Tag: rashi fal

  • 12 अक्टूबर राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में कैसा रहेगा सोमवार? जानें सभी राशियों का हाल

    12 अक्टूबर राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में कैसा रहेगा सोमवार? जानें सभी राशियों का हाल

    मेष
    आज लव लाइफ में आप और आपके पार्टनर के बीच का बॉन्ड स्ट्रांग होगा। दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है। जरूरी कामों में आ रही रुकावटें दूर होगी। जॉब में अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है।

    वृषभ
    आज पैसों को सोच-समझकर खर्च करें। आज खुश रहने के लिए लव लाइफ से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझा लें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं रहेंगी। कार्यस्थल पर भी आज आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

    मिथुन
    आज बिजनेस कर रहे लोगों की मुलाकात कुछ इन्वेस्टर से हो सकती है। आपको अच्छी डील भी मिल सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन होने की संभावना है। सेहत का ख्याल जरूर रखें।

    कर्क
    आज किसी भी काम को शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपके परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। बिजनेस रिलेटेड किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

    सिंह
    आज जीवन में शांति का माहौल रहेगा। वित्त और स्वास्थ्य दोनों दिन भर अच्छे रहेंगे, जिससे खुशी के पल आप महसूस करेंगे। वहीं, एक खुशहाल रिश्ते को व्यावसायिक सफलता का भी सहारा मिलता है।

    कन्या
    आज आपको खुशी महसूस होगी। आज आपके लव सितारे आपका साथ देंगे। धैर्य बनाए रखें। आज किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं क्योंकि पूरी संभावना है कि सिचूऐशन आपके पक्ष में होगी।

    तुला
    आज विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सभी पेशेवर चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। मजबूत वित्तीय स्थिति आपको स्मार्ट फाइनेंशियल डीसीजन लेने में मदद करती है।

    वृश्चिक
    आज करियर में सफल होने के लिए हर आने वाली चुनौती को पूरी शिद्दत से हल करें। बड़े निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है और स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहने वाला है। जीवन में बैलेंस बनाएं।

    धनु
    आज दिन लकी साबित हो सकता है। आज किए गए हर प्रयास रंग लाएंगे। शादी शुदा लोगों की लाइफ में रोमांस बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने मैनेजर का भरपूर साथ मिलेगा।

    मकर
    आज आपका दोस्त आज आपको किसी ऐसे स्पेशल व्यक्ति से मिलवा सकता है, जो आपको अच्छा फील करवाएगा। आज कार्यालय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। वहीं, प्रेम जीवन भी शानदार रहेगा।

    कुंभ
    आज पुराने निवेश से धन लाभ होने के योग हैं। आज कोई अच्छा अवसर आपका दरवाजा खटखटा सकता है। आपकी फाइनेंशियल स्थिति आज अच्छी रहने वाली है। आपके किए गए परिश्रम और प्रयासों का पूर्ण फल आपको मिलेगा।

    मीन
    आज रिश्ते में छोटी-मोटी नोकझोंक के बावजूद आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। अच्छे श्रोता बनें और अपने साथी के साथ समय बिताएं। अपनी क्षमता साबित करने के लिए दफ्तर में हर मुद्दे को सुलझाएं।

  • 28 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा सोमवार, कुछ को रहना होगा सावधान

    28 सितंबर राशिफल: इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा सोमवार, कुछ को रहना होगा सावधान

    मेष
    मेष राशि वालों का ध्यान घर और काम, दोनों तरफ रहेगा। सुबह किसी जरूरी काम को लेकर भागदौड़ हो सकती है। अगर नौकरी में किसी पुराने मामले पर बात चल रही है तो आज स्थिति कुछ साफ हो सकती है। कारोबारियों को ग्राहक से बातचीत के दौरान अपनी शर्तें स्पष्ट रखनी चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन घर की कोई जरूरत खर्च बढ़ा सकती है। परिवार के साथ बैठने का समय मिलेगा। प्रेम संबंध में साथी से खुलकर बात करने पर मन हल्का होगा। शरीर में थकान रहे तो आराम को टालें नहीं।

