Tag: officers transferre

  • बिहार में 27 पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग, पटना से बक्सर तक बदली जिम्मेदारियां; जानें किसे कहां मिली तैनाती

    बिहार में 27 पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग, पटना से बक्सर तक बदली जिम्मेदारियां; जानें किसे कहां मिली तैनाती

     पटना
     बिहार में पुलिस महकमे के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला किया है। 11 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव में विशेष शाखा, एसटीएफ, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो और साइबर क्राइम जैसी अहम इकाइयां शामिल हैं।

    साइबर क्राइम से निपटने के लिए कई जिलों में नई तैनाती
    तबादला सूची में साइबर क्राइम से जुड़ी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दिया गया है। नवीन कुमार को मधुबनी और मनीष चंद्र चौधरी को मधेपुरा में साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है।

    दीपक कुमार को मुजफ्फरपुर नगर में साइबर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मो. फैसल चांद को सारण में साइबर क्राइम डीएसपी बनाया गया है।

    इन तैनातियों के बाद संबंधित जिलों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों की पुलिसिंग की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के पास होगी।

    पटना की विशेष इकाइयों में भी बदले अधिकारी
    राजधानी पटना में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। संजय कुमार झा को अपर पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में पदस्थापित किया गया है।

    अजय कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल (STF), पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सुरेंद्र कुमार सिंह को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना में तैनात किया गया है।

    छपरा, बक्सर और पटना में भी नई जिम्मेदारियां
    क्षेत्रीय और अनुमंडल स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। रामपुकार सिंह को प्रमोशन के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14, पटना में पदस्थापित किया गया है

    भास्कर रंजन को रेल पटना से स्थानांतरित कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव, बक्सर बनाया गया है। आशीष राज को मसौढ़ी, पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    नए पदस्थापन से पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी
    गृह विभाग के आदेश के अनुसार, अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यभार संभालना होगा। जिन अधिकारियों का पदस्थापन अन्यत्र नहीं किया गया है, वे नए पदाधिकारियों को प्रभार सौंपने के बाद अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय, पटना में योगदान देंगे। इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न पुलिस इकाइयों और जिलों में प्रशासनिक कामकाज को व्यवस्थित करना है।

    आम लोगों पर क्या होगा असर?
    पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और विशेष इकाइयों के कामकाज की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के पास होगी।

    हालांकि, इस फेरबदल से आम लोगों की शिकायतों के निपटारे या अपराध नियंत्रण में कितना बदलाव आएगा, यह नई तैनाती के बाद अधिकारियों के कामकाज पर निर्भर करेगा।

     

  • उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी, 15 IAS और 23 PCS अफसरों को मिली नई तैनाती; कई जिलों के अधिकारी बदले

    उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी, 15 IAS और 23 PCS अफसरों को मिली नई तैनाती; कई जिलों के अधिकारी बदले

    लखनऊ
    योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार तीन अक्टूबर को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 15 आईएएस और 23 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इन तबादलों को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बीती 20 सितंबर को सरकार ने दस आईएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। IAS अमित कुमार घोष और अमृत अभिजात समेत दस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी।

    आईएएस अफसरों के ट्रांसफर में खनन सचिव माला श्रीवास्तव से सचिव खनन का प्रभार ले लिया गया है। उन्हें अब निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायती राज के निदेशक आईएएस अधिकारी अमित सिंह को हटाकर हरिप्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। अमित सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ पद का कार्यभार दिया गया है। आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद भेजा गया है।

    खनन और चिकित्सा शिक्षा विभाग में बदलाव
    खनन और चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी बदलाव किया गया है।माला श्रीवास्तव को सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म की जिम्मेदारी दी गई है। वह इससे पहले प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के पद पर थे। जेरीभा को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन बनाया गया है। वह इससे पहले विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म के पद पर थीं।

