Tag: pink

  • महिलाओं के लिए बड़ा बदलाव, दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा के लिए जरूरी होगा पिंक सहेली कार्ड

    महिलाओं के लिए बड़ा बदलाव, दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा के लिए जरूरी होगा पिंक सहेली कार्ड

     नई दिल्ली

    दिल्ली में डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त है. लेकिन अब उनके सफर का तरीका बदलने वाला है. अभी तक यात्रा के लिए बस कंडक्टर से मिलने वाला कागज का पिंक टिकट जल्द ही बंद हो सकता है. दिल्ली सरकार इस संबंध में जल्द नोटिफिकेशन जारी कर सकती है. इसके बाद महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' रखना जरूरी होगा। 

    दिल्ली के परिवहन विभाग पहले ही कह चुका था कि 1 अक्टूबर से मुफ्त सफर के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जाएगा. हालांकि, बस में बैठने के बाद कंडक्टर से मिलने वाले पिंक टिकट की सुविधा को कई बार आगे बढ़ाया गया था. अब सरकार कागज वाले टिकट की व्यवस्था से स्मार्ट कार्ड की ओर बढ़ रही है। 

    करीब 19 लाख कार्ड पहले ही जारी
    दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसके बाद पिंक सहेली कार्ड को अनिवार्य कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब तक करीब 19 लाख पिंक सहेली कार्ड जारी किए जा चुके हैं। 

    एक वरिष्ठ डीटीसी अधिकारी के मुताबिक, अगले 10 दिनों तक महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान महिला यात्रियों को पिंक सहेली कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि कार्ड व्यवस्था लागू होने पर उन्हें बस में सफर करने में परेशानी न हो। 

    कौन बनवा सकता है कार्ड?
    पिंक सहेली कार्ड दिल्ली में रहले वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए उपलब्ध है. इसके लिए उम्र कम से कम 5 साल होनी चाहिए. कार्ड बनवाते समय आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और नाम समेत जरूरी जानकारी देनी होगी. पहली बार कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा. कार्ड खो जाने या खराब होने की स्थिति में नया कार्ड बनवाने के लिए 59 रुपये देने होंगे. इसमें जीएसटी शामिल है. कार्ड जारी होने की तारीख से 5 साल तक वैध रहेगा। 

    कार्ड बनवाने के दो तरीके
    पिंक सहेली कार्ड ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है.

    ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
    इसके लिए डीटीसी सेंटर, डीएम ऑफिस या एसडीएम ऑफिस जाना होगा. वहां एफओएस एजेंट को नाम, मोबाइल नंबर और आधार की जानकारी देनी होगी. ओटीपी से सत्यापन पूरा होने के बाद कार्ड उसी दिन जारी किया जा सकता है। 

    ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
    ऑनलाइन खुद आवेदन करने के लिए MufinPay पर मोबाइल नंबर और आधार की जानकारी भरनी होगी. ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद क्यूआर एक्नॉलेजमेंट डाउनलोड किया जा सकेगा. इसके बाद अधिकृत डीटीसी सेंटर से फिजिकल कार्ड लेना होगा। 

    मेट्रो और रैपिड रेल में भी चलेगा कार्ड
    पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर के लिए किया जा सकेगा. इसके अलावा यह दिल्ली मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल में भी यात्रा कार्ड की तरह इस्तेमाल हो सकता है. हालांकि, मेट्रो और आरआरटीएस में सफर मुफ्त नहीं होगा. इन सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए कार्ड में पहले पैसे डालने होंगे. कार्ड के पीछे दिए क्यूआर कोड को यूपीआई ऐप से स्कैन करके इसमें रकम डाली जा सकती है. दिल्ली मेट्रो में कार्ड का बैलेंस इस्तेमाल करने के लिए मेट्रो स्टेशन की एवीएम मशीन से टॉप-अप करना होगा। 

    पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं तो क्या करें?
    अगर आप दिल्ली में डीटीसी या क्लस्टर बसों से सफर करती हैं और मुफ्त यात्रा का लाभ जारी रखना चाहती हैं, तो पिंक सहेली कार्ड बनवाना जरूरी हो सकता है. करीब 50 अधिकृत केंद्रों पर जाकर कार्ड बनवाया जा सकता है. पहली बार कार्ड मुफ्त होने के कारण यात्रियों के लिए इसे समय रहते बनवाना आसान रहेगा। 

  • सिर्फ 7 घरेलू नुस्खों से काले होंठ होंगे गुलाबी, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

    सिर्फ 7 घरेलू नुस्खों से काले होंठ होंगे गुलाबी, महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

    होंठ चेहरे की खूबसूरती को और भी निखारते हैं, लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल, ज्यादा कैफीन लेना, धूम्रपान, डिहाइड्रेशन, सन एक्सपोजर और केमिकल वाले लिपस्टिक की वजह से होंठ काले पड़ने लगते हैं।

    महंगे प्रॉडक्ट्स अक्सर टेम्परेरी असर देते हैं, लेकिन ये इनसे होंठों को नुकसान हो सकता है।इनकी तुलना में घरेलू नुस्खे सुरक्षित होते हैं और लंबे समय तक फायदा पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपाय जो आपके काले होंठों को फिर से नेचुरली गुलाबी और खूबसूरत बना सकते हैं।

    कैसे बनाएंं होंठों को नेचुरली गुलाबी?
        शहद और नींबू- शहद होंठों को मॉइश्चराइज करता है और उनमें नमी बनाए रखता है,जबकि नींबू की प्राकृतिक ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होंठों का कालापन कम करती हैं। एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर होंठों पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद वॉश करें।
        गुलाब की पंखुड़ियां- गुलाब की पंखुड़ियां होंठों को नेचुरल गुलाबी रंग लेकर आती हैं। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को कुछ देर दूध में भिगोकर पेस्ट बना लें और इसे होंठों पर लगाएं। लगभग 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद इसे वॉश करें।
        चीनी और ऑलिव ऑयल स्क्रब- डेड स्किन की वजह से होंठ अक्सर बेजान और काले लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच चीनी में आधा चम्मच जैतून का तेल मिलाकर स्क्रब तैयार करें। इस मिक्सचर से होंठों पर हल्के हाथों से दो-तीन मिनट मसाज करें और फिर वॉश करें।
        चुकंदर का रस- चुकंदर में मौजूद नेचुरल रेड पिगमेंट होंठों को गुलाबी बनाने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। इसके लिए रात को सोने से पहले चुकंदर का रस होंठों पर लगाएं और रातभर इसे लगा रहने दें। सुबह उठकर वॉश करें।
        एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल अपने हाइड्रेटिंग और हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है। ताजा एलोवेरा जेल को होंठों पर लगाएं और लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें। चाहें तो दिनभर में इसे बार-बार भी लगाया जा सकता है।
        नारियल तेल- नारियल तेल होंठों के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। इसे रात में सोने से पहले होंठों पर लगाकर हल्की मालिश करें। नारियल तेल होंठों के ड्राइनेस को दूर करता है और उन्हें नेचुरली सॉफ्ट और पिंक बनाए रखता है। दिन में भी इसे नेचुरल लिप बाम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
        हल्दी और दूध- हल्दी में स्किन को ब्राइट करने वाले तत्व होते हैं और दूध होंठों को पोषण देता है। एक चुटकी हल्दी में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे होंठों पर 5 मिनट तक लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद वॉश करें।