    वृषभ
    पिछले दिनों जिस काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, उसमें आज कुछ राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों को किसी वरिष्ठ से जरूरी सलाह मिलेगी। काम बदलने या नई जगह कोशिश करने वाले लोगों की किसी से बातचीत हो सकती है। कारोबार में पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क बन सकता है। आमदनी के साथ खर्च भी रहेगा, इसलिए पैसा संभालकर चलना होगा। घर में किसी सदस्य की बात आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में गर्माहट आएगी। खानपान बिगाड़ने से बचें।

    मिथुन
    आज लोगों से बातचीत आपके लिए अहम रहेगी। किसी परिचित के जरिए काम की जानकारी मिल सकती है। नौकरी में आपकी सलाह किसी फैसले में शामिल की जा सकती है। कारोबारी किसी पुराने संपर्क को फिर से सक्रिय कर सकते हैं। रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक दबाव कुछ कम होगा। घर में किसी छोटे काम को लेकर आपकी जरूरत पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में साथी के साथ अच्छी बातचीत होगी। दिनभर फोन या स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से सिरदर्द हो सकता है।

    कर्क
    आज हर काम तुरंत निपटाने की कोशिश न करें। कुछ चीजों को समय देना ही बेहतर रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और किसी काम की जवाबदेही भी आपको लेनी पड़ सकती है। कारोबार में नया फैसला लेने से पहले हिसाब जरूर देख लें। पैसों से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आएगा। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। रिश्ते में अपनी बात मनवाने के बजाय सामने वाले को भी सुनें। मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

    सिंह
    कामकाज के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रहा कोई काम पूरा होने के करीब पहुंचेगा। नौकरी में अधिकारी आपके काम को नोटिस कर सकते हैं। कारोबार में नए ग्राहक से संपर्क होगा और आगे काम बनने की गुंजाइश रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, हालांकि कोई जरूरी खरीदारी करनी पड़ सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में साथी की ओर से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    कन्या
    आज कुछ काम उम्मीद से धीमे चलेंगे। इसके कारण परेशान होने की जरूरत नहीं है। नौकरी में पुराने कामों को समेटने पर ध्यान दें। कारोबार में किसी नई योजना को लेकर अभी जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन घर या वाहन से जुड़ा खर्च आ सकता है। परिवार में छोटी बात को लेकर मनमुटाव हो तो बातचीत से सुलझाएं। प्रेम जीवन में साथी को समय देना जरूरी होगा। लंबे समय तक बैठकर काम करने से शरीर में अकड़न हो सकती है।

    तुला
    आज काम को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है। नौकरी में दस्तावेज या जरूरी जानकारी भेजने से पहले उसे एक बार फिर देख लें। कारोबारियों को ग्राहक की शिकायत सुनकर ही जवाब देना चाहिए। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। गैरजरूरी सामान पर पैसा खर्च करने से बचें। परिवार में किसी सदस्य के काम में हाथ बंटाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में पुरानी बात छेड़ने से माहौल खराब हो सकता है। पेट संबंधी परेशानी से बचने के लिए खानपान ठीक रखें।

    वृश्चिक
    दोस्तों और पुराने परिचितों के साथ संपर्क बढ़ेगा। इनमें से कोई व्यक्ति आपके काम से जुड़ी मदद कर सकता है। नौकरी में टीम के साथ मिलकर किया गया काम बेहतर तरीके से पूरा होगा। कारोबार में नए ग्राहक से बातचीत आगे बढ़ सकती है। धन के मामले में राहत मिल सकती है और पुराना पैसा वापस आने की खबर भी मिल सकती है। घर में किसी सदस्य की अच्छी खबर से खुशी होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

    धनु
    आज किसी नए संपर्क से आगे के लिए रास्ता बन सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिले तो उसे बोझ न समझें, इससे आपकी पहचान बढ़ सकती है। कारोबार में बाहर के किसी व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। पैसों की स्थिति संभली रहेगी और कोई छोटा लाभ भी मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ काम की तैयारी पर चर्चा होगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ बाहर जाने का मौका मिल सकता है। दिन अच्छा रखने के लिए अपनी दिनचर्या न बिगाड़ें।