    आईएएस अफसर ध्रुव खाडिया को जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी मऊ के पद पर भेजा गया है। विवेक कुमार श्रीवास्तव को सदस्य राजस्व परिषद प्रयागराज और नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर के पद पर तैनाती मिली है। उज्जवल कुमार विशेष सचिव खनन बनाए हैं। आईएएस अफसर जे रीभा एमडी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन में भेजी गई हैं तो सचिन कुमार सिंह विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा और प्रकाश बिंदु सचिव चिकित्सा शिक्षा के साथ अर्चना गहरवार को कुलसचिव AKTU लखनऊ और रीना सिंह कुलसचिव KGMU के पद पर तैनाती मिली है।

    डॉ. चन्द्र भूषण, सचिन कुमार सिंह को मिली नई जिम्मेदारी
    डॉ. चन्द्र भूषण को अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के पद पर भेजा गया है। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में अपर निदेशक के पद पर तैनात रहे सचिन कुमार सिंह को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा नियुक्त किया गया है।

    ध्रुव खाड़िया मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर थे। मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा के पद पर रहे विवेक कुमार श्रीवास्तव को प्रयागराज स्थित राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। लखीमपुर खीरी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात नरेंद्र बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

    श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक, पंचायती राज की जिम्मेदारी
    श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक, पंचायती राज बनाया गया है। वह अब तक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीईडा के पद पर थे। निदेशक, पंचायती राज के पद पर तैनात अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले थे। प्रकाश बिन्दु को सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। इससे पहले वह प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ के पद पर थे। नीरज शुक्ला प्रबंध निदेशक पीसीएफ बनाए गए है। नीरज शुक्ला अपर आयुक्त आवास विकास परिषद के पद पर थे।

    इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा से जुड़े दो प्रमुख पदों पर भी बदलाव किया गया है। अर्चना गहरवार को कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय नियुक्त किया गया है। वहीं रीना सिंह को कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाया गया है। इस फेरबदल के बाद प्रशासनिक, पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खनन और विकास प्राधिकरण से जुड़े कई विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती हुई है।

    23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
    यूपी सरकार ने PCS कैडर के 23 अधिकारियों का भी तबादला कर दिया है। शासन की जारी लिस्ट में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM) और नगर निगमों के अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, ज्ञानेन्द्र विक्रम को एडीएम (न्यायिक) संतकबीरनगर, लवी त्रिपाठी को एडीएम (प्रशासन) सहारनपुर और राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ बनाया गया है।

    वहीं पुष्पेंद्र पटेल को एडीएम (प्रशासन) रामपुर, अर्पित गुप्ता को कुलसचिव बांदा कृषि विश्वविद्यालय, विजय शंकर को कुलसचिव महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय कुशीनगर, अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त और बृजेश कुमार सिंह को सचिव मेरठ विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात किया गया है। शिवानी सिंह को एडीएम (नमामि गंगे) जालौन, प्रेम चन्द्र मौर्य को एडीएम (वि/रा) प्रतापगढ़, रामजी मिश्रा को एडीएम (वि/रा) लखनऊ, राजेंद्र कुमार को एडीएम (न्यायिक) हरदोई और प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को एडीएम (प्रशासन) मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

  • IAS-RAS अफसरों की नई पोस्टिंग जारी, APO चल रहे अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी

    IAS-RAS अफसरों की नई पोस्टिंग जारी, APO चल रहे अधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी

    जयपुर
    राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी और प्रशासनिक ढांचे में राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 6 और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 7 अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापन आदेश जारी कर दिए हैं। कार्मिक विभाग (DoP) की ओर से जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, 2010 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी को जनजाति क्षेत्र विकास (TAD) आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) कर रहे 2013 बैच के आईएएस अधिकारी खजान सिंह को उदयपुर का नया संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लंबे समय से एपीओ चल रहे दो अन्य आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय और सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस में तैनात किया गया है।

    कार्मिक विभाग द्वारा जारी इस आदेश में आगामी प्रस्तावित शहरी स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का हवाला देते हुए सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी कार्यग्रहण काल या अवकाश का उपयोग किए तुरंत प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

    राज्य सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार 6 आईएएस अधिकारियों के प्रशासनिक दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसमें 2 संयुक्त शासन सचिव भी बदले गए हैं-

    कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी (IAS 2010): उदयपुर संभागीय आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर आयुक्त, जनजाति क्षेत्र विकास (TAD) उदयपुर के पद पर लगाया गया है। साथ ही इन्हें आयुक्त, देवस्थान विभाग, उदयपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

    एच. गुईटे (IAS 2011): APO अवधि से हटाकर विशेषाधिकारी, सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस, HCM रीपा, जयपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

    अविचल चतुर्वेदी (IAS 2012): APO चल रहे अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय, जयपुर की कमान सौंपी गई है।

    खजान सिंह (IAS 2013): पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा (APO) से हटाकर उदयपुर का नया संभागीय आयुक्त (Divisional Commissioner) बनाया गया है।

    सोहन लाल (IAS 2020): अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर (कर अपवंचन) विभाग, जयपुर के पद से स्थानांतरित कर संयुक्त शासन सचिव, कृषि (ग्रुप-2) विभाग, जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

    दिव्यांश सिंह (IAS 2022): उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, ब्यावर के पद से हटाकर संयुक्त शासन सचिव, शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

    RAS तबादले : नए अधिकारियों की तैनाती
    प्रशासनिक मशीनरी को निचले स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कार्मिक विभाग ने 7 RAS अधिकारियों के भी तबादले किए हैं, जिनमें 5 उपखंडों (Sub-Divisions) के एसडीएम बदल दिए गए हैं:

    राज लक्ष्मी गहलोत: अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) से स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भू-अभिलेख), चित्तौड़गढ़ के रिक्त पद पर तैनात किया गया है।

    जगत राजेश्वर: शासन उप सचिव, कृषि (ग्रुप-2) विभाग, जयपुर के पद से हटाकर उप सचिव, राजस्थान राज्य महिला आयोग, जयपुर के रिक्त पद पर लगाया गया है।

    जयपाल सिंह राठौड़: उपायुक्त, अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) के पद से स्थानांतरित कर उपखंड अधिकारी (SDM), ब्यावर के पद पर IAS दिव्यांश सिंह के स्थान पर लगाया गया है।

    कार्तिकेय मीणा: जिला रसद अधिकारी (DSO), कोटा के पद से हटाकर उपखंड अधिकारी (SDM), अकलेरा (झालावाड़) बनाया गया है।

    पूजा मीणा: भूमि अवाप्ति अधिकारी, ERCP प्रोजेक्ट, जल संसाधन विभाग, अलवर से स्थानांतरित कर उपखंड अधिकारी (SDM), भवानीमंडी (झालावाड़) के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है।

    सुनीता यादव-III: कार्यकारी निदेशक (परिवेदना निस्तारण), राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी, जयपुर के पद से हटाकर उपखंड अधिकारी (SDM), नोहर (हनुमानगढ़) के पद पर तैनात किया गया है।

    बनवारी लाल बैरवा: उपखंड अधिकारी, अकलेरा (झालावाड़) से स्थानांतरित कर सहायक कलेक्टर, भादरा (हनुमानगढ़) के रिक्त पद पर लगाया गया है।

    पिछला तबादला आदेश निरस्त
    कार्मिक विभाग ने अपने इस नए आदेश के साथ ही 17 अगस्त 2026 को जारी किए गए एक पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया है। उस आदेश के तहत सुशील कुमार सैनी (RAS) का तबादला सहायक कलेक्टर (मुख्यालय), सीकर से उपखंड अधिकारी, नोहर (हनुमानगढ़) के पद पर किया गया था, जिसे अब तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

    कार्मिक विभाग ने दी सख्त चेतावनी
    आगामी निकाय व पंचायत चुनावों के मद्देनजर विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित विभागाध्यक्ष और जिला कलेक्टर अपने अधीन स्थानांतरित अधिकारियों को बिना रिलीवर का इंतजार किए तुरंत नए पदस्थापन स्थल के लिए कार्यमुक्त करें। अधिकारियों को अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण कर रिपोर्ट ईमेल के माध्यम से तुरंत भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों की अवहेलना करने या देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।