Tag: NSUI

  • NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर ठगी के गंभीर आरोप, शिकायत में भाई-चाचा के नाम भी शामिल

    NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय पर ठगी के गंभीर आरोप, शिकायत में भाई-चाचा के नाम भी शामिल

    रायपुर
     छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के खिलाफ 29 लाख रुपए से अधिक की कथित ठगी की शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता युवक का आरोप है कि उसे विभिन्न काम दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग माध्यमों से बड़ी रकम ली गई, लेकिन बाद में कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया।मामले में नीरज पांडे के अलावा उनके भाई दीपक पांडे और चाचा इंद्रासन पांडे के नाम भी शिकायत में शामिल किए गए हैं। फिलहाल आरोपों की जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

    एजेंसी, नौकरी और ठेका दिलाने का दिया भरोसा
    शिकायतकर्ता के अनुसार उसे सिप्ला कंपनी की एजेंसी या डीलरशिप दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके अलावा DKS अस्पताल में नौकरी और कैंटीन का ठेका दिलाने की बात भी कही गई।युवक का आरोप है कि इन कामों के नाम पर उससे अलग-अलग समय पर रकम ली गई। शिकायत में उसकी पत्नी को मंत्रालय में नौकरी और रेत खदान से जुड़ा काम दिलाने का भरोसा दिए जाने का भी उल्लेख है।

    भाई और चाचा के नाम भी शिकायत में शामिल
    इस मामले में नीरज पांडे के साथ उनके भाई दीपक पांडे और चाचा इंद्रासन पांडे का नाम भी सामने आया है। शिकायतकर्ता ने तीनों पर अलग-अलग माध्यमों से रकम लेने से जुड़े आरोप लगाए हैं।हालांकि, इन आरोपों को लेकर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

    झूठा और बेबुनियार आरोप
    नीरज के भाई दीपक से संपर्क करने पर बताया कि,  राजू के साथ उनके चाचा का प्लाटिंग का ज्वाइंट काम था। इस संबंध में उनके बीच पैसों की आपस में लेन-देन होती थी। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष के भाई के अनुसार, उनका राजू के परिवार के साथ घरेलू संबंध रहा है। आरोपों को लेकर उनका कहना है, उन्हें भी समझ नहीं आ रहा है कि राजू ने किनके कहने पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

    बैंक ट्रांजेक्शन और भुगतान का दिया हवाला
    युवक ने पुलिस को दिए आवेदन में बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य भुगतानों का जिक्र किया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने जिन कामों के लिए रकम दी, वे पूरे नहीं किए गए।उसने अपने आवेदन में कथित भुगतान से जुड़े विवरण भी पुलिस के सामने रखे हैं, जिसके आधार पर मामले की जांच की मांग की गई है।

    पुलिस कमिश्नर से शिकायत, CM से भी लगाई गुहार
    मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने रायपुर पुलिस कमिश्नर के समक्ष आवेदन दिया है। इसके बाद उसने मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है।अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद आगे क्या कार्रवाई करती है, इस पर नजर रहेगी। फिलहाल यह मामला शिकायत और आरोपों के स्तर पर है, इसलिए जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

     

  • संघर्ष, सक्रियता और संगठन के भरोसे का मिला बड़ा सम्मान, कासिम अंसारी को मिली जिले की कमान

    संघर्ष, सक्रियता और संगठन के भरोसे का मिला बड़ा सम्मान, कासिम अंसारी को मिली जिले की कमान

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
    भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने संगठन को नई मजबूती और धार देने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए कासिम अंसारी को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अनुशंसा तथा पूर्व विधायक गुलाब कमरो के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी कासिम अंसारी की लगातार सक्रियता, संघर्षशीलता और संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान मानी जा रही है।

    शहरी अध्यक्ष के दायित्व से सीधे जिले की कमान तक पहुंचना कासिम अंसारी के संगठनात्मक सफर की बड़ी उपलब्धि है। छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले कासिम ने स्थानीय स्तर से लेकर रायपुर और नई दिल्ली तक छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है। उनकी सक्रिय कार्यशैली और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए संगठन ने अब उन्हें पूरे जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

