Tag: Punjab Weather

  • Punjab Weather Update: संगरूर में 3 डिग्री गिरा तापमान, 3 जिलों में बारिश का अलर्ट; बिजली की मांग घटी

    Punjab Weather Update: संगरूर में 3 डिग्री गिरा तापमान, 3 जिलों में बारिश का अलर्ट; बिजली की मांग घटी

    अमृतसर
     वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने के बाद पंजाब के बढ़ रहे तापमान से हल्की राहत मिली है। रात का तापमान अभी भी सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि बीते दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से आज, शुक्रवार, बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। लेकिन 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर फिर देखने को मिलेगा।  

    मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार, शुक्रवार राज्य के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। जिसमें पठानकोट में सबसे अधिक 15.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा चंडीगढ़ में 7.8 मिमी, पठानकोट शहर में 7 मिमी, होशियारपुर के सलेरन में 5.5 मिमी, भाखड़ा डैम क्षेत्र में 4 मिमी और थीन डैम पर 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    आज राज्य में कोई अलर्ट नहीं
    9 अक्टूबर: आज पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। जबकि हिमाचल से सटे जिलों में बारिश होने की संभावना है। अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

    10 अक्टूबर: पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, और मोहाली के अलावा दक्षिण-पश्चिमी जिलों फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है।

    11 अक्टूबर: पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फाजिल्का, मुक्तसर, और बठिंडा में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के चलने का भी अनुमान है।

    12 अक्टूबर: पंजाब में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। लेकिन कुछ जिलों में छुटपुट बारिश का अनुमान है। 

    सामान्य से 2.3 डिग्री कम तापमान दर्ज
    मौसम बुलेटिन के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया। दूसरी ओर, औसत न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की कमी आई है, हालांकि यह अब भी सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया। 

    प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो अमृतसर में अधिकतम 32.4 डिग्री और न्यूनतम 23.5 डिग्री, लुधियाना में 30.6 डिग्री और 22.2 डिग्री, पटियाला में 30.3 डिग्री और 22.4 डिग्री, चंडीगढ़ में 31.2 डिग्री और 22.2 डिग्री और जालंधर में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

    10 और 11 अक्टूबर को तेज हवाएं चलने के आसार मौसम विभाग ने दोनों दिन गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाओं की चेतावनी दी है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई।

    मौसम ठंडा होने से बिजली की मांग में कमी मौसम में ठंडक के बीच पंजाब में बिजली की मांग 8,195 मेगावाट दर्ज की गई। राज्य ने केंद्रीय पूल से 3,759 मेगावाट बिजली ली, जबकि निर्धारित शेड्यूल 4,151 मेगावाट था। यानी तय मात्रा से 392 मेगावाट कम बिजली ली गई। पंजाब में बिजली उत्पादन 4,437 मेगावाट रहा और बिजली की फ्रीक्वेंसी 50.03 हर्ट्ज दर्ज की गई।

     

  • पंजाब में भीषण तपश का दौर शुरू: दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    पंजाब में भीषण तपश का दौर शुरू: दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    बठिंडा. 
    पंजाब में तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। बठिंडा और फरीदकोट में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक भीषण लू चलने की संभावना है जिससे लोगों को तपश से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। दिन के साथ रात के समय भी उमस और गर्मी परेशान करेगी।

    पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप और बढ़ता तापमान
    राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसमी दशाओं में भारी बदलाव देखा जा रहा है। वायुमंडल में शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण मैदानी इलाकों में सूरज की किरणों का सीधा असर पड़ रहा है। इस बदलाव से दिन के समय चलने वाली तेज हवाएं अब गर्म थपेड़ों में बदल चुकी हैं। लुधियाना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है क्योंकि लोग अत्यधिक गर्म माहौल के कारण बाहर निकलने से बच रहे हैं।

    बठिंडा और फरीदकोट में रिकॉर्ड तोड़ तपश
    मौसम विज्ञान केंद्र के हालिया आंकड़ों के अनुसार, राज्य के कुछ विशिष्ट जिलों में गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फरीदकोट और बठिंडा में अधिकतम तापमान बयालीस दशमलव छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन में पूरे राज्य में सबसे अधिक दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में रात के समय भी न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं हो रही है, जिससे रातें भी अत्यधिक गर्म और बेचैन करने वाली हो गई हैं। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली की मांग बढ़ने के साथ-साथ पानी की खपत में भी भारी उछाल आया है।

    मौसम विभाग का एक हफ्ते का गंभीर अलर्ट
    आने वाले दिनों को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, वह काफी चिंताजनक है। आगामी अट्ठारह मई से लेकर बाईस मई तक पूरे क्षेत्र में तीव्र गति से गर्म हवाएं चलने की पूरी संभावना जताई गई है। इस समयावधि के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू का थपेड़ा और अधिक आक्रामक रूप ले लेगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस स्थिति को देखते हुए आम जनता को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से खुले आसमान के नीचे जाने से बचने तथा शरीर में पानी की कमी न होने देने की विशेष सलाह दी है।