Tag: op

  • अखिलेश का दौर याद कर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है, राजभर ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप

    अखिलेश का दौर याद कर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है, राजभर ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप

    अखिलेश राज में सपा कार्यकर्ताओं के घरों की महिलाओं को भी डर लगता था, ओपी राजभर ने बोला तीखा हमला

    'पुराने पाप याद आ जाते हैं क्या?' अखिलेश पर ओपी राजभर का हमला, बोले- जनता का सामना करने से क्यों घबरा रहे हैं?

    अखिलेश का दौर याद कर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है, राजभर ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप

    एसी-पीसी से कब तक लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश भाई? ओपी राजभर बोले- जमीन पर आइए, दो-दो हाथ हो जाएं

    ‘हवाबाजी छोड़िए अखिलेश भाई, जमीन पर आइए’… ओपी राजभर ने दिया सीधी सियासी लड़ाई का चैलेंज

    लखनऊ
     सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूछा कि आखिर कब तक एसी और पीसी यानी एयर कंडीशनर वाले कमरों और प्रेस कॉन्फ्रेंस के सहारे राजनीति चलती रहेगी।

    राजभर ने लिखा, 'अखिलेश भाई, कब तक ये हवाबाजी चलती रहेगी। एसी और पीसी से ही चुनाव लड़ लेंगे? एसी कमरे में बैठकर पीसी करके चुनाव लड़ेंगे? जमीन पर आइए महाराज। आइए दो-दो हाथ हो जाएं। एकतरफा चुनाव में मजा नहीं आता है।'

    अपने पोस्ट में राजभर ने अखिलेश यादव पर जनता के बीच जाने से बचने का आरोप भी लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अखिलेश सीधे जनता का सामना करने में क्यों घबरा रहे हैं। राजभर ने तंज कसते हुए लिखा कि क्या जनता के बीच जाने पर उन्हें अपने पुराने कार्यकाल की बातें और 'पुराने पाप' याद आ जाते हैं।

    सपा कार्यकर्ता के घरों की महिलाएं भी थीं असुरक्षित

    ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहने के दौरान 2012 से 2017 के बीच के सपा सरकार के कार्यकाल को लेकर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने पोस्ट में दंगा, अपराध, भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दों को उठाया।

    राजभर ने लिखा कि उस दौर की घटनाओं को याद करके 'रूह कांप जाती है' और कई बार ऐसा लगता है कि '2012-2017 के बीच उत्तर प्रदेश में सरकार थी ही नहीं।' उन्होंने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए यहां तक कहा कि अगर उन्हें यकीन न हो तो अपने ही किसी कार्यकर्ता के घर की महिलाओं से बात करके उस दौर के बारे में पूछ लें।

    ‘ट्विटर, एसी और पीसी करते रहिए भाई’

    राजभर का हमला यहीं नहीं रुका। उन्होंने अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन पर उन्हें लेकर माहौल अच्छा नहीं है। उन्होंने लिखा, 'ट्विटर, एसी, पीसी करते रहिए भाई। जमीन पर आपको लेकर बहुत खराब माहौल है।' साथ ही राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के साथ अब उनके स्वजातीय और एक धर्म विशेष के कुछ लोगों को छोड़कर कोई नहीं है।

    पोस्ट के आखिर में राजभर ने कहा कि 10 साल बीत जाने के बाद भी लोग सपा सरकार के उस कार्यकाल को भूले नहीं हैं, जिसे उन्होंने 'विनाशकारी कार्यकाल' बताया।

  • ‘सपा की सरकार बनना मुश्किल’, अखिलेश पर बरसे राजभर; PDA को लेकर भी साधा निशाना

    ‘सपा की सरकार बनना मुश्किल’, अखिलेश पर बरसे राजभर; PDA को लेकर भी साधा निशाना

    अगली पैदाइश में भी सपा सरकार नहीं बनेगी’… अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- ‘जमीन पर निकलकर देखो PDA की हकीकत’

    ‘27 में सूपड़ा साफ, 28 तक सपा समाप्त’… राजभर ने अखिलेश को दी खुली चुनौती, PDA पर भी साधा निशाना

