Tag: Ravneet Bittu

  • CM मान के काफिले के पास हंगामा, टमाटर फेंकने की कोशिश के बाद रवनीत बिट्टू हिरासत में

    CM मान के काफिले के पास हंगामा, टमाटर फेंकने की कोशिश के बाद रवनीत बिट्टू हिरासत में

     लुधियाना

    पंजाब के लुधियाना में शनिवार दोपहर करीब दो बजे के करीब बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंकने की कोशिश कर रहे थे. उन्हें पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी यानी पीएयू के गेट से हिरासत में लेकर वहां से ले जाया गया. बताया जा रहा है कि बिट्टू काफिले के ज्यादा करीब नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन वे पीएयू गेट तक जरूर पहुंच गए थे। 

    आम आदमी पार्टी ने आज लुधियाना में एक बड़ा कार्यक्रम रखा था. इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, मनीष सिसोदिया और पार्टी के कई दूसरे नेताओं को शामिल होना था. सभी नेता कार्यक्रम के लिए लुधियाना पहुंच रहे थे. मुख्यमंत्री का काफिला पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के बाहर से गुजरना था। 

    इसी रास्ते पर रवनीत बिट्टू हाथ में टमाटर लेकर पहुंच गए. पुलिस ने उन्हें पहले ही आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला वहां से निकला, तो बिट्टू ने भगवंत मान की गाड़ी पर टमाटर फेंकने की कोशिश की. पुलिस मौके पर मौजूद थी और उसने बिट्टू को हिरासत में ले लिया। 

    इस पूरे मामले की जड़ कल की घटना बताई जा रही है. कल बटाला के पास रवनीत बिट्टू के काफिले पर आम आदमी पार्टी के वर्करों ने अंडे और टमाटर फेंके थे. उसी घटना के विरोध में बिट्टू आज लुधियाना पहुंचे थे. उनका मकसद था कि वे भी भगवंत मान के काफिले पर टमाटर फेंककर इसका जवाब दें। 

    सीएम भगवंत मान के आने से मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सीएम मान पर जमकर निशाना साधा। हाथों में अंडे-टमाटर और शराब की बॉटल लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवंत मान को अपनी शराब का मजा लेना चाहिए। उन्हें पंजाब की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सौंप देनी चाहिए। बता दें, पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में भी अंडा वाली राजनीति जोर पकड़ रही है। शुक्रवार को भाजपा नेता के काफिले के ऊपर अंडे फेंके गए थे।

    भाजपा नेता बोले- हमला कर सकता था लेकिन नहीं किया
    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह वह भी सीएम मान के काफिले पर हमला कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा, "मैं भी इसी तरह से हमला कर सकता था। लेकिन भाजपा की राजनीति कभी भी इतना नीचे नहीं गिर सकती।" बिट्टू ने इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आने पर कहा कि अगर उनके ऊपर इस प्रदर्शन के लिए एफआईआर दर्ज होती है, तो फिर उन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर होनी चाहिए, जिन्होंने उनके काफिले पर हमला किया था।

    बता दें, भाजपा की तरफ से आरोप लगाया गया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू के काफिले के ऊपर अंडे और टमाटर फेंके हैं।

    भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा का विरोध कर रही आप- पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू

    पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नशामुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत कर रही है लेकिन आप उसका विरोध कर रही है। पंजाब आप के नेता काले झंड़े दिखा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे विरोध प्रदर्शनों को तुरंत रोका जाना चाहिए। अगर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के कार्यक्रमों में रुकावट पैदा करती है,तो उसे भी ऐसे ही नतीजों का सामना करना पड़ेगा।

    वर्तमान में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीति सिंह बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

    यानी दो दिन में दो बार राजनीतिक टकराव सामने आया. पहले बटाला के पास बिट्टू के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए और अब लुधियाना में बिट्टू खुद टमाटर लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के रास्ते पर पहुंच गए. घटना ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच की खींचतान को सामने ला दिया। 

    पूरे मामले में बिट्टू के हाथ में टमाटर होने और काफिले पर फेंकने की कोशिश की बात सामने आई है. हालांकि वे काफिले के करीब नहीं पहुंच सके, क्योंकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया था. पुलिस उन्हें पीएयू से अपने साथ ले गई. फिलहाल यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। 

  • ‘लिंचिंग करवाना चाहती थीं?’ — रवनीत बिट्टू का प्रियंका गांधी पर दावा, पुराना मामला फिर सुर्खियों में

    ‘लिंचिंग करवाना चाहती थीं?’ — रवनीत बिट्टू का प्रियंका गांधी पर दावा, पुराना मामला फिर सुर्खियों में

    चंडीगढ़ 

    केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आज कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खोला है। बिट्टू ने ऐलान किया है कि वह प्रियंका गांधी के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज करवाएंगे। यह शिकायत करीब पांच साल पहले किसान आंदोलन के दौरान घटी उस घटना की जांच के लिए होगी, जब बिट्टू को प्रदर्शनकारी किसानों के बीच भेजा गया था और वहां उन पर 'जानलेवा हमला' हुआ था।
    बिट्टू का दावा: 'लिंचिंग' की साजिश थी

    'द ट्रिब्यून' को दिए एक इंटरव्यू में रवनीत बिट्टू ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें प्रियंका गांधी की मंशा पर कोई संदेह नहीं था, बावजूद इसके कि प्रियंका यह अच्छी तरह जानती थीं कि किसान बिट्टू के प्रति कितने आक्रोशित थे।

    बिट्टू ने कहा- मैं इस बात की जांच करवाना चाहता हूं कि आखिर मुझे वहां भेजने के पीछे उनकी मंशा क्या थी। क्या वह कोई बड़ी घटना करवाना चाहती थीं? उस दिन कुछ भी हो सकता था। प्रियंका गांधी की ओर से यह एक हताशा भरा प्रयास था ताकि किसानों के बीच भाजपा विरोधी भावनाओं को और भड़काया जा सके।

    केंद्रीय मंत्री ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि वह और विधायक कुलबीर जीरा उस दिन किसानों की भीड़ द्वारा लगभग 'लिंच' कर दिए गए होते। उन्हें अब आशंका है कि उन्हें नुकसान पहुंचाने का एक पूर्व-नियोजित 'प्लान और डिजाइन' तैयार किया गया था, ताकि इसे एक बड़े राजनीतिक मुद्दे में बदला जा सके।
    राहुल गांधी के 'गद्दार' वाले बयान पर पलटवार

    बिट्टू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उन्हें गद्दार कहे जाने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह की हल्की बातें करके अपने पद की गरिमा गिराई है। बिट्टू ने सवाल किया कि कांग्रेस में कई ऐसे नेता और सांसद हैं जो दूसरी पार्टियों से आए हैं। तो क्या राहुल गांधी का मतलब है कि उनके साथ मौजूद ऐसे सभी नेता गद्दार हैं?
    कांग्रेस का पलटवार: 'आकाओं को खुश करने की कोशिश'

    पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने बिट्टू के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक नौटंकी करार दिया है। पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि बिट्टू द्वारा प्रियंका गांधी को इस विवाद में घसीटना केवल सुर्खियां बटोरने की एक हताश कोशिश है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- सालों बाद बिट्टू की याददाश्त अचानक वापस आ गई है, ठीक उसी वक्त जब उनके राजनीतिक आकाओं ने उन पर शिकंजा कसा है। पंजाब की राजनीति का यह 'फुस हो चुका कारतूस' अब सबसे ज्यादा शोर मचा रहा है।

    पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बिट्टू के आरोपों को बचकानी हरकत बताया। उन्होंने कहा- यह कहना कि प्रियंका गांधी ने उन्हें जबरदस्ती विरोध प्रदर्शन स्थल पर भेजा, हास्यास्पद है। बिट्टू को अपने नए आकाओं की 'गुड बुक्स' में रहने के लिए क्या-क्या करना पड़ रहा है, यह देखकर दुख होता है।