Tag: Mohsin Raza

  • अल्पसंख्यक आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष  मोहसिन रज़ा ने मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट।

    अल्पसंख्यक आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट।

    लखनऊ

    उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष (चेयरमैन) का पदभार ग्रहण करने के उपरांत  मोहसिन रज़ा जी ने आज मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी महाराज से उनके शासकीय आवास 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ पर शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर  मोहसिन रज़ा जी ने आयोग के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
    भेंट के दौरान प्रदेश में अल्पसंख्यक समाज के कल्याण, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहनता से चर्चा हुई। 

     मोहसिन रज़ा जी ने मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया कि आयोग पूरी निष्ठा के साथ समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेगा

  • पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की नई पारी, यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त; 8 सदस्य भी नामित

    पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की नई पारी, यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियुक्त; 8 सदस्य भी नामित

    लखनऊ
    यूपी के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मोहसिन रजा को यूपी अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। मोहसिन रजा इससे पहले वह योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज विभाग में राज्य मंत्री रह चुके हैं। मोहसिन रजा के साथ ही आयोग में आठ सदस्य भी नामित किए गए हैं। संदीप जैन, अंशुमान कुमार सिंह मैसी, हनप्रीत सिंह बेदी, मोहम्मद असलम, परविंदर सिंह, नेहा खान, सैयद सिराज अब्बास रिजवी और रूमाना सिद्दीकी को सदस्य बनाया गया है।

    मोहसिन रजा साल 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था। अब पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को उत्तर प्रदेश रअल्पसंख्यक आयोग की कमान दी गई है। कैबिनेट रैंक मिलने के साथ उनकी नई जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें कि नई जिम्मेदारी मिलने से कुछ समय पहले ही 12 अगस्त को मोहसिन रजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में मोहसिन रजा ने उत्तर प्रदेश के वक्फ बोर्डों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया था। इस दौरान मोहसिन रजा ने दोनों वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जिला स्तर पर एसआईटी जांच कराने की मांग उठाई थी।

    इन्हें मिली जिम्मेदारी
    मोहसिन रजा – लखनऊ

    संदीप जैन – कैलाशगंज चौक एटा

    अंशुमान कुमार सिंह मैसी – एनआईटी कैंपस लोधीपुर शाहजहांपुर

    हनप्रीत सिंह बेदी – लालबाग पचेंडा रोड गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर

    मोहम्मद असलम – ग्राम पाउली फतेहपुर

    परविंदर सिंह – आलमबाग लखनऊ

    नेहा खान – ग्राम बूढ़नपुर कुर्की बाजार अकबरपुर अंबेडकरनगर

    सैयद सिराज अब्बास रिजवी – निजामाबाद आजमगढ़

    रूमाना सिद्दीकी – लखनऊ

    कौन हैं मोहसिन रजा
    मोहसिन रजा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एमआरएफ पेस फाउंडेशन ( चेन्नई में स्थित ) से की थी। मोहसिन रजा रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा मोहसिन रजा ने मॉडलिंग और फिल्म उद्योग में भी अपना करियर बनाया। उन्होंने डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले टेलीविजन ड्रामा 'नीम का पेड़' में अभिनय किया । उन्हें 1995 में "प्रिंस लखनऊ" का खिताब भी मिला।इसके बाद 2013 में मोहसिन राज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और पार्टी के प्रवक्ता बने। 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया। अगस्त 2019 (उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल फेरबदल) में रजा को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री नियुक्त किया गया। मोहसिन रजा का जन्म 15 जनवरी 1968 को उन्नाव शहर में हुआ था। मोहसिन ज़मींदारों के एक परिवार से आते हैं। वे स्वर्गीय सैयद जिना रज़ा नक़वी के पुत्र हैं।

  • मोहसिन रज़ा जी ने ईद-मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) के पवित्र अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

    मोहसिन रज़ा जी ने ईद-मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) के पवित्र अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएं

    लखनऊ

    उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व रणजी क्रिकेटर  मोहसिन रज़ा जी ने ईद-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश) के मुकद्दस अवसर पर समस्त देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    इस अवसर पर अपने संदेश में  मोहसिन रज़ा जी ने कहा:

    "पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए शांति, दया, करुणा, भाईचारे और सौहार्द का मार्ग दिखाने वाला एक दिव्य प्रकाश स्तंभ है। उन्होंने पूरी दुनिया को प्रेम, समानता और कमजोरों की मदद करने की सीख दी। पैगंबर साहब का यह मुकद्दस दिन हमें उनके  दिखाए गए हक, सच्चाई, सब्र और इंसानियत के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।"

     मोहसिन रज़ा जी ने आगे कहा:

    "हमारा भारत देश गंगा-जमुनी तहज़ीब और विभिन्नताओं में एकता की एक मिसाल है।ईद-मिलाद-उन-नबी का यह पर्व हमारे समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता के ताने-बाने को और अधिक मजबूत करे, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। आइए, इस मुबारक मौके पर हम सब मिलकर देश और प्रदेश की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए संकल्प लें।"

    उन्होंने सभी से अपील की कि इस पावन पर्व को अकीदत (श्रद्धा), शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा समाज के गरीब और ज़रूरतमंद लोगों की मदद कर पैगंबर साहब के पैगाम को अमली जामा पहनाएं।