    ‘ट्विटर-एसी में PDA का गाना गाने से काम नहीं चलेगा’… राजभर ने अखिलेश को दिखाया आईना

    ‘18 हजार थाने हैं, जहां चाहो मुकदमा लिखवा दो’… अखिलेश पर राजभर का तंज, PDA पर भी हमला

    लखनऊ
     उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बेहद तीखा और आक्रामक हमला बोला है। राजभर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि 2027 में तो क्या, अगली पैदाइश में भी सपा की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 में सपा का सूपड़ा साफ होगा और 2028 तक पार्टी हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।

    ‘सत्ताइस नाहीं, तोहरे अगली पैदाइश में भी सपा सरकार न बनी’

    ओपी राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत ही अखिलेश यादव पर सीधे हमले से की। उन्होंने लिखा- ‘ए अखिलेश जी, सत्ताइस नाहीं, तोहरे अगली पैदाइश में भी सपा सरकार न बनी, चाहे त लिख के रख ल।’ राजभर ने इसी के साथ अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सत्ता में वापसी की संभावना को पूरी तरह खारिज किया।

    ‘यूपी के किसी थाने में नहीं मिलेगा ऐसा मामला, जहां…’

    राजभर ने अपने पोस्ट में सपा पर अपराध और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने लिखा कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के किसी भी थाने में चले जाना चाहिए, लेकिन उन्हें ऐसा एक भी थाना नहीं मिलेगा जहां ‘पीट देगा अहिर’ और ‘पीट देगा अशफाक’ का मामला दर्ज न हो।

    राजभर ने इसके साथ ही दावा किया कि 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक यूपी पुलिस के FIR डेटा में 2,160 ‘कंसवादी अहिर’ और 1,983 ‘अशफाक/अब्दुल/अकरम’ के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि यह यूपी पुलिस का FIR डेटा है और अभी मई, जून, जुलाई और अगस्त के मामलों का आंकड़ा आना बाकी है।

    ‘PDA की सही फुल फॉर्म बताने लगे तो मुकदमा लिखवाने भेज दिया’

    ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में PDA की राजनीति को लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि जब वह PDA की ‘सही फुल फॉर्म’** बताने लगे तो अखिलेश यादव ने दिल्ली में अपने लोगों को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए भेज दिया।

    राजभर ने इस पर भी अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए लिखा कि देश में करीब 18 हजार थाने हैं, इसलिए अगर वह चाहें तो पूरे देश में उनके खिलाफ मुकदमे लिखवा दें। उन्होंने यहां तक तंज कसा कि अगर इससे भी मन न भरे तो ऑस्ट्रेलिया या लंदन जाकर रिपोर्ट लिखवा दी जाए। राजभर ने अखिलेश यादव के विदेश दौरों का जिक्र करते हुए भी तंज कसा और लिखा कि लंदन-पेरिस में उनका रोज का आना-जाना लगा रहता है।

    ‘ट्विटर-एसी-पीसी में PDA का गाना गाने से काम नहीं चलेगा’

    सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश यादव की PDA की राजनीति को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने लिखा कि ‘ट्विटर-एसी-पीसी में पीडीए का गाना गावै से काम न चली।’ राजभर ने अखिलेश यादव को जमीन पर निकलकर देखने की नसीहत देते हुए कहा कि तब पता चलेगा कि सपा के लोग मिलकर गैर-यादव पिछड़ों और दलित समाज के लोगों के साथ किस तरह का जुल्म कर रहे हैं।

    राजभर ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सपा की PDA की राजनीति के दावे और जमीन की हकीकत में अंतर है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया और एसी कमरों में PDA की राजनीति करने के बजाय जमीन पर जाकर गैर-यादव पिछड़े और दलित समाज की स्थिति देखनी चाहिए।

    ओपी राजभर ने अपने पोस्ट के अंत में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना दावा दोहराया। उन्होंने लिखा- ‘सत्ताइस में सूपड़ा साफ, अट्ठाइस ले सपा हमेशा बदे समाप्त।’