Tag: Navratri

  • महिला आरक्षण बिल पर बड़ा अपडेट, नवरात्रि में संसद का स्पेशल सेशन बुलाने की तैयारी?

    महिला आरक्षण बिल पर बड़ा अपडेट, नवरात्रि में संसद का स्पेशल सेशन बुलाने की तैयारी?

     नई दिल्ली
    सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाने का विकल्प फिलहाल खुला रखा है. संसद के मॉनसून सत्र का सत्रावसान नहीं किया था. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थीं कि सरकार विशेष सत्र बुला सकती है लेकिन अब तक सरकार की तरफ से विशेष सत्र को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

    सूत्रों की मानें तो सरकार BRICS समिट के बाद विशेष सत्र को लेकर फैसला कर सकती है. BRICS के बाद सरकार यह तय करेगी कि महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को पारित कराने के लिए विशेष सत्र बुलाया जाए या नहीं. अगर सरकार तय करती है कि विशेष सत्र नहीं बुलाना है तो मॉनसून सत्र का सत्रावसान कर दिया जाएगा लेकिन अगर सरकार विशेष सत्र बुलाने का फैसला करती है तो नवरात्रि के दौरान सत्र बुलाया जा सकता है। 

    जयराम रमेश ने उठाए सवाल
    कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने X पर पोस्ट करते हुए इस पर सवाल भी उठाए हैं. उनका कहना है कि मॉनसून सत्र को खत्म हुए 29 दिन हो चुके हैं लेकिन सत्रावसान नहीं किया गया। 

    उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है. उन्होंने इसे बेवकूफी बताते हुए कहा है कि सरकार सोच रही है कि इससे विपक्ष घबरा जाएगा लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल नहीं है।  

    संसद के मॉनसून सत्र में दोनों सदनों के कामकाज हंगामे के चलते भेंट चढ़ गया. संसद में अगर रोज़ाना छह घंटे की संसदीय कार्यवाही मानी जाए, तो 15 दिनों में 90 घंटे का काम होना चाहिए था. हालांकि, लोकसभा में इस सत्र में केवल 15 घंटे 36 मिनट ही काम हो सका है जबकि राज्यसभा में 15 दिनों में 24 घंटे 21 मिनट काम हुआ, जिसमें हर बिल को पास करने में औसतन लगभग एक घंटा लगा. इसके बाद से ही विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। 

  • कन्या पूजन के लिए जरूरी दान सामग्री: इन वस्तुओं से खुश होती हैं माता रानी

    कन्या पूजन के लिए जरूरी दान सामग्री: इन वस्तुओं से खुश होती हैं माता रानी

    हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है, और इसमें भी महाष्टमी यानी आठवें दिन का अपना एक अलग आध्यात्मिक वजन होता है. यह दिन शक्ति स्वरूपा मां महागौरी को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से कन्या पूजन करने पर मां दुर्गा का साक्षात आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन से दरिद्रता का नाश होता है. साल 2026 में दुर्गा अष्टमी 26 मार्च, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी. अगर आप भी मां महागौरी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कन्या पूजन के दौरान कुछ विशेष चीजों का दान करना आपके भाग्य के द्वार खोल सकता है

    क्यों किया जाता है कन्या पूजन?
    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी कन्याओं में देवी शक्ति का वास माना जाता है. कन्या पूजन के दौरान 2 से 10 वर्ष तक की बच्चियों को नवदुर्गा का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है. उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन कराना और दान देना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है.

    कन्या पूजन में क्या खिलाना चाहिए?
    कन्या पूजन में पारंपरिक रूप से ये चीजें परोसी जाती हैं जैसे, पूड़ी, काले चने और सूजी का हलवा. इसे भोग प्रसाद माना जाता है.
    कन्या पूजन में किन चीजों का दान करना शुभ होता है?

    लाल वस्त्र या चुनरी
    लाल रंग मां दुर्गा का प्रिय माना जाता है. कन्याओं को लाल चुनरी या कपड़े दान करने से विशेष पुण्य मिलता है.

    फल और मिठाई
    फल और मिठाइयों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

    कंघी, रिबन और चूड़ियां
    कन्याओं को श्रृंगार की चीजें देना बहुत शुभ माना जाता है. इससे मां महागौरी की कृपा प्राप्त होती है.

    पैसे (दक्षिणा)
    कन्या पूजन के बाद श्रद्धानुसार दक्षिणा देना आवश्यक माना गया है. यह पूजा को पूरा करता है.

    खिलौने और स्टेशनरी
    छोटी बच्चियों को खिलौने, कॉपी, पेंसिल आदि देना भी पुण्यदायी माना जाता है.

    नारियल
    नारियल को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. कन्याओं को नारियल देने से घर में खुशहाली आती है.

    कन्या पूजन का महत्व
    कन्या पूजन को नवरात्रि का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना गया है. यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान और महत्व को भी दर्शाता है. मान्यता है कि सच्चे मन से किया गया कन्या पूजन जीवन की सभी बाधाओं को दूर करता है और घर में सुख-शांति बनाए रखता है.

  • मेष से मीन तक: नवरात्रि के नौ दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय

    मेष से मीन तक: नवरात्रि के नौ दिन राशि के अनुसार करें ये उपाय

    पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी. हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और भक्त व्रत रखकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार कुछ खास उपाय किए जाएं तो मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है और जीवन की परेशानियां दूर होने लगती हैं. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशि वालों के लिए नवरात्रि के सरल उपायों के बारे में.

    मेष राशि

    नवरात्रि के दौरान मेष राशि के जातक मां दुर्गा को लाल फूल और लाल चुनरी अर्पित करें. साथ ही ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र का जाप करें. इससे साहस और सफलता में वृद्धि होती है.

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोग मां दुर्गा को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं. शुक्रवार के दिन गरीबों को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वाले नवरात्रि में हरे रंग के फल या हरी इलायची मां को अर्पित करें. साथ ही दुर्गा चालीसा का पाठ करें. इससे बुद्धि और निर्णय क्षमता मजबूत होती है.

    कर्क राशि

    कर्क राशि के जातक मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं और कन्याओं को भोजन कराएं. इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों को मां दुर्गा को गुड़ और गेहूं अर्पित करना चाहिए. रविवार के दिन जरूरतमंद लोगों को दान करना लाभदायक माना जाता है.

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लोग नवरात्रि में पीले फूल और केले मां दुर्गा को चढ़ाएं. साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी शुभ माना जाता है.

    तुला राशि

    तुला राशि के जातक मां दुर्गा को सुगंधित इत्र या गुलाब के फूल अर्पित करें. इससे जीवन में संतुलन और खुशियां बढ़ती हैं.

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वाले नवरात्रि में लाल चंदन और गुड़ मां दुर्गा को अर्पित करें. साथ ही रोजाना दुर्गा मंत्र का जाप करें.

    धनु राशि

    धनु राशि के लोग मां दुर्गा को पीले फल और हल्दी अर्पित करें. गुरुवार के दिन गरीबों को दान करना बहुत शुभ माना जाता है.

    मकर राशि

    मकर राशि के जातक मां दुर्गा को तिल और तेल का दीपक जलाकर पूजा करें. इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं.

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोग नवरात्रि में नीले या काले रंग के कपड़े दान करें और मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें.

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों को मां दुर्गा को पीले फूल और बेसन के लड्डू चढ़ाने चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.

    नवरात्रि का महत्व

    नवरात्रि को शक्ति की साधना का पर्व माना जाता है. इन नौ दिनों में श्रद्धा और भक्ति से मां दुर्गा की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है. मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े फल दे सकते हैं.