    मकर
    आज कोई पुराना मामला फिर चर्चा में आ सकता है। नौकरी में सहकर्मी के साथ मतभेद हो तो बात को वहीं खत्म करना बेहतर होगा। कारोबारी किसी पुराने भुगतान को लेकर संपर्क कर सकते हैं। पैसा मिलने की उम्मीद है, लेकिन किसी को उधार देने में सावधानी रखें। घर में किसी करीबी की चिंता रहेगी। प्रेम संबंध में शक या अधूरी जानकारी के आधार पर फैसला न लें। मन परेशान हो तो थोड़ी देर अकेले रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।

    कुंभ
    काम को लेकर आज स्थिति आपके पक्ष में जाती दिख सकती है। नौकरी में जिस काम को पूरा करने में दिक्कत आ रही थी, उसमें किसी की मदद मिल जाएगी। कारोबारियों को नया ग्राहक मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आज कोई योजना बनाई जा सकती है। हालांकि केवल योजना बनाने के बजाय उसके खर्च और फायदे का हिसाब भी देखें। घर में धार्मिक या शुभ काम की बात हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी के साथ बातचीत सुखद रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा

    मीन
    रविवार की शुरुआत थोड़ी उलझी हुई हो सकती है। अचानक आए किसी काम की वजह से पहले से बनाई योजना बदलनी पड़ेगी। नौकरी में जरूरी काम को टालने के बजाय पहले पूरा कर लें। कारोबार में किसी सौदे पर फैसला करने से पहले दूसरी तरफ की शर्तें अच्छी तरह समझें। आर्थिक मामलों में आज जोखिम लेने से बचना ठीक रहेगा।

  • आज का राशिफल 2 सितंबर: किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें सभी 12 राशियों का हाल

    आज का राशिफल 2 सितंबर: किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें सभी 12 राशियों का हाल

    मेष
    आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप आसानी से संभाल लेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पैसों को लेकर दिन ठीक रहेगा लेकिन बेवजह की शॉपिंग से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।

    वृषभ
    आज काम के बीच आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन बातचीत से मामला संभल जाएगा। पैसे उधार देने से आज बचना बेहतर रहेगा। खान-पान पर थोड़ा ध्यान दें।

    मिथुन
    आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा और काम की तारीफ भी हो सकती है। रिश्ते में चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी। अचानक कोई छोटा खर्च सामने आ सकता है। शाम को दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

    कर्क
    आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी बड़े की सलाह आपके काम आएगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ खुलकर बात करें, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। नींद पूरी लेने की कोशिश करें।

    सिंह
    आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपकी कोई बात या आइडिया लोगों को पसंद आ सकता है। बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें।

    कन्या
    आज आपको अपने काम की प्लानिंग पहले से करके चलना चाहिए। जल्दबाजी में किया गया काम बिगड़ सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। बाहर का बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें।

    तुला
    आज आपका ध्यान अपने करियर को बेहतर बनाने पर रहेगा। काम के सिलसिले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए बात को ज्यादा खींचने से बचें। खर्चों पर नजर रखना जरूरी है।

    वृश्चिक
    आज कुछ काम आपकी उम्मीद के मुताबिक जल्दी पूरे नहीं होंगे, इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। पैसों को लेकर कोई बड़ा फैसला आज न लें। पार्टनर से अपनी बात प्यार से रखें। थकान महसूस हो तो थोड़ा आराम जरूर करें।

    धनु
    आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है। नौकरी में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और इससे आपकी पहचान मजबूत होगी। कारोबारियों को भी फायदा मिलने के योग हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ जरूरी बातचीत हो सकती है। लव लाइफ में सब ठीक रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें।

    मकर
    आज आपको अपने किसी पुराने काम का अच्छा नतीजा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के लिए कोई नया मौका सामने आएगा। घरवालों के साथ समय बिताने से आपका मूड बेहतर होगा। रिश्ते में पार्टनर की बात को समझने की कोशिश करें। पेट से जुड़ी परेशानी से बचने के लिए खान-पान सही रखें।

    कुंभ
    आज आप जिस काम को लेकर काफी समय से सोच रहे थे, उसे शुरू करने का सही समय मिल सकता है। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। दोस्तों के साथ अचानक मिलने का प्लान बन सकता है। रिश्तों में ईगो को बीच में न आने दें।

    मीन
    आज काम थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन आप उसे समय पर पूरा कर लेंगे। किसी पुराने क्लाइंट या जान-पहचान वाले से फायदा मिल सकता है। घर में किसी छोटी बात को लेकर माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए शांत रहना बेहतर होगा। पार्टनर को समय दें। पैसों के मामले में दिन सामान्य से अच्छा रहेगा।

  • 1 सितंबर राशिफल: 1 सितंबर को इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन

    1 सितंबर राशिफल: 1 सितंबर को इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन

    मेष राशि
    मेष राशि के जातक आज के दिन अपने साथी को खुश रखें। आज के दिन जरूरी मुद्दों को सुलझाएं। क्लाइंट से काफी तारीफ भी हासिल होगी। काम पर आपकी मेहनत प्रोफाइल में मूल्य जोड़ेगी। धन और स्वास्थ्य दोनों सकारात्मक रहेंगे। आज के दिन सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए।

    वृषभ राशि
    आज आपके लिए काम का प्रेशर ज्यादा बढ़ सकता है। आज का दिन अपनी पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने के बारे में है। नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए दिन बेहद अच्छा है। पर्सनल और फाइनेंशियल मामले में विकास हो सकता है।

    मिथुन राशि
    आपका दिन काफी पॉजिटिव रहने वाला है। अपनी इस पॉजिटिव एनर्जी को जरूरी काम में लगाएं। धन-लाभ के योग हैं लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें।

    कर्क राशि
    आज कुछ लोग पुराने रिश्ते में वापस जा सकते हैं। आज आपको बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए। सेहत पर ध्यान दें। किसी दोस्त के साथ वाद-विवाद हो सकता है। रिलेशनशिप में छोटी-मोटी अनबन को आज सही सुलझा लें।

    सिंह राशि
    आज महिलाओं को अपने ससुराल पक्ष से समस्याएं हो सकती हैं, जिसके बारे में बात करना जरूरी है। धन आगमन होगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों की मुलाकात अपने पार्टनर से हो सकती है।

    तुला राशि
    आज सेहत आपकी ठीक-ठाक रहने वाली है। तुला राशि के लोगों के लिए उतार-चढ़ाव से भरपूर दिन रहने वाला है। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज पैसों के मामले में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए।

    कन्या राशि
    आज सिंगल लोगों की मुलाकात आज अपने क्रश से हो सकती है। प्रोडक्टिविटी पर फोकस बढ़ाएं। कन्या जातकों को आज के दिन सेहत से जुड़ी कोई गंभीर समस्या परेशान नहीं करेगी।
    धनु राशि

    कुछ लोगों का आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। पैसों के मामले आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को आज निवेश करने से बचना चाहिए।

    मकर राशि
    आज लव के मामले में प्रॉब्लम्स को सॉल्व करें। पेट से जुड़ी छोटी- मोटी प्रॉब्लम हो सकती है। करियर की बात करें तो आपकी मेहनत जल्द ही रिजल्ट दिखने वाली है। यात्रा के योग हैं।

    कुंभ राशि
    करियर में आपको कुछ जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका हैं। आज अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में भाग्य आपके साथ है।

    वृश्चिक राशि
    आज अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। सेहत के मामले में थोड़ी बहुत परेशानी आपको झेलनी पड़ेगी। खर्चे पर पकड़ बनाना बहुत जरूरी है।

    मीन राशि
    आज का आपका दिन काफी बिजी-बिजी रहने वाला है। काम के सिलसिले में क्लाइंट के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अपने पार्टनर का दिल न दुखाएं। धन के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।