तावेज पंजीकृत हो रहे हैं, लेकिन सर्वर की धीमी गति से रजिस्ट्री में देरी हो रही है। इससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

    दरअसल श्राद्ध पक्ष में खरीदार रजिस्ट्रियां कम करवाते हैं, लेकिन इसके समाप्त होने के बाद से पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री की संख्या बढ़ गई है। अधिक संख्या में दस्तावेज पंजीयन होने से पंजीयन कार्यालय में स्लाट बुकिंग की संख्या बढ़ गई है। सभी स्लॉट में रजिस्ट्री उसी दिन हो जाए, इसलिए कार्यालयों में देर रात तक काम किया जा रहा है। समय अधिक लगने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू का कहना है कि बुक किए गए सभी स्लाट की रजिस्ट्री पूरी होने तक कार्यालयों में काम जारी रहता है। ताकि खरीदारों का काम उसी दिन पूरा हो जाए और परेशान नहीं होना पड़े।

    स्वामित्व योजना से बढ़ा दबाव
    प्रदेश में स्वामित्व योजना में आबादी भूमि की रजिस्ट्री शुरू की गई है। पूरे प्रदेश में यह रजिस्ट्री होने से इसका दबाव भी सर्वर पर पड़ रहा है। स्लॉट पूरे करने में दिक्कत आ रही है और सर्वर पर लोड बढ़ने से प्रक्रिया धीमी हो गई है। सर्वर की धीमी गति के कारण लोगों के दस्तावेज देरी से पंजीकृत हो रहे हैं।

    फेसबुक पर ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला से दो लाख की ठगी
    इंदौर। साइबर अपराधियों ने ट्रेडिंग का झांसा देकर महिला के साथ 2 लाख की धोखाधडी़ कर ली। तेजाजी नगर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। आइपी एड्रेस और बैंक खातों की जांच चल रही है।पुलिस के अनुसार सिल्वर स्प्रिंग फेस-1 निवासी मनीषा गुप्ता द्वारा शिकायत की है। मनीषा ने पुलिस को बताया 14 अगस्त को फेसबुक पर ट्रेडिंग लर्निंग ग्रूप के नाम का विज्ञापन आया था। उस पर बातचीत की तो प्ले स्टोर पर एक एप इंस्टाल करवा लिया। डील की स्कीम बताई और कहा कि निवेश करने पर 2 से 10 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। आरोपितों ने मनीषा से 2 लाख रुपये जमा करवा कर ठगी कर ली।

  • टाटीबंध-बिरगांव में जल्द खुलेंगे रजिस्ट्री दफ्तर, जमीन की रजिस्ट्री के लिए कलेक्ट्रेट जाने से मिलेगी मुक्ति

    टाटीबंध-बिरगांव में जल्द खुलेंगे रजिस्ट्री दफ्तर, जमीन की रजिस्ट्री के लिए कलेक्ट्रेट जाने से मिलेगी मुक्ति

    रायपुर.

    राजधानी रायपुर में जमीन और प्रॉपर्टी की बढ़ती खरीदी-बिक्री को देखते हुए पंजीयन विभाग उपपंजीयक कार्यालयों का विस्तार करने जा रहा है. इसी कड़ी में टाटीबंध और बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही नए उपपंजीयक दफ्तर शुरू किए जाएंगे. इसके लिए विभाग तैयारी में जुटा हुआ है.

    संभावना है कि आगामी दो महीने के भीतर दोनों क्षेत्रों में उपपंजीयक कार्यालय शुरू हो जाएंगे. इसके बाद टाटीबंध, बिरगांव और आसपास के गांवों के लोगों को रजिस्ट्री के लिए कलेक्टोरेट स्थित मुख्य पंजीयन कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, मास्टर प्लान-2031 के तहत राजधानी रायपुर के निवेश क्षेत्र का दायरा पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है. पहले निवेश क्षेत्र में 41 गांव शामिल थे, लेकिन नए मास्टर प्लान में 65 नए गांवों को भी इसमें शामिल किया गया है. इस तरह निवेश क्षेत्र में शामिल गांवों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है. निवेश क्षेत्र का विस्तार होने के साथ इन गांवों में विकास गतिविधियां और जमीन की खरीदी-बिक्री भी बढ़ रही है.

    प्रॉपर्टी की बढ़ती रजिस्ट्री को देखते हुए पंजीयन विभाग ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक उपपंजीयक कार्यालयों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहा है. इसका उद्देश्य लोगों को उनके क्षेत्र के नजदीक रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराना और मुख्य कार्यालयों में होने वाली भीड़ को कम करना है. रायपुर कलेक्टोरेट परिसर स्थित मुख्य पंजीयन कार्यालय में त्योहारों और वित्तीय वर्ष के अंत में मार्च क्लोजिंग के दौरान रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे समय में ऑनलाइन आवेदन और अपॉइंटमेंट लेने से लेकर रजिस्ट्री कराने तक लोगों को भीड़ और लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या को देखते हुए पंजीयन विभाग ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में उपपंजीयक कार्यालय शुरू किए हैं.

    सड्डू-मोवा तरफ विधानसभा रोड स्थित बेबीलॉन टॉवर और श्रीराम बिजनेस पार्क में उपपंजीयक दफ्तर पहले ही शुरू हो चुके हैं. इन कार्यालयों में रजिस्ट्री की सुविधा मिलने से आसपास के क्षेत्र के लोगों को कलेक्टोरेट तक लंबा सफर तय नहीं करना पड़ रहा है. इससे लोगों के समय और श्रम के साथ आने-जाने में होने वाले खर्च की भी बचत हो रही है. अब टाटीबंध और बिरगांव में नए उपपंजीयक कार्यालय शुरू होने से इन क्षेत्रों के साथ आसपास के निवेश ग्रामों में रहने वाले लोगों को भी रजिस्ट्री के लिए बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

  • उप पंजीयन विभाग को मिला 30 करोड़ का राजस्व, अंबिकापुर में 5743 रजिस्ट्री

    उप पंजीयन विभाग को मिला 30 करोड़ का राजस्व, अंबिकापुर में 5743 रजिस्ट्री

    अंबिकापुर.

    अंबिकापुर उप पंजीयन विभाग ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने के एक माह पहले ही तीस करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व शुल्क प्राप्त किया है. वित्तीय वर्ष की समाप्ति में अब मात्र एक माह का समय शेष रह गया है. वर्तमान वित्तीय वर्ष में पंजीयक विभाग को शासन से लक्ष्य नहीं मिला है. पंजीयक विभाग के द्वारा गत वित्तीय वर्ष के लक्ष्य को ही मौजूदा वित्तीय वर्ष का लक्ष्य मानते हुए राजस्व प्राप्ति में ताकत झोंक दिया गया है.

    कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप पंजीयक विभाग में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 5743 दस्तावेजों से 30 करोड़ दस लाख 27 हजार 36 रूपए का राजस्व प्राप्त किया है. वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6912 दस्तावेजों से 37 करोड़ 39 लाख 29 हजार 754 रूपए का आय प्राप्त हुआ था. उप पंजीयक अलबर्ट कुजूर के मुताबिक हर रोज दस्तावेजों के लिए 30 से 35 अपाइमेंट आ रहे हैं. इस बार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में अधिक राजस्व प्राप्ति का अनुमान है.