    जमीनी संघर्ष और समर्पण का मिला सम्मान
    कासिम अंसारी लंबे समय से छात्र हितों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संगठन के कार्यक्रमों से लेकर आंदोलनों तक उनकी सक्रिय भागीदारी ने उन्हें एक जुझारू युवा कार्यकर्ता के रूप में पहचान दिलाई।

    शहर से गांव और कॉलेजों तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
    जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब कासिम अंसारी के सामने जिलेभर में एनएसयूआई को और मजबूत करने की बड़ी चुनौती है। उनके नेतृत्व में कॉलेजों, छात्रावासों और ग्रामीण क्षेत्रों तक संगठन की पहुंच बढ़ाने तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की तैयारी है।

    प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कासिम अंसारी की सक्रियता और छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने उन्हें मेहनती और संघर्षशील युवा नेता बताते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से छात्रों और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
    जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता रमेश सिंह और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा सहित वरिष्ठ नेताओं ने भी कासिम अंसारी को बधाई दी। नेताओं ने कहा कि शहरी अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना उनके प्रति संगठन के विश्वास और उनकी सक्रियता का प्रमाण है।

    कासिम अंसारी बोले-हर छात्र की आवाज बनेगी संगठन की ताकत
    नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कासिम अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, रमेश सिंह, सौरव मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
    उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिले की जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। हर छात्र की आवाज को बुलंद करना, छात्र हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाना और एनएसयूआई को कॉलेजों से लेकर गांव-गांव तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
    कासिम अंसारी की नियुक्ति की खबर से जिलेभर के छात्र नेताओं, युवाओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने इसे युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • दलित युवा की नियुक्ति से साधा जातीय समीकरण?, विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    दलित युवा की नियुक्ति से साधा जातीय समीकरण?, विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    जयपुर.

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान की छात्र राजनीति के कद्दावर चेहरे विनोद जाखड़ को NSUI का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह न केवल विनोद जाखड़ के लिए, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है क्योंकि NSUI के 55 साल के इतिहास में पहली बार है जब कमान राजस्थान के किसी नेता को सौंपी है। विनोद जाखड़ वर्तमान में राजस्थान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

    प्रदेश अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर
    जनवरी 2024 में विनोद जाखड़ को राजस्थान NSUI का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान:
    छात्र हितों का संघर्ष: उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस (RSS) के कार्यक्रमों के विरोध से लेकर छात्रसंघ चुनाव बहाली तक कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया।
    जेल और संघर्ष: छात्र हितों की लड़ाई में उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा।
    शीर्ष नेतृत्व का भरोसा: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के 'यूथ विजन' में फिट बैठने के कारण उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    राजस्थान की राजनीति पर क्या होगा असर?
    विनोद जाखड़ की इस नियुक्ति के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं:
    जातीय समीकरण: कांग्रेस ने एक दलित युवा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर राजस्थान और देश के अन्य राज्यों में दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की है।
    युवा नेतृत्व: राजस्थान से पहली बार किसी का इस पद पर पहुँचना, प्रदेश के अन्य युवा छात्र नेताओं के लिए दिल्ली के दरवाजे खोलने जैसा है।

    संघर्ष की कहानी
    विनोद जाखड़ की कहानी किसी फिल्म की पटकथा से कम नहीं है। जयपुर के पास एक साधारण परिवार में जन्मे विनोद के पिता पेशे से मिस्त्री (प्लास्टर का काम करने वाले) हैं।
    बचपन का संघर्ष: जब विनोद 7 साल के थे, उनका परिवार काम की तलाश में जयपुर शिफ्ट हो गया।
    शिक्षा: उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा उसी स्कूल में प्राप्त की जहाँ उनके पिता मजदूरी करते थे। बाद में राजस्थान यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त करते हुए वे छात्र राजनीति में सक्रिय हुए।
    दलित चेहरा: विनोद जाखड़ एससी (SC) वर्ग से आते हैं और वे राजस्थान कॉलेज के पहले दलित अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

    2018 की वो 'ऐतिहासिक' जीत
    विनोद जाखड़ की असली पहचान साल 2018 के राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव से हुई। उस समय NSUI ने विनोद को टिकट नहीं दिया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे। उन्होंने न केवल चुनाव जीता बल्कि पूरे प्रदेश की छात्र राजनीति में अपनी साख जमा ली। जीत के बाद वे पुनः कांग्रेस और NSUI के साथ जुड़